संथाली भाषा में साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने संथाली भाषा में सर्वप्रथम 2005 ई. में “जदुमणि बेसरा” को ‘भाबना (कविता–संग्रह)’ नामक रचना के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया था। जदुमणि बेसरा संताली भाषा के विख्यात साहित्यकार हैं। संताली भाषा संथाल लोगों द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रो-एशियाटिक भाषा परिवार की शाखा “मुंडा परिवार” की प्रमुख भाषा है। मुंडा परिवार में हो, मुण्डारी और भूमिज आदि प्रमुख भाषाएं है। यह भारतीय राज्य झारखंड के साथ-साथ ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बोली जाती हैं। संताली झारखंड और पश्चिम बंगाल की आधिकारिक भाषा है।

Santali Sahitya Akademi Award
First Winner of Santali Sahitya Akademi Award – Jadumani Besra

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थापित साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य के क्षेत्र में पाँच प्रकार के पुरस्कार “साहित्य अकादमी पुरस्कार, अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार, युवा पुरस्कार और भाषा सम्मान पुरस्कार” वितरित किए जाते हैं। इनमें से प्रथम चार पुरस्कार साहित्य अकादमी अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भाषाओं (अंग्रेज़ी, असमिया, उर्दू, ओड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बंगाली, बोड़ो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, राजस्थानी, संथाली, सिन्धीसंस्कृत भाषा और हिन्दी भाषा) में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। जबकि “भाषा सम्मान” अन्य भाषाओं की रचनाओं को भी दिया जाता है। इनमें से 22 भाषाएं (अंग्रेजी और राजस्थानी को छोड़कर) भारत की संवैधानिक भाषाएं हैं।

वर्तमान में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ और ‘भाषा सम्मान पुरस्कार’ के अंतर्गत सम्मान स्वरूप एक लाख (1,00,000) भारतीय रुपये दिए जाते हैं। एवं अन्य पुरस्कारों में सम्मान राशि पचास हजार (50,000) रुपये है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता

संथाली भाषा में दिए गए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 साबरनका बालिरे सानन’ पंजय (कविता-संग्रह) कजली सोरेन (जगन्नाथ सोरेन)
2021 माने रेना अरहंग (कहानी-संग्रह) निरंजन हांसदा
2020 गुर दाक काशा दाक (कविता) रूपचंद हांसदा
2019 सिसिरजाली (कहानी संग्रह) काली चरण हेम्ब्रम
2018 मरोम (उपन्यास) श्याम बेसरा ‘जीवी रेरेक’
2017 ताहेनाञ् ताङिरे (कविता-संग्रह) भुजंग टुडु
2016 नालहा (कविता) गोबिन्‍दचन्‍द्र माझी
2015 पारसी खातिर (नाटक) रबिलाल टुडू
2014 माला मुदम (नाटक) जमादार किस्‍कू
2013 चंदा बोन्‍गा (कविता-संग्रह) अर्जुन चरण हेम्‍ब्रम
2012 बंचाओ अकन गोज होड़ (कहानी–संग्रह) गंगाधर हांसदा
2011 बंचाओ लरहाई (कविता–संग्रह) आदित्य कुमार मांडी
2010 राही रांवाक् काना (नाटक) भोगला सोरेन
2009 शाय साहेंद (कविता–संग्रह) दमयंती बेश्रा
2008 मानमि (कहानी–संग्रह) बादल हेम्ब्रम
2007 चेत रे चिकायेना (नाटक) खेरवाल सोरेन
2006 गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू (जीवनी) रामचंद्र मुर्मू
2005 भाबना (कविता–संग्रह) जदुमणि बेसरा

अनुवाद पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 1989 से अनुवाद के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के संथाली भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष अनुवाद का शीर्षक अनुवाद मूल कृति का शीर्षक (भाषा/विधा) लेखक
2022 मेरोम गुपी दिन लक्ष्मण किस्कू आडु जीवितम (उपन्यास), मळयालम् बेन्यामिन
2021 श्रीगीतगोविंद दमयंती बेसरा श्रीगीतगोविंद (कालजयी काव्य), संस्कृत जयदेव
2020 सीदो-कान्हु तिकिनाः हहते चंद्रमोहन किस्कू सिदू-कान्हुर डाके (उपन्यास), बाङ्ला महाश्वेता देवी
2019 आईकाउ खेरवाल सोरेन अनुभव (उपन्यास), बाङ्ला दिव्येंदु पालित
2018 सेन दरयक’अन मेनखन चेदक रूपचंद हांसदा जेतेपरी किंतु केनो जबॅ (कविता), बांग्‍ला शक्ति चट्टोपाध्‍याय
2017 माटकम रस सूर्य सिंह बेसरा मधुशाला (हिंदी कविता) हरिवंश राय बच्चन
2016 भोग्‍नडी रेयाक दहिरे गणेश ठाकुर हांसदा भग्‍नडीहिर माठे (बाङ्ला उपन्‍यास) पांचु गोपाल भादुड़ी
2015 बापलानीज़ ताला टुडु परिणीता (बांग्‍ला उपन्‍यास) शरतचंद्र चट्टोपाध्‍याय
2014 देवदास सारो हांसदा देवदास (बांग्‍ला उपन्‍यास) शरतचंद्र चट्टोपाध्‍याय
2013 मलंग अनल मंगल माझी (मुर्मू) भाग्‍य चक्र (बाङ्ला उपन्‍यास) हरधान अधिकारी
2012 ईटा चेतान रे ईटा रवीन्द्रनाथ मुर्मू र्इंटेर’पर र्इंट (बाङ्ला उपन्यास) महाश्वेता देवी
2011 संताड़ पाहड़ा (खंड–1–2) ठाकुरदास मुर्मू संताल लोककथा (खंड–1–2) (ओड़िया कविता–संग्रह) बिनोद बिहारी दास
2010 राहला रायबार शोभानाथ बेश्रा मेघदूतम (संस्कृत महाकाव्य) कालिदास

बाल साहित्य पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2010 से बाल साहित्य के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के संथाली भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 हपन माई (कविता-संग्रह) गणेश मरांडी
2021 हलि मोन (कविता-संग्रह) सोवा हांसदा
2020 भांज कूल भूरकह इपिल सुनारम सोरेन (जीवनी) जोयराम टुडु
2019 झारूम झाः (कविता) लक्ष्मण चंद्र सारेन
2018 बुडी गोग गाम तायलंग (कहानी) लक्ष्मीनारायण हांसदा
2017 ओलोन बाह (कहानी) जोबा मुर्मु
2016 सिसिर जालि (कविता) कुहु दुलार हांसदा
2015 हरयर मयम (कविता-संग्रह) श्रीकांत सोरेन
2014 बचरा बयार (कविता-संग्रह) कन्‍हाइलाल डुडू
2013 डोम्बे बाहा (कविता–संग्रह) सारि धरम हांसदा
2012 जीब जियाली कोवा : गिदरा काहनी (कहानी–संग्रह) पीतांबर हांसदा
2011 सिंगाड़ आखड़ा (कविता–संग्रह) नुहुम हेम्ब्रम
2010 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु वयहा विश्वनाथ टुडु

युवा पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2011 से युवा लेखकों के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के संथाली भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 जनम दिसोम उजारोग काना (उपन्यास) साल्गे हांसदा
2021 सगई गनादे (उपन्यास) कुना हांसदा
2020 अंजलि (कविता) अंजलि किस्कु
2019 जारपोदिशमरिन मानमो (कविता) गुहिराम किस्कू
2018 हॉपॅन मयंक कुक्‍मू (कहानी) रानी मुर्मू
2017 मार्साल दाहार (कविता-संग्रह) मैना टुडु
2016 धुंवा ओटांग अग काना (कविता) परिमल हांसदा
2015 बेड़ा आह्ला (कविता) सुचित्रा हांसदा
2014 नमल (कविता-संग्रह) अनपा मरांडी
2013 तेरंग (कहानी–संग्रह) लालचंद सारेन
2012 जलादक (कविता–संग्रह) श्याम चरण टुडू
2011 जागरण (कविता–संग्रह) सतीलाल मुर्मू

भाषा सम्मान पुरस्कार विजेता

प्रथम भाषा सम्मान वर्ष 1996 में प्रदान किया गया, जिनमें श्री धरीक्षण मिश्र (भोजपुरी), श्री बंशी राम शर्मा और श्री एम. आर. ठाकुर (हिमाचली), श्री के. जतप्पा राय और श्री मंदार केशव भट्ट (तुलु) के लिए तथा श्री चंद्रकांत मुरा सिंह (काकबरोक) को अपनी-अपनी भाषाओं के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्ण जानकारी और लिस्ट के लिए देंखें – भाषा सम्मान पुरस्कार