अंग्रेजी वर्णमाला – English Alphabet और chart, pdf, printable | Angreji varnamala

अंग्रेजी वर्णमाला (Angreji Varnamala)

अंग्रेजी वर्णमाला (English Alphabet) एक लैटिन आधारित वर्णमाला है। जिसमें 26 वर्ण होते हैं: ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, जे, के, एल, एम, एन, ओ, पी, क्यू, आर, एस, टी, यू, वी, डब्ल्यू, एक्स, वाई, जेड। इनमें 5 स्वर (A, E, I, O, U) और  बचे हुए 21 व्यंजन होते हैं। अंग्रेज़ी की वर्णमाला ‘रोमन लिपि‘ में लिखी जाती है। रोमन लिपि लिखावट का वो तरीका है जिसमें अंग्रेज़ी सहित पश्चिमी और मध्य यूरोप की सारी भाषाएँ लिखी जाती हैं, जैसे जर्मन, फ़्रांसिसी, स्पैनिश, पुर्तगाली, इतालवी, डच, नॉर्वेजियन, स्वीडिश, रोमानियाई, इत्यादि।

Angreji Varnamala
Angreji Varnamala

अंग्रेज़ी (English) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिन्दी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय भाषा माना जाता है। यह दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कंप्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है।

अंग्रेजी वर्णमाला Chart + pdf, Printable

English Alphabet Chart - Angreji Varnamala
The English Alphabet Chart

यदि आपको और अधिक हाई क्वालिटी में चार्ट या इसके अलावा अन्य चार्ट or PDF चाहिए तो आप हमसे कान्टैक्ट कर सकते हैं। Contact page पर ई मेल और व्हा ट्स एप   नं ब र   दिया गया है।

Chhoti ABCD - Angreji Varnamala
Small Letters of English Alphabet

अंग्रेजी की वर्णमाला के दीर्घ और लघु वर्ण एवं उनका उच्चारण :

दीर्घवर्ण रूप
(Uppercase or Capital letters)
लघुवर्ण रूप
(Lowercase or Small letters)
उच्चारण
(Pronunciation)
A a
B b बी
C c सी
D d डी
E e
F f ऍफ़
G g जी
H h ऍच
I i आइ
J j जे
K k के
L l ऍल
M m ऍम
N n ऍन
O o
P p पी
Q q क्यू
R r आर
S s ऍस
T t टी
U u यू
V v वी
W w डबल-यू
X x ऍक्स
Y y वाई
Z z ज़ैड (UK), ज़ी (US)

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. इंग्लिश में वर्णमाला कितनी होती है?

किसी भी भाषा में जितने अक्षर या ध्वनियाँ होती हैं उनको सामूहिक रूप से वर्णमाला कहते है। अंग्रेज़ी भाषा में 26 अक्षर या लेटर्स हैं। यानी कि यह कहा जा सकता है कि इंग्लिश अल्फाबेट में 26 अक्षर हैं।

2. अंग्रेजी वर्णमाला के 26 अक्षर कौन से हैं?

अंग्रेजी वर्णमाला में 26 अक्षर होते हैं- A, B, C, D, E, F, G, H, I, J, K, L, M, N, O, P, Q, R, S, T, U, V, W, X, Y, Z.

3. अंग्रेजी में वॉवेल कितने होते हैं?

अंग्रेजी वर्णमाला में कुल अल्फाबेट्स की संख्या 26 होती है; जिसमें 21 कॉन्सोनेंट, और 5 वॉवेल होते हैं।

4. ए टू जेड में कितने अक्षर होते हैं?

अंग्रेजी भाषा के अल्फाबेट (A से Z तक) में कुल 26 अक्षर होते हैं; जिसमें 21 कॉन्सोनेंट, और 5 वॉवेल होते हैं।

5. अंग्रेजी वर्णमाला में वर्णों की संख्या कितनी है?

अंग्रेजी वर्णमाला में वर्णों की संख्या 26 हैं, जिसमें 21 कॉन्सोनेंट, और 5 वॉवेल होते हैं।

You may like these posts

वर्णों का उच्चारण स्थान : हिन्दी संस्कृत वर्णमाला उच्चारण स्थान

वर्णों के उच्चारण स्थान (Varno ka ucharan sthan) मूलरूप से कुल सात (7) होते हैं- कंठ, तालु, मूर्धा, दंत, ओष्ठ, नासिका, और जीव्हामूल। हिन्दी में जीव्हामूल को सम्मिलित नहीं किया जाता...Read more !

Sanskrit Pronunciation, Table – उच्चारण स्थान तालिका – Sanskrit

How to pronounce in Sanskrit? Pronunciation the letters, the coaching of Sanskrit knowledge. What is Sanskrit Pronunciation of Sanskrit? Know below (संस्कृत उच्चारण स्थान) Sanskrit Pronunciation of Sanskrit in sanskrit...Read more !

हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabets) | HINDI VARNAMALA

हिंदी वर्णमाला (Hindi Alphabets) हिन्दी भाषा में वर्णों के व्यवस्थित समूह को हिन्दी वर्णमाला कहते हैं। हिंदी (Hindi Varnamala) में शामिल कुल वर्णों की संख्या 52 हैं। हिन्दी व्याकरण में...Read more !