बालक शब्द के रूप – Balak Ke Shabd Roop – संस्कृत

बालक शब्द

बालक शब्द (Child, Boy): अकारांत पुल्लिंग संज्ञा शब्द, सभी पुल्लिंग संज्ञाओ के रूप इसी प्रकार बनाते है जैसे- देव, बालक, राम, वृक्ष, सूर्य, सुर, असुर, मानव, अश्व, गज, ब्राह्मण, क्षत्रिय, शूद्र, छात्र, शिष्य, दिवस, लोक, ईश्वर, भक्त आदि।

बालक के शब्द रूप – Balak Shabd Roop

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा बालकः बालकौ बालकाः
द्वितीया बालकम् बालकौ बालकान्
तृतीया बालकेन बालकाभ्याम् बालकै:
चतुर्थी बालकाय बालकाभ्याम् बालकेभ्य:
पंचमी बालकात् बालकाभ्याम् बालकेभ्य:
षष्ठी बालकस्य बालकयो: बालकानाम्
सप्तमी बालके बालकयो: बालकेषु
संबोधन हे बालक! हे बालकौ! हे बालका!

हिंदी अर्थ सहित Balak Shabd Roop with Hindi meaning

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा बालकः
बालक, बालक ने
बालकौ
दो बालकों, दो बालकों ने
बालकाः
अनेक बालकों, अनेक बालकों ने
द्वितीया बालकम्
बालक को
बालकौ
दो बालकों को
बालकान्
अनेक बालकों को
तृतीया बालकेन
बालक से, बालक के द्वारा
बालकाभ्याम्
दो बालकों से, दो बालकों के द्वारा
बालकैः
अनेक बालकों से, अनेक बालकों के द्वारा
चतुर्थी बालकाय
बालक को, बालक के लिए
बालकाभ्याम्
दो बालकों को, दो बालकों के लिए
बालकेभ्यः
अनेक बालकों को, अनेक बालकों के लिए
पंचमी बालकात्
बालक से
बालकाभ्याम्
दो बालकों से
बालकेभ्यः
अनेक बालकों से
षष्‍ठी बालकस्य
बालक का, बालक के, बालक की
बालकयोः
दो बालकों का, दो बालकों के, दो बालकों की
बालकानाम्
अनेक बालकों का, अनेक बालकों के, अनेक बालकों की
सप्‍तमी बालके
बालक में, बालक पर
बालकयोः
दो बालकों में, दो बालकों पर
बालकेषु
अनेक बालकों में, अनेक बालकों पर
सम्बोधन हे बालक!
हे बालक!
हे बालकौ!
हे दो बालकों!
हे बालकाः!
हे अनेक बालकों!

बालक शब्द रूप से संस्कृत वाक्य में हिंदी अनुवाद सहित

संस्कृत वाक्य हिंदी अनुवाद
बालकः पाठं पठति। लड़का पाठ पढ़ता है।
बालकौ उद्याने क्रीडतः। दो लड़के बगीचे में खेलते हैं।
बालकाः विद्यालयं गच्छन्ति। लड़के विद्यालय जाते हैं।
अहं बालकम् पृच्छामि। मैं लड़के से पूछता हूँ।
शिक्षकः बालकौ पाठं पाठयति। शिक्षक दो लड़कों को पाठ पढ़ाता है।
माता बालकान् स्नेहेन पालयति। माता लड़कों को स्नेह से पालती है।
बालकेन पुस्तकम् पठ्यते। लड़के द्वारा पुस्तक पढ़ी जाती है।
वयं बालकाभ्याम् सह क्रीडामः। हम दो लड़कों के साथ खेलते हैं।
गुरुजनाः बालकैः सह संवादं कुर्वन्ति। गुरुजन लड़कों के साथ वार्तालाप करते हैं।
अहं बालकाय उपहारं ददामि। मैं लड़के को उपहार देता हूँ।
शिक्षकः बालकाभ्याम् उपदेशं ददाति। शिक्षक दो लड़कों को उपदेश देता है।
पिताः बालकेभ्यः ज्ञानं ददाति। पिता लड़कों को ज्ञान देते हैं।
रामः बालकात् पुस्तकं गृह्णाति। राम लड़के से पुस्तक लेता है।
अध्यापकः बालकयोः गुणान् वर्णयति। अध्यापक दो लड़कों के गुणों का वर्णन करता है।
शिक्षकः बालकानाम् प्रगतेः चिंतां करोति। शिक्षक लड़कों की प्रगति की चिंता करता है।
बालके उद्याने अस्ति। लड़का बगीचे में है।
बालकयोः मित्रत्वं दृढम् अस्ति। दो लड़कों का मित्रभाव प्रगाढ़ है।
बालकेषु ज्ञानं अस्ति। लड़कों में ज्ञान है।
हे बालक! कः त्वं? हे लड़के! तुम कौन हो?
हे बालकौ! शीघ्रं आगच्छताम्। हे दो लड़कों! जल्दी आओ।
हे बालका! पाठं पठत। हे लड़कों! पाठ पढ़ो।

बालक शब्द रूप याद करने की ट्रिक – राइमिंग पैटर्न अपनाएँ

  • “कः-कम्, कौ-कौ, काः-कान्” (प्रथमा-द्वितीया)
  • “केन-भ्याम्-कैः, काय-भ्याम्-केभ्यः” (तृतीया-चतुर्थी)
  • “कात्-भ्याम्-केभ्यः, कस्य-योः-नाम” (पंचमी-षष्ठी)
  • “के-योः-षु, हे क-कौ-काः” (सप्तमी-संबोधन)

अकारांत पुल्लिंग संज्ञाओ के शब्द रूप

Shabd Roop of Balak, Image

Balak Shabd Roop

FAQs

Q1.

बालक के प्रथमा विभक्ति में शब्द रूप क्या होंगे?

बालक के प्रथमा विभक्ति में और तीनों वचनों में शब्द रूप क्रमशः -"बालकः, बालकौ, बालकाः" आदि हैं।
Q2.

द्वितीया विभक्ति में बालक के शब्द रूप क्या होंगे?

बालक के प्रथमा विभक्ति में और तीनों वचनों में शब्द रूप क्रमशः - "बालकम्, बालकौ, बालकान्" आदि हैं।
Q3.

तृतीया विभक्ति में बालक के शब्द रूप क्या होंगे?

बालक के प्रथमा विभक्ति में और तीनों वचनों में शब्द रूप क्रमशः - "बालकेन, बालकाभ्याम्, बालकै:" आदि हैं।
Q4.

चतुर्थी विभक्ति में बालक के शब्द रूप क्या होंगे?

बालक के प्रथमा विभक्ति में और तीनों वचनों में शब्द रूप क्रमशः - "बालकाय, बालकाभ्याम्, बालकेभ्य:" आदि हैं।
Q5.

पंचमी विभक्ति में बालक के शब्द रूप क्या होंगे?

बालक के प्रथमा विभक्ति में और तीनों वचनों में शब्द रूप क्रमशः - "बालकात्, बालकाभ्याम्, बालकेभ्य:" आदि हैं।
Q6.

षष्‍ठी विभक्ति में बालक के शब्द रूप क्या होंगे?

बालक के प्रथमा विभक्ति में और तीनों वचनों में शब्द रूप क्रमशः - "बालकस्य, बालकयो:, बालकानाम्" आदि हैं।
Q7.

सप्‍तमी विभक्ति में बालक के शब्द रूप क्या होंगे?

बालक के प्रथमा विभक्ति में और तीनों वचनों में शब्द रूप क्रमशः - "बालके, बालकयो:, बालकेषु" आदि हैं।

संस्कृत में अन्य महत्वपूर्ण शब्द रूप:

स्वरान्त शब्द रूप:

व्यञ्जनान्त शब्द रूप:

सर्वनाम शब्द रूप:

संख्यावाची शब्द रूप:

आशा है आपको ये 'बालक शब्द रूप' समझ आ ही गए होंगे। यदि इस पोस्ट से संबंधित अन्य कोई प्रश्न या समस्या है, तो कमेन्ट बॉक्स में अवश्य सूचित करें। ऐसे ही संस्कृत व्याकरण के अन्य लेख पढ़ने के लिए माई कोचिंग पर बनें रहें। धन्यवाद!