बंगाली भाषा में साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने बंगाली भाषा में सर्वप्रथम 1955 में ही “जीवनानंद दास” को ‘श्रेष्ठ कविता (कविता–संग्रह)’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से मरणोपरांत सम्मानित किया था। जीवनानंद दास (1899 – 1954) बोरिशाल (बांग्लादेश) में जन्मे बांग्ला के सबसे जनप्रिय रवीन्द्रोत्तर कवि हैं। झरा पालक, धूसर पांडुलिपि, बनलता सेन, महापृथिबी, रूपसी बांगला आदि उनकी बहुचर्चित कृतियाँ हैं। बांग्ला या बाङ्ला, जिसे बंगाली (Bengali) के नाम से भी जाना जाता है, मुख्य रूप से बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल में बोली जाने वाली एक इंडो-आर्यन भाषा है। यह भाषा बांग्लादेश, भारत, पश्चिम बंगाल (भारत) की आधिकारिक भाषा है।

Bengali Sahitya Akademi Award
First Winner of Bengali Sahitya Akademi Award – Jibanananda Das

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थापित साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य के क्षेत्र में पाँच प्रकार के पुरस्कार “साहित्य अकादमी पुरस्कार, अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार, युवा पुरस्कार और भाषा सम्मान पुरस्कार” वितरित किए जाते हैं। इनमें से प्रथम चार पुरस्कार साहित्य अकादमी अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भाषाओं (अंग्रेज़ी, असमिया, उर्दू, ओड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बंगाली, बोड़ो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, राजस्थानी, संथाली, सिन्धीसंस्कृत भाषा और हिन्दी भाषा) में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। जबकि “भाषा सम्मान” अन्य भाषाओं की रचनाओं को भी दिया जाता है। इनमें से 22 भाषाएं (अंग्रेजी और राजस्थानी को छोड़कर) भारत की संवैधानिक भाषाएं हैं।

वर्तमान में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ और ‘भाषा सम्मान पुरस्कार’ के अंतर्गत सम्मान स्वरूप एक लाख (1,00,000) भारतीय रुपये दिए जाते हैं। एवं अन्य पुरस्कारों में सम्मान राशि पचास हजार (50,000) रुपये है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता

बंगाली भाषा में दिए गए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 बीरबल (उपन्यास) तपन बंद्योपाध्याय
2021 मीरजाफ़र ओ अनन्य नाटक (नाटक) ब्रत्य बासु
2020 एका एका एकाशी (संस्मरण) शंकर (मणिशंकर मुखोपाध्याय)
2019 घुमेर दरजा ठेले (निबंध) चिन्मय गुह
2018 श्रीकृष्णेर शेष कटा दिन (कहानी) संजीब चटोपाध्याय
2017 सेइ निखोंज मानुषटा (उपन्यास) आफसार आमेद
2016 महाभारतेर अष्‍टादशी (निबंध) नृसिंह प्रसाद भादुड़ी
2015 शोनो जवाफुल (कविता) आलोक सरकार
2014 पिया मन भाबे (कविता) उत्‍पल कुमार बसु
2013 द्वैपायन ह्रदेर धारे (कविता-संग्रह) सुबोध सरकार
2012 बीरासन (उपन्यास) सुब्रत मुखोपाध्याय
2011 बने आज कनचेर्टो (कविता–संग्रह) मनींद्र गुप्ता
2010 खना मिहिरेर ढिपि (उपन्यास) बाणी बसु
2009 केनो आमरा रवीन्द्रनाथके चाइ एवं कीभावे (निबंध–संकलन) सौरीन भट्टाचार्य
2008 घुमेर बड़िर मतो चाँद (कविता–संग्रह) शरत कुमार मुखोपाध्याय
2007 आमार समय अल्प (कविता–संग्रह) समरेन्द्र सेनगुप्त
2006 ध्रुवपुत्र (उपन्यास) अमर मित्र
2005 हासपाताले लेखा कवितागुच्छ (कविता–संग्रह) बिनय मजूमदार
2004 बाउल फकिर कथा (समालोचना) सुधीर चक्रवर्ती
2003 क्रान्तिकाल (उपन्यास) प्रफुल्ल राय
2002 आमि ओ बनबिहारी (उपन्यास) संदीपन चट्टोपाध्याय
2001 पंचाशटि गल्प (कहानी–संग्रह) अतीन बंद्योपाध्याय
2000 पागली तोमार संगे (कविता–संग्रह) जय गोस्वामी
1999 नवनीता (काव्य और कथा–साहित्य) नवनीता देव सेन
1998 अनुभव (उपन्यास) दिव्येन्दु पालित
1997 हरबर्ट (उपन्यास) नवारुण भट्टाचार्य
1996 ताल बेताल (निबंध) अशोक मित्र
1995 कविता संग्रह (कविता–संग्रह) नरेश गुहा
1994 अलीक मानुष (उपन्यास) सैयद मुस्तफ़ा सिराज
1993 शाहजादा दाराशुकोह (उपन्यास) श्यामल गंगोपाध्याय
1992 मरमी करात (कविता–संग्रह) आलोकरंजन दासगुप्ता
1991 सादा खाम (उपन्यास) मति नंदी
1990 तिस्ता पारेर वृत्तांत (उपन्यास) देवेश राय
1989 मानव जमीन (उपन्यास) शीर्षेन्दु मुखोपाध्याय
1988 बाड़ि बदले जाए (उपन्यास) रमापद चौधुरी
1987 खुँजते खुँजते एत दूर (कविता–संग्रह) अरुण मित्र
1986 राजनगर (उपन्यास) अमियभूषण मजूमदार
1985 सेई समय (खंड 1) (उपन्यास) सुनील गंगोपाध्याय
1984 कालबेला (उपन्यास) समरेश मजूमदार
1983 जेते पारि किन्तु केनो जाबो (कविता–संग्रह) शक्ति चट्टोपाध्याय
1982 अमृतस्य पुत्री (उपन्यास) कमल दास
1981 कलिकाता दर्पण, (खंड।) (स्थानीय इतिहास और संस्कृति) राधारमण मित्र
1980 शांब (उपन्यास) समरेश बसु ‘कालकूट’
1979 अरण्येर अधिकार (उपन्यास) महाश्वेता देवी
1978 विवेकानंद ओ समकालीन भारतवर्ष, खंड I, II और III (जीवनी और संस्कृतिक इतिहास) शंकरीप्रसाद बसु
1977 बाबरेर प्रार्थना (कविता–संग्रह) शंख घोष
1976 न हन्यते (उपन्यास) मैत्रेयी देवी
1975 असमय (उपन्यास) बिमल कर
1974 उलंग राजा (कविता–संग्रह) नीरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती
1972 शेष नमस्कार (उपन्यास) संतोष कुमार घोष
1971 मणिमहेश (यात्रा–वृत्तांत) उमाप्रसाद मुखोपाध्याय
1970 आधुनिकता ओ रवीन्द्रनाथ (समालोचना) अबू सईद अय्यूब
1969 मोहिनी आड़ाल (कविता–संग्रह) मणीन्द्र राय
1967 तपस्वी ओ तरंगिणी (काव्य–नाटक) बुद्धदेव बोस
1966 निशि–कुटुंब (उपन्यास) मनोज बसु
1965 स्मृति सत्ता भविष्यत् (कविता–संग्रह) विष्णु दे
1964 जत दुरेई जाई (कविता–संग्रह) सुभाष मुखोपाध्याय
1963 घरे फेरार दिन (कविता–संग्रह) अमिय चक्रवर्ती
1962 जापाने (यात्रा–वृत्तांत) अन्नदाशंकर राय
1961 भारतेर शक्ति–साधना ओ शाक्त–साहित्य (शाक्त सम्प्रदाय का अध्ययन) शशिभूषण दासगुप्ता
1959 कोलकातार काछेई (उपन्यास) गजेन्द्र कुमार मित्र
1958 आनंदीबाई इत्यादि गल्प (कहानी–संग्रह) ‘परशुराम’ (राजशेखर बोस)
1957 सागर थेके फेरा (कविता–संग्रह) प्रेमेन्द्र मित्र
1956 आरोग्य निकेतन (उपन्यास) ताराशंकर बंद्योपाध्याय
1955 श्रेष्ठ कविता (कविता–संग्रह) जीवनानंद दास*

अनुवाद पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 1989 से अनुवाद के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के बंगाली भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष अनुवाद का शीर्षक अनुवाद मूल कृति का शीर्षक (भाषा/विधा) लेखक
2022 आमार बाबा बालाईया शोभिक डे सरकार माई फ़ादर बालाईया (आत्मकथा), अंग्रेज़ी वाई.बी. सत्यनारायण
2021 युगांत नीता सेन समर्थ युगांत (नाटक), मराठी महेश एलकुंचवार
2020 ग़ालिब पत्रावली पुष्पितो मुखोपाध्याय ख़ुतूत ए ग़ालिब (मिर्ज़ा ग़ालिब के संकलित पत्र), उर्दू ख़ालिक़ अंजुम
2019 भारतवर्ष तपन बंद्योपाध्याय संग्रह (कविता), ओड़िआ सीताकांत महापात्र
2018 लेप ओ अन्‍यान्‍यो गल्‍प मबिनुल हक लिहाफ (द क्विल्‍ट, 1942) एंड अदर स्‍टोरीज, उर्दू इस्‍मत चुगताई
2017 केवल आत्माइ जाने किभावे गान गाइते हय (स्व.) उत्पल कुमार बसु ओनली द सोल नो’ज़ हाउ टु सिंग (अंग्रेज़ी कविता) कमला दास
2016 सत्‍येर अन्‍वेषण गीता चौधुरी सत्‍यना प्रयोगो अथवा आत्‍मकथा (गुजराती आत्‍मकथा) मोहनदास करमचंद गांधी
2015 अनामदासेर पुथि मौ दासगुप्‍त अनामदास का पोथा (हिंदी उपन्‍यास) हजारी प्रसाद द्विवेदी
2014 एइ पृथिबी पागलागारद विनय कुमार माहाता ई बतहा संसार (मैथिली उपन्‍यास) सुधांशु ‘शेखर’ चौधरी
2013 गठनबाद, उत्‍तर-गठनबाद एबंग प्राच्‍य काव्‍यतत्‍व सोमा बंधोपाध्‍याय साख्तियात, पस-साख्तियात और मशरीकी शेरियात (उर्दू समालोचना) गोपीचंद नारंग
2012 वृष्टि आर होलो ना ओइनम नीलकंठ सिंह नोङदी तारक—खिदरेड (मणिपुरी कहानी–संग्रह) केशाम प्रियकुमार
2011 राघबेर दिनरात जगत देवनाथ राघववेळ (मराठी उपन्यास) नामदेव काम्बले
2010 कुमारी हरिणीर चोख श्यामल भट्टाचार्य मून दी अख (कहानी–संग्रह) मोहन भंडारी
2009 मित्रो मरजानी उज्ज्वल सिंह मित्रो मरजानी (हिन्दी उपन्यास) कृष्णा सोबती
2008 चित्रित अंधकार भारती नंदी पाटदेई (ओड़िया कहानी–संग्रह) वीणापाणि महांती
2007 आमार तोमार तार कथा सुविमल बसाक मेरी तेरी उसकी बात (हिन्दी उपन्यास) यशपाल
2006 कैफ़ी आज़मीर कविता ज्योतिभूषण चाकी संकलन (उर्दू कविता) कैफ़ी आज़मी
2005 कबीर बीजक ओ अन्यान्य कविता रंजन बंद्योपाध्याय संकलन (हिन्दी कविता) कबीर
2004 असमिया गल्प संकलन सुजीत चौधुरी संकलन (असमिया कहानियाँ) निर्मलाप्रभा बारदोलोइ
2003 सूर्येर सप्तम अश्व मलय राय चौधुरी सूरज का सातवाँ घोड़ा (हिन्दी उपन्यास) धर्मवीर भारती
2002 मृत्युंजय उषारंजन भट्टाचार्य मृत्युंजय (असमिया उपन्यास) बी.के. भट्टाचार्य
2001 कृष्णचंदरेर निर्वाचित गल्प ननी शूर संकलन (उर्दू) कृश्नचंदर
2000 साढ़े तिन हात भूमि अफ़सर आमेद एवं कलम हाजिक दो गज़ ज़मीन (उर्दू उपन्यास) अब्दुस्समद
1999 रक्तकल्याण शंख घोष तले–दण्ड (कन्नड नाटक) गिरीश कार्नाड
1998 जिप्सी नदीर धारा जया मित्र ख़ानाबदोश (पंजाबी आत्मकथा) अजीत कौर
1997 भविष्यतेर कविता रामेश्वर झा द फ्यूचर पोएट्री (अंग्रेज़ी निबंध–संग्रह) श्रीअरविन्द
1996 सर्प ओ रज्जु रणेन्द्रनाथ बंद्योपाध्याय द सर्पेण्ट एंड द रोप (अंग्रेज़ी उपन्यास) राजा राव
1995 विनोबा भावे रचनावली कानाइलाल दत्त अहिंसा की तलाश (हिन्दी आत्मकथात्मक लेखन) विनोबा भावे
1994 गुलामगीरी वीणा आलासे गुलामगीरी (मराठी–संवाद) ज्योतिबा गोविन्दराव फुले
1993 वैक्कम मुहम्मद बशीरेर श्रेष्ठ गल्प मानवेन्द्र बंद्योपाध्याय संचयन (मलयाळम् कहानियाँ) वैक्कम मुहम्मद बशीर
1992 काक ओ कालापानी माया गुप्त कव्वे और काला पानी (हिन्दी कहानी–संग्रह) निर्मल वर्मा
1991 रक्तबन्या एस. कृष्णमूर्ति कुरुति पुनल (तमिऴ उपन्यास) इंदिरा पार्थसारथी
1990 उनिश बिघा दुई काठ मैत्री शुक्ल छ: माण आठ गुंट (ओड़िया उपन्यास) फ़क़ीर मोहन सेनापति
1989 पातुम्मार छागल ओ बाल्यसखी निलीना अब्राहम पातुम्मयुडे आडु और बाल्यकाल (मलयाळम् कहानियाँ) वैक्कम मोहम्मद बशीर

बाल साहित्य पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2010 से बाल साहित्य के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के बंगाली भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 चार पाँच जोन बोंधु (कहानी-संग्रह) जय मित्र
2021 बताकेस्टो बाबुर छाता (कहानी-संग्रह) सुनिर्मल चक्रवर्ती
2020 गोपोन बक्सो खुलते नेई (कहानी) प्रचेता गुप्त
2019 समग्र योगदान नबनीता देबसेन
2018 समग्र योगदान शीर्षेंदु मुखोपाध्याय
2017 बाल साहित्‍य में समग्र योगदान हेतु षष्ठिपद चट्टोपाध्‍याय
2016 गोरिल्‍लार चोख (उपन्‍यासिका) अमरेन्‍द्र चक्रवर्ती
2015 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु कार्तिक घोष
2014 बाल साहित्‍य में समग्र योगदान हेतु गौरी धर्मपाल
2013 कॉमिक्स समग्र (कहानी–संग्रह) नारायण देवनाथ
2012 भालुकेर दोलना (कहानी–संग्रह) बलराम बसाक
2011 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु शैलेन घोष
2010 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु सरल दे

युवा पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2011 से युवा लेखकों के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के बंगाली भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 लिखे किछु होय ना (कविता-संग्रह) सुमन पतारी
2021 श्रीमान सॉनेट (काव्य-संग्रह) गौरब चक्रबर्ती
2020 पुराणपुरुष (उपन्यास) श्याम बंद्योपाध्याय
2019 कुंतल फिरे आसे (उपन्यास) मोमिता
2018 खेलनाबातिर दिन शेष (कविता) सम्राज्ञी बंद्योपाध्‍याय
2017 एल्विस ओ अमलासुंदरी (कहानी-संग्रह) शमीक घोष
2016 अपराह्न डाउनटाउन (कविता) राका दासगुप्‍त
2015 प्रेमेर साइज बत्रीश (कविता) सुदीप चक्रवर्ती
2014 माटी (कविता-संग्रह) अभिमन्‍यु महतो
2013 बुद्धो लेखमाला ओ अन्यान्य श्रमण (कविता–संग्रह) शुभ्र बंद्योपाध्यायय
2012 सम्मोहन (कहानी–संग्रह) सादिक़ हुसैन
2011 डानाओला मानुष (कहानी–संग्रह) विनोद घोषाल

भाषा सम्मान पुरस्कार विजेता

प्रथम भाषा सम्मान वर्ष 1996 में प्रदान किया गया, जिनमें श्री धरीक्षण मिश्र (भोजपुरी), श्री बंशी राम शर्मा और श्री एम. आर. ठाकुर (हिमाचली), श्री के. जतप्पा राय और श्री मंदार केशव भट्ट (तुलु) के लिए तथा श्री चंद्रकांत मुरा सिंह (काकबरोक) को अपनी-अपनी भाषाओं के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्ण जानकारी और लिस्ट के लिए देंखें – भाषा सम्मान पुरस्कार