संस्कृत भाषा में साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता

Sanskrit Sahitya Akademi Award - First Winner
Sanskrit Sahitya Akademi Award – First Winner

साहित्य अकादमी ने संस्कृत के लिए प्रथम पुरस्कार 1956 में पी.वी. काणे को दिया था। संस्कृत भाषा भारत की एक प्राचीन भाषा है जिसका समृद्ध इतिहास और परंपरा है। यह एक हिन्द-आर्य भाषा परिवार की भाषा है।

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थापित साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य के क्षेत्र में पाँच प्रकार के पुरस्कार “साहित्य अकादमी पुरस्कार, अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार, युवा पुरस्कार और भाषा सम्मान पुरस्कार” वितरित किए जाते हैं।

इनमें से प्रथम चार पुरस्कार साहित्य अकादमी अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भाषाओं (अंग्रेज़ी, असमिया, उर्दू, ओड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बंगाली, बोड़ो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, राजस्थानी, संथाली, सिन्धीसंस्कृत भाषा और हिन्दी भाषा) में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। जबकि “भाषा सम्मान” अन्य भाषाओं की रचनाओं को भी दिया जाता है। इनमें से 22 भाषाएं (अंग्रेजी और राजस्थानी को छोड़कर) भारत की संवैधानिक भाषाएं हैं।

वर्तमान में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ और ‘भाषा सम्मान पुरस्कार’ के अंतर्गत सम्मान स्वरूप एक लाख (1,00,000) भारतीय रुपये दिए जाते हैं। एवं अन्य पुरस्कारों में सम्मान राशि पचास हजार (50,000) रुपये है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता

संस्कृत भाषा में दिए गए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 दीपमाणिक्यम्् (कविता-संग्रह) जनार्दन प्रसाद पाण्डेय ‘मणि’
2021 सृजति शङ्खनादं किल, कविता (कविता-संग्रह) विन्ध्येश्वरीप्रसाद मिश्र ‘विनय’
2020 वैशाली (उपन्यास) महेशचन्द्र शर्मा गौतम
2019 प्रज्ञाचाक्षुषम् (कविता) पेन्ना-मधुसूदनः
2018 मम जननी (कविता-संग्रह) रमाकान्त शुक्ल
2017 गंगापुत्रावदानम् (कविता-संग्रह) निरंजन मिश्र
2016 काव्‍यनिर्झरी (कविता) सीतानाथ आचार्य शास्‍त्री
2015 वनदेवी (काव्‍य) रामशंकर अवस्‍थी
2013 चलदूरवाणी (कविता-संग्रह) राधाकान्‍त ठाकुर
2012 लद्युपद्यप्रबन्धत्रयी (खंडकाव्य) रामजी ठाकुर
2011 भारतायनम् (महाकाव्य) हरेकृष्ण शतपथी
2010 भार्गवीयम् (महाकाव्य) मिथिला प्रसाद त्रिपाठी
2009 अनभीप्सितम् (कहानी–संग्रह) प्रशस्यमित्र शास्त्री
2008 रसप्रिया–विभावनम् (काव्य) ओम्प्रकाश पाण्डेय
2007 लसल्लतिका (कविता–संग्रह) हरिदत्त शर्मा
2006 तव स्पर्शे स्पर्शे (कविता–संग्रह) हर्षदेव माधव
2005 श्रीभार्गवराघवीयम् (महाकाव्य) स्वामी रामभद्राचार्य
2004 आख्यानवल्लरी (कथा–संग्रह) देवर्षि कलानाथ शास्त्री
2003 निर्झरिणी (कविता) भास्कराचार्य त्रिपाठी
2002 हर्षचरित–मंजरी (कविता–संग्रह) काशीनाथ मिश्र
2001 को वै रस: (निबंध–संग्रह) पी. श्रीरामचंद्रुडु
2000 श्रीचंद्रशेखरेन्द्रसरस्वतीविजयम् (महाकाव्य) एस. श्रीनिवास शर्मा
1999 तदेव गगनं सैवधरा(कविता–संग्रह) श्रीनिवास रथ
1998 प्रतानिनी (कविता–संकलन) बच्चूलाल अवस्थी
1997 त्रिवेणी (कविता–संग्रह) श्यामदेव पाराशर
1996 ईशा (कविता–संकलन) केशवचंद्र दाश
1995 श्रीराधापंचशती (काव्य) रसिक बिहारी जोशी
1994 संधानम् (कविता–संग्रह) राधावल्लभ त्रिपाठी
1993 जयंतिका (गद्य–गल्प) जग्गु वकुलभूषण
1992 भीष्मचरितम् (महाकाव्य) हरिनारायण दीक्षित
1991 स्वातंत्र्यसंभवम् (महाकाव्य) रेवाप्रसाद द्विवेदी
1990 श्रीमत्प्रतापराणायनं महाकाव्यम् (बृहत् काव्य) आगेटि परीक्षित शर्मा
1989 संध्या (कविता–संकलन) रामकरण मिश्र
1988 इक्षुगंधा (कहानी–संग्रह) राजेन्द्र मिश्र
1987 अविनाशि (उपन्यास) विश्वनारायण शास्त्री
1986 श्री राधाचरित महाकाव्यम् (महाकाव्य) कालिकाप्रसाद शुक्ल
1985 विन्ध्यवासिनी विजयमहाकाव्यम् (महाकाव्य) वसंत त्र्यंबक शेवड़े
1984 सिन्धु कन्या (ऐतिहासिक उपन्यास) श्रीनाथ एस. हसूरकर
1983 श्री शंबुलिंगेश्वर विजयचंपू (जीवनी) पंढरीनाथाचार्य गलगली
1982 विश्वभानु (महाकाव्य) पी. के. नारायण पिळ्ळै
1981 कापिशायनी (कविता–संग्रह) जगन्नाथ पाठक
1980 खिस्तुभागवतम् (महाकाव्य) पी.सी. देवसिया
1979 केरलोदय: (महाकाव्य) के. एन. एषुत्तचन
1977 बुद्धविजय काव्यम् (कविता–संग्रह) शांतिभिक्षु शास्त्री
1974 श्रीशिवपराज्योदयम् (महाकाव्य) एस. वी. वर्णेकर
1973 श्रीतिलकयशोर्णव: (महाकाव्य) *एम. एस. अणे
1970 शब्दतरंगिणी (शब्दार्थ गवेषणा) वी. सुब्रह्मण्य शास्त्री
1968 श्री गुरुगोविन्दसिंहचरितम् (काव्य) सत्यव्रत शास्त्री
1967 चित्रकाव्य कौतुकम् (काव्य) रामरूप पाठक
1966 भोज’ज श्रृंगार प्रकाश (सौन्दर्यशास्त्र) वे. राघवन
1964 तांत्रिक वाङ्मय में शाक्त दृष्टि (शोध) महामहोपाध्याय गोपीनाथ कविराज
1963 ए हिस्ट्री ऑफ़ द्वैत स्कूल ऑफ़ वेदांत एंड इट्स लिटरेचर (शोध) बी.एन. कृष्णमूर्ति शर्मा
1961 वैदिक विज्ञान और भारतीय संस्कृति (शोध) गिरधर शर्मा चतुर्वेदी
1956 हिस्ट्री ऑफ़ धर्मशास्त्र, खंड IV (शोध) महामहोपाध्याय पी.वी. काणे

अनुवाद पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 1989 से अनुवाद के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के संस्कृत भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष अनुवाद का शीर्षक अनुवाद मूल कृति का शीर्षक (भाषा/विधा) लेखक
2022 अमृतफलम् गोपबन्धुमिश्र अमृतफल, (उपन्यास), ओडिआ मनोजदास
2021 महाब्राह्मण: शतावधानी रा. गणेश एवं. बी.एन. शशिकिरण महाब्राह्मण (उपन्यास), कन्नड देवुडु नरसिंहशास्त्री
2020 प्रकाशमार्गाः मंजूषा कुलकर्णी प्रकाशवाटा (जीवनी), मराठी प्रकाश आमटे
2019 रश्मिरथी प्रेमशंकर शर्मा रश्मिरथी (कविता), हिंदी रामधारी सिंह दिनकर
2018 असमा वांग्‍मंजरी दीपक कुमार शर्मा असमा वांग्‍मंजरी (कविता), असमिया विभिन्‍न कवि
2017 सौंदर्यस्रोतस्विनी नर्मदा प्रवीण पंड्या सौंदर्यन नदी नर्मदा (गुजराती यात्रा वृत्तांत) अमृतलाल वेगड़
2016 विविक्‍तपुष्‍पकरण्‍द: रानी सदाशिव मूर्ति ओंतारी पूला बुट्टा (तेलुगु कविता) राळ्ळबंडि कविता प्रसाद
2015 अहमेव राधा अहमेव कृष्‍ण: ताराशंकर शर्मा ‘पाण्‍डेय’ मैं ही राधा मैं ही कृष्‍ण (हिंदी कविता-संग्रह) गुलाब कोठारी
2014 वात्‍यासार नारायणदाश झड़ ओ अन्‍यान्‍य गल्‍प (ओडि़या कहानी-संग्रह) चंद्रशेखर दासवर्मा
2013 विजयपर्व अभिराज राजेन्‍द्र मिश्र विजयपर्व (हिंदी नाटक) रामकुमार वर्मा
2012 भारतवर्षम् भागीरथि नंद भारतवर्ष (ओड़िया कविता-संग्रह) सीताकांत महापात्र
2010 आवरणम् एच.आर. विश्वास आवरण (कन्नड उपन्यास) एस.एल. भैरप्प
2009 श्रीमद्रामचरिमानसम् (स्व.) प्रेमनारायण द्विवेदी रामचरितमानस (हिन्दी महाकाव्य) तुलसीदास
2008 श्रृंगारपद्यावलि: ए.वी. सुब्रमणियन् कुरुनतोकइ (तमिऴ कविता संकलन) संगम कवि
2007 निर्मला पं. श्रीराम देव निर्मला (हिन्दी उपन्यास) मुंशी प्रेमचंद
2006 सार्थ: एच.वी. नागराज राव सार्थ (कन्नड उपन्यास) एस.एल. भैरप्प
2005 धर्मश्री: जनार्दन हेगडे धर्मश्री (कन्नड उपन्यास) एस.एल. भैरप्प
2004 ग़ालिब–काव्यम् जगन्नाथ पाठक दीवाने ग़ालिब (उर्दू काव्य) मिर्जा असदुल्लाह खाँ ‘ग़ालिब’
2001 प्रपंचपदी आर. श्रीहरि प्रपंचपदुलु (तेलुगु कविता–संग्रह) सी. नारायण रेड्डी
2000 संस्कृत रवीन्द्र संगीतम् दीपक घोष संकलन (बाङ्ला कविता–संग्रह) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
1998 शरत्सप्तकम् बिहारीलाल मिश्र संचयन (बाङ्ला कहानी–संग्रह) शरतचंद्र चट्टोपाध्याय
1997 व्यामोह: श्याम विमल व्यामोह (हिन्दी उपन्यास) श्याम विमल
1996 चिलिका क्षीरोदचंद्र दाश चिलिका (ओड़िया कविता–संग्रह) राधानाथ राय
1995 श्रीकृष्णचरितम् महाकाव्यम् के.पी. नारायण पिषारोटि श्रीकृष्णचरितम् महाकाव्यम् (मलयाळम् महाकाव्य) कुंचन नांबियार
1994 विद्यापति शतकम् काशीनाथ मिश्र विद्यापति के पद (मैथिली काव्य) विद्यापति
1993 नेहरूचरित महाकाव्यम् अमीरचंद्र शास्त्री ऐन ऑटोबायोग्राफ़ी (अंग्रेज़ी आत्मकथा) जवाहरलाल नेहरू
1991 सटीकम् कबीरदास शतकम् मल्लिकार्जुन परड्डी कबीर दोहावली (हिन्दी दोहे) कबीरदास
1990 विज्ञानम् समाजश्च गणेश शर्मा विज्ञान और समाज (हिन्दी प्रबंध) सरयू प्रसाद गुप्त

बाल साहित्य पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2010 से बाल साहित्य के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के संस्कृत भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 सचित्रम् प्रहेलिकाशतकम् (अभिनवसंस्कृतप्रहेलिका:) (कविता-संग्रह) कुलदीप शर्मा
2021 कथामाधुरी (कहानी-संग्रह) आशा अग्रवाल
2020 बालगुञ्जनम् (कविता संग्रह) अरविन्द कुमार तिवारी
2019 चित्वा तृणं तृणम् (कविता) संजय चैबे
2018 शनैः शनैः (कविता) सम्पदानंद मिश्र
2017 डयते कथमाकाशे? (कविता) राजकुमार मिश्र
2016 चमत्‍कारिक: चलदूरभाष: (कहानी) ऋषिराज जानी
2015 बालकथासप्‍तति: (कहानी-संग्रह) जनार्दन हेगड़े
2014 इस वर्ष कोई पुरस्‍कार नहीं
2013 मार्जालस्य मुखं दृष्टम् (नाटक) एच.आर. विश्वास
2012 ईसप–कथा–निकुंजम् (कहानी–संग्रह) ओम्प्रकाश ठाकुर
2011 कौमारम् (कविता–संग्रह) अभिराज राजेंद्र मिश्र
2010 संस्कृतकथाशतकम् (दो खंड) (कहानी–संग्रह) पद्म शास्त्री

युवा पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2011 से युवा लेखकों के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के संस्कृत भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 श्रीमतीचरित्रम् (कविता-संग्रह) श्रुति कानिटकर
2021 कथाकल्पलता (कहानी-संग्रह) स्वेतापद्मा सतपथी
2020 आद̖योन्मेष: (कविता) ऋषिराजपाठक
2019 वाग्विलासिनी (कविता) युवराज भट्टराई
2018 चित्रकाव्‍यदर्शनम् (कविता) मुनिराजसुंदर विजय
2017 परिवर्तनकाव्‍यम् (कविता-संग्रह) हेमचंद्र बेलवाल
2016 वनवैभवम् (कविता) भारतभूषण रथ
2015 समुद्रे बुद्धस्‍य नेत्रे (कविता) ऋषिराज जानी
2014 संपर्क: (कहानी-संग्रह) पराम्‍बा श्री योगमाया
2013 भारतभूषणम् (कविता–संग्रह) राजकुमार मिश्र
2012 उद्बाहुवामनता (कविता–संग्रह) प्रवीण पण्डया
2011 काव्य कावेरी (कविता–संग्रह) परमानंद झा

भाषा सम्मान पुरस्कार विजेता

प्रथम भाषा सम्मान वर्ष 1996 में प्रदान किया गया, जिनमें श्री धरीक्षण मिश्र (भोजपुरी), श्री बंशी राम शर्मा और श्री एम. आर. ठाकुर (हिमाचली), श्री के. जतप्पा राय और श्री मंदार केशव भट्ट (तुलु) के लिए तथा श्री चंद्रकांत मुरा सिंह (काकबरोक) को अपनी-अपनी भाषाओं के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्ण जानकारी और लिस्ट के लिए देंखें – भाषा सम्मान पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *