Verbs – Definition, Types, Uses and Examples in English Grammar

Verb and ItsTypes

Verbs are an essential part of speech in any language, including English. They are words that express actions, states, events, or processes. In English, verbs have several important characteristics and functions. Let’s explore:

What are Verbs?

Verbs are one of the fundamental parts of speech in English Grammar and many other languages. They are words that express actions, states, events, or processes.

Verb (क्रिया) शब्द लैटिन भाषा के Verbum शब्द से बना है। Verbum का अर्थ है- “a word (एक शब्द)“। Verb वाक्य का मुख्य शब्द होता है। कोई भी वाक्य Verb के बिना नहीं बन सकता। यदि वाक्य में केवल एक ही शब्द हो तो वह शब्द Verb ही होगा; जैसे-

  1. Stop.
  2. You are here.
  3. God is great.
  4. She bathes.
  5. Do your work.
  6. Hari came here.
  7. Mohan writes a letter.
  8. I am going out.
  9. He has been reading a book for two hours.
  10. I shall have been reading a book for two hours.

ध्यान दीजिए कि-

  1. प्रत्येक वाक्य में Verb का होना आवश्यक है।
  2. Verb केवल एक शब्द का हो सकता है। (वाक्य 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7)
  3. Verb दो शब्द का हो सकता है। (वाक्य 8)
  4. Verb तीन शब्द का हो सकता है। (वाक्य 9)
  5. Verb में अधिक से अधिक चार शब्द हो सकते हैं। (वाक्य 10)

Definition of Verb

क्रिया (Verb) वह शब्द है जिसे किसी व्यक्ति, स्थान या वस्तु के विषय में कुछ बताने के लिए प्रयोग किया जाता है।

A Verb is a word used to say something about some person, place or thing.

Examples of Verb in Sentence:

  • The girl wrote a letter.
  • Delhi is a big city.
  • He played cricket.
  • The earth moves round the sun.
  • Iron and copper are useful metals.
  • The sun rises in the east.

उपर्युक्त वाक्यों में wrote, is, are, played, rises, moves क्रियायें (Verbs) हैं।

KINDS OF VERB

Verbs निम्न चार प्रकार की होती हैं-

  1. Transitive Verb (सकर्मक क्रिया)
  2. Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया)
  3. Linking Verb (संयोजक क्रिया)
  4. Auxiliary/Helping Verb (सहायक क्रिया)

MAIN VERB

Main Verbs

Main verbs, also known as lexical verbs or action verbs, are the primary verbs in a sentence that express the main action or state of being. They carry the main meaning of the sentence and are not dependent on other verbs.

  • She sings beautifully.
  • They ran in the marathon.

उपर्युक्त दोनों उदाहरणों में “sings” and “ran” मुख्य क्रियाएं हैं।

Popular types of Main Verbs: Transitive Verbs and Intransitive Verbs.

TRANSITIVE VERB

सकर्मक क्रिया (Transitive Verb) वह क्रिया है जिसके साथ Object (कर्म) होता है। या जब वाक्य में क्रिया के बाद एक कर्म (obj.) की आवश्यकता पड़े तो वह क्रिया transitive verb कहलाता है। जैसे:

  • Mohan played(v) cricket(obj.). मोहन क्रिकेट खेला।
  • Ram gave(v) Hari(obj.) a book. राम ने हरी को एक पुस्तक दी।
  • I write(v) essay(obj.).
  • Children fly(v) kites(obj.).

पहले वाक्य में Cricket का प्रयोग played क्रिया के Object की तरह हुआ है अतः played– Transitive Verb है।

How to find object in a sentence?

कर्म ज्ञात करने की विधि– क्रिया में ‘क्या‘ और ‘किसे‘ (किसको) लगाकर प्रश्न करने पर उत्तर में जो Noun या Pronoun प्राप्त होता है, वह उस क्रिया का कर्म (Object) होता है।

प्रथम वाक्य के लिए,
प्रश्न– मोहन क्या खेला था? अर्थात मोहन ने कौन-सा खेल खेला?
उत्तर– मोहन ने Cricket खेली थी।
अतः Cricket इस वाक्य में played क्रिया का कर्म (Object) है।

इसी प्रकार दूसरे वाक्य के लिए,
प्रश्न 1– राम ने हरी को क्या दिया ?
उत्तर– राम ने एक पुस्तक दी।
अतः पुस्तक (Book) gave क्रिया का Object है।
प्रश्न 2– राम ने पुस्तक किसे दी?
उत्तर– राम ने पुस्तक हरी को दी।
अतः Hari (हरी) gave क्रिया का Object है।

इस प्रकार gave क्रिया ऐसी सकर्मक (Transitive) क्रिया है जिसके दो Objects हैं।

टिप्पणी– सकर्मक क्रियाओं के साथ अधिक से अधिक दो Objects आ सकते हैं। प्रत्येक सकर्मक क्रिया के साथ एक कर्म का आना आवश्यक है।

How to find subject in a sentence?

कर्ता (Subject) ज्ञात करने की विधि– क्रिया में ‘कौन‘ और ‘किसने‘ लगाकर प्रश्न करने पर उत्तर में जो Noun या Pronoun प्राप्त होता है, वह उस क्रिया का कर्ता (Subject) होता है।

प्रथम वाक्य के लिए,
प्रश्न– कौन खेला था? या क्रिकेट किसने खेली?
उत्तर– मोहन
अतः Mohan इस वाक्य में कर्ता (Subject) है।

INTRANSITIVE VERB

जब वाक्य में क्रिया के बाद कर्म (obj.) की आवश्यकता न पड़े तो वह क्रिया intransitive verb कहलाता है। जैसे:

  • Birds fly.
  • She slept.

नोट: अगर verb transitive (t.v.) होता है तो verb के उल्लेख मात्र से ‘क्या‘ जैसे सवाल उठते है।

  • He killed. (क्या?)
    He killed a rabbit.
  • I helped. (किसे ?)
    I helped him.

Some more examples of Intransitive Verb:

  • Sita will go.
  • Mira is coming.
  • Rani has come.
  • Madan was bathing.

उपर्युक्त वाक्यों में will go, is coming, has come और was bathing अकर्मक क्रियायें हैं। इनके साथ इनके Objects नहीं हैं। अकर्मक क्रियाओं के साथ Objects नहीं आते हैं।

Transitive Verbs with Two Objects

सकर्मक क्रियाओं के साथ दो कर्म को समझने के लिए निम्नलिखित उदाहरणों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-

One Object Two Objects
Hari writes a letter. Hari gave me a book.
Mira has sung a song. Mira asked me a question.
She told a lie. She told us stories.
The teacher has taught me. The teacher has taught me Hindi.

उपर्युक्त उदाहरणों से स्पष्ट है कि-

  • दोनों कॉलम में तिरछी छपी हुई क्रियायें सकर्मक क्रियायें (Transitive Verbs) हैं।
  • पहले कॉलम में प्रत्येक सकर्मक क्रिया का केवल एक कर्म (Object) है।
  • दूसरे कॉलम में उन्हीं क्रियाओं का प्रयोग किया गया है जिनका प्रयोग पहले कॉलम में किया गया है।
  • दूसरे कॉलम में प्रयोग की गयी क्रियाओं के दो कर्म (Objects) हैं।

संकेत– क्रिया के बाद में Indirect Object आता है और इसके बाद Direct Object आता है।

  • Direct Object क्रिया में ‘क्या‘ (What) लगाने पर प्राप्त होता है और,
  • Indirect Object क्रिया में ‘किसकों‘ (Whom) लगाने पर प्राप्त होता है।

Transitive Verbs with Object and Complement

सकर्मक क्रियाओं के कर्म और पूरक समझने के लिए निम्नलिखित उदाहरणों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-

  1. He called me.
  2. He told us stories.
  3. He called me a liar.

पहले वाक्य की क्रिया- called है। इस Verb का Object- me है।
दूसरे वाक्य में told- सकर्मक क्रिया है जिसके दो Objects- us और stories हैं।
तीसरे वाक्य को ध्यानपूर्वक पढ़िए। इस वाक्य का अर्थ है-उसने मुझे झूठा कहा। He called me का अर्थ है-उसने मुझे कहा। किन्तु यह वाक्य अपूर्ण है। क्या कहा ?- झूठा (liar)

इसलिए इस वाक्य में a liar – वाक्य की क्रिया का पूरक (Complement) है।

स्पष्ट है कि

  1. कुछ सकर्मक क्रियायें ऐसी होती हैं जिनका एक Object होता है।
  2. कुछ सकर्मक क्रियायें ऐसी होती हैं जिनके दो Objects- (1) Indirect Object और (2) Direct Object होते हैं। इन क्रियाओं में Indirect Object पहले आता है और Direct Object बाद में। इन Objects का स्थान परिवर्तन भी हो सकता है अर्थात Direct Object पहले प्रयुक्त हो और Indirect बाद में। इस स्थिति में Indirect Object से पहले, वाक्य के भाव के अनुसार to या for प्रयुक्त होता है।
  3. कुछ Transitive Verbs ऐसे होते हैं जिनमें Object के बाद में वाक्य के भाव को पूर्ण करने के लिए Complements का प्रयोग होता है।

Subjective Complement and Objective Complement

Kinds of Complements : पूरक (Complements) दो प्रकार के होते हैं-

  1. Subjective Complement (Subject Complement)
  2. Objective Complement (Object Complement)

Subjective Complement:

जब पूरक (Complement) वाक्य के Subject को स्पष्ट करे तो उसे Subjective Complement (या Subject Complement) कहते हैं। Examples:

  • Ranbir became a soldier.
  • Man Mohan Singh became Finance Minister.
  • Binni is a girl.

Objective Complement:

जब Complement वाक्य के Object को स्पष्ट करे तो उसे Objective Complement (या Object Complement) कहते हैं। Examples:

  • She painted the wall blue.
  • We elected him president.
  • They considered the plan a success.
  • He named his dog Max.
  • The team declared the game a tie.

Transitive Verbs Vs. Intransitive Verbs

निम्नलिखित उदाहरणों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-

Transitive Verb Intransitive Verb
The train stopped. The driver stopped the train.
The boy ran. The boy ran a race.
The bell is ringing. The peon is ringing the bell.
Do not play now. Do not play cricket.

इस प्रकार स्पष्ट है कि कुछ क्रियायें (Verbs) ऐसी होती हैं जिनका प्रयोग Transitive तथा Intransitive दोनों रूपों में होता है।

RULE: यदि Verb का Object है तो Verb–सकर्मक (Transitive) होगी और यदि Verb का कर्म (Object) नहीं है तो Verb (क्रिया) अकर्मक (Intransitive) होगी।

NOTE: विद्यार्थी ध्यान दें कि उपर्युक्त नियम Linking Verbs पर लागू नहीं होता है क्योंकि Linking Verbs के साथ Complement (पूरक) का प्रयोग होता है।

LINKING VERB

संयोजक क्रिया (Linking Verb) वह क्रिया है जो वाक्य के Subject को उसके Complement (पूरक) से जोड़ती है; जैसे-

  • Mohan is honest.

इस वाक्य में is क्रिया है। ‘Mohan‘ क्रिया का कर्ता (Subject) है और Honest क्रिया का पूरक (Complement) है।

उपर्युक्त वाक्य में केवल तीन शब्द हैं-Mohan, is तथा honest.

अतः स्पष्ट है कि Mohan और honest के सम्बन्ध को जोड़ने का कार्य is का है। इस प्रकार की Verb को Linking Verb कहते हैं।

Linking Verb को Intransitive Verb of Incomplete Predication भी कहते हैं।

Some more examples of Linking Verb:

  • The earth is round.
  • You are a student.
  • They were poor.
  • This house is to let.
  • I am a teacher.
  • Sita was beautiful.

ध्यान दीजिए कि-

  1. Is, am, are, was, were क्रियायें ‘Be‘ क्रिया के विभिन्न रूप हैं।
  2. Linking Verb का Complement (पूरक) Noun (या Noun का कार्य करने वाला शब्द) या Adjective (या Adjective का कार्य करने वाला शब्द) होता है।

Main Verbs as Linking Verbs

Linking Verbs Other Than ‘Be’: Be क्रिया के विभिन्न रूपों (Is, Am, Was, Were, Are) के अतिरिक्त कुछ और Verbs का प्रयोग भी Linking Verbs के रूप में होता है। ये निम्नलिखित हैं-

  1. Come,
  2. get,
  3. go,
  4. grow,
  5. feel,
  6. run,
  7. appear,
  8. become,
  9. look,
  10. remain,
  11. seem.

As we mentioned, main verbs can also function as linking verbs when they express the subject’s state of being. Linking verbs connect the subject to information about its state, known as the subject complement.

Examples in Sentence:

  • The news came true.
  • He felt insulted.
  • It got dark.
  • Food supply ran short.
  • She grew angry.
  • Your guess went wrong.

इन वाक्यों में, came, felt, got, ran, and grew आदि संयोजक क्रियाएं (Linking Verb) हैं जो वाक्य के कर्त्ता (The News, He, It, Food supply, She, Your guess) को उसके पूरक (true, insulted, dark, short, angry, wrong) से बिना किसी कार्य को व्यक्त हुए जोड़ती है।

Linking Verb Tip: It can be useful to think of a linking verb as an equal sign. If you can substitute an equal sign for the main verb in a sentence and it still makes sense, then the main verb is a linking verb.

Helping Verb or Auxiliary Verbs
Helping Verb or Auxiliary Verbs

AUXILIARY VERBS (HELPING VERBS)

जो क्रिया मुख्य क्रिया को Tense (काल) बनाने में सहायता करती है, उसे सहायक क्रिया (Auxiliary Verb or Helping Verbs) कहते हैं।

An auxiliary verb is like a helper that works with the main verb in a sentence. It makes the sentence more meaningful by changing things like when it happened, how it feels, or who’s doing the action.

निम्नलिखित उदाहरणों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-

  1. Hari is reading a book.
  2. Mohan has written a letter.
  3. Gopal will go to Agra.
  4. Mira was singing a song.

पहले वाक्य में is reading क्रिया है जिसके दो भाग (i) is और (ii) reading हैं।
दूसरे वाक्य में has written क्रिया है जिसके दो भाग (i) has और (ii) written हैं।
तीसरे वाक्य में will go क्रिया है जिसके दो भाग (i) will और (ii) go हैं।
चौथे वाक्य में was singing क्रिया है जिसके दो भाग (i) was और (ii) singing हैं।

पहले वाक्य में पढ़ने का कार्य, दूसरे वाक्य में लिखने का कार्य, तीसरे वाक्य में जाने का कार्य तथा चौथे वाक्य में गाने का कार्य हुआ है। अतः reading, written, go और singing वाक्य की Main Verbs (मुख्य क्रियायें) हैं तथा is, has, will, was का प्रयोग Tense बनाने में हुआ है। अतः ये क्रियायें, सहायक क्रियायें (Auxiliary Verbs या Helping Verbs) हैं।

Kinds of Auxiliary Verbs

सहायक क्रियायें (Helping Verbs = Auxiliary Verbs) दो प्रकार की होती हैं-

  1. Primary Auxiliaries (प्राथमिक सहायक क्रियाएं)
  2. Modal Auxiliaries (विधिसूचक सहायक क्रियाएं)

Modal Auxiliaries को आजकल Modals भी कहा जाता है।

PRIMARY AUXILIARIES

Primary Auxiliaries में Be– Is, Am, Are, Was, Were, Have– Have, Has, Had तथा Do– Do, Does, Did के विभिन्न रूपों का वर्णन होता है।

  1. Is, am, was, were, are का प्रयोग सहायक क्रिया के रूप में Imperfect अर्थात Continuous (Progressive) Tenses में होता है और इनके साथ मुख्य क्रिया के अन्त में -ing जोड़ते हैं।
  2. Have, has, had का प्रयोग सहायक क्रिया के रूप में Present Perfect और Past Perfect Tense में होता है और इसके साथ मुख्य क्रिया (Main Verb) में Third Form (Past Participle Form) का प्रयोग होता है।
  3. Do और does का प्रयोग Present Indefinite Tense (Simple Present) में होता है। Do और does का सहायक क्रिया के रूप में प्रयोग करने पर Main Verb (मुख्य क्रिया) की First Form (Base Form या Dictionary Form) का प्रयोग होता है।
  4. Did का प्रयोग Past Indefinite Tense (Simple Past) में होता है। इसका प्रयोग वाक्य को प्रश्नवाचक (Question Form) तथा Negative बनाने में किया जाता है। ऐसे प्रयोग में Did के साथ Verb की First Form आती है।

Examples of Primary Auxiliary Verbs:

  • He is sleeping.
  • I am reading a book.
  • You are bathing in the Ganga.
  • He was writing a letter.
  • They were going home.
  • We are playing cricket.
  • They are buying apples.
  • She is weeping.

उपर्युक्त वाक्यों में Be क्रिया के विभिन्न रूपों- is, are, am, was, were का प्रयोग है।

  • I have done my work.
  • We have washed our clothes.
  • He has bought a cycle.
  • He had reached there before the sunset.

इन वाक्यों में Have क्रिया के विभिन्न रूप- Have, has, had का प्रयोग किया गया है।

  • Do you like mangoes?
  • Did Mohan help you last year?
  • Does he not work hard?
  • He did not go there.

इन वाक्यों में Do क्रिया के विभिन्न रूप- Do, does, did का प्रयोग स्पष्ट किया गया है।

Primary Auxiliaries Vs. Main Verbs

Primary Auxiliaries और Main Verbs: Is, am, are, was, were, have, has, had, do, does और did का प्रयोग Primary Auxiliary तथा Main Verb दोनों की तरह हो जाता है; जैसे-

Primary Auxiliary (Helping Verb) Main Verb
I have done it. I have a pen.
He did not go. He did it.
He is picking flowers. He is a good boy.
You were sitting in your class. You were in your class.

MODAL AUXILIARIES (OR MODALS)

Modal Auxiliaries (विधिसूचक सहायक क्रियाओं) का प्रयोग मुख्य क्रियाओं (Main Verbs) के साथ कार्यविधि (Mode) प्रकट करने के लिए होता है। कार्यविधि स्पष्ट करने के कारण ही इन्हें Modal Auxiliaries (अर्थात Modals) कहा जाता है।

Modal Auxiliary Verbs:

  1. Shall, should,
  2. will, would,
  3. can, could,
  4. may, might,
  5. must,
  6. ought (to),
  7. need.

Examples of Modal Auxiliary Verbs:

  1. I can do it.
  2. Hari could not go there yesterday.
  3. Mohan will help you.
  4. I shall help your friend.
  5. Now I should go there.
  6. He will go to Agra today.
  7. He said that Rama would go to Delhi.
  8. Due to his hard work he might get good marks.
  9. Would you pass the tea pot?
  10. May I help you.
  11. Could I see you in the evening?
  12. You must go there.
  13. We ought to obey our teachers.
  14. You need not go there.

MARGINAL AUXILIARIES

सीमांत सहायक क्रिया (Marginal Auxiliary Verbs) में need (to), dare (to), used (to) आदि को रखा जाता है।

  • Need (to) और Dare (to) का प्रयोग Modal एवं Main Verb दोनों के रूप में होता है; जबकि
  • Used to का प्रयोग Modal एवं Adjective दोनों रूप में हो सकता है।

Examples of Marginal Auxiliary Verbs:

As a main verb:

  • She needs a new laptop. उसे एक नया लैपटॉप चाहिए।
  • He dared to confront his fears. उसने अपने डर का सामना करने का साहस किया।

As a model verb:

  • You need to study for the exam. (आपको परीक्षा के लिए अध्ययन करने की आवश्यकता है।)
  • You dare not enter the restricted area. (आप प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने की हिम्मत नहीं करते।)
  • I used to play soccer when I was younger. (जब मैं छोटा था तब मैं फुटबॉल खेलता था।)

As a main adjective:

  • She is not used to cold weather. (उसे ठंडे मौसम की आदत नहीं है।)

Linking Verbs Vs. Auxiliary Verbs

संयोजक क्रिया और सहायक क्रिया – संयोजक क्रिया और सहायक क्रिया के अन्तर को समझने के लिए निम्न उदाहरणों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-

Linking Verbs Auxiliary Verbs
He is poor. He is reading a book.
I am a teacher. I am writing a letter.
You are rich. You are going to Agra.
He was sad. He was playing cricket.
They were happy. They were sleeping.

उपर्युक्त वाक्यों से स्पष्ट है कि-

  1. Linking Verb में केवल एक शब्द ही होता है।
  2. Auxiliary Verb में एक से अधिक शब्द होते हैं।

Finite Verbs & Non-Finite Verbs

FINITE VERBS

Finite Verbs का एक Subject होता है और ये Subject की संख्या एवं Person के अनुसार प्रयुक्त होते हैं। जैसे:

  • He is playing.
  • They are playing.

NON-FINITE VERBS

Non-Finite Verbs किसी Person या संख्या से limited नहीं होते हैं। जैसे:

  • I like watching television.
  • She wants to go abroad.

Types of Non-Finite Verbs

Non-Finite Verbs तीन प्रकार के होते है-

  1. Infinitive
  2. Gerund
  3. Participle

Infinitive: ‘to + V1

Infinitive एक प्रकार का noun है जिसमें verb के भी गुण होते हैं। अतः हम infinitive को verb-noun भी कह सकते है। जैसे:

  1. To err is human.
  2. I want to study.
  3. I want to study English.

ऊपर दिए गये वाक्य देखें-

  • वाक्य (1) में ‘to err’ (to + V1) subject के रूप में प्रयुक्त हैं।
  • वाक्य (2) में ‘to study’ (to + V1) object के रूप में प्रयुक्त
  • वाक्य (3) में ‘to study’ want (verb) का object है लेकिन अगर ‘English’ को object के रूप में लिया जाए तो ‘to study’ verb का कार्य कर रहा है।

अतः ‘to + V1‘ को हम noun एवं verb दोनों के रूप में प्रयुक्त कर सकते हैं।

Gerund: ‘V1 + ing’

Gerund एक प्रकार का verb है जो ‘ing’ में खत्म होता है और जिसमें noun के भी गुण होते है। जैसे:

  • Swimming is a good exercise.
  • I learnt driving.
  • I love watching television.

ऊपर दिए गये वाक्य देखें-

  • वाक्य (1) में ‘Swimming’ (V1 + ing) subject के रूप में प्रयुक्त है।
  • वाक्य (2) में ‘driving’ (V1 +ing) object के रूप में प्रयुक्त
  • वाक्य (3) में ‘watching’ love (verb) का object है लेकिन अगर television को object के रूप में लिया जाए तो ‘watching’ verb का कार्य कर रहा है।

अत: ‘V1 + ing’ को हम ‘noun’ एवं ‘verb’ दोनों के रूप में प्रयुक्त कर सकते हैं।

नोट: कई Verbs/adjective/phrase के बाद ‘to’ का प्रयोग होता है। यहाँ ‘to’ के बाद ‘V1‘ का प्रयोग नहीं होगा बल्कि ‘V1 + ing’ का प्रयोग होगा।

जैसे: Verb + used to, accustomed to, averse to, with a view to, addicted to, devoted to, in addition to, look forward to, object to, owing to, given to, taken to, prone to. जैसे:-

  • He is addicted to smoking.
  • I am looking forward to meeting you.
  • He was used to driving on the right when he was in London.

दूसरे शब्दो में कहा जाए तो अगर कोई Phrasal verb ‘to’ में खत्म हो तो उसके बाद ‘V1‘ नहीं, ‘V1 + ing‘ का प्रयोग करें। जैसे:

  • I am looking forward to meeting you.
  • He is given to drinking.
  • He is prone to making the same mistake again and again.
  • He got used to driving on the right when he was in London.

लेकिन modals में ‘used to’ के बाद V1, का प्रयोग होता है।

  • I used to drive on the right.

वाक्य “got used to driving” एवं “used to drive” के बीच का अंतर:

Participle

जो शब्द ‘verb’ एवं ‘adjective’ दोनों का कार्य करें वह Participle है। Participle तीन प्रकार के होते हैं-

  1. Present Participle
  2. Past Participle
  3. Perfect Participle

Present Participle (V1 + ING)

  1. Hearing the noise, we rushed out of the restaurant.
  2. Thinking all is well, he went to bed.

ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों में ‘V1 + ing’ का प्रयोग किसी घटना को incomplete या होता हुआ दर्शाने के लिए हो रहा है। यह ‘V1 + ing‘ Present Participle है।

Past Participle (V3)

  • Driven by poverty, he committed suicide.
  • Deceived by his best friend, he was left in the lurch.

ऊपर दिए गए दोनों वाक्यों में ‘V3‘ का प्रयोग किसी घटना को Complete दर्शाने के लिए किया गया है। इस ‘V3‘ form को Past Participle कहते हैं।

Perfect Participle (Having + V3)

  • Having done with it, they got down to work.
  • Having rested, they started their journey again.

ऊपर दिए गये दोनों वाक्यों में किसी कार्य को भूतकाल में ही Complete होता दर्शाया गया है। ऐसा करने के लिए ‘having + V3‘ यानि Perfect Participle का प्रयोग किया जाता है।

CAUSATIVE VERB

A causative verb is a verb that indicates that someone or something causes another person or thing to do an action. It expresses the idea of someone making or causing something to happen, rather than performing the action themselves. Causative verbs are often used when one person or thing is responsible for another person’s action or the completion of a task.

Have, Get एवं Make का प्रयोग ‘Causative verb’ के रूप में किया जाता है। सामान्यत: कर्त्ता (sub) किसी क्रिया (verb) को क्रम (obj.) पर करता है।हम कई बार Passive voice का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं। ऐसे में Causative verb का प्रयोग सर्वाधिक उपयुक्त होता है। जैसे:

  • He got caught.
  • The environment gets polluted due to our ignorance.

कई बार वाक्य से ये तात्पर्य निकलता है कि कर्त्ता किसी कार्य को करता नहीं बल्कि कराता है यानि यहाँ कार्य करने वाला एवं कार्य कराने वाला का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से मौजूद होते हैं।

In English, there are several ways to express causation using different verb patterns. Here are three common ways:

Using “have” + object + base form of the verb:

  • I had my car repaired. (I caused someone else to repair my car.)

Using “make” + object + base form of the verb:

  • She made him clean the room. (She caused him to clean the room.)

Using “get” + object + base form of the verb:

  • They got their house painted. (They caused someone else to paint their house.)

Causative verbs can also be used in passive constructions when the action is done to the subject rather than by the subject. For example:

  • He had his hair cut. (His hair was cut by someone else.)

Causative verbs are useful in expressing delegation, persuasion, arranging services, and similar situations where one person or thing influences another to perform an action.

FAQs from Verb

What is a verb?
A verb is a word that expresses an action, occurrence, or state of being. It is one of the main parts of speech in English and is essential for constructing sentences.

What are the types of verbs?
Verbs can be classified into different types, such as action verbs (e.g., run, eat), linking verbs (e.g., be, seem), auxiliary verbs (e.g., have, do), and modal verbs (e.g., can, should).

What is the difference between transitive and intransitive verbs?
Transitive verbs require a direct object to complete their meaning, while intransitive verbs do not. For example, “She ate an apple” (transitive) versus “He laughed” (intransitive).

How do you conjugate verbs in English?
Verbs in English are conjugated based on tense, person, and number. Regular verbs typically add “-ed” for the past tense and past participle forms, while irregular verbs have unique forms.

What is the present perfect tense?
The present perfect tense is used to describe actions or states that started in the past and continue into the present or have just been completed. It is formed by using “have” or “has” + the past participle of the verb (e.g., “I have eaten”).

What are modal verbs?
Modal verbs are a specific type of auxiliary verbs that express ability, possibility, necessity, or permission. Examples include “can,” “could,” “may,” “might,” “must.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *