कन्नड़ भाषा में साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता

Kannada Sahitya Akademi Award
First Winner of Kannada Sahitya Akademi Award

साहित्य अकादमी ने 1955 ई में ही कन्नड़ भाषा में सर्वप्रथम “के. वी. पुट्टप्पा ‘कुवेंपु’” को ‘श्रीरामायण दर्शनम् (महाकाव्य)’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। कुपल्ली वेंकटप्पागौड़ा पुटप्पा एक कन्नड़ लेखक एवं कवि थे, जिन्हें 20वीं शताब्दी के महानतम कन्नड़ कवि की उपाधि दी जाती है। ये कन्नड़ भाषा में ज्ञानपीठ सम्मान पाने वाले आठ व्यक्तियों में प्रथम थे। पुटप्पा ने सभी साहित्यिक कार्य उपनाम ‘कुवेम्पु‘ से किये हैं। उनको साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में सन 1958 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थापित साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य के क्षेत्र में पाँच प्रकार के पुरस्कार “साहित्य अकादमी पुरस्कार, अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार, युवा पुरस्कार और भाषा सम्मान पुरस्कार” वितरित किए जाते हैं।

इनमें से प्रथम चार पुरस्कार साहित्य अकादमी अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भाषाओं (अंग्रेज़ी, असमिया, उर्दू, ओड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बंगाली, बोड़ो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, राजस्थानी, संथाली, सिन्धीसंस्कृत भाषा और हिन्दी भाषा) में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। जबकि “भाषा सम्मान” अन्य भाषाओं की रचनाओं को भी दिया जाता है। इनमें से 22 भाषाएं (अंग्रेजी और राजस्थानी को छोड़कर) भारत की संवैधानिक भाषाएं हैं।

वर्तमान में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ और ‘भाषा सम्मान पुरस्कार’ के अंतर्गत सम्मान स्वरूप एक लाख (1,00,000) भारतीय रुपये दिए जाते हैं। एवं अन्य पुरस्कारों में सम्मान राशि पचास हजार (50,000) रुपये है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता

कन्नड़ भाषा में दिए गए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 बहुत्वदा भारत मत्तु बौद्ध तातविकेते (लेख-संग्रह) मुडनाकुडु चिन्नास्वामी
2021 गाँधी कथाना (जीवन-चरित्र) डी.एस. नागभूषण
2020 श्री बाहुबली अहिमसादिग्विजयम (महाकाव्य) एम. वीरप्पा मोइली
2019 कुड़ी एसारू (आत्मकथा) विजया
2018 अनुश्रेणी-यजमानिके (साहित्यिक आलोचना) के.जी. नागराजप्प
2017 कथन भारती (साहित्यिक आलोचना) टी.पी. अशोक
2016 स्‍वतंत्रायदा ओटा (उपन्‍यास) बोलवार महमद कुंि‍‍ञ
2015 अक्षय काव्‍य (कविता) के.वी. तिरुमलेश
2014 उत्‍तरार्द्ध (निबंध) जी.एच. नायक
2013 आख्‍यान-व्‍याख्‍यान (निबंध-संग्रह) सी.एन. रामचन्‍द्रन
2012 मब्बीन हागे कनीवेयासी (कविता–संग्रह) एच.एस. शिवप्रकाश
2011 स्वप्न सारस्वत (उपन्यास) गोपालकृष्ण पै
2010 कत्तियंचिन दारि (निबंध–संग्रह) रहमत तरिकेरे
2009 क्रौंच पक्षिगळु (कहानी–संग्रह) वैदेही
2008 हळ्ळा बन्तु हळ्ळा (उपन्यास) श्रीनिवास बी. वैद्य
2007 अरमने (उपन्यास) कुं. वीरभद्रप्पा
2006 मार्ग–4 (निबंध–संग्रह) एम. एम. कलबुर्गी
2005 तेरु (उपन्यास) राघवेन्द्र पाटील
2004 बदुकु (उपन्यास) गीता नागभूषण
2003 कविराज मार्ग मत्तु कन्नड जगत्तु (निबंध–संग्रह) के. बी. सुबण्णा
2002 युगसंध्या (महाकाव्य) सुजना (एस. नारायण शेट्टी)
2001 इंग्लिश साहित्य चरित्रे (साहित्येतिहास) एल.एस. शेषगिरि राव
2000 ओम् णमो (उपन्यास) *शान्तिनाथ कुबेरप्पा देसाई
1999 साहित्य कथन (निबंध–संग्रह) *डी. आर. नागराज
1998 सप्तपदी (कविता–संग्रह) बी. सी. रामचंद्र शर्मा
1997 होसतु होसतु (समालोचना) एम. चिदानंद मूर्ति
1996 भुवनद भाग्य (समालोचना) जी. एस. अमुर
1995 उरिया नालगे (समालोचना) कीर्तिनाथ कुर्तकोटि
1994 तलेदंड (नाटक) गिरीश कार्नाड
1993 कल्लु करगुवा समय (कहानी–संग्रह) पी. लंकेश
1992 बकुलद हूवुगळु (कविता–संग्रह) एस. आर. एक्कुण्डि
1991 सिरिसंपिगे (नाटक) चंद्रशेखर कंबार
1990 कुसुमबाले (उपन्यास) देवनूर महादेव
1989 संप्रति (निबंध–संग्रह) हा. मा. नायक
1988 अवधेश्वरी (उपन्यास) शंकर मोकाशी पुणेकर
1987 चिदंबर रहस्य (उपन्यास) के. पी. पूर्णचंद्र तेजस्वी
1986 बंडाय (उपन्यास) व्यासराय बल्लाल
1985 दुर्गास्तमान (उपन्यास) *टी. आर. सुब्बाराव (ता. रा. सु.)
1984 काव्यार्थ चिन्तन (समालोचना) जी. एस. शिवरुद्रप्पा
1983 कतेयादळु हुडुगि (कहानी–संग्रह) यशवंत चित्ताल
1982 वैशाख (उपन्यास) चदुरंग
1981 जीवध्वनि (कविता–संग्रह) चन्नवीर कणवी
1980 अमेरिकादल्ली गोरुरू (यात्रा–वृत्तांत) गोरुरू रामास्वामी आनंद
1979 चित्रगळु पत्रगळु (संस्मरण) ए. एन. मूर्तिराव
1978 हसुरू होन्नु (यात्रा–वृत्तांत) बी. जी. एल. स्वामी
1977 तेरेद बागिलु (कविता–संग्रह) के. एस. नरसिंह स्वामी
1976 मन मंथन (मनोवैज्ञानिक अध्ययन) एम. शिवराम
1975 दाटु (उपन्यास) एस. एल. भैरप्प
1974 वर्धमान (कविता–संग्रह) गोपालकृष्ण अडिग
1973 अरलु बरलु (कविता–संग्रह) वी. सीतारमैया
1972 शून्यसंपादनेय परामर्शे (टीका) एस. एस. भुसनूरमठ
1971 कालिदास (समालोचना) आद्य रंगाचार्य
1970 कर्णाटक संस्कृतिया पूर्वपीठिके (सांस्कृतिक अध्ययन) एस.बी. जोशी
1969 कर्णाटक संस्कृति समीक्षे (सांस्कृतिक अध्ययन) एच. तिप्पेरुद्रस्वामी
1968 सण्ण कथेगलु (12–13) (कहानी–संग्रह) श्रीनिवास (मास्ति वेंकटेश आयंगर)
1967 श्रीमद्भगवद्गीता तात्पर्य अथवा जीवन धर्मयोग (दार्शनिक व्याख्या) डी. वी. गुंडप्पा
1966 हंस दमयंति मत्तु इतर रूपकगळु (संगीत नाटक) पु. ति. नरसिम्हाचार
1965 रंगबिन्नप (दार्शनिक चिन्तन) एस. वी. रंगण्णा
1964 क्रान्ति–कल्याण (उपन्यास) बी. पुट्टस्वामय्या
1962 महाक्षत्रिय (उपन्यास) *देवुडु नरसिंह शास्त्री
1961 बंगाली कादंबरीकार बंकिमचंद्र(एक आलोचनात्मक अध्ययन) ए. आर. कृष्ण शास्त्री
1960 द्यावा पृथ्वी (कविता–संग्रह) ‘विनायक़ (वी. के. गोकाक)
1959 यक्षगान बायलाट (लोक नाट्य–विवेचन) के. एस. कारंत
1958 अरलु–मरलु (कविता–संग्रह) डी. आर. बेन्द्रे
1956 कन्नड साहित्य चरित्रे (साहित्येतिहास) आर. एस. मुगली
1955 श्रीरामायण दर्शनम् (महाकाव्य) ‘कुवेंपु’ (के. वी. पुट्टप्पा)

अनुवाद पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 1989 से अनुवाद के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। अनुवाद पुरस्कार के कन्नड़ भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष अनुवाद का शीर्षक अनुवाद मूल कृति का शीर्षक (भाषा/विधा) लेखक
2022 सीता रामायणदा सचित्र मारु कथन पद्मराज दंडावती सीता – एन इल्स्ट्रेटेड रीटेलिंग ऑफ रामायण (कथा साहित्य) देवदत्त पटनायक
2021 ओंडु पुताडा कथे गुरुलिंग कापसे इक पनाचि कहानी (आत्मकथा), मराठी वी.एस. खांडेकर
2020 सरहपाद एस. नटराज बुडालु संकलन (कार्य, दर्शन और दोहा), अपभ्रंश देवनागरी सरहपाद
2019 दलित साहित्यदा सौंदर्य प्रज्ञे डॉ. विठलराव टी. गायकवाड दलित साहित्यचे सौंदर्यशास्त्र (साहित्यिक समालोचना), मराठी शरण कुमार लिंबाले
2018 जय : महाभारत सचित्र मारुकथन (स्‍व.) गिरड्डी गोविंदराज जय : री-टेलिंग ऑफ द महाभारत (महाकाव्‍य), अंग्रेजी देवदत्‍त पट्टनायक
2017 महाश्वेता देवी आवरा कथा साहित्य-1 एवं 2 एच.एस. श्रीमति सेलेक्टेड स्टोरीज़ ऑफ महाश्वेता देवी (बाङ्ला कहानी) महाश्वेता देवी
2016 ए.के. रामानुजन आयद प्रबंधगळु ओ.एल. नागभूष्‍ज्ञण स्‍वामी सेलेक्‍टेड एसेज़ ऑफ़ ए.के. रामानुजन (अंग्रेज़ी निबंध) ए.के. रामानुजन
2015 कोचेरेती एन. दामोदर शेट्टी कोचेरेती (मलयाळम् उपन्‍यास) नारायण
2014 मोहन दास : ऑनदू सत्‍यकथे जी.एन. रंगनाथ राव मोहनास, ए ट्रू स्‍टोरी ऑफ़ ए मैन, हिज़ पीपुल एंड ऐन एंपायर (अंग्रेज़ी जीवनी) राजमोहन गांधी
2013 महात्‍मा ज्‍योतिराव फुले जे.पी. डोडामणि महात्‍मा ज्‍योतिराव फुले (मराठी जीवनी) धनंजय कीर
2012 हग्गा (खंड 1,2,3) के.के. नायर एवं अशोक कुमार कयर (मलयाळम् उपन्यास) तकष़ी शिवशंकर पिळ्ळै
2011 नन्नु अवनल्ला… अवालु… तमिल सेल्वी नान सरवणन् इल्लइ, विद्या (तमिऴ आत्मकथा) लिविंग स्माइल विद्या
2010 गोदान ए. जानकी गोदान (हिन्दी उपन्यास) प्रेमचंद
2009 भीष्म साहनीयवरा प्रतिनिधिका कथेगळु डी.एन. श्रीनाथ भीष्म साहनी की कहानियाँ (हिन्दी कहानी–संग्रह) भीष्म साहनी
2008 रसीदी तिकीटु हसन नईम सुरकोड रसीदी टिकट (पंजाबी आत्मकथा) अमृता प्रीतम
2007 कन्नड वक्रोक्ति जीवित आर. लक्ष्मीनारायण वक्रोक्ति जीवितम् (संस्कृत काव्यशास्त्र) कुंतक
2006 कन्नड ज्ञानेश्वरि आर. एस. लोकापूर ज्ञानेश्वरी (मराठी काव्य) ज्ञानेश्वर
2005 हेमंत ऋतुविन स्वरगळु पंचाक्षरी हिरेमठ पतझड़ की आवाज़ (उर्दू कहानियाँ) क़ुर्रतुल–ऐन–हैदर
2004 महानायक चंद्रकांत पोकळे महानायक (मराठी उपन्यास) विश्वास पाटील
2003 विचित्रवर्णा स्नेहलता रोहिड़ेकर बिचित्रबर्णा (ओड़िया) रवि पट्टनायक
2002 नदी द्वीपगळु वीणा शांतेश्वर नदी के द्वीप (हिन्दी उपन्यास) अज्ञेय
2001 आवेय मण्णिन आटड बन्नंजे गोविन्दाचार्य मृच्छकिटकम् (संस्कृत नाटक) शूद्रक
2000 बुद्ध चरिते एल. बसवराजु बुद्धचरित (संस्कृत) अश्वघोष
1999 कोसला वामन दत्तात्रेय बेन्द्रे कोसला (मराठी उपन्यास) भालचंद्र नेमाडे
1998 इंदुलेखा सी. राघवन इंदुलेखा (मलयाळम् उपन्यास) ओ. चंदु मेनोन
1997 कल्हण राजतरंगिणी (खण्ड–I एवं II) नीरपाजे भीमभट्ट राजतरंगिणी (संस्कृत काव्य) कल्हण
1996 हदिनेण्टनेय अक्षरेखे शेषनारायण पदिनेट्टावदु अक्षक्कोडु (तमिऴ उपन्यास) अशोकमित्रन्
1995 निर्मला तिप्पेस्वामी निर्मला (हिन्दी उपन्यास) प्रेमचंद
1994 जय यौधेय प्रधान गुरुदत्त जय यौधेय (हिन्दी उपन्यास) राहुल सांकृत्यायन
1993 मराठी संस्कृति : केलवु समस्येगळु कीर्तिनाथ दत्तात्रेय कुर्तकोटि मराठी संस्कृति (मराठी) एस.बी. जोशी
1992 वाल्मीकि रामायण : शाप मत्तुवर सरस्वती जी. रिसबूड़ वाल्मीकि रामायण : साप आणि वर (मराठी महाकाव्य) श्रीपाद रघुनाथ भिडे
1991 ऋतुविलास एच.एम. वेंकटेशमूर्ति ऋतुसंहारम् (संस्कृत काव्य और नाटक कालिदास
1990 कन्नड कालिदास महासंपुट एस.वी. परमेश्वर भट्ट कालिदास की कृतियों का संग्रह (संस्कृत काव्य और नाटक) कालिदास

बाल साहित्य पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2010 से बाल साहित्य के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। बाल साहित्य पुरस्कार के कन्नड़ भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 बावाली गुहे (उपन्यास) तमन्ना बीगारा
2021 ओडि होडा हुडुगा (उपन्यास) बासु बेविनागिडा
2020 नानू अम्बेडकर (उपन्यास) एच.एस. ब्याकोड
2019 काडु कानासिना बीडिगे (उपन्यास) चंद्रकांथ करादल्लि
2018 समग्र योगदान कांचयानि शरणप्पा शिवसंगप्पा
2017 बाल साहित्‍य में समग्र योगदान हेतु ए.एस. लक्ष्‍मीनारायण भट्ट
2016 बाल साहित्‍य में समग्र योगदान के लिए सुमतीन्‍द्र नाडीग
2015 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु टी.एस. नागराज शेट्टी
2014 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु आनन्‍द वी. पाटिल
2013 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु एच.एस. वेंकटेशमूर्ति
2012 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु पलकल सीताराम भट्ट
2011 मुळुगडे ऊरिगे बंदवरु (लघु–उपन्यास) नारबर्ट डि’ सूज़ा
2010 पापु गांधी–गांधी बापु आदा कते (लघु–उपन्यास) बोलवार महमद कुंञि

युवा पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2011 से युवा लेखकों के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। युवा पुरस्कार के कन्नड़ भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 नीलकुरिंजी (कहानी-संग्रह) दादापीर जैमन
2021 तोगला चीलाड़ा कर्ण (काव्य-संग्रह) एच. लक्ष्मी नारायण स्वामी
2020 धूपदा मक्कालू (कहानी) के.एस. महादेवस्वामी
2019 बेरू (उपन्यास) फकीर (श्रीधर बनवासी जी.सी.)
2018 केपीना डब्‍बी (कहानी) पद्मनाथ भट्ट, शेवकर
2017 मनसु अभिसारिके (कहानी-संग्रह) शांति के. अप्‍पन्‍ना
2016 ज़ीरो मतु ओंडु (कहानी) विक्रम हटवारा
2015 मायाकोलहल (कहानी) मौनेश बादिगर
2014 ध्‍यानके तारीखिना हंगिल्‍ला (कविता-संग्रह) काव्‍य कदमे
2013 बतावदेयगदा रासीथी (कविता–संग्रह) लाक्कुर आनंद
2012 जनगम फकीरन जोलिगे (कविता–संग्रह) आरिफ़ राजा
2011 नेलद करुणेय दनि (कविता–संग्रह) वीरण्ण मडिवाळर

भाषा सम्मान पुरस्कार विजेता

प्रथम भाषा सम्मान वर्ष 1996 में प्रदान किया गया, जिनमें श्री धरीक्षण मिश्र (भोजपुरी), श्री बंशी राम शर्मा और श्री एम. आर. ठाकुर (हिमाचली), श्री के. जतप्पा राय और श्री मंदार केशव भट्ट (तुलु) के लिए तथा श्री चंद्रकांत मुरा सिंह (काकबरोक) को अपनी-अपनी भाषाओं के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्ण जानकारी और लिस्ट के लिए देंखें – भाषा सम्मान पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *