राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता

Rajasthani Sahitya Akademi Award - First Winner
Rajasthani Sahitya Akademi Award – First Winner

साहित्य अकादमी ने सर्वप्रथम राजस्थानी भाषा के लिए 1974 में ‘विजयदान देथा‘ को साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया था। राजस्थानी भाषा सम्पूर्ण राजस्थान में, सिंध के कुछ प्रदेश में और मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में बोली जाती है। ब्रजभाषा के साहित्यिक रूप में प्रतिष्ठित होने से पूर्व राजस्थानी (डिंगल) में विपुल मात्रा में साहित्य लिखा गया था। यह एक इंडो-आर्यन भाषा परिवार की भाषा है।

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थापित साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य के क्षेत्र में पाँच प्रकार के पुरस्कार “साहित्य अकादमी पुरस्कार, अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार, युवा पुरस्कार और भाषा सम्मान पुरस्कार” वितरित किए जाते हैं।

इनमें से प्रथम चार पुरस्कार साहित्य अकादमी अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भाषाओं (अंग्रेज़ी, असमिया, उर्दू, ओड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बंगाली, बोड़ो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, राजस्थानी, संथाली, सिन्धीसंस्कृत भाषा और हिन्दी भाषा) में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। जबकि “भाषा सम्मान” अन्य भाषाओं की रचनाओं को भी दिया जाता है। इनमें से 22 भाषाएं (अंग्रेजी और राजस्थानी को छोड़कर) भारत की संवैधानिक भाषाएं हैं।

वर्तमान में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ और ‘भाषा सम्मान पुरस्कार’ के अंतर्गत सम्मान स्वरूप एक लाख (1,00,000) भारतीय रुपये दिए जाते हैं। एवं अन्य पुरस्कारों में सम्मान राशि पचास हजार (50,000) रुपये है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता

राजस्थानी भाषा में दिए गए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 अलेखूं अंबा (नाटक) कमल रंगा
2021 मुगती (कविता-संग्रह) मीठेश निर्मोही
2020 संस्कृति री सनातन दीठ (निबंध) भंवरसिंह सामौर
2019 बारीक बात (कहानी संग्रह) रामस्वरूप किसान
2018 कविता देवै दीठ (कविता-संग्रह) राजेश कुमार व्यास
2017 बिना हासलपाई (समीक्षा) नीरज दइया
2016 मरदजात अर दूजी कहाणियाँ (कहानी) बुलाकी शर्मा
2015 गवाड़ (उपन्‍यास) मधु आचार्य ‘आशावादी’
2014 सुन्‍दर नैण सुधा (कहानी) रामपाल सिंह राजपुरोहित
2013 आंथ्‍योई नहीं दिन हाल (कविता-संग्रह) अम्बिकादत्‍त
2012 आँख हींयै रा हरियल सपना (कविता–संग्रह) आईदान सिंह भाटी
2011 जूण–जातरा (उपन्यास) अतुल कनक
2010 मीरां (महाकाव्य) मंगत बादल
2009 माई अैड़ा पूत जण (कहानी–संग्रह) रतन जांगिड़
2008 पगरवा (कहानी–संग्रह) दिनेश पंचाल
2007 आलोचना री आंख सूं (समालोचना) कुंदन माली
2006 पूर्णमिदम् (रंग–नाटक) लक्ष्मीनारायण रंगा
2005 किस्तूरी मिरग (कहानी–संग्रह) चेतन स्वामी
2004 सांम्ही खुलतौ मारग (उपन्यास) नंद भारद्वाज
2003 सिमरण (कविता–संग्रह) संतोष मायामोहन
2002 जीव री जात (कहानी–संग्रह) भरत ओळा
2001 घराणो (उपन्यास) अब्दुल वहीद ‘कमल’
2000 कंकू कबंध (नाटक) जयप्रकाश पंड्या ‘ज्योतिपुंज’
1999 सीर रो घर (कविता–संग्रह) वासु आचार्य
1998 उड जा रे सुआ (उपन्यास) शांति भारद्वाज ‘राकेश’
1997 उतर्यो है आभो (कविता–संग्रह) मालचंद तिवाड़ी
1996 ओळूंरी अखियातां (संस्मरण) नेमनारायण जोशी
1995 कूख पड़यै री पीड़ (कविता–संकलन) किशोर कल्पनाकांत
1994 माटी री महक (कहानी–संग्रह) करणीदान बारहठ
1993 अधूरा सुपना (कहानी–संग्रह) नृसिंह राजपुरोहित
1992 धरमजुद्ध (नाटक–संग्रह) अर्जुनदेव चारण
1991 म्हारी कवितावां (कविता–संकलन) प्रेमजी प्रेम
1990 उछालो (कविता–संकलन) रेवतदान चारण ‘कल्पित’
1989 जमारो (कहानी–संकलन) यादवेन्द्र शर्मा ‘चंद्र’
1988 अणहद नाद (कविता–संग्रह) भगवतीलाल व्यास
1987 सगलोरी पीडा स्वातमेघ (कविता–संग्रह) नैनमल जैन
1986 द्वारका (कविता–संग्रह) महावीर प्रसाद जोशी
1985 एक दुनिया म्हारी (कहानी–संग्रह) साँवर दइया
1984 मरु–मंगल (कविता–संग्रह) सुमेर सिंह शेखावत
1983 गा–गीत (कविता–संग्रह) मोहन आलोक
1982 चश्मदीठ गवाह (कहानी–संग्रह) मूलचंद ‘प्राणेश’
1981 बरसण रा देगोडा डूंगर लाँघिया (कविता–संग्रह) नारायण सिंह भाटी
1980 म्हारो गाँव (कविता–संग्रह) रामेश्वर दयाल श्रीमाली
1979 पागी (कविता–संग्रह) चंद्रप्रकाश देवल
1978 मेवै रा रूंख (उपन्यास) अन्नाराम ‘सुदामा’
1977 बोल भारमली (काव्य) सत्यप्रकाश जोशी
1976 लीलटांस (कविता–संग्रह) कन्हैयालाल सेठिया
1975 पगफेरो (कविता–संग्रह) मणि मधुकर
1974 बातां री फुलवारी, खंड–10 (लोककथाएँ) विजयदान देथा

अनुवाद पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 1989 से अनुवाद के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के राजस्थानी भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष अनुवाद का शीर्षक अनुवादक मूल कृति का शीर्षक (भाषा/विधा) लेखक
2022 अखूट तासळो मदन गोपाल लढ़ा अखेपातर, (उपन्यास), गुजराती बिन्दु भट्ट
2021 हेली रे मांय संजय पुरोहित इंसाइड द हवेली (उपन्यास), अंग्रेजी रमा मेहता
2020 घरबायरौ घनश्याम नाथ कच्छावा अघरी आत्मार काहिनी (उपन्यास), असमिया सैयद अब्दुल मलिक
2019 चारु वसंता देव कोठारी चारु वसंता (कविता), कन्नड नाडोज ह.प. नागराजय्या
2018 नाव अर जाळ मनोज कुमार स्‍वामी चेम्‍मीन (उपन्‍यास), मलयाऴम् तक़षी शिवशंकर पिल्‍लै
2017 गाथा तिस्ता पार री कृष्णा जाखड़ तिस्ता पारेर वृत्तांत (बाङ्ला उपन्यास) देवेश राय
2016 जीवो म्‍हारा सांवरा रवि पुरोहित मेरे साईंया जिओ (पंजाबी कविता) भाई वीर सिंह
2015 मदन बावनियो मदन सैनी मदन बावनिया (हिंदी उपन्‍यास) राजेन्‍द्र केडिया
2014 कुरल-काव्‍य कैलाश मंडेला तिरुक्‍कुरल (तमिऴ कविता-संग्रह) संत तिरुवल्‍लुवर
2013 अर्धनारीश्‍वर (स्‍व.) शांति भारद्वाज ‘राकेश’ अर्धनारीश्‍वर (हिंदी उपन्‍यास) विष्‍णु प्रभाकर
2012 गोरा पूर्ण शर्मा ‘पूरण’ गोरा (बाङ्ला उपन्यास) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
2011 अेक चादर मैली सी कमल रंगा एक चादर मैली सी (उर्दू उपन्यास) राजेन्द्र सिंह बेदी
2010 गणनायक शंकरसिंह राजपुरोहित गणनायक (मैथिली कहानी–संग्रह) साकेतानंद
2009 वन रा वारिस अर्जुनसिंह शेखावत अरण्येर अधिकार (बाङ्ला उपन्यास) महाश्वेता देवी
2008 आंगळियात जेठमल ह. मारू आंगळियात (गुजराती उपन्यास) जॉसेफ मेकवान
2007 सात फेरा आभै में रामनरेश सोनी सात पगलां आकाशमां (गुजराती उपन्यास) कुंदनिका कापडीआ
2006 गाँधीजी री आत्मकथा आईदान सिंह भाटी संक्षिप्त आत्मकथा (गुजराती आत्मकथा) महात्मा गाँधी
2005 काले साम्भरजु म्हने उपेन्द्र ‘अणु’ कल सुनना मुझे (हिन्दी कविता–संग्रह) धूमिल
2004 गोस्ठी कुंदन माली गोष्ठी (गुजराती निबंध) उमाशंकर जोशी
2003 राती कणेर रामस्वरूप किसान रक्त करबी (बाङ्ला नाटक) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
2002 मृत्युंजय सत्यनारायण स्वामी मृत्युंजय (मराठी उपन्यास) शिवाजी सावंत
2001 बाँसुरी बद्रीदान गाडण ओट्टकुष़ल (मलयाळम् कविता–संग्रह) जी. शंकर कुरुप
2000 मगध विनोद सोमानी ‘हंस’ मगध (हिन्दी कविता–सकंलन) श्रीकांत वर्मा
1998 खूंटियां माथे टंग्योड़ा लोग कैलाश कबीर खूँटियों पर टँगे लोग (हिन्दी कविता–संग्रह) सर्वेश्वरदयाल सक्सेना
1997 धूड़ में पगलिआ नृसिंह राजपुरोहित धूल मणि पगलिआ (गुजराती संस्मरण) चंद्रकांत शेठ
1996 बट्योड़ी रस्सी भगवतीलाल व्यास बुनी हुई रस्सी (हिन्दी कविता–संग्रह) भवानी प्रसाद मिश्र
1995 काळ में कुरजां चंद्रप्रकाश देवल अकाल में सारस (हिन्दी कविता–संग्रह) केदारनाथ सिंह
1994 भर्तृहरि सतक वेंकट शर्मा शतक त्रयम् (संस्कृत काव्य) भर्तृहरि
1993 धरती घणी रूपाली शक्तिदान कविया तरुण काव्य–संचयन (हिन्दी कविता–संकलन) रामेश्वरलाल खंडेलवाल ‘तरुण’
1992 हकूमत जनता री श्रीलाल नथमलजी जोशी इयारुइंगम (असमिया उपन्यास) बीरेन्द्र कुमार भट्टाचार्य
1991 बनड़ाँ रो सौदागर किशोर कल्पनाकांत नसबन्दगी (हिन्दी व्यंग्य–संग्रह) श्याम गोयनका
1990 सपनो देवदत्त नाग स्वप्नवासवदत्तम् (संस्कृत नाटक) भास

बाल साहित्य पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2010 से बाल साहित्य के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के राजस्थानी भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 माछळयां रा आंसू (कविता-संग्रह) विश्वामित्र दाधीच
2021 पाणी रा रुखाळा (उपन्यास) कीर्ति शर्मा
2020 कुदरत रो न्याव (कविता) मंगत बादल
2018 चड़ा चड़ी की खेती (कहानी) सी.एल. सांखला
2017 नम्‍बर वन आऊंला (कविता) पवन पहाडि़या
2015 धरती रो मोल (कहानी-संग्रह) कृष्‍ण कुमार ‘आशु’
2014 जादू रो पेन (कहानी-संग्रह) नीरज दइया
2013 अणमोल भेंट (कहानी–संग्रह) विमला भण्डारी
2012 बाळपणै री बातां (निबंध–संग्रह) दीनदयाल शर्मा
2011 सतोळियो (कहानी–संग्रह) हरीश बी. शर्मा
2010 बुलबुल रा बोल (कहानी–संग्रह) दमयंती जाडावत ‘चंचल’

युवा पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2011 से युवा लेखकों के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के राजस्थानी भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 अैनांण (कविता-संग्रह) आशीष पुरोहित
2020 इण धरती रै ऊजळ आंगण (कविता) महेंद्रसिंह सिसोदिया ‘छायण’
2019 सगळां रौ सीर (कहानी) कीर्ति परिहार
2018 अेकर आज्‍या रै चाँद (कविता) दुष्‍यंत जोशी
2017 लेबल (कहानी-संग्रह) उम्‍मेद धानियां
2016 रणखार (कविता) जितेंद्र कुमार सोनी
2015 सपना संजोवती हीरान (कविता) ऋतु प्रिया
2014 चल भतूलिया रेत रमा (कविता-संग्रह) राजू राम बिजरणियां ‘राज’
2013 संजीवणी (कविता–संग्रह) कुमार अजय
2012 जद बी माँडबा बैठूँ छू कविता (कविता–संग्रह) ओम नागर
2011 पीड़ (कहानी–संग्रह) दुलाराम सहारण

भाषा सम्मान पुरस्कार विजेता

प्रथम भाषा सम्मान वर्ष 1996 में प्रदान किया गया, जिनमें श्री धरीक्षण मिश्र (भोजपुरी), श्री बंशी राम शर्मा और श्री एम. आर. ठाकुर (हिमाचली), श्री के. जतप्पा राय और श्री मंदार केशव भट्ट (तुलु) के लिए तथा श्री चंद्रकांत मुरा सिंह (काकबरोक) को अपनी-अपनी भाषाओं के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्ण जानकारी और लिस्ट के लिए देंखें – भाषा सम्मान पुरस्कार