पंजाबी भाषा में साहित्य अकादमी के पुरस्कार विजेता

Punjabi Sahitya Akademi Award - First Winner
Punjabi Sahitya Akademi Award – First Winner

साहित्य अकादमी ने 1955 में ही पंजाबी भाषा का प्रथम पुरस्कार ‘भाई वीर सिंह’ को ‘मेरा साइया जिओ (कविता–संग्रह)’ के लिए दिया था। पंजाबी एक भारतीय-आर्य भाषा परिवार की भाषा है जो मुख्य रूप से पाकिस्तान और भारत के पंजाबी क्षेत्र में पंजाबी लोगों द्वारा बोली जाती है। यह पंजाब की आधिकारिक भाषा है।

भारत की राजधानी दिल्ली में स्थापित साहित्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष साहित्य के क्षेत्र में पाँच प्रकार के पुरस्कार “साहित्य अकादमी पुरस्कार, अनुवाद पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार, युवा पुरस्कार और भाषा सम्मान पुरस्कार” वितरित किए जाते हैं।

इनमें से प्रथम चार पुरस्कार साहित्य अकादमी अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त 24 भाषाओं (अंग्रेज़ी, असमिया, उर्दू, ओड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, गुजराती, डोगरी, तमिल, तेलुगू, नेपाली, पंजाबी, बंगाली, बोड़ो, मणिपुरी, मराठी, मलयालम, मैथिली, राजस्थानी, संथाली, सिन्धीसंस्कृत भाषा और हिन्दी भाषा) में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। जबकि “भाषा सम्मान” अन्य भाषाओं की रचनाओं को भी दिया जाता है। इनमें से 22 भाषाएं (अंग्रेजी और राजस्थानी को छोड़कर) भारत की संवैधानिक भाषाएं हैं।

वर्तमान में ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ और ‘भाषा सम्मान पुरस्कार’ के अंतर्गत सम्मान स्वरूप एक लाख (1,00,000) भारतीय रुपये दिए जाते हैं। एवं अन्य पुरस्कारों में सम्मान राशि पचास हजार (50,000) रुपये है।

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता

पंजाबी भाषा में दिए गए साहित्य अकादमी पुरस्कारों की सूची निम्नलिखित है:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 मैं अयंघोष नहीं (कहानी-संग्रह) सुखजीत
2021 सूलाँ दा सालण (कहानी-संग्रह) खालिद हुसैन
2020 आम-ख़ास (कहानी) गुरदेव सिंह रूपाणा
2019 अंतहीन (कहानी संग्रह) किरपाल कज़ाक
2018 कोणे दा सूरज (कविता) मोहनजीत
2017 स्लो डाउन (उपन्यास) नछत्तर
2016 मसिआ दी रात (नाटक) स्‍वराजबीर
2015 मात लोक (उपन्‍यास) जसविन्‍दर सिंह
2014 अगरबत्‍ती (ग़ज़ल) जसविन्‍दर
2013 निरवाण (उपन्‍यास) मनमोहन
2012 महा कंबनी (कविता–संग्रह) दर्शन बुट्टर
2011 ढावां दिल्ली दे किंगरे (उपन्यास) बलदेव सिंह ‘सड़कनामा’
2010 काल पहर घड़ीआं (कविता–संग्रह) वनीता
2009 तत्ती तवी दा सच्च (नाटक) आतमजीत
2008 सुधार घर (उपन्यास) मित्र सैन मीत
2007 कमंडल (कविता–संग्रह) जसवंत दीद
2006 इश्क’ बाझ नमाज़ दा हज नाही (नाटक) अजमेर सिंह औलख
2005 अगनी कलस (कहानी–संग्रह) गुरबचन सिंह भुल्लर
2004 कविता दी भूमिका (समालोचना) सुतिन्दर सिंह नूर
2003 भगत सिंह शहीद : नाटक तिकड़ी (नाटक) चरणदास सिद्धू
2002 पुलां तों पार (कविता–संग्रह) हरभजन सिंह हलवारवी
2001 शब्दांत (कविता–संग्रह) देव
2000 चौथी कूट (कहानी–संग्रह) वरियाम सिंह संधू
1999 गवाचे अरथ (उपन्यास) निरंजन सिंह तसनीम
1998 मून दी अख (कहानी–संग्रह) मोहन भंडारी
1997 तौशाली दी हंसो (उपन्यास) जसवंत सिंह कँवल
1996 पक्खी (कहानी–संग्रह) संतोख सिंह धीर
1995 जुगनू दीवा ते दरिया (कविता–संग्रह) जगतार
1994 नवें युग दे वारिस (कहानी–संग्रह) महिन्दर सिंह सरना
1993 हनेरे विच सुलगदी वरणमाला (कविता–संग्रह) सुरजीत पातर
1992 कुझ अनकहा वी (कहानी–संग्रह) प्रेम प्रकाश
1991 झनां दी रात (कविता–संकलन) हरिन्दर सिंह महबूब
1990 ऊणींदा वर्तमान (कविता–संकलन) मनजीत टिवाणा
1989 कहकशाँ (कविता–संकलन) तारा सिंह कामिल
1988 गलीये चिकड़े दूर घर (आत्मकथा) एस.एस. वणजारा बेदी
1987 कोठे खड़क सिंह (उपन्यास) रामस्वरूप अणखी
1986 शहर ते ग्रां (कहानी–संग्रह) एस. सुजान सिंह
1985 ख़ानाबदोश (आत्मकथा) अजीत कौर
1984 पागल लोक (नाटक) कपूर सिंह घुम्मन
1983 अनिक विसथार (कविता–संग्रह) प्रीतम सिंह ‘सफ़ीर’
1982 अमर कथा (कहानी–संग्रह) गुलज़ार सिंह संधू
1981 गराज तों फुटपाथ तक (कविता–संग्रह) वी. एन. तिवारी
1980 सूरज ते कहकशां (कविता–संग्रह) सुखपाल वीर सिंह ‘हसरत’
1979 करुणा दी छों तों मगरों (कविता–संग्रह) जसवंत सिंह नेकी
1978 उरवरपार (कहानी–संग्रह) *गुरमुख सिंह मुसाफिर
1977 कच दे वस्तर (कविता–संग्रह) सोहनसिंह मीशा
1976 बा मुलाहज़ा होशिआर (उपन्यास) नरेन्द्रपाल सिंह
1975 अधचानणी रात (उपन्यास) गुरदयाल सिंह
1974 जुग बदल गिआ (उपन्यास) सोहणसिंह शीतल
1973 कल, अज ते भलक (उपन्यास) हरचरण सिंह
1972 मित्तर पिआर (नाटक) संतसिंह सेखों
1971 एहो हमारा जीवणा (उपन्यास) दलीप कौर टिवाणा
1969 ना धुप्पे ना छावें (कविता–संग्रह) हरभजन सिंह
1968 नवें लोक (कहानी–संग्रह) कुलवंत सिंह विर्क
1967 लूणा (काव्य–नाटक) शिवकुमार
1965 इक छिट् चानण दी (कहानी–संग्रह) कर्तार सिंह दुग्गल
1964 पब्बी (कविता–संग्रह) प्रभजोत कौर
1962 रंगमंच (भारतीय रंगमंच का उद्भव और विकास) बलवंत गार्गी
1961 इक मिआन दो तलवारां (उपन्यास) नानक सिंह
1959 वड्डा वेला (कविता–संग्रह) मोहन सिंह
1956 सुनेहुड़े (कविता–संग्रह) अमृता प्रीतम
1955 मेरा साइया जिओ (कविता–संग्रह) भाई वीर सिंह

अनुवाद पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 1989 से अनुवाद के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के पंजाबी भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष अनुवाद का शीर्षक अनुवाद मूल कृति का शीर्षक (भाषा/विधा) लेखक
2022 नगारे वांग वजदे शब्द भूपिंदर कौर ‘प्रीत’ नगाड़े की तरह बजते हैं शब्द, (कविता-संग्रह), हिंदी निर्मला पुतुल
2021 प्रतिनिधि कहानियाँ भजनबीर सिंह प्रतिनिधि कहानियाँ (कहानी), हिंदी उदय प्रकाश
2020 रावी विरसा मोहिंदर बेदी रावी विरसा (उपन्यास), हिंदी असग़र वजाहत
2019 देश वंद दे लहू दे रंग प्रेम प्रकाश चयनित (कहानी), उर्दू सआदत हसन मंटो
2018 गोपाल प्रसाद व्‍यास दा चौनवन हास व्‍यंग के. एल. गर्ग गोपाल प्रसाद व्‍यास के चौवन हास्‍य व्‍यंग्‍य (व्‍यंग्‍य), हिंदी गोपाल प्रसाद व्‍यास
2017 रामदरश मिशर दीआं चोनवीआं कहानीआं जिंदर रामदरश मिश्र: संकलित कहानियाँ (हिंदी कहानी) रामदरश मिश्र
2016 औरत मेरे अंदर अमरजीत कौंके स्‍त्री मेरे भीतर (हिंदी कविता) पवन करण
2015 मनोज दास दीआं कहानीआं बलबीर परवाना मनोज दासंक गल्‍प (ओडि़या कहानी) मनोज दास
2014 मन दा मन्‍नुख तरसेम मनेर मानुष (बांग्‍ला उपन्‍यास) सुनील गंगोपाध्‍याय
2013 राजकमल चौधरी दियां कहानियां बलबीर माधोपुरी राजकमल चौधरी की चुनिंदा कहानियां (हिंदी कहानी-संग्रह) राजकमल चौधरी
2012 रंगमंच दा कोहिनूर : पृथ्वीराज कपूर सतीश कुमार वर्मा थियेटर के सरताज… (हिन्दी जीवनी) पृथ्वीराज योगराज
2011 भारती निक्की कहानी गुरुबचन सिंह फ्रैंक इंडियन शॉर्ट स्टोरीज़ (अंग्रेज़ी कहानी–संग्रह) ई.वी. रामकृष्णन
2010 किस्सा गुलाम प्रेम गोर्खी किस्सा गुलाम (हिन्दी उपन्यास) रमेशचंद्र शाह
2009 कर्बला शाह चमन कर्बला (हिन्दी नाटक) प्रेमचंद
2008 पीले पत्ते दा सुपना वनीता संकलन (मलयाळम् कविता–संकलन) के. सच्चिदानंदन
2007 दामू अछूत अते उसदी औलाद दा जीवननामा (स्व.) दलबीर सिंह आमचा बाप एनी अम्मी (मराठी संस्मरण) नरेन्द्र यादव
2006 गुर–शबद विसमाद–बोध कृपाल सिंह कसेल बुक ऑफ़ टेन मास्टर्स (अंग्रेज़ी काव्य) पूरन सिंह
2005 सिख हिस्ट्री प्यारा सिंह ए हिस्ट्री ऑफ़ द सिख्स खंड I एवं II (अंग्रेज़ी इतिहास) ख़ुशवंत सिंह
2004 संरचनावाद, उत्तर. संरचनावाद अते पूर्वी काव शास्तर जगबीर सिंह साख्तियात, पस. साख्तियात और मशरिक़ी शेरियात (उर्दू साहित्यिक समालोचना) गोपीचंद नारंग
2003 ज्ञान सिंह शातिर इक़बाल दीप ज्ञान सिंह शातिर (उर्दू उपन्यास) ज्ञान सिंह शातिर
2002 अर्धनारीश्वर गुलवंत ‘फ़ारिग़’ अर्धनारीश्वर (हिन्दी उपन्यास) विष्णु प्रभाकर
2001 आगरकर लेख–संग्रह स्वर्ण सिंह आगरकर लेख–संग्रह (मराठी निबंध) गोपाल गणेश आगरकर
2000 पतझड़ दी आवाज़ देविन्दर पतझड़ की आवाज़ (उर्दू कहानी–संग्रह) क़ुर्रतुल–ऐन हैदर
1999 रणभूमि बलदेव सिंह बद्दन रणांगन (मराठी लघु–उपन्यास) विश्राम बेडेकर
1998 दुर्ग का पतन लवलीन जौली दुर्गास्तमान (कन्नड उपन्यास) टी.आर. सुब्बाराव
1997 भलक दीआं होइआं बीतियां करनजीत सिंह संचयन (अंग्रेज़ी कहानियाँ) विभिन्न लेखक
1996 मुक्तिबोध सुरजीत सरना मुक्तिबोध (हिन्दी उपन्यास) जैनेन्द्र कुमार
1995 प्रेमचंद : क़लम का सिपाही गुरशरन कौर जग्गी प्रेमचंद : क़लम का सिपाही (हिन्दी जीवनी) अमृत राय
1994 हड्डिआँ ते फुल प्रीतम सिंह संचयन (उर्दू कहानियाँ) राजिन्दर सिंह बेदी
1993 जवाहरलाल नेहरू हरभजन सिंह जवाहरलाल नेहरू (अंग्रेज़ी जीवनी) एस. गोपाल
1992 रस सिद्धांत नवरतन कपूर रस सिद्धांत (हिन्दी काव्यशास्त्र) नगेन्द्र
1991 नाट्यशास्त्र गोविन्दनाथ राजगुरु नाट्यशास्त्रम् (संस्कृत) भरत मुनि
1990 इक्की कहानियाँ अमर भारती संचयन (बाङ्ला कहानी–संग्रह) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
1989 तुलसी रामायण (रामचरितमानस) रतन सिंह जग्गी रामचरितमानस (अवधी महाकाव्य) तुलसीदास

बाल साहित्य पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2010 से बाल साहित्य के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के पंजाबी भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2020 फुल्लां दा शहर (यात्रावृत्तांत) कर्नेल सिंह सोमल
2019 एलियंस दी धरती ते (उपन्यास) पवन हरचांदपुरी
2018 टाह्ली वाली गली (उपन्यास) तरसेम
2017 बाल साहित्‍य में समग्र योगदान हेतु सतपाल भीखी
2016 बाल साहित्‍य में समग्र योगदान के लिए हृदय पाल सिंह
2015 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु सुखदेव मदपुरी
2014 राकुमार दा सुपना (कहानी-संग्रह) कुलबीर सिंह सूरी
2013 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु कमलजीत नीलों
2012 बाल साहित्य के क्षेत्र में समग्र योगदान हेतु मनमोहन सिंह दाऊँ
2011 बूझो बच्चो मैं हां कौण ? (खंड 1–3) (कविता–संग्रह) दर्शन सिंह आशट
2010 पताल दे गिठमुठीये (उपन्यास) जसबीर भुल्लर

युवा पुरस्कार विजेता

साहित्य अकादमी ने 2011 से युवा लेखकों के लिए नया पुरस्कार शुरू किया। इस पुरस्कार के पंजाबी भाषा के विजेता निम्नलिखित हैं:-

वर्ष पुस्‍तक लेखक
2022 पंजतीले (कविता-संग्रह) संधू गगन
2021 पा दे पैलां (निबंध-संग्रह) वीरदेविंदर सिंह
2020 मलहां तो बिना (कविता) दीपक धालेवान
2019 वक्त बितेया नहीं (उपन्यास) यदविंदर सिंह संधू
2018 बलोरा (उपन्‍यास) गुरप्रीत सहजी
2017 रानी टट (कविता-संग्रह) हरमन
2016 पानी उत्‍ते मीनाकारी (कविता) रणजीत सरांवाली
2015 आस अजे बाकी है (कहानी) सिमरन ढालिवाल
2014 इकल्‍ला नहीं हुंदा बंदा (कविता-संग्रह) गगन दीप शर्मा
2013 तूं मैन्नु सिरलेख दे (कविता–संग्रह) हरप्रीत कौर
2012 तीवीआं (उपन्यास) परगट सिंह सतौज
2011 अमृत वेला (कविता–संग्रह) परमवीर सिंह

भाषा सम्मान पुरस्कार विजेता

प्रथम भाषा सम्मान वर्ष 1996 में प्रदान किया गया, जिनमें श्री धरीक्षण मिश्र (भोजपुरी), श्री बंशी राम शर्मा और श्री एम. आर. ठाकुर (हिमाचली), श्री के. जतप्पा राय और श्री मंदार केशव भट्ट (तुलु) के लिए तथा श्री चंद्रकांत मुरा सिंह (काकबरोक) को अपनी-अपनी भाषाओं के विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। पूर्ण जानकारी और लिस्ट के लिए देंखें – भाषा सम्मान पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *