Complex Sentences – 100+ वाक्यों के उदाहरण – Translation in English Grammar

Complex sentences वे वाक्य हैं जिनमें एक main clause और एक या अधिक subordinate clauses होते हैं; ये वाक्य कारण, समय, शर्त, उद्देश्य और विवरण को स्पष्ट रूप में व्यक्त करते हैं।

Complex Sentences

Complex Sentence: Translation in English Grammar

A complex sentence वह वाक्य होता है जिसमें एक main (independent) clause और कम-से-कम एक subordinate (dependent) clause होता है। Subordinate clause मुख्य clause पर अर्थ के लिए निर्भर रहता है और अकेले पूर्ण वाक्य नहीं बन सकता। ये subordinate clauses अलग-अलग प्रकार के हो सकते हैं- जैसे noun clause, adjective clause (relative clause), या adverb clause

Complex sentences विचारों को अधिक विस्तार, गहराई और स्पष्टता से व्यक्त करने में मदद करते हैं। उदाहरण: “I went to bed after I finished my homework.” यहाँ “I went to bed” main clause है और “after I finished my homework” subordinate clause है। इस प्रकार complex sentences किसी कार्य के कारण, समय, परिणाम, शर्त, उद्देश्य या विवरण को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं।

पहिचान और अनुवाद के नियम

पहिचान- Complex Sentence वह वाक्य है जिसमें एक Principal Clause हो और कम से कम एक Subordinate Clause हो। Subordinate Clause तीन प्रकार की होती हैं-

  1. Noun Clause,
  2. Adjective Clause, तथा
  3. Adverb Clause.

1. Complex Sentences: Noun Clause

अनुवाद के नियम-

Rule 1. जब दो वाक्य आपस में जुड़े और उनमें से कोई भी वाक्य Interrogative (प्रश्नवाचक) न हो तो दोनों वानयों की अंग्रेजी पृथक-पृथक बनाकर उन्हें that से जोड़ दिया जाता है। ऐसे वाक्यों में ‘that’ का अर्थ ‘कि’ होता है। जैसे-

1. यह सत्य है कि तुम्हारा भाई चतुर है।
It is true that your brother is clever.

2. माता जी जानती हैं कि लक्ष्मी बीमार थी।
Mother knows that Laxmi was ill.

Rule 2. यदि दूसरा वाक्य प्रश्नवाचक है तो ‘कि’ का अनुवाद that से नहीं किया जाता है। प्रश्नसूचक शब्द (Question Word) की अंग्रेजी लिखकर दोनों वाक्यों को जोड़ दिया जाता है। जैसे- मैं नहीं जानता हूँ कि रमेश कहाँ रहता है। (I do not know where Ramesh lives.) अनुवाद की विधि-

  • मैं नहीं जानता हूँ। इसकी अंग्रेजी I do not know. बनेगी।
  • ‘कि’ के लिए that का प्रयोग नहीं होगा।
  • रमेश कहाँ रहता है? इसकी अंग्रेजी Where does Ramesh live? बनेगी।

इस वाक्य को पहले वाक्य में जोड़ने पर does हट जायेगा और live का lives हो जायेगा। इस प्रकार इस वाक्य की अंग्रेजी निम्न प्रकार बनेगी-

3. मैं नहीं जानता हूँ कि रमेश कहाँ रहता है।
I do not know where Ramesh lives.

नोट- हिन्दी भाषा में ऐसे वाक्यों के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग किया जाता है किन्तु अंग्रेजी व्याकरण के अनुसार जब तक पहला वाक्य प्रश्नवाचक न हो तब तक प्रश्नवाचक का चिन्ह नहीं लगाना चाहिए। जैसे-

4. क्या तुम्हें ज्ञात है कि महेश यहाँ कब आया था?
Do you know when Mahesh came here?

Rule 3. यदि पहला वाक्य प्रश्नवाचक है और दूसरा वाक्य प्रश्नवाचक नहीं है तो दोनों वाक्यों की अंग्रेजी पृथक-पृथक बनाकर ‘That’ से जोड़ दिया जाता है। जैसे-

5. क्या तुम नहीं जानते हो कि डॉ० अम्बेडकर हमारे संविधान के निर्माता थे?
Do you not know that Dr. Ambedkar was the framer of our Constitution?

नोट- ऐसे वाक्यों के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग होता है।

Rule 4. यदि दोनों वाक्य प्रश्नवाचक हैं तो पहले वाक्य की अंग्रेजी बनाकर और नियम 2 के अनुसार दूसरे वाक्य की अंग्रेजी बनाकर दोनों वाक्यों को जोड़ दिया जाता है। ऐसे वाक्यों के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) का प्रयोग होता है। जैसे-

क्या तुम नहीं जानते हो कि वह क्या करता रहता था?
Don’t you know what he used to do?

Rule 5.जो कुछ‘ के लिए What का प्रयोग किया जाता है। जैसे-

6. जो कुछ अनिल ने कहा, वह सत्य है।
What Anil said, is true.

7. जो कुछ मास्टर साहब कहते हैं, उस पर ध्यान दो।
Pay attention to what the teacher says.

Rule 6. कुछ वाक्यों में Whether….. or not का प्रयोग होता है। Whether का प्रयोग होने पर ‘कि’ के लिए that का प्रयोग नहीं होता है। जैसे-

8. मैं नहीं कह सकता कि वह इस वर्ष पास होगा या नहीं।
I cannot say whether he will pass this year or not.

Translation Examples: Noun Clause (Hindi to English)

# Hindi Sentence English Translation
1 मुझे ज्ञात नहीं है कि तुम बीमार थे। I do not know that you were ill.
2 यह सच है कि तुम्हारा भाई कमजोर है। It is true that your brother is weak.
3 यह सत्य नहीं है कि तुम्हें हमीद ने धोखा दिया है। It is not true that Hamid has deceived you.
4 यह सत्य है कि रामसिंह बेईमान था। It is true that Ram Singh was dishonest.
5 यह भी सत्य है कि रामसिंह गोपाल को धोखा देना चाहता था। It is also true that Ram Singh wanted to deceive Gopal.
6 मुझे ज्ञात नहीं है कि विजय अब कहाँ रहता है। I do not know where Vijay lives now.
7 क्या तुम्हें ज्ञात है कि आज धनीराम वर्मा अपने पद से हटा दिए गए? Do you know that Dhani-Ram Verma was removed from his post today?
8 क्या तुम बता सकते हो कि मास्टर साहब कहाँ चले गये हैं? Can you tell me where the teacher has gone?
9 मैं नहीं कह सकता कि प्रधानाचार्य जी कार्यालय में हैं या नहीं। I cannot say whether the principal is in the office or not.
10 क्या तुम बता सकते हो कि रमेश इस वर्ष कार्य करेगा या नहीं? Can you tell me whether Ramesh will work this year or not?
11 जो कुछ मैं कहता हूँ, उसे ध्यानपूर्वक सुनो। Listen carefully to whatever I say.
12 जो कुछ वह कह रही है, वह असत्य है। Whatever she is saying is false.
13 मैंने वचन दिया था कि इस कार्य को समय पर पूरा कर दूँगा। I had promised that I would complete this work on time.
14 क्या तुम सिद्ध कर सकते हो कि पृथ्वी गोल है? Can you prove that the Earth is round?
15 उसने देखा कि घड़ी बंद हो गई है। He saw that the clock had stopped.

Difficult words: बीमार ill; धोखा देना to deceive; पद से हटाना to remove from office; ध्यानपूर्वक = carefully; सिद्ध करना = to prove; पृथ्वी = earth; समय पर = in time.

2. Complex Sentences: Adjective Clause

Adjective Clause (विशेषण उपवाक्य) Relative Pronouns– “Who, Which, What, Whom, That” तथा Relative Adverbs– “When, Where, Why, How” से प्रायः प्रारम्भ होती है और इनसे पूर्व इनसे सम्बन्धित Nouns का प्रयोग होता है।

  1. ऐसे वाक्यों में “वही/वह+संज्ञा” के लिए “The+Noun” का प्रयोग होता है।
    • I remember the day when we met. (मुझे वह दिन याद है जब हम मिले।)
  2. Such के बाद यदि As का प्रयोग हुआ है तो As से Adjective Clause आरम्भ होती है; जैसे-
    • Try to avoid such boys as waste their time.
  3. कभी-कभी Relative Pronoun से पहले उससे सम्बन्धित Noun/Pronoun लुप्त रहता है; जैसे-
    • Eat all you can. (Eat all that you can.)
    • I saw a man I know. (I saw a man whom I know.)

Adjective Clause में ये Relative Pronouns और Relative Adverbs प्रश्न नहीं पूछते हैं। इसके बजाय, ये किसी noun का वर्णन करते हैं और हिंदी में प्रायः ‘ज’ ध्वनि (जैसे- जो, जहाँ, जब) से शुरू होते हैं। यहाँ English Grammar के नियमों के अनुसार Adjective Clause के संदर्भ में इनके अर्थ और उदाहरण दिए गए हैं:

Word Hindi Meaning (Relatively) Used For Example
Who जो / जिसने People (Subject) The boy who is singing… (वो लड़का जो गा रहा है…)
Whose जिसका / जिनका People / Animals The boy whose bag is…. (वह लड़का जिसका बैग…)
Which जो / जिसे Things / Animals The book which is on the table… (वो किताब जो मेज पर है…)
What जो कुछ / जो चीज़ Things (Indefinite) I know what you mean. (मैं जानता हूँ जो कुछ तुम्हारा मतलब है।)
Whom जिसे / जिसको / जिनको People (Object) The man whom I met… (वो आदमी जिससे मैं मिला…)
That जो / जिसे People / Things The car that I bought… (वो कार जो मैंने खरीदी…)
When जब / जिस समय Time The day when he arrived… (वो दिन जब वह आया…)
Where जहाँ / जिस जगह Place The house where I live… (वो घर जहाँ मैं रहता हूँ…)
Why जिसका कारण / जिस वजह से / जिस कारण Reason The reason why he left… (जिस वजह से वह गया…)
How जिस तरह से / जैसे / जिस प्रकार Manner This is how he did it. (यह वही तरीका है जिससे उसने यह किया।)

अनुवाद के नियम-

Rule 1. Who का प्रयोग कर्ता कारक (Nominative Case) में, Whom का प्रयोग Objective Case में तथा Whose का प्रयोग Possessive Case में होता है; जैसे-

1. यह वही व्यक्ति है जो कल यहाँ आया था।
This is the man who came here yesterday.

2. ये लड़के वही हैं जिनकी पुस्तकें खो गयी थीं।
These are the boys whose books were lost.

3. यह वही लड़की है जिसे सब पसन्द करते हैं।
This is the girl whom everybody likes.

4. वह यही लड़का है जिसने रेस (दौड़) जीती थी।
That is the boy who won the race.

Rule 2. Such के बाद As का प्रयोग होता है। इसका अर्थ होता है “जैसा / वैसा” या “ऐसा … जैसा”।

5. ऐसे लड़कों से दूर रहने का प्रयत्न करो जो अपना समय नष्ट करते हैं।
Try to avoid such boys as waste their time.
(OR) Try to avoid the boys who waste their time.

6. मुझे ऐसी किताबें पसंद हैं जो मुझे कुछ नया सिखाती हैं।
I like such books as teach me something new.

7. वह ऐसा आदमी नहीं है जैसा तुम सोचते हो।
He is not such a man as you think.

The same के बाद भी As का प्रयोग होता है। इसका अर्थ होता है “वही … जैसा / वही … जो”।

8. यह वही किताब है जो मैंने कल खरीदी थी।
This is the same book as I bought yesterday.

9. उसने मुझे वही सलाह दी जो तुमने दी।
He gave me the same advice as you gave.

10. उसने वही ड्रेस पहनी जो उसकी बहन ने पहनी थी।
She wore the same dress as her sister wore.

The same के बाद that का भी प्रयोग होता है। इसका अर्थ होता है “वही … जो”, exact same thing, बिल्कुल वही वस्तु।

11. यही वही पेन है जो मैने खोई थी।
This is the same pen that I lost.

Rule 3. निर्जीव वस्तुओं के लिए That का प्रयोग होता है; जैसे-

12. क्या यह वही चित्र है जो तुमने कल खरीदा था?
Is this the picture that you bought yesterday?

Rule 4. Which का प्रयोग पक्षियों, जानवरों तथा निर्जीव वस्तुओं के लिए होता है; जैसे-

13. ये वही चिड़ियाँ हैं जिन्हें राजू चुगाता है।
These are the birds which Raju feeds.

14. वह मछली जो हमीद ने कल पकड़ी थी, बहुत बड़ी थी।
The fish which (or that) Hamid caught yesterday, was very big.

Rule 5. निम्न वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-

15. वह मछली जो हमीद ने कल पकड़ी थी, बहुत बड़ी थी।
The fish which (or that) Hamid caught yesterday, was very big.

16. वह लड़का जो कल यहाँ आया था, (वह) मेरे मित्र का पुत्र है।
The boy who came here yesterday is the son of my friend.

“जो लड़का सत्य बोलता है, उसे सब प्यार करते हैं।” इस वाक्य को निम्न प्रकार लिखकर अंग्रेजी बनानी चाहिए- “सब उस लड़के को प्यार करते हैं जो सत्य बोलता है।” (Everybody loves the boy who speaks the truth.) ऐसे वाक्यों के परिवर्तन के कारण- Boy के बाद Relative Pronoun- Who का प्रयोग होना चाहिए। Who और Boy एक-दूसरे से बहुत दूर नहीं होने चाहिए।

17. जो लड़का सत्य बोलता है, उसे सब प्यार करते हैं।
Everybody loves the boy who speaks the truth.
(OR) The boy who speaks the truth is loved by all.

18. जिस लड़की को कल तुमने देखा था, वह मेरी छोटी बहिन है।
The girl whom you saw yesterday is my younger sister.

19. ऐसे लड़कों से दूर रहने का प्रयत्न करो जो अपना समय नष्ट करते हैं।
Try to avoid such boys as waste their time.
(OR) Try to avoid the boys who waste their time.

Rule 6. स्थान या जगह दर्शाने के लिए Where का प्रयोग होता है; जैसे-

20. मुझे वह घर दिखाइये जहाँ राम का जन्म हुआ था।
Show me the house where Rama was born.

21. मुझे उस घर की याद आती है जहाँ मेरा जन्म हुआ था।
I remember the house where I was born.

Rule 7. कारण आदि दर्शाने के लिए Why का प्रयोग होता है; जैसे-

22. यह वही कारण है जिससे मैने उसका घर छोड़ा था।
This is the reason why I left his house.

Rule 8. समय आदि दर्शाने के लिए When का प्रयोग होता है; जैसे-

23. क्या तुम्हें वह समय ज्ञात है जब पंजाब मेल आती है?
Do you know the time when the Punjab Mail arrives?

Rule 9. तरीका आदि दर्शाने के लिए How का प्रयोग होता है; जैसे-

24. यह वही विधि है जिससे वह पास हुआ था।
This is the way how he passed.

Translation Examples: Adjective Clause (Hindi to English)

# Hindi Sentence English Translation
1 यह वही लड़का है जो कल यहाँ आया था। This is the boy who came here yesterday.
2 वह लड़का कहाँ है जिसको कल तुमने बुलाया था? Where is the boy whom you called yesterday?
3 क्या तुम उस लड़की को जानते हो जिसकी पुस्तकें कल चुरा ली गई थीं? Do you know the girl whose books were stolen yesterday?
4 वह ऐसा व्यक्ति है जिसका सब सम्मान करते हैं। He is a person whom everyone respects.
5 जो घड़ी कल तुमने मुझे दी थी, वह मुझसे खो गई है। The watch which you gave me yesterday has been lost by me.
6 जो व्यक्ति ईमानदार होता है, उसका सम्मान सब व्यक्ति करते हैं। A person who is honest is respected by everyone.
7 यह वही गाँव है जहाँ पर डाकू पकड़ा गया था। This is the village where the dacoit was caught.
8 जो किला आगरा में है उसे अकबर महान ने बनवाया था। The fort which is in Agra was built by Akbar the Great.
9 जो किला दिल्ली में है उसे शाहजहाँ ने बनवाया था। The fort which is in Delhi was built by Shah Jahan.
10 क्या तुमने ताजमहल देखा है जो शाहजहाँ के शासनकाल में बनाया गया था? Have you seen the Taj Mahal which was built during the reign of Shah Jahan?
11 ऐसे विद्यार्थियों से सदैव दूर रहो जो अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करते। Always stay away from students who do not respect their parents.
12 वे लड़के दुष्ट होते हैं जो परीक्षा में नकल करते हैं। Those boys are wicked who cheat in the examination.
13 जो पढ़ेगा, वह पास होगा। Whoever studies will pass.
14 जितना खा सकते हो, खाओ। Eat as much as you can.
15 ये आम वैसे ही हैं जैसे मैंने कल खरीदे थे। These mangoes are like the ones I bought yesterday.

Difficult words: ईमानदार honest; पकड़ा गया was arrested; किला fort; दुष्ट = wicked, rascal; नकल करना to copy; परीक्षा examination.

Translation Examples (Hindi to English)

Type A: 

# Hindi Sentence English Translation
1 यह वही जगह है जहाँ वह रहती है। This is the place where she lives.
2 मैं आगरा उस समय पहुँची जब अंधेरा हो रहा था। I reached Agra when it was getting dark.
3 मैं तुम्हें अब बताऊँगा कि तुम किस प्रकार अंग्रेज़ी सीख सकते हो। I will now tell you how you can learn English.
4 यही कारण है कि वह दुःखी थी। This is the reason why she was sad.
5 यह वही स्थान है जहाँ हम पिछले वर्ष आए थे। This is the place where we came last year.
6 मैंने उससे उस समय भेंट की जब वह नैनीताल आया था। I met him when he came to Nainital.
7 क्या तुम जानती हो कि वह यहाँ क्यों आयी थी? Do you know why she came here?
8 कृपया मुझे वह दिन बताओ जब तुम मेरे घर आओगे। Please tell me the day when you will come to my house.
9 क्या तुम उस स्थान को जानते हो जहाँ टैगोर का जन्म हुआ था? Do you know the place where Tagore was born?
10 वह किताब जो यहाँ पड़ी है, वह मेरी है। The book which is lying here is mine.

Type B:

# Hindi Sentence English Translation
11 यह वही जगह है जहाँ दुर्घटना हुई थी। This is the place where the accident occurred.
12 क्या तुम उस जगह को जानते हो जहाँ वे कल गए थे? Do you know the place where they went yesterday?
13 तुम्हारे गुरुजी ने तुम्हें बता दिया है कि तुम इस सवाल को किस प्रकार हल कर सकते हो। Your teacher has told you how you can solve this question.
14 क्या तुम जानती हो कि वह रात में किस समय घर लौटा? Do you know at what time he returned home at night?
15 वह जानता है कि उसे किस अस्पताल में जाना है। He knows which hospital he has to go to.
16 यही कारण है कि वह कल स्कूल से अनुपस्थित था। This is the reason why he was absent from school yesterday.
17 क्या तुम इसका कारण जानते हो कि वह यहाँ क्यों आया है? Do you know the reason why he has come here?
18 मुझे नहीं मालूम है कि मैंने उसे किस कारण डाँटा। I do not know for what reason I scolded him.
19 क्या रवि को मालूम है कि किस प्रकार स्कूटर की मरम्मत की जाती है? Does Ravi know how a scooter is repaired?
20 यही तरीका है जिस प्रकार से नटखट लड़कों को सुधारा जा सकता है। This is the way in which naughty boys can be corrected.

Difficult words: यही कारण है कि = this is the reason why; दुर्घटना = accidents; डॉटना = to scold; किस प्रकार how; स्कूटर scooter; मरम्मत करना to repair; नटखट = mischievous, naughty; सुधारा जाना = to be mended, to be reformed.

3. Complex Sentences: Adverb Clause

Adverb Clause द्वारा समय (Time), स्थान (Place), कारण (Reason), शर्त (Condition), तुलना (Comparison), उद्देश्य (Purpose), प्रभाव (Effect) आदि प्रकट होते हैं।

अनुवाद के नियम-

(A) शर्त प्रकट करने वाले वाक्य (Conditional Sentences) : Adverb Clause

1. यदि तुम आगरा जाओ तो तुम ताजमहल देख सकते हो।
If you go to Agra, you can see the Taj Mahal.

2. जब तक तुम ईमानदार नहीं होगे, तुम जीवन में सफल नहीं हो सकते।
Unless you are honest, you cannot succeed in life.

3. जब तक मैं न आऊँ, यहीं ठहरो।
Wait here until I come.

4. मेरे आने तक यहीं बैठिए।
Please sit here till I come.

5. इस स्थान से चले मत जाना, जब तक कि मैं न आ जाऊँ।
Do not go from this place until I come.

Types of Conditional Sentences:

Type Structure/Usage Examples
Zero Conditional If + present, present.
General facts / truths
• If you heat water, it boils.
• If you mix red and blue, you get purple.
• If people eat too much sugar, they gain weight.
• If plants don’t get water, they die.
First Conditional If + present, will + verb.
Real future possibility
• If it rains, I will stay inside.
• If you study hard, you will pass the exam.
• If she calls me, I will answer.
• If we leave early, we will reach on time.
Second Conditional If + past, would + verb.
Unreal / imaginary situations
• If I won the lottery, I would travel.
• If I were you, I would work harder.
• If he had more time, he would learn music.
• If we lived near the sea, we would swim daily.
Third Conditional If + had + past participle, would have + V3.
Past unreal situations
• If I had studied, I would have passed.
• If she had left early, she would have caught the train.
• If they had listened, they would have avoided the mistake.
• If we had known the truth, we would have helped you.
Mixed Conditional If + had + V3, would + verb.
Past condition, present result
• If you had left earlier, you would be here now.
• If I had taken that job, I would be richer today.
• If she had studied medicine, she would be a doctor now.
• If we had saved money, we would live comfortably now.

Rule 1. यदि शर्त प्रकट करने वाले वाक्य के दोनों खण्ड Future Tense में हैं तो Adverb Clause का अनुवाद Present Indefinite Tense में और Principal Clause का अनुवाद Future Indefinite Tense में किया जाता है।

6. यदि तुम परिश्रम नहीं करोगे तो सफल नहीं होगे।
If you do not work hard, you will not succeed.

7. यदि तुम आओगे ती मैं तुम्हारे साथ चलूँगा।
If you come, I shall go with you.

8. यदि तुम पढ़ोगे तो पास हो जाओगे।
If you read, you will pass.

Rule 2. यदि शर्त काल्पनिक (Imaginary) है अर्थात वाक्य के दोनों खण्डों में ‘ता’ या ‘ते’ आये हैं तो Adverb Clause में प्रत्येक कर्ता के साथ Had और Verb की Third Form का प्रयोग किया जाता है।

9. यदि तुम पढ़ते तो पास हो जाते।
If you had read, you would have passed.
(OR) Had you read, you would have passed.

10. यदि वह यहाँ होता तो वह हमारे साथ जाता।
If he were here, he would go with us.
(OR) Were he here, he would go with us.
(OR) If he had been here, he would have gone with us.
(OR) Had he been here, he would have gone with us.

(B) Miscellaneous Sentences (Showing Time, Place, Comparison, Purpose etc.) : Adverb Clause

11. जहाँ हो, वहीं रहो।
Stay where you are.

12. चूंकि वह वहाँ नहीं था, अतः मैंने उसके पिता से बातें की।
As he was not there, I spoke to his father.

13. मैं आ जाऊँगा चाहे बारिश ही क्यों न हो।
I shall come even if it rains. (= Even if it rains, I shall come.)

14. जब से मैं मैनपुरी से आया, तब से मैं ठीक नहीं रहा हूँ।
I have not been well since I returned from Mainpuri.

15. घड़ी ने पाँच बजाये जब राम ने कमरे में प्रवेश किया।
Just as Rama entered the room, the clock struck five.

Rule 3. When के पश्चात ‘तब’ के लिए then का प्रयोग नहीं होता है, केवल Comma (,) से ही कार्य चल जाता है।

16. जब राम यहाँ आया, तब मैं उपन्‌यास पढ़ रहा था।
When Rama came here, I was reading a novel.

Rule 4. तुलना (Comparison) प्रकट करने वाले Comparative Degree के वाक्यों में Than का प्रयोग किया जाता है।

17. मैं तुमसे बड़ा हूँ।
I am older than you.

Rule 5.इतना‘ के लिए So और ‘कि‘ के लिए that का प्रयोग होता है।

18. वह इतना कमजोर है कि पास नहीं हो सकता।
He is so weak that he cannot pass.
He is too weak to pass.

19. वह इतना थका था कि जल्दी सो गया।
He was so tired that he slept early.

20. इतनी ठंड थी कि हम अंदर रहे।
It was so cold that we stayed inside.

इतना‘ के लिए Too और ‘कि‘ के लिए to का भी प्रयोग होता है।

21. वह इतना थका है कि चल नहीं सकता।
He is too tired to walk.
He is so tired that he cannot walk.

22. यह चाय इतनी गरम है कि पी नहीं सकते।
This tea is too hot to drink.
This tea is so hot that it cannot be drunk.

इतना/उतना‘ के लिए so और ‘जितना‘ के लिए as का भी प्रयोग होता है।

23. यह किताब उतनी आसान नहीं है जितनी वह।
This book is not so easy as that one.

24. वह अपने भाई जितना लंबा नहीं है।
He is not so tall as his brother.

Rule 6. Lest का अर्थ है- ‘कहीं ऐसा न हो’। Lest के साथ Should का प्रयोग किया जाता है।

25. थोड़ा खाना खानो, कहीं ऐसा न हो कि बीमार हो जाओ।
Eat less lest you should fall ill.

Rule 7.क्योंकि‘ के लिए Because या As का प्रयोग होता है।

26. मैं आज नहीं आ सकता क्योंकि मेरा छोटा भाई बीमार है।
I cannot come today because my younger brother is ill.

27. मैं कल नहीं आ सका क्यों पिताजी बीमार थे।
I could not come yesterday because father was ill.

28. मैं कल नहीं आ सकूँगा क्योंकि मुझे बाहर जाना है।
I shall not be able to come tomorrow because I have to go out.
(OR) I won’t come tomorrow as I have to go out.

Rule 8.यद्यपि/हालांकि‘ के लिए Although या Though का प्रयोग होता है जबकि ‘फिर भी‘ के लिए Comma (,) लगाया जाता है।

29. यद्यपि उसने कठिन परिश्रम किया, फिर भी वह फेल हो गया।
Although he worked hard, he failed.
(OR) Although he worked hard, yet he failed.
(OR) He failed though he worked hard.

Rule 9.ज्योंही/जैसे ही‘ के लिए As soon as का प्रयोग होता है और ‘त्योंही/वैसे ही‘ के लिए Comma लगाया जाता है। ऐसे वाक्यों को No sooner did……..than के प्रयोग से भी बनाया जा सकता है।

30. ज्योंही उसने यह खबर सुनी, त्योही उसने मुझे सूचित किया।
As soon as he heard the news, he informed me.
(OR) No sooner did he hear the news than he informed me.

Rules to Use of Some Other Adverb Clause Conjunctions:

Conjunction हिन्दी अर्थ / उपयोग Hindi Sentence English Sentence
until / till जब तक नहीं (समय सीमा) जब तक बारिश नहीं रुकेगी, हम बाहर नहीं जाएंगे।
वह मेरे आने तक रुकेगा।
We will not go out until the rain stops.
He will wait till I come.
still / nevertheless फिर भी / अभी भी (contrast या continuation) वह गरीब है, फिर भी खुश है।
बारिश हो रही है, फिर भी बच्चे खेल रहे हैं।
वह थका हुआ था; फिर भी उसने काम जारी रखा।
बारिश हो रही थी; फिर भी वे बाहर गए।
He is poor; still, he is happy.
It is raining; still, the children are playing.
He was tired; nevertheless, he continued working.
It was raining; nevertheless, they went out.
unless यदि नहीं / जब तक नहीं (negative condition) अगर तुम नहीं पढ़ोगे, पास नहीं होगे।
जब तक वह न बुलाए, मैं नहीं जाऊँगा।
You will not pass unless you study.
I will not go unless he calls.
provided that बशर्ते कि (शर्त) तुम खेल सकते हो, बशर्ते कि काम पूरा हो।
हम जाएंगे, बशर्ते कि मौसम अच्छा हो।
You may play provided that the work is done.
We will go provided that the weather is good.
in case अगर ऐसा हो कि / सावधानी बारिश हो जाए तो छाता ले लो।
अगर वह आए तो मुझे बताना।
Take an umbrella in case it rains.
Tell me in case he comes.
as क्योंकि / जैसे / जब क्योंकि वह थका था, वह सो गया।
जैसे ही घंटी बजी, बच्चे बाहर गए।
As he was tired, he slept.
As the bell rang, the children went out.
even if भले ही अगर भले ही बारिश हो, मैं जाऊँगा।
भले ही तुम मना करो, वह आएगा।
I will go even if it rains.
He will come even if you refuse.
since जब से / क्योंकि जब से वह आया है, वह खुश है।
क्योंकि देर हो गई थी, हम लौट आए।
He has been happy since he came.
Since it was late, we returned.
just as ठीक वैसे ही जैसे जैसे तुम पढ़ते हो, मैं पढ़ता हूँ।
जैसे सूरज उगता है, आशा जागती है।
Just as you study, I study.
Just as the sun rises, hope awakens.
while जबकि / उसी समय वह पढ़ रहा था जबकि उसका भाई खेल रहा था।
मैं गा रहा था जबकि वह नाच रही थी।
He was studying while his brother was playing.
I was singing while she was dancing.
before पहले खाने से पहले हाथ धो लो।
जाने से पहले दरवाज़ा बंद करो।
Wash your hands before you eat.
Close the door before you go.
after बाद में काम खत्म होने के बाद वह घर गया।
पढ़ाई के बाद वह सो गया।
He went home after he finished work.
He slept after he studied.
because क्योंकि (कारण) मैं खुश हूँ क्योंकि मैंने परीक्षा पास की।
वह नहीं आया क्योंकि वह बीमार था।
I am happy because I passed the exam.
He did not come because he was ill.
now that अब जबकि अब जबकि तुम यहाँ हो, हम शुरू करेंगे।
अब जबकि बारिश रुक गई है, चलो बाहर चलें।
Now that you are here, we will start.
Now that the rain has stopped, let’s go out.
so that ताकि (purpose) वह मेहनत करता है ताकि सफल हो सके।
उसने जल्दी किया ताकि बस पकड़ सके।
He works hard so that he may succeed.
He hurried so that he could catch the bus.
in order that ताकि (formal purpose) उसने पढ़ाई की ताकि अच्छे अंक आएं।
वह जल्दी उठा ताकि ट्रेन पकड़ सके।
He studied in order that he might get good marks.
He woke early in order that he might catch the train.
even though हालांकि हालांकि वह गरीब है, वह खुश है।
हालांकि बारिश हो रही थी, हम गए।
Even though he is poor, he is happy.
Even though it was raining, we went.
whereas जबकि (contrast) वह अमीर है जबकि उसका भाई गरीब है।
मैं चाय पसंद करता हूँ जबकि वह कॉफी पसंद करता है।
He is rich whereas his brother is poor.
I like tea whereas he likes coffee.
as if मानो जैसे वह ऐसे बोलता है मानो सब जानता हो।
वह ऐसे दौड़ा जैसे डर गया हो।
He talks as if he knows everything.
He ran as if he were afraid.
as though जैसे कि वह हँसी जैसे कि सब समझ गई हो।
वह ऐसे देख रहा था जैसे मुझे पहचानता हो।
She laughed as though she understood everything.
He looked as though he knew me.
wherever जहाँ कहीं भी तुम जहाँ कहीं भी जाओ, खुश रहो।
वह जहाँ भी जाता है दोस्त बना लेता है।
Wherever you go, stay happy.
Wherever he goes, he makes friends.
whatever जो भी / चाहे जो भी तुम जो भी कहोगे, मैं मान लूँगा।
जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है।
Whatever you say, I will accept.
Whatever happens, happens for good.
whenever जब भी जब भी मैं उसे देखता हूँ, वह मुस्कुराता है।
जब भी बारिश होती है, नदी भर जाती है।
Whenever I see him, he smiles.
Whenever it rains, the river fills.
however हालांकि / लेकिन (contrast) वह बहुत थका था, हालांकि उसने काम पूरा किया।
मौसम खराब था, हालांकि हम गए।
He was very tired; however, he finished the work.
The weather was bad; however, we went.
therefore इसलिए / अतः (result) वह मेहनत करता है, इसलिए सफल है।
बारिश हो रही थी, इसलिए हम घर में रहे।
He works hard; therefore, he is successful.
It was raining; therefore, we stayed home.
moreover इसके अलावा / furthermore (extra information) वह बुद्धिमान है, इसके अलावा वह मेहनती भी है।
यह किताब सस्ती है, इसके अलावा उपयोगी भी है।
He is intelligent; moreover, he is hardworking.
This book is cheap; moreover, it is useful.
otherwise अन्यथा / नहीं तो (alternative result) जल्दी करो, नहीं तो बस छूट जाएगी।
ध्यान से पढ़ो, अन्यथा गलती होगी।
Hurry up; otherwise, you will miss the bus.
Study carefully; otherwise, you will make mistakes.

Translation Examples: Adverb Clause (Hindi to English)

# Hindi Sentence English Translation
1 जब मोहन यहाँ आया था, तब सुभाष अपना पाठ याद कर रहा था। When Mohan came here, Subhash was memorizing his lesson.
2 जब माताजी स्नान कर रही थीं, तब पिताजी उपन्यास पढ़ रहे थे। When mother was taking a bath, father was reading a novel.
3 मैं तुमसे अधिक शक्तिशाली हूँ। I am stronger than you.
4 घोड़ा गाय से अधिक तेज़ दौड़ सकता है। A horse can run faster than a cow.
5 वह इतना कमजोर है कि ठीक प्रकार से बैठ भी नहीं सकता। He is so weak that he cannot even sit properly.
6 वह इतना अधिक बूढ़ा था कि चल भी नहीं सका। He was so old that he could not even walk.
7 संभल कर बैठो कहीं ऐसा न हो कि गिर पड़ो। Sit carefully lest you should fall.
8 ध्यानपूर्वक पढ़ो कहीं ऐसा न हो कि फेल हो जाओ। Study carefully lest you should fail.
9 वह फेल हो गई क्योंकि उसका लेख खराब था। She failed because her handwriting was bad.
10 आज मैं बाहर नहीं जा सकता क्योंकि पिताजी बीमार हैं। I cannot go out today because my father is ill.
11 कल मैं स्कूल नहीं जा सका क्योंकि चाचाजी आ गए थे। I could not go to school yesterday because my uncle had come.
12 यद्यपि वह मेरा घनिष्ठ मित्र है, फिर भी उसने मेरी सहायता नहीं की। Although he is my close friend, yet he did not help me.
13 यद्यपि गुप्ताजी धनी हैं, फिर भी वे कंजूस हैं। Although Mr. Gupta is rich, yet he is miserly.
14 ज्योही हम स्टेशन पहुँचे, त्योही रेलगाड़ी चल दी। As soon as we reached the station, the train started.
15 ज्योही रेलगाड़ी रुकी, त्योही यात्रियों ने उतरना और चढ़ना आरम्भ कर दिया। As soon as the train stopped, the passengers began getting down and getting in.

Difficult words: उपन्यास = novel; अधिक शक्तिशाली = stronger, ठीक प्रकार से= properly. लेख = hand writing: बीमार ill: घनिष्ठ मित्र fast friend; कंजूम miser, घनी= rich; यात्रियों = passengers.

Translation Examples: Adverb Clause (Hindi to English)

# Hindi Sentence English Translation
1 यदि तुम राजेश के पास जाओगे तो वह तुम्हारी सहायता करेगा। If you go to Rajesh, he will help you.
2 यदि पिताजी आज आएँगे तो वे मेरे लिए एक छाता लाएँगे। If father comes today, he will bring an umbrella for me.
3 यदि तुम मुझे दस रुपये दे देते तो मैं एक पुस्तक खरीद लेता। If you had given me ten rupees, I would have bought a book.
4 यदि रेखा ठीक प्रकार से काम करती तो माताजी कभी भी अप्रसन्न नहीं होतीं। If Rekha worked properly, mother would never be displeased.
5 यदि वह तुम्हारे स्थान पर होता तो ऐसे शब्द कदापि न कहता। If he were in your place, he would never say such words.
6 यदि तुम मेरे परामर्श के अनुसार कार्य करते तो तुम्हें पछताना नहीं पड़ता। If you had acted according to my advice, you would not have had to repent.
7 जब तक मीरा कठिन परिश्रम नहीं करेगी, तब तक उसे अच्छे अंक प्राप्त नहीं होंगे। Meera will not get good marks unless she works hard.
8 जब तक तुम स्वयं मैनेजर के पास नहीं जाओगे, तब तक कोई भी तुम्हारी सहायता नहीं कर सकता। No one can help you unless you go to the manager yourself.
9 जब तक डॉक्टर साहब को न बुलाया जाएगा, तब तक रोगी की दशा नहीं सुधर सकती। The patient’s condition cannot improve unless the doctor is called.
10 यहाँ से चले मत जाना, जब तक माताजी मंदिर से न आ जाएँ। Do not go from here until mother returns from the temple.
11 तुम्हारे आने तक वह स्टेशन पर तुम्हारी प्रतीक्षा करता रहेगा। He will be waiting for you at the station until you come.
12 चोरों के भागने से पहले पुलिस आ गई थी। The police had arrived before the thieves ran away.
13 सूर्य निकलने से पहले वह स्टेशन पहुँच गया था। He had reached the station before the sun rose.
14 जब तक तुम ईमानदारी से कार्य करना न सीखोगे, तब तक तुम जीवन में सफल नहीं हो सकते। You cannot succeed in life unless you learn to work honestly.
15 जब तक पुलिस नहीं आती, तब तक हमें यहाँ रुकना चाहिए। We should stay here until the police arrive.

Difficult words: ठीक प्रकार से properly; कदापि न never; परामर्श advice; (के) अनुसार = according to; पछताना = to repent; तुम स्वयं = you yourself; सुधरना= to improve; ईमानदारी = honesty.

Translation Examples: All type Complex Sentences (Hindi → English)

# Hindi Sentence English Sentence
1 मुझे पता है कि वह आज नहीं आएगा। I know that he will not come today.
2 जो लड़का वहाँ खड़ा है, वह मेरा भाई है। The boy who is standing there is my brother.
3 जब मैं घर पहुँचा, तब बारिश शुरू हो गई। When I reached home, it started raining.
4 वह उतना तेज़ भागा जितना वह भाग सकता था। He ran as fast as he could.
5 यदि तुम कड़ी मेहनत करोगे, तो तुम सफल हो जाओगे। If you work hard, you will succeed.
6 क्योंकि वह बीमार था, इसलिए वह स्कूल नहीं गया। Because he was ill, he did not go to school.
7 जितना खा सकते हो, उतना ही खाना चाहिए। You should eat as much as you can.
8 जो पुस्तक तुमने मुझे दी थी, वह बहुत अच्छी है। The book which you gave me is very good.
9 मुझे याद है कि तुमने मुझे यह बताया था। I remember that you told me this.
10 हालाँकि वह अमीर है, फिर भी वह घमंडी नहीं है। Although he is rich, he is not proud.
11 हमें वहीं रुकना चाहिए जहाँ शिक्षक ने कहा था। We should stay where the teacher told us.
12 मैंने उसे तब देखा जब वह स्कूल जा रहा था। I saw him when he was going to school.
13 तुम जो भी कहो, मैं वही करूँगा। I will do whatever you say.
14 जो छात्र मेहनत करते हैं, वे अच्छे अंक लाते हैं। Students who work hard get good marks.
15 वह इसलिए रो रही थी क्योंकि उसे दर्द हो रहा था। She was crying because she was in pain.
16 मुझे नहीं पता कि वह अभी कहाँ है। I do not know where he is now.
17 जब तक तुम माफी नहीं माँगोगे, मैं नहीं बोलूँगा। I will not speak until you apologize.
18 वह इतना थका हुआ था कि चल भी नहीं सकता था। He was so tired that he could not even walk.
19 जो कुछ उसने कहा, वह सत्य था। Whatever he said was true.
20 मैं वहीं जाऊँगा जहाँ तुम जाओगे। I will go where you go.
21 अगर मुझे समय मिलता, तो मैं तुम्हें मिलने आता। If I had time, I would come to see you.
22 उसने देखा कि दरवाज़ा खुला हुआ है। He saw that the door was open.
23 जैसे ही घंटी बजी, बच्चे बाहर भाग गए। As soon as the bell rang, the children ran outside.
24 वह उतना काम नहीं कर सकता जितना तुम कर सकते हो। He cannot work as much as you can.
25 मैंने उसे इसलिए बुलाया क्योंकि मुझे उसकी ज़रूरत थी। I called him because I needed him.
26 यह पुस्तक उसी की है जो कल यहाँ बैठा था। This book belongs to the one who was sitting here yesterday.
27 मुझे यह बात पसंद नहीं कि तुम झूठ बोलते हो। I don’t like that you tell lies.
28 जिसने भी यह किया है, वह दंड पाएगा। Whoever has done this will be punished.
29 यह वही स्थान है जहाँ हम पहली बार मिले थे। This is the place where we met for the first time.
30 मुझे नहीं पता कि उसने ऐसा क्यों किया। I do not know why he did this.
31 मैं तब तक रास्ता नहीं छोड़ूँगा जब तक तुम वापस नहीं आते। I will not leave the way until you return.
32 क्योंकि बारिश हो रही है, इसलिए हम बाहर नहीं जा सकते। Since it is raining, we cannot go out.
33 मुझे डर है कि वह समय पर नहीं पहुँचेगा। I fear that he will not reach on time.
34 जो आदमी वहाँ खड़ा है, वह डॉक्टर है। The man who is standing there is a doctor.
35 मैं तुम्हें तब फोन करूँगा जब मैं फ्री हो जाऊँगा। I will call you when I get free.
36 वह इतनी तेज़ दौड़ी कि सब चकित रह गए। She ran so fast that everyone was surprised.
37 जो कोई भी मदद माँगे, उसकी सहायता करो। Help whoever asks for help.
38 मैं वही पहनूँगा जो तुम पसंद करोगे। I will wear what you like.
39 जहाँ चाह, वहाँ राह। Where there is a will, there is a way.
40 यह वही कुत्ता है जिसने मुझे काटा था। This is the dog that bit me.
41 जब मुझे सत्य पता चला, तो मैं चकित रह गया। When I learned the truth, I was shocked.
42 वह इसलिए हँसा क्योंकि बात मज़ेदार थी। He laughed because the matter was funny.
43 यदि तुमने मदद माँगी होती, तो मैं तुम्हारी सहायता करता। If you had asked for help, I would have helped you.
44 मुझे नहीं पता कि वह वापस कब आएगा। I do not know when he will return.
45 जो बच्चे शोर करते हैं, वे कक्षा को परेशान करते हैं। Children who make noise disturb the class.
46 मुझे यह देखकर अच्छा लगा कि तुम समय पर आए। I was glad that you came on time.
47 जैसे ही सूरज निकलेगा, हम यात्रा शुरू करेंगे। As soon as the sun rises, we will start the journey.
48 वह उससे अधिक होशियार है जितना मैंने सोचा था। He is smarter than I thought.
49 मैं वहाँ जाऊँगा जहाँ मुझे काम मिलेगा। I will go where I get work.
50 हमें यह जानकर दुःख हुआ कि वह बीमार है। We were sad to know that he is ill.

Learn other English Grammar in Hindi Translation:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*