Present Continuous Tense: 100+ वाक्य, Examples with Translation, Hindi to English

Present Continuous Tense

Present Continuous Tense (Present Imperfect OR Present Progressive) in Hindi – Rules, Examples and Exercises

Present Continuous Tense में क्रिया के अन्त में ‘रहा है’, ‘रहा हैं’, ‘रही है’, ‘रहे हो’, ‘रहे हैं’ इत्यादि शब्द आते हैं तथा कार्य के जारी रहने का समय नहीं दिया होता है। इस Tense के वाक्यों से ज्ञात होता है कि कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है बल्कि जारी है।

नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक पढ़िए:

Person
(पुरुष)
Singular
(एकवचन)
Plural
(बहुवचन)
 I Person I am going.
मैं जा रहा हूँ।
We are going.
हम जा रहे हैं।
II Person You are going.
तुम (एक व्यक्ति) जा रहे हो।
You are going.
तुम (अनेक व्यक्ति) जा रहे हो।
III Person He (She, It) is going.
वह जा रहा है।
They are going.
वे जा रहे हैं।

Rules (नियम):

  • यदि कर्ता (Subject) He, She, It या Singular Noun (एकवचन संज्ञा) हो तो is के साथ Verb की First Form में -ing जोड़ कर लिखा जाता है, परन्तु 1 के साथ am लगता है।
  • यदि कर्ता (Subject) You, They, We या बहुवचन की, संज्ञा (Plural Nouns) हो तो are के साथ Verb की First Form के अन्त में -ing जुड़ता है।
  • इस Tense में Is, Am, Are सहायक क्रिया (Helping Verbs) हैं।

(A) Affirmative (Positive) Sentences

1. मैं आम खा रहा हूँ।
I am eating mangoes.

2. हम क्रिकेट खेल रहे हैं।
We are playing cricket.

3. तुम अपना कार्य कर रहे हो।
You are doing your work.

4. वे गंगाजी में स्नान कर रहे हैं।
They are bathing in the Ganga.

5. पिताजी मंदिर जा रहे हैं।
Father is going to temple.

6. माताजी रामायण पढ़ रही हैं।
Mother is reading the Ramayana.

7. ये लड़कियाँ गीत गा रही हैं।
These girls are singing songs.

8. वे लड़के कहानियाँ सुना रहे हैं।
Those boys are telling stories.

9. अब बारिश हो रही है।
It is raining now.

10. राम का भाई छाता खरीद रहा है।
Ram’s brother is buying an umbrella.

(B) Negative Sentences

11. चपरासी घंटी नहीं बजा रहा है।
The peon is not ringing the bell.

12. राम मुझे नहीं बुला रहा है।
Ram is not calling me.

13. कुत्ता’ नहीं भौंक रहा है।
The dog is not barking.

14. तुम हमारी सहायता नहीं कर रहे हो।
You are not helping us.

15. जज साहब मुकदमे की सुनवाई नहीं कर रहे है।
The judge is not hearing the case.

16. मुझे बुखार नहीं आ रहा है।
I am not suffering from fever.

(C) Interrogative Sentences (Question Form)

First Type (‘क्या’ से आरम्भ होने वाले वाक्य):

17. क्या तुम अब अलीगढ़ जा रहे हो?
Are you going to Aligarh now?

18. क्या वे आज आम खरीद रहे हैं?
Are they buying mangoes today?

19. क्या तुम्हारा भाई हॉकी खेल रहा है?
Is your brother playing hockey?

20. क्या माताजी कहानियाँ नहीं सुना रही हैं?
Is mother not telling the stories?

Second Type (Wh-Type Questions):

21. वह कहाँ जा रहा है?
Where is he going?

22. तुम क्या कर रहे हो?
What are you doing?

23. वे यहाँ कब आ रहे हैं?
When are they coming here?

24. वह क्यों रो रही है?
Why is she weeping?

25. यह लड़का ऐसा कैसे कह रहा है?
How is this boy saying so?

26. चपरासी घंटी क्यों नहीं बजा रहा है?
Why is the peon not ringing the bell?

27. यहाँ कौन पढ़ रहा है?
Who is reading here?

28. तुम किसे पढ़ा रहे हो?
Whom are you teaching?

29. सीता किसकी पुस्तक पढ़ रही है?
Whose book is Sita reading?

30. वह किस (वस्तु) की ओर देख रहा है?
What is he looking at?

31. मैदान में कितने लड़के खेल रहे हैं?
How many boys are playing in the field?

32. वह कितना दूध पी रहा है?
How much milk is he drinking?

33. कौन-सा लड़का तुम्हारी सहायता नहीं कर रहा है?
Which boy is not helping you?

34. तुम किससे बातें कर रहे हो?
To whom are you speaking?  (= Whom are you speaking to?)

35. वह किसके विषय में कह रही है?
About whom is she saying? (= Whom is she saying about?)

अनुवाद के नियम –

(A) Positive Sentences:

  • I के साथ am; He, She, It तथा एकवचन की संज्ञाओं (Singular Nouns) के साथ is और You, We, They तथा बहुवचन की संज्ञाओं (Plural Nouns) के साथ are का प्रयोग होता है और मुख्य क्रिया की First Form के अन्त में -ing जोड़ा जाता है।
  • इस Tense में Is, Am और Are का प्रयोग सहायक क्रिया (Helping Verb) की तरह होता है।
  • -ing जुड़ी हुई क्रिया Main Verb (मुख्य क्रिया) होती है।

(B) Negative Sentences:

  • सहायक क्रिया और मुख्य क्रिया के बीच में ‘नहीं’ के लिए Not का प्रयोग होता है।

(C) Interrogative Sentences:

  • यदि वाक्य में सबसे पहले ‘क्या’ लगा है (First Type) तो ‘क्या’ के लिए What का प्रयोग नहीं होता है बल्कि कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया Is, Am, Are को कर्ता (Subject) से पहले लिखा जाता है।
  • यदि प्रश्नवाचक वाक्य निषेधात्मक (Negative) भी है तो मुख्य क्रिया (Main Verb अर्थात क्रिया का वह भाग जिसके अन्त में -ing जुड़ा हो) से पहले Not लगता है।
  • यदि प्रश्नसूचक शब्द (जैसे क्या, क्यों, कहाँ, कैसे, कब) वाक्य के बीच में आया है (Second Type) तो सर्वप्रथम इन शब्दों की अंग्रेजी लिखकर वाक्य के कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया लिखी जाती है और कर्ता के बाद -ing जुड़ी मुख्य क्रिया का प्रयोग होता है।
  • यदि ऐसा प्रश्नवाचक वाक्य Negative (निषेधात्मक) भी है तो मुख्य क्रिया से पहले Not का प्रयोग होता है।
  • ‘कौन’ के लिए-Who आता है। ऐसे वाक्यों में Who के पश्चात ही क्रिया प्रयुक्त की जाती है।
  • ‘कौन-सा’ से Selection (चयन) प्रकट होता है, अतः ‘कौन-सा’ के लिए Which का प्रयोग होता है।
  • ‘किसे’ या ‘किसको’ के लिए Whom का प्रयोग किया जाता है।
  • ‘किसकी’ के लिए Whose का प्रयोग किया जाता है।
  • How many का अर्थ है- ‘कितने’? यह शब्द संख्यावाचक है।
  • How much का अर्थ है- ‘कितना’? यह शब्द परिमाणवाचक है।
  • प्रश्नवाचक वाक्यों के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगता है।

EXERCISE 1. (Positive Sentences) Translate the following sentences into English:

Hindi Sentence English Translation
1. शीला अपनी पुस्तक पढ़ रही है। Sheela is reading her book.
2. तुम अपना पाठ याद कर रहे हो। You are memorizing your lesson.
3. वायुयान आकाश में उड़ रहा है। The airplane is flying in the sky.
4. सूर्य पूरब में निकल रहा है। The sun is rising in the east.
5. चाँद पश्चिम में छिप रहा है। The moon is setting in the west.
6. तुम्हारा कुत्ता छत पर सो रहा है। Your dog is sleeping on the roof.
7. एक बूढ़ा आदमी नदी के किनारे पर बैठ रहा है। An old man is sitting on the riverbank.
8. वह बड़े जोर से रो रहा है। He is crying loudly.
9. नदी पुल के नीचे बह रही है। The river is flowing under the bridge.
10. अब वर्षा बहुत ज़ोर से हो रही है। It is raining heavily now.

Difficult words: छत = roof; बड़े जोर से रोना = to weep bitterly; पुल = bridge; नीचे = under; बहना = to flow; जोर से वर्षा होना = to rain heavily.

EXERCISE 2. (Negative Sentences) Translate the following sentences into English:

Hindi Sentence English Translation
1. वह अपना गृह कार्य नहीं कर रही है। She is not doing her homework.
2. वह अपना पाठ याद नहीं कर रहा है। He is not learning his lesson.
3. किसान खेतों को नहीं जोत रहे हैं। The farmers are not ploughing the fields.
4. रजनी मीरा की सहायता नहीं कर रही है। Rajni is not helping Meera.
5. खिलाड़ी मैदान में नहीं जा रहे हैं। The players are not going to the ground.
6. तुम्हारे भाई स्नान नहीं कर रहे हैं। Your brothers are not taking a bath.
7. माताजी इस समय खाना नहीं बना रही हैं। Mother is not cooking food at this time.
8. मैं अब समाचारपत्र नहीं पढ़ रहा हूँ। I am not reading the newspaper now.
9. अब बारिश नहीं हो रही है। It is not raining now.
10. अब तेज हवा नहीं चल रही है। The wind is not blowing strongly now.

Difficult words: गृह कार्य home work; जोतना = to plough; किसान = farmer, खिलाड़ी = players; मैदान = field; समाचार-पत्र newspapers.

नोट– वर्षा होना, तेज हवा चलने के वाक्यों में it का प्रयोग कीजिए।

EXERCISE 3. (Interrogative Sentences) Translate the following sentences into English:

Hindi Sentence English Translation
1. क्या तुम आज बाजार जा रहे हो? Are you going to the market today?
2. क्या वे अब स्टेशन नहीं जा रहे हैं? Are they not going to the station now?
3. क्या माताजी तुम्हें अंग्रेजी पढ़ा रही हैं? Is mother teaching you English?
4. क्या तुम्हारे बड़े भाई नुमाइश देखने अलीगढ़ जा रहे हैं? Are your elder brothers going to Aligarh to see the exhibition?
5. तुम इस बच्चे को क्यों पीट रहे हो? Why are you beating this child?
6. वह अब क्या खा रही है? What is she eating now?
7. तुम्हारी सहायता कौन कर रहा है? Who is helping you?
8. दरवाजे पर तुम्हें कौन बुला रहा है? Who is calling you at the door?
9. वह अब कौन-सी पुस्तक पढ़ रही है? Which book is she reading now?
10. तुम किसकी पुस्तक पढ़ रहे हो? Whose book are you reading?

Difficult words: स्टेशन / station; बड़े भाई = elder brother; नुमाइश = exhibition; कौन = who; कौन-सी पुस्तक = which book; किसकी पुस्तक = whose book.

EXERCISE 4. (Miscellaneous) Translate the following sentences into English:

Hindi Sentence English Translation
1. हम आज स्कूल नहीं जा रहे हैं। We are not going to school today.
2. वह गीत नहीं गा रही है। She is not singing a song.
3. वह मैदान में टहल रहा है। He is walking in the ground.
4. वह पार्क में खेल रही है। She is playing in the park.
5. क्या महेश गंगाजी में स्नान कर रहा है? Is Mahesh bathing in the Ganges?
6. तुम उसे क्यों पीट रहे हो? Why are you beating him?
7. पोस्टमैन स्टेशन पर क्यों सो रहा है? Why is the postman sleeping at the station?
8. क्या विद्यार्थी अपने अध्यापक की बात नहीं सुन रहे हैं? Are the students not listening to their teacher?
9. तुम्हारे चाचाजी यहाँ कब आ रहे हैं? When is your uncle coming here?
10. तुम्हारी गाय आज घास क्यों नहीं खा रही है? Why is your cow not eating grass today?
11. क्या मोहन के पिताजी इस समय समाचारपत्र नहीं पढ़ रहे हैं? Is Mohan’s father not reading the newspaper at this time?
12. शेर जंगल में दहाड़ रहा है। The lion is roaring in the forest.
13. एक चालाक लड़का कथा में रो रहा है। A clever boy is crying in the story.
14. गड़रिया अपनी भेड़ों को चरा रहा है। The shepherd is grazing his sheep.

Difficult words : स्टेशन = station; विद्यार्थी = students; अपने अध्यापक की बात सुनना = to listen to their teacher; शेर = lion; दहाड़ना= to roar, गड़रिया = shepherd; अपनी भेड़ों को = his sheep; चराना = to graze…

EXERCISE 5. Translate the following sentences into English:

Hindi Sentence English Translation
एक लड़का सड़क पर दौड़ रहा है। A boy is running on the road.
उसके साथी साइकिल पर जा रहे हैं। His friends are going on their bicycles.
एक आदमी उन्हें बुला रहा है। A man is calling them.
वे उसकी बातों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। They are not paying attention to his words.
सामने से एक ट्रक आ रहा है। A truck is coming from the front.
ट्रक में कुछ पुलिसमैन बैठे हुए हैं। Some policemen are sitting in the truck.
ट्रक का ड्राइवर ट्रक को रोक रहा है। The truck driver is stopping the truck.
पुलिसमैन ट्रक से उतर रहे हैं। The policemen are getting down from the truck.
वे उस लड़के से बातें कर रहे हैं। They are talking to that boy.
क्या वह लड़का पुलिसमैनों की बातों को नहीं सुन रहा है? Is that boy not listening to the policemen?
वह अब क्यों रो रहा है? Why is he crying now?
लड़के के मित्र अपने-अपने घरों को जा रहे हैं। The boy’s friends are going to their respective homes.

Difficult words: सड़क = road; साइकिल = cycle; उसके साथी = his friends; ट्रक = truck; पुलिसमैन (बहुवचन) = policemen.

Learn other English Grammar in Hindi Translation:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*