Use of Prepositions – Rules, 100+ वाक्य Examples – Translation Hindi to English

Use of Prepositions - 100+ Sentences - वाक्य हिन्दी से अंग्रेजी में

PREPOSITION – पूर्वसर्ग ( पूर्व + सर्ग) या संबंध सूचक अव्यय

Preposition (पूर्वसर्ग): ऐसे शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम का किसी अन्य शब्द से सम्बंध बताते हैं। जैसे: में (in), पर (on), से (from), तक (till), के बीच (between) आदि।

Definition of Preposition

A preposition is a word that shows the relationship between a noun or pronoun and the other words in a sentence. It usually tells us where, when, or how something happens.

In simple words:
A preposition shows position, place, time, direction, or relation.

Examples:

  • The book is on the table. → (shows place)
  • He came from Delhi. → (shows direction/origin)
  • She will come after lunch. → (shows time)

Some other examples of Prepositions:

Hindi English Preposition Example (English) Example (Hindi)
में (mein) in The book is in the bag. किताब बैग में है।
पर (par) on The cup is on the table. कप मेज़ पर है।
के नीचे (ke neeche) under The cat is under the chair. बिल्ली कुर्सी के नीचे है।
के ऊपर (ke oopar) above / over The fan is above the bed. पंखा बिस्तर के ऊपर है।
के पास (ke paas) near / beside He lives near the school. वह स्कूल के पास रहता है।
से (se) from / by / with He came from Delhi. वह दिल्ली से आया।
तक (tak) until / up to Wait until 5 o’clock. 5 बजे तक इंतज़ार करो।
के बीच (ke beech) between / among The park is between two buildings. पार्क दो इमारतों के बीच है।
बिना (bina) without I can’t live without water. मैं पानी बिना नहीं रह सकता।
के बाद (ke baad) after We’ll meet after lunch. हम लंच के बाद मिलेंगे।

Translation Examples of Prepositions:

1. एक अंधा भिखारी कुएं में गिर पड़ा।
A blind beggar fell into a well.

2. गांधीजी पोरबन्दर गुजरात में उत्पन्न हुए थे।
Gandhiji was born at Porbandar in Gujarat.

3. कल इस लड़के ने शाम तक अपना कार्य किया था।
Yesterday this boy did his work till evening.

4. हमीद शुक्रवार से अनुपस्थित है।
Hamid has been absent since Friday.

5. वह कल चार घंटे से क्रिकेट खेल रहा था।
He had been playing cricket for four hours yesterday.

6. यह पत्र तुम्हारे भाई द्वारा भेजा गया है।
This letter has been sent by your brother.

7. एक निर्धन लड़का हैजे से मर गया।
A poor boy died of cholera.

8. पानी जीवन के लिए आवश्यक है।
Water is necessary to life.

9. मई अप्रैल के बाद आती है।
May comes after April.

10. मई जून से पहले आती है।
May comes before June.

11. वह मेरे पास बैठा था।
He sat beside me.

12. हमने अमरुद के अतिरिक्त आम भी खरीदे।
We bought mangoes besides guavas.

13. गिलहरी और पर्वत में झगड़ा हो गया।
A quarrel arose between a squirrel and a mountain.

14. उन तीनों भाइयों में झगड़ा हो गया।
A quarrel arose among those three brothers.

15. उसने चाकू से अपनी उंगली काट ली।
He cut his finger with a knife.

16. कृपया अपना रोल नम्बर स्याही से लिखिए।
Please write your roll number in ink.

17. धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।
Smoking is injurious to health.

18. वह कल आगरा से आया था।
He came from Agra yesterday.

19. मुझे चाय की अपेक्षा दूध अधिक पसन्द है।
I prefer milk to tea.

20. मेरे साथ कार्य करो।
Work with me.

अनुवाद के नियम

  • ‘पास’ के लिए Beside और है।  ‘अतिरिक्त’ के लिए Besides का प्रयोग होता हैं। (वाक्य 11, 12)
  • Between और Among का अर्थ है- बीच में। दो व्यक्तियों के लिए Between और दो से अधिक व्यक्तियों के लिए Among का प्रयोग किया जाता है।
  • 3. ‘से’ के लिए With, by, from और since का प्रयोग होता है-
    • With का प्रयोग ‘साथ’ के अर्थ में होता है। (वाक्य 20)
    • By का प्रयोग ‘द्वारा’ के अर्थ में होता है। (वाक्य 6)
    • From का प्रयोग किसी वस्तु का किसी स्थान से पृथकत्व स्पष्ट करने के लिए होता है। (वाक्य 18)
    • किसी यन्त्र से कार्य करने के लिए with का प्रयोग होता है। (वाक्य 15)
    • बीमारी से मरने के लिए Die क्रिया के बाद of का प्रयोग किया जाता है। (वाक्य 7)
    • Present Perfect Tense, Present Perfect Continuous Tense और Past Perfect Continuous Tense में निश्चित समय (Point of Time) के लिए Since तथा अनिश्चित समय (Period of Time) के लिए For का प्रयोग किया जाता है। (वाक्य 4, 5)
  • ‘तक’ के लिए till का प्रयोग होता है। (वाक्य 3)
  • गति प्रकट करने (जैसे कुएं में ऊपर से गिरना) के लिए into का प्रयोग होता है। (वाक्य 1)
  • छोटे कस्बे या स्थान के लिए at तथा बड़े शहर या प्रान्त या जिले के लिए in का प्रयोग होता है। (वाक्य 2)
  • सामान्यतया Necessary के पश्चात to का प्रयोग किया जाता है। (वाक्य 8)
  • Injurious के पश्चात to का प्रयोग होता है। (वाक्य 17)
  • स्याही से लिखने के लिए in का प्रयोग किया जाता है। (वाक्य 16)
  • After का अर्थ- ‘बाद में’ है और Before का अर्थ- ‘पहले’ है। (वाक्य 9,10)
  • Prefer के साथ to का प्रयोग होता है। (वाक्य 19)

1. Prepositions of Place (स्थान सूचक पूर्वसर्ग)

Used to show where something is.

Preposition Hindi Meaning Example (English) Example (Hindi)
in में The boy is in the room. लड़का कमरे में है।
on पर The book is on the table. किताब मेज़ पर है।
under के नीचे The cat is under the bed. बिल्ली बिस्तर के नीचे है।
behind के पीछे The school is behind the park. स्कूल पार्क के पीछे है।
in front of के सामने The car is in front of the house. कार घर के सामने है।
between के बीच The shop is between two houses. दुकान दो घरों के बीच है।
near के पास The hotel is near the station. होटल स्टेशन के पास है।

2. Prepositions of Time (समय सूचक पूर्वसर्ग)

Show when something happens.

Preposition Hindi Meaning Example (English) Example (Hindi)
at पर, को The class starts at 9 o’clock. क्लास 9 बजे शुरू होती है
in में The flowers bloom in spring. फूल वसंत ऋतु में खिलते हैं।
on को, पर We will meet on Monday. हम सोमवार को मिलेंगे।
before से पहले He came before lunch. वह दोपहर के खाने से पहले आया।
after के बाद She will call after dinner. वह रात के खाने के बाद फ़ोन करेगी।
during के दौरान We stayed quiet during the movie. हम फ़िल्म के दौरान चुप रहे।
since से He has been ill since Monday. वह सोमवार से बीमार है।
till/until तक Wait until 6 p.m. 6 बजे तक प्रतीक्षा करो।

3. Prepositions of Direction or Movement (दिशा सूचक पूर्वसर्ग)

Show direction or movement towards something.

Preposition Hindi Meaning Example (English) Example (Hindi)
to को / तक He is going to school. वह स्कूल जा रहा है
towards की ओर The boy ran towards the gate. लड़का गेट की ओर दौड़ा।
into के अंदर She jumped into the pool. वह पूल में कूदी
out of के बाहर The man came out of the house. आदमी घर से बाहर आया
through के माध्यम से The train passed through a tunnel. ट्रेन सुरंग के माध्यम से गुज़री।
across के पार They swam across the river. वे नदी के पार तैरे।

4. Prepositions of Cause/Reason (कारण बताने वाले पूर्वसर्ग)

Preposition Hindi Meaning Example (English) Example (Hindi)
for के लिए He was punished for lying. उसे झूठ बोलने के लिए दंडित किया गया।
because of के कारण The match was cancelled because of rain. मैच बारिश के कारण रद्द हुआ।
due to के कारण The flight was late due to fog. उड़ान धुंध के कारण देर से थी।

5. Prepositions of Possession (अधिकार सूचक पूर्वसर्ग)

Preposition Hindi Meaning Example (English) Example (Hindi)
of का / की / के She is a friend of mine. वह मेरी दोस्त है।
with के पास The man with a beard is my uncle. दाढ़ी वाले आदमी मेरे चाचा हैं।

6. Prepositions of Relation (सम्बंध बताने वाले पूर्वसर्ग)

Preposition Hindi Meaning Example (English) Example (Hindi)
about के बारे में He spoke about his plans. उसने अपने योजनाओं के बारे में बताया।
according to के अनुसार According to the news, it will rain. समाचार के अनुसार, बारिश होगी।
for के प्रति I am grateful for your help. मैं आपकी सहायता के लिए आभारी हूँ।

Translate the following sentences into English:

(A) Type 1:

Hindi English Translation
1. एक अंधा आदमी पुल से नदी में गिर पड़ा। A blind man fell into the river from the bridge.
2. कल तुम्हारे भाई ने सुबह सात बजे से रात के 9 बजे तक कार्य किया। Yesterday your brother worked from 7 in the morning until 9 at night.
3. पिताजी अपने कॉलिज से 10 बजे से 4 बजे तक पढ़ाते हैं। Father teaches at his college from 10 a.m. to 4 p.m.
4. खैर अलीगढ़ जिले में एक छोटा कस्बा है। Khair is a small town in the Aligarh district.
5. बाबर ने इब्राहीम लोदी को पानीपत में 1526 ई० में हराया था। Babur defeated Ibrahim Lodi at Panipat in 1526 A.D.
6. वह सोमवार से बुखार से पीड़ित है। He has been suffering from fever since Monday.
7. मैंने आज सुबह से कुछ भी नहीं खाया है। I have not eaten anything since this morning.
8. भारत में कुछ रेलगाड़ियाँ बिजली से चलती है। Some trains in India run on electricity.
9. हिमालय भारत के उत्तर में है। The Himalayas are in the north of India.
10. हिन्द महासागर भारत के दक्षिण में है। The Indian Ocean is to the south of India.
11. दीपक में तेल बिल्कुल नहीं था। There was no oil at all in the lamp.
12. टैगोर भारत के सुप्रसिद्ध कवि थे। Tagore was a famous poet of India.
13. भोजन जीवन के लिए परम आवश्यक है। Food is essential for life.
14. मैं आपकी सहायता के लिए बहुत कृतज्ञ हूँ। I am very grateful for your help.
15. गुलामी से मृत्यु अच्छी होती है। Death is better than slavery.

(B) Type 2:

Hindi English Translation
16. आपकी समस्यायें मेरी जैसी हैं। Your problems are like mine.
17. मेरा मकान दाऊजी के मन्दिर के ठीक सामने है। My house is right in front of Dauji’s temple.
18. तुम अपने वचन के सच्चे नहीं हो। You are not true to your word.
19. कुछ विदेशी शक्तियाँ हमसे शत्रुता मानती हैं। Some foreign powers consider us their enemies.
20. आप काम करने में सुस्त हो। You are lazy in doing work.
21. प्रधानाचार्य लिपिक से उसकी लापरवाही के कारण अप्रसन्न थे। The principal was displeased with the clerk because of his carelessness.
22. शीला इस समय अपने पारिवारिक कार्य में व्यस्त है। Sheela is currently busy with her family work.
23. नूरजहाँ को अपने सौन्दर्य पर अभिमान था। Noor Jahan was proud of her beauty.
24. मुझे आपकी सफलता का विश्वास है। I have faith in your success.
25. मोहन को झूठ बोलने पर दण्डित किया गया। Mohan was punished for telling a lie.
26. कप्तान अपने कर्तव्यों के प्रति पूर्ण रूप से सचेत था। The captain was fully aware of his duties.
27. उस पर ज़ोरी करने का अभियोग लगाया गया था। He was accused of using force.
28. भावना को मुकेश की सफलता पर ईर्ष्या है। Bhavana is jealous of Mukesh’s success.
29. तुम्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। You should be conscious of your health.
30. क्या उसने अभी तक मेरे पत्र का उत्तर नहीं दिया है? Has he not replied to my letter yet?

(C) Type 3:

Hindi English Translation
31. उसके प्रस्ताव पर कोई विरोध नहीं था। There was no opposition to his proposal.
32. उसका भाषण उसकी नीति के विपरीत था। His speech was contrary to his policy.
33. दहेज की प्रथा पर एक लम्बी बहस मीटिंग में चली। A long debate on the dowry system was held in the meeting.
34. क्या आपको कुछ रुपयों की इस समय आवश्यकता है? Do you need some money at this time?
35. कृपया मेरे कथन पर ध्यान दीजिए। Please pay attention to my statement.
36. शेर को चूहे पर दया आई। The lion felt pity for the mouse.
37. इस विषय पर आपकी क्या राय है? What is your opinion on this subject?
38. शहद का स्वाद मीठा होता है। The taste of honey is sweet.
39. मेरे चाचा हस्तरेखा ज्ञान के विशेषज्ञ हैं। My uncle is an expert in palmistry.
40. वह झूठ बोलने की आदत से समाज में अप्रिय है। He is disliked in society because of his habit of lying.
41. क्या आपको कानून का भय नहीं है? Are you not afraid of the law?
42. शर्माजी को व्याकरण पढ़ाने का कोई अनुभव नहीं था। Mr. Sharma had no experience in teaching grammar.
43. यह पुस्तक मेरे लिए किसी काम की नहीं है। This book is of no use to me.
44. तुम्हारी घड़ी में इस समय क्या बजा है? What time is it by your watch right now?
45. मुझे धन या यश के प्रति कोई लगाव नहीं है। I have no attachment to wealth or fame.

Difficult words: (A) पुल = bridge; जिला = district; बिजली electricity; आवश्यक = necessary, essential; कृतज्ञ = grateful; गुलामी = slavery; अधिक अच्छी होती है is preferable; विदेशी = foreign : शत्रुता मानती है = are hostile; लापरवाही = negligence.

(B) व्यस्त = busy; अभिमान = proud; सौन्दर्य = beauty; दण्डित किया गया = was punished; सचेत = conscious; उत्तरदायित्वों = responsibilities; अभी तक = yet, till now. ; अभियोग लगाया गया = was accused, was charged; ईर्ष्या है = is envious, सचेत careful; policy; विपरीत opposite; दहेज = dowry;

(C) प्रस्ताब = proposal, suggestion; नीति= policy; प्रथा = system; बहस  = discussion; मेरे कथन = what I say; राय opinion; शहद का स्वाद = taste of honey, honey tastes; हस्त रेखा ज्ञान = palmistry; अनुभव = experience; किसी काम की नहीं है = is of no use; धन या यश = wealth or fame.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*