Present Indefinite Tense: 100+ वाक्य, Examples with Translation, Hindi to English

Present Indefinite Tense

Present Indefinite Tense (Simple Present) in Hindi – Rules, Examples and Exercises

Present Indefinite Tense (सामान्य वर्तमान काल) में क्रिया के अन्त में ता है, ती है, ता हूँ, ते हो, ते हैं आदि शब्दों का प्रयोग होता है। इन वाक्यों में है, हैं, हो, हैं के लिए Is, Are तया Am का प्रयोग नहीं होता है।

नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक पढ़िए:

Person (पुरुष) Singular (एकवचन) Plural (बहुवचन)
I Person I go.
मैं जाता हूँ।
We go.
हम जाते हैं।
II Person You go.
तुम (एक व्यक्ति) जाते हो।
You go.
तुम (अनेक व्यक्ति) जाते हो।
III Person He (She, It) goes.
वह जाता है।
They go.
वे जाते हैं।

Rule (नियम)

  • यदि कर्ता (Subject) He, She, It या एकवचन की संज्ञा (Singular Noun) हो तो Verb की First Form के बाद में “s” या “es” जोड़ा जाता है।
  • यदि कर्ता (Subject) I, We, You, They या बहुवचन की संज्ञा (Singular Noun) हो तो Verb First Form (क्रिया का मूल रूप) का प्रयोग होता है।

नोट– उपर्युक्त पहि‌चान ‘जोतना’ या ‘पोतना’ क्रियाओं पर लागू नहीं होती है; जैसे-उसने खेत जोता है। यह वाक्य Present Perfect Tense का है, Present Indefinite Tense का नहीं है।

(A) Affirmative (Positive) Sentences

  1. मैं घर जाता हूँ।
    I go home.
  2. राम अपने घर जाता है।
    Ram goes to his house.
  3. हम आम खाते हैं।
    We eat mango.
  4. तुम क्रिकेट खेलते हो।
    You play cricket.
  5. वे गंगाजी में स्नान करते हैं।
    They bathe in the Ganga.
  6. माता जी रामायण पढ़ती है।
    Mother reads the Ramayana.
  7. आग जलती है।
    Fire burns.
  8. सूर्य पूर्व में निकलता है।
    The sun rises in the east.
  9. कुत्ते भौंकते है।
    The dogs bark.

(B) Negative Sentences

  1. मैं आम नहीं खाता हूँ।
    I do not eat mangoes.
  2. हम क्रिकेट नहीं खेलते हैं।
    We do not play cricket.
  3. तुम अपना पाठ याद नहीं करते हो।
    You do not learn your lesson.
  4. वे अस्पताल नहीं जाते हैं।
    They do not go to hospital.
  5. वह आज अपना कार्य नहीं करती है।
    She does not do her work today.
  6. राम का भाई शतरंज नहीं खेलता है।
    Ram’s brother does not play chess.
  7. ये लड़कियाँ गीत नहीं गाती हैं।
    These girls do not sing a song.
  8. वह झूठ कभी नहीं बोलता है।
    He never tells a lie.
  9. वे लड़के अपना समय कभी भी नष्ट नहीं करते हैं।
    Those boys never waste their time.
  10. पिताजी कॉफी कभी नहीं पीते हैं।
    Father never takes coffee.

(C) Interrogative Sentences (Question Form)

First Type (‘क्या’ से आरम्भ होने वाले वाक्य):

  1. क्या तुम अब सोते हो?
    Do you sleep now?
  2. क्या चपरासी घंटी नहीं बजाता है?
    Does the peon not ring the bell?
  3. क्या तुम्हारे मास्टर साहब तुम्हें पीटते हैं?
    Does your teacher beat you?
  4. क्या वे सदैव सत्य बोलते हैं?
    Do they always speak the truth?

Second Type (Wh-Type Questions):

  1. तुम अब क्या करते हो?
    What do you do now?
  2. वह कहाँ सोता है?
    Where does he sleep?
  3. वह आज गीत क्यों नहीं गाती है?
    Why does she not sing the song today
  4. तुम्हें अब कौन बुलाता है?
    Who calls you now?
  5. वह किसकी पुस्तक पढ़ता है?
    Whose book does he read?
  6. तुम किसको पढ़ाते हो?
    Whom do you teach?

पहिचान और अनुवाद के नियम

पहिचान– Present Indefinite Tense के वाक्यों के अन्त में ता है, ती है, ते हैं, ता हूँ आदि शब्द आते हैं। इस Tense में प्रयुक्त होने वाले वाक्य (i) सामान्य घटना, (ii) सर्वव्यापी सत्य (Universal Truth), तथा (iii) आदत (Habit) प्रकट करने वाले होते हैं।

अंग्रेजी में अनुवाद के नियम-

(A) Positive Sentences:

  • Affirmative (Positive) Sentences में I, We, You, They तथा बहुवचन की संज्ञाओं (Plural Nouns) के साथ Verb (क्रिया) की First Form आती है।
  • He, She, It तथा एकवचन की संज्ञाओं (Singular Nouns) के साथ Verb की First Form के अन्त में ‘s’ या ‘es’ जोड़ा जाता है।

विशेष नियम-

  1. माताजी, पिताजी, मास्टर साहब आदि सम्मानित व्यक्तियों के लिए हिन्दी भाषा में बहुवचन की क्रिया आती है किन्तुं एक व्यक्ति सूचित होने के कारण अंग्रेजी में Singular Verb ही आती है; जैसे-
    • पिताजी रामायण पढ़ते हैं।
    • Father reads the Ramayana. (पिता रामायण पढ़ता है।)
  2. अंग्रेजी में क्रिया की First Form-Plural मानी जाती है। एकवचन की क्रिया बनाने के लिए ‘s’ या ‘es’ जोड़ते हैं; जैसे-Go से goes; Come से comes.
  3. ‘s’ या ‘es’ जोड़ने पर कुछ क्रियाओं में परिवर्तन भी हो जाता है; जैसे-
    • Carry + s = carries,
    • Try+s = tries.

(B) Negative Sentences:

  • Negative Sentences में I, We, You, They तथा बहुवचन की संज्ञाओं (Plural Nouns) के साथ Do not लगाकर Verb की First Form का प्रयोग किया जाता है।
  • He, She, It तथा एकवचन की संज्ञाओं (Singular Nouns) के साथ Does not लगाकर Verb की First Form लिखी जाती है।
  • ‘कभी नहीं’ के लिए Never का प्रयोग होता है। Never के साथ Do not और Does not का प्रयोग नहीं होता है।
  • Never के साथ He, She, It तथा एकवचन की संज्ञाओं के लिए Verb की First Form के अन्त में ‘s’ या ‘es’ जोड़ा जाता है।
  • Never के साथ I, We, You, They तथा बहुवचन की संज्ञाओं के लिए Verb की First Form का प्रयोग होता है।

विशेष नियम-

  1. Do not या Does not के साथ Verb की First Form के अन्त में ‘s’ या ‘es’ नहीं जोड़ा जाता है।
  2. इन वाक्यों में Do और Does का प्रयोग सहायक क्रिया (Helping Verb) की तरह होता है।

(C) Interrogative Sentences:

प्रश्नवाचक वाक्य दो प्रकार के होते हैं-

  1. वे वाक्य जिनमें ‘क्या’ शब्द वाक्य के आरम्भ में आता है।
  2. वे वाक्य जिनमें प्रश्नसूचक शब्द (Question words ‘क्या’, ‘क्यों’, ‘कब’, ‘कहाँ’, ‘कैसे’ आदि) वाक्य के बीच में आते है।

First Type के वाक्य-

  • यदि प्रश्नवाचक वाक्य में ‘क्या’ शब्द वाक्य में सबसे पहले हो तो ‘क्या’ के लिए What का प्रयोग नहीं होता है। ऐसे वाक्यों में I, We, You, They तथा बहुवचन की संज्ञाओं के साथ वाक्य के कर्ता (Subject) से पहले Do आता है तथा Subject के बाद Verb की First Form लिखी जाती है।
  • इन वाक्यों में Do का प्रयोग सहायक क्रिया (Helping Verb) की तरह होता है।
  • He, She, It तथा एकवचन की संज्ञाओं के साथ वाक्य के कर्ता (Subject) से पहले Does लगाकर कर्ता के बाद Verb की First Form लिखी जाती है।
  • इन वाक्यों में Does का प्रयोग सहायक क्रिया (Helping Verb) की तरह होता है।

Second Type के वाक्य-

  • यदि प्रश्नवाचक वाक्य में प्रश्नसूचक शब्द (जैसे क्या, क्यों, कहाँ, कब आदि) वाक्य के बीच में है तो सर्वप्रथम इन शब्दों की अंग्रेजी लिखकर कर्ता के अनुसार Do, Does का प्रयोग किया जाता है।
  • यदि प्रश्नवाचक वाक्य निषेधात्मक (Negative) भी है तो मुख्य क्रिया (Main Verb) से पहले Not आता है।

नोट-

  • Who के तुरन्त बाद Verb का प्रयोग किया जाता है। जैसे- Who calls you now?
  • किसको, किसकी की अंग्रेजी के लिए Whom, Whose का प्रयोग होता है।
  • प्रश्नवाचक वाक्यों के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।
  • Go क्रिया के साथ Home से पहले to नहीं आता है।
  • Go क्रिया के साथ House से पहले to का प्रयोग होता है।

निम्न वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-

  1. अब क्या होता है?
    What happens now?
  2. ऐसा कौन कहता है?
    Who says so?
  3. तुम कौन-सा पैन पसंद करते हो?
    Which pen do you prefer?
  4. तुम कितनी चीनी चाहते हो?
    How much sugar do you want?
  5. तुम्हें कितने नौकरों की आवश्यकता है?
    How many servants do you need?
  6. धनी बनना कौन नहीं चाहता है?
    Who does not want to be rich?
  7. यहाँ कितने लड़के प्रतिदिन आते हैं?
    How many boys come here daily?

EXERCISE 1. (Positive Sentences) Translate the following sentences into English:

Hindi Sentence English Translation
1. तुम्हारा भाई दिन में दो घण्टे सोता है। Your brother sleeps for two hours in the day.
2. तुम मेरे भाई को गालियां देते हो। You abuse my brother.
3. यह लड़का अपने अध्यापक की आज्ञा का पालन करता है। This boy obeys his teacher’s orders.
4. हमारे पिताजी खाना खाने के बाद शाम के समय प्रतिदिन दो घण्टे टहलते हैं। Our father walks for two hours every evening after having his meal.
5. माताजी इस समय किचन में भोजन बनाया करती हैं। Mother usually cooks food in the kitchen at this time.
6. शीला की मित्र एक गीत मधुर ध्वनि से सुनाती है। Sheela’s friend sings a song in a sweet voice.
7. सूर्य सदैव पूरब में निकलता है। The sun always rises in the east.
8. गर्मियों में गर्म हवा चलती है। Hot winds blow in summer.
9. सर्दियों की ठण्डी हवा हमें परेशान कर देती है। The cold wind of winter troubles us.
10. वर्षा ऋतु में कभी-कभी जोर की बारिश होती है। It sometimes rains heavily in the rainy season.
11. पक्षी आकाश में उड़ा करते हैं। Birds usually fly in the sky.
12. हमारा कुत्ता अजनबी व्यक्ति पर भौंका करता है। Our dog barks at strangers.
13. अंशु सदैव सत्य बोलती है। Anshu always speaks the truth.
14. हिमानी सदैव झूठ बोलती है। Himani always tells lies.
15. गंगाजी गंगोत्री से निकलकर बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती हैं। The River Ganga originates from Gangotri and merges into the Bay of Bengal.

Difficult words: प्रतिदिन = daily; किचन kitchen; मधुर ध्वनि से melodiously; गर्मियों = summer, सर्वियों = winter, जोर से बारिश होना = to rain heavily; अजनबी व्यक्ति = stranger, भौफना = to bark; बंगाल की खाड़ी the bay of Bengal; विलीन हो जाती है = empties itself.

EXERCISE 2. (Negative Sentences) Translate the following sentences into English:

Hindi Sentence English Translation
1. चीनी खट्टी नहीं होती है। Sugar is not sour. / Sugar does not taste sour.
2. महेश का सबसे छोटा भाई झूठ नहीं बोलता है। Mahesh’s youngest brother does not tell lies.
3. मीरा की बहिन कभी भी झूठ नहीं बोलती है। Meera’s sister never tells lies.
4. वीर सैनिक अपयश की मृत्यु कभी नहीं चाहता है। A brave soldier never desires a disgraceful death.
5. कंजूस अपने धन को खर्च नहीं करना चाहता है। A miser does not want to spend his money.
6. सच्चा साधू सुख की चिन्ता नहीं करता है। A true saint does not worry about comfort.
7. सन्त धन इकट्ठा करने में जीवन का बहुमूल्य समय नष्ट नहीं करना चाहता है। A saint does not wish to waste his valuable life collecting wealth.
8. यह आम मीठा नहीं लगता है। This mango does not taste sweet.
9. तारे दिन में चमका नहीं करते हैं। Stars do not shine in the daytime.
10. आकाश में तारे दिखाई नहीं पड़ते हैं। Stars are not visible in the sky.
11. वीर सैनिक रणभूमि से भागना पसन्द नहीं करता है। A brave soldier does not like to run away from the battlefield.
12. अच्छे विद्यार्थी झूठ नहीं बोलते हैं। Good students do not tell lies.
13. रमेश संडीला कभी नहीं जाता है। Ramesh never goes to Sandila.
14. मैं ठण्डे पानी से स्नान नहीं करता हूँ। I do not bathe with cold water.
15. हम अपने मित्रों को परेशान नहीं करते हैं। We do not trouble our friends.

Difficult words: खट्टी होती है = taste sour; अपयश = disgrace; कंजूस = miser; साधू = sadhu (hermit); चिन्ता करना care: सन्त= saint; इक‌ट्ठा करना collecting (hoarding); मीठा लगना = to taste sweet; वीर सैनिक = brave soldier, रणभूमि = battle field; ठण्डा पानी = cold water.

EXERCISE 3. (Interrogative Sentences) Translate the following sentences into English:

Hindi Sentence English Translation
1. क्या तुम अपने नौकर को प्रतिदिन पीटते हो? Do you beat your servant every day?
2. क्या ये लड़के अपना कार्य ठीक प्रकार से करते हैं? Do these boys do their work properly?
3. क्या यह सुनार अच्छी अंगूठियां बनाता है? Does this goldsmith make good rings?
4. क्या तुम अपनी छोटी बहिन को अंग्रेज़ी पढ़ाते हो? Do you teach English to your younger sister?
5. क्या तुम्हारे पिताजी प्रतिदिन रामायण पढ़ते हैं? Does your father read the Ramayana every day?
6. क्या तुम्हारी माताजी प्रतिदिन मन्दिर जाती हैं? Does your mother go to the temple every day?
7. क्या तुम्हारा पड़ोसी प्रतिदिन फुटबॉल खेलता है? Does your neighbour play football every day?
8. क्या सचिन प्रतिदिन कॉलेज पैदल जाता है? Does Sachin go to college on foot every day?
9. क्या तुम अपना पाठ नियमित रूप से याद करते हो? Do you learn your lesson regularly?
10. क्या यह लुहार अपनी भट्टी पर कार्य नहीं करता है? Does this blacksmith not work at his furnace?

Difficult words: ठीक प्रकार से properly; सुनार = goldsmith; पड़ोसी = neighbour; पैदल = on foot; नियमित रूप से regularly; लुहार blacksmith; भट्टी = furnace.

EXERCISE 4. (Interrogative Sentences) Translate the following sentences into English:

Hindi Sentence English Translation
1. ऐसा कौन कहता है? Who says so?
2. तुम किससे बात करना चाहते हो? Whom do you want to talk to?
3. तुम किसकी पुस्तकें प्रतिदिन लाते हो? Whose books do you bring every day?
4. तुम किसके साथ पढ़ना चाहते हो? With whom do you want to study?
5. क्या तुम मुझे अंग्रेजी नहीं पढ़ाते हो? Don’t you teach me English?
6. वह आजकल कहाँ सोती हैं? Where does she sleep these days?
7. माताजी अब क्या खाती हैं? What does mother eat now?
8. पिताजी तुमसे क्यों नाराज़ रहते हैं? Why is father angry with you?
9. वह माली अब काम क्यों नहीं करता है? Why does that gardener not work now?
10. अंशु किस समय अपने स्कूल जाया करती है? At what time does Anshu go to her school?

Difficult words: कौन who; किससे to whom; किसकी whose; किसके साथ = with whom; आजकल = now a days (these days); माली gardener, किस समय = when.

इस Tense में यदि वाक्य का कर्ता He, She, It या एकवचन की संज्ञा (Singular Noun) है और वाक्य स्वीकारात्मक (Positive अर्थात Affirmative) है तो क्रिया के अन्त में ‘s’ या ‘es’ जोड़ा जाता है।

निम्नलिखित क्रियाओं के अन्त में ‘es’ जोड़ा जाता है —

Do, preach, teach, try, fly, publish, copy, punish, touch, cross, polish, wash, cry, push, watch, dry, reach, wish, finish, reply, miss, search, pass, study

Examples:

  • Do + es = does
  • Fly + es = flies
  • Copy + es = copies
  • Cross + es = crosses
  • Cry + es = cries
  • Miss + es = misses
  • Dry + es = dries
  • Finish + es = finishes
  • Preach + es = preaches
  • Polish + es = polishes
  • Reply + es = replies
  • Teach + es = teaches
  • Publish + es = publishes
  • Pass + es = passes
  • Punish + es = punishes
  • Push + es = pushes
  • Reach + es = reaches
  • Wash + es = washes
  • Try + es = tries
  • Search + es = searches
  • Study + es = studies
  • Touch + es = touches
  • Watch + es = watches
  • Wish + es = wishes

अन्य सभी क्रियाओं के अन्त में केवल ‘s’ जोड़ा जाता है।

Examples:

  • Abuse + s = abuses
  • Put + s = puts
  • Steal + s = steals
  • Help + s = helps
  • Work + s = works

Learn other English Grammar in Hindi Translation:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*