Future Perfect Continuous Tense – 100+ वाक्य, Examples, Rules, Hindi to English Translation

Future Perfect Continuous Tense

Future Perfect Continuous Tense in Hindi: Rules, Examples and Exercises

Future Perfect Continuous Tense से यह ज्ञात होता है कि कोई काम भविष्य के किसी निश्चित समय तक लगातार चलता रहेगा। अर्थात्, वह कार्य भविष्य में कुछ समय से होता रहेगा। इन वाक्यों का अनुवाद करने के लिए shall have been / will have been के साथ मुख्य क्रिया की -ing form का प्रयोग किया जाता है। Negative Sentences में not को shall / will और have been के बीच में लिखा जाता है। Interrogative Sentences में shall / will को कर्त्ता (Subject) से पहले और have been को कर्त्ता के बाद रखा जाता है।

निम्नलिखित उदाहरणों को ध्यानपूर्वक पढ़िए-

  • By August 1997 we shall have been celebrating Independence Day for fifty years.
  • By the end of next week this film will have been running in Nishat Talkies for one hundred days.
  • By the end of the month he will have been living here for ten years.

इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि कार्य भविष्य में किसी निर्धारित समय तक लगातार होता रहेगा।

नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक पढ़िए:

Person
(पुरुष)
Singular
(एकवचन)
Plural
(बहुवचन)
I Person I shall have been playing for two hours.
मैं दो घंटे तक खेलता रहूँगा।
We shall have been playing for two hours.
हम दो घंटे तक खेलते रहेंगे।
II Person You will have been playing for two hours.
तुम दो घंटे तक खेलते रहोगे। (एक व्यक्ति)
You will have been playing for two hours.
तुम दो घंटे तक खेलते रहोगे। (बहुत-से व्यक्ति)
III Person He (She, It) will have been playing for two hours.
वह दो घंटे तक खेलता रहेगा।
They will have been playing for two hours.
वे दो घंटे तक खेलते रहेंगे।

Rules (नियम):

  • I, We के साथ सहायक क्रिया Shall have been और मुख्य क्रिया की -ing Form का प्रयोग होता है।
  • I, We के अतिरिक्त अन्य सब कर्ताओं के साथ सहायक क्रिया Will have been और मुख्य क्रिया की -ing Form का प्रयोग होता है।
  • Will have been/Shall have been का प्रयोग सहायक क्रिया (Helping verb) के रूप में होता है।

(A) Positive Sentences

1. दोपहर के समय वह एक घंटे तक पढ़ता रहेगा।
At noon he will have been reading for an hour.

2. तुम कल बीस घंटे तक अपना समय नष्ट करते रहोगे।
You will have been wasting your time for twenty hours tomorrow.

3. हम कल इस समय दो दिन तक खेलते रहेंगे।
We shall have been playing for two days at this time tomorrow.

(B) Negative Sentences

4. मैं कल 36 घंटे तक इतिहास नहीं पड़ता रहूँगा।
I shall not have been studying History for thirty-six hours.

(C) Interrogative Sentences

5. क्या तुम पाँच घंटे तक राजेश की प्रतीक्षा करते रहोगे?
Will you have been waiting for Rajesh for five hours?

6. ये लड़कियाँ इतने अधिक समय तक क्यों गाती रहेंगी?
Why will these girls have been singing for such a long time?

7. तुम्हें 15 मिनट तक कौन नहीं पढ़ाता रहेगा?
Who will not have been teaching you for fifteen minutes?

पहिचान और अंग्रेजी में अनुवाद के नियम

पहिचान-

  • इस Tense के वाक्यों से ज्ञात होता है कि भविष्य में कार्य कुछ समय तक लगातार होता रहेगा और पूरा नहीं होगा।
  • इस Tense के वाक्यों में ‘रहेगा’, ‘रहा होगा’, ‘रहता होगा’ आदि शब्द आते हैं।
  • इस Tense में भविष्य में कार्य जारी रहते रहने की समय सीमा (Time limit) भी दी जाती है।

अनुवाद के नियम-

(A) Positive Sentences:

  • Positive (Affirmative) Sentences में I, We के साथ Shall have been तथा अन्य सब Subjects (कर्ताओं) के साथ Will have been का प्रयोग किया जाता है।
  • इस Tense में Will have been/Shall have been सहायक क्रिया (Helping Verbs) के रूप में 5. आती है। Main Verb (मुख्य क्रिया) की First Form के अन्त में -ing जोड़ा जाता है।

(B) Negative Sentences:

  • Will/Shall के पश्चात Not लगाया जाता है।

(C) Interrogative Sentences:

  • वाक्य में यदि ‘क्या’ शब्द आरम्भ में आया है (First Type) तो ‘क्या’ का अनुवाद What से नहीं किया जाता है। ऐसे वाक्यों में सहायक क्रिया Will/Shall को कर्ता के अनुसार कर्ता से पहले लिखा जाता है।
  • यदि कोई प्रश्नसूचक शब्द वाक्य के मध्य में है (Second Type) तो सर्वप्रथम उस शब्द की अंग्रेजी लिखी जाती है और फिर सहायक क्रिया के अंश (Will/Shall) को कर्ता के अनुसार कर्ता से पहले लिखा जाता है।
  • Who के तुरन्त बाद Will have been का प्रयोग किया जाता है।
  • यदि वाक्य Negative भी है तो Will/Shall के बाद किन्तु have been से पहले Nor लगाया जाता है।
  • प्रश्नवाचक वाक्य के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगता है।

नोट- इस Tense का प्रयोग व्यावहारिक जीवन में बहुत कम होने लगा है। आजकल इस Tense के वाक्यों की रचना Continue के प्रयोग द्वारा की जाती है।
Example :
वह दो घंटे तक कार्य करता रहेगा।
He will continue to work for two hours. (He will have been working for two hours.)
नोट इस Tense में Since का प्रयोग नहीं होता है।

Translate the following sentences into English:

(A) Positive Sentences

क्र.सं. Hindi Sentence English Translation
1. दोपहर के समय यह किसान 5 घंटे तक अपने खेत को जोतता रहेगा। This farmer will have been ploughing his field for five hours by the afternoon.
2. तुम कल इस समय दो घंटे तक मैच देखते रहोगे। You will have been watching the match for two hours by this time tomorrow.
3. कल शीला चार घंटे तक इतिहास पढ़ती रहेगी। Sheela will have been studying History for four hours tomorrow.
4. माताजी कल लगनपूर्वक आधे घण्टे तक रामायण पढ़ती रहेंगी। Mother will have been reading the Ramayana devotedly for half an hour tomorrow.
5. पिताजी कुछ समय तक अपने मित्रों से वार्तालाप करते रहेंगे। Father will have been talking with his friends for some time.
6. शर्माजी कल बहुत समय तक तुम्हारे कार्य को संशोधित करते रहेंगे। Mr. Sharma will have been correcting your work for a long time tomorrow.
7. राम का भाई कल किसे पढ़ाता रहेगा? Whom will Ram’s brother be teaching tomorrow?
8. मीरा की बहिन आज क्या करती रहेगी? What will Meera’s sister be doing today?

(B) Negative Sentences

क्र.सं. Hindi Sentence English Translation
7. शाम के समय रशीद एक घंटे तक फर्नीचर की मरम्मत नहीं करता रहेगा? Will Rashid not have been repairing the furniture for one hour by the evening?
8. पोस्टमैन कल पाँच घण्टे तक डाक नहीं बाँटता रहेगा? Will the postman not have been delivering the mail for five hours tomorrow?
9. हमारे खिलाड़ी दिन भर विजय के लिए परिश्रम नहीं करते रहेंगे। Our players will not have been working hard for victory throughout the day.
10. वे दो घण्टे तक मुझे इतिहास नहीं पढ़ाते रहेंगे। They will not have been teaching me History for two hours.

(C) Interrogative Sentences:

(i) First Type :

क्र.सं. Hindi Sentence English Translation
11. क्या यह बढ़ई कल सुबह से शाम तक लगातार कार्य करता रहेगा? Will this carpenter have been working continuously from morning till evening tomorrow?
12. क्या तुम्हारे भाई तुम्हें दिन भर डाँटते नहीं रहेंगे? Will your brothers not have been scolding you all day long?
13. क्या माताजी पन्द्रह मिनट मंदिर में पूजा नहीं करती रहेंगी? Will mother not have been worshipping in the temple for fifteen minutes?

(ii) Second Type :

क्र.सं. Hindi Sentence English Translation
14. ये गवैये पाँच घण्टे तक लगातार किस प्रकार गाते रहेंगे? How will these singers have been singing continuously for five hours?
15. ऐसी सर्दी में यह छोटा लड़का दो घण्टे तक क्यों बर्तन साफ करता रहेगा? Why will this small boy have been cleaning the utensils for two hours in such cold weather?
16. लक्ष्मी को दो घण्टे तक कौन हारमोनियम सिखाता रहेगा? Who will have been teaching harmonium to Lakshmi for two hours?
17. वे एक सप्ताह तक कहाँ सोते रहेंगे? Where will they have been sleeping for a week?
18. यह माली इस बाग में पौधों को लगातार पानी क्यों नहीं देता रहेगा? Why will this gardener not have been watering the plants continuously in this garden?

Difficult words: लगनपूर्वक = with devotion; बहुत समय तक = for a long time; संशोधन करना = to make amends, to correct; बाँटना to distribute; विजय के लिए for a win, for victory; दिन भर = whole day, through the whole day; डॉटना = to rebuke, to scold; गवैये = musicians; हारमोनियम = harmonium.

Examples of Future Perfect Continuous Tense

क्र.सं. Hindi Sentence English Translation
1. मैं अगले महीने से दो साल तक यहाँ काम करता रहूंगा। I will have been working here for two years from next month.
2. वे जनवरी से इस परियोजना पर काम करते रहेंगे। They will have been working on this project since January.
3. हम पूरे दिन यात्रा करते रहेंगे। We will have been travelling the whole day.
4. वह शाम से गिटार बजाता रह रहा होगा। He will have been playing the guitar since evening.
5. बच्चे दो घंटे से खेलते रहेंगे। The children will have been playing for two hours.
6. मैं सुबह से तुम्हारा इंतज़ार करता रहूंगा। I will have been waiting for you since morning.
7. वह कई दिनों से बीमार महसूस करता रह रहा होगा। He will have been feeling sick for many days.
8. तुम अगले हफ़्ते से यहाँ पढ़ाई करते रहोगे। You will have been studying here from next week.
9. वे तीन घंटे तक टीवी देखते रहेंगे। They will have been watching TV for three hours.
10. हम इस शहर में दस साल से रहते रहेंगे। We will have been living in this city for ten years.
11. वह सुबह से खाना पकाती रह रही होगी। She will have been cooking since morning.
12. मैं शाम तक रिपोर्ट लिखता रहूंगा। I will have been writing the report till evening.
13. वह दिन भर अपनी परीक्षा की तैयारी करता रहेगा। He will have been preparing for his exam all day long.
14. वे पिछले एक घंटे से कार ठीक करते रहेंगे। They will have been repairing the car for the last one hour.
15. हम कल इस समय खेलते रहेंगे। We will have been playing at this time tomorrow.
16. वह कुछ महीनों से नई भाषा सीखती रह रही होगी। She will have been learning a new language for some months.
17. मैं तुम्हारे आने तक पढ़ाई करता रहूंगा। I will have been studying till you arrive.
18. तुम तीन साल से गाना सीखते रहोगे। You will have been learning singing for three years.
19. यह कंपनी बीस वर्षों से उत्पाद बना रही होगी। This company will have been manufacturing products for twenty years.
20. वह जून से नई नौकरी कर रही होगी। She will have been doing her new job since June.
21. बच्चे आधे घंटे से झूलों पर झूलते रहेंगे। The children will have been swinging for half an hour.
22. मैं एक घंटे से मोबाइल पर बात करता रहूंगा। I will have been talking on the phone for an hour.
23. हम दो वर्षों से अंग्रेज़ी बोलने का अभ्यास करते रहेंगे। We will have been practicing spoken English for two years.
24. वे सुबह से नदी में मछली पकड़ते रहेंगे। They will have been fishing in the river since morning.
25. वह कई दिनों से अपनी कार धोता रह रहा होगा। He will have been washing his car for several days.
26. यह कुत्ता दिनभर भौंकता रह रहा होगा। This dog will have been barking all day long.
27. मैं दोपहर से यह चित्र बनाता रहूंगा। I will have been drawing this picture since noon.
28. वे शाम तक क्रिकेट खेलते रहेंगे। They will have been playing cricket till evening.
29. हम सुबह से घर साफ करते रहेंगे। We will have been cleaning the house since morning.
30. वह हफ्ते भर से किताब पढ़ती रह रही होगी। She will have been reading the book for a week.
31. तुम कल सुबह तक गाड़ी चलाते रहोगे। You will have been driving till tomorrow morning.
32. वह पिछले एक घंटे से नाचता रह रहा होगा। He will have been dancing for the past one hour.
33. शिक्षक एक घंटे से पढ़ाते रहेंगे। The teacher will have been teaching for an hour.
34. मजदूर सुबह से दीवार बनाते रहेंगे। The workers will have been building the wall since morning.
35. मैं रात के दस बजे तक पढ़ता रहूंगा। I will have been studying till 10 p.m.
36. वह दो घंटे से पत्र लिखती रह रही होगी। She will have been writing a letter for two hours.
37. वे महीनों से नई फिल्म पर काम करते रहेंगे। They will have been working on a new movie for months.
38. मैं चार साल से अध्यापन करता रहूंगा। I will have been teaching for four years.
39. तुम कई दिनों से व्यायाम करते रहोगे। You will have been exercising for many days.
40. वह सुबह से अपने कमरे की सजावट करता रह रहा होगा। He will have been decorating his room since morning.
41. हम कल तक इस समस्या पर विचार करते रहेंगे। We will have been thinking about this problem till tomorrow.
42. वह दो घंटे से कविता याद करती रह रही होगी। She will have been memorizing the poem for two hours.
43. तुम कब से यहाँ प्रतीक्षा करते रहोगे? Since when will you have been waiting here?
44. वे क्यों इतने समय से झगड़ते रहेंगे? Why will they have been quarrelling for so long?
45. कौन सुबह से दरवाज़ा खटखटाता रह रहा होगा? Who will have been knocking at the door since morning?
46. क्या वह कई दिनों से कंप्यूटर पर काम करता रह रहा होगा? Will he have been working on the computer for many days?
47. क्या तुम अगले सप्ताह से गाना सीखते रहोगे? Will you have been learning to sing from next week?
48. क्या वे सालों से यह व्यापार करते रहेंगे? Will they have been running this business for years?
49. क्या हम कल तक अपनी यात्रा जारी रखते रहेंगे? Will we have been continuing our journey till tomorrow?
50. क्या वह पूरे दिन अपने कमरे में सोती रह रही होगी? Will she have been sleeping in her room all day long?

Learn other English Grammar in Hindi Translation:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*