Future Continuous Tense – 100+ वाक्य, Examples, Rules, Hindi to English Translation

Future Continuous Tense

Future Continuous Tense (Imperfect Future) in Hindi: Rules, Examples and Exercises

Future Continuous Tense के वाक्यों से ज्ञात होता है कि कार्य भविष्य में जारी रहेगा और पूरा नहीं होगा। इस काल के वाक्यों के अन्त में ‘रहा होगा’, ‘रहे होंगे’, ‘रही होगी’, ‘रहा हूँगा’ आदि शब्द-समूह का प्रयोग होता है किन्तु कार्य के जारी होते रहने की अवधि नहीं दी होती है। अतः इसे Future Progressive Tense भी कहते हैं।

नीचे दी गई टेबल को ध्यानपूर्वक पढ़िए:

Person
(पुरुष)
Singular
(एकवचन)
Plural
(बहुवचन)
I Person I shall be coming.
मैं आ रहा हूँगा।
We shall be coming.
हम आ रहे होंगे।
II Person You will be coming.
तुम आ रहे होगे। (एक व्यक्ति)
You will be coming.
आप आ रहे होंगे। (एक से अधिक व्यक्ति)
III Person He (She, It) will be coming.
वह आ रहा होगा।
They will be coming.
वे आ रहे होंगे।

Rules (नियम):

  • इस काल के वाक्यों में I, We के साथ Shall be और फिर मुख्य क्रिया की -ing Form आती है।
  • अन्य सब Subjects के साथ Will be के साथ मुख्य क्रिया की -ing Form आती है।
  • इस काल के वाक्यों में प्रयोग होता है। ‘कल’ के लिए Tomorrow का प्रयोग होता है।

नोट –

Will be/Shall be का प्रयोग Helping Verbs (सहायक क्रिया) के रूप में होता है। बाध्यता एवं अनिवार्यता प्रकट करने के लिए I, We के साथ Will be तथा अन्य सब कर्ताओं के साथ Shall be का प्रयोग होता है।

(A) Affirmative (Positive) Sentences

1. मैं उस समय पढ़ रहा हूँगा।
I shall be reading at that time.

2. हम कल अलीगढ़ जा रहे होंगे।
We shall be going to Aligarh tomorrow.

3. राम का भाई वहाँ खेल रहा होगा।
Ram’s brother will be playing there.

4. ये लड़कियाँ कल गंगाजी में स्नान कर रही होंगी।
These girls will be bathing in the Ganga tomorrow.

5. वे लड़के कक्षा में शोर मचाते रहेंगे।
Those boys will be making a noise in the class.

(B) Negative Sentences

6. चपरासी उस समय घंटी नहीं बजा रहा होगा।
The peon will not be ringing the bell at that time.

7. माली पौधों को पानी नहीं देता रहेगा।
The gardener will not be watering the plants.

(C) Interrogative Sentences (Question Form)

First Type (क्या’ से आरम्भ होने वाले वाक्य):

8. क्या मोहन अपनी पुस्तक पढ़ता रहेगा?
Will Mohan be reading his book?

9. क्या वे तुम्हारी सहायता नहीं करते रहेंगे?
Will they not be helping you?

Second Type (Wh-Type Questions):

10. मोहन कल इस समय क्या खरीद रहा होगा?
What will Mohan be buying at this time tomorrow?

11. तुम कल कहाँ खेल रहे होगे?
Where will you be playing tomorrow?

12. वह ड्रामा में कब भाग ले रही होगी?
When will she be taking part in the drama?

13. वह किस प्रकार तुम्हें धोखा देता रहेगा?
How will he be cheating you?

14. वे इस तरह क्यों बातें करते रहेंगे?
Why will they be talking like this?

15. वह लड़की गीत क्यों नहीं गा रही होगी?
Why will that girl not be singing a song?

16. तुम्हारे नौकर को कौन बुलाता रहेगा?
Who will be calling your servant?

पहिचान और अनुवाद के नियम

पहिचान-

  • इस काल के वाक्यों के अन्त में ‘रहा होगा’, ‘रहे होंगे’, ‘रही होगी’, ‘रहा हूँगा’ आदि शब्द-समूहों का प्रयोग होता है।
  • इन वाक्यों से कार्य का जारी रहना प्रकट होता है किन्तु कार्य के होते रहने की अवधि नहीं दी जाती है।

अनुवाद के नियम-

(A) Positive Sentences:

  • I, We के साथ Shall be सहायक क्रिया की तरह और मुख्य क्रिया (Main Verb) की -ing Form का प्रयोग होता है।
  • I, We के अतिरिक्त अन्य सब कर्ताओं के साथ Will be और फिर मुख्य क्रिया की -ing Form आती है।

नोट- इस प्रकार के वाक्यों में Shall be/Will be का प्रयोग सहायक क्रिया (Helping Verb) की तरह है और मुख्य क्रिया की First Form के अन्त में -ing जोड़ी जाती है।

  • इस Tense के वाक्यों में Yesterday का प्रयोग नहीं होता है। ‘कल’ शब्द के लिए Tomorrow आता है।

(B) Negative Sentences:

  • ‘नहीं’ के लिए Nor का प्रयोग होता है। Will, Shall के पश्चात किन्तु be से पहले Not आता है।

(C) Interrogative Sentences:

  • यदि प्रश्नवाचक वाक्य के आरम्भ में ‘क्या’ शब्द का प्रयोग हुआ है (First Type) तो ‘क्या’ शब्द का अनुवाद What से नहीं किया जाता है। ऐसे वाक्यों में कर्ता से पहले, कर्ता के अनुसार Will या Shall का प्रयोग होता है। कर्ता के बाद be आता है और फिर मुख्य क्रिया की -ing Form का प्रयोग होता है।
  • यदि ऐसा वाक्य निषेधात्मक (Negative) भी है तो be से पहले और कर्ता के बाद में ‘नहीं’ के लिए Nor का प्रयोग किया जाता है।
  • यदि प्रश्नसूचक शब्द (कब, कहाँ, कैसे, क्यों और क्या) प्रश्नवाचक वाक्य के बीच में आया है (Second Type) तो सर्वप्रथम उस शब्द की अंग्रेजी आती है और फिर कर्ता से पहले कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया (Helping Verb) Will/Shall का प्रयोग होता है। सहायक क्रिया के पश्चात be और फिर, मुख्य क्रिया की -ing Form आती है।
  • यदि ऐसा वाक्य निषेधात्मक (Negative) भी है तो ‘नहीं’ के लिए Not का प्रयोग be से पहले किया जाता है।
  • उदाहरण 16 को ध्यानपूर्वक पढ़िए। Who के तुरन्त बाद Will be और फिर मुख्य क्रिया की -ing Form (Present Participle) का प्रयोग होता है।
  • प्रश्नवाचक वाक्यों के अन्त में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाया जाता है।

EXERCISE 1. (Positive Sentences) Translate the following sentences into English:

क्र.सं. Hindi Sentence English Translation
1 हम कल इस समय फुटबॉल खेल रहे होंगे। We will be playing football at this time tomorrow.
2 मैं कल दोपहर से पहले गंगाजी में स्नान करता रहूँगा। I will have been bathing in the Ganges before noon tomorrow. (or) I will be bathing in the Ganges before noon tomorrow.
3 वे कल शाम आगरा से मथुरा जा रहे होंगे। They will be going from Agra to Mathura tomorrow evening.
4 हम अगले वर्ष अपने नये मकान में रह रहे होंगे। We will be living in our new house next year.
5 कल बहिन जी पिताजी को पत्र लिख रही होंगी। Sister will be writing a letter to father tomorrow.
6 वे फिल्म देखती रहेंगी। They will keep watching the movie. (or) They will be watching the movie.
7 माली बाग में पानी लगाता रहेगा। The gardener will keep watering the garden.
8 मोर वर्षा होने पर पार्क में नाचता रहेगा। The peacock will keep dancing in the park when it rains.
9 तुम सिनेमा की टिकटें शाम को खरीद रहे होगे। You will be buying cinema tickets in the evening.
10 इस समय कल ये लड़के पार्क में प्रकृति का आनंद उठाते रहेंगे। These boys will be enjoying nature in the park at this time tomorrow.
11 मैं अपने कपड़े स्वयं धो रहा हूँगा। I will be washing my clothes myself.
12 सूर्य दिन भर आकाश में तेजी से चमकता रहेगा। The sun will keep shining brightly in the sky all day long.

Difficult words:अगले वर्ष = next year फिल्म = m; पार्क = park; सिनेमा = cinema; प्रकृति = nature; आनन्द उठाना = to enjoy: स्वयं myself; दिनभर = the whole day, throughout the day; तेजी से = brightly; चमकना to shine.

EXERCISE 2. (Negative Sentences) Translate the following sentences into English:

क्र.सं. Hindi Sentence English Translation
1 सचिन कल फुटबॉल नहीं खेल रहा होगा। Sachin will not be playing football tomorrow.
2 हम कल गंगाजी में स्नान नहीं कर रहे होंगे। We will not be bathing in the Ganges tomorrow.
3 रमेश अगले साल जैन मन्दिर के पास नहीं रह रहा होगा। Ramesh will not be living near the Jain temple next year.
4 रशीद कल मंगल बाजार में फर्नीचर की मरम्मत नहीं कर रहा होगा। Rashid will not be repairing furniture in Mangal Bazaar tomorrow.
5 सूर्य कल इस समय नहीं चमक रहा होगा। The sun will not be shining at this time tomorrow.
6 चाँद आज रात को नहीं निकल रहा होगा। The moon will not be rising tonight.
7 कुछ लड़के पार्क में मटरगश्ती नहीं कर रहे होंगे। Some boys will not be loitering in the park.
8 राम का भाई इस साल परीक्षा में नहीं बैठ रहा होगा। Ram’s brother will not be appearing in the exam this year.
9 चपरासी स्कूल समाप्त होने से पहले स्टेशन नहीं जा रहा होगा। The peon will not be going to the station before the school is over.
10 लक्ष्मी अपने पिताजी को पत्र नहीं लिख रही होगी। Laxmi will not be writing a letter to her father.
11 कुछ यात्री संगम की ओर नहीं जा रहे होंगे। Some passengers will not be going toward the Sangam.
12 वह अपने भाइयों को परेशान नहीं करता रहेगा। He will not keep troubling his brothers.

Difficult words:अगली साल = next year; फर्नीचर = furniture; मरम्मत करना = to repair, मटरगश्ती करना = to loiter, to wander; परीक्षा में बैठना to appear at the examination; कुछ यात्री = some travellers; परेशान करना = to trouble.

EXERCISE 3. (Interrogative Sentences) Translate the following sentences into English:

( A) First Type:

क्र.सं. Hindi Sentence English Translation
1 क्या वह आज बाजार जा रहा होगा? Will he be going to the market today?
2 क्या तुम हरी की सहायता करते रहोगे? Will you be helping Hari?
3 क्या मुकेश अलग ही रहता रहेगा? Will Mukesh keep living separately?
4 क्या यह मोटा लड़का तुम्हारी देखभाल करता रहेगा? Will this fat boy keep taking care of you?
5 क्या यह लड़की पहले की तरह तुम्हारे गंदे कपड़े धोती रहेगी? Will this girl keep washing your dirty clothes as before?
6 क्या माताजी आज रात को एक मनोरंजक कहानी नहीं सुना रही होंगी? Won’t Mother be telling an interesting story tonight?

(B) Second Type:

क्र.सं. Hindi Sentence English Translation
7 राम का भाई कल किसे पढ़ाता रहेगा? Whom will Ram’s brother be teaching tomorrow?
8 मीरा की बहिन आज क्या करती रहेगी? What will Meera’s sister be doing today?
9 कल कौन तुम्हारी प्रशंसा कर रहा होगा? Who will be praising you tomorrow?
10 कल वे इस समय किसे बुला रहे होंगे? Whom will they be calling at this time tomorrow?
11 मास्टर साहब अपने विद्यार्थियों को कब पढ़ा रहे होंगे? When will the teacher be teaching his students?
12 सचिन इंग्लैण्ड कब पहुँच रहा होगा? When will Sachin be reaching England?
13 विरोधी दल वर्तमान सरकार को क्यों परेशान नहीं कर रहे होंगे? Why won’t the opposition parties be troubling the present government?
14 ये लड़कियाँ शाम के समय किसके साथ गीत गा रही होंगी? With whom will these girls be singing songs in the evening?
15 वह बढ़ई अपने नौकर के साथ कहाँ काम कर रहा होगा? Where will that carpenter be working with his servant?

Difficult words: अलग ही = separately; देखभाल करना = to look after; पहले की तरह = as before, as usual; प्रशंसा करना = to praise; विरोधी दल = opposite parties, the opposition; वर्तमान सरकार = the present government; किसके साथ = with whom.

EXERCISE 4. (Miscellaneous) Translate the following sentences into English:

क्र.सं. Hindi Sentence English Translation
1 किसान अपने खेतों में हल नहीं चला रहे होंगे। The farmers will not be ploughing their fields.
2 हम तब खेल नहीं रहे होंगे। We will not be playing then.
3 तुम कल इस समय फिल्म देख रहे होगे। You will be watching a movie at this time tomorrow.
4 क्या आप दस बजे हमारी प्रतीक्षा कर रहे होंगे? Will you be waiting for us at 10 o’clock?
5 क्या पोस्टमैन डाक बाँट रहा होगा? Will the postman be delivering the mail?
6 तूफानी हवा दिन भर चलती रहेंगी। The stormy wind will keep blowing all day long.
7 वे हमारे साथ झगड़ा क्यों नहीं करते रहेंगे? Why will they not keep quarrelling with us?
8 हम सदैव अपने देश की सेवा करते रहेंगे। We will keep serving our country forever.
9 आज ये मजदूर दोपहर में क्या खाते रहेंगे? What will these labourers be eating in the afternoon today?
10 क्या मजदूर हड़ताल करते रहेंगे? Will the workers keep going on strike?
11 क्या हम होटल में ठहर रहे होंगे? Will we be staying at the hotel?
12 क्या वे इस समय परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहे होंगे? Will they not be preparing for the exam at this time?

Difficult words : हल चलाना = to plough; तब = at that time, then, फिल्म = film; बांटना = to deliver, to distribute; तूफानी हवा = stormy winds; दिनभर = whole day, throughout the day; मजदूर = labour, labourer, हड़ताल करना = to strike; ठहरना = to stay.

Learn other English Grammar in Hindi Translation:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*