
Compound Sentence: Translation in English Grammar
A compound sentence वह वाक्य है जिसमें दो या दो से अधिक स्वतंत्र clauses (पूरा-पूरा अर्थ देने वाले वाक्य) को coordinating conjunctions जैसे and, but, or, so, yet, for, nor की मदद से जोड़ा जाता है। Compound sentence में प्रत्येक clause अपना अलग-अलग complete meaning रखता है, लेकिन conjunction के माध्यम से दोनों के बीच संबंध (जैसे जोड़, विरोध, विकल्प, परिणाम आदि) स्थापित किया जाता है।
उदाहरण- “I called you, but you didn’t answer.” यहाँ दोनों clauses अपने-आप में पूरे वाक्य हैं, और but उन्हें एक compound sentence बनाता है। इसी प्रकार- “He cooked the food, and I served it.” Compound sentences लंबे विचारों को जोड़ने में मदद करते हैं और वाक्य को अधिक स्पष्ट व प्रभावी बनाते हैं।
नोट-
- Compound Sentence में एक Principal Clause होती है और कम से कम एक Co-ordinate Clause होती है। यह Co-ordinate Clause-Principal Clause की ही समानपदीय होनी चाहिए।
- Compound Sentence (संयुक्त वाक्य) Co-ordinating Conjunction-And, But, For, Or, Nor, Still, Otherwise, Else, Either……or, Neither……..nor, Both….and, Not only…… but also आदि के प्रयोग से बनती है।
अनुवाद के नियम-
Either…..or, Neither…….nor, Not only……but also, Otherwise, As well as, Still के प्रयोग से Compound Sentence बनते हैं क्योंकि ये Co-ordinating Conjunctions है।
Rule 1. And और But का प्रयोग
1. ईश्वर ने गांव बनाये और मनुष्य ने नगर बनाये।
God made the country and man made the town.
2. वह आया था और मैं चला गया।
He came and I went.
3. यह पुस्तक लो और वह पैन दो।
Take this book and give that pen.
Rule 2. But, Still, Otherwise और Else का प्रयोग
4. रमेश कुशाग्र-बुद्धि है किन्तु वह परिश्रमी नहीं है।
Ramesh is intelligent but he is not diligent.
5. मैं क्रोधित था, फिर भी मैं शांत रहा।
I was angry, still I kept quite.
6. जल्दी करो अन्यथा तुम्हें देर हो जायेगी।
Be quick otherwise you will be late. (Else = otherwise)
OR Be quick else you will be late. (Otherwise = else)
Rule 3. Either……..or का प्रयोग:
Either के साथ or का प्रयोग होता है। जैसे-
7. या तो वह पागल है या पागल होने का पाखंड करता है।
Either he is mad or he feigns madness.
8. या तो मेरे साथ आओ या फिर मुझसे स्टेशन पर मिलो।
Either come with me or meet me at the station…
9. या तो बस द्वारा जाओ या फिर कार्यक्रम को रद्द करो।
Either go by bus or cancel the programme.
Rule 4. As well as का प्रयोग
As well वाले वाक्यों में क्रिया As well as से पूर्व प्रयुक्त Subject के अनुसार आती है। जैसे-
10. राम को कॉफी पसन्द है और उसके भाई को भी। या, राम और उसके भाई को कॉफी पसन्द है।
Rama as well as his brother likes coffee.
11. राम को कॉफी पसन्द है और उसके भाइयों को भी। या, राम और उसके भाइयों को कॉफी पसन्द है।
Rama as well as his brothers likes coffee.
11. वह अपराधी है और मैं भी। (वह और मैं दोनों अपराधी हैं।)
He as well as I is guilty.
Rule 5. Otherwise या Else का प्रयोग
‘अन्यथा’ के लिए Otherwise या Else का प्रयोग होता है। जैसे-
12. जल्दी करो अन्यथा तुम्हें देर हो जायेगी।
Be quick otherwise you will be late. (Else = otherwise)
OR Be quick else you will be late. (Otherwise = else)
Rule 6. Still, Yet या Nevertheless का प्रयोग
‘फिर भी’ के लिए Still, Yet या Nevertheless का प्रयोग होता है। जैसे-
13. मैं क्रोधित था, फिर भी मैं शांत रहा।
I was angry, still I kept quite.
Rule 7. Neither………..nor का प्रयोग
Neither के साथ nor का प्रयोग होता है। जैसे-
14. न तो वह आया और न उसने कोई पत्र ही भेजा।
He neither came nor sent any letter.
15. स्पीकर न तो नियमों से ऊपर है और न भवन (विधानसभा) से।
The speaker is neither above the rules nor above the house.
16. न तो उसने माल वापिस किया और न बिल चुकाया।
He neither returned the goods nor paid the bill.
17. न तो तुम्हारा उत्तर ठीक है और न मेरा ही।
Your answer is not right, neither is mine. OR Neither your answer is right nor mine is right.
18. न तो तुम उत्तरदायी हो और न वह।
Neither you nor he is to blame. OR He is not to blame nor are you.
19. न तो तुम और न मैं ही उसका मुकाबला (प्रतिस्पर्धा) कर सकते हैं।
Neither you nor I can compete with him.
20. न हम उधार लेते हैं और न उधार देते हैं।
We neither borrow nor lend. OR Neither we borrow nor do we lend.
21. न तो मैं धूम्रपान करता हूँ और न शराब पीता हूँ।
I neither smoke nor drink.
22. वह बूढ़ी स्त्री न तो पढ़ सकती थी और न लिख ही सकती थी।
That old woman could neither read nor write.
Rule 8. Not only…….but also का प्रयोग
Not only के साथ But also का प्रयोग किया जाता है। जैसे-
23. उसकी केवल टिकट ही नहीं खोई बल्कि उसका सामान भी खो गया।
She lost not only her ticket but also her luggage.
24. वह केवल मूर्ख ही नहीं बल्कि हठी (जिद्दी) भी है।
He is not only foolish, but also obstinate.
OR Not only is he foolish, but also obstinate.
25. वह केवल अपनी बुद्धि के लिए ही नहीं बल्कि अपनी ईमानदारी के लिए भी जाना जाता
He is known not only for his wisdom, but also for his honesty.
26. यह केवल कठोर ही नहीं था बल्कि असत्य भी था।
It was not only unkind, but also untrue.
27. कोट केवल मुलायम ही नहीं था बल्कि गर्म भी था।
Not only was the coat soft, but it was also warm.
Rule 9. For, So, Therefore और Hence का प्रयोग
‘अतः’ के लिए So, Therefore या Hence का प्रयोग होता है। जैसे-
28. उसने कठिन परिश्रम किया, अतः वह पास हो गया।
He worked hard, so he passed.
29. उसने परीक्षा में नकल की, अतः उसे दण्डित किया गया।
He copied in the examination, therefore he was punished.
30. वह अनुपस्थित था अतः उस पर जुर्माना कर दिया गया।
He was absent, hence he was fined.
Rule 10. For का प्रयोग
‘क्योंकि’ के लिए For का प्रयोग होता है। जैसे-
31. मुझे दिखाई नहीं पड़ता क्योंकि बहुत अंधकार है।
I cannot see, for it is very dark.
Compound Sentences: Examples (Hindi to English)
| # | Hindi Sentence | English Sentence |
|---|---|---|
| 1 | मैंने तुम्हें फोन किया, लेकिन तुमने उठाया नहीं। | I called you, but you didn’t answer. |
| 2 | वह खूब पढ़ी, इसलिए वह परीक्षा में पास हो गई। | She studied hard, so she passed the exam. |
| 3 | वह बहुत बुद्धिमान है, और वह मेहनत भी करता है। | He is very smart, and he works hard too. |
| 4 | आसमान काला था, फिर भी बारिश नहीं हुई। | The sky was dark, yet it didn’t rain. |
| 5 | तुम हमारे साथ आ सकते हो, या तुम घर पर रह सकते हो। | You can come with us, or you can stay home. |
| 6 | मैंने हर जगह खोजा, लेकिन चाबी नहीं मिली। | I searched everywhere, but I couldn’t find my keys. |
| 7 | वह खेलना चाहता था, लेकिन उसका होमवर्क बहुत था। | He wanted to play, but he had a lot of homework. |
| 8 | उसने खिड़की खोली, और ताज़ी हवा अंदर आ गई। | She opened the window, and fresh air came in. |
| 9 | मुझे कॉफी पसंद है, लेकिन मेरी बहन चाय पसंद करती है। | I like coffee, but my sister prefers tea. |
| 10 | वह थका हुआ था, इसलिए वह जल्दी सो गया। | He was tired, so he went to bed early. |
| 11 | बारिश हो रही थी, फिर भी वे खेलते रहे। | It was raining, yet they continued playing. |
| 12 | उसने मुझे फोन नहीं किया, और न ही उसने संदेश भेजा। | She didn’t call me, nor did she send a message. |
| 13 | मैं उससे मिलना चाहता था, लेकिन वह व्यस्त था। | I wanted to meet him, but he was busy. |
| 14 | उसने खाना बनाया, और मैंने उसे परोसा। | She cooked the food, and I served it. |
| 15 | उसने पूरी कोशिश की, फिर भी वह असफल हो गया। | He tried his best, yet he failed. |
| 16 | तुम किताब पढ़ सकते हो, या तुम फिल्म देख सकते हो। | You can read a book, or you can watch a movie. |
| 17 | मैं बाज़ार गया, और उसने घर साफ किया। | I went to the market, and she cleaned the house. |
| 18 | मैं उसे समझाता रहा, लेकिन वह नहीं माना। | I kept explaining, but he didn’t agree. |
| 19 | सूरज ढल रहा था, और हवा ठंडी हो रही थी। | The sun was setting, and the wind was getting cool. |
| 20 | वह बाहर जाना चाहता था, लेकिन मौसम खराब था। | He wanted to go out, but the weather was bad. |
| 21 | मैंने खाना बनाया, और बच्चों ने मेज़ लगा दी। | I cooked the food, and the kids set the table. |
| 22 | तुम जल्दी आओ, वरना हम निकल जाएंगे। | Come early, or we will leave. |
| 23 | उसने मेहनत नहीं की, इसलिए वह फेल हो गया। | He didn’t work hard, so he failed. |
| 24 | वह रो रही थी, लेकिन किसी ने उसे दिलासा नहीं दिया। | She was crying, but no one consoled her. |
| 25 | मैं थका हुआ था, इसलिए मैंने आराम किया। | I was tired, so I took some rest. |
| 26 | उसे फल पसंद नहीं है, और वह दूध भी नहीं पीता। | He doesn’t like fruits, nor does he drink milk. |
| 27 | उसने सच बोला, और सभी ने उस पर भरोसा किया। | He told the truth, and everyone trusted him. |
| 28 | वह गुस्सा थी, लेकिन उसने कुछ नहीं कहा। | She was angry, but she said nothing. |
| 29 | हवा तेज थी, और बादल भी घिर आए थे। | The wind was strong, and clouds had gathered. |
| 30 | वह देर से उठा, इसलिए उसकी बस छूट गई। | He woke up late, so he missed the bus. |
| 31 | मैं उसे जानता हूँ, और मैं उसकी मदद कर सकता हूँ। | I know him, and I can help him. |
| 32 | उसे भूख लगी थी, लेकिन उसके पास खाना नहीं था। | He was hungry, but he had no food. |
| 33 | मैं टीवी देख रहा था, और वह किताब पढ़ रही थी। | I was watching TV, and she was reading a book. |
| 34 | हम समय पर पहुँचे, लेकिन कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ। | We reached on time, but the event didn’t start. |
| 35 | मैंने उसे बुलाया, लेकिन वह नहीं आया। | I called him, but he didn’t come. |
| 36 | वह मेहनती है, इसलिए सब उसे पसंद करते हैं। | He is hardworking, so everyone likes him. |
| 37 | सूरज निकला हुआ था, और मौसम बिल्कुल साफ था। | The sun was out, and the weather was clear. |
| 38 | मुझे मिठाई पसंद है, लेकिन अधिक मीठा नहीं। | I like sweets, but not too much. |
| 39 | तुम पढ़ाई करो, और मैं खाना बनाता हूँ। | You study, and I will cook. |
| 40 | उसने खूब दौड़ लगाई, लेकिन फिर भी वह हारा। | He ran fast, yet he lost. |
| 41 | मुझे सिनेमा पसंद है, और मेरी बहन को नाटक पसंद है। | I like movies, and my sister likes plays. |
| 42 | वह अमीर है, लेकिन वह घमंडी नहीं है। | He is rich, but he is not arrogant. |
| 43 | मैं बाहर जाना चाहता हूँ, लेकिन बारिश हो रही है। | I want to go out, but it is raining. |
| 44 | वह अच्छा गाता है, और वह गिटार भी बजाता है। | He sings well, and he plays guitar too. |
| 45 | वह खुश थी, इसलिए वह मुस्कुरा रही थी। | She was happy, so she was smiling. |
| 46 | उसने मुझे बुलाया, और मैं तुरंत चला गया। | He called me, and I went immediately. |
| 47 | मैं जल्दी पहुँचा, लेकिन दुकान बंद थी। | I reached early, but the shop was closed. |
| 48 | वह नदी गहरी थी, और पानी ठंडा था। | The river was deep, and the water was cold. |
| 49 | मुझे लाल रंग पसंद है, लेकिन वह नीला पसंद करती है। | I like red, but she likes blue. |
| 50 | हम जीतना चाहते थे, इसलिए हमने कड़ी मेहनत की। | We wanted to win, so we worked hard. |
| 51 | उसने मेरी मदद की, और मैं उसका आभारी हूँ। | He helped me, and I am grateful. |
| 52 | वह देर तक पढ़ता रहा, इसलिए वह थक गया। | He studied late, so he got tired. |
| 53 | उसने दरवाज़ा खोला, और बिल्ली अंदर आ गई। | She opened the door, and the cat came in. |
| 54 | वह कॉल कर रहा था, लेकिन नेटवर्क नहीं था। | He was calling, but there was no network. |
| 55 | हम बस से जा सकते हैं, या हम ट्रेन ले सकते हैं। | We can go by bus, or we can take a train. |
| 56 | वह तेज चल रहा था, लेकिन वह फिसल गया। | He was walking fast, but he slipped. |
| 57 | मैंने घर साफ किया, और उसने खाना बनाया। | I cleaned the house, and she cooked food. |
| 58 | वह बीमार है, इसलिए वह स्कूल नहीं जा रहा। | He is sick, so he is not going to school. |
| 59 | मुझे बर्फ पसंद है, लेकिन ठंड पसंद नहीं। | I like snow, but I don’t like cold. |
| 60 | वे खेलना चाहते थे, और हम उन्हें देखने गए। | They wanted to play, and we went to watch them. |
| 61 | मैंने पत्र लिखा, और उसने उसे भेज दिया। | I wrote the letter, and he sent it. |
| 62 | मैं उसे जानता हूँ, लेकिन वह मुझे नहीं जानता। | I know him, but he doesn’t know me. |
| 63 | उसने नया फोन खरीदा, और वह बहुत खुश था। | He bought a new phone, and he was very happy. |
| 64 | हम समय पर निकल गए, फिर भी हम देर से पहुँचे। | We left on time, yet we reached late. |
| 65 | वह डर रही थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। | She was scared, but she didn’t give up. |
| 66 | मैं पार्क जा रहा था, और मैंने उसे रास्ते में देखा। | I was going to the park, and I saw him on the way. |
| 67 | उसने गाना शुरू किया, और सभी चुप हो गए। | She started singing, and everyone became silent. |
| 68 | वे फुटबॉल खेल रहे थे, और हम उन्हें चीयर कर रहे थे। | They were playing football, and we were cheering for them. |
| 69 | मैं थका हुआ था, और मुझे नींद आ रही थी। | I was tired, and I was feeling sleepy. |
| 70 | उसने काम खत्म किया, और वह घर चला गया। | He finished his work, and he went home. |
Translation Examples from Hindi to English:
| # | Hindi Sentence | English Sentence |
|---|---|---|
| 1 | या तो यह पुस्तक लीजिए या बाहर जाइये। | Either take this book, or go outside. |
| 2 | न तो यह पुस्तक लाभदायक है और न आवश्यक। | This book is neither useful nor necessary. |
| 3 | वह केवल मूर्ख ही नहीं बल्कि बदमाश भी है। | He is not only foolish but also wicked. |
| 4 | न तो शीला यहाँ आयी थी और न उसने अपने नौकर को ही भेजा। | Neither did Sheila come here, nor did she send her servant. |
| 5 | न तो वह खेलता है और न मुझे खेलने देता है। | He neither plays nor lets me play. |
| 6 | न तो तुम पढ़ते हो और न हमें पढ़ने देते हो। | You neither study nor let us study. |
| 7 | जल्दी करो अन्यथा पिताजी नाराज होंगे। | Hurry up, or father will get angry. |
| 8 | वह निर्दोष है और उसका भाई भी। | He is innocent, and his brother is too. |
| 9 | तुम बुद्धिमान हो और तुम्हारे मित्र भी। | You are intelligent, and your friends are too. |
| 10 | प्रधानाचार्य जी दुःखी थे फिर भी उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। | The principal was sad, yet he said nothing. |
| 11 | या तो वह वकील है या डॉक्टर। | He is either a lawyer or a doctor. |
| 12 | न तो वह अध्यापक है और न क्लर्क। | He is neither a teacher nor a clerk. |
| 13 | या तो बुकसेलर तुम्हें दूसरी पुस्तक देगा या फिर तुम्हारे रुपये लौटा देगा। | Either the bookseller will give you another book, or he will return your money. |
| 14 | या तो चुपचाप बैठो या अपने कक्षा अध्यापक को पुस्तकालय से बुला लाओ। | Either sit quietly, or call your class teacher from the library. |
| 15 | न तो मोहन ने मेरी सहायता की और न तुमने। | Neither Mohan helped me, nor did you. |
Difficult words: लाभदायक useful; आवश्यक necessary, essential; अन्यथा otherwise, else; निर्दोष = innocent; बुद्धिमान wise; फिर भी = still, yet, nevertheless; वकील = lawyer, क्लर्क = clerk.
Translate the following sentences into English:
| # | Hindi Sentence | English Sentence |
|---|---|---|
| 1 | न तो मोहन ने पुस्तक ही भेजी और न स्वयं आया। | Neither did Mohan send the book, nor did he come himself. |
| 2 | दिन में सोना न तो आवश्यक है और न सुविधाजनक। | Sleeping in the daytime is neither necessary nor convenient. |
| 3 | तुम केवल धनी ही नहीं बल्कि अभिमानी भी हो। | You are not only rich but also proud. |
| 4 | हमीद केवल परिश्रमी ही नहीं बल्कि प्रखर बुद्धि वाला भी है। | Hamid is not only hardworking but also sharp-minded. |
| 5 | गावस्कर केवल खिलाड़ी ही नहीं बल्कि अच्छा लेखक भी है। | Gavaskar is not only a player but also a good writer. |
| 6 | जल्दी करो नहीं तो गाड़ी छूट जायेगी। | Hurry up, or the train will leave. |
| 7 | मुकेश को शीघ्र बुलाओ अन्यथा माताजी अप्रसन्न हो जायेंगी। | Call Mukesh quickly, or mother will be displeased. |
| 8 | शीघ्र कपड़े पहनो नहीं तो देर हो जायेगी। | Wear your clothes quickly, or you will get late. |
| 9 | तुम अपराधी हो और मैं भी। | You are guilty, and I am too. |
| 10 | हमीद ने यह कार्य किया है और उसके मित्रों ने भी। | Hamid has done this work, and his friends have too. |
| 11 | पिताजी क्रोधित थे फिर भी उन्होंने मुझे नहीं फटकारा। | Father was angry, yet he didn’t scold me. |
| 12 | बहिन जी अप्रसन्न थीं फिर भी उन्होंने हिमानी से कुछ नहीं कहा। | Sister was upset, yet she said nothing to Himani. |
| 13 | या तो तुमने दस रुपये चुराये हैं या तुम्हारे भाई ने क्योंकि कमरे में और कोई नहीं था। | Either you stole the ten rupees, or your brother did, for there was no one else in the room. |
| 14 | सब व्यक्ति उसके विरुद्ध थे परन्तु उसे बिल्कुल चिन्ता नहीं थी। | Everyone was against him, but he was not worried at all. |
| 15 | मैंने बहुत प्रयत्न किया किन्तु सफल नहीं हुआ। | I tried very hard, but I was not successful. |
| 16 | उसे रोने दो नहीं तो वह मर जायेगी। | Let her cry, or she will die. |
Difficult words: सुविधाजनक convenient; अभिमानी vain; अपराधी guilty: परिश्रमी = diligent; प्रखर बुद्धि वाला = intelligent; विरुद्ध against; बिल्कुल at all; प्रयत्न किया = tried; सफल नहीं हुआ = did not succeed; नहीं तो = otherwise, else, or.
Learn other English Grammar in Hindi Translation: