Exclamations & Wishes Translation: 100+ वाक्यों के Examples

‘May, I wish, और Would that’ से बने वाक्य इच्छाओं, आशीर्वादों तथा प्रार्थनाओं को व्यक्त करते हैं। इनका प्रयोग मन की भावना, शुभकामना या पछतावा प्रकट करने के लिए किया जाता है। ऐसे वाक्य अंग्रेज़ी में भावनाओं को सभ्य, विनम्र और प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करते हैं।

Exclamations & Wishes Translation - Hindi to English

EXCLAMATIONS AND WISHES

हदय की भावनाओं को प्रकट करने वाले वाक्यों को Exclamatory Sentences या Exclamations कहते है। हृदय की इच्छाओं तथा ईश्वर से प्रार्थना करने या उसका आशीर्वाद चाहने वाले वाक्यों का वर्णन Wishes के अन्तर्गत होता है। परम्परागत व्याकरण में ऐसे वाक्यों को Optative Sentences कहते हैं किन्तु आधुनिक युग में इनका वर्णन Subjective Mood के अन्तर्गत ही हो जाता है।

अनुवाद के नियम-

Exclamations : हदय की भावनाओं को प्रकट करने वाले वाक्य

RULE 1. ऐसे वाक्यों में सर्वप्रथम Adverb का प्रयोग होता है। Adverb के पश्चात Adjective और फिर Noun आता है। अन्त में Verb और फिर विस्मयसूचक चिन्ह (!) लगाया जाता है।

रात कितनी सुहावनी है!
How fine the night is!

मौसम कितना गर्म है!
How hot the day is!

Examples:

Adverb Adjective Noun Verb Exclamatory Sign (!)
How fine the night is !
How hot the day is !

निम्न वाक्य में How और badly दोनों Adverbs है।

तुमने कार्य कितनी बुरी तरह से किया है!
How badly you have done the work!

निम्न वाक्य में How और very दोनों Adverbs हैं।

रात कितनी अधिक ठंडी है!
How very cold the night is!

RULE  2. Alas के पश्चात विस्मयसूचक चिन्ह (!) लगता है और वाक्य के अन्त में पूर्ण विराम अर्थात Full Stop (.) लगाया जाता है।

आह! मैं बर्बाद हो गया है।
Alas! I am ruined.

Wishes : हृदय की इच्छाओं तथा ईश्वर से प्रार्थना करने या उसका आशीर्वाद चाहने वाले वाक्य

RULE 1. निम्न वाक्यों की तरह वाक्यों को May से आरम्भ करके Pronoun-you लगाकर क्रिया की First Form का प्रयोग होता है और अन्त में विस्मयसूचक चिन्ह (!) लगाया जाता है।

आप दीर्घजीवी हो !
May you live long!

आप जीवन में फले-फूलें !
May you prosper in life!

RULE 2. निम्न वाक्यों की तरह के वाक्य को ध्यानपूर्वक पढ़िए। “मेरी इच्छा है कि” के लिए I wish आता है और “होता” के लिए I के साथ were का प्रयोग किया जाता है।

मेरी इच्छा है कि मैं वहाँ होता !
I wish I were there!

इस संरचना में I wish के स्थान पर Would that का भी प्रयोग किया जाता है।

Would that I were there.

RULE 3. निम्न प्रकार के वाक्य दो प्रकार से बन सकते हैं-

ईश्वर हमारे राष्ट्रपति की रक्षा करे !
God save our President!

May God save our President!

इस वाक्य में save क्रिया का सम्बन्ध God से है।

Exclamatory Sentences (विस्मयवाचक वाक्य)

  • How’ और ‘What’ से बने वाक्य आश्चर्य, प्रसन्नता या प्रशंसा व्यक्त करते हैं।
  • Alas! / Hurrah! / Bravo!’ जैसे शब्द भावनाएँ व्यक्त करते हैं।
  • May + Subject + Verb’ शुभकामना या आशीर्वाद प्रकट करते हैं।
  • I wish / Would that’ इच्छा या पछतावा प्रकट करते हैं।
  • God save…’ प्रार्थना या ईश्वर से विनती दर्शाता है।

Rules:

Type Structure / Rule Example
1. How-exclamations How + Adjective + Subject + Verb! How beautiful the rainbow is!
2. What-exclamations What a/an + Adjective + Noun + Verb! What a beautiful flower it is!
3. Interjections Alas! / Hurrah! / Bravo! / Oh! + Sentence Alas! He is dead.
4. Wishes (May) May + Subject + V1 + Object! May God bless you!
5. Desires / Regrets (I wish / Would that) I wish / Would that + Subject + were / had + V3 I wish I were there.
6. God save… God + Verb (bare infinitive) + Object! God save our nation!

Hindi to English Translation Examples:

हिन्दी वाक्य English Translation
1. दिन कितना सुहावना है! How pleasant the day is!
2. मौसम कितना ठण्डा है! How cold the weather is!
3. वर्षा कितनी सुखद है! How pleasant the rain is!
4. इन्द्रधनुष कितना सुन्दर है! How beautiful the rainbow is!
5. यह लड़का कितना बुद्धिमान है! How intelligent this boy is!
6. वह लड़की कितनी प्यारी है! How lovely that girl is!
7. कमरा कितना साफ है! How clean the room is!
8. पहाड़ कितना ऊँचा है! How high the mountain is!
9. समुद्र कितना गहरा है! How deep the sea is!
10. यह बच्चा कितना तेज है! How smart this child is!
11. उसने कितना बुरा व्यवहार किया है! How badly he has behaved!
12. तुम कितने मूर्ख हो! How foolish you are!
13. रात कितनी सुहानी है! How fine the night is!
14. हवा कितनी ठंडी है! How cool the wind is!
15. वह आदमी कितना अमीर है! How rich that man is!
16. वह गरीब कितना ईमानदार है! How honest the poor man is!
17. यह घर कितना बड़ा है! How big the house is!
18. वह चित्र कितना सुंदर है! How beautiful the picture is!
19. यह बच्चा कितना छोटा है! How small this child is!
20. तुम्हारी ड्रेस कितनी सुंदर है! How beautiful your dress is!
21. क्या सुंदर बगीचा है! What a beautiful garden it is!
22. क्या प्यारा फूल है! What a lovely flower it is!
23. क्या अच्छा विचार है! What a good idea it is!
24. क्या शानदार इमारत है! What a magnificent building it is!
25. क्या भयानक दुर्घटना थी! What a terrible accident it was!
26. क्या दिलचस्प कहानी है! What an interesting story it is!
27. क्या सुंदर दृश्य है! What a beautiful view it is!
28. क्या बड़ी गलती थी! What a big mistake it was!
29. क्या प्यारा बच्चा है! What a sweet child it is!
30. क्या शानदार प्रदर्शन था! What a splendid performance it was!
31. आह! मैं हार गया! Alas! I am defeated!
32. आह! वह मर गया! Alas! He is dead!
33. हुर्रे! हमने खेल जीत लिया! Hurrah! We have won the match!
34. ब्रावो! तुमने बहुत अच्छा काम किया! Bravo! You have done very well!
35. ओह! यह तो बहुत दर्दनाक है! Oh! That is so painful!
36. हाय! वह गिर गया! Alas! He has fallen down!
37. ओह नहीं! मैं देर से पहुँचा! Oh no! I am late!
38. हुर्रे! छुट्टियाँ शुरू हो गईं! Hurrah! The holidays have begun!
39. ईश्वर तुम्हारी रक्षा करे! May God protect you!
40. ईश्वर करे तुम सफल हो जाओ! May you succeed!
41. ईश्वर हमारे देश को आशीर्वाद दे! May God bless our country!
42. ईश्वर करे यह वर्ष शुभ हो! May this year be prosperous!
43. मेरी इच्छा है कि मैं अमीर होता! I wish I were rich!
44. मेरी इच्छा है कि मैं वहाँ होता! I wish I were there!
45. मेरी इच्छा है कि मैंने पढ़ाई की होती! I wish I had studied!
46. मेरी इच्छा है कि मैंने सच बोला होता! I wish I had told the truth!
47. काश! मैं तुम्हें पहले मिल गया होता! Would that I had met you earlier!
48. काश! मैं तुम्हारी जगह होता! Would that I were in your place!
49. भगवान हमारे सैनिकों की रक्षा करे! God save our soldiers!
50. भगवान हमारे राष्ट्र की रक्षा करे! God save our nation!

Wishes (Optative Sentences)

  • May’ का प्रयोग शुभकामना, आशीर्वाद या प्रार्थना व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
  • I wish / Would that’ का प्रयोग इच्छा या पछतावा दिखाने के लिए होता है।
  • इन वाक्यों में क्रिया की पहली अवस्था (V1) का प्रयोग किया जाता है।
  • कभी-कभी God save… का प्रयोग ईश्वर से प्रार्थना करने हेतु किया जाता है।
  • ऐसे वाक्य हृदय की भावना, आशीर्वाद या आशा को व्यक्त करते हैं।

Rules:

Type of Wish Structure / Rule Example
Blessings / Prayers May + Subject + Verb (V1) + Object! May God bless you!
Good Wishes May + you + Verb (V1) + Object! May you live long!
Hopes May + this / it + Verb (V1)! May this year bring joy!
Desires / Regrets I wish + Subject + were / had + V3! I wish I were rich!
Divine Command God + Verb (bare infinitive) + Object! God save the Queen!
Conditional Wish Would that + Subject + were / had + V3! Would that I were there!

Hindi to English Translation Examples:

हिन्दी वाक्य (Wishes / Optative Sentences) English Translation
1. ईश्वर आपको दीर्घायु करे! May God bless you with long life!
2. ईश्वर करे आप सदा खुश रहें! May you always be happy!
3. भगवान तुम्हें सफलता प्रदान करे! May God grant you success!
4. ईश्वर करे यह वर्ष शुभ हो! May this year be prosperous!
5. ईश्वर तुम्हारी रक्षा करे! May God protect you!
6. भगवान हमारे देश की रक्षा करे! May God protect our country!
7. ईश्वर हमारे नेताओं को सद्बुद्धि दे! May God give wisdom to our leaders!
8. ईश्वर तुम्हें स्वस्थ रखे! May God keep you healthy!
9. ईश्वर करे तुम्हारा भविष्य उज्जवल हो! May your future be bright!
10. ईश्वर करे तुम जीवन में सफल हो! May you be successful in life!
11. ईश्वर तुम्हें शांति प्रदान करे! May God grant you peace!
12. भगवान करे तुम्हारे माता-पिता दीर्घायु हों! May your parents live long!
13. ईश्वर करे यह बच्चा जल्दी ठीक हो जाए! May this child get well soon!
14. ईश्वर करे तुम्हारी यात्रा सुरक्षित हो! May your journey be safe!
15. ईश्वर करे तुम्हें सच्चा मित्र मिले! May you find a true friend!
16. ईश्वर करे तुम्हारी सभी इच्छाएँ पूरी हों! May all your wishes come true!
17. ईश्वर करे यह परीक्षा सफल हो! May this exam be successful!
18. ईश्वर करे तुम्हें मनचाही नौकरी मिले! May you get your desired job!
19. भगवान करे यह दिन मंगलमय हो! May this day be auspicious!
20. ईश्वर करे तुम्हें सफलता मिले! May you achieve success!
21. भगवान करे वह जल्दी लौट आए! May he return soon!
22. ईश्वर करे वर्षा हो जाए! May it rain!
23. भगवान करे सब ठीक हो जाए! May everything be fine!
24. ईश्वर करे हमारे देश में शांति बनी रहे! May peace prevail in our country!
25. ईश्वर करे तुम सदैव मुस्कुराते रहो! May you keep smiling forever!
26. ईश्वर करे तुम्हें सच्चा प्रेम मिले! May you get true love!
27. भगवान करे तुम्हारे सपने पूरे हों! May your dreams come true!
28. ईश्वर करे यह दिन यादगार बने! May this day be memorable!
29. ईश्वर करे हम फिर मिलें! May we meet again!
30. ईश्वर करे तुम्हारे सभी दुख दूर हों! May all your sorrows go away!
31. भगवान करे तुम्हारा परिवार सुखी रहे! May your family remain happy!
32. भगवान करे यह कार्य सफल हो! May this task be successful!
33. ईश्वर करे मैं परीक्षा में पास हो जाऊँ! May I pass the examination!
34. भगवान करे वह जल्दी ठीक हो जाए! May he recover soon!
35. ईश्वर करे तुम्हें कभी कष्ट न हो! May you never suffer!
36. ईश्वर करे हम सब एकजुट रहें! May we all stay united!
37. ईश्वर करे तुम्हारा घर खुशियों से भर जाए! May your home be filled with happiness!
38. भगवान करे तुम्हें सफलता मिले! May God grant you success!
39. ईश्वर करे तुम्हारा जीवन खुशियों से भरा हो! May your life be full of joy!
40. भगवान करे तुम्हें धन-सम्पत्ति मिले! May you be blessed with wealth!
41. ईश्वर करे यह दुनिया बेहतर बने! May this world become a better place!
42. भगवान करे तुम्हें कभी दुख न हो! May you never face sorrow!
43. ईश्वर करे तुम सदा विनम्र रहो! May you always remain humble!
44. भगवान करे यह योजना सफल हो! May this plan succeed!
45. ईश्वर करे तुम्हारे शत्रु पराजित हों! May your enemies be defeated!
46. भगवान करे तुम्हें मन की शांति मिले! May you find peace of mind!
47. ईश्वर करे तुम्हें सफलता और सम्मान दोनों मिले! May you achieve both success and respect!
48. ईश्वर करे यह रोग समाप्त हो जाए! May this disease end soon!
49. ईश्वर करे सबका जीवन सुखमय हो! May everyone’s life be full of happiness!
50. भगवान करे भारत सदा प्रगति करता रहे! May India always progress!

Translate the following sentences into English:

हिन्दी वाक्य English Translation
1. दिन कितना सुहावना है! How pleasant the day is!
2. मौसम कितना ठण्डा है! How cold the weather is!
3. वर्षा कितनी सुखद है! How pleasant the rain is!
4. इन्द्रधनुष कितना सुन्दर है! How beautiful the rainbow is!
5. उसने कितना बुरा व्यवहार किया है! How badly he has behaved!
6. आह! उसका सर्वनाश हो गया है! Alas! He has been ruined!
7. देहली में दूध कितना दुर्लभ पदार्थ है! How rare milk is in Delhi!
8. ईश्वर हमारे प्रधानमन्त्री की रक्षा करे! May God protect our Prime Minister!
9. ईश्वर करे आप जीवन में सफल हों! May you be successful in life!
10. मेरी इच्छा है कि मैं इस समय खैर में होता! I wish I were in Khair now!
11. क्या ही अच्छा होता यदि आज सरदार पटेल जीवित होते! How good it would be if Sardar Patel were alive today!
12. ईश्वर मृतक की आत्मा को शान्ति प्रदान करे! May God grant peace to the soul of the departed!
13. आह! हमारे शत्रु बहुत अधिक शक्तिशाली हैं! Alas! Our enemies are too powerful!
14. तुम्हारा भाई कितना आलसी है! How lazy your brother is!
15. तुम कितने अधिक मूर्ख हो! How very foolish you are!
16. मेरी इच्छा है कि मैं उससे पहले ही मिल लिया होता! I wish I had met him earlier!
17. मेरी इच्छा है कि मैंने पिताजी की शिक्षा पर ध्यान दिया होता! I wish I had paid attention to my father’s advice!
18. मेरी इच्छा है कि मैंने अपना समय नष्ट न किया होता! I wish I had not wasted my time!

Difficult words: इन्द्रधनुष = rainbow; सुहावना = beautiful, pleasant: कितना बुरा = how badly; कितना दुर्लभ पदार्थ = what a rare article; सफल होना = to succeed: शक्तिशाली = strong; मृतक की आत्मा = the departed soul; पहले ही = earlier; क्या ही अच्छा होता = would that.

Learn other English Grammar in Hindi Translation:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*