
Use of “Be” Forms (Is, Am, Are, Was, Were, Will be, Shall be)
“To Be” verb अंग्रेज़ी की सबसे महत्वपूर्ण और सामान्य verb में से एक है। इसका प्रयोग किसी व्यक्ति या वस्तु की स्थिति (state), पहचान (identity), गुण (condition) या अस्तित्व (existence) बताने के लिए किया जाता है।
- Present Tense में – I के साथ am, he, she, it या किसी singular noun के साथ is, और you, we, they या plural nouns के साथ are का प्रयोग होता है।
- Past Tense में – I, he, she, it के साथ was, और you, we, they के साथ were प्रयोग किया जाता है।
- Future Tense में – सभी subjects के साथ will be या shall be का प्रयोग होता है।
- Negative वाक्य बनाने के लिए is/am/are/was/were के बाद not लगाया जाता है, जैसे He is not lazy.
- Interrogative वाक्य बनाने के लिए इन्हें वाक्य की शुरुआत में लाया जाता है, जैसे Is he lazy?
अतः “To Be” का सही प्रयोग सीखना अंग्रेज़ी में सही और स्पष्ट वाक्य बनाने के लिए बहुत आवश्यक है।
Use of Is, Am, Are, Was, Were, Will be, Shall be:
| हिंदी वाक्य | English Translation |
|---|---|
| 1. यह मेरी नई किताब है। | This is my new book. |
| 2. वह तुम्हारा घर है। | That is your house. |
| 3. ये मेरे दोस्त हैं। | These are my friends. |
| 4. वे हमारे अध्यापक हैं। | Those are our teachers. |
| 5. यह कल बहुत महंगा था। | This was very expensive yesterday. |
| 6. वे कल स्कूल में नहीं थे। | Those were not in the school yesterday. |
| 7. यह बहुत अच्छा दिन है। | This is a very good day. |
| 8. ये फूल बहुत सुन्दर हैं। | These flowers are very beautiful. |
| 9. वह आने वाले समय में प्रसिद्ध अभिनेता होगा। | That will be a famous actor in the future. |
| 10. ये हमारे लिए बहुत उपयोगी होंगे। | These will be very useful for us. |
| 11. यह एक सेब है। | This is an apple. |
| 12. क्या वे पक्षी हैं? | Are those birds? |
| 13. यह एक सेब नहीं था। | This was not a apple. |
(A) Affirmative (Positive) Sentences
Present Tense :
- तुमं बुद्धिमान हो।
You are wise. - मैं एक विद्यार्थी हैं।
I am a student. - वे बहुत मोटे हैं।
They are very fat. - हरी अमीर है।
Hari is rich. - शीला निर्धन है।
Shila is poor. - पिताजी साहसी हैं।
Father is courageous.
Past Tense:
- हम मीटिंग में थे।
We were in the meeting. - अकबर अच्छा राजा था।
Akbar was a good king. - पंडित नेहरू महान देशभक्त थे।
Pandit Nehru was a great patriot. - राम के भाई क्रोधित थे।
Rama’s brothers were angry. - पिताजी कल नाराज थे।
Father was angry yesterday. - मैं प्रसन्न था।
I was happy. - तुम दुःखी थे।
You were sad.
Future Tense :
- वह आज यहाँ होगा।
He will be here today. - मुझे देर हो जायेगी।
I shall be late. - मीटिंग पाँच बजे समाप्त होगी।
The meeting will be over at five. - वे मेरे साथ होंगे।
They will be with me. - हम वहाँ उपस्थित होंगे।
We shall be present there.
अनुवाद के नियम
- अंग्रेजी भाषा में तीन Tense- (i) Present Tense (वर्तमान काल), (ii) Past Tense (भूतकाल) और (iii) Future Tense (भविष्य काल) होते हैं।
- Is, Am, Are, Was, Were, Will be, Shall Be; Be क्रिया के विभिन्न रूप हैं।
Present Tense:
- He, She, It तथा एकवचन की संज्ञाओं के साथ Is का प्रयोग होता है।
नोट– माताजी, पिताजी, मास्टर साहब, प्रधानाचार्य, चाचा जी, दादा जी, महात्मा गांधी, राणा प्रताप, मुहम्मद साहब, ईसा मसीह, स्वामी दयानन्द आदि महापुरुषों के साथ अंग्रेजी में Is का ही प्रयोग होता है जबकि हिन्दी भाषा में सम्मानित व्यक्तियों के लिए ‘हैं’ का प्रयोग होता है।
- I के साथ ‘हूँ’ के लिए Am का प्रयोग होता है।
- You, They, We तथा बहुवचन की संज्ञाओं (Plural Nouns) के साथ Are का प्रयोग होता है।
Past Tense:
- I, He, She, It तथा एकवचन की संज्ञाओं (Singular Nouns) के साथ Was का प्रयोग होता है। (उदाहरण 8, 9, 11, 12)
- We, You, They तथा बहुवचन की संज्ञाओं (Plural Nouns) के साथ Were का प्रयोग होता है (उदाहरण 7, 10, 13)
विशेष-Past Tense में सम्मानित व्यक्तियों के लिए Was का प्रयोग होता है यद्यपि हिन्दी भाषा में इनके लिए ‘थे’ का प्रयोग होता है।
Future Tense:
- I, We के साथ Shall be का प्रयोग होता है।
- I. We को छोड़कर Future Tense में अन्य सब कर्ताओं Subjects के साथ Will be का प्रयो होता है।
EXERCISE 1. Present Tense (Positive Sentences):
| Hindi Sentence | English Translation |
|---|---|
| 1. राकेश का भाई चतुर है। | Rakesh’s brother is intelligent. |
| 2. मैं एक अवकाश प्राप्त अध्यापक हूँ। | I am a retired teacher. |
| 3. सेठ बिरक बहुत ही अधिक धनी हैं। | Seth Birak is very wealthy. |
| 4. गाँव का किसान निर्धन होता है। | The farmer of the village is poor. |
| 5. मेरा सबसे प्रिय पुत्र महेश बहुत मोटा है। | My most beloved son Mahesh is very fat. |
| 6. महेश का सबसे छोटा भाई परिवार में सबसे अधिक लम्बा है। | Mahesh’s youngest brother is the tallest in the family. |
| 7. मेरा पुत्र महेश चतुर और परिश्रमी है। | My son Mahesh is intelligent and hardworking. |
| 8. ईश्वर सर्वशक्तिमान, सर्वव्यापी और दयावान है। | God is all-powerful, omnipresent, and merciful. |
| 9. आज तुम्हारी माताजी तुम्हारे परीक्षाफल से अधिक प्रसन्न हैं। | Today your mother is very happy with your exam result. |
| 10. कुंबले भारत का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है। | Kumble is the best bowler of India. |
EXERCISE 2. Past Tense (Positive Sentences):
| Hindi Sentence | English Translation |
|---|---|
| 11. केशवदेव शर्मा मेरा सबसे प्रिय मित्र था। | Keshavdev Sharma was my dearest friend. |
| 12. पृथ्वीराज चौहान कन्नौज नरेश जयचन्द्र के शत्रु थे। | Prithviraj Chauhan was the enemy of Jaichand, the king of Kannauj. |
| 13. मुगल सम्राट बाबर बहुत साहसी था। | The Mughal emperor Babur was very brave. |
| 14. नेताजी सुभाषचन्द्र बोस महान देशभक्त थे। | Netaji Subhas Chandra Bose was a great patriot. |
| 15. राणा प्रताप के प्रधानमंत्री भामाशाह बहुत अमीर थे। | Rana Pratap’s prime minister, Bhamashah, was very rich. |
| 16. हिन्दी के प्रसिद्ध कवि कबीर महान समाज सुधारक थे। | The famous Hindi poet Kabir was a great social reformer. |
| 17. शंकराचार्य भारत के सर्वश्रेष्ठ दार्शनिक थे। | Shankaracharya was India’s greatest philosopher. |
| 18. सुल्तान नासिरुद्दीन आदर्शवादी बादशाह थे। | Sultan Nasiruddin was an idealistic king. |
| 19. लोमड़ी के लिए बाग के सब अंगूर खट्टे थे। | All the grapes in the garden were sour for the fox. |
| 20. तुम्हारे भाई कल कक्षा से बुखार के कारण अनुपस्थित थे। | Your brother was absent from class yesterday due to fever. |
EXERCISE 3. Future Tense (Positive Sentences):
| Hindi Sentence | English Translation |
|---|---|
| 21. मैं अपने मित्रों के साथ कॉलेज की मीटिंग में हूँगा। | I will be at the college meeting with my friends. |
| 22. पिताजी देर से अपने ऑफिस में जायेंगे। | Father will go to his office late. |
| 23. तुम कल मेरे साथ कानपुर में होंगे। | You will be with me in Kanpur tomorrow. |
| 24. माताजी नुमाइश में होंगी। | Mother will be at the exhibition. |
| 25. मीटिंग शाम तक समाप्त होगी। | The meeting will be over by evening. |
| 26. प्रधानमंत्री इस समय राष्ट्रपति भवन में होंगे। | The Prime Minister will be at the Rashtrapati Bhavan at this time. |
| 27. हम कल इस समय स्टेशन पर होंगे। | We will be at the station at this time tomorrow. |
| 28. यह दुकानदार कल इस समय अपनी दुकान पर होगा। | This shopkeeper will be at his shop at this time tomorrow. |
| 29. तुम्हारा सबसे छोटा पुत्र मुकेश इंजीनियर अवश्य होगा। | Your youngest son Mukesh will definitely be an engineer. |
| 30. ग्रहण के समय चाँद बादलों में होगा। | The moon will be behind the clouds during the eclipse. |
(B) Negative Sentences
Present Tense:
- वह धनी नहीं है।
He is not rich. - मैं आलसी नहीं हैं।
I am not lazy. - तुम मेरे मित्र नहीं हो।
You are not my friend. - कुछ विद्यार्थी कक्षा में नहीं हैं।
Some students are not in the class. - यह भिखारी भूखा नहीं है।
This beggar is not hungry.
Past Tense:
- राम शहर में नहीं था।
Rama was not in the city. - तुम्हारे भाई उपस्थित नहीं थे।
Your brothers were not present. - गौतम बुद्ध निर्दयी नहीं थे।
Gautam Buddha was not cruel. - आम खट्टा नहीं था।
The mango was not sour. - वे क्रोधित नहीं थे।
They were not angry.
Future Tense:
- मैं वहाँ नहीं हूँगा।
I shall not be there. - तुम कक्षा में नहीं होगे।
You will not be in the class. - चपरासी गेट पर नहीं होगा।
The peon will not be at the gate. - माताजी मन्दिर में नहीं होगी।
Mother will not be in the temple. - शेर पिंजड़े में नहीं होगा।
The lion will not be in the cage.
अनुवाद के नियम-
- Is, Am, Are, Was, किया जाता है। Were, Will तथा Shall के बाद ‘नहीं’ के लिए Not का प्रयोग किया जाता है।
- Future Tense में Not-Will, Shall के बाद किन्तु Be से पहले लिखा जाता है।
EXERCISE 4. Present Tense (Negative Sentences):
| Hindi Sentence | English Translation |
|---|---|
| 1. मेरा भाई इस समय कॉलेज का विद्यार्थी नहीं है। | My brother is not a student of the college at this time. |
| 2. तुम्हारा भाई आलसी और मक्कार नहीं है। | Your brother is not lazy or deceitful. |
| 3. कुछ प्रोफेसर अब मीटिंग में नहीं हैं। | Some professors are not in the meeting now. |
| 4. यह लड़का कंजूस नहीं है। | This boy is not miserly. |
| 5. तुम्हारे भाई अस्पताल में नहीं हैं। | Your brother is not in the hospital. |
| 6. हमारे पिताजी इस समय घर पर नहीं हैं। | Our father is not at home at this time. |
| 7. माताजी इस समय अस्पताल में नहीं हैं। | Mother is not in the hospital at this time. |
| 8. हमारे प्रधानमंत्री मूर्ख नहीं हैं। | Our Prime Minister is not foolish. |
EXERCISE 5. Past Tense (Negative Sentences):
| Hindi Sentence | English Translation |
|---|---|
| 9. यह गरीब भिखारी कल भूखा नहीं था। | This poor beggar was not hungry yesterday. |
| 10. वह गेटकीपर साहसी नहीं था। | That gatekeeper was not brave. |
| 11. राणा प्रताप का चेतक कमजोर नहीं था। | Rana Pratap’s horse, Chetak, was not weak. |
| 12. तुम्हारे भेजे हुए आम खट्टे नहीं थे। | The mangoes you sent were not sour. |
| 13. यह किसान भाग्यवादी नहीं था। | This farmer was not fatalistic. |
| 14. पिताजी कल ऑफिस में नहीं थे। | Father was not in the office yesterday. |
| 15. मायादेवी व्यावहारिक महिला नहीं थी। | Mayadevi was not a practical woman. |
| 16. तुम्हारे भाई मेरे शत्रु नहीं थे। | Your brothers were not my enemies. |
| 17. मुगल सम्राट जहाँगीर अभागे नहीं थे। | The Mughal emperor Jahangir was not unfortunate. |
| 18. अलाउद्दीन खिलजी आदर्शवादी नहीं था। | Alauddin Khilji was not idealistic. |
| 19. गुरु गोविन्द सिंह कायर नहीं थे। | Guru Gobind Singh was not cowardly. |
EXERCISE 6. Future Tense (Negative Sentences):
| Hindi Sentence | English Translation |
|---|---|
| 20. तुम्हारा पुत्र इस समय अपने ऑफिस में नहीं होगा। | Your son will not be in his office at this time. |
| 21. तुम्हारा मित्र मेरे शत्रु के साथ नहीं होगा। | Your friend will not be with my enemy. |
| 22. वह पोस्टमैन इस समय पोस्ट ऑफिस में नहीं होगा। | That postman will not be at the post office at this time. |
| 23. महेन्द्र इस समय दुकान पर नहीं होगा। | Mahendra will not be at the shop at this time. |
| 24. प्रधानाचार्य जी इस समय मैनेजर साहब के निवास स्थान पर नहीं होंगे। | The principal will not be at the manager’s residence at this time. |
(C) Interrogative Sentences (Question Form)
Present Tense:
- क्या राम मोटा है?
Is Rama fat? - क्या तुम बीमार हों?
Are you ill? - क्या वह स्वस्थ नहीं है?
Is he not healthy? - क्या वह लड़की कमजोर है?
Is that girl weak?
Past Tense:
- क्या वह लड़का निर्धन था?
Was that boy poor? - क्या मोहन कमरे में था?
Was Mohan in the room? - क्या कैदी भूखा नहीं था?
Was the prisoner not hungry? - क्या कौआ प्यासा था?
Was the crow thirsty? - क्या मोहन का भाई दुःखी था?
Was Mohan’s brother sad?
Future Tense:
- क्या वे आज अनुपस्थित थे?
Were they absent today? - क्या वह मीटिंग में होगा?
Will he be in the meeting? - क्या तुम अपने गांव में होगे?
Will you be in your village? - क्या रेलगाड़ी प्लेटफार्म पर होगी?
Will the train be at the platform? - क्या तोता पिंजड़े में होगा?
Will the parrot be in the cage? - वहाँ कौन होगा?
Who will be there?
अनुवाद के नियम-
- Is, Am, Are, Was, Were, Will और Shall कर्ता के अनुसार कर्ता (Subject) से पहले लिखे जाते हैं।
- अगर ऐसा वाक्य Negative भी है तो ‘नहीं’ के लिए Not का प्रयोग किया जाता है।
- Not को कर्ता के बाद तथा पूरक (Complement) से पहले लिखते हैं।
संकेत-(i) Is, Am, Are, Was, Were का प्रयोग Main Verb की तरह हुआ है।
- Will be, Shall be में Will, Shall सहायक क्रिया हैं और Be मुख्य क्रिया है।
EXERCISE 7. Present Tense (Interrogative Sentences):
| Hindi Sentence | English Translation |
|---|---|
| 1. क्या यह सिक्का खोटा है? | Is this coin counterfeit? |
| 2. क्या शेख शक्ति का भूखा है? | Is Sheikh hungry for power? |
| 3. क्या तुम्हारा कारखाना बड़ा है? | Is your factory big? |
| 4. क्या तुम्हारा भाई लालची है? | Is your brother greedy? |
| 5. क्या यह सैनिक कायर है? | Is this soldier cowardly? |
| 6. क्या ये स्काउट देशभक्त हैं? | Are these scouts patriotic? |
| 7. क्या यह चीता अंधा है? | Is this cheetah blind? |
| 8. क्या नेताजी मालदार हैं? | Is Netaji wealthy? |
| 9. क्या हिमानी शैतान है? | Is Himani naughty? |
| 10. क्या अंशु बातूनी है? | Is Anshu talkative? |
EXERCISE 8. Past Tense (Interrogative Sentences):
| Hindi Sentence | English Translation |
|---|---|
| 11. क्या यह फैक्टरी तुम्हारी थी? | Was this factory yours? |
| 12. क्या यह स्कूटर तुम्हारे भाई का था? | Was this scooter your brother’s? |
| 13. क्या हिलेरी की बुआ बीमार थी? | Was Hillary’s aunt ill? |
| 14. क्या वह हाथी बहुत अधिक विशालकाय था? | Was that elephant very huge? |
| 15. क्या पादरी साहब गिरजाघर में थे? | Was the priest in the church? |
| 16. क्या कुछ महिलाएं चिड़ियाघर में थीं? | Were some women at the zoo? |
| 17. क्या वह सर्प अंधा था? | Was that snake blind? |
| 18. क्या तुम्हारी माताजी अपाहिज (विकलांग) थीं? | Was your mother disabled? |
| 19. क्या मुगल सम्राट शाहजहाँ अभागा नहीं था? | Was the Mughal emperor Shah Jahan not unfortunate? |
EXERCISE 9. Future Tense (Interrogative Sentences):
| Hindi Sentence | English Translation |
|---|---|
| 20. क्या अब भारत में चुनाव फिर होंगे? | Will elections be held again in India now? |
| 21. क्या प्रधानाचार्य जी ऑफिस में होंगे? | Will the principal be in the office? |
| 22. क्या वह भिखारी गंगाजी के किनारे होगा? | Will that beggar be on the bank of the Ganges? |
| 23. क्या आज संसद में वाद-विवाद होगा? | Will there be a debate in Parliament today? |
| 24. क्या ये सैनिक कल नुमाइश में होंगे? | Will these soldiers be at the exhibition tomorrow? |
| 25. क्या तुम्हारी माताजी अजायबघर में होगी? | Will your mother be at the museum? |
| 26. क्या मैनेजर साहब इस समय अपने निवास स्थान पर होंगे? | Will the manager be at his residence at this time? |
| 27. क्या शेर पिंजरे में होगा? | Will the lion be in the cage? |
| 28. क्या तुम्हारा भाई बाग में होगा? | Will your brother be in the garden? |
| 29. क्या मगरमच्छ नदी में होगा? | Will the crocodile be in the river? |
“To Be” verb का अर्थ होता है “होना”। इसका प्रयोग किसी व्यक्ति या वस्तु की स्थिति, पहचान या गुण बताने के लिए किया जाता है।
EXERCISE 10. (Miscellaneous) Translate the following sentences into English:
| हिंदी वाक्य | English Translation |
|---|---|
| 1. मैं खुश हूँ। | I am happy. |
| 2. वह मेरा मित्र है। | He is my friend. |
| 3. वे स्कूल में हैं। | They are in the school. |
| 4. तुम बहुत समझदार हो। | You are very intelligent. |
| 5. वह आज घर पर है। | She is at home today. |
| 6. हम थके हुए हैं। | We are tired. |
| 7. मैं तैयार हूँ। | I am ready. |
| 8. यह किताब बहुत उपयोगी है। | This book is very useful. |
| 9. वे मेरे पड़ोसी हैं। | They are my neighbours. |
| 10. मैं एक अध्यापक हूँ। | I am a teacher. |
| 11. कल बहुत ठंड थी। | It was very cold yesterday. |
| 12. वह कल बीमार था। | He was ill yesterday. |
| 13. हम उस समय बहुत खुश थे। | We were very happy then. |
| 14. वे मेरे साथ थे। | They were with me. |
| 15. वह वहाँ नहीं थी। | She was not there. |
| 16. मैं कल व्यस्त था। | I was busy yesterday. |
| 17. बच्चे मैदान में थे। | The children were in the ground. |
| 18. कमरा बहुत साफ था। | The room was very clean. |
| 19. तुम उस समय कहाँ थे? | Where were you at that time? |
| 20. हम दोस्त थे। | We were friends. |
| 21. मैं कल वहाँ रहूँगा। | I shall be there tomorrow. |
| 22. वह एक डॉक्टर बनेगा। | He will be a doctor. |
| 23. हम जल्द तैयार होंगे। | We shall be ready soon. |
| 24. वे अगले हफ्ते यहाँ होंगे। | They will be here next week. |
| 25. यह परीक्षा कठिन होगी। | The exam will be difficult. |
| 26. मैं अगले महीने व्यस्त रहूँगा। | I shall be busy next month. |
| 27. तुम बहुत सफल होगे। | You will be very successful. |
| 28. मौसम अच्छा होगा। | The weather will be fine. |
| 29. हम सब खुश होंगे। | We shall be happy. |
| 30. वह जल्द प्रसिद्ध होगा। | He will be famous soon. |
| 31. मैं जब तुमसे मिला था, तब बहुत खुश था। | I was very happy when I met you. |
| 32. वे उस समय परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। | They were preparing for the exam at that time. |
| 33. वह कल पूरे दिन घर पर अकेली थी। | She was alone at home the whole day yesterday. |
| 34. जब मैं छोटा था, तब बहुत शरारती था। | I was very naughty when I was a child. |
| 35. मौसम कल सुबह बहुत ठंडा था। | The weather was very cold in the morning yesterday. |
| 36. वे सभी मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे। | They were all my best friends. |
| 37. वह कल बाजार में अपने पिता के साथ था। | He was in the market with his father yesterday. |
| 38. हम उस समय स्कूल में नहीं थे। | We were not in the school at that time. |
| 39. यह कमरा पहले बहुत गंदा था, पर अब साफ है। | This room was very dirty before, but now it is clean. |
| 40. मैं आज बहुत थका हुआ हूँ क्योंकि मैंने बहुत काम किया। | I am very tired today because I have worked a lot. |
| 41. वह हमेशा समय पर होती है। | She is always on time. |
| 42. तुम आज बहुत खुश लग रहे हो। | You are looking very happy today. |
| 43. वे अभी मीटिंग में हैं, बाद में आएंगे। | They are in a meeting right now; they will come later. |
| 44. हम सभी आज बहुत व्यस्त हैं। | We all are very busy today. |
| 45. यह किताब बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है। | This book is very useful for children. |
| 46. मेरे पिताजी आज घर पर नहीं हैं। | My father is not at home today. |
| 47. हम अगले साल दिल्ली में रहेंगे। | We shall be living in Delhi next year. |
| 48. वह जल्द ही बहुत प्रसिद्ध अभिनेता होगा। | He will be a very famous actor soon. |
| 49. जब तुम पहुँचोगे, मैं वहाँ रहूँगा। | I shall be there when you arrive. |
| 50. वे अगले सोमवार को बैठक में होंगे। | They will be in the meeting next Monday. |
| 51. जब बारिश होगी, सब खुश होंगे। | Everyone will be happy when it rains. |
| 52. वह कुछ दिनों में ठीक हो जाएगी। | She will be fine in a few days. |
| 53. बच्चे कल स्कूल में व्यस्त होंगे। | The children will be busy at school tomorrow. |
| 54. मेरा भाई अगले साल कॉलेज का छात्र होगा। | My brother will be a college student next year. |
| 55. हम कल इस समय यात्रा कर रहे होंगे। | We shall be travelling at this time tomorrow. |
| 56. जब वह वापस आएगा, तब रात हो चुकी होगी। | It will be night when he returns. |
| 57. यह तुम्हारे लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा। | It will be a great experience for you. |
| 58. मैं हमेशा तुम्हारा मित्र रहूँगा। | I shall always be your friend. |
| 59. जब मैं बूढ़ा हो जाऊँगा, तब भी खुश रहूँगा। | I shall be happy even when I grow old. |
| 60. यह जीवन का सबसे अच्छा दिन होगा। | It will be the best day of life. |