आत्मकथा और आत्मकथाकार – लेखक और रचनाएँ, हिन्दी

ATMAKATHA AUR ATMAKATHA KAR - HINDI

हिन्दी की आत्मकथा और आत्मकथाकार

हिन्दी का प्रथम आत्मचरित/आत्मकथा पद्य (poetry) में “अर्द्धकथानक” (बनारसी दास) तथा गद्य (prose) में “स्वरचित आत्मचरित” (दयानंद सरस्वती) है। लेखक जब स्वयं अपने जीवन को लेखाकार अथवा पुस्तकाकार रूप में हमारे सामने रखता है, तब उसे आत्मकथा कहा जाता है। आत्मकथा गद्य की एक नवीन विधा है।

आत्मकथाएं और आत्मकथाकार

हिन्दी के आत्मकथाएं और आत्मकथाकार की लिस्ट उनके लेखक और रचनाओं के आधार पर चार प्रकार के भागों में बांटा गया है। जो निम्नलिखित है-

  1. मौलिक आत्मकथाएं और आत्मकथाकार
  2. महिला लेखन धारा की आत्मकथाएं
  3. दलित लेखन धारा की आत्मकथाएं
  4. अनुदित आत्मकथाएं और आत्मकथाकार

मौलिक आत्मकथाएं और आत्मकथाकार

क्रम आत्मकथा आत्मकथाकार
1. अर्द्धकथानक (1641 ई.) बनारसीदास जैन
2. स्वरचित आत्मचरित (1879 ई.) दयानंद सरस्वती
3. मुझमें देव जीवन का विकास (1909 ई.) सत्यानंद अग्निहोत्री
4. मेरे जीवन के अनुभव (1914 ई.) संत राय
5. फिजी द्वीप में मेरे इक्कीस वर्ष (1914 ई.) तोताराम सनाढ्य
6. मेरा संक्षिप्त जीवन चरित्र-मेरा लिखित (1920 ई.) राधाचरण गोस्वामी
7. आपबीता : काले पानी के कारावास की कहानी (1921 ई.) भाई परमानंद
8. कल्याण मार्ग का पथिक (1925 ई.) स्वामी श्रद्धानंद
9. आपबीती (1933 ई.) लज्जाराम मेहता शर्मा
10. मैं क्रांतिकारी कैसे बना (1933 ई.) राम विलास शुक्ल
11. प्रवासी की आत्मकथा (1939 ई.) भवानी दयाल संन्यासी
12. मेरी असफलताएँ (1941 ई.) गुलाब राय
13. मेरी आत्म कहानी (1943 ई.) श्यामसुंदर दास
14. पत्रकार की आत्मकथा (1943 ई.) मूलचंद अग्रवाल
15. आत्मकथा (1943 ई.) महात्मा नारायण स्वामी
16. मेरी जीवन यात्रा (भाग-1-1944 ई., भाग-2-1949 ई., भाग-3, 4, 5–1967 ई.) राहुल सांकृत्यायन
17. आत्मकथा (1946 ई.) लाला लाजपत राय
18. अपनों की खोज में या बुकसेलर की डायरी (1947 ई.) रामकुमार विद्यार्थी ‘रावी’
19. मेरी जीवन कहानी (1948 ई.) गणेश नारायण सोमाणी
20. मेरा जीवन प्रवाह (1948 ई.) वियोगी हरि
21. मेरी जीवन गाथा (1949 ई.) क्षुल्लक गणेश प्रसाद वर्णी
22. उलझी स्मृतियाँ (1950 ई.) विनोद शंकर व्यास
23. स्वतंत्रता की खोज में (1951 ई.) सत्यदेव परिव्राजक
24. जीवन चक्र (1951 ई.) गंगा प्रसाद उपाध्याय
25. क्रांतिकारी की आत्मकथा (1951 ई.) मन्मथनाथ गुप्त
26. अज्ञात जीवन (1952 ई.) अजित प्रसाद जैन
27. परिव्राजक की प्रजा (1952 ई.) शांतिप्रिय द्विवेदी
28. सिंहावलोकन (भाग-1,2–1952 ई.; भाग-3-1955 ई.) यशपाल
29. चांद-सूरज के वीरन (1952 ई.) देवेंद्र सत्यार्थी
30. साहित्यिक जीवन के अनुभव (1953 ई.) किशोरीदास बाजपेयी
31. मुदर्रिस की रामकहानी (1953 ई.) कालीदास कपूर
32. मेरी जीवन कहानी (1956 ई.) रमादेवी मुरारका
33. समय का फेर (1956 ई.) एल. पी. नागर
34. मेरी जीवन यात्रा (1956 ई.) जानकी देवी बजाज
35. आत्मकथा : आपबीती-जगबीती (1957 ई.) नरदेव शास्त्री
36. मेरा नाटक काल (1957 ई.) राधेश्याम कथावाचक
37. मेरी अपनी कथा (1958 ई.) पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
38. आत्म परीक्षण (भाग-1, 2, 3-1958 ई.) सेठ गोविन्द दास
39. आत्मकथा (1958 ई.) राम प्रसाद बिस्मिल
40. बचपन के दो दिन (1959 ई.); यौवन के द्वार पर (1970 ई.) डॉ. देवराज उपाध्याय
41. साठ वर्ष : एक रेखांकन (1960 ई.) सुमित्रानंदन पंत
42. अपनी खबर (1960 ई.) पांडेय बेचन शर्मा ‘उग्र’
43. मेरी आत्मकहानी (1963 ई.) आचार्य चतुरसेन शास्त्री
44. क्रांति पथ का पथिक (1966 ई.) पृथ्वी सिंह आजाद
45. जीवन के चार अध्याय (1966 ई.) भुवनेश्वर माधव मिश्र
46. आत्मकथा और संस्मरण (1967 ई.) गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी
47. क्या भूलू क्या याद करूं (1969 ई.); नीड़ का निर्माण फिर (1970 ई.); बसेरे से दूर (1978 ई.); दशद्वार से सोपान तक (1985 ई.) हरिवंशराय बच्चन
48. अपनी कहानी (1970 ई.) वृंदावन लाल वर्मा
49. प्रत्यक्ष जीवन शास्त्र (1970 ई.) हीरालाल शास्त्री
50. सेवा, सृजन और संघर्ष (1972 ई.) व्योहार राजेन्द्र सिंह
51. भूली बातें याद करूं (1973 ई.) राधाकृष्ण बिरला
52. विदा बंधु विदा (1973 ई.) प्रणव कुमार वंद्योपाध्याय
53. एक आत्मकथा अरुणायन (1974 ई.) पोद्दार रामवतार ‘अरुण’
54. मेरी फिल्मी आत्मकथा (1974 ई.) बलराज साहनी
55. राह चलते चलते (1976 ई.) रामेश्वर टांटिया
56. घर की बात (1983 ई.), अपनी धरती अपने लोग (1996 ई.) रामविलास शर्मा
57. राख से लपटें (1984 ई.) पुरुषोत्तम दास टंडन
58. मेरा जीवन (1985 ई.) शिवपूजन सहाय
59. मेरे सात जनम (खंड-1,2,3) हंसराज रहबर
60. टुकड़े-टुकड़े दास्तान (1986 ई.) अमृतलाल नागर
61. मेरी जीवनधारा (1987 ई.) यशपाल जैन
62. आत्म परिचय (1988 ई.) फणीश्वर नाथ ‘रेणु’
63. अर्धकथा (1988 ई.) डॉ. नगेन्द्र
64. तपती पगडंडियों पर पदयात्रा (1989 ई.) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’
65. सहचर है समय (1991 ई.) रामदरश मिश्र
66. फुरसत के दिन (2000 ई.); जो मैने जिया (1992 ई.): यादों का चिराग (1997 ई.); जलती हुई नदी (1999 ई.) कमलेश्वर
67. कहो व्यास कैसी कटी (1994 ई.) गोपाल प्रसाद व्यास
68. गालिब छुटी शराब (2000 ई.) रवीन्द्र कालिया
69. मुड़ मुड़कर देखता हूँ (2001 ई.) राजेन्द्र यादव
70. वह जो यथार्थ था (2001 ई.)। आखिलेश
71. आज के अतीत (2003 ई०) भीष्म साहनी
72. पाव भर जीरे में ब्रह्मभोज (2003 ई.) अशोक बाजपेयी
73. मैंने मांडू नहीं देखा (2003 ई.) स्वदेश दीपक
74. वसन्त से पतझर तक (2005 ई.) रवीन्द्रनाथ त्यागी
75. पंखहीन (2004 ई.); मुक्त गगन में (2004 ई.); पंछी उड़ गया (2004 ई.) विष्णु प्रभाकर
76. एक अंतहीन तलाश (2007 ई.) कन्हैयालाल नंदन
77. गुजरा कहाँ-कहाँ से (2007 ई.) देवेश ठाकुर

महिला लेखन धारा की आत्मकथाएं

क्रम आत्मकथा लेखिका
1. दस्तक जिन्दगी की (1990ई.); मोड़ जिन्दगी का (1996 ई.) प्रतिभा अग्रवाल
2. जो कहा नहीं गया (1996 ई.) कुसुम अंसल
3. लगता नहीं है दिल मेरा (1997 ई.) कृष्णा अग्निहोत्री
4. बूंद बावड़ी (1999 ई.) पद्मा सचदेव
5. कुछ कही कुछ अनकही (2000 ई.) शीला झुनझुनवाला
6. कस्तूरी कुण्डल बसै (2002 ई.); गुड़िया भीतर गुड़िया (2008 ई.) मैत्रेयी पुष्पा
7. हादसे (2005 ई.) रमणिका गुप्ता
8. एक कहानी यह भी (2007 ई.) मन्नू भण्डारी
9. अन्या से अनन्या (2007 ई.) प्रभा खेतान
10. पिंजड़े की मैना (2008 ई.) चन्द्रकिरण सौनरेक्सा

दलित लेखन धारा की आत्मकथाएं

1. अपने-अपने पिंजरे (भाग 1– 1995 ई. भाग 2– 2000 ई.) मोहन नैमिशराय
2. जूठन (1997 ई.) ओम प्रकाश वाल्मीकि
3. तिरस्कृत (2002 ई.); संतप्त (2006 ई.) सूरजपाल चौहान
4. मेरा बचपन मेरे कंधों पर (2009 ई.) श्योराज सिंह बेचैन
5. मुर्दहिया (2010 ई.) डॉ. तुलसीराम
6. शिकंजे का दर्द (2012 ई.) सुशीला टाकभौरे

अनुदित आत्मकथाएं और आत्मकथाकार

क्रम आत्मकथाकार आत्मकथा का मूल नाम, भाषा, प्रकाशन वर्ष हिन्दी अनुवाद का नाम
1. मीर तकी मीर जिक्र-ए-मीर, उर्दू, 1783 ई. जिक्रे-मीर
2. मुंशी लुत्फुल्ला एन ऑटोबायोग्राफी, अंग्रेजी, 1848 ई. एक आत्मकथा
3. महात्मा गाँधी आत्मचरित, गुजराती, 1926 ई. आत्मकथा अथवा सत्य के प्रयोग
4. सुभाष चंद्र बोस तरुणे सपन, बांग्ला, 1935 ई. तरुण के स्वप्न
5. जवाहर लाल नेहरू माई स्टोरी, अङ्ग्रेज़ी, 1936 ई. मेरी कहानी
6. वेद मेहता फेस टू फेस, अंग्रेजी, 1958 ई. मेरा जीवन संघर्ष
7. शचीन्द्र नाथ सान्याल बंदी जीवन, बांग्ला, 1963 ई. बंदी जीवन
8. हंसा वाडकर सांगत्ये एका, मराठी, 1972 ई. आभिनेत्री की आपबीती
9. जोश मलीहाबादी अमृता प्रीतम यादों की बारात, उर्दू, 1972 ई. रसीदी टिकट, पंजाबी, 1977 ई. यादों की बारात रसीदी टिकट
10. कमला दास माई स्टोरी, अंग्रेजी, 1977 ई. मेरी कहानी
11. दलीप कौर टिवाणा नंगे पैरों दा सफर, पंजाब, 1980 ई. नंगे पैरों का सफर

महत्वपूर्ण विधाओं के रचनाकार और रचनाएँ (लेखक और रचनाएँ)

उपन्यास-उपन्यासकार, कहानी-कहानीकार, नाटक-नाटककार, एकांकी-एकांकीकार, आलोचना-आलोचक, निबंध-निबंधकार, आत्मकथा-आत्मकथाकार, जीवनी-जीवनीकार, संस्मरण-संस्मरणकार, रेखाचित्र-रेखाचित्रकार, यात्राव्रतांत-यात्राव्रतांतकार, रिपोर्ताज-रचनाकार