
भारत का इतिहास प्राचीन सभ्यताओं, धार्मिक परंपराओं, स्थापत्य कला और ऐतिहासिक घटनाओं से समृद्ध रहा है। देश के विभिन्न भागों में स्थित हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, धोलावीरा, लोथल, सांची, नालंदा, तक्षशिला और हम्पी जैसे ऐतिहासिक स्थल प्राचीन भारत की संस्कृति एवं सभ्यता के महत्वपूर्ण प्रमाण प्रस्तुत करते हैं। इस लेख में भारत के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक स्थलों की सूची उनके खोजकर्ताओं, उत्खननकर्ताओं, खोज के वर्षों तथा प्रमुख प्राप्त अवशेषों और ऐतिहासिक महत्त्व के साथ दी गई है। यह जानकारी UPSC, UPPSC, SSC, रेलवे, CTET तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है।
भारत के प्रमुख पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक स्थल
1. सिंधु घाटी सभ्यता एवं हड़प्पा सभ्यता के प्रमुख स्थल
| ऐतिहासिक स्थल | खोजकर्ता / उत्खननकर्ता | प्रमुख खोज एवं प्राप्त अवशेष |
|---|---|---|
| हड़प्पा (पाकिस्तान) | दयाराम साहनी (1921) | अन्नागार, कब्रिस्तान, स्वास्तिक चिह्न, ताबूत शवाधान, शिवलिंग |
| मोहनजोदड़ो (पाकिस्तान) | राखलदास बनर्जी (1922) | विशाल स्नानागार, बृहद अन्नागार, कांस्य की नर्तकी, पशुपति मुहर, सूती वस्त्रों के प्रमाण |
| चन्हूदड़ो (पाकिस्तान) | एन. जी. मजूमदार (1931) | मनके एवं मुहर निर्माण केंद्र, खिलौने, कांस्य की बैलगाड़ी, हड्डियों की सुई |
| लोथल (गुजरात) | एस. आर. राव (1951) | बंदरगाह (गोदी), अग्निकुंड, शतरंज के प्रमाण, व्यापारिक गतिविधियों के अवशेष |
| रोपड़ / रूपनगर (पंजाब) | बी. बी. लाल (B. B. Lal) (1950) | सिंधु सभ्यता के अवशेष, सतलुज नदी के किनारे बस्ती |
| आलमगीरपुर (उत्तर प्रदेश) | यज्ञदत्त शर्मा (1958) | हड़प्पा संस्कृति का पूर्वी स्थल, मिट्टी के बर्तन, मनके, रोटी बेलने की चौकी |
| कालीबंगा (राजस्थान) | अमलानंद घोष (प्रारंभिक पहचान); बी. बी. लाल एवं बी. के. थापर (उत्खनन) | जुते हुए खेत के प्रमाण, अग्निवेदियां, काली चूड़ियां, ऊंट की हड्डियां |
| रंगपुर (गुजरात) | एस. आर. राव (1953–54) | धान की भूसी, कच्ची ईंटों का दुर्ग, नालियां, मृदभांड |
| सुरकोटदा (गुजरात) | जगपति जोशी (1964) | दुर्ग, कच्ची ईंटों की संरचना, हड़प्पा संस्कृति के अवशेष |
| धौलावीरा (गुजरात) | जगतपति जोशी (1967); आर. एस. बिष्ट (बाद का उत्खनन) | विशाल जल प्रबंधन प्रणाली, नगर के तीन भाग, दस बड़े अक्षरों वाला साइनबोर्ड, स्टेडियम जैसी संरचना |
| बनावली (हरियाणा) | रविंद्र सिंह बिष्ट (1973–74) | हड़प्पा-पूर्व एवं हड़प्पाकालीन संस्कृति के अवशेष |
| मीताथल (हरियाणा) | डॉ. सूरज भान (1968 में उत्खनन) | योजनाबद्ध नगर, दो भागों में विभाजित बस्ती, मिट्टी के बर्तन |
| अलीमुराद (सिंध) | एन. जी. मजूमदार (1928-31) | कुआं, कार्नेलियन के मनके, विशाल दुर्ग, बैल की मृण्मूर्ति, कांस्य कुल्हाड़ी |
| सुत्कागेनडोर (बलूचिस्तान) | ऑरेल स्टाइन (1927) | हड़प्पा सभ्यता का पश्चिमी स्थल, संभावित बंदरगाह, तांबे की कुल्हाड़ी, अस्थि-राख का पात्र |
| कुनुतासी (गुजरात) | एम. के. धावलिकर, एम. आर. आर. रावल एवं वाई. एम. चितलवास | व्यापार केंद्र, निगरानी स्तंभ, सेलखड़ी के मनके, तांबे की चूड़ियां |
| कोटदीजी (पाकिस्तान) | धुर्ये (1935); फजल अहमद खान (1953) | कांस्य की कुल्हाड़ी, तीराग्र, छेनी, अंगूठियां एवं चूड़ियां |
| बालाकोट (बलूचिस्तान) | जॉर्ज एफ. डेल्स (1963–70) | बंदरगाह, हड़प्पा-पूर्व एवं हड़प्पाकालीन अवशेष |
| मांड (जम्मू-कश्मीर) | जे. पी. जोशी एवं मधुबाला (1982) | विकसित हड़प्पा संस्कृति का उत्तरी स्थल, मृदभांड एवं टेराकोटा पिंडिकाएं |
| भगवानपुरा (हरियाणा) | जी. पी. जोशी | कांच की सफेद, काली एवं आसमानी चूड़ियां, तांबे की चूड़ियां |
| मुंडीगाक (अफगानिस्तान) | जे. एम. कैसल | सिंधु-सरस्वती सभ्यता से संबंधित पुरातात्विक अवशेष |
| देसलपुर (गुजरात) | पी. पी. पांड्या एवं ए. के. ढाके; बाद में सौंदरराजन | विशाल दीवारों वाला भवन, छज्जेदार कमरे |
| रोजड़ी (गुजरात) | पी. पी. पांड्या (1957–1959) | कच्ची ईंटों के चबूतरे, नालियां, गोमेद एवं बिल्लौर के मनके और बांट |
2. बौद्ध एवं जैन धर्म से संबंधित प्रमुख ऐतिहासिक स्थल
| ऐतिहासिक स्थल | खोजकर्ता / प्रमुख उत्खननकर्ता | प्रमुख खोज एवं ऐतिहासिक महत्त्व |
|---|---|---|
| बोधगया (बिहार) | अलेक्जेंडर कनिंघम | महाबोधि मंदिर एवं बौद्ध पुरास्थल का पुरातात्त्विक सर्वेक्षण; बुद्ध को यहीं ज्ञान प्राप्त हुआ |
| कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) | ए.सी.एल. कार्लाइल (1876); अलेक्जेंडर कनिंघम ने भी सर्वेक्षण किया | प्राचीन स्तूप एवं बुद्ध की महापरिनिर्वाण मुद्रा वाली प्रतिमा से संबंधित अवशेष |
| सारनाथ (उत्तर प्रदेश) | अलेक्जेंडर कनिंघम; एफ.ओ. ओर्टेल (1904–05) | धमेक स्तूप, अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष तथा बौद्ध अवशेष; बुद्ध का प्रथम उपदेश स्थल |
| लुंबिनी (नेपाल) | एंटोन फ्यूहरर (1896); पी.सी. मुखर्जी ने बाद में उत्खनन किया | अशोक स्तंभ एवं अभिलेख; गौतम बुद्ध का जन्मस्थान |
| नालंदा (बिहार) | अलेक्जेंडर कनिंघम ने पहचान एवं सर्वेक्षण किया; ए.एस.आई. द्वारा उत्खनन | प्राचीन बौद्ध विश्वविद्यालय, मठ, मंदिर एवं पुस्तकालय परिसर के अवशेष |
| तक्षशिला (पाकिस्तान) | सर जॉन मार्शल (1913–1934) | प्राचीन शिक्षा केंद्र, बौद्ध विहार, स्तूप एवं गांधार कला के अवशेष |
| वैशाली (बिहार) | अलेक्जेंडर कनिंघम; बाद में ए.एस.आई. द्वारा उत्खनन | प्राचीन गणराज्य, अशोक स्तंभ एवं बौद्ध-जैन धर्म से जुड़े अवशेष; कुंडग्राम महावीर से संबंधित है |
| राजगृह / राजगीर (बिहार) | अलेक्जेंडर कनिंघम द्वारा सर्वेक्षण एवं पहचान | प्राचीन मगध की राजधानी; बौद्ध एवं जैन धर्म के प्रमुख स्थल |
| सांची (मध्य प्रदेश) | जनरल टेलर (1818); अलेक्जेंडर कनिंघम एवं एफ.सी. मैसी ने उत्खनन किया | प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप, तोरण द्वार एवं अशोककालीन स्थापत्य |
3. अन्य प्रमुख ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल
| ऐतिहासिक स्थल | खोजकर्ता / प्रमुख सर्वेक्षक / उत्खननकर्ता | प्रमुख खोज एवं ऐतिहासिक महत्त्व |
|---|---|---|
| बादामी (कर्नाटक) | जेम्स बर्गेस द्वारा प्रमुख पुरातात्त्विक सर्वेक्षण | चालुक्य शासकों की प्राचीन राजधानी एवं प्रसिद्ध गुफा मंदिर |
| श्रीरंगपट्टनम (कर्नाटक) | कोई विशिष्ट खोजकर्ता नहीं | टीपू सुल्तान की राजधानी; श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर एवं ऐतिहासिक दुर्ग |
| उज्जैन (मध्य प्रदेश) | एच.डी. सांकलिया सहित पुरातत्त्वविदों द्वारा उत्खनन एवं अध्ययन | प्राचीन अवंतिका, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं प्राचीन नगरीय अवशेष |
| चिदंबरम (तमिलनाडु) | कोई विशिष्ट खोजकर्ता नहीं | प्रसिद्ध नटराज मंदिर एवं चोलकालीन धार्मिक केंद्र |
| कांचीपुरम (तमिलनाडु) | कोई एक निश्चित खोजकर्ता नहीं; पुरातत्त्व विभाग द्वारा अध्ययन | पल्लव एवं चोलकालीन स्थापत्य; कैलाशनाथ मंदिर |
| तंजावुर (तमिलनाडु) | कोई विशिष्ट खोजकर्ता नहीं | चोल राजधानी; राजराज चोल द्वारा निर्मित बृहदीश्वर मंदिर |
| हम्पी (कर्नाटक) | कर्नल कॉलिन मैकेंज़ी (1800) | विजयनगर साम्राज्य की राजधानी; मंदिर, महल एवं स्थापत्य अवशेष |
| शृंगेरी (कर्नाटक) | कोई विशिष्ट खोजकर्ता नहीं | आदि शंकराचार्य से संबंधित शारदा पीठ |
| द्वारका (गुजरात) | एस.आर. राव के नेतृत्व में समुद्री पुरातात्त्विक अन्वेषण | समुद्र के भीतर मिले प्राचीन संरचनात्मक एवं पुरातात्त्विक अवशेष; श्रीकृष्ण की परंपरा से संबंधित नगरी |
| श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) | कोई विशिष्ट खोजकर्ता नहीं; बी.एल. राइस ने अभिलेखों का अध्ययन किया | गोमतेश्वर बाहुबली की विशाल प्रतिमा एवं जैन तीर्थ |
परीक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण तथ्य
| पुरातत्त्वविद् / खोजकर्ता | संबंधित स्थल |
|---|---|
| अलेक्जेंडर कनिंघम | बौद्ध स्थलों का सर्वेक्षण; सारनाथ, नालंदा, वैशाली आदि |
| ए.सी.एल. कार्लाइल | कुशीनगर |
| एफ.ओ. ओर्टेल | सारनाथ (1904–05) |
| एंटोन फ्यूहरर | लुंबिनी (1896) |
| सर जॉन मार्शल | तक्षशिला का प्रमुख उत्खनन |
| जनरल टेलर | सांची (1818) |
| कर्नल कॉलिन मैकेंज़ी | हम्पी (1800) |
| एस.आर. राव | द्वारका का समुद्री पुरातात्त्विक अन्वेषण |
परीक्षा के लिए विशेष स्थल:
| स्थल | प्रमुख पहचान |
|---|---|
| हड़प्पा | अन्नागार एवं कब्रिस्तान |
| मोहनजोदड़ो | विशाल स्नानागार एवं नर्तकी की कांस्य प्रतिमा |
| लोथल | बंदरगाह |
| कालीबंगा | जुते हुए खेत एवं अग्निवेदियां |
| धौलावीरा | जल प्रबंधन एवं साइनबोर्ड |
| चन्हूदड़ो | मनके निर्माण केंद्र |
| आलमगीरपुर | हड़प्पा सभ्यता का पूर्वी स्थल |
| सुत्कागेनडोर | हड़प्पा सभ्यता का पश्चिमी स्थल |
| मांड | हड़प्पा सभ्यता का उत्तरी स्थल |
20 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1. भारत के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में कौन-कौन से स्थल शामिल हैं?
हड़प्पा, मोहनजोदड़ो, धोलावीरा, लोथल, सांची, नालंदा, तक्षशिला, सारनाथ और हम्पी भारत के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पुरातात्त्विक स्थलों में शामिल हैं।
प्रश्न 2. तक्षशिला का उत्खनन किस पुरातत्त्वविद् ने किया था?
सर जॉन मार्शल ने 1913 से 1934 के बीच तक्षशिला में प्रमुख पुरातात्त्विक उत्खनन कराया था।
प्रश्न 3. सारनाथ में उत्खनन किसने किया था?
सारनाथ में एफ.ओ. ओर्टेल ने 1904–05 में महत्वपूर्ण उत्खनन किया था। यहाँ धमेक स्तूप और अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष प्रसिद्ध हैं।
प्रश्न 4. हड़प्पा की खोज किसने की थी?
हड़प्पा की खोज का श्रेय दयाराम साहनी को दिया जाता है। उन्होंने 1921 में यहाँ उत्खनन कराया था।
प्रश्न 5. मोहनजोदड़ो की खोज किसने की थी?
राखालदास बनर्जी ने 1922 में मोहनजोदड़ो की खोज की थी। यहाँ विशाल स्नानागार और कांस्य की नर्तकी की मूर्ति मिली थी।
प्रश्न 6. लोथल की खोज किस पुरातत्त्वविद् ने की थी?
एस.आर. राव ने 1954 में लोथल की खोज एवं उत्खनन से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य किया था। यह सिंधु सभ्यता का प्रमुख व्यापारिक केंद्र था।
प्रश्न 7. धोलावीरा की खोज किसने की थी?
जगतपति जोशी ने 1967 में धोलावीरा की खोज की थी। यह जल प्रबंधन प्रणाली और विशाल जलाशयों के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न 8. कालीबंगा किस नदी के किनारे स्थित था?
कालीबंगा राजस्थान में घग्घर नदी के किनारे स्थित था। यहाँ जुते हुए खेत और अग्निवेदियों के प्रमाण मिले हैं।
प्रश्न 9. चन्हूदड़ो की खुदाई किसने की थी?
एन.जी. मजूमदार ने 1931 में चन्हूदड़ो का उत्खनन किया था। यह मनके बनाने और शिल्प उत्पादन का प्रमुख केंद्र था।
प्रश्न 10. आलमगीरपुर किस सभ्यता का प्रमुख स्थल है?
आलमगीरपुर उत्तर प्रदेश में स्थित सिंधु घाटी सभ्यता का पूर्वी विस्तार वाला प्रमुख स्थल है। इसकी खोज 1958 में यज्ञदत्त शर्मा से संबंधित है।
प्रश्न 11. कुशीनगर किस ऐतिहासिक घटना के लिए प्रसिद्ध है?
कुशीनगर वह स्थान है जहाँ गौतम बुद्ध ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था। यह बौद्ध धर्म के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है।
प्रश्न 12. गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई थी?
गौतम बुद्ध को बिहार के बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। यहाँ महाबोधि मंदिर स्थित है।
प्रश्न 13. लुंबिनी किसके जन्मस्थान के रूप में प्रसिद्ध है?
नेपाल में स्थित लुंबिनी गौतम बुद्ध का जन्मस्थान है। यहाँ सम्राट अशोक द्वारा स्थापित अशोक स्तंभ भी स्थित है।
प्रश्न 14. नालंदा विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थित था?
नालंदा प्राचीन बिहार में स्थित एक प्रसिद्ध बौद्ध शिक्षा केंद्र था। यहाँ मठों, मंदिरों और शैक्षणिक भवनों के अवशेष मिले हैं।
प्रश्न 15. सांची का प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप किस शासक ने बनवाया था?
सांची के मूल स्तूप का निर्माण सम्राट अशोक ने करवाया था। बाद में शुंग एवं अन्य शासकों के समय इसका विस्तार और विकास हुआ।
प्रश्न 16. हम्पी किस साम्राज्य की राजधानी थी?
हम्पी विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। यहाँ विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर और पत्थर का प्रसिद्ध रथ स्थित हैं।
प्रश्न 17. हम्पी की पहचान एवं सर्वेक्षण का श्रेय किसे दिया जाता है?
कर्नल कॉलिन मैकेंज़ी ने 1800 में हम्पी के खंडहरों का सर्वेक्षण किया था। उन्होंने विजयनगर के ऐतिहासिक अवशेषों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रश्न 18. तंजावुर का बृहदीश्वर मंदिर किसने बनवाया था?
बृहदीश्वर मंदिर का निर्माण चोल शासक राजराज प्रथम ने करवाया था। यह द्रविड़ स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
प्रश्न 19. श्रवणबेलगोला किस धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है?
श्रवणबेलगोला कर्नाटक में स्थित जैन धर्म का प्रमुख तीर्थस्थल है। यहाँ गोमतेश्वर बाहुबली की विशाल प्रतिमा स्थित है।
प्रश्न 20. द्वारका किस धार्मिक एवं ऐतिहासिक परंपरा से संबंधित है?
गुजरात की द्वारका भगवान श्रीकृष्ण की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। यह हिंदू धर्म के चार धामों में शामिल है।