ऋषि शब्द के रूप – Rishi Ke Roop, Shabd Roop – Sanskrit

ऋषि शब्द रूप (Rishi Shabd)

ऋषि शब्द (मुनि, मनीषी, मंत्रद्रष्टा, saint, sage): इकारांत पुंल्लिंग शब्द , इस प्रकार के सभी इकारांत पुल्लिंग शब्दों के शब्द रूप (Shabd Roop) इसी प्रकार बनाते है। संस्कृत में अग्नि, हरि, कपि, पति, मणि, बलि, सखि, अरि, तिथि, मुनि, जलधि, पाणि, अतिथि, ध्वनि, परिधि, गिरि, कवि, इत्यादि इकारांत पुंल्लिंग संज्ञा शब्द हैं।

ऋषि के शब्द रूप इस प्रकार हैं-

ऋषि के शब्द रूप – Rishi Shabd Roop

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा ऋषिः ऋषी ऋषयः
द्वितीया ऋषिम् ऋषी ऋषीन्
तृतीया ऋषिणा ऋषिभ्याम् ऋषिभिः
चतुर्थी ऋषये ऋषिभ्याम् ऋषिभ्यः
पंचमी ऋषेः ऋषिभ्याम् ऋषिभ्यः
षष्ठी ऋषेः ऋष्योः ऋषीणाम्
सप्तमी ऋषौ ऋष्योः ऋषिषु
सम्बोधन हे ऋषे ! हे ऋषी ! हे ऋषयः !

ऋषि जैसे शब्द रूप लिखने की ट्रिक

ऋषि जैसे शब्दों के शब्द रूप को बनाने के लिए एक शब्द रूप को देखकर अंतिम वर्णो और मात्राओं के अनुसार ही शब्द रूप बनाते हैं। ऋषि शब्द इकारांत पुंल्लिंग संज्ञा शब्द है।

इकारांत पुंल्लिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जो “इ” (इकार) पर समाप्त होते हैं और पुंल्लिंग होते हैं। उदाहरण: ऋषि, मुनि, कवि, गिरि, यति, सखि, अग्नि, धेनु।

ऋषि शब्द के रूप (Rishi Ke Roop) जैसे एक प्रकार के शब्दों के Shabd Roop आप आसानी से बना सकते हैं। यदि आप खुद से एक शब्द रूप को देखकर दूसरा Shabd Roop बनाने का प्रयत्न करेंगे तो आपको शब्द रूप याद भी जल्दी हो जाएंगे। बस यही शब्द रूप याद करने और लिखने की ट्रिक है।

अन्य महत्वपूर्ण शब्द रूप

महत्वपूर्ण शब्द रूप की Shabd Roop List देखें और साथ में shabd roop yad karane ki trick भी, सभी शब्द रूप संस्कृत में।

Shabd roop of Rishi -Image

Rishi Shabd Roop

संस्कृत में अन्य महत्वपूर्ण शब्द रूप:

स्वरान्त शब्द रूप:

व्यञ्जनान्त शब्द रूप:

सर्वनाम शब्द रूप:

संख्यावाची शब्द रूप:

उम्मीद है कि आपको संस्कृत में 'ऋषि शब्द रूप' समझ में आए होंगे। यदि शब्द रूपों से संबंधित अन्य कोई प्रश्न या समस्या है, तो कमेन्ट बॉक्स में अवश्य बताएं। पूरा संस्कृत व्याकरण पढ़ने के लिए संस्कृत व्याकरण पर क्लिक करें। माई कोचिंग को चुनने के लिए आपको कोटि कोटि धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*