तद् (वह, It) नपुंसकलिंग शब्द के रूप – Vah, Tad Napunsak Ling ke roop – Sanskrit

तद् नपुंसकलिंग शब्द के रूप

तद् नपुंसकलिंग शब्द (It, वह): तद् (वह) नपुंसकलिंग सर्वनाम, नपुंसकलिंग में प्रथमा और द्वितीया को छोडकर शेष सभी शब्द रूप पुल्लिंग की भाँति होते हैं। यदादि यद्, तद्, एतद्, किम् – इन शब्दों का क्रमशः य: , स: , एष: , स्य: , क: होता है। और सर्व्वादि के तुल्य रूप होते हैं। नपुंसकलिंग में प्रथमा और द्वतीया के एकवचन में यत् , तत् , एतत् , त्यत् , किम् होता है। स्त्रीलिंग में इन शब्दों का रूप या , सा , एषा , स्या, का, होता है। सर्वनाम का सम्बोधन नहीं होता है।

तद् नपुंसकलिंग के रूप

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा तत् ते तानि
द्वितीया तत् ते तानि
तृतीया तेन ताभ्याम् तैः
चतुर्थी तस्मै ताभ्याम् तेभ्यः
पंचमी तस्मात् ताभ्याम् तेभ्यः
षष्ठी तस्य तयोः तेषाम्
सप्तमी तस्मिन् तयोः तेषु

अन्य महत्वपूर्ण शब्द रूप

Shabd roop of Tad Napunsak Ling

Vah, Tad Napunsak Ling ke roop - Sanskrit Shabd Roop

You may like these posts

बल शब्द के रूप – Bal Ke Shabd Roop – Sanskrit

Bal Shabd बल शब्द (ताकत / सहारा / सैनिक शक्ति- सेना): बल शब्द के अकारान्त नपुंसकलिंग शब्द के शब्द रूप, बल (Bal) शब्द के अंत में “अ” की मात्रा का...Read more !

तिथि शब्द के रूप – Tithi Ke Roop, Shabd Roop – Sanskrit

Tithi Shabd तिथि शब्द (date, दिनांक): इकारांत स्त्रीलिंग शब्द , इस प्रकार के सभी इकारांत स्त्रीलिंग शब्दों के शब्द रूप (Shabd Roop) इसी प्रकार बनाते है। संस्कृत व्याकरण एवं भाषा...Read more !

कतम शब्द के रूप (Katam Ke Shabd Roop) – संस्कृत

Katam Shabd कतम शब्द (Over, अत्यधिक): कतम शब्द के अकारांत नपुंसकलिंग शब्द के शब्द रूप, कतम (Katam) शब्द के अंत में “अ” की मात्रा का प्रयोग हुआ इसलिए यह अकारांत...Read more !