महत्वपूर्ण दिवस और तिथियां Important Days in Hindi
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों (National and International Days in Hindi) की सूची इस लेख में दी गई है। इस सूची में विभिन्न महत्वपूर्ण तिथियाँ शामिल हैं, जैसे- राष्ट्रीय युवा दिवस, भारतीय सेना दिवस, गणतंत्र दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, विश्व जल दिवस, विश्व स्वास्थ्य दिवस, पृथ्वी दिवस आदि।
महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस की सूची
एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, आरआरबी जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के सामान्य जागरूकता खंड के तहत, ये महत्वपूर्ण दिवस और तिथियाँ बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। यूपीएससी परीक्षाओं में भी इनसे जुड़े तथ्यात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। आगे ऐसे ही कुछ प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस और तिथियों (Important National and International Days) की सूची दी जा रही है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं:
दिवस (दिन) | तारीख (तिथि) |
---|---|
राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानंद जयंती) | 12 जनवरी |
भारतीय सेना दिवस | 15 जनवरी |
गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी |
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस | 28 फरवरी |
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस | 8 मार्च |
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस | 15 मार्च |
विश्व जल दिवस | 22 मार्च |
विश्व स्वास्थ्य दिवस | 7 अप्रैल |
पृथ्वी दिवस | 22 अप्रैल |
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मजदूर दिवस) | 1 मई |
विश्व तंबाकू निषेध दिवस | 31 मई |
विश्व पर्यावरण दिवस | 5 जून |
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस | 21 जून |
विश्व जनसंख्या दिवस | 11 जुलाई |
स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त |
शिक्षक दिवस | 5 सितंबर |
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस | 8 सितंबर |
हिंदी दिवस | 14 सितंबर |
गांधी जयंती / अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस | 2 अक्टूबर |
भारतीय वायु सेना दिवस | 8 अक्टूबर |
संयुक्त राष्ट्र दिवस | 24 अक्टूबर |
राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती) | 31 अक्टूबर |
बाल दिवस (जवाहरलाल नेहरू जयंती) | 14 नवंबर |
विश्व एड्स दिवस | 1 दिसंबर |
भारतीय नौसेना दिवस | 4 दिसंबर |
विश्व मानवाधिकार दिवस | 10 दिसंबर |
किसान दिवस (चौधरी चरण सिंह जयंती) | 23 दिसंबर |
क्रिसमस डे | 25 दिसंबर |
प्रवासी भारतीय दिवस | 9 जनवरी |
अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस | 21 सितंबर |
बाल अधिकार दिवस | 20 नवंबर |
List of All Important National and International Days 2025:
जनवरी में महत्वपूर्ण दिवस और तिथियां
जनवरी माह के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस और तिथियों की सूची:
- 1 जनवरी: नया साल दिवस, वैश्विक परिवार दिवस, सेना चिकित्सा कोर स्थापना दिवस
- 3 जनवरी: शाकम्भरी जयंती
- 4 जनवरी: विश्व ब्रेल दिवस
- 5 जनवरी: गुरु गोविंद सिंह जयंती
- 6 जनवरी: विश्व युद्ध अनाथ दिवस, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
- 7 जनवरी: राजिम भक्तिन माता जयंती
- 9 जनवरी: प्रवासी भारतीय दिवस (एनआरआई दिवस)
- 10 जनवरी: विश्व हिंदी दिवस, विश्व हँसी दिवस
- 11 जनवरी: राष्ट्रीय मानव तस्करी जागरूकता दिवस, लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि
- 11 – 17 जनवरी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह
- 12 जनवरी: राष्ट्रीय युवा दिवस (स्वामी विवेकानन्द की जयंती)
- 13 जनवरी: गुरु गोबिंद सिंह जयंती
- 14 जनवरी: लोहड़ीमकर संक्रांति
- 15 जनवरी: भारतीय सेना दिवस, पोंगल
- 18 जनवरी: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस
- 21 जनवरी: मणिपुर स्थापना दिवस, मेघालय स्थापना दिवस, त्रिपुरा स्थापना दिवस, वीर हेमू कालाणी बलिदान दिवस
- 23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती, देश प्रेम दिवस
- 24 जनवरी: राष्ट्रीय बालिका दिवस
- 25 जनवरी: भारत पर्यटन दिवस, राष्ट्रीय मतदाता दिवस, हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस
- 26 जनवरी: भारत का गणतंत्र दिवस, अंतर्राष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस
- 27 जनवरी: अंतर्राष्ट्रीय स्मरणोत्सव दिवस, अंतर्राष्ट्रीय प्रलय स्मरण दिवस
- 28 जनवरी: लाला लाजपत राय जयंती
- 30 जनवरी: शहीद दिवस, महात्मा गांधी स्मृति दिवस, सर्वोदय दिवस, नशामुक्ति संकल्प और शपथ दिवस, विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस
- जनवरी का अंतिम रविवार: विश्व कुष्ठ रोग निवारण दिवस (भारत)
- माघ पंचमी (शुक्ल पक्ष): बसंत पंचमी (2 फरवरी 2025, 23 जनवरी 2026)
फरवरी में महत्वपूर्ण दिवस एवं तिथियां
फरवरी माह के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस की सूची:
- 1 फरवरी: कल्पना चावला की पुण्य तिथि, भारतीय तटरक्षक दिवस
- 2 फरवरी: विश्व आर्द्रभूमि दिवस
- 4 फरवरी: विश्व कैंसर दिवस
- 6 फरवरी: महिला जननांग विकृति के प्रति शून्य सहनशीलता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 7 फरवरी: रमाबाई अंबेडकर की जंयती
- 10 फरवरी: विश्व दलहन दिवस, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
- 11 फरवरी: विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति दिवस
- 12 फरवरी: अंतर्राष्ट्रीय डार्विन दिवस, राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस, महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म दिवस
- 13 फरवरी: विश्व रेडियो दिवस, राष्ट्रीय महिला दिवस (सरोजिनी नायडू की जयंती)
- 14 फरवरी: वेलेंटाइन दिन
- 19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी जयंती
- 20 फरवरी: विश्व सामाजिक न्याय दिवस, अरुणाचल प्रदेश स्थापना दिवस
- 21 फरवरी: अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
- 22 फरवरी: विश्व स्काउट दिवस, कस्तूरबा गांधी स्मृति दिवस, मौलाना आज़ाद स्मृति दिवस
- 23 फरवरी: विश्व शांति और समझ दिवस
- 24 फरवरी: केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (भारत)
- 26 फरवरी: वीर सावरकर स्मृति दिवस
- 27 फरवरी: विश्व एनजीओ दिवस, चंद्रशेखर आज़ाद शहीद दिवस
- 28 फरवरी: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, दुर्लभ रोग दिवस, कमला नेहरू स्मृति दिवस, राजेन्द्र प्रसाद स्मृति दिवस
- हर साल फरवरी के पहले पूरे सप्ताह में: अंतर्राष्ट्रीय विकास सप्ताह (2-8 Febraury 2025)
- फ़रवरी का दूसरा रविवार: विश्व विवाह दिवस (8 Febraury 2025)
- फरवरी माह के दूसरे सप्ताह का मंगलवार: सुरक्षित इंटरनेट दिवस (11 Febraury 2025, 6 February 2024)
- माघ पूर्णिमा: संत रविदास जयंती (12 Febraury, 2025)
- फाल्गुन द्वितीया (शुक्ल पक्ष): रामकृष्ण परमहंस जयंती (15 March, 2025)
मार्च में महत्वपूर्ण दिवस
मार्च माह के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस की सूची:
- 1 मार्च: शून्य भेदभाव दिवस, विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस
- 3 मार्च: विश्व वन्यजीव दिवस, राष्ट्रीय रक्षा दिवस
- 4 मार्च: राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस, श्रीकाशीविश्वनाथ श्रृंगार दिवस
- 4-11 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह
- 8 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
- 10 मार्च: सीआईएसएफ स्थापना दिवस
- 11 मार्च: राष्ट्रमंडल दिवस, विश्व किडनी दिवस
- 14 मार्च: नदियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्रवाई दिवस, पाई दिवस
- 15 मार्च: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, कांशीराम जयंती
- 16 मार्च: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस
- 18 मार्च: आयुध निर्माण दिवस, वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस
- 20 मार्च: विश्व गौरैया दिवस, प्रसन्नता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 21 मार्च: नस्लीय भेदभाव उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व वानिकी दिवस, विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस, विश्व कविता दिवस
- 22 मार्च: विश्व जल दिवस
- 23 मार्च: विश्व मौसम विज्ञान दिवस (WMO), भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का शहीदी दिवस, राम मनोहर लोहिया जन्म दिवस
- 24 मार्च: विश्व क्षय रोग दिवस (WHO)
- 25 मार्च: पीड़ित दासता और ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार की स्मृति का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, गणेशशंकर विद्यार्थी बलिदान दिवस
- 26 मार्च: बांग्लादेश मुक्ति दिवस
- 27 मार्च: विश्व रंगमंच दिवस
- 30 मार्च: राजस्थान दिवस अथवा राजस्थान स्थापना दिवस
- 31 मार्च: वित्तीय वर्ष समाप्त
- मार्च माह का दूसरा गुरुवार: विश्व किडनी दिवस
- 21 मार्च से पहले पड़ने वाला शुक्रवार: विश्व नींद दिवस
अप्रैल में महत्वपूर्ण दिवस
अप्रैल माह के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस की सूची:
- 1 अप्रैल: ओडिशा स्थापना दिवस, अंधत्व निवारण सप्ताह (1-7 अप्रैल), अन्तर्राष्ट्रीय मूर्ख दिवस, बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी
- 2 अप्रैल: विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस
- 4 अप्रैल: खदान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 5 अप्रैल: राष्ट्रीय समुद्री दिवस
- 7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस, हथकरघा सप्ताह (7-13 अप्रैल)
- 8 अप्रैल: विश्व परंपरा दिवस
- 10 अप्रैल: विश्व होम्योपैथी दिवस
- 11 अप्रैल: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस, राष्ट्रीय पालतू पशु दिवस
- 13 अप्रैल: जलियांवाला बाग नरसंहार दिवस
- 14 अप्रैल: डॉ.बीआर अंबेडकर स्मृति दिवस
- 15 अप्रैल: गुरु नानक देव जन्म दिवस
- 17 अप्रैल: विश्व हीमोफीलिया दिवस, सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्मृति दिवस, तात्या टोपे स्मृति दिवस
- 18 अप्रैल: विश्व विरासत दिवस
- 19 अप्रैल: विश्व लीवर दिवस
- 21 अप्रैल: राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस, सचिव दिवस
- 22 अप्रैल: अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस
- 23 अप्रैल: विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस, अंग्रेज़ी भाषा दिवस
- 24 अप्रैल: राष्ट्रीय पंचायती दिवस
- 25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस
- 26 अप्रैल: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस
- 28 अप्रैल: कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विश्व दिवस
- 29 अप्रैल: अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस
- 30 अप्रैल: आयुष्मान भारत दिवस
- अप्रैल का चौथा शनिवार: विश्व पशु चिकित्सा दिवस
मई में महत्वपूर्ण दिवस
मई माह के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस (दिन और तारीख) की सूची:
- 1 मई: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस/मई दिवस, महाराष्ट्र राज्य दिवस, गुजरात राज्य दिवस
- 3 मई: प्रेस स्वतंत्रता दिवस
- 4 मई: कोयला खनिक दिवस, अंतर्राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस
- 6 मई: मोतीलाल नेहरू जयंती
- 7 मई: विश्व एथलेटिक्स दिवस, रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती
- 8 मई: विश्व रेड क्रॉस दिवस, विश्व थैलेसीमिया दिवस
- 11 मई: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, अंतराराष्ट्रीय नर्स दिवस
- 12 मई: अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस
- 15 मई: अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस
- 16 मई: सिक्किम स्थापना दिवस, राष्ट्रीय डेंगू दिवस
- 17 मई: विश्व दूरसंचार दिवस, विश्व उच्च रक्तचाप दिवस
- 18 मई: विश्व एड्स टीका दिवस, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस
- 20 मई: विश्व मेट्रोलॉजी दिवस, विश्व मधुमक्खी दिवस
- 21 मई: राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस, राजीव गांधी स्मृति दिवस, विश्व सांस्कृतिक विविधता बातचीत और विकास दिवस
- 22 मई: अंतराराष्ट्रीय जैविक विविधता दिवस, राजा राममोहन राय जयंती
- 24 मई: राष्ट्रीय राष्ट्रमंडल दिवस
- 25 मई: रास बिहारी बोस जयंती, अफ़ीका दिवस
- 27 मई: जवाहरलाल नेहरू स्मृति दिवस
- 28 मई: वीर सावरकर जयंती
- 30 मई: गोवा राज्य का दर्जा दिवस
- 31 मई: विश्व तंबाकू निषेध दिवस, विश्व धूम्रपान निषेध दिवस
- मई का पहला रविवार: विश्व हास्य दिवस
- मई का दूसरा रविवार: विश्व मातृ दिवस (माँ दिवस)
- मई का पहला मंगलवार: विश्व अस्थमा दिवस
- मई का तीसरा शुक्रवार: राष्ट्रीय लुप्तप्राय प्रजाति दिवस
- मई का तीसरा शनिवार: सशस्त्र बल दिवस
जून में महत्वपूर्ण दिवस
जून माह के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस (दिन और तारीख) की सूची:
- 1 जून: अंतर्राष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस, विश्व दुग्ध दिवस, वास्तुकला दिवस, दादा भाई नौरोजी स्मृति दिवस
- 3 जून: विश्व साइकिल दिवस
- 4 जून: बाल यातना एवं अवैध तस्करी के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस (UNEP), गुरु गोलवलकर स्मृति दिवस
- 7 जून: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
- 8 जून: विश्व महासागर दिवस, विश्व मस्तिष्क ट्यूमर दिवस
- 9 जून: बिरसा मुण्डा शहीद दिवस (झारखण्ड), अन्तर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस
- 10 जून: दृष्टिदान संकल्प दिवस
- 11 जून: सेतुबन्ध रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस, आचार्य श्रीराम शर्मा की पुण्यतिथि
- 12 जून: विश्व बाल श्रम विरोधी दिवस, ऊधम सिंह शहीद दिवस
- 13 जून: अंतर्राष्ट्रीय ऐल्बिनिज़म जागरूकता दिवस
- 14 जून: विश्व रक्तदान दिवस, छत्रपति शिवाजी राज्याभिषेक दिवस
- 15 जून: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस, विश्व पवन दिवस
- 16 जून: अंतर्राष्ट्रीय एकता दिवस
- 17 जून: विश्व रेगिस्तान तथा सूखा रोकथाम दिवस
- 18 जून: अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस, महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस, गोवा क्रान्ति दिवस
- 19 जून: विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस, विश्व सौंटरिंग दिवस, विश्व एथनिक दिवस
- 20 जून: विश्व शरणार्थी दिवस, लोहिया दिवस
- 21 जून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, विश्व संगीत दिवस, विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस
- 23 जून: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस, अंतराष्ट्रीय विधवा दिवस, रथ यात्रा
- 24 जून: वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस
- 26 जून: अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध (नशा मुक्ति/निवारण) दिवस, अत्याचार के पीड़ितों के समर्थन में अंतर्राष्ट्रीय दिवस, अंतर्राष्ट्रीय देह व्यापार विरोधी दिवस
- 29 जून: राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस
- 30 जून: विश्व क्षुद्रग्रह दिवस, हूल क्रान्ति दिवस
- जून का तीसरा रविवार: अंतर्राष्ट्रीय पितृ दिवस
जुलाई में महत्वपूर्ण दिवस
जुलाई माह के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस और तिथियों की सूची नीचे दी गई है:
- 1 जुलाई: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस, राष्ट्रीय चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस, चिकित्सक दिवस (डॉक्टर दिवस), डॉ. बिधान चन्द्र राय का जन्म दिवस, अंतर्राष्ट्रीय चुटकुला दिवस, भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस, राजर्षि पुरुषोत्तमदास टंडन स्मृति दिवस
- 1-7 जुलाई: वन महोत्सव सप्ताह
- 2 जुलाई: विश्व खेल पत्रकार दिवस, विश्व यूएफओ दिवस
- 3 जुलाई: वायु-परीक्षा दिवस, तेरापंथ स्थापना दिवस (जैन), बौद्धों का धर्मचक्र-प्रवर्तन दिवस (सारनाथ)
- 4 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय सहकारी दिवस, यूएसए स्वतंत्रता दिवस, स्वामी विवेकानंद स्मृति दिवस
- 6 जुलाई: विश्व जूनोसिस दिवस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती
- 9 जुलाई: राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस
- 11 जुलाई: विश्व जनसंख्या दिवस (UNFPA)
- 12 जुलाई: राष्ट्रीय पेपर बैग दिवस
- 13 जुलाई: शहीद दिवस (कश्मीर)
- 14 जुलाई: वायु-परीक्षा दिवस
- 15 जुलाई: श्री सनातन गोस्वामी का तिरोभाव दिवस, तेरापंथ स्थापना दिवस
- 16 जुलाई: साझा सेवा केंद्र (सीएससी) दिवस, वीर शासन जयंती (दिग.जैन)
- 17 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय न्याय के लिए विश्व दिवस
- 18 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस
- 23 जुलाई: राष्ट्रीय प्रसारण दिवस, बालगंगाधर तिलक जन्मदिवस, चन्द्रशेखर आज़ाद जन्मदिवस
- 24 जुलाई: आयकर दिवस
- 26 जुलाई: कारगिल स्मृति दिवस (कारगिल, शौर्य, स्मृति दिवस)
- 27 जुलाई: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) स्थापना
- 28 जुलाई: विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस, विश्व प्रकृति दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस
- 29 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
- 30 जुलाई: अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस
- 31 जुलाई: मुंशी प्रेमचंद जयंती
- जुलाई का पहला शनिवार: अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता (कोऑपरेटिव) दिवस
- जुलाई का तीसरा रविवार: राष्ट्रीय आईसक्रीम दिवस
- जुलाई का चौथा गुरुवार: राष्ट्रीय जलपान दिवस
- जुलाई का चौथा रविवार: राष्ट्रीय अभिभावक दिवस
अगस्त में महत्वपूर्ण दिवस और तिथियां
- 1-7 अगस्त: विश्व स्तनपान सप्ताह
- 1 अगस्त: पादरी यौन शोषण जागरूकता दिवस, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती, लोकमान्य तिलक स्मृति दिवस
- 3 अगस्त: मैथिलीशरण गुप्त जयंती, मुक्ति दिवस
- 4 अगस्त: चौरसिया दिवस
- 6 अगस्त: हिरोशिमा दिन, परमाणु विरोधी दिवस
- 7 अगस्त: रवीन्द्रनाथ टैगोर स्मृति दिवस
- 9 अगस्त: नागासाकी दिवस, भारत छोड़ो दिवस, विश्व आदिवासी दिवस, भारतीय क्रांति दिवस (अगस्त क्रांति दिवस), नागासाकी दिवस, दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं की एकजुट कर संघर्ष का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 10 अगस्त: विश्व जैव ईंधन दिवस, डेंगू निरोधक (रोकथाम) दिवस
- 11 अगस्त: राष्ट्रीय बेटी दिवस, खुदीराम बोस शहीद दिवस
- 12 अगस्त: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस, पुस्तकाध्यक्ष दिवस
- 13 अगस्त: अंगदान दिवस, अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस
- 14 अगस्त: पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस
- 15 अगस्त: भारत का स्वतंत्रता दिवस, विंध्याचली भीमचण्डी जयंती, योगी अरविंद जयंती
- 17 अगस्त: मदन लाल ढींगरा स्मृति दिवस
- 19 अगस्त: विश्व मानवतावादी दिवस, विश्व फोटोग्राफी दिवस
- 20 अगस्त: विश्व मच्छर दिवस, भारतीय अक्षय ऊर्जा दिवस, सद्भावना दिवस (राजीव गाँधी जयन्ती), संत लोंगोवाल स्मृति दिवस
- 21 अगस्त: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस
- 23 अगस्त: दास व्यापार और उसके उन्मूलन की स्मृति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 26 अगस्त: महिला समानता दिवस
- 29 अगस्त: राष्ट्रीय खेल दिवस (ध्यानचंद जन्म दिवस), परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस, तेलुगू भाषा दिवस
- 30 अगस्त: लघु उद्योग दिवस
- अगस्त का प्रथम रविवार: अंतरराष्ट्रीय मैत्री (मित्रता) दिवस
सितंबर में महत्वपूर्ण दिवस और तिथियां
- 1-7 सितंबर: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह
- 2 सितंबर: विश्व नारियल दिवस
- 4 सितम्बर: दादा भाई नौरोजी जयंती, अघोरेश्वर भगवान राम जयंती (काशी)
- 5 सितंबर: राष्ट्रीय शिक्षक दिवस (सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती), मदर टेरेसा स्मृति दिवस, स्वामी हरिदास जयंती महोत्सव (वृन्दावन)
- 8 सितंबर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (UNESCO)
- 10 सितम्बर: पं. गोविन्दवल्लभ पंत जन्म दिवस, आचार्य भिक्षु निर्वाण दिवस
- 11 सितम्बर: विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस, विनोबा भावे जयंती, महादेवी वर्मा स्मृति दिवस
- 12 सितंबर: दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस, विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस
- 13 सितम्बर: ब्रह्मानंद लोधी स्मृति दिवस
- 14 सितंबर: राष्ट्रीय हिंदी दिवस
- 15 सितंबर: लोकतंत्र का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, इंजीनियर (अभियंता) दिवस
- 16 सितंबर: विश्व ओजोन दिवस (विश्व ओज़ोन परत संरक्षण दिवस)
- 17 सितम्बर: विश्वकर्मा जयंती
- 19 सितंबर: टॉक लाइक ए पाइरेट डे
- 20 सितम्बर: रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) स्थापना दिवस
- 21 सितंबर: विश्व अल्जाइमर दिवस, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (UN), विश्व जीवमंडल दिवस
- 22 सितंबर: विश्व गैंडा दिवस, गुरु नानक देव पुण्य दिवस, गुलाब दिवस
- 23 सितंबर: अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस
- 24 सितम्बर: विश्व सफाई दिवस
- 25 सितम्बर: पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती
- 26 सितंबर: विश्व गर्भनिरोधक दिवस, विश्व मूक बधिर दिवस
- 27 सितम्बर: विश्व पर्यटन दिवस, राजा राममोहन राय स्मृति दिवस, सरदार भगतसिंह जन्म दिवस
- 28 सितंबर: जानने का अधिकार दिवस
- 29 सितंबर: विश्व हृदय दिवस, ईश्वरचंद्र विद्यासागर जयंती
- 30 सितंबर: अंतर्राष्ट्रीय ईशनिंदा अधिकार दिवस, बैंकों की अर्द्धवार्षिक लेखाबंदी
- सितम्बर माह का चौथा रविवार: पुत्री दिवस
- सितंबर का अंतिम गुरुवार: विश्व मेरीटाइम (समुद्री) दिवस (IMO)
अक्टूबर में महत्वपूर्ण दिवस और तिथियां
- 1 अक्टूबर: रक्तदान दिवस, अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस
- 1-7 अक्टूबर: वन्यजीव सप्ताह
- 2-8 अक्टूबर: मद्यनिषेध सप्ताह
- 2 अक्टूबर: गांधी जयंती, अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस, लालबहादुर शास्त्री जयंती, स्वच्छता दिवस
- 3 अक्टूबर: विश्व प्रकृति (पर्यावास) दिवस, जर्मन एकीकरण दिवस
- 4-10 अक्तूबर: विश्व अंतरिक्ष सप्ताह
- 4 अक्टूबर: विश्व पशु कल्याण दिवस
- 5 अक्टूबर: विश्व शिक्षक दिवस
- 6 अक्टूबर: साईंबाबा महासमाधि दिवस, विश्व वन्य प्राणी दिवस
- 8 अक्टूबर: भारतीय वायु सेना दिवस, मुंशी प्रेमचंद स्मृति दिवस
- 9 अक्टूबर: विश्व डाकघर दिवस
- 9-14 अक्टूबर: राष्ट्रीय डाक सप्ताह
- 10 अक्टूबर: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, राष्ट्रीय डाक दिवस, चरखा दिवस
- 11 अक्टूबर: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती
- 12 अक्टूबर: विश्व गठिया दिवस, विश्व प्राकृतिक आपदा रोकथाम दिवस, कोलंबस दिवस
- 13 अक्टूबर: प्राकृतिक आपदा न्यूनीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 14 अक्टूबर: विश्व मानक दिवस
- 15 अक्टूबर: विश्व विद्यार्थी दिव, ग्रामीण महिलाओं का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व सफेद बेंत दिवस
- 16 अक्टूबर: विश्व खाद्य दिवस
- 17 अक्टूबर: अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस
- 20 अक्टूबर: हवाई यातायात नियंत्रक का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व सांख्यिकी दिवस
- 24 अक्टूबर: विश्व विकास सूचना दिवस, संयुक्त राष्ट्र दिवस, विश्व पोलियो दिवस
- 24-30 अक्तूबर: निरस्त्रीकरण सप्ताह
- 27 अक्टूबर: दृश्य-श्रव्य विरासत के लिए विश्व दिवस
- 30 अक्टूबर: विश्व बचत दिवस
- 31 अक्टूबर: राष्ट्रीय एकता दिवस, इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, संकल्प दिवस
- अक्टूबर का पहला सोमवार: विश्व पर्यावास दिवस
- अक्टूबर का दूसरा गुरुवार: विश्व दृष्टि दिवस
- अक्टूबर का पहला सोमवार: विश्व आवास दिवस, विश्व हैबिटेट दिवस
नवंबर में महत्वपूर्ण दिवस और तिथियां
- 2 नवंबर: अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार स्मृति दिवस
- 5 नवंबर: विश्व सुनामी दिवस, राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस
- 6 नवंबर: युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 7 नवंबर: राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस
- 8 नवंबर: विश्व रेडियोग्राफी दिवस, विद्यापति स्मृति दिवस (मिथिलांचल)
- 9 नवंबर: राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस, उत्तरांचल राज्य गठन दिवस, श्रीकाशीविश्वनाथ-प्रतिष्ठा दिवस
- 10 नवंबर: विश्व टीकाकरण दिवस
- 11 नवंबर: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
- 12 नवंबर: विश्व निमोनिया दिवस
- 13 नवंबर: विश्व दयालुता दिवस
- 14 नवंबर: भारत में बाल दिवस, मधुमेह दिवस
- 16 नवंबर: सहिष्णुता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- 17 नवंबर: राष्ट्रीय मिर्गी दिवस, अंतर्राष्ट्रीय छात्र दिवस, राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस, लाला लाजपत राय बलिदान दिवस
- 18 नवंबर: विश्व क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज दिवस
- 19 नवंबर: अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस, राष्ट्रीय एकता दिवस, इंदिरा गांधी जयंती, विश्व नागरिक दिवस
- 20 नवंबर: अफ़्रीका औद्योगीकरण दिवस, स्मरण के ट्रांसजेंडर उप, सार्वभौमिक बाल दिवस
- 21 नवंबर: विश्व मत्स्य पालन दिवस, विश्व टेलीविजन दिवस, यूनेस्को में दर्शनशास्त्र दिवस
- 24 नवम्बर: गुरु तेग़ बहादुर का शहीदी दिवस
- 25 नवंबर: महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विश्व मांसाहार निषेध दिवस
- 26 नवंबर: राष्ट्रीय कानून दिवस (भारत), संविधान दिवस, विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस, विद्यापति स्मृति दिवस
- 29 नवंबर: फ़िलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
दिसंबर में महत्वपूर्ण दिवस और तिथियां
- 1 दिसंबर: विश्व एड्स दिवस, सीमा सुरक्षा बल स्थापना दिवस (BSF), नागालैंड स्थापना दिवस
- 2 दिसंबर: राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस, अंतर्राष्ट्रीय दास प्रथा उन्मूलन दिवस
- 3 दिसंबर: विकलांग व्यक्तियों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जयंती, भोपाल गैस-त्रासदी दिवस
- 4 दिसंबर: भारतीय नौसेना दिवस
- 5 दिसम्बर: योगी अरविन्द स्मृति दिवस, अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक विकास हेतु स्वयंसेवी दिवस
- 6 दिसम्बर: भीमराव आम्बेडकर स्मृति दिवस, नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस, गृह रक्षा दिवस, होमगार्ड स्थापना दिवस
- 7 दिसंबर: भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन (विमान) दिवस
- 8-14 दिसम्बर: अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह
- 9 दिसंबर: अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार-रोधी दिवस
- 10 दिसंबर: मानव अधिकार दिवस, अंतर्राष्ट्रीय पशु अधिकार दिवस, राजगोपालाचार्य जयंती, विश्व प्रसारण बाल दिवस, दत्तात्रेय जयंती, शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस, त्रिपुरा महाविद्या तथा अन्नपूर्णा जयंती,
- 11 दिसंबर: अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस, यूनिसेफ़ दिवस, संत ज्ञानेश्वर समाधि दिवस, विश्व बाल कोष दिवस
- 12 दिसम्बर: स्वदेशी दिवस
- 13 दिसम्बर: महाराज छत्रसाल परमधाम दिवस
- 14 दिसंबर: राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
- 15 दिसम्बर: सरदार पटेल स्मृति दिवस, आचार्य श्रीतुलसी दीक्षा दिवस (जैन)
- 16 दिसंबर: विजय दिवस
- 18 दिसंबर: अल्पसंख्यक अधिकार दिवस, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस, मदनमोहन मालवीय जयंती, गुरु घासीदास जयंती (छत्तीसगढ़), मद्य निषेध दिवस
- 19 दिसम्बर: नरसिंह मेहता जयंती
- 20 दिसंबर: अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस
- 22 दिसंबर: राष्ट्रीय गणित दिवस
- 23 दिसंबर: किसान दिवस (चौधरी चरण सिंह जयंती), स्वामी श्रद्धानंद बलिदान दिवस
- 24 दिसंबर: राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस, महामना मालवीय जयंती, ईसा मसीह जयंती
- 25 दिसंबर: क्रिसमस
- 27 दिसम्बर: मिर्जा ग़ालिब जयंती
- 28 दिसम्बर: राजगोपालाचार्य स्मृति दिवस
- 29 दिसम्बर: सुमित्रानंदन पंत स्मृति दिवस, विश्व जैव विविधता दिवस
परीक्षा की दृष्टि से अतिरक्त महत्वपूर्ण दिवस
- राष्ट्रीय (राजकीय) शोक दिवस (भारत)
Download PDF: Important-National-and-International-Days-and-Dates-in-Hindi.pdf.
FAQs
राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में, जो युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे, इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। महिलाओं के अधिकारों, समानता, और उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा यह दिवस निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किस दिन मनाया जाता है?
28 फरवरी को सी.वी. रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज की वर्षगांठ एवं सम्मान के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
विश्व एड्स दिवस कब मनाया जाता है?
1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
राष्ट्रीय खेल दिवस कब मनाया जाता है?
29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
विश्व स्वास्थ्य दिवस किस दिन मनाया जाता है?
7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है?
1 मई को श्रमिकों के अधिकारों और योगदान को सम्मानित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया जाता है।
विश्व शिक्षक दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?
5 अक्टूबर को शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करने और शिक्षा के महत्व को उजागर करने के लिए विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है।