हम होंगे कामयाब एक दिन – हिन्दी प्रार्थना/कविता/गीत/वंदना

Hum Honge Kamyab Ek Din
हिन्दी प्रार्थना/कविता/गीत/वंदना: हम होंगे कामयाब, एक दिन. मन में है विश्वास, पूरा है विश्वासहम होंगे कामयाब एक दिन. होगी शांति चारों ओर, एक दिन.

हम होंगे कामयाब एक दिन (Hum Honge Kamyab Ek Din)

हम होंगे कामयाब, हम होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब, एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब एक दिन…

होगी शांति चारों ओर, होगी शांति चारों ओर
होगी शांति चारों ओर, एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
होगी शांति चारों ओर एक दिन…

हम चलेंगे साथ-साथ
डाल हाथों में हाथ
हम चलेंगे साथ-साथ, एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
हम चलेंगे साथ-साथ एक दिन…

नहीं डर किसी का आज
नहीं डर किसी का आज, एक दिन
मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास
नहीं डर किसी का आज एक दिन…