हे शारदे माँ – Hey Sharde Maa – हिन्दी प्रार्थना/कविता/गीत/सरस्वती वंदना

Hey Sharde Maa : Sarade maan, hai sarade Maan
हिन्दी प्रार्थना/कविता/गीत/सरस्वती वंदना: हे शारदे माँ, हे शारदे माँ अज्ञानता से हमें तारदे माँ, हे शारदे माँ॥

हे शारदे माँ (Hey Sharde Maa)

शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तारदे माँ, हे शारदे माँ॥

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ हे शारदे माँ॥

तू स्वर की देवी, ये संगीत तुझसे
हर शब्द तेरा है, हर गीत तुझसे
हम है अकेले, हम है अधूरे
तेरी शरण हम, हमें प्यार दे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ॥

मुनियों ने समझी, गुणियों ने जानी
वेदों की भाषा, पुराणों की बानी
हम भी तो समझे, हम भी तो जाने
विद्या का हमको अधिकार दे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ॥

तू श्वेतवर्णी, कमल पर विराजे
हाथों में वीणा, मुकुट सर पे साजे
मन से हमारे मिटाके अँधेरे
हमको उजालों का संसार दे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ॥

शारदे माँ, हे शारदे माँ
अज्ञानता से हमें तार दे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ॥


Sarade maan, hai sarade Maan

sarade maan, he sarade maan
he shaarade maan, he shaarade maan
agyaanata se hamen taarade maan, he shaarade maan.

he shaarade maan, he shaarade maan
he shaarade maan, he shaarade maan
agyaanata se hamen taar de maan he sarade maan.

too svar kee devee, ye aapase sangeet se
har shabd tera hai, har geet se
ham akele hain, ham adhoore hain
tera sharan ham, hamen pyaar de maan
he shaarade maan, he shaarade maan
agyaanata se hamen taar de maan.

muniyon ne samajhee, guniyon ne jaanee
vedon kee bhaasha, puraanon kee baanee
ham bhee to samajhe, ham bhee to jaane
vidya ka hamako adhikaar de maan
he shaarade maan, he shaarade maan
agyaanata se hamen taar de maan.

too shvetavarnee, kamal par viraaje
haathon mein veena, kron sar pe saaje
man se hamaare mitaake andhere
hamako ujaalon ka sansaar de maan
he shaarade maan, he shaarade maan
agyaanata se hamen taar de maan.

sarade maan, he sarade maan
agyaanata se hamen taar de maan
he shaarade maan, he shaarade maan
he shaarade maan, he shaarade maan.

अन्य हिन्दी प्रार्थना/कविता/गीत/वंदना: सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु, वह शक्ति हमें दो दया निधे, पूजनीय प्रभु हमारे भाव उज्वल कीजिये, तू ही राम है तू रहीम है, इतनी शक्ति हमें देना दाता, जयति जय जय माँ सरस्वती, तुम्हीं हो माता पिता तुम्हीं हो, दया कर दान विद्या का, मानवता के मन मन्दिर में, माँ शारदे कहाँ तू वीणा, हम होंगे कामयाब एक दिन, हमको मन की शक्ति देना, हर देश में तू हर भेष में तू, हे प्रभो आनंद-दाता ज्ञान हमको दीजिए, हे शारदे माँ, हे हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी, ऐ मालिक तेरे बंदे हम, वर दे वीणावादिनी वर दे

You may like these posts

इतनी शक्ति हमें देना दाता – Itni Shakti Hame Dena Data – हिन्दी प्रार्थना/कविता/गीत/वंदना

‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ (Itni shakti hamen dena data) नामक गीत अभिलाष (Abhilash) द्वारा लिखा गया जो देश-विदेश में लोकप्रिय हुआ। देश के कई स्कूलों में इस गाने को...Read more !

वह शक्ति हमें दो दया निधे – Wah Shakti Hamain Do Daya Nidhe – हिन्दी प्रार्थना/कविता/गीत/वंदना

‘वह शक्ति हमें दो दयानिधे, कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें’ नामक कविता के लेखक मुरारीलाल शर्मा बालबंधु थे। जिनका जन्म 1893 ई. में ग्राम ‘साइमल की टिकड़ी’ जिला मेरठ, उत्तर-प्रदेश...Read more !

तू ही राम है तू रहीम है (प्रार्थना)

Tu Hi Ram Hai Tu Rahim Hai Prayer in Hindi: सर्वधर्म प्रार्थना – तू ही राम है तू रहीम है तू ही राम है तू रहीम है , तू करीम,...Read more !