भूतकाल – परिभाषा, भेद, उदाहरण और वाक्य – हिन्दी व्याकरण

भूतकाल (Past Tense) – Bhootkaal in Hindi

‘भूतकाल’ काल के तीन भेदों में से एक है। Hindi में Kaal के तीन भेद या प्रकार ‘भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल‘ आदि होते है। इस प्रष्ठ में हिन्दी के Bhootkaal के वाक्य, परिभाषा भेद और उदाहरण आदि की विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है।

Bhootkaal - Bhootkaal in Hindi
हिन्दी व्याकरण में भूतकाल

भूतकाल की परिभाषा (Bhootkaal ki Paribhasha)

जो समय बीत चुका है, उसे भूतकाल कहते हैं। अर्थात काल के जिस रूप से ज्ञात हो कि कार्य समाप्त हो चुका है, उसे भूतकाल कहते हैं। ऐसे वाक्यों के अंत में अधिकांशतः ‘था, थी, थे’ इत्यादि शब्द आते हैं। जैसे- वर्षा हुई थी।, मोहन खेला था।

भूतकाल के उदाहरण (Bhootkaal ke Udaharan)

  • वह गया।
  • सीता सो गयी।
  • चिड़िया उड़ गई।
  • वह गया है।
  • सीता सो गई है।
  • वह गई थी।
  • सीता सो गई थी।
  • वह जा रही थी।
  • सीता सो रही थी।
  • उसने खाना खाया होगा।
  • सीता सो गई होगी।
  • वह पढ़ने जाता।
  • सीता सो रही होती।
  • वह परिश्रम से पढ़ती तो पास हो जाती।
  • यदि वे जागते रहते तो चोरी ना होती।

भूतकाल की पहिचान (Bhootkaal ki Pehchan)

भूतकाल के वाक्यों के अंत में अधिकांशतः ‘था, थी, थे’ इत्यादि शब्द आते हैं। या जिन वाक्यों में किसी कार्य का बीते हुए समय में होने का ज्ञान हो, उन वाक्यों को भूतकाल के वाक्य कहते हैं।

भूतकाल के भेद या प्रकार (Bhootkaal ke Bhed)

भूतकाल के छह (6) प्रकार के भेद हैं- सामान्य भूतकाल, आसन्न भूतकाल, पूर्ण भूतकाल, अपूर्ण भूतकाल, संदिग्ध भूतकाल और हेतु-हेतुमद् भूतकाल।

  1. सामान्य भूतकाल
  2. आसन्न भूतकाल
  3. पूर्ण भूतकाल
  4. अपूर्ण भूतकाल
  5. संदिग्ध भूतकाल
  6. हेतु-हेतुमद् भूतकाल

भूतकाल के अन्य उदाहरण:

सामान्य भूतकाल राधा गयी।
आसन्न भूतकाल राधा गयी है।
पूर्ण भूतकाल राधा जा चुकी थी।
अपूर्ण भूतकाल राधा जा रही थी।
संदिग्ध भूतकाल राधा गयी होगी।
हेतु-हेतुमद् भूतकाल यदि श्याम आता, तो राधा जाती।

1. सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense)

क्रिया के जिस रूप से साधारणत: काम का बीते हुए समय में होना पाया जाए, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं। अर्थात क्रिया के जिस रूप में सामान्य रूप से भूतकाल का बोध हो अर्थात सामान्यतया बीते समय का पता चले, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं। जैसे- वर्षा हुई।, लड़के आए।

सामान्य भूतकाल के उदाहरण

  • वह गया।
  • राम ने रोटी खायी।
  • विद्यालय का उद्घाटन हुआ।
  • बच्चों ने पुस्तक पढ़ी।

2. आसन्न भूतकाल (Recent Past Tense)

क्रिया के जिस रूप में काम भूतकाल में शुरू होकर अभी-अभी समाप्त हुआ है, उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं। अर्थात जब क्रिया अभी शीघ्र ही पूर्ण हुई हो तो आसन्न भूतकाल कहा जाता है। जैसे- उसने लड़ाई की है।, गाड़ी आई है।

आसन्न का शाब्दिक अर्थ होता है ‘निकट‘ अर्थात ऐसी क्रियाएं जो भूतकाल में आरंभ होकर वर्तमान काल के निकट समाप्त होती हैं उन क्रियाओं को आसन्न भूतकाल कहते हैं।

आसन्न भूतकाल के उदाहरण

  • ममता अभी गई है।
  • मीना गई है।
  • बच्चों ने पुस्तक पढ़ी है।

3. पूर्ण भूतकाल (Past Perfect Tense)

क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है कि काम भूतकाल में पूरा हो गया था, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं। अर्थात जिस क्रिया से कार्य के भूतकाल में पूर्ण होने का बोध होता है, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं। जैसे- गाड़ी आई थी।, वर्षा हुई थी।, लड़के आए थे।

पूर्ण भूतकाल के उदाहरण

  • ममता अभी गई थी।
  • मीना नृत्य कर चुकी थी।
  • बच्चों ने पुस्तक पढ़ी थी।
  • सीता बाजार जा चुकी थी।
  • राधा ने पूजा कर ली थी।
  • राम पुरस्कार पा चुका था।
  • कालू भोजन कर चुका था।

4. अपूर्ण भूतकाल (Past Continuous Tense)

क्रिया के जिस रूप से काम के भूतकाल में जारी रहने का पता चलता है, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। अर्थात क्रिया भूतकाल में आरंभ हो चुकी हो और अभी पूरी ना हुई हो, बराबर चल रही हो, उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। जैसे- वर्षा आ रही थी।, लड़के आ रहे थे।

अपूर्ण भूतकाल के उदाहरण

  • सीता पढ़ रही थी।
  • श्याम जा रहा था।
  • राधा गीत गा रही थी।

5. संदिग्ध भूतकाल (Doubtful Past Tense)

क्रिया के जिस रूप से भूतकाल में होने पर संदेह किया जाता है, उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं। अर्थात क्रिया के जिस रूप से संदेह बना हो कि कार्य अभी पूरा हुआ है या नहीं वहाँ संदिग्ध भूतकाल होता है। जैसे- वर्षा हुई होगी।, लड़के आए होंगे।

संदिग्ध भूतकाल के उदाहरण

  • वह इलाहाबाद चली गई होगी।
  • विवेक लखनऊ पहुँच गया होगा।
  • राधा ने खाना खा लिया होगा।

6. हेतु-हेतुमद् भूतकाल (Conditional Past Tense)

इसमें भूतकाल की क्रिया किसी कारण पर आधारित होती है, अर्थात जिस क्रिया से ज्ञात हो क्रिया भूतकाल में होनेवाली थी पर किसी कारण से नहीं हो सकी, उसे हेतु-हेतुमद् भूतकाल कहते हैं। जैसे- यदि वह आता, तो मैं जाता।, यदि वर्षा होती, तो खेती नहीं सूखती।

हेतु-हेतुमद् भूतकाल के उदाहरण

  • यदि राधा आती, तो श्याम होता।
  • यदि शिक्षक बाजार जाता, तो बच्चे शोर मचाते।

पढ़ें अन्य काल के भेद

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. भूतकाल किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

क्रिया के जिस रूप से ज्ञात हो कि कार्य समाप्त हो चुका है, उसे भूतकाल की क्रिया कहते हैं। ऐसे वाक्यों के अंत में अधिकांशतः ‘था, थी, थे’ इत्यादि शब्द आते हैं। उदाहरण के लिए- वर्षा हुई थी।, मोहन खेला था।

2. भूतकाल की परिभाषा क्या है? लिखो।

जो समय बीत चुका है, उसे भूतकाल कहते हैं। जैसे- वर्षा हुई थी।, मोहन खेला था।

3. भूतकाल के कितने भेद होते हैं? उदाहरण सहित लिखो।

भूतकाल के छह (6) भेद होते हैं- (1) सामान्य भूतकाल : राम ने रोटी खायी।, (2) आसन्न भूतकाल : ममता अभी गई है।, (3) पूर्ण भूतकाल : मीना नृत्य कर चुकी थी।, (4) अपूर्ण भूतकाल : सीता पढ़ रही थी।, (5) संदिग्ध भूतकाल : राधा ने खाना खा लिया होगा।, (6) हेतु-हेतुमद् भूतकाल : यदि शिक्षक बाजार जाता, तो बच्चे शोर मचाते।

4. भूतकाल के 5 वाक्यों के उदाहरण लिखिए।

भूतकाल के 5 वाक्यों के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-
1. बच्चों ने पुस्तक पढ़ी।
2. ममता अभी गई है।
3. राम पुरस्कार पा चुका था।
4. श्याम जा रहा था।
5. विवेक लखनऊ पहुँच गया होगा।

5. भूतकाल के 10 वाक्य लिखिए।

भूतकाल के 10 वाक्य के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-
1. राम ने रोटी खायी।
2. विद्यालय का उद्घाटन हुआ।
3. राधा ने पूजा कर ली थी।
4. राधा नृत्य कर चुकी थी।
5. राधा गीत गा रही थी।
6. श्याम जा रहा था।
7. राधा ने खाना खा लिया होगा।
8. वह इलाहाबाद चली गई होगी।
9. वह परिश्रम से पढ़ती, तो पास हो जाती।
10. यदि वे जागते रहते, तो चोरी ना होती।


हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) के अन्य चैप्टर: भाषा, वर्ण, शब्द, पद, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस। विषय-वार अध्ययन- Subject Wise Study।