वर्तमान काल – परिभाषा, भेद, उदाहरण और वाक्य – हिन्दी व्याकरण

‘वर्तमान काल’ काल के तीन भेदों में से एक है। इसको अंग्रेजी में “Present Tense” कहते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि Hindi में Kaal के तीन भेद या प्रकार ‘भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल‘ होते है। इस पेज में Vartmankal के वाक्य, परिभाषा, भेद और उदाहरण आदि की विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है।

Vartaman Kaal - Vartmankal in Hindi
हिन्दी व्याकरण में वर्तमान काल

वर्तमान काल (Vartaman Kal)

परिभाषा (Definition): क्रिया के जिस रूप से कार्य के वर्तमान समय में होने का ज्ञान हो उसे वर्तमान काल कहते हैं। या जो समय चल रहा है उसे वर्तमान काल कहते हैं। या जिन वाक्यों के अंत में है, हैं, हूँ, हो आदि शब्द आते हैं, उन्हें वर्तमान काल के वाक्य कहते हैं। जैसे- ‘श्याम जाता है।’, ‘राधा जा रही है।’, ‘राधा के पास खीर है।’ इत्यादि।

वर्तमान काल के उदाहरण (Vartmankal ke Udaharan)

  • वह बाजार जाता है।
  • श्याम खाना खा रहा है।
  • राधा पढ़ने जा रही है।
  • केशव सब्जियां खरीद चुका है।
  • खुशी खेलती होगी।
  • वह रोती होगी।
  • कृतिका जाती हो।

उपर्युक्त वाक्यों को पढ़ने से पता चलता है कि इन वाक्य में होने वाले कार्य वर्तमान समय में हो रहे है या अभी अभी खत्म हुए है। वर्तमान Kaal in Hindi है।

वर्तमान काल की पहिचान (Vartmankal ki Pehchan)

वर्तमान काल के वाक्यों के अंत में  है, हैं, हूँ, हो इत्यादि शब्द आते हैं। या जिन वाक्यों में किसी कार्य का चल रहे समय में होने का ज्ञान हो, उन वाक्यों को वर्तमान काल के वाक्य कहते हैं।

वर्तमान काल के भेद या प्रकार (Vartaman Kal ke Bhed)

वर्तमान काल के छह (6) प्रकार के भेद हैं- सामान्य वर्तमान काल, अपूर्ण या तत्कालिक वर्तमान काल, पूर्ण वर्तमान काल, संदिग्ध वर्तमान काल, संभाव्य वर्तमान काल, पूर्ण सातत्य वर्तमान काल।

  1. सामान्य वर्तमान काल
  2. अपूर्ण वर्तमान काल (तत्कालिक वर्तमान काल)
  3. पूर्ण वर्तमान काल
  4. संदिग्ध वर्तमान काल
  5. संभाव्य वर्तमान काल
  6. पूर्ण सातत्य वर्तमान काल

वर्तमान काल के अन्य उदाहरण :

सामान्य वर्तमान काल वह जाती है।
अपूर्ण या तत्कालिक वर्तमान काल वह जा रही है।
पूर्ण वर्तमान काल वह जा चुकी है।
संदिग्ध वर्तमान काल वह जाती होगी।
संभाव्य वर्तमान काल वह जाती हो।
पूर्ण सातत्य वर्तमान काल वह जाती रही है।

1. सामान्य वर्तमान काल (Simple Present Tense)

क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल की क्रिया का सामान्य रूप से होना पाया जाए, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं। या जिन वाक्यों के अंत में ता है, ती है, ते हैं आदि शब्द आते हैं वे वाक्य सामान्य वर्तमान काल में होते हैं। जैसे- मैं पत्र लिखता हूँ।, राधा गाती है।

सामान्य वर्तमान काल के उदाहरण (Examples of Simple Present Tense)

  • वह खाना खाता है।
  • सीमा बाजार से सब्जियां लाती है।
  • वे प्रतिदिन नहाते हैं।
  • पक्षी आकाश में विचरण करते हैं।
  • बालक स्कूल में शोर मचाते हैं।

2. अपूर्ण या तत्कालिक वर्तमान काल (Present Continuous Tense)

क्रिया के जिस रूप से कार्य के होते रहने का बोध होता है, उसे तत्कालिक वर्तमान काल कहते हैं। या क्रिया के जिस रूप से पता चले कि क्रिया अभी चालू है। या जिन वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं आदि शब्द आते हैं वे वाक्य तत्कालिक या अपूर्ण वर्तमान काल में होते हैं। जैसे- वह पढ़ रहा है।, वह कॉलेज जा रहा है।, पक्षी उड़ रहे हैं।, हम खा रहे हैं।

अपूर्ण या तत्कालिक वर्तमान काल के उदाहरण (Examples of Present Continuous Tense)

  • वह खाना खा रहा है।
  • राधा नाच रही है।
  • बालक स्कूल में शोर मचा रहे हैं।
  • पक्षी आकाश में चहचहा रहे हैं।
  • श्याम अपनी माँ के साथ बगीचे में खेल रहा है।

3. पूर्ण वर्तमान काल (Present Perfect Tense)

क्रिया के जिस रूप से कार्य अभी अभी पूर्ण हुआ प्रतीत होता है, उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। या क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी-अभी पूर्ण होने का ज्ञान होता है, उसे भी पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। या जिन वाक्यों के अंत में चुका है, चुकी है, चुके हैं आदि शब्द आते हैं वे वाक्य पूर्ण वर्तमान काल में होते हैं। जैसे- वह पढ़ चुका है।, बालक खेल चुके हैं।

पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण (Examples of Perfect Tense)

  • महेश विद्यालय जा चुका है।
  • बालक शोर मचा चुके हैं।
  • पुलिस यहाँ से जा चुकी है।

नोट– जिन वाक्यों के अंत में ई है, आ है, ए है इत्यादि आते उन्हें हिन्दी व्याकरण में आसन्न भूतकाल में रखा जाता है जैसे- ममता अभी गई है।, मीना गई है।, बच्चों ने पुस्तक पढ़ी है।

4. संदिग्ध वर्तमान काल (Doubtful Present Tense)

क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में कार्य के होने में संदेह पाया जाए, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं। या जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि शब्द आते हैं वे वाक्य संदिग्ध वर्तमान काल में होते हैं। जैसे- वह पढ़ता होगा।, राधा प्रतीक्षा करती होगी।, राम चित्र बना रहा होगा।

संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण (Examples of Doubtful Present Tense)

  • वीना कक्षा में पढ़ती होगी।
  • शायद वह खाता होगा।
  • शायद वह जा रहा हो।

5. संभाव्य वर्तमान काल (Present Conjunctive Tense)

क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में कार्य होने की संभावना रहती है, उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं। या जिन वाक्यों के अंत में ता हो, ती हो, ते हो आदि शब्द आते हैं वे वाक्य संभाव्य वर्तमान काल में होते हैं। जैसे- वह खाता हो।, वह जाता हो।, राम पढ़ता हो।

संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण (Examples of Present Conjunctive Tense)

  • शायद वह फल तोड़ता हो।
  • क्या पता राम खाना खाता हो।
  • गुंजन आज भी आपका इंतजार करती हो।

6. पूर्ण सातत्य वर्तमान काल (Present Perfect Continuous Tense)

क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात होता है कि क्रिया पहले से आरंभ होकर वर्तमान में लगातार चल रहे है, उसे पूर्ण सातत्य वर्तमान काल कहते हैं। या जिन वाक्यों के अंत में ता रहा है, ती रही है, ते रहे हैं, ता रहा हूँ आदि शब्द आते हैं वे वाक्य पूर्ण सातत्य वर्तमान काल में होते हैं। जैसे- वह मिठाई खाता रहा है। रामू चोरी करता रहा है।

पूर्ण सातत्य वर्तमान काल के उदाहरण (Examples of Perfect Continuous Tense)

  • मैं यह काम पहले से ही करता रहा हूँ।
  • श्याम बचपन से ही पढ़ता रहा है।
  • सचिन पहले से ही क्रिकेट खेलता रहा है।

पढ़ें अन्य काल के भेद

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. वर्तमान काल किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

जो समय चल रहा है उसे वर्तमान काल कहते हैं। ऐसे वाक्यों के अंत में है, हैं, हूँ, हो आदि शब्द आते हैं। उदाहरण के लिए- ‘श्याम जाता है।’, ‘राधा जा रही है।’, ‘राधा के पास खीर है।’ इत्यादि।

2. वर्तमान काल की परिभाषा क्या है? लिखो।

क्रिया के जिस रूप से कार्य के वर्तमान समय में होने का ज्ञान हो उसे वर्तमान काल कहते हैं। जैसे- ‘श्याम जाता है।’, ‘राधा जा रही है।’, ‘राधा के पास खीर है।’ इत्यादि।

3. वर्तमान काल के कितने भेद होते हैं? उदाहरण सहित लिखो।

वर्तमान काल के छः (6) भेद होते हैं- (1) सामान्य वर्तमान काल : वह खाना खाता है।, (2) अपूर्ण या तत्कालिक वर्तमान काल : वह खाना खा रहा है।, (3) पूर्ण वर्तमान काल : महेश विद्यालय जा चुका है।, (4) संदिग्ध वर्तमान काल : वीना कक्षा में पढ़ती होगी।, (5) संभाव्य वर्तमान काल : शायद वह फल तोड़ता हो।, (6) पूर्ण सातत्य वर्तमान काल : सचिन पहले से ही क्रिकेट खेलता रहा है।

4. वर्तमान काल के 5 वाक्यों के उदाहरण लिखिए।

वर्तमान काल के 5 वाक्यों के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-
1. वह खाना खाता है।
2. सीमा बाजार से सब्जियां लाती है।
3. बालक स्कूल में शोर मचा रहे हैं।
4. श्याम अपनी माँ के साथ बगीचे में खेल रहा है।
5. शायद वह फल तोड़ता हो।

5. वर्तमान काल के 10 वाक्य लिखिए।

वर्तमान काल के 10 वाक्य के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-
1. पक्षी आकाश में विचरण करते हैं।
2. बालक स्कूल में शोर मचाते हैं।
3. राधा नृत्य कर रही है।
4. बालक शोर मचा चुके हैं।
5. महेश विद्यालय जा चुका है।
6. शायद वह खाता होगा।
7. शायद वह जा रहा हो।
8. गुंजन आज भी आपका इंतजार करती हो।
9. श्याम बचपन से ही पढ़ता रहा है।
10. सचिन पहले से ही क्रिकेट खेलता रहा है।


हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) के अन्य चैप्टरभाषा, वर्ण, शब्द, पद, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस। विषय-वार अध्ययन- Subject Wise Study