भविष्यत् काल – Bhavishy Kal परिभाषा, भेद, उदाहरण और वाक्य – हिन्दी व्याकरण

भविष्यत् काल (Future Tense) – Bhavishy Kal in Hindi

‘भविष्य काल’ काल के तीन प्रकारों में से एक है। आप जानते हैं कि Hindi में Kaal के तीन भेद या प्रकार ‘भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल‘ आदि है। इस पोस्ट में हिन्दी के Bhavishya Kaal के वाक्य, परिभाषा भेद और उदाहरण आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है।

Bhavishya Kaal - Bhavishya Kaal in Hindi
हिन्दी व्याकरण में भविष्य काल

भविष्य काल की परिभाषा (Bhavishya Kaal ki Paribhasha)

क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय के बोध हो, उसे भविष्यत् काल (भविष्य काल) कहते हैं। काल के जिस रूप से ज्ञात हो कि कार्य होने वाला है उसे भविष्य काल कहते हैं। भविष्य काल के वाक्यों के अंत में  ‘गा’, ‘गे’ ‘गी’ इत्यादि आते हैं। जैसे- राम खेलेगा।, कृष्ण बंसी बजाएगा।

भविष्य काल के उदाहरण (Bhavishy Kal ke Udaharan)

  • वह कल से प्रतिदिन स्कूल में पढ़ने जाएगा।
  • वह रात में सोएगा।
  • वे पढ़ेंगे।
  • शायद वह खाना खा ले।
  • शायद आज राम रावण को मार दे।
  • प्रिया बाजार में आती रहेगी।
  • राम प्रतिदिन पढ़ता रहेगा।
  • यदि राधा आएगी, तो श्याम भी आएगा।
  • यदि रेलगाड़ी आएगी, तो रोहन दिल्ली जाएगा।

भविष्य काल की पहिचान (Bhavishya Kaal ki Pehchan)

भविष्य काल के वाक्यों के अंत में  ‘गा’, ‘गे’ ‘गी’ इत्यादि शब्द आते हैं। या जिन वाक्यों में किसी कार्य का आने वाले समय में होने का ज्ञान हो, उन वाक्यों को भविष्य काल के वाक्य कहते हैं।

भविष्यत् काल के भेद या प्रकार (Bhavishya Kaal ke Bhed)

भविष्यत् काल के चार (4) प्रकार के भेद हैं- सामान्य भविष्यत् काल, सम्भाव्य भविष्यत् काल, सातत्यबोधक भविष्यत् काल और हेतु-हेतुमद् भविष्यत् काल।

  1. सामान्य भविष्यत् काल
  2. सम्भाव्य भविष्यत् काल
  3. सातत्यबोधक भविष्यत् काल
  4. हेतु-हेतुमद् भविष्यत् काल

भविष्य काल के अन्य उदाहरण:

सामान्य भविष्यत् काल मैं खेलूँगा।
सम्भाव्य भविष्यत् काल शायद वह चला जाए।
सातत्यबोधक भविष्यत् काल मैं आपके काम आता रहूँगा।
हेतु-हेतुमद् भविष्यत् काल यदि बर्षा होगी, तो फसल अच्छी होगी।

1. सामान्य भविष्यत् काल (Simple Future Tense)

भविष्य में होने वाली क्रिया के सामान्य रूप को सामान्य भविष्यत् काल कहते हैं। अर्थात जिस क्रिया से कार्य के सामान्य रूप से भविष्य में होने का पता चले, सामान्य भविष्य काल कहते हैं। जैसे- मैं खेलूँगा।, तुम पढ़ोगे।

सामान्य भविष्यत् काल के उदाहरण

  • रीता स्कूल जाएगी।
  • वे किताब पढ़ेंगे।
  • संदीप आज आएगा।

2. सम्भाव्य भविष्यत् काल (Doubtful Future Tense)

क्रिया के जिस रूप से भविष्य में कार्य होने की सम्भावना हो, उसे सम्भाव्य भविष्यत् काल कहते हैं। इसे संदेह भविष्यत् काल भी कहते हैं। जैसे- शायद वह चला जाए।, सम्भवतः मैं नौकरी छोड़ दूँ।, संभव है श्याम पढे।

सम्भाव्य भविष्यत् काल के उदाहरण

  • संभव है, वह कल आये।
  • शायद वह कल चला जाए।
  • सम्भवतः आज ट्रेन ना आए।
  • संभव है आज खेत में जानवर ना आयें।

3. सातत्यबोधक भविष्यत् काल (Future Continuous Tense)

जिस क्रिया रूप से भविष्य में भी कार्य के जारी रहने का बोध हो, उसे सातत्यबोधक भविष्यत् कहते हैं। जैसे- मैं आपके काम आता रहूँगा।, समय से पुस्तकालय जाता रहूँगा।

सातत्यबोधक भविष्यत् काल के उदाहरण

  • वह बाजार में आती रहेगी।
  • राम प्रतिदिन पढ़ता रहूँगा।
  • वे स्कूल में पढ़ाते रहेंगे।
  • जानवर खेतों में आते रहेंगे।

4. हेतु-हेतुमद् भविष्यत् काल (Conditional Future Tense)

क्रिया के जिस रूप से किसी विशेष परिस्थिति या कारण के होने पर आने वाले समय में कार्य हो, तो वह हेतु-हेतुमद् भविष्यत् काल में आता है। जैसे- यदि बर्षा होगी, तो फसल अच्छी होगी।

हेतु-हेतुमद् भविष्यत् काल के उदाहरण

  • यदि राम जाएगा, तो सीता भी जाएगी।
  • मेहनत करोगे, तो सफल होगे।
  • फल खाओगे, तो स्वस्थ रहोगे।

पढ़ें अन्य काल के भेद

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. भविष्य काल किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

क्रिया के जिस रूप से ज्ञात हो कि कार्य होनेवाला है उसे भविष्य काल कहते हैं। इस काल के वाक्यों के अंत में  ‘गा’, ‘गे’ ‘गी’ इत्यादि आते हैं। उदाहरण के लिए- राम खेलेगा।, कृष्ण बंसी बजाएगा।

2. भविष्य काल की परिभाषा क्या है? लिखो।

क्रिया के जिस रूप से आने वाले समय के बोध हो, उसे भविष्य काल कहते हैं। उदाहरण के लिए- वह खेलेगा।, राधा आज नृत्य करेगी।

3. भविष्य काल के कितने भेद होते हैं? उदाहरण सहित लिखो।

भविष्यत् काल के चार भेद होते हैं- (1) सामान्य भविष्यत् काल – मैं खेलूँगा।, (2) सम्भाव्य भविष्यत् काल – शायद वह चला जाए।, (3) सातत्यबोधक भविष्यत् काल – मैं आपके काम आता रहूँगा। और (4) हेतु-हेतुमद् भविष्यत् काल – यदि बर्षा होगी, तो फसल अच्छी होगी।

4. भविष्य काल के 5 वाक्यों के उदाहरण लिखिए।

भविष्य काल के 5 वाक्यों के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-
1. रवीश कुमार आज पटना आएंगे।
2. शायद एन.डी.टी.वी. बैन हो जाए।
3. सम्भवतः श्रीराम लंका जाए।
4. राधा वृंदावन में दर्शन देतीं रहेंगी।
5. यदि सीमा आएगी, तो खाना बनेगा।

5. भविष्य काल के 10 वाक्य लिखिए।

भविष्य काल के 10 वाक्य के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-
1. पवन आज बाजार जाएगा।
2. वह आज से प्रतिदिन फल खाएगा।
3. सीमा आज साइकिल चलाएगी।
4. शायद बारिश होगी।
5. संभव है मोहन को बुखार आ जाए।
6. सम्भवतः मोहित आज दिल्ली जाएँ।
7. श्रीकृष्ण वृंदावन में दर्शन देतें रहेंगे।
8. वह लगातार अध्ययन करता रहेगा।
9. यदि खेत में फसल होगी, तो किसान भूँख से नहीं मरेगा।
10. यदि मोटरगाड़ीं नहीं होगी, तो दिल्ली जाने में समय लगेगा।


हिन्दी व्याकरण (Hindi Grammar) के अन्य चैप्टरभाषा, वर्ण, शब्द, पद, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस। विषय-वार अध्ययन- Subject Wise Study