संदिग्ध वर्तमान काल – परिभाषा, वाक्य और उदाहरण – हिन्दी व्याकरण

Sandigdh Vartmankal

संदिग्ध वर्तमानकाल हिन्दी में – Hindi में Kaal के तीन भेद या प्रकार ‘भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल‘ आदि होते है। और वर्तमान काल को पुनः छः भेदों में विभक्त किया गया है ‘सामान्य वर्तमान काल, अपूर्ण वर्तमान काल/तत्कालिक वर्तमान काल, पूर्ण वर्तमान काल, संदिग्ध वर्तमान काल, संभाव्य वर्तमान काल, पूर्ण सातत्य वर्तमान काल’। इस प्रष्ठ में Vartaman kal में से “संदिग्ध वर्तमान काल” के वाक्य, परिभाषा और उदाहरण आदि की जानकारी दी गई है।

संदिग्ध वर्तमान काल (Sandigdh Vartmankal)

परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में कार्य के होने में संदेह पाया जाए, उसे संदिग्ध वर्तमान काल (Doubtful Present Tense) कहते हैं। जैसे-

  • वह पढ़ता होगा।
  • राधा प्रतीक्षा करती होगी।
  • राम चित्र बना रहा होगा।

पहचान: जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं।

संरचना: संदिग्ध वर्तमानकाल के क्रियाओं की संरचना- धातु + ता होगा, धातु + ती होगी, धातु + ते होंगे इत्यादि होती है।

संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण

1. वीना कक्षा में पढ़ती होगी।

2. शायद वह खाता होगा।

3. माँ खाना बना रही होगी।

4. प्रणव नाश्ता कर रहा होगा।

5. नेहा पढ़ रही होगी।

6. अंशु खाना बना रही होगी।

7. कविता पेपर लिखती होगी।

8. रमेश नल चलाता होगा।

9. टीना पढ़ाई करती होगी।

10. कर्नाटक में बारिश हो रही होगी।

11. मेरा ऑफिस ऑफिस जा चुका होगा।

12. पिता जी ऑफिस से आ गये होंगे।

13. नंदिनी की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी होंगी।

14. सविता पत्र लिखती होगी।

15. वह गाता होगा।

16. राम खाता होगा।

17. रमेश जाता होगा।

18. गाड़ी आती होगी।

19. वह लेख लिख रहा होगा।

20. आज विद्यालय खुला होगा।

पढ़ें अन्य वर्तमान काल के भेद (Kaal in Hindi)

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. संदिग्ध वर्तमान काल की परिभाषा लिखिए?

क्रिया के जिस रूप से वर्तमान काल क्रिया के होने या करने पर शक हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते है। अथार्त जिन वाक्यों के अंत में ता होगा, ती होगी, ते होंगे आदि आते हैं, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं। जैसे- सविता पत्र लिखती होगी। वह गाता होगा। राम खाता होगा।

2. संदिग्ध वर्तमान काल किसे कहते हैं?

जिस क्रिया से यह पता चले कि कार्य वर्तमान समय में हो रहा है परंतु उसके पूर्ण होने में संदेह है, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं। जैसे- वह गाना गाता होगा। रमा पढ़ती होगी। मोहन फिल्म देख रहा होगा। बच्चा रोता होगा। सुरेश घर से स्कूल पहुंचने वाला होगा। चीनी कहाँ रखी होगी।

3. संदिग्ध वर्तमान काल क्या हैं?

संदिग्ध वर्तमान काल में कार्य के होने या ना होने में संदेह होता है। अन्य शब्दों में कहें तो वह क्रिया जिसके होने में अथवा ना होने में संदेह होता है तो उस काल को संदिग्ध वर्तमान काल कहा जाता है। जैसे- गाड़ी आती होगी। आज विद्यालय खुला होगा। माँ खाना बना रही होगी।

4. संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण लिखो?

संदिग्ध वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित हैं:- नंदिनी की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी होंगी। सविता पत्र लिखती होगी। वह गाता होगा। राम खाता होगा। रमेश जाता होगा। गाड़ी आती होगी। वह लेख लिख रहा होगा। गाड़ी आती होगी। आज विद्यालय खुला होगा। माँ खाना बना रही होगी। वह गाना गाता होगा। रमा पढ़ती होगी।

5. संदिग्ध वर्तमान काल के वाक्य लिखिए?

संदिग्ध वर्तमान काल के वाक्य निम्नलिखित हैं:- रमेश नल चलाता होगा। टीना पढ़ाई करती होगी। कर्नाटक में बारिश हो रही होगी। मेरा ऑफिस ऑफिस जा चुका होगा। पिता जी ऑफिस से आ गये होंगे। नंदिनी की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी होंगी। सविता पत्र लिखती होगी। वह गाता होगा। राम खाता होगा। रमेश जाता होगा। गाड़ी आती होगी। वह लेख लिख रहा होगा।

पढ़ें हिन्दी व्याकरण के अन्य चैप्टर

भाषा, वर्ण, शब्द, पद, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *