पूर्ण भूतकाल – परिभाषा, वाक्य और उदाहरण – हिन्दी व्याकरण

Poorna Bhootkaal

पूर्ण भूतकाल हिन्दी में – Hindi में Kaal के तीन भेद या प्रकार ‘भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल‘ आदि होते है। और भूतकाल को पुनः छः भेदों में विभक्त किया गया है ‘सामान्य भूतकाल, आसन्न भूतकाल, पूर्ण भूतकाल, अपूर्ण भूतकाल, संदिग्ध भूतकाल, हेतु-हेतुमद् भूतकाल’। इस प्रष्ठ में Bhootkaal में से “पूर्ण भूतकाल” के वाक्य, परिभाषा और उदाहरण आदि की जानकारी दी गई है।

पूर्ण भूतकाल (Purna Bhootkaal)

परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता है कि काम भूतकाल में पूरा हो गया था, उसे पूर्ण भूतकाल कहते हैं। अर्थात जिस क्रिया से कार्य के भूतकाल में पूर्ण होने का बोध होता है, उसे पूर्ण भूतकाल (Past Perfect Tense) कहते हैं। जैसे-

  • गाड़ी आई थी।
  • वर्षा हुई थी।
  • लड़के आए थे।

पहचान: पूर्ण भूतकाल में क्रिया के साथ ‘था, थी, थे, चुका था, चुकी थी, चुके थे आदि लगता है।

संरचना: पूर्ण भूतकाल की संरचना के लिए सामान्य की संरचना के बाद था/थे/थी जोड़ना पड़ता है।

पूर्ण भूतकाल के उदाहरण

1. ममता अभी गई थी।

2. मीना नृत्य कर चुकी थी।

3. बच्चों ने पुस्तक पढ़ी थी।

4. सीता बाजार जा चुकी थी।

5. राधा ने पूजा कर ली थी।

6. राम पुरस्कार पा चुका था।

7. कालू भोजन कर चुका था।

8. पद्मा ने नृत्य किया।

9. वह दिल्ली गया था।

10. भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ था।

11. बच्चा आया था।

12. उसने श्याम को मारा था।

13. अर्जुन ने कर्ण को मारा था।

14. नौकर पत्र लाया था।

15. राधा ने गीत गया था।

16. वह 2 साल पहले कश्मीर जा चुका था।

17. हमें आजादी 15 अगस्त 1947 को प्राप्त हुई थी।

18. जब वह आया था, तब उसका बेटा बहुत छोटा था।

19. अमरीका ने हिरोशिमा पर बम गिराया था।

20. रमन मूवी देख चुका था।

21. जापान उस घटना को भूल चुका था।

पढ़ें अन्य भूतकाल के भेद (Kaal in Hindi)

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. पूर्ण भूतकाल की परिभाषा लिखिए?

क्रिया के जिस रुप से यह ज्ञात हो कि काम बहुत पहले पूरा हो चुका था। जैसे- पद्मा ने नृत्य किया।, वह दिल्ली गया था।, बच्चा आया था।, उसने श्याम को मारा था।

2. पूर्ण भूतकाल किसे कहते हैं?

ऐसी क्रिया जिसमें किसी भी कार्य को खत्म हुए काफी वक्त बीत चुका हो, वह पूर्ण भूतकाल के अंतर्गत आता है। पूर्ण भूतकाल सामान्य रूप से वर्षों पुराना भी हो सकता है जिसे हम सामान्य रूप से देखते और पढ़ते आए हैं। उदाहरण के लिए- मीना नृत्य कर चुकी थी।, बच्चों ने पुस्तक पढ़ी थी।, सीता बाजार जा चुकी थी।

3. पूर्ण भूतकाल क्या हैं?

क्रिया के जिस रूप से यह विदित हो कि उसके व्यापार को समाप्त हुए बहुत देर हो चुकी हैं; यानी कोई क्रिया बहुत पहले हो चुकी है। इस काल की क्रिया भी पूर्णताबोधक होती है। इसकी संरचना के लिए सामान्य की संरचना के बाद था/थे/थी जोड़ना पड़ता है। जैसे- कालू भोजन कर चुका था।, पद्मा ने नृत्य किया।, वह दिल्ली गया था।

4. पूर्ण भूतकाल के उदाहरण लिखो?

पूर्ण भूतकाल के उदाहरण निम्नलिखित हैं:- बच्चों ने पुस्तक पढ़ी थी।, सीता बाजार जा चुकी थी।, राधा ने पूजा कर ली थी।, राम पुरस्कार पा चुका था।, कालू भोजन कर चुका था।, पद्मा ने नृत्य किया।

5. पूर्ण भूतकाल के वाक्य लिखिए?

पूर्ण भूतकाल के वाक्य निम्नलिखित हैं:- उसने श्याम को मारा था।,  अर्जुन ने कर्ण को मारा था।,  नौकर पत्र लाया था।,  राधा ने गीत गया था।,  वह 2 साल पहले कश्मीर जा चुका था।, जब वह आया था, तब उसका बेटा बहुत छोटा था।,  अमरीका ने हिरोशिमा पर बम गिराया था।, रमन मूवी देख चुका था।, जापान उस घटना को भूल चुका था।

पढ़ें हिन्दी व्याकरण के अन्य चैप्टर

भाषा, वर्ण, शब्द, पद, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस

You may like these posts

उत्प्रेक्षा अलंकार – Utpreksha Alankar परिभाषा उदाहरण अर्थ हिन्दी एवं संस्कृत

उत्प्रेक्षा अलंकार जहाँ पर उपमान के न होने पर उपमेय को ही उपमान मान लिया जाए। अथार्त जहाँ पर अप्रस्तुत को प्रस्तुत मान लिया जाए वहाँ पर उत्प्रेक्षा अलंकार होता...Read more !

उपमा और उत्प्रेक्षा अलंकार युग्म में अंतर

उपमा और उत्प्रेक्षा उपमा में उपमेय और उपमान की समानता गुण, धर्म, क्रिया आदि के आधार पर बताई जाती है यथा- फूलों सा चेहरा तेरा यहां चेहरे (मुख) की तुलना...Read more !

अनिश्चयवाचक सर्वनाम – Anishchay Vachak Sarvanam : हिन्दी व्याकरण

अनिश्चयवाचक सर्वनाम जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- बाहर कोई है। मुझे कुछ नहीं मिला। अथवा जो सर्वनाम...Read more !