सामान्य भूतकाल – परिभाषा, वाक्य और उदाहरण – हिन्दी व्याकरण

Samanya Bhootkaal

सामान्य भूतकाल हिन्दी में – Hindi में Kaal के तीन भेद या प्रकार ‘भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल‘ आदि होते है। और भूतकाल को पुनः छः भेदों में विभक्त किया गया है ‘सामान्य भूतकाल, आसन्न भूतकाल, पूर्ण भूतकाल, अपूर्ण भूतकाल, संदिग्ध भूतकाल, हेतु-हेतुमद् भूतकाल’। इस प्रष्ठ में Bhootkaal में से “सामान्य भूतकाल” के वाक्य, परिभाषा और उदाहरण आदि की जानकारी दी गई है।

सामान्य भूतकाल (Samanya Bhootkaal)

परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से साधारणत: काम का बीते हुए समय में होना पाया जाए, उसे सामान्य भूतकाल कहते हैं। अर्थात क्रिया के जिस रूप में सामान्य रूप से भूतकाल का बोध हो अर्थात सामान्यतया बीते समय का पता चले, उसे सामान्य भूतकाल (Simple Past Tense) कहते हैं। जैसे-

  • वर्षा हुई।
  • लड़के आए।

पहचान: सामान्य भूतकाल के वाक्यों के अंत में आ, ई, ए, था, थी, थे आते हैं वे सामान्य भूतकाल होता है।

संरचना: सामान्य भूतकाल की क्रिया की संरचना इस प्रकार होती- धातु + आ/ए/ई, अथवा धातु + चुका/चुके/चुकी, या धातु + या/ये/यी।

सामान्य भूतकाल के उदाहरण

1. वह कल बाजार गया।

2. सीता राम के साथ वन में गई।

3. रमन ने राधा से विवाह किया।

4. राम ने रोटी खायी।

5. विद्यालय का उद्घाटन हुआ।

6. बच्चों ने पुस्तक पढ़ी।

7. महिलाओं ने नृत्य किया।

8. बच्चे स्कूल गए।

9. मैंने गाना गाया।

10. खिलाडी खेलने गये।

11. सीता गई।

12. श्रीराम ने रावण को मारा।

13. मनोज घर गया।

14. पानी गिरा।

15. नाना मेरे लिए बिस्किट लाए।

16. मैंने कल डांस किया।

17. खिलाड़ी खेलने चले गए।

18. मैं कल सहेली के घर गई।

19. राम ने पत्र लिखा।

20. मोहन गया।

पढ़ें अन्य भूतकाल के भेद (Kaal in Hindi)

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. सामान्य भूतकाल की परिभाषा लिखिए?

क्रिया के जिस रूप से यह मालूम हो कि काम बीते हुए समय में सामान्यतः पूरा हो गया। जैसे- मैंने गाना गाया।, खिलाडी खेलने गये।, सीता गई।

2. सामान्य भूतकाल किसे कहते हैं?

ऐसी क्रिया जिसमें भूतकाल में क्रिया के किसी भी सामान्य रूप से बीते हुए समय का संकेत का उल्लेख होता है उसे हम सामान्य भूतकाल की श्रेणी में रखते हैं। यह भूतकाल की सामान्य अवस्था होती है जो मुख्य रूप से उपयोग में आती है। उदाहरण के लिए- नाना मेरे लिए बिस्किट लाए, मैंने कल डांस किया।

3. सामान्य भूतकाल क्या हैं?

सामान्य भूतकाल की क्रिया से सिर्फ यह जान पड़ता है कि क्रिया बीते हुए समय में हुईं, यह नहीं कि काम को हुए अधिक देर हुई या थोड़ी देर। जैसे- अमरीका ने हिरोशिमा पर बम गिराया। श्याम ने वह नजारा देखा। जापान उस घटना को भूल चुका।

4. सामान्य भूतकाल के उदाहरण लिखो?

सामान्य भूतकाल के उदाहरण निम्नलिखित हैं:- राम ने रोटी खायी।, विद्यालय का उद्घाटन हुआ।, बच्चों ने पुस्तक पढ़ी।, महिलाओं ने नृत्य किया।, बच्चे स्कूल गए।, मैंने गाना गाया।

5. सामान्य भूतकाल के वाक्य लिखिए?

सामान्य भूतकाल के वाक्य निम्नलिखित हैं:- मनोज घर गया।, पानी गिरा।, नाना मेरे लिए बिस्किट लाए।, मैंने कल डांस किया।, खिलाड़ी खेलने चले गए।, मैं कल सहेली के घर गई।, राम ने पत्र लिखा।

पढ़ें हिन्दी व्याकरण के अन्य चैप्टर

भाषा, वर्ण, शब्द, पद, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस

You may like these posts

श्लेष अलंकार – Shlesh Alankar परिभाषा उदाहरण अर्थ हिन्दी एवं संस्कृत

श्लेष अलंकार की परिभाषा जहाँ पर कोई एक शब्द एक ही बार आये पर उसके अर्थ अलग अलग निकलें वहाँ पर श्लेष अलंकार होता है। अर्थात श्लेष का अर्थ होता...Read more !

वर्तनी – शब्द एवं वाक्य शुद्धीकरण, Shuddh ashuddh – हिन्दी व्याकरण

वर्तनी: किसी शब्द को लिखने मे प्रयुक्त वर्णो के क्रम को वर्तनी या अक्षरी कहते हैं। अँग्रेजी मे वर्तनी को ‘Spelling’ तथा उर्दू मे हिज्जे कहते हैं। किसी भाषा की समस्त...Read more !

फ – से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd)

(‘फ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची) पर्याय का अर्थ है – समान। अतः समान अर्थ व्यक्त करने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द (Synonym words) कहते हैं। इन्हें प्रतिशब्द या समानार्थक...Read more !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *