संभाव्य वर्तमान काल – परिभाषा, वाक्य और उदाहरण – हिन्दी व्याकरण

Sambhavya Vartmankal

संभाव्य वर्तमानकाल हिन्दी में – Hindi में Kaal के तीन भेद या प्रकार ‘भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल‘ आदि होते है। और वर्तमान काल को पुनः छः भेदों में विभक्त किया गया है ‘सामान्य वर्तमान काल, अपूर्ण वर्तमान काल/तत्कालिक वर्तमान काल, पूर्ण वर्तमान काल, संदिग्ध वर्तमान काल, संभाव्य वर्तमान काल, पूर्ण सातत्य वर्तमान काल’। इस प्रष्ठ में Vartaman kal में से “संभाव्य वर्तमान काल” के वाक्य, परिभाषा और उदाहरण आदि की जानकारी दी गई है।

संभाव्य वर्तमान काल (Sambhavya Vartmankal)

परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में कार्य होने की संभावना रहती है, उसे संभाव्य वर्तमान काल (Present Conjunctive Tense) कहते हैं। जैसे-

  • वह खाता हो।
  • वह जाता हो।
  • राम पढ़ता हो।

पहचान: जिन वाक्यों के अंत में ता हो, ती हो, ते हों, रहा हो, रहे हो, रही हो, आ हो, ई हो, ए हों आदि शब्द आते हैं, उन्हें संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं।

संरचना: संभाव्य वर्तमानकाल के क्रियाओं की संरचना- धातु + ता हो, धातु + ती हो, धातु + ते हों, धातु + रहा हो, धातु + रहे हो, धातु + रही हो, धातु + आ हो, धातु + ई हो, धातु + ए हों  इत्यादि होती है।

संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण

1. शायद वह फल तोड़ता हो।

2. क्या पता राम खाना खाता हो।

3. गुंजन आज भी आपका इंतजार करती हो।

4. राम ने खाया हो।

5. वह सोया हो।

6. वह आया हो।

7. वह लौटा हो।

8. वह चलता हो।

9. वह नहाया हो।

10. उसे चोट न लगी हो।

11. उसने खाना खाया हो।

12. उसने कक्षा कार्य किया हो।

13. सीता बाज़ार से आई हो।

14. वह लौटाता हो।

15. उसने बात बताई हो।

16. बच्चे ने दूध पी लिया हो।

17. वह चलता हो।

18. वह नहाता हो।

19. उसने खाना खाता हो।

20. वह कक्षा कार्य करता हो।

पढ़ें अन्य वर्तमान काल के भेद (Kaal in Hindi)

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. संभाव्य वर्तमान काल की परिभाषा लिखिए?

संभाव्य का अर्थ होता है संभावित या जिसके होने की संभावना हो। जैसे- शायद वह फल तोड़ता हो। क्या पता राम खाना खाता हो।

2. संभाव्य वर्तमान काल किसे कहते हैं?

इससे वर्तमान काल में काम के पूरे होने की संभावना होती है उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं। जैसे- उसे चोट न लगी हो। उसने खाना खाया हो। उसने कक्षा कार्य किया हो। सीता बाज़ार से आई हो। वह लौटाता हो।

3. संभाव्य वर्तमान काल क्या हैं?

जिस काल से वर्तमान में काम के पूरे होने की संभावना होती है उसे संभाव्य वर्तमान काल कहते हैं। जैसे- वह चलता हो। वह नहाता हो। उसने खाना खाता हो। वह कक्षा कार्य करता हो।

4. संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण लिखो?

संभाव्य वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित हैं:- शायद वह फल तोड़ता हो। क्या पता राम खाना खाता हो। गुंजन आज भी आपका इंतजार करती हो। राम खाया हो। वह सोया हो। वह आया हो। वह लौटा हो। वह चलता हो। वह नहाया हो। उसे चोट न लगी हो। उसने खाना खाया हो। उसने कक्षा कार्य किया हो। सीता बाज़ार से आई हो। वह लौटाता हो।

5. संभाव्य वर्तमान काल के वाक्य लिखिए?

संभाव्य वर्तमान काल के वाक्य निम्नलिखित हैं:- उसने कक्षा कार्य किया हो। सीता बाज़ार से आई हो। वह लौटाता हो। उसने बात बताई हो। बच्चे ने दूध पी लिया हो। वह चलता हो। वह नहाता हो। उसने खाना खाता हो। वह कक्षा कार्य करता हो। सीता बाज़ार आती हो।

पढ़ें हिन्दी व्याकरण के अन्य चैप्टर

भाषा, वर्ण, शब्द, पद, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस

You may like these posts

एकार्थक शब्द, Ekarthi Shabd in Hindi – हिन्दी व्याकरण

एकार्थक शब्द बहुत से शब्द ऐसे हैँ, जिनका अर्थ देखने और सुनने में एक–सा लगता है, परन्तु वे समानार्थी नहीं होते हैं। ध्यान से देखने पर पता चलता है कि...Read more !

वर्तमान काल – परिभाषा, भेद, उदाहरण और वाक्य – हिन्दी व्याकरण

‘वर्तमान काल’ काल के तीन भेदों में से एक है। इसको अंग्रेजी में “Present Tense” कहते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि Hindi में Kaal के तीन भेद या...Read more !

संदेह और भ्रांतिमान अलंकार युग्म में अंतर

संदेह और भ्रांतिमान जहां समानता के कारण अनिश्चय की स्थिति बनी रहती है वहां सन्देह अलंकार होता है। यथा- कैघों व्योम बीथिका भरे हैं भूरि धूमकेतु वीर रस वीर तरवारि...Read more !