सातत्यबोधक भविष्यकाल – परिभाषा, वाक्य और उदाहरण – हिन्दी व्याकरण

Satatya Bodhak Bhavishyakal

सातत्य बोधक भविष्य काल हिन्दी में – Hindi में Kaal के तीन भेद या प्रकार ‘भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल‘ आदि होते है। और भविष्य काल को पुनः चार भेदों में विभक्त किया गया है ‘सामान्य भविष्य काल, सम्भाव्य भविष्य काल, सातत्यबोधक भविष्य काल, हेतु-हेतुमद् भविष्य काल’। इस प्रष्ठ में Bhavishya Kal में से “सातत्यबोधक भविष्य काल” के वाक्य, परिभाषा और उदाहरण आदि की जानकारी दी गई है।

सातत्यबोधक भविष्यत् काल (Satatya Bodhak Bhavishyakal)

परिभाषा: जिस क्रिया रूप से भविष्य में भी कार्य के जारी रहने का बोध हो, उसे सातत्यबोधक भविष्यत् (Future Continuous Tense) कहते हैं। जैसे-

  • मैं आपके काम आता रहूँगा।
  • मैं समय से पुस्तकालय जाता रहूँगा।

पहचान: जिन वाक्यों के अंत में “ता रहेगा, ती रहेगी, ते रहेंगे” इत्यादि शब्द आते हैं, उसे सातत्य बोधक भविष्य काल कहते हैं।

संरचना: सातत्य बोधक भविष्य काल की संरचना- धातु + ता रहेगा, धातु + ती रहेगी, धातु + ते रहेंगे इत्यादि होती है।

सातत्यबोधक भविष्य काल के उदाहरण

1. वह बाजार में आती रहेगी।

2. राम प्रतिदिन पढ़ता रहूँगा।

3. वे स्कूल में पढ़ाते रहेंगे।

4. जानवर खेतों में आते रहेंगे।

5. मैं परीक्षा में पास होता रहूँगा।

6. मैं ट्यूशन पढ़ाने जाती रहूँगी।

7. प्रवीन कानपुर जाता रहेगा।

8. मुझे लगता है कि टेस्ट में मुझे कम नंबर मिलते रहेंगे।

9. कल वर्षा होती रहेगी।

10. चोर पकड़े जाते रहेंगे।

11. वह हमेशा ही जीतता रहेगा।

12. हम सब सोमवार के बाद उत्सव में हमेशा जाते रहेंगे।

13. परीक्षा में  मेरे अच्छे अंक आते रहेंगे।

14. लालू  की चोरी पकड़ी जाती रहेगी।

15. मैं अब कल से आगरा जाता रहूँगा।

16. वह प्रतिदिन कहानी लिखती रहेगी।

17. राम बाजार से सब्जियां लाता रहेगा।

18. दादी बच्चों के लिए खिलौने खरीदती रहेंगी।

19. पड़ोसी से उसकी लड़ाई होती रहेगी।

20. वह कॉलेज आती रहेगी।

 

पढ़ें अन्य भविष्य काल के भेद (Kaal in Hindi)

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. सातत्यबोधक भविष्य काल की परिभाषा लिखिए?

जिस भविष्य काल की क्रिया से कार्य के लगातार होने का भाव प्रकट होता है, उसे सातत्यबोधक भविष्य काल कहते हैं। जैसे- वह बाजार में आती रहेगी। राम प्रतिदिन पढ़ता रहूँगा। वे स्कूल में पढ़ाते रहेंगे। चोर पकड़े जाते रहेंगे। वह हमेशा ही जीतता रहेगा।

2. सातत्यबोधक भविष्य काल किसे कहते हैं?

ऐसी क्रिया जो भविष्य में निरंतर जारी रहने वाली हो, उसे सातत्यबोधक भविष्य काल कहते हैं। जैसे- परीक्षा में  मेरे अच्छे अंक आते रहेंगे। लालू  की चोरी पकड़ी जाती रहेगी। मैं अब कल से आगरा जाता रहूँगा। राम बाजार से सब्जियां लाता रहेगा।

3. सातत्यबोधक भविष्य काल क्या हैं?

जिन वाक्यों से भविष्य में कार्य के निरंतर जारी रहने का बोध हो, और अंत में ता रहेगा, ती रहेगी, ते रहेंगे इत्यादि शब्द आते हैं, उसे सातत्यबोधक भविष्य काल कहते हैं। जैसे- वे स्कूल में पढ़ाते रहेंगे। जानवर खेतों में आते रहेंगे। मैं परीक्षा में पास होता रहूँगा। मैं ट्यूशन पढ़ाने जाती रहूँगी।

4. सातत्यबोधक भविष्य काल के उदाहरण लिखो?

सातत्यबोधक भविष्य काल के उदाहरण निम्नलिखित हैं:- मैं ट्यूशन पढ़ाने जाती रहूँगी। प्रवीन कानपुर जाता रहेगा। मुझे लगता है कि टेस्ट में मुझे कम नंबर मिलते रहेंगे। कल वर्षा होती रहेगी। चोर पकड़े जाते रहेंगे। वह हमेशा ही जीतता रहेगा। हम सब सोमवार के बाद उत्सव में हमेशा जाते रहेंगे। परीक्षा में  मेरे अच्छे अंक आते रहेंगे। लालू  की चोरी पकड़ी जाती रहेगी।

5. सातत्यबोधक भविष्य काल के वाक्य लिखिए?

सातत्यबोधक भविष्य काल के वाक्य निम्नलिखित हैं:- वह हमेशा ही जीतता रहेगा। हम सब सोमवार के बाद उत्सव में हमेशा जाते रहेंगे। परीक्षा में  मेरे अच्छे अंक आते रहेंगे। लालू  की चोरी पकड़ी जाती रहेगी। मैं अब कल से आगरा जाता रहूँगा। वह प्रतिदिन कहानी लिखती रहेगी। राम बाजार से सब्जियां लाता रहेगा। दादी बच्चों के लिए खिलौने खरीदती रहेंगी। पड़ोसी से उसकी लड़ाई होती रहेगी। वह कॉलेज आती रहेगी।

पढ़ें हिन्दी व्याकरण के अन्य चैप्टर

भाषा, वर्ण, शब्द, पद, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस