अपूर्ण वर्तमान काल – परिभाषा, वाक्य और उदाहरण – हिन्दी व्याकरण

Apurna Vartmankal

अपूर्ण वर्तमानकाल हिन्दी में – Hindi में Kaal के तीन भेद या प्रकार ‘भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल‘ आदि होते है। और वर्तमान काल को पुनः छः भेदों में विभक्त किया गया है ‘सामान्य वर्तमान काल, अपूर्ण वर्तमान काल/तत्कालिक वर्तमान काल, पूर्ण वर्तमान काल, संदिग्ध वर्तमान काल, संभाव्य वर्तमान काल, पूर्ण सातत्य वर्तमान काल’। इस प्रष्ठ में Vartaman kal में से “अपूर्ण वर्तमान काल” के वाक्य, परिभाषा और उदाहरण आदि की जानकारी दी गई है।

अपूर्ण वर्तमान काल (Apurna Vartmankal)

परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से कार्य के होते रहने का बोध होता है, उसे अपूर्ण वर्तमानकाल (Present Continuous Tense) कहते हैं। या क्रिया के जिस रूप से पता चले कि क्रिया अभी चालू है। जैसे-

  • वह पढ़ रहा है।
  • वह कॉलेज जा रहा है।
  • पक्षी उड़ रहे हैं।

पहचान: जिन वाक्यों के अंत में रहा है, रहे है, रही है, रहा हूँ आदि आते है उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।

संरचना: अपूर्ण वर्तमानकाल के क्रियाओं की संरचना- धातु + रहा है, धातु + रहे है, धातु + रही है, धातु + रहा हूँ इत्यादि होती है।

अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण

1. श्याम गेंद खेल रहा है।

2. वह घर जा रहा है।

3. अनीता गीत गा रही है।

4. रमेश लिख रहा है।

5. बन्दर नाच रहा है।

6. कमल पत्र लिख रहा है।

7. वह खाना खा रहा है।

8. राधा नाच रही है।

9. बालक स्कूल में शोर मचा रहे हैं।

10. पक्षी आकाश में चहचहा रहे हैं।

11. श्याम अपनी माँ के साथ बगीचे में खेल रहा है।

12. वे सभी पूरियां बना रहे हैं।

13. सौम्या  लिख रही है।

14. वर्षा नाच रही है।

15. मैं पानी पी रहा हूँ।

16. मैं गाना सुन रहा हूँ।

17. माता जी खाना बना रही हैं।

18. पिता जी अभी दफ्तर से घर आ रहे हैं।

19. कमल गाना गा रहा है।

20. मैं विद्यालय जा रहा हूँ।

21. नेहा मंदिर में प्रार्थना कर रही है।

पढ़ें अन्य वर्तमान काल के भेद (Kaal in Hindi)

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. अपूर्ण वर्तमान काल की परिभाषा लिखिए?

क्रिया के जिस रूप से यह पता चलता हो कि कार्य वर्तमान में हो रहा है, उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। इसमें बोलते समय क्रिया का व्यापार चलता रहता है। इसमें इसकी पूर्णता का पता नहीं चलता है। जैसे- मैं पढ़ रहा हूँ। वह जा रहा है। हम कपड़े पहन रहे हैं।

2. अपूर्ण वर्तमान काल किसे कहते हैं?

क्रिया के जिस रूप से यह बोध हो कि वर्तमान काल में कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ, वह चल रहा है, उसे अपूर्ण वर्तमान कहते हैं। जिन वाक्यों के अंत में रहा है, रहे है, रही है, रहा हूँ आदि आते है उसे अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। जैसे- कमल गाना गा रहा है। मैं विद्यालय जा रहा हूँ।

3. अपूर्ण वर्तमान काल क्या हैं?

इसे तत्कालिक वर्तमान भी कहते हैं। अपूर्ण वर्तमान में इस बात का ज्ञान होता है कि क्रिया वर्तमान काल में जारी है। जैसे- मैं पत्र लिख रहा हूँ। सुरेश गाना गा रहा है।

4. अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण लिखो?

अपूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित हैं:- श्याम गेंद खेल रहा है। वह घर जा रहा है। अनीता गीत गा रही है। वह मार्किट जा रहा है। अनीता कविता गा रही है। पवन गेंद से खेल रहा है। सोहन पत्र लिख रहा है। मीना घर जा रही है। ईशा फल तोड़ रही है। मैं लेख लिख रहा हूँ। वर्षा हो रही है। मोहन घूमने जा रहा है। मोर नाच रहा है।

5. अपूर्ण वर्तमान काल के वाक्य लिखिए?

अपूर्ण वर्तमान काल के वाक्य निम्नलिखित हैं:- राधा नाच रही है। बालक स्कूल में शोर मचा रहे हैं। पक्षी आकाश में चहचहा रहे हैं। श्याम अपनी माँ के साथ बगीचे में खेल रहा है। वे सभी पूरियां बना रहे हैं। सौम्या  लिख रही है। वर्षा नाच रही है। मैं पानी पी रहा हूँ। मैं गाना सुन रहा हूँ। माता जी खाना बना रही हैं। पिता जी अभी दफ्तर से घर आ रहे हैं। कमल गाना गा रहा है। मैं विद्यालय जा रहा हूँ। नेहा मंदिर में प्रार्थना कर रही है।

पढ़ें हिन्दी व्याकरण के अन्य चैप्टर

भाषा, वर्ण, शब्द, पद, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस