पूर्ण वर्तमान काल – परिभाषा, वाक्य और उदाहरण – हिन्दी व्याकरण

Poorna Vartmankal

पूर्ण वर्तमानकाल हिन्दी में – Hindi में Kaal के तीन भेद या प्रकार ‘भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल‘ आदि होते है। और वर्तमान काल को पुनः छः भेदों में विभक्त किया गया है ‘सामान्य वर्तमान काल, अपूर्ण वर्तमान काल/तत्कालिक वर्तमान काल, पूर्ण वर्तमान काल, संदिग्ध वर्तमान काल, संभाव्य वर्तमान काल, पूर्ण सातत्य वर्तमान काल’। इस प्रष्ठ में Vartaman kal में से “पूर्ण वर्तमान काल” के वाक्य, परिभाषा और उदाहरण आदि की जानकारी दी गई है।

पूर्ण वर्तमान काल (Poorna Vartmankal)

परिभाषा: क्रिया के जिस रूप से कार्य अभी अभी पूर्ण हुआ प्रतीत होता है, उसे पूर्ण वर्तमान काल (Present Perfect Tense) कहते हैं। या क्रिया के जिस रूप से वर्तमान में कार्य के अभी-अभी पूर्ण होने का ज्ञान होता है, उसे भी पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। जैसे-

  • वह पढ़ चुका है।
  • बालक खेल चुके हैं।

पहचान: जिन वाक्यों के अंत में चुका है, चुके हैं, चुकी हैं शब्द आते हैं, उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं।

संरचना: पूर्ण वर्तमानकाल के क्रियाओं की संरचना- धातु + चुका है, धातु + चुके हैं, धातु + चुकी हैं इत्यादि होती है।

ध्यातव्य: जिन वाक्यों के अंत में ई है, आ है, ए है इत्यादि आते उन्हें हिन्दी व्याकरण में आसन्न भूतकाल में रखा जाता है जैसे- ममता अभी गई है।, मीना गई है।, बच्चों ने पुस्तक पढ़ी है।

पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण

1. महेश विद्यालय जा चुका है।

2. बालक शोर मचा चुके हैं।

3. पुलिस यहाँ से जा चुकी है।

4. हम खाना खा चुके हैं।

5. पिताजी दफ्तर से घर आ चुके हैं।

6. माताजी भोजन बना चुकी हैं।

7. राधा अपनी नानी के घर जा चुकी है।

8. राम जा चुका है।

9. रमेश रोटी खा चुका है।

10. मैंने कमरे की सफ़ाई करी है।

11. पिताजी अखबार पढ़ चुके हैं।

12. प्रीती खाना बना चुकी है।

13. वह गेंद फेक चुका है।

14. रेखा पुस्तक पढ़ चुकी है।

15. मैं तो सुबह ही नहा चुका हूँ।

16. पत्र भेजा जा चुका है।

17. सोहन जा चुका है।

18. मैं लेख लिख चुका हूँ।

19. मैं फल खा चुका हूँ।

20. वह गेंद खेल चुका है।

पढ़ें अन्य वर्तमान काल के भेद (Kaal in Hindi)

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. पूर्ण वर्तमान काल की परिभाषा लिखिए?

इस काल से यह ज्ञात होता है कि क्रिया वर्तमान काल में सम्पन्न हो चुकी है। जैसे- मैं तो सुबह ही नहा चुका हूँ। पत्र भेजा जा चुका है।

2. पूर्ण वर्तमान काल किसे कहते हैं?

क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी पूरे होने का पता चलता है, उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते है। जैसे-  माताजी भोजन बना चुकी हैं। राधा अपनी नानी के घर जा चुकी है।

3. पूर्ण वर्तमान काल क्या हैं?

क्रिया के जिस रूप से कार्य के अभी पूरे होने का पता चलता है। उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते है। इसमें हमें कार्य की पूर्ण सिद्धि का पता चलता है। जैसे- सोहन जा चुका है। मैं लेख लिख चुका हूँ। मैं फल खा चुका हूँ। वह गेंद खेल चुका है। वह आ चुका है।

4. पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण लिखो?

पूर्ण वर्तमान काल के उदाहरण निम्नलिखित हैं:- वह गेंद फेक चुका है। रेखा पुस्तक पढ़ चुकी है। मैं तो सुबह ही नहा चुका हूँ। पत्र भेजा जा चुका है। सोहन जा चुका है। मैं लेख लिख चुका हूँ। मैं फल खा चुका हूँ। वह गेंद खेल चुका है। वह आ चुका है।

5. पूर्ण वर्तमान काल के वाक्य लिखिए?

पूर्ण वर्तमान काल के वाक्य निम्नलिखित हैं:- हम खाना खा चुके हैं। पिताजी दफ्तर से घर आ चुके हैं। माताजी भोजन बना चुकी हैं। राधा अपनी नानी के घर जा चुकी है। राम जा चुका है। रमेश रोटी खा चुका है। मैंने कमरे की सफ़ाई करी है। पिताजी अखबार पढ़ चुके हैं। प्रीती खाना बना चुकी है।

पढ़ें हिन्दी व्याकरण के अन्य चैप्टर

भाषा, वर्ण, शब्द, पद, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस