सामान्य भविष्यकाल – परिभाषा, वाक्य और उदाहरण : हिन्दी व्याकरण

Samanya Bhavishyakal

सामान्य भविष्य काल हिन्दी में – Hindi में Kaal के तीन भेद या प्रकार ‘भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल‘ आदि होते है। और भविष्य काल को पुनः चार भेदों में विभक्त किया गया है ‘सामान्य भविष्य काल, सम्भाव्य भविष्य काल, सातत्यबोधक भविष्य काल, हेतु-हेतुमद् भविष्य काल’। इस प्रष्ठ में Bhavishya Kal में से “सामान्य भविष्य काल” के वाक्य, परिभाषा और उदाहरण आदि की जानकारी दी गई है।

सामान्य भविष्यत् काल (Samanya Bhavishyakal)

परिभाषा: भविष्य में होने वाली क्रिया के सामान्य रूप को सामान्य भविष्यत् काल (Simple Future Tense) कहते हैं। जैसे-

  • मैं खेलूँगा।
  • तुम पढ़ोगे।

पहचान: जिन वाक्यों के अंत में गा,गे, गी आदि शब्द आते हैं, उन्हें सामान्य भविष्य काल कहते हैं।

संरचना: सामान्य भविष्य काल के क्रियाओं की संरचना- धातु + गा,धातु + गे, धातु + गी इत्यादि होती है।

सामान्य भविष्य काल के उदाहरण

1. वह कल से प्रतिदिन स्कूल में पढ़ने जाएगा।

2. वह रात में सोएगा।

3. रीता स्कूल जाएगी।

4. वे किताब पढ़ेंगे।

5. संदीप आज आएगा।

6. शिवम खाना खाएगा।

7. बच्चे   गार्डन  जाएंगे।

8. वह  ट्यूशन जाएगी।

9. राम स्कूल जायेगा।

10. गौरी गाना गायेगी।

11. वह घर जाएगा।

12. अध्यापक गणित की परीक्षा लेंगे।

13. हम सब पिकनिक जायेंगे।

14. मैं लिखूँगा।

15. वह गाँव जायेगा।

16. मोहन घर जाएगा।

17. विद्यालय बंद रहेगा।

18. तुम मेरे साथ चलोगे।

19. वह खाना खाएगी।

20. बच्चे खेलने जायेंगे।

21. वह घर जायेगा।

22. दीपक अख़बार बेचेगा।

23. रमेश स्कूल जाएगा।

24. मैं दिल्ली नहीं जाऊँगा।

25. कल ऑफिस बंद रहेगा।

26. बच्चे खेलने जायेंगे।

27. राम पत्र लिखेगा।

28. आशा कहानी सुनाएगी।

29. बच्चे चिड़ियाघर जाएगें।

30. उसका विवाह होगा।

पढ़ें अन्य भविष्य काल के भेद (Kaal in Hindi)

Frequently Asked Questions (FAQ)

1. सामान्य भविष्य काल की परिभाषा लिखिए?

क्रिया के जिस रूप से क्रिया के सामान्य रूप का भविष्य में होने का पता चले उसे सामान्य भविष्य काल कहते हैं। अर्थात जिन वाक्यों के अंत में गा,गे, गी आदि शब्द आते हैं, उन्हें सामान्य भविष्य काल कहते हैं। जैसे- वह खाना खाएगा। बालक खेलने जायेंगे। रमन सब्जियां बेचेगा। वह पढ़ेगा। राम कल आएगा।

2. सामान्य भविष्य काल किसे कहते हैं?

इस काल की क्रिया से यह पता चलता है कि कार्य स्वाभाविक रीति से भविष्य में पूरा होगा। जैसे- मैं लिखेंगा। वह गाँव जायेगा। आशा कहानी सुनाएगी। बच्चे चिड़ियाघर जाएगें।

3. सामान्य भविष्य काल क्या हैं?

क्रिया के जिस रूप से उसके आनेवाले समय में सामान्य रूप से होने का बोध हो उसे सामान्य भविष्यत काल कहते हैं। जैसे- रमेश स्कूल जाएगा। मैं दिल्ली नहीं जाऊँगा। कल ऑफिस बंद रहेगा। बच्चे खेलने जायेंगे। राम पत्र लिखेगा।

4. सामान्य भविष्य काल के उदाहरण लिखो?

सामान्य भविष्य काल के उदाहरण निम्नलिखित हैं:- वह खाना खाएगी। बच्चे खेलने जायेंगे। वह घर जायेगा। दीपक अख़बार बेचेगा। रमेश स्कूल जाएगा। मैं दिल्ली नहीं जाऊँगा। कल ऑफिस बंद रहेगा। बच्चे खेलने जायेंगे। राम पत्र लिखेगा। आशा कहानी सुनाएगी। बच्चे चिड़ियाघर जाएगें।

5. सामान्य भविष्य काल के वाक्य लिखिए?

सामान्य भविष्य काल के वाक्य निम्नलिखित हैं:- उसका विवाह होगा। मैं कक्षा में नए दोस्त बनाऊँगा। खिलौना नहीं मिलने पर बच्चा रोएगा। वह कल से प्रतिदिन स्कूल में पढ़ने जाएगा। वह रात में कभी नहीं सोएगा। रीता स्कूल जाएगी। वे अब प्रतिदिन किताब पढ़ेंगे। संदीप आज आएगा। शिवम कल खाना खाएगा। बच्चे प्रतिदिन गार्डन में खेलनें जाएंगे। वह ट्यूशन जाएगी।

पढ़ें हिन्दी व्याकरण के अन्य चैप्टर

भाषा, वर्ण, शब्द, पद, वाक्य, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, समुच्चय बोधक, विस्मयादि बोधक, वचन, लिंग, कारक, पुरुष, उपसर्ग, प्रत्यय, संधि, छन्द, समास, अलंकार, रस

You may like these posts

दृष्टान्त अलंकार – Drashtant Alankar परिभाषा, भेद और उदाहरण – हिन्दी

दृष्टान्त अलंकार परिभाषा– जहाँ उपमेय और उपमान के साधारण धर्म में बिम्ब-प्रतिबिम्ब भाव दिखाया जाए, वहाँ दृष्टान्त अलंकार होता है। या  जहाँ दो सामान्य या दोनों विशेष वाक्यों में बिम्ब-प्रतिबिम्ब...Read more !

निपात-अवधारक – परिभाषा, भेद और उदाहरण – हिन्दी व्याकरण

निपात-अवधारक किसी भी बात पर अतिरिक्त भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है उसे निपात (अवधारक) कहते है। जैसे :- भी , तो , तक ,...Read more !

पुरुषवाचक सर्वनाम – Purush Vachak Sarvanam : हिन्दी व्याकरण

पुरुषवाचक सर्वनाम जो सर्वनाम वक्ता (बोलनेवाले), श्रोता (सुननेवाले) तथा किसी अन्य के लिए प्रयुक्त होता है, उसे पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- मैं, तू, वह आदि। अथवा जिन सर्वनाम का...Read more !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *