Use of Some Structures: 100+ वाक्य, Verb Phrases और Prepositional Phrases

Use of “Instead of, Beside, Besides, About to, Have to, Has to, Had to, Begin to, Used to, Go on, Keep on, How to”

Use of “Instead of, Beside, Besides, About to, Have to, Has to, Had to, Begin to, Used to, Go on, Keep on, How to”

USE OF SOME STRUCTURES – कुछ संरचनाओं का अनुवाद

Verb Phrases और Prepositional Phrases जैसे:

  • Prepositional Phrases: Instead of, Beside, Besides
  • Semi-modal Verb Phrases: Have to, Has to, Had to, Used to
  • Infinitive Phrases: Begin to, How to
  • Phrasal Verbs: Go on, Keep on

Use of “Instead of, Beside, Besides, About to, Have to, Has to, Had to, Begin to, Used to, Go on, Keep on, How to

1. Instead of, Beside, Besides → Prepositional Phrases

These words act as prepositions, so they form prepositional phrases. They show position, choice, and addition.

  • Instead of → preposition of substitution
  • Beside → preposition of place
  • Besides → preposition of addition

Instead of का मतलब है “की जगह” – यानी एक काम या चीज़ को छोड़कर दूसरा चुनना। उदाहरण: He drank juice instead of soda. Beside का अर्थ है “के बगल में” या “के पास,” और इसे जगह बताने के लिए उपयोग किया जाता है। उदाहरण: She sat beside her friend. वहीं Besides का मतलब है “के अलावा” यानी किसी चीज़ के अतिरिक्त। उदाहरण: Besides studying, he plays sports. ये तीनों शब्द दिखने में समान लगते हैं, लेकिन इनके अर्थ और उपयोग अलग होते हैं-एक चुनाव बताता है, एक स्थान, और एक अतिरिक्त जानकारी।

2. About to, Have to, Has to, Had to, Begin to → Semi-modal Verb Phrases / Infinitive Phrases

These are verb phrases because they work with verbs to express necessity, time, or beginning.

  • Have to / Has to / Had tosemi-modal verbs (express obligation)
  • About toverb phrase of immediate future
  • Begin toverb + infinitive phrase

About to का अर्थ है “कुछ करने ही वाला होना”- जब काम बस शुरू होने वाला हो। Have to और Has to ज़रूरी काम या मजबूरी बताते हैं-फर्ज़, जिम्मेदारी या नियम। Had to इसका past form है, जिसका उपयोग तब होता है जब कोई आवश्यक काम किया गया था। जबकि Begin to किसी काम की शुरुआत को दर्शाता है। ये सभी phrases समय और आवश्यकता की स्थिति को बताते हैं-कब कुछ शुरू हो रहा है और कब कुछ करना जरूरी है।

3. Used to, Go on, Keep on, How to → Verb + Infinitive / Phrasal Verb Constructions

These are verb constructions.

  • Used to → semi-modal showing past habit
  • Go on → phrasal verb (continue)
  • Keep on → phrasal verb (keep doing)
  • How to → infinitive phrase (shows the method of doing something)

Used to past की ऐसी आदत या नियमित काम के लिए उपयोग होता है जो अब नहीं होता। Go on का मतलब है “जारी रखना” खासकर कठिनाइयों या रुकावटों के बावजूद। Keep on भी “लगातार करते रहना” दर्शाता है, और अक्सर किसी काम को बार-बार या नियमित रूप से करने के लिए प्रयोग होता है। How to किसी काम को करने का तरीका बताता है-जैसे how to cook, how to learn, आदि। ये phrases आमतौर पर आदतें, निरंतरता और किसी प्रक्रिया के तरीके को समझाने में उपयोग होते हैं।

अनुवाद के नियम-

Instead of, Beside and Besides

Use of Instead of: Instead of का अर्थ है- ‘स्थान पर’ या ‘बजाय’। जब एक कार्य के स्थान पर दूसरा कार्य किया जाये या एक वस्तु के स्थान पर दूसरी वस्तु का प्रयोग किया जाये तो Instead of का प्रयोग किया जाता है।

1. मोहन ने रामायण के स्थान पर इतिहास पढ़ा।
Mohan read History instead of the Ramayana.

2. पिताजी ने पेंसिल के बजाय (स्थान पर) मुझे पैन दिया।
Father gave me a pen instead of a pencil.

Use of Besides: जब एक कार्य के साथ दूसरा कार्य भी किया जाता है तो Besides का प्रयोग होता है। Besides = in addition to अतिरिक्त।

3. पैन के अतिरिक्त मैंने एक पेंसिल भी खरीदी।
I bought a pencil besides a pen.

4. मेरे अतिरिक्त वहाँ पर कुछ विद्यार्थी और भी थे।
There were some students besides me.

5. जेल भेजे जाने के अतिरिक्त उस पर जुर्माना भी किया गया।
Besides being sent to jail he was fined.

6. मेरे अतिरिक्त वहाँ पर बहुत-से अन्य व्यंक्ति थे।
There were many others besides me.

Use of Beside: Beside का अर्थ है-By the side of (निकट, पास में, बगल में)।

7. मेरी बगल में चलो। (मेरे पास चलो मेरे बराबर चलो।)
Walk beside me.

8. आओ और मेरे पास बैठो।
Come and sit beside me.

9 . वह आग के पास बैठी हुई थी।
She was sitting beside the fire.

10. कृपया अन्दर आइये और मेरे पास बैठिए।
Please come in and sit beside me.

About to, Have to, Has to, Had to and Begin to

Use of About to: जब कोई कार्य होने वाला हो तो About का प्रयोग किया जाता है। About के साथ Infinitive (to + Verb) का प्रयोग होता है।

11. रेलगाड़ी जाने वाली है।
The train is about to go.

Use of Have to/Has to: मजबूरी (बाध्यता) प्रकट करने के लिए Present Tense में कर्ता के अनुसार Have to/Has to का प्रयोग होता है।

12. सफलता के लिए हमें कार्य करना पड़ता है।
We have to work for success.

13. निर्धन व्यक्ति को बहुत कष्ट उठाना पड़ता है।
A poor man has to suffer much.

Use of Had to: मजबूरी (बाध्यता) प्रकट करने के लिए Past Tense में प्रत्येक कर्ता के साथ Had to का प्रयोग होता है।

14. अपने परिवार के सम्मान के लिए राणा प्रताप को बहुत कष्ट उठाने पड़े।
Rana Pratap had to suffer much for the honour of his family.

Use of Begin to: बाध्यता प्रकट करने के लिए Future Tense में कर्ता के अनुसार Will have to/Shall have to का प्रयोग होता है।

15. इस लड़के को कमरा साफ करना पड़ेगा।
This boy will have to sweep the room.

कुछ वाक्यों में Begin के साथ Infinitive का प्रयोग होता है।

16. बारिश होने लगी।
It began to rain.

17. लड़कों ने कक्षा में शोर मचाना आरम्भ कर दिया।
The boys began to make a noise in the class.

Used to, Go on, Keep on and How to

Used to: भूतकाल की आदत प्रकट करने के लिए Used to का प्रयोग होता है। Used to के पश्चात क्रिया की First Form आती है।

18. माताजी रात में हमें कहानियाँ सुनाया करती थीं।
Mother used to tell us stories at night.

Go on & Keep on: किसी कार्य के लगातार करते रहने के लिए Keep on या Go on का प्रयोग वाक्य के भाव के अनुसार किया जाता है। Keep on या Go on के पश्चात क्रिया की Present Participle Form (-ing Form) का प्रयोग किया जाता है।

19. वे काफी समय तक उस विषय पर वाद-विवाद करते रहे।
They went on discussing the matter for a long time.

20. अंधेरा होने तक हम खेलते रहे।
We kept on playing till it became dark.

How to: कुछ ऐसे वाक्यों में how to के साथ Verb की First Form का प्रयोग होता है।

21. मुझे तैरना नहीं आता है।
I do not know how to swim.

नोट: यदि “be” के साथ phrase हो जैसे कि accustomed to / used to / addicted to / fond of / interested in तो verb हमेशा -ing form में आएगा। जैसे-

Phrase Examples
accustomed to He is accustomed to waking early. (वह जल्दी उठने का आदी है।)
He was accustomed to waking early. (वह जल्दी उठने का आदी था।)
He will be accustomed to waking early. (वह जल्दी उठने का आदी हो जाएगा।)
be used to She is used to working late. (वह देर तक काम करने की आदी है।)
She was used to working late. (वह देर तक काम करने की आदी थी।)
She will be used to working late. (वह देर तक काम करने की आदी हो जाएगी।)
addicted to He is addicted to playing games. (उसे खेल खेलने की लत है।)
He was addicted to playing games. (उसे खेल खेलने की लत थी।)
He will be addicted to playing games. (उसे खेल खेलने की लत लग जाएगी।)
fond of She is fond of reading books. (उसे किताबें पढ़ने का शौक है।)
She was fond of reading books. (उसे किताबें पढ़ने का शौक था।)
She will be fond of reading books. (उसे किताबें पढ़ने का शौक हो जाएगा।)
interested in I am interested in learning English. (मुझे अंग्रेज़ी सीखने में रुचि है।)
I was interested in learning English. (मुझे अंग्रेज़ी सीखने में रुचि थी।)
I will be interested in learning English. (मुझे अंग्रेज़ी सीखने में रुचि हो जाएगी।)

जबकि Past Habit व्यक्त करने के लिए “Used to + V1” या सिर्फ repeated past action दिखाने के लिए “Would + V1” का भी प्रयोग कर सकते हैं। जैसे-

1. वह दिन में शतरंज खेला करता था।
He used to play chess in the day.
He Would play chess in the day.

2. वह प्रतिदिन यहाँ नहीं आया करती थी।
She did not use to come here daily.

हम “Would + V1” कब use नहीं करते?

  • अगर sentence में repeated action का idea नहीं है। Single Past Action (एक बार की घटना)
  • Stative Verbs (feel, like, know, love, be)

1. हरी दिल्ली रहा करता था। (Single Time Habit)
Hari used to live in Delhi.
Hari would live in Delhi.

2. जब मैं बच्चा था तब मुझे दूध पसंद हुआ करता था। (Stative Verbs)
I used to like milk when I was a child.
I would like milk when I was a child.

3. वह पहले उत्तर जानती हुआ करती थी।
She used to know the answer.
She would know the answer.

Example Sentences (Hindi-English)

Use Instead of, Beside and Besides:

Hindi English
1. उसने चाय की बजाय कॉफ़ी पी क्योंकि उसे जागना था। He drank coffee instead of tea because he needed to stay awake.
2. मेरी मेज़ के बगल में एक छोटी बुकशेल्फ़ रखी है जिसमें मैं अपने उपन्यास रखता हूँ। There is a small bookshelf beside my desk where I keep my novels.
3. पढ़ाई के अलावा, वह रोज़ एक घंटा योग भी करता है। Besides studying, he also practices yoga for an hour every day.
4. उसने फ़िल्म देखने के बजाय अपनी परीक्षा की तैयारी करना ज्यादा ज़रूरी समझा। He considered it more important to prepare for his exam instead of watching a movie.
5. नदी के किनारे बने पेड़ों के नीचे बैठना बहुत सुकून देता है। Sitting under the trees beside the river gives great peace.
6. नौकरी के अलावा वह सामाजिक सेवा भी करती है। Besides her job, she also does social work.
7. उसने कार खरीदने के बजाय पैसे बचाने का फैसला किया। He decided to save money instead of buying a car.
8. मेरे बगल में बैठा व्यक्ति लगातार फोन पर बात कर रहा था। The person sitting beside me kept talking on the phone continuously.
9. पढ़ाई के अलावा, उसकी खेलों में भी बहुत रुचि है। Besides studies, he is also very interested in sports.
10. उसने गुस्सा करने के बजाय शांत रहकर समस्या हल की। He solved the problem calmly instead of getting angry.
11. उसके बेड के बगल में एक छोटी टेबल है जहाँ वह अपनी डायरी रखती है। There is a small table beside her bed where she keeps her diary.
12. अपनी पढ़ाई के अलावा, वह पार्ट-टाइम भी काम करता है। Besides his studies, he also works part-time.

About to / Have to / Has to / Had to / Begin to:

Hindi English
13. मैं घर से निकलने ही वाला था कि बारिश शुरू हो गई। I was about to leave the house when it started raining.
14. मुझे यह काम आज ही खत्म करना है क्योंकि कल मेरी मीटिंग है। I have to finish this work today because I have a meeting tomorrow.
15. उसे हर दिन समय पर स्कूल पहुँचना होता है He has to reach school on time every day.
16. मुझे ट्रैफिक की वजह से रास्ता बदलना पड़ा I had to change the route because of traffic.
17. जैसे ही वह पढ़ाई करना शुरू करता है, उसका फोन बजने लगता है। Whenever he begins to study, his phone starts ringing.
18. ट्रेन छूटने वाली थी और हम प्लेटफ़ॉर्म पहुंचने ही वाले थे The train was about to leave, and we were just reaching the platform.
19. मुझे हर महीने बिजली का बिल भरना पड़ता है I have to pay the electricity bill every month.
20. उसे अपने माता-पिता की बात सुननी पड़ती है She has to listen to her parents.
21. मुझे बारिश में भीगने से बचने के लिए जल्दी घर लौटना पड़ा I had to return home quickly to avoid getting wet in the rain.
22. जैसे-जैसे दिन बीतता गया, उसने अपने काम पर ध्यान देना शुरू किया As the day passed, he began to focus on his work.
23. मैं फोन करने ही वाला था कि उसने पहले ही मुझे कॉल कर लिया। I was about to call when she called me first.
24. मुझे हर सुबह जल्दी उठना पड़ता है I have to wake up early every morning.
25. उसे समय पर फीस जमा करनी होती है She has to submit the fee on time.
26. खराब मौसम के कारण हमें यात्रा रद्द करनी पड़ी We had to cancel the trip due to bad weather.
27. जैसे ही वह मंच पर पहुँचा, दर्शक तालियाँ बजाना शुरू कर दिए। As soon as he reached the stage, the audience began to clap.
28. मैं खाना बनाने ही वाला था कि गैस खत्म हो गई। I was about to cook when the gas ran out.
29. मुझे हर दिन ऑफिस में रिपोर्ट जमा करनी है I have to submit the report in the office every day.
30. उसे अपने दादा-दादी से मिलने गाँव जाना पड़ता है He has to visit his grandparents in the village.
31. मुझे बीमारी के कारण डॉक्टर के पास जाना पड़ा I had to visit the doctor because of illness.
32. बच्चे कहानी सुनते ही हँसना शुरू कर दिए। The children began to laugh as soon as they heard the story.

Used to / Go on / Keep on / How to:

Hindi English
33. मैं बचपन में हर शाम पार्क में खेलने जाया करता था I used to play in the park every evening in childhood.
34. शिक्षक हमें कठिन विषयों को समझाने के लिए समझाते रहते हैं The teacher keeps on explaining to help us understand difficult topics.
35. वह मुश्किलों के बावजूद अपना काम करते रहा He went on doing his work despite difficulties.
36. वह मुझे हमेशा बताती थी कि समस्या को कैसे हल करना है। She always taught me how to solve a problem.
37. मैं सुबह जल्दी उठने की आदत बनाने की कोशिश करता रहता हूँ I keep on trying to develop a habit of waking up early.
38. वह दिन-रात पढ़ाई करती रही और अंत में परीक्षा में सफल हुई। She went on studying day and night and finally succeeded in the exam.
39. हम पहले हर रविवार पिकनिक पर जाया करते थे We used to go for picnics every Sunday.
40. उसने मुझे बताया कि नई मशीन चलाना कैसे है। He taught me how to operate the new machine.
41. वह अपने सपनों के लिए संघर्ष करता रहा He went on struggling for his dreams.
42. मैं रोज़ाना गिटार बजाने का अभ्यास करता रहता हूँ I keep on practicing guitar daily.
43. वह स्कूल जाने से पहले दूध पीना किया करती थी She used to drink milk before going to school.
44. उसने मुझे रास्ता ढूँढना कैसे है, यह समझाया। He explained how to find the route.
45. वह बिना रुके अपना भाषण देता रहा He went on delivering his speech without stopping.
46. मैं नई चीज़ें सीखने की कोशिश करता रहता हूँ I keep on trying to learn new things.
47. हम पहले साथ में फ़िल्में देखा करते थे We used to watch movies together.
48. उसने मुझे कार चलाना कैसे सिखाया। She taught me how to drive a car.
49. वह बारिश में भी दौड़ता रहा He went on running even in the rain.
50. मैं अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करता रहता हूँ I keep on working hard for my goals.
51. वह बचपन में बहुत कहानियाँ पढ़ा करता था He used to read many stories in childhood.
52. उसने बताया कि कठिन परिस्थिति में शांत रहना कैसे है। He explained how to stay calm in a tough situation.
53. वह असफलताओं के बावजूद प्रयास करती रही She went on trying despite failures.
54. मैं अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करता रहता हूँ I keep on trying to correct my mistakes.
55. हम पहले छत पर बैठकर देर रात तक बातें किया करते थे We used to sit on the terrace and talk till late at night.
56. उसने मुझे बताया कि समय का प्रबंधन करना कैसे है। She taught me how to manage time.
57. वह गाना गाते हुए आगे बढ़ती रही She went on walking while singing.
58. मैं अपने काम में सुधार लाने के लिए कोशिश करता रहता हूँ I keep on trying to improve my work.
59. वह पहले बहुत घूमने-फिरने जाया करता था He used to travel a lot earlier.
60. उसने मुझे कंप्यूटर प्रोग्रामिंग करना कैसे है, बताया। He taught me how to do computer programming.
61. उसने कठिन हालात में भी मुस्कुराना जारी रखा She went on smiling even in tough situations.
62. मैं हर दिन नई-नई चीजें सीखने का प्रयास करता रहता हूँ I keep on trying to learn new things every day.
63. पहले हम गर्मियों में दादी के घर जाया करते थे We used to visit our grandmother’s house during summer.
64. उसने मुझे साइकिल चलाना कैसे सीखना है बताया। He showed me how to learn cycling.
65. वह बिना थके काम करता रहा He went on working without getting tired.
66. मैं अपने लक्ष्य को पाने के लिए प्रयास करता रहता हूँ I keep on striving to achieve my goal.
67. वह पहले हर सुबह दौड़ने जाया करती थी She used to go running every morning.
68. उसने समझाया कि दूसरों की मदद करना कैसे है। She explained how to help others.
69. वह हँसती रही और बातचीत जारी रखी She went on laughing and continued the conversation.
70. मैं जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करता रहता हूँ I keep on working hard to progress in life.
71. वह पहले रात को देर तक पढ़ाई करता था He used to study late at night.
72. उसने मुझे कठिन फैसले लेना कैसे है, सिखाया। He taught me how to make difficult decisions.

Translate the following sentences into English:

Hindi English
1. शीला ने गृह विज्ञान के स्थान पर गणित लिया। Sheila took Mathematics instead of Home Science.
2. मेरे पिताजी ने मुझे बल्ले के बजाय पुस्तक दी। My father gave me a book instead of a bat.
3. तुम घड़ी के बजाय अंगूठी खरीद सकते हो। You can buy a ring instead of a watch.
4. वह राजू के पिता के बजाय उसके भाई से मिला। He met Raju’s brother instead of his father.
5. गेंद के अतिरिक्त मैंने किताब भी खरीदी। Besides the ball, I also bought a book.
6. लाल किला के अतिरिक्त उन्होंने कुतुबमीनार भी देखी। Besides the Red Fort, they also saw the Qutub Minar.
7. क्या फलों के अतिरिक्त तुमने कुछ और भी खाया? Besides fruits, did you eat anything else?
8. मैं स्कूल तब पहुँचा जब घंटी बजने ही वाली थी। I reached school when the bell was about to ring.
9. चिड़ीमार ने जाल तब फेंका जब चिड़िया उड़ने ही वाली थी। The bird-catcher threw the net when the bird was about to fly.
10. सूर्य डूबने ही वाला था कि पिताजी घर आ गये। The sun was about to set when father arrived home.
11. हम सोने ही वाले थे कि दरवाजे पर दस्तक हुई। We were about to sleep when there was a knock at the door.
12. मैं फिसलने ही वाला था कि उसने मुझे पकड़ लिया। I was about to slip when he caught me.
13. वह पेड़ से गिरने ही वाली थी कि उसने डाली पकड़ ली। She was about to fall from the tree when she grabbed a branch.
14. हम घर पहुँचने ही वाले थे कि वर्षा होने लगी। We were about to reach home when it started raining.
15. वर्षा होने ही वाली थी जब मैं घर पहुँचा। It was about to rain when I reached home.
16. तुम चाय के स्थान पर दूध पिओ। Drink milk instead of tea.
17. उसने कहानी के बजाय कविता पढ़ी। He read a poem instead of a story.
18. हमने रोटी के अतिरिक्त चावल भी खाये। Besides bread, we also ate rice.
19. उसने मकान के अतिरिक्त बाग भी बेचा। Besides the house, he also sold the garden.
20. उसने मकान के बजाय बाग ही बेचना पसन्द किया। He preferred to sell the garden instead of the house.
21. क्या तुम तैरना जानते हो? Do you know how to swim?
22. क्या तुम्हें उर्दू पढ़नी आती है? Do you know how to read Urdu?
23. शाम तक मैं पढ़ता रहा। I kept on studying till evening.
24. मास्टर साहब के आने तक वे शोर मचाते रहे। They kept on making noise until the teacher arrived.
25. किसान को दिनभर काम करना पड़ता है। A farmer has to work all day.
26. अब मुझे अपने भाई के साथ काम करना पड़ता है। Now I have to work with my brother.
27. कल इस छोटे बच्चे को खेत में कठिन कार्य करना पड़ा। Yesterday this little boy had to do hard work in the field.
28. अब तुम्हें बासी रोटी खानी पड़ेगी। Now you will have to eat stale bread.
29. वह पिछले वर्ष प्रतिदिन पुस्तकालय जाया करता था। He used to go to the library daily last year.
30. मास्टर साहब के जाने के पश्चात विद्यार्थी क्रिकेट खेलते रहे। After the teacher left, the students went on playing cricket.

Difficult words: लिया = chose, selected, offered; कुछ और anything: चिड़ीमार = fowler; दस्तक = knock; फिसलना to slip: बासी stale: रोटी= bread.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*