रसायन विज्ञान (Chemistry) विज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा है, जो पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणधर्म और उनके परिवर्तनों का अध्ययन करती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में रसायन विज्ञान से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं, जिनमें तत्वों के गुण, यौगिकों के नाम, रासायनिक अभिक्रियाएँ, आवर्त सारणी, अम्ल-क्षार, धातु-अधातु, मिश्रण, और कार्बनिक एवं अकार्बनिक यौगिकों से जुड़े सवाल शामिल होते हैं।
रसायन विज्ञान प्रश्न उत्तर Chemistry Prashn Uttar
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 1. | कार्बन को जलने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन न होने से क्या बनता है? | कार्बन मोनोऑक्साइड |
| 2. | किस धातु को मिट्टी के तेल में रखा जाता है? | सोडियम |
| 3. | कार्बन डाइऑक्साइड गैस हवा से भारी होती है या हल्की? | भारी होती है |
| 4. | सर्वाधिक कठोर पदार्थ कौन सा है? | हीरा |
| 5. | ठोस कार्बन डाइऑक्साइड का प्रयोग कहां होता है? | रेफ्रिजरेशन में |
| 6. | लाल चींटियों में कौन सा अम्ल प्राप्त होता है? | फार्मिक अम्ल |
| 7. | पेट्रोलियम किसका मिश्रण है? | हाइड्रोकार्बन का |
| 8. | खाद्य पदार्थों के संरक्षण में किस अम्ल का प्रयोग किया जाता है? | बेन्जोइक अम्ल |
| 9. | मेथेन गैस क्या है? | ईंधन |
| 10. | ट्यूबलाइट में कौन सी गैस भरी होती है? | मरक्यूरिक ऑक्साइड व आर्गन गैस |
| 11. | गोबर गैस में कौन सी गैस उपस्थित होती है? | मीथेन |
| 12. | आग बुझाने में किस गैस का प्रयोग किया जाता है? | कार्बन डाइऑक्साइड |
| 13. | कौन सी गैस एक ग्रीनहाउस गैस है? | कार्बन डाइऑक्साइड |
| 14. | प्रोटॉन पर आवेश किसके बराबर होता है? | पॉजिट्रॉन |
| 15. | नाभिक की खोज रदरफोर्ड ने किन कणों की सहायता से की थी? | अल्फा कण |
| 16. | एक परमाणु के तीन आधारभूत अवयव कौन-कौन से हैं? | प्रोटॉन, न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉन |
| 17. | परमाणु संरचना का मॉडल किसने विकसित किया था? | बोहर तथा रदरफोर्ड ने |
| 18. | रेडियोधर्मिता की खोज किसने की थी? | हेनरी बैक्वेरेल |
| 19. | रेडियोधर्मी तत्व किसका उत्सर्जन करते हैं? | अल्फा, बीटा तथा गामा विकिरण |
| 20. | अल्फा किरणों पर कितना आवेश होता है? | दो इकाई धन आवेश |
| 21. | बीटा किरणें किन कणों से बनी होती हैं? | ऋण आवेशित कणों से |
| 22. | गामा किरणें किससे बनी होती हैं? | विद्युत चुंबकीय तरंगों से |
| 23. | पृथ्वी की आयु का आकलन कैसे किया जाता है? | यूरेनियम डेटिंग से |
| 24. | रेडियो कार्बन काल निर्धारण किसकी आयु का आकलन करने के लिए प्रयोग किया जाता है? | जीवाश्म का |
| 25. | नाभिकीय संयंत्रों में ग्रेफाइट का उपयोग किस रूप में किया जाता है? | विमन्दक की तरह |
| 26. | हाइड्रोजन के जलने से सम्बद्ध प्रक्रिया क्या है? | ऑक्सीकरण |
| 27. | ऑटोमोबाइल से उत्सर्जित कौन सी गैस वायु प्रदूषण का कारण बनती है? | कार्बन मोनोऑक्साइड |
| 28. | कौन सी गैस न्यूनतम तापमान पर द्रव में बदल जाती है? | हाइड्रोजन |
| 29. | बारूद किसका मिश्रण होता है? | नाइटर, सल्फर और चारकोल |
| 30. | पीने के पानी को शुद्ध करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है? | क्लोरीन |
| 31. | मानव शरीर में सबसे अधिक मात्रा में कौन सा तत्व पाया जाता है? | ऑक्सीजन |
| 32. | सूर्य की सतह पर हाइड्रोजन के अलावा दूसरा कौन सा तत्व बहुतायत में पाया जाता है? | हीलियम |
| 33. | आग बुझाने वाली गैस कौन सी है? | कार्बन डाइऑक्साइड |
| 34. | इलेक्ट्रिक बल्ब में किस प्रकार के कांच का उपयोग होता है? | फिलन्ट कांच |
| 35. | कौन सी गैस जलने में सहायक होती है? | ऑक्सीजन |
| 36. | रेडान गैस का प्रयोग किस उपचार में किया जाता है? | कैंसर के इलाज में |
| 37. | कौन सी गैस ठंडक पैदा करने और बर्फ जमाने में प्रयुक्त होती है? | अमोनिया |
| 38. | विद्युत हीटर का एलिमेंट किस धातु का बना होता है? | नाइक्रोम |
| 39. | भारी जल का रासायनिक सूत्र क्या है? | D₂O (ड्यूटेरियम ऑक्साइड) |
| 40. | सफेद स्वर्ण किसे कहा जाता है? | प्लेटिनम |
| 41. | कौन सी गैस वनस्पति के निर्माण में प्रयुक्त होती है? | हाइड्रोजन |
| 42. | नाइट्रोजन युक्त उर्वरकों का मुख्य स्रोत क्या है? | अमोनिया |
| 43. | हास्य गैस क्या है? | नाइट्रस ऑक्साइड |
| 44. | सूखी बर्फ क्या होती है? | ठोस कार्बन डाइऑक्साइड |
| 45. | भाप अंगार गैस किसका मिश्रण होता है? | कार्बन मोनोऑक्साइड और हाइड्रोजन |
| 46. | जब कार्बन डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है तो क्या बनता है? | कैल्शियम कार्बोनेट |
| 47. | अम्ल क्या होता है? | जो प्रोटॉन देता है |
| 48. | भस्म क्या होता है? | जो प्रोटॉन ग्रहण करता है |
| 49. | अम्ल और भस्म की अभिक्रिया से क्या बनता है? | लवण |
| 50. | उदासीनीकरण क्रिया में क्या बनता है? | लवण व जल |
| 51. | नीला लिटमस पत्र किससे लाल हो जाता है? | अम्ल |
| 52. | लाल लिटमस पत्र किससे नीला हो जाता है? | भस्म |
| 53. | जल में घुलनशील भस्म को क्या कहते हैं? | छार |
| 54. | भस्मों का स्वाद कैसा होता है? | खारा |
| 55. | सभी लवण कैसे होते हैं? | विद्युत अपघट्य |
| 56. | pH मान का निर्धारण किसने किया? | सारेंसन |
| 57. | अम्लीय घोल का pH मान कितना होता है? | 7 से कम |
| 58. | क्षारीय घोल का pH मान कितना होता है? | 7 से अधिक |
| 59. | उदासीन घोल का pH मान कितना होता है? | 7 |
| 60. | रक्त का pH मान कितना होता है? | 7.4 |
| 61. | दूध का pH मान कितना होता है? | 6.6 |
| 62. | शुद्ध जल का pH मान कितना होता है? | 7 |
Chemistry के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर in Hindi:
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 63. | जल की अस्थाई कठोरता किसकी उपस्थिति के कारण होती है? | Ca तथा Mg के बाइकार्बोनेट |
| 64. | कौन सा पदार्थ विद्युत का सबसे अच्छा चालक है? | चाँदी |
| 65. | जल की स्थाई कठोरता किसकी उपस्थिति के कारण होती है? | Ca तथा Mg के क्लोराइड, सल्फेट तथा नाइट्रेट |
| 66. | मानव के हीमोग्लोबिन में कौन सा तत्व पाया जाता है? | लोहा |
| 67. | जल की अस्थाई कठोरता किस प्रकार दूर की जा सकती है? | उबालकर, चुना घोलकर |
| 68. | सबसे भारी ठोस अधातु कौन सी है? | ऐस्टेटिन |
| 69. | किस विधि द्वारा पानी की स्थाई कठोरता दूर की जाती है? | Na₂CO₃ के योग से |
| 70. | पदार्थ का परमाणु सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया था? | डाल्टन ने |
| 71. | पौधों की प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में कौन सी गैस निकलती है? | ऑक्सीजन |
| 72. | वायु का प्रमुख घटक कौन सा है? | नाइट्रोजन |
| 73. | कौन सी गैस ईंधन के रूप में प्रयोग की जाती है? | मीथेन |
| 74. | ताप एवं दबाव की समान अवस्थाओं में विभिन्न गैसों की समान आयतन में किसकी संख्या समान होती है? | अणु |
| 75. | गुब्बारों में कौन सी गैस भरी जाती है? | हीलियम व हाइड्रोजन |
| 76. | गैसीय समीकरण PV = NRT में R क्या दर्शाता है? | एक मोल गैस को |
| 77. | वायुयान के टायरों में कौन सी गैस भरी जाती है? | हीलियम |
| 78. | आदर्श गैस की ऊर्जा किस पर निर्भर करती है? | मोल की संख्या पर |
| 79. | शुष्क व बुझे चूने पर क्लोरीन गैस प्रवाहित करने पर क्या प्राप्त होता है? | विरंजक चूर्ण |
| 80. | सूती कपड़े का रंग उड़ाने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है? | क्लोरीन गैस |
| 81. | प्राकृतिक गैस किन गैसों का मिश्रण होती है? | मीथेन, एथेन, प्रोपेन |
| 82. | परम ताप का मान कितना होता है? | -273 डिग्री सेंटीग्रेड |
| 83. | प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में कौन सी गैस उपयोग की जाती है? | कार्बन डाइऑक्साइड |
| 84. | परम शून्य ताप क्या है? | सैद्धांतिक रूप से न्यूनतम संभव ताप मान |
Chemistry Prashn Uttar In Hindi:
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 85. | पौधे प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में कौन सी गैस ग्रहण करते हैं? | कार्बन डाइऑक्साइड |
| 86. | कौन सा धातु तत्व विद्युत का सबसे अच्छा सुचालक है? | चाँदी |
| 87. | अमोनिया किसका यौगिक है? | नाइट्रोजन और हाइड्रोजन का |
| 88. | दूध में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व कौन सा है? | कैल्शियम |
| 89. | सबसे हल्की गैस अधातु कौन सी है? | हाइड्रोजन |
| 90. | हँसाने वाली गैस का रासायनिक नाम क्या होता है? | नाइट्रस ऑक्साइड |
| 91. | बॉक्साइट किसका अयस्क है? | एल्युमीनियम का |
| 92. | बुलेट प्रूफ वस्तुओं के निर्माण में कौन सा बहुलक प्रयुक्त होता है? | पॉली कार्बोनेट्स |
| 93. | परमाणु बम में कौन सी प्रक्रिया होती है? | विखंडन श्रृंखला अभिक्रिया |
| 94. | मानव शरीर में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला धातु तत्व कौन सा है? | कैल्शियम (2%) |
| 95. | सूखी बर्फ क्या है? | ठोस कार्बन डाइऑक्साइड |
| 96. | मोटर वाहनों के धुएँ से निकलने वाली विषैली गैस कौन सी होती है? | कार्बन मोनोऑक्साइड |
| 97. | सुरक्षा की दृष्टि से खाना बनाने वाली एलपीजी गैस सिलेंडर में क्या भरकर गैस को गंधयुक्त बनाया जाता है? | मरकैप्टन |
| 98. | गोबर गैस में मुख्यतः कौन सी गैस होती है? | मीथेन |
| 99. | एलपीजी में कौन सी गैस मुख्य रूप से होती है? | ब्यूटेन |
| 100. | बायोगैस संयंत्र से निष्कासित किस गैस का उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है? | मीथेन |
| 101. | एलपीजी का पूरा नाम क्या है? | लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस |
| 102. | सीएनजी को पारिस्थितिकी मैत्रीपूर्ण क्यों कहा जाता है? | इसमें कार्बन मोनोऑक्साइड बहुत ही कम मात्रा में होती है |
| 103. | रॉकेट को चलाने में प्रयुक्त ईंधन क्या कहलाते हैं? | प्रणोदक |
| 104. | कांसा किसकी मिश्र धातु है? | तांबा एवं टिन |
| 105. | मानव शरीर में तांबा धातु की मात्रा बढ़ने से कौन सी बीमारी होती है? | विल्सन बीमारी |
| 106. | तांबे का शत्रु तत्व कौन सा है? | गंधक |
| 107. | नीला थोथा क्या है? | कॉपर सल्फेट |
| 108. | धान का खैरा रोग किस तत्व की कमी के कारण होता है? | जस्ता |
| 109. | फोटोग्राफी की प्लेट पर किसकी परत चढ़ाई जाती है? | सिल्वर ब्रोमाइड |
| 110. | धातुओं का राजा किसे कहा जाता है? | सोना |
| 111. | सोने को कठोर बनाने के लिए उसमें क्या मिलाया जाता है? | तांबा |
| 112. | मिनीमाता रोग किसके कारण होता है? | पारा |
| 113. | कैडमियम प्रदूषण किससे संबंधित है? | इटाई-इटाई रोग |
| 114. | “सफेद स्वर्ण” के नाम से किसे जाना जाता है? | प्लैटिनम |
| 115. | कौन सी धातु विद्युत बल्ब में फिलामेंट के रूप में प्रयुक्त होती है? | टंगस्टन |
| 116. | सोडियम धातु जल में जलती है या तैरती है? | जलती है |
| 117. | आग बुझाने में प्रयुक्त गैस कौन सी होती है? | कार्बन डाइऑक्साइड |
| 118. | नमक के अम्ल में टिन घुलती है या सिकुड़ती है? | घुलती है |
| 119. | गोबर गैस में प्रमुख घटक कौन सा होता है? | मीथेन |
| 120. | जल के अणु में हाइड्रोजन के कितने परमाणु होते हैं? | 2 |
| 121. | मोनाजाइट बालू में कौन सा खनिज पाया जाता है? | थोरियम |
| 122. | ऑक्सीकरण में किसकी हानि होती है? | इलेक्ट्रॉनों की |
| 123. | “क्विक लाइम” किसे कहा जाता है? | कैल्शियम ऑक्साइड |
| 124. | कौन सी धातु प्रकृति में मुक्त अवस्था में पाई जाती है? | सोना |
| 125. | किन किरणों में सबसे अधिक भेदन क्षमता होती है? | गामा किरणों |
| 126. | चाकू से काटी जा सकने वाली धातु कौन सी है? | सोडियम |
| 127. | सड़क की रोशनी में प्रयुक्त पीले लैम्पों में किसका उपयोग होता है? | सोडियम |
| 128. | बेकिंग सोडा का रासायनिक नाम क्या है? | सोडियम बाइकार्बोनेट |
| 129. | “धोने का सोडा” किसका प्रचलित नाम है? | सोडियम कार्बोनेट |
| 130. | समुद्री जल में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला लवण कौन सा है? | सोडियम क्लोराइड |
| 131. | फोटोग्राफी में स्थिरक के रूप में प्रयुक्त रासायनिक पदार्थ कौन सा है? | सोडियम थायोसल्फेट |
| 132. | रक्तस्राव रोकने के लिए किस एलुमिनियम यौगिक का प्रयोग किया जाता है? | पोटाश एलम |
| 133. | बॉक्साइट किसका अयस्क है? | एलुमिनियम |
| 134. | वायुयान और रॉकेट निर्माण में कौन सी धातु प्रयुक्त होती है? | एलुमिनियम |
| 135. | बिना बुझे चूने का रासायनिक नाम क्या है? | कैल्शियम ऑक्साइड |
| 136. | “प्लास्टर ऑफ पेरिस” का रासायनिक नाम क्या है? | कैल्शियम सल्फेट हाइड्रेट |
| 137. | “प्लास्टर ऑफ पेरिस” किससे बनता है? | जिप्सम |
| 138. | ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक नाम क्या है? | कैल्शियम क्लोराइड |
| 139. | हरी सब्जियों में किस धातु की प्रचुरता होती है? | लोहा |
| 140. | पृथ्वी के गर्भ में दूसरा सबसे ज्यादा पाया जाने वाला धातु कौन सा है? | लौह |
| 141. | लोहे में जंग लगने से कौन सा पदार्थ बनता है? | फेरिक एवं फेरस ऑक्साइड |
| 142. | जंग लगने पर लोहे का भार बढ़ता है या घटता है? | बढ़ता है |
| 143. | जंग रहित लोहा बनाने में प्रयुक्त महत्वपूर्ण धातु कौन सी है? | क्रोमियम |
| 144. | लोहे का शुद्ध रूप क्या कहलाता है? | पिटवा लोहा |
| 145. | लोहे को इस्पात में बदलने के लिए कौन सी धातु मिलाई जाती है? | निकेल |
| 146. | सबसे अधिक प्रयुक्त होने वाला विरंजक अभिकर्मक कौन सा है? | क्लोरीन |
| 147. | चूना पत्थर का रासायनिक नाम क्या है? | कैल्शियम कार्बोनेट |
| 148. | कार्बन पदार्थ के जलने से कौन सी गैस निकलती है? | कार्बन डाइऑक्साइड |
| 149. | रसोई गैस में किन गैसों का मिश्रण होता है? | ब्यूटेन और प्रोपेन |
| 150. | बुझा हुआ चूना अम्ल है या क्षार? | क्षार |
Chemistry के महत्वपूर्ण Question And Answer in Hindi:
| # | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 151. | कच्चे फलों को कृत्रिम रूप से पकने में किस गैस का प्रयोग किया जाता है? | एथिलीन |
| 152. | वाटर गैस में किन गैसों का मिश्रण होता है? | CO + H₂ |
| 153. | क्लोरोफिल में प्रमुख धातु कौन सी होती है? | मैग्नीशियम |
| 154. | बेकिंग सोडा का रासायनिक सूत्र एवं नाम क्या है? | NaHCO₃ (सोडियम बाइकार्बोनेट) |
| 155. | अल्फा, बीटा, और गामा किरणों में सबसे अधिक वेग किसका होता है? | गामा किरणों में |
| 156. | प्रोटॉन पर कौन सा आवेश होता है? | धनावेश |
| 157. | कौन सा कोयला सर्वोत्तम किस्म का माना जाता है? | एन्थ्रासाइट |
| 158. | हाइड्रोजन की खोज किसने की थी? | केवेंडिश |
| 159. | कौन सा तत्व सूर्य में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है? | हाइड्रोजन |
| 160. | कौन सा तत्व ब्रह्मांड में सर्वाधिक मात्रा में उपलब्ध है? | हाइड्रोजन |
| 161. | सामान्यतः किसे भविष्य का ईंधन कहा जाता है? | हाइड्रोजन |
| 162. | हाइड्रोजन को वायु में जलाने पर क्या प्राप्त होता है? | जल |
| 163. | नीली ज्वाला के साथ चलने वाली गैस कौन सी है? | कार्बन मोनोऑक्साइड |
| 164. | बियर को भंडारित करने से पहले उसमें कौन सी गैस मिलाई जाती है? | कार्बन डाइऑक्साइड |
| 165. | नाइट्रोजन की खोज किसने की थी? | रदरफोर्ड |
| 166. | इलेक्ट्रॉन पर कौन सा आवेश होता है? | ऋण आवेश |
| 167. | किस गैस को मार्श गैस कहा जाता है? | मीथेन |
| 168. | न्यूट्रॉन पर कौन सा आवेश होता है? | कोई आवेश नहीं |
| 169. | समुद्री जल में सर्वाधिक मात्रा में कौन सा लवण पाया जाता है? | सोडियम क्लोराइड |
| 170. | प्रयोगशाला में सर्वप्रथम बनने वाला कार्बनिक यौगिक कौन सा है? | यूरिया |
| 171. | किस गैस को क्रैकिंग गैस कहा जाता है? | सल्फर डाइऑक्साइड |
| 172. | न्यूट्रॉन के खोजकर्ता कौन थे? | जेम्स चैडविक |
| 173. | स्टील में कठोरता बढ़ाने के लिए किस तत्व की मात्रा बढ़ाई जाती है? | मैंगनीज |
| 174. | हाइड्रोजन बम का मूल सिद्धांत क्या है? | नाभिकीय संलयन अभिक्रिया |
| 175. | रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की? | मैडम क्यूरी |
| 176. | अल्कोहल के अवयवी तत्व कौन से हैं? | कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन |
| 177. | परमाणु भट्टी में शीतलक के रूप में कौन से पदार्थ प्रयुक्त होते हैं? | भारी जल, ग्रेफाइट की छड़ें |
| 178. | शुद्ध सोना कितने कैरेट का होता है? | 24 कैरेट |
| 179. | टमाटर में कौन सा अम्ल पाया जाता है? | साइट्रिक अम्ल |
| 180. | दही का खट्टापन किसके कारण होता है? | लैक्टिक एसिड |
| 181. | साइट्रिक एसिड मुक्त रूप से किसमें पाया जाता है? | नींबू |
| 182. | अंगूर में कौन सा अम्ल पाया जाता है? | टारटरिक अम्ल |
| 183. | इमली में कौन सा अम्ल पाया जाता है? | टारटरिक अम्ल |
| 184. | फोटोग्राफी में कौन सा अम्ल प्रयोग में लाया जाता है? | ऑक्जेलिक अम्ल |
| 185. | फोटोग्राफी में ऑक्जेलिक अम्ल का उपयोग किस रूप में होता है? | फेरस ऑक्जेलेट |
| 186. | मानव गुर्दे में बनने वाली पथरी प्रायः किससे बनी होती है? | कैल्शियम ऑक्जेलेट |
| 187. | भोपाल गैस त्रासदी से संबंधित यौगिक का नाम क्या था? | मिथाइल आइसोसाइनेट |
| 188. | फलों का मधुर स्वाद किसके कारण होता है? | फ्रक्टोज |
| 189. | सेफ्टी माचिस में कौन सा पदार्थ प्रयुक्त होता है? | सफेद फास्फोरस |
| 190. | वायु में सर्वाधिक मात्रा में कौन सी गैस होती है? | नाइट्रोजन |
| 191. | पदार्थ का परमाणु सिद्धांत सर्वप्रथम किसने प्रस्तावित किया? | जॉन डाल्टन |
| 192. | परमाणु के नाभिक में कौन-कौन से कण होते हैं? | प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन |
| 193. | सबसे पहले इलेक्ट्रॉन के आवेश का सफलतापूर्वक निर्धारण किसने किया? | मिलिकन |
| 194. | रदरफोर्ड के प्रकीर्णन परीक्षण ने किसकी मौजूदगी को सिद्ध किया? | परमाणुओं में न्यूक्लियस |
| 195. | पॉजिट्रॉन के खोजकर्ता कौन थे? | एंडरसन |
| 196. | इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी? | जे. जे. थॉमसन |
| 197. | प्रोटॉन की खोज किसने की थी? | गोल्डस्टीन |
| 198. | परमाणु नाभिक किसने खोजा था? | रदरफोर्ड |
| 199. | एक भारतीय वैज्ञानिक जिसका नाम एक विशिष्ट मूल कण के साथ जुड़ा है? | सत्येंद्र नाथ बोस |
| 200. | न्यूट्रॉन का पता लगाने वाले वैज्ञानिक का नाम क्या है? | जेम्स चैडविक |
| 201. | इलेक्ट्रॉन की तरंग प्रकृति की खोज सर्वप्रथम किसने की थी? | डी ब्रोग्ली |
| 202. | तत्व का सबसे छोटा भाग क्या कहलाता है? | परमाणु |
| 203. | डाल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार कौन सा सबसे छोटा कण स्वतंत्र रूप से रह सकता है? | परमाणु |
| 204. | किसी परमाणु का रासायनिक व्यवहार किस पर निर्भर करता है? | उसके इलेक्ट्रॉनों की संख्या पर |
| 205. | द्रव्यमान संख्या किन कणों का योग होती है? | प्रोटॉन और न्यूट्रॉन |
| 206. | किसी परमाणु के परमाणु द्रव्यमान और परमाणु संख्या के अंतर को क्या कहते हैं? | द्रव्यमान क्षति |
| 207. | नाभिक के धन आवेशित होने की खोज किसने की थी? | रदरफोर्ड |
| 208. | परमाणु भार का अंतरराष्ट्रीय मानक क्या है? | C-12 |
| 209. | पॉजिट्रॉन किसका प्रतिकण है? | इलेक्ट्रॉन |
| 210. | आणविक सिद्धांत को किसने प्रतिपादित किया था? | जॉन डाल्टन |
| 211. | रासायनिक दृष्टि से एंजाइम क्या होते हैं? | प्रोटीन |
| 212. | बर्फ का पिघलना कौन सा परिवर्तन है? | भौतिक परिवर्तन |
| 213. | मैग्नीशियम का जलना कैसा परिवर्तन है? | रासायनिक परिवर्तन |
| 214. | शराब का निर्माण किस क्रिया के परिणामस्वरूप होता है? | किण्वन |
| 215. | प्रयोगशाला में संश्लेषित किया गया पहला कार्बनिक यौगिक कौन सा है? | यूरिया |
| 216. | प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला कार्बनिक यौगिक कौन सा है? | सेलूलोज |
| 217. | कपूर को किस विधि द्वारा शुद्ध किया जाता है? | उर्ध्वपातन |
| 218. | दूध को दही में बदलना किसका उदाहरण है? | किण्वन |
| 219. | द्रव सोना किसे कहा जाता है? | पेट्रोलियम |
| 220. | पेट्रोल की गुणवत्ता किससे मापी जाती है? | ऑक्टेन संख्या |
| 221. | पेट्रोल का मुख्य संघटक क्या है? | ऑक्टेन |
| 222. | गोबर गैस का मुख्य अवयव क्या है? | मीथेन |
| 223. | प्राकृतिक गैस का मुख्य अवयव क्या है? | मीथेन |
| 224. | बायोगैस का मुख्य घटक क्या है? | मीथेन |
| 225. | सिगरेट लाइटर में कौन सी गैस प्रयुक्त होती है? | ब्यूटेन |
| 226. | प्राकृतिक गैस और बायोगैस दोनों में कौन सी गैस होती है? | मीथेन |
| 227. | मीथेन गैस उत्पादन करने वाला क्षेत्र कौन सा है? | धान का खेत |
| 228. | फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कौन सी गैस प्रयुक्त की जाती है? | एसिटिलीन |
| 229. | शराब में कौन सा तत्व उपस्थित रहता है? | इथाइल अल्कोहल |
| 230. | अधिक मात्रा में इथाइल अल्कोहल का सेवन करने से किस पर प्रभाव पड़ता है? | लीवर |
| 231. | किण्वन की क्रिया में कौन सी गैस निकलती है? | कार्बन डाइऑक्साइड |
| 232. | कौन सा अम्ल सिरके में उपस्थित रहता है? | एसिटिक अम्ल |
रसायन विज्ञान के परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर:
| क्रमांक | प्रश्न | उत्तर |
|---|---|---|
| 233. | रसोई गैस एलपीजी किसका मिश्रण है? | ब्यूटेन और प्रोपेन |
| 234. | वह धातु जिसका गलनांक इतना कम है कि वह हाथ में ही पिघल जाती है? | गैलियम |
| 235. | इलेक्ट्रॉन का प्रतिकण कौनसा होता है? | पॉजिट्रॉन |
| 236. | किन गैसों के मिश्रण का प्रयोग गोताखोर सांस लेने के लिए करते हैं? | ऑक्सीजन तथा हीलियम |
| 237. | एल्युमिनियम धातु से बनाया गया मिश्रधातु किसके काम आता है? | हवाई जहाज तथा रेल के डिब्बे के पुर्जे |
| 238. | कौन-सा पदार्थ प्रकृति में तीन अवस्थाओं (ठोस, द्रव एवं गैस) में पाया जाता है? | जल |
| 239. | किस मिश्रधातु का प्रयोग विद्युततापी साधनों के तापी घटक बनाने हेतु किया जाता है? | नाइक्रोम |
| 240. | कृत्रिम वर्षा कराने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है? | सिल्वर आयोडाइड |
| 241. | वह धातु जो बल्बों के फिलामेंट के रूप में प्रयोग की जाती है? | टंगस्टन |
| 242. | कार्बन अपर्याप्त ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलाया जाता है तो कौन-सी गैस निर्मित होती है? | कार्बन मोनोक्साइड |
| 243. | किस विधि द्वारा मिश्रण में उपस्थित घटकों को पृथक किया जाता है? | क्रिस्टलन विधि |
| 244. | पेंसिल लैड किसे कहा जाता है? | ग्रेफाइट |
| 245. | हीलियम के नाभिक में कितने प्रोटॉन व न्यूट्रॉन होते हैं? | दो-दो |
| 246. | एथिलीन की प्रतिक्रिया सल्फर मोनोक्लोराइड के साथ कराने पर कौनसी गैस प्राप्त होती है? | मस्टर्ड गैस |
| 247. | जीवों के दांतों व हड्डियों के निर्माण में मुख्य रासायनिक पदार्थ क्या होता है? | कैल्सियम फॉस्फेट |
| 248. | माणिक का रंग लाल किसकी मौजूदगी के कारण होता है? | क्रोमियम ऑक्साइड |
| 249. | कौन सा पदार्थ ऑक्सीकारक तथा अवकारक दोनों की तरह प्रयुक्त होता है? | सोडियम नाइट्राइट |
| 250. | इस्त्री को गर्म करने के लिए किस धातु का प्रयोग किया जाता है? | नाइक्रोम |
| 251. | जल एक अच्छा विलायक है, इसका कारण क्या है? | वैद्युत स्थिरांक |
| 252. | पेट्रोल से लगने वाली आग को बुझाने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है? | झाग वाला अग्निशामक |
| 253. | किसकी मौजूदगी में निरंतर रहने से वायु में पीतल रंगहीन हो जाता है? | हाइड्रोजन सल्फाइड |
| 254. | रेडियो एक्टिविटी किसके द्वारा मापी जाती है? | गॉइगर काउंटर |
| 255. | परमाणुओं में किसकी मौजूदगी को रदरफोर्ड के प्रकीर्णन परीक्षण ने सिद्ध किया? | न्यूक्लियस |
| 256. | लोहे को इस्पात में बदलने हेतु कौनसी धातु मिलायी जाती है? | निकेल |
| 257. | परमाणु के नाभिक की खोज किसने की थी? | रदरफोर्ड |
| 258. | स्टेनलेस स्टील तैयार करने के लिए कौन सी धातु उपयोग में लाई जाती है? | क्रोमियम |
| 259. | कौनसी गैस हरित गृह प्रभाव में योगदान करती है? | कार्बन डाइऑक्साइड |
| 260. | वे परमाणु जिनमें प्रोट्रॉन की संख्या समान और न्यूट्रॉन की संख्या अलग होती है, क्या कहलाते हैं? | समस्थानिक |
| 261. | कार्बन तत्व द्वारा किसके साथ मिलकर सबसे अधिक यौगिक बनाए जाते हैं? | हाइड्रोजन |
| 262. | पृथ्वी की भूपर्पटी में विशुद्ध रूप में पाई जाने वाली धातु कौनसी है? | प्लेटिनम |
| 263. | चांदी के निष्कर्षण के लिए कौनसी विधि अपनाई जाती है? | सायनाइड |
| 264. | अणु के भाग में क्या-क्या होता है? | इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन |
| 265. | चूने के जल में क्या उपस्थित होता है? | कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड |
| 266. | किस रेडियोधर्मी तत्व की किरणों का उपयोग कैंसर के उपचार में किया जाता है? | कोबाल्ट |
| 267. | यह सिद्धांत किसने दिया कि परमाणु सबसे छोटा कण है जो स्वतंत्र रूप से रह सकता है? | डाल्टन |
| 268. | स्टील में कठोरता बढ़ाने के लिए किसकी मात्रा बढ़ाई जाती है? | मैंगनीज |
| 269. | आवर्त सारणी का निर्माण सर्वप्रथम किसने किया? | मेंडेलीव |
| 270. | सर्वप्रथम किसने इलेक्ट्रॉन के तरंग प्रकृति की खोज की थी? | डी ब्रोग्ली |
| 271. | एलपीजी में कौन-सी गैस मुख्य रूप से प्रयुक्त होती है? | ब्यूटेन |
| 272. | एक ही प्रकार का परमाणु किस प्रकार के तत्वों में मिलता है? | प्राकृतिक तत्वों में |
| 273. | रक्त कैंसर (ल्यूकेमिया) को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जाने वाला रेडियो आइसोटोप कौनसा है? | कोबाल्ट-60 |
| 274. | चांदी का निष्कर्षण मुख्यत किस अयस्क से किया जाता है? | अर्जेंटाइट अयस्क |
| 275. | ट्रांजिस्टर बनाने में आमतौर पर किसका प्रयोग किया जाता है? | सिलिकॉन |
| 276. | आधुनिक आवर्त नियमों का प्रतिपादन किसने किया? | मोसले |
| 277. | चूने का पानी वायु में रखने पर दूधिया क्यों हो जाता है? | कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति के कारण |
| 278. | औद्योगिक पैमाने पर अमोनिया का उत्पादन किस विधि द्वारा किया जाता है? | हैबर विधि |
| 279. | फोटोग्राफी में कौनसा यौगिक प्रयोग किया जाता है? | सिल्वर ब्रोमाइड |
| 280. | हैलोजन तत्व फ्लोरीन किसके साथ मिलकर अधिकतम यौगिक बनाता है? | जिनोन |
| 281. | परमाणु के नाभिक के अवयव कौन-कौन से हैं? | प्रोटॉन व न्यूट्रॉन |
| 282. | रेडियो एक्टिविटी का आविष्कार किसने किया था? | बेकुरल |
| 283. | कोल्ड ड्रिंक्स में दाब के अंतर्गत कौनसी गैस उपस्थित रहती है? | कार्बन डाइऑक्साइड |
| 284. | अमोनिया की हैबर विधि में आयरन उत्प्रेरक के लिए किसका कार्य करता है? | निरोधक |
इस लेख में हमने विभिन्न रसायन विज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तरों को सारणीबद्ध रूप में प्रस्तुत किया है। ये प्रश्न न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी हैं, बल्कि विज्ञान के बुनियादी सिद्धांतों को समझने में भी सहायक हैं। रसायन विज्ञान हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है, और इसकी अवधारणाओं को समझना हमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में मदद करता है। आशा है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी और आपके ज्ञान को समृद्ध करेगी।
