Biology GK In Hindi | जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर

Biology GK in Hindi - जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान

Biology GK In Hindi: यह पोस्ट NEET, AIIMS, B.Sc Nursing, AFMC सहित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी है। यदि आप बायोलॉजी GK की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपकी सफलता में सहायक होगा।

Biology GK Questions and Answers in Hindi

जीव विज्ञान के सामान्य ज्ञान (Biology GK) प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इसमें कोशिका संरचना, गुणसूत्र बैंडिंग, आनुवंशिकी और वंशागति से जुड़े MCQs पूछे जाते हैं। इसका नाम ग्रीक शब्द “बायोस” (जीवन) और “लोगो” (अध्ययन) से लिया गया है। जीवविज्ञानी जीवित जीवों की संरचना, कार्य, विकास, उत्पत्ति, विकास और वितरण का अध्ययन करते हैं।

यह पोस्ट NEET, AIIMS, B.Sc Nursing, AFMC सहित विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी है। इसमें हिंदी में सरल और प्रभावी प्रश्न-उत्तर दिए गए हैं, जो छात्रों को इस विषय की बेहतर समझ प्रदान करते हैं।

Biology GK In Hindi | GK on जीव विज्ञान

प्रश्न उत्तर
‘जीव-विज्ञान’ शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया? लैमार्क तथा ट्रेविरेनस ने
जीव-विज्ञान के जनक के नाम से जाने जाते हैं? अरस्तू
वनस्पति-विज्ञान के जनक के नाम से जाने जाते हैं? थियोफ्रेस्ट्स
पौधे की आयु की गणना कैसे की जाती है? वार्षिक वलियों को गिनकर
हृदय और फेफड़ों की आवाज सुनने के लिए डॉक्टर किस यंत्र का उपयोग करते हैं? स्टेथोस्कोप

Jiv Vigyan Samanya Gyan

जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान | Biology GK

प्रश्न उत्तर
शरीर में रक्ताल्पता की बीमारी का नाम क्या है? एनीमिया
जो रासायनिक पदार्थ जीवाणुओं को नष्ट करते हैं, उन्हें क्या कहते हैं? एंटीबायोटिक
बीसीजी का टीका किस रोग से बचाव करता है? क्षय रोग
सर्वदाता रुधिर वर्ग कौन सा होता है? O वर्ग
एंजाइम्स मूलतः क्या होते हैं? प्रोटीन
श्वसन का नियंत्रण मस्तिष्क के किस भाग से किया जाता है? मेडुला आबलोंगेटा
घेघा रोग किसकी कमी के कारण होता है? आयोडीन
रक्त का थक्का बनने में किस विटामिन की आवश्यकता होती है? विटामिन K
जिस विटामिन में कोबाल्ट होता है वह कौन सा है? विटामिन B12
लार किसके पाचन में सहयोग करता है? स्टार्च
कौन सा हार्मोन “लड़ो और उड़ो” हार्मोन कहलाता है? एंड्रीनेलीन
पेनिसिलिन की खोज किसने की थी? एलेग्जेंडर फ्लेमिंग

पादप विज्ञान Biology GK | Zoology GK In Hindi

क्रमांक प्रश्न उत्तर
1 पौधों में जल का परिवहन किसके माध्यम से होता है? जाइलम
2 गाजर का रंग किसकी मौजूदगी के कारण होता है? कैरोटीन
3 बाटनी शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है? ग्रीक भाषा
4 चिकित्सा शास्त्र के विद्यार्थियों को किसकी शपथ दिलाई जाती है? हिप्पोक्रेट्स
5 फाइकोलॉजी में किसका अध्ययन किया जाता है? शैवाल
6 फूलों के संवर्धन के विज्ञान को क्या कहते हैं? फ्लोरीकल्चर
7 सिल्वीकल्चर वनस्पति विज्ञान की वह शाखा है जिसमें वर्णन किया जाता है? वन के विकास का
8 पौधों को नाम देने वाला विज्ञान क्या कहलाता है? वर्गिकी
9 फलों का अध्ययन क्या कहलाता है? पोमोलॉजी
10 साग-सब्जी उत्पन्न करने वाले पौधों का अध्ययन क्या कहलाता है? आलेरीकल्चर
11 वार्षिक वलयों का अध्ययन क्या कहलाता है? डेंड्रोक्रोनोलॉजी
12 वृक्ष संवर्धन किसका अध्ययन है? वृक्षों एवं वनस्पति की खेती
13 सभी कवक सदैव होते हैं? विविधपोसी
14 मशरूम क्या है? कवक
15 एथलीट फुट नामक बीमारी किससे उत्पन्न होती है? कवक से
16 लिटमस किससे निकाला जाता है? मशरूम से
17 आनुवंशिकी इकाइयां क्या हैं? जीन
18 जीन क्या है? DNA का एक भाग
19 प्रयोगशाला में सर्वप्रथम DNA का संश्लेषण किसने किया था? खुराना
20 मनुष्य में द्विगुणित गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है? 23 जोड़े
21 एक सामान्य मानव शरीर कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है? 46
22 मनुष्य में नर का गुणसूत्र संयोजन क्या होता है? XY
23 नवजात शिशु के लिंग का निर्धारण किससे होता है? पिता द्वारा प्रदत्त गुणसूत्र
24 गुणसूत्र में क्या होते हैं? DNA और प्रोटीन
25 मनुष्य में बालक का जन्म किसके मिलने से होता है? पुरुष का Y और स्त्री का X क्रोमोसोम
26 अशुद्ध रक्त किसमें बहता है? शिराओं में
27 मनुष्य के शरीर में सबसे बड़ी ग्रंथि कौन सी है? यकृत
28 मनुष्य में मादा जनन अंग से किस हार्मोन का स्त्राव होता है? रिलैक्सिन
29 प्रकाश-संश्लेषण के दौरान निकली ऑक्सीजन किससे उत्पन्न होती है? जल से
30 क्लोरोफिल नामक पदार्थ कहां होता है? पौधों की कोशिकाओं में
31 मनुष्य में ऐच्छिक गतियों का नियंत्रण किसके द्वारा होता है? सेरीब्रम
32 पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया कब होती है? सूर्य के प्रकाश में
33 पौधे अपना भोजन कैसे प्राप्त करते हैं? प्रकाश-संश्लेषण से
34 अमीबा में भोजन का अंतर्ग्रहण किसके द्वारा होता है? कूटपाद
35 गाजर क्या है? जड़
36 आलू का खाने योग्य भाग क्या होता है? तना
37 पत्तागोभी खाद्य पदार्थ का संग्रह कहां करता है? पत्तियां
38 प्याज में खाद्य भाग क्या होता है? तना
39 सबसे लंबा जीवित वृक्ष कौन सा है? शिकुआ
40 तारपीन का तेल किससे प्राप्त होता है? चीड़ से
41 बांस को किसमें वर्गीकृत किया जाता है? घास
42 जैव ईंधन किसके बीज से प्राप्त होता है? जेट्रोफा
43 पादप रोगों का सबसे उत्तरदायी कारक कौन सा है? फफूंदी
44 पौधों को रोग प्रतिरोधी बनाया जाता है? जंगली किस्म से प्रजनन कराके
45 हरित बाली रोग किस फसल से संबंधित है? बाजरा
46 टिक्का रोग किस फसल से संबंधित है? मूंगफली
47 धान का प्रसिद्ध खैरा रोग किसके कारण होता है? जस्ता की कमी से
48 नींबू का कैंकर रोग किससे होता है? जीवाणु से
49 आलू में ब्लैक हार्ट का कारण क्या है? ऑक्सीजन की कमी
50 करनाल बंट एक बीमारी है? गेहूं की
51 वंशागति के अध्ययन से संबंधित जीव विज्ञान की शाखा कौन सी है? आनुवंशिकी
52 आनुवंशिकी के जनक कौन हैं? ग्रेगर मेंडल
53 जीन शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया? जोहानसन
54 वंशागति की इकाई क्या है? जीन
55 जींस किससे बने होते हैं? DNA से
56 प्रयोगशाला में सर्वप्रथम DNA का संश्लेषण किसने किया? खुराना
57 आनुवंशिकता शब्द किसने गढ़ा? बेटसन
58 मानव शरीर में कुल कितनी हड्डियां होती हैं? 206
59 मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन सी है? स्टेपिस
60 मानव शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन सी है? फीमर
61 मानव शरीर के किस अंग की हड्डी सबसे लंबी होती है? जांघ
62 लार में कौन सा एंजाइम पाया जाता है? टायलिन
63 पेट में भोजन को पचाने के लिए किसकी आवश्यकता होती है? एंजाइम्स
64 लार किसके पाचन में सहायक होती है? स्टार्च
65 सोते समय रक्तचाप में क्या परिवर्तन होता है? घटता है
66 रक्तचाप मापने का यंत्र क्या है? स्फिग्मोमैनोमीटर
67 स्वस्थ मनुष्य में प्रति मिनट हृदय स्पंदन कितनी बार होता है? 72 बार
68 मानव हृदय में कुल कितने कोष्ठ होते हैं? 4
69 दौड़ने के दौरान रक्तचाप में क्या परिवर्तन होता है? बढ़ जाता है
70 मानव शरीर में रक्त बैंक का कार्य कौन करता है? प्लीहा
71 रक्त का लाल रंग किसके कारण होता है? हीमोग्लोबिन
72 हीमोग्लोबिन किसका महत्वपूर्ण घटक है? RBC
73 मानव शरीर की लाल रक्त कणिकाओं का जीवनकाल कितना होता है? 120 दिन
74 सफेद रक्त कण का मुख्य कार्य क्या है? रोग प्रतिरोधक क्षमता
75 रक्त समूह की खोज किसने की थी? लैंडस्टीनर
76 मानव मस्तिष्क में बुद्धि का केंद्र कौन सा है? सेरेब्रम
77 मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका कौन सी है? तंत्रिका कोशिका
78 मूत्र का पीला रंग किसके कारण होता है? यूरोक्रोम
79 मानव शरीर की किस ग्रंथि को मास्टर ग्रंथि कहा जाता है? पीयूष ग्रंथि
80 मनुष्य के शरीर की सबसे छोटी ग्रंथि कौन सी है? पिट्यूटरी
81 बच्चों में प्रोटीन-कैलोरी कुपोषण से कौन सा रोग होता है? क्वाशरकोर
82 कुत्तों के द्वारा कौन सा रोग फैलता है? रेबीज
83 सेब में कौन सा तत्व अधिक पाया जाता है? लोहा
84 ऊर्जा उत्पादन के लिए कोशिका प्रायः किसका उपयोग करती है? ग्लूकोज
85 पेप्सिन नामक एंजाइम शरीर की किस क्रिया में सहायता करता है? पाचन में
86 मानव शरीर का कौन सा अंग रक्त शुद्धिकरण के लिए उत्तरदायी है? वृक्क

महत्वपूर्ण जीव विज्ञान GK | Important Biology Gk in Hindi

क्रमांक प्रश्न उत्तर
87 पारिस्थितिकी शब्द को सर्वप्रथम प्रतिपादित करने का श्रेय किसको जाता है? रीटर को
88 पारिस्थितिकी तंत्र शब्दावली किसने प्रस्तुत की थी? टैसले ने
89 पारिस्थितिकी तंत्र के दो घटक कौन से हैं? जैविक और अजैविक
90 सौर ऊर्जा किससे प्राप्त होती है? सूर्य से
91 रेड डाटा बुक उन जातियों के बारे में जानकारी देता है जो? संकटापन्न हैं
92 काजीरंगा किस लिए जाना जाता है? गैंडा के लिए
93 चिपको आंदोलन मूल रूप से किसके विरुद्ध था? वन कटाई के
94 इकोमार्क उन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है जो? पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हों
95 पारिस्थितिकी विज्ञान केंद्र कहां स्थित है? बेंगलुरु में

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं ये GK

क्रमांक प्रश्न उत्तर
96 शरीर के अंगों से हृदय तक अशुद्ध रक्त लाने वाली वाहिनियां क्या कहलाती हैं? शिराएं
97 हृदय से शरीर के अंगों तक शुद्ध रक्त ले जाने वाली वाहिनियां क्या कहलाती हैं? धमनियां
98 एक सामान्य युवा मनुष्य में रक्तचाप कितना होता है? 80/120 Mm पारा
99 मानव कंकाल में अस्थियों की संख्या कितनी होती है? 206
100 मनुष्य के मस्तिष्क की सबसे बाहरी झिल्ली है? ड्यूरामीटर
101 मानव शरीर में रक्तचाप नियंत्रित होता है? अधिवृक्क ग्रंथि से
102 थायराइड ग्रंथि का स्थान कहां है? गला में
103 मनुष्य के शरीर की सर्वाधिक शक्तिशाली पेशी कौन सी है? जबड़ा
104 नेत्रदान में आंख का कौन सा भाग प्रयुक्त किया जाता है? कार्निया

Useful GK on Biology in Hindi For All Class

क्रमांक प्रश्न उत्तर
105 आंख के किस भाग पर वस्तु का प्रतिबिंब बनता है? रेटीना
106 आयरिश का क्या कार्य है? पुतली के आकार को नियंत्रित करना
107 मानव शरीर का सामान्य तापमान होता है? 36.9 डिग्री सेंटीग्रेड
108 मानव का मस्तिष्क लगभग कितने ग्राम का होता है? 1350 ग्राम
109 रक्त जमने में किस तत्व की मुख्य भूमिका होती है? Ca (कैल्शियम)
110 EEG का प्रयोग किसकी गतिविधि दर्ज करने के लिए किया जाता है? मस्तिष्क
111 शरीर में हीमोग्लोबिन का कार्य क्या है? ऑक्सीजन का परिवहन

Important Jiv Vigyan Gk in Hindi

Most Important GK in Hindi of Biology

क्रमांक प्रश्न उत्तर
112 मानव कंकाल की सबसे लंबी अस्थि कौन सी होती है? फीमर (जांघ की अस्थि)
113 कौन सा विटामिन पानी में घुलनशील है? विटामिन बी
114 एक सामान्य मनुष्य में कितना रक्त होता है? 4 से 5 लीटर
115 मनुष्य में बुद्धि एवं चतुराई का केंद्र क्या है? सेरीब्रम
116 मक्खन, पनीर और दूध से हमें क्या प्राप्त होता है? वसा
117 रक्त में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित करता है? इंसुलिन
118 उच्च रक्त चाप की अवस्था को क्या कहते हैं? हाइपरटेंशन
119 आंखों की दूरदृष्टि बीमारी किसके कारण होती है? नेत्र गोलक के छोटा होने से
120 केंद्रीय औषधि शोध संस्थान कहां स्थित है? लखनऊ
121 खसरा रोग का कारक क्या है? विषाणु
122 ब्लड कैंसर को आमतौर पर किस नाम से जाना जाता है? ल्यूकेमिया
123 शरीर के किस अंग की खराबी से मधुमेह रोग होता है? पैंक्रियास
124 निमोनिया रोग मानव शरीर के किस अंग को प्रभावित करता है? फेफड़ा
125 पीलिया किसके संक्रमण के कारण होता है? यकृत
126 शरीर में लौह की कमी से उत्पन्न होने वाला रोग कौन सा है? रक्तहीनता (एनीमिया)
127 हमारे शरीर में लाल रुधिर कणिकाओं का निर्माण कहां होता है? अस्थि मज्जा
128 कुनैन किस रोग की दवा है? मलेरिया
129 फेफड़े का आकार कैसा होता है? शंक्वाकार
130 कौन सा जीव प्लेग रोग फैलाता है? चूहा
131 कौन सा तत्व प्रति ग्राम अधिक ऊर्जा पैदा करता है? वसा
132 मनुष्य शरीर के प्लाज्मा में मुख्य अंश क्या होता है? जल
133 शरीर के सारे ऊतकों को ऑक्सीजन कैसे प्राप्त होती है? रक्त के माध्यम से
134 कैप्सूल का आवरण बना होता है? स्टार्च का
135 शहद का प्रमुख घटक क्या है? फ्रक्टोज़
136 शहद में मुख्यतः कौन से तत्व होते हैं? कार्बोहाइड्रेट
137 शरीर में ऊतकों का निर्माण किससे होता है? प्रोटीन से

Biology GK

क्रमांक प्रश्न उत्तर
138 सोयाबीन में प्रोटीन का प्रतिशत कितना होता है? 42%
139 विटामिन शब्द को सर्वप्रथम किसने प्रतिपादित किया? फंक
140 मानव शरीर में विटामिन A कहां भंडारित होता है? यकृत
141 विटामिन A की कमी से कौन सा रोग होता है? रतौंधी
142 थायमिन क्या है? विटामिन B1
143 विटामिन C का सबसे उत्तम स्रोत क्या है? आंवला
144 विटामिन C का रासायनिक नाम क्या है? एस्कॉर्बिक अम्ल
145 हमारी त्वचा कौन सा विटामिन पैदा करती है? विटामिन D
146 किस ग्रंथि का संबंध शरीर की वृद्धि से है? थायराइड
147 पित्त का स्राव किस ग्रंथि से होता है? यकृत
148 कौन सा अंग केवल जंतु कोशिका में पाया जाता है, पादप कोशिकाओं में नहीं? कोशिका झिल्ली
149 कौन सा अंग केवल पादप कोशिका में पाया जाता है, जंतु कोशिका में नहीं? कोशिका भित्ति
150 कोशिका भित्ति में मुख्य रूप से कौन सा पदार्थ पाया जाता है? सेलूलोज़
151 कोशिका की रचना का मुख्य आधार क्या है? जीवद्रव्य
152 प्रोटोप्लाज्मा में पाए जाने वाला मुख्य पदार्थ क्या है? प्रोटीन
153 सूक्ष्म जीवों के अध्ययन को क्या कहते हैं? जीवाणु विज्ञान
154 कौन सा विटामिन प्रतिरक्षा प्रदान करता है? विटामिन A
155 विटामिन E का रासायनिक नाम क्या है? टोकोफेराल
156 हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए कौन सा खनिज आवश्यक है? पोटैशियम
157 केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है? मैसूर
158 टाइफाइड से शरीर का कौन सा अंग प्रभावित होता है? आंत
159 पेचिश रोग के लिए उत्तरदायी प्रोटोजोआ कौन सा है? एंटअमीबा
160 किस सूक्ष्म जीव द्वारा हेपेटाइटिस B की बीमारी होती है? वायरस
161 “काली मौत” किसे कहते हैं? प्लेग
162 कालाजार किसके द्वारा संचालित होता है? सिकता मक्खी
163 बच्चों को किस रोग से सुरक्षित करने के लिए डीपीटी वैक्सीन दी जाती है? काली खांसी
164 एड्स देने वाले वायरस की पहचान किस वर्ष हुई थी? 1981
165 मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर से फैलता है, इसकी खोज सबसे पहले किसने की थी? रोनाल्ड रॉस
166 बीसीजी का टीका कितनी उम्र में लगाया जाता है? नवजात शिशु

Biology in one line in Hindi

क्रमांक प्रश्न उत्तर
167 जीवों के अंडों से परिपक्व अवस्था तक के अध्ययन को क्या कहते हैं? भ्रूण विज्ञान
168 मनुष्य में सबसे लंबी कोशिका कौन सी है? तंत्रिका कोशिका
169 राइबोसोम किस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है? प्रोटीन संश्लेषण
170 आलू पौधे के किस भाग का रूपांतरित रूप है? तना
171 पौधों द्वारा वायुमंडल में जल छोड़ने की क्रिया क्या कहलाती है? वाष्पोत्सर्जन
172 पौधों द्वारा वायुमंडल से दिन के समय भोजन बनाने की क्रिया क्या कहलाती है? प्रकाश संश्लेषण
173 गाय के दूध का रंग किसकी मौजूदगी के कारण थोड़ा पीला होता है? कैरोटीन
174 ईसीजी क्या है? इलेक्ट्रोकार्डियोग्राफ
175 छिली हुई सब्जियों को धोने से कौन सा विटामिन नष्ट हो जाता है? विटामिन C
176 जापानी इंसेफेलाइटिस का कारक क्या होता है? विषाणु
177 किस तत्व की कमी के कारण घेघा रोग उत्पन्न होता है? आयोडीन
178 किसकी उपस्थिति के कारण दूध में मिठास आती है? लैक्टोज
179 “घात करो और छिप जाओ” नाम से विख्यात विषाणु कौन सा है? R.S.V. विषाणु
180 दूध में कौन सा प्रोटीन पाया जाता है? केसिन
181 पीलिया में कौन सा अंग दुष्प्रभावित होता है? यकृत
182 रक्त में श्वेत रक्त कणिकाओं की अत्यधिक मात्रा में उपस्थिति को रोग विज्ञान की भाषा में क्या कहते हैं? ल्यूकेमिया
183 एक कार्यशील महिला को प्रतिदिन कितने ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए? 45 ग्राम
184 स्कर्वी रोग किसकी कमी से होता है? विटामिन C
185 दिल का दौरा किस कारण से होता है? हृदय में रक्त आपूर्ति की कमी
186 एड्स के विषाणु के लिए सबसे ज्यादा आजमाई गई दवा कौन सी है? ज़िडोवुडीन

Vitamins & Glands Biology GK in Hindi

क्रमांक प्रश्न उत्तर
187 कौन सा हार्मोन मधुमेह रोग से बचाता है? इंसुलिन
188 कैल्शियम और फास्फोरस शरीर के किस अंग के लिए लाभकारी हैं? हड्डियों के लिए
189 हमारे शरीर में थायराइड ग्रंथि कहां स्थित है? गर्दन के निचले भाग में
190 मनुष्य के शरीर में वसा मुख्यतः कहां जमा होता है? त्वचा के नीचे
191 पौधे हरे क्यों दिखाई देते हैं? क्लोरोफिल की उपस्थिति के कारण
192 जल को कीटाणु मुक्त करने हेतु उसमें क्या मिलाते हैं? क्लोरीन
193 कौन सा तत्व पौधों के लिए नहीं, पर प्राणियों के लिए आवश्यक है? आयोडीन
194 कौन सा विटामिन बच्चों को रिकेट्स रोग से बचाता है? विटामिन D
195 आयोडीन युक्त नमक मनुष्य के लिए क्यों उपयोगी है? यह थायराइड ग्रंथि को नियंत्रित करता है
196 हमारे शरीर में प्रोटीन का पाचन किस अंग में होता है? बड़ी आंत में
197 हृदय के किस भाग में शुद्ध रक्त होता है? बाएँ भाग में
198 अमीबा किस प्रकार का जीव है? एक कोशिका वाला
199 रक्त की लाल कोशिकाओं का निर्माण किस तत्व से होता है? प्रोटीन
200 रक्त की लाल कोशिकाओं में विद्यमान लाल रंग के द्रव का क्या नाम है? हीमोग्लोबिन
201 शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन कौन पहुंचाता है? रक्त
202 पौधों का जनन भाग कौन सा है? पुष्प
203 रात के समय पेड़ के नीचे सोने के लिए मना क्यों किया जाता है? पेड़ रात में कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं
204 एक व्यक्ति जिसका रक्त समूह A है, वह किस रक्त समूह के व्यक्तियों से रक्त ले सकता है? A तथा O
205 कौन से रक्त समूह का व्यक्ति सभी को रक्तदान कर सकता है? O रक्त वर्ग
206 कौन से रक्त समूह का व्यक्ति सभी से रक्त ले सकता है? AB रक्त वर्ग
207 लाल रक्त कोशिकाओं की उत्पत्ति कहां होती है? अस्थिमज्जा में
208 प्रोटीन किससे बने होते हैं? अमीनो अम्ल से
209 पशुओं की हड्डियों का पाउडर उर्वरक के रूप में किसकी उपस्थिति के कारण काम में लिया जाता है? फास्फोरस
210 फलों और सब्जियों में कौन सा विटामिन नहीं होता है? विटामिन D
211 केटरैक्ट किस अंग का रोग है? आंख
212 सभी जीवों की मूलभूत तथा रचनात्मक इकाई क्या है? कोशिका
213 किस रोग में रक्त का थक्का नहीं बनता? हीमोफीलिया
214 शरीर में ऑक्सीजन की पूर्ति किसके माध्यम से होती है? लाल रक्त कोशिकाओं से
215 प्रजनन संबंधी सूचनाएं कहां संचित रहती हैं? DNA में
216 कोशिका का “शक्ति गृह” (पावर हाउस) किसे कहा जाता है? माइटोकॉन्ड्रिया
217 सबसे बड़ा अंडा किसका होता है? शुतुरमुर्ग
218 मेंडल ने किस पौधे पर प्रयोग किया था? मटर
219 मनुष्य में कुल कितने गुणसूत्र होते हैं? 46
220 मनुष्य के लिंग निर्धारण करने वाले गुणसूत्र कौन से हैं? XY
221 सामान्यतः किसके गुणसूत्र से बच्चे का लिंग निर्धारित होता है? पिता के
222 सर्वप्रथम जीव की उत्पत्ति कहां हुई थी? जल में
223 मानव कंकाल का मुख्य घटक क्या है? कैल्शियम
224 पुष्पों का अध्ययन क्या कहलाता है? एन्थोलॉजी
225 फलों का अध्ययन क्या कहलाता है? पोमोलॉजी
226 वे पौधे जिनमें बीज बनते हैं, लेकिन पुष्प नहीं लगते, क्या कहलाते हैं? अनावृतबीजी
227 चेचक के लिए टीके का विकास किसने किया था? एडवर्ड जेनर
228 सार्स (S.A.R.S.) क्या है? विषाणु जनित रोग
229 रेशम पालन को क्या कहते हैं? सेरीकल्चर
230 मानव शरीर की किस ग्रंथि को “मास्टर ग्रंथि” कहा जाता है? पीयूष (पिट्यूटरी) ग्रंथि

यह लेख मानव शरीर, जीवविज्ञान, और स्वास्थ्य से संबंधित और शरीर की कार्यप्रणाली, विभिन्न अंगों, विटामिन, खनिजों, रोगों, तथा चिकित्सा संबंधी ज्ञान को सरल और स्पष्ट रूप से प्रस्तुत किया गया है।

ये प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, SSC, NEET, रेलवे, बैंक) में बार-बार पूछे जाते हैं और जीवविज्ञान के मूलभूत ज्ञान को दर्शाते हैं।

FAQs

Q1.

मानव शरीर की सबसे छोटी ग्रंथि कौन सी है?

पियूष ग्रंथि (Pituitary Gland)
Q2.

कोशिका का शक्ति गृह (Powerhouse) किसे कहा जाता है?

माइटोकॉन्ड्रिया (Mitochondria)
Q3.

रक्त का थक्का जमाने में कौन सा तत्व सहायक होता है?

कैल्शियम (Calcium)
Q4.

मनुष्य के शरीर में रक्तचाप सामान्य रूप से कितना होता है?

120/80 mmHg
Q5.

DNA की खोज किसने की थी?

वाटसन और क्रिक (Watson & Crick)
Q6.

रक्त में ऑक्सीजन का परिवहन कौन करता है?

हीमोग्लोबिन (Hemoglobin)
Q7.

विटामिन C की कमी से कौन सा रोग होता है?

स्कर्वी (Scurvy)
Q8.

मानव शरीर में सबसे लंबी अस्थि कौन सी होती है?

फीमर (जांघ की हड्डी)
Q9.

मलेरिया रोग किसके कारण होता है?

प्लाज्मोडियम परजीवी (मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से)
Q10.

किस विटामिन को ‘सूर्य का विटामिन’ कहा जाता है?

विटामिन D