(‘इ और ई’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची) पर्याय का अर्थ है – समान। अतः समान अर्थ व्यक्त करने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द (Synonym words) कहते हैं। इन्हें प्रतिशब्द या समानार्थक शब्द भी कहा जाता है। व्यवहार में पर्याय या पर्यायवाची शब्द ही अधिक प्रचलित हैं। विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु पर्यायवाची शब्दों की सूची प्रस्तुत है-
‘इ’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
शब्द | पर्यायवाची |
---|---|
इन्द्र | सुरेश, अमरपति, वज्रधर, वज्री, शचीश, वासव, वृषा, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत, यासव। |
इन्द्राणि | इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी। |
इच्छा | अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, स्पृहा, ईहा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट। |
इंतकाल | देहांत, निधन, मृत्यु, अंतकाल। |
इंदु | चाँद, चंद्रमा, चंदा, शशि, राकेश, मयंक, महताब। |
इंसान | मनुष्य, आदमी, मानव, मानुष। |
इंसाफ | न्याय, फैसला, अद्ल। |
इजाजत | स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति। |
इज्जत | मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू। |
इनाम | पुरस्कार, पारितोषिक, बख्शीश। |
इलजाम | आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग। |
‘ई’ से शुरू होने वाले पर्यायवाची शब्द
शब्द | पर्यायवाची |
---|---|
ईश्वर | परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता। |
ईख | गन्ना, ऊख, इक्षु। |
ईप्सा | इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा। |
ईमानदारी | सच्चा, सत्यपरायण, नेकनीयत, सत्यनिष्ठ। |
ईर्ष्या | विद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह। |
ईसा | यीशु, ईसामसीह, मसीहा। |
ईहा | मनोकामना, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, कामना। |