650+ हिन्दी मुहावरे, अर्थ एवं वाक्य प्रयोग – Muhavare in Hindi

Muhavare in Hindi

Muhavare or Muhavara in Hindi Grammar

Muhavare को अंग्रेजी में ‘Idiom‘ कहते हैं। Muhavare in Hindi अक्सर लगभग सभी बोर्ड्स एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इस पोस्ट में 650+ Hindi Muhavre मुहावरे अर्थ सहित सम्मिलित किए गए हैं।

मुहावरे का अर्थ (Muhavare Ka Arth)

मुहावरा‘ अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है ‘अभ्यास होना‘ या ‘आदी होना‘। इस प्रकार मुहावरा शब्द अपने-आप में स्वयं मुहावरा है, क्योंकि यह अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर असामान्य अर्थ प्रकट करता है।

मुहावरा एक ऐसा वाक्यांश है, जो रचना में अपना विशेष अर्थ प्रकट करता है। रचना में भावगत सौन्दर्य की दृष्टि से मुहावरोँ का विशेष महत्त्व है। कुछ लोग मुहावरे को ‘रोज़मर्रा’, ‘बोलचाल’, ‘तर्ज़ेकलाम’, या ‘इस्तलाह’ कहते हैं, किन्तु इनमें से कोई भी शब्द ‘मुहावरे’ का पूर्ण पर्यायवाची नहीं बन सका।

संस्कृत में मुहावरा का समानार्थक कोई शब्द नहीं पाया जाता। हिन्दी में यह शब्द रूढ़ हो गया है, जिसका अर्थ है- “लक्षणा या व्यंजना द्वारा सिद्ध वाक्य, जो किसी एक ही बोली या लिखी जानेवाली भाषा में प्रचलित हो और जिसका अर्थ प्रत्यक्ष अर्थ से विलक्षण हो।”

मुहावरे की परिभाषा (Muhavare Ki Paribhasha)

सामान्य अर्थ का बोध न कराकर विशेष अथवा विलक्षण अर्थ का बोध कराने वाले पदबन्ध को मुहावरा कहते हैं। इन्हे ‘वाग्धारा‘ भी कहा जाता हैं। इनका प्रयोग करने से भाषा, आकर्षक, प्रभावपूर्ण तथा रोचक बन जाती है।

ऐसे वाक्यांश जो वाक्य की रचना करने पर अपना विशेष अर्थ प्रकट करते हैं, मुहावरे कहलाते हैं।

मुहावरे की विशेषताएं-

  • मुहावरा अपूर्ण वाक्य होता है। वाक्य प्रयोग करते समय यह वाक्य का अभिन्न अंग बन जाता है।
  • मुहावरों के मूल रूप में कभी परिवर्तन नहीं होता अर्थात् इनमें से किसी भी शब्द का पर्यायवाची शब्द प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। परंतु, क्रिया पद में काल, पुरुष, वचन आदि के अनुसार परिवर्तन अवश्य होता है।
  • मुहावरे के प्रयोग से वाक्य में व्यंग्यार्थ उत्पन्न होता है। अतः मुहावरे का शाब्दिक अर्थ न लेकर उसका भावार्थ ग्रहण करना चाहिए।
  • मुहावरे के प्रयोग से भाषा सरस, रोचक एवं प्रभावपूर्ण बन जाती है।

लोकोक्तियाँ

मुहावरे और लोकोक्ति में अंतर

  • मुहावरा मूलतः एक वाक्यांश है। उसमें स्वतंत्र वाक्य बनने की क्षमता नहीं होती। वह प्रयुक्त वाक्य का ही अंग बन जाता है। लोकोक्ति का प्रयोग अधिकतर स्वतंत्र वाक्य के रूप में ही होता है।
  • मुहावरे में काल, वचन और पुरुष के अनुरूप परिवर्तन हो जाता है। लोकोक्ति का स्वरूप अपरिवर्तित रहता है।
  • सामान्यतः मुहावरा आकार में छोटा और लोकोक्ति बड़ी होती है।
  • मुहावरों का प्रयोग कभी भी उसके मूल अर्थ में नहीं होता। उसके सामान्य अर्थ की कोई सार्थकता नहीं हुआ करती। उसका विशेष अर्थ ही महत्त्वपूर्ण होता है।
  • लोकोक्ति का अपना भी एक साधारण अर्थ होता है, किन्तु उस साधारण अर्थ से निकलने वाली व्यंजना ही सार्थक हुआ करती है।

विस्तार से पढ़ें: मुहावरे और लोकोक्ति में अंतर

मुहावरे के उदाहरण

650 से अधिक Hindi Muhavare के उदाहरण अर्थ एवं वाक्य प्रयोग सहित हिन्दी वर्णमाला क्रम से आगे दिए जा रहे हैं-

अ से मुहावरे-

  1. मुहावरा– अंक में समेटना

    इस मुहावरे का अर्थ– गोद में लेना, आलिंगनबद्ध करना

    वाक्य प्रयोग– शिशु को रोता हुआ देखकर माँ का हृदय करुणा से भर आया और उसने उसे अंक में समेटकर चुप किया।

  2. मुहावरा– अंकुश लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– पाबन्दी या रोक लगाना

    वाक्य प्रयोग– राजेश खर्चीला लड़का था। अब उसके पिता ने उसका जेब खर्च बन्द करके उसकी फ़िजूलखर्ची पर अंकुश लगा दिया है।

  3. मुहावरा– अंग बन जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– सदस्य बनना या हो जाना

    वाक्य प्रयोग– घर के नौकर रामू से अनेक बार भेंट होने के पश्चात् एक अतिथि ने कहा, “रामू तुम्हें इस घर में नौकरी करते हुए काफी दिन हो गए हैं, ऐसा लगता है कि जैसे तुम भी इस घर के अंग बन गए हो।”

  4. मुहावरा– अंग-अंग ढीला होना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत थक जाना

    वाक्य प्रयोग– सारा दिन काम करते करते, आज अंग-अंग ढीला हो गया है।

  5. मुहावरा– अण्डा सेना

    इस मुहावरे का अर्थ– घर में बैठकर अपना समय नष्ट करना

    वाक्य प्रयोग– निकम्मे ओमदत्त की पत्नी ने उसे घर में पड़े देखकर एक दिन कह ही दिया, “यहीं लेटे-लेटे अण्डे सेते रहोगे या कुछ कमाओगे भी।”

  6. मुहावरा– अंगूठा दिखाना

    इस मुहावरे का अर्थ– इनकार करना/निराश करना या तिरस्कारपूर्वक मना करना।

    वाक्य प्रयोग– आज हम हरीश के घर ₹10 माँगने गए, तो उसने अँगूठा दिखा दिया।

  7. मुहावरा– अन्धे की लकड़ी

    इस मुहावरे का अर्थ– एक मात्र सहारा

    वाक्य प्रयोग– राकेश अपने माँ-बाप के लिए अन्धे की लकड़ी के समान है।

  8. मुहावरा– अंन्धे के हाथ बटेर लगना

    इस मुहावरे का अर्थ– अनायास ही मिलना

    वाक्य प्रयोग– राजेश हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम आया, उसके लिए तो अन्धे के हाथ बटेर लग गई।

  9. मुहावरा– अन्न-जल उठना

    इस मुहावरे का अर्थ– प्रस्थान करना, एक स्थान से दूसरे स्थान पर चले जाना

    वाक्य प्रयोग– रिटायर होने पर प्रोफेसर साहब ने कहा, “लगता है बच्चों, अब तो यहाँ से हमारा अन्न-जल उठ ही गया है। हमें अपने गाँव जाना पड़ेगा।”

  10. मुहावरा– अक्ल के अन्धे

    इस मुहावरे का अर्थ– मूर्ख, बुद्धिहीन

    वाक्य प्रयोग– “सुधीर साइन्स (साइड) के विषयों में अच्छी पढ़ाई कर रहा था, मगर उस अक्ल के अन्धे ने इतनी अच्छी साइड क्यों बदल दी ?” सुधीर के एक मित्र ने उसके बड़े भाई से पूछा।

  11. मुहावरा– अक्ल पर पत्थर पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– कुछ समझ में न आना/बुद्धि से काम न लेना।

    वाक्य प्रयोग– मेरी अक्ल पर पत्थर पड़ गए हैं, कुछ समझ में नहीं आता कि मैं क्या करूँ।

  12. मुहावरा– अक्ल के पीछे लट्ठ लिए फिरना

    इस मुहावरे का अर्थ– मूर्खतापूर्ण कार्य करना

    वाक्य प्रयोग– तुम हमेशा अक्ल के पीछे लट्ठ लिए क्यों फिरते हो, कुछ समझ-बूझकर काम किया करो।

  13. मुहावरा– अक्ल का अंधा/अक्ल का दुश्मन होना

    इस मुहावरे का अर्थ– महामूर्ख होना।

    वाक्य प्रयोग– राजू से साथ देने की आशा मत रखना, वह तो अक्ल का अंधा है।

  14. मुहावरा– अपनी खिचड़ी अलग पकाना

    इस मुहावरे का अर्थ– अलग-थलग रहना, किसी की न मानना

    वाक्य प्रयोग–  सुनीता की पड़ोसनों ने उसको अपने पास न बैठता देखकर कहा, “सुनीता तो अपनी खिचड़ी अलग पकाती है, यह चार औरतों में नहीं बैठती।”

  15. मुहावरा– अपना उल्लू सीधा करना/उल्लू सीधा करना

    इस मुहावरे का अर्थ– स्वार्थ सिद्ध करना

    वाक्य प्रयोग– आजकल के नेता सिर्फ अपना उल्लू सीधा करते हैं।

  16. मुहावरा– अपने मुँह मियाँ मिठू बनना

    इस मुहावरे का अर्थ– आत्मप्रशंसा करना

    वाक्य प्रयोग– राजू अपने मुँह मियाँ मिठू बनता रहता है।

  17. मुहावरा– अक्ल के घोड़े दौड़ाना

    इस मुहावरे का अर्थ– केवल कल्पनाएँ करते रहना/तरह-तरह की कल्पना करना।

    वाक्य प्रयोग– सफलता अक्ल के घोड़े दौड़ाने से नहीं, अपितु परिश्रम से प्राप्त होती है।

  18. मुहावरा– अँधेरे घर का उजाला

    इस मुहावरे का अर्थ– इकलौता बेटा/अति सुन्दर/इकलौती सन्तान।

    वाक्य प्रयोग– मयंक अँधेरे घर का उजाला है।

  19. मुहावरा– अपना सा मुँह लेकर रह जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– लज्जित होना

    वाक्य प्रयोग– विजय परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर अपना-सा मुँह लेकर रह गया।

  20. मुहावरा– अरण्य रोदन

    इस मुहावरे का अर्थ– व्यर्थ प्रयास/निष्फल निवेदन।

    वाक्य प्रयोग– कंजूस व्यक्ति से धन की याचना करना अरण्य रोदन है।

  21. मुहावरा– अक्ल चरने जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुद्धिमत्ता गायब हो जाना/बुद्धि का न होना।

    वाक्य प्रयोग– तुमने साठ साल के बूढ़े से 18 वर्ष की लड़की का विवाह कर दिया, लगता है तुम्हारी अक्ल चरने गई थी।

  22. मुहावरा– अड़ियल टटू

    इस मुहावरे का अर्थ– जिद्दी

    वाक्य प्रयोग– आज के युग में अड़ियल टटू पीछे रह जाते हैं।

  23. मुहावरा– अंगारे उगलना

    इस मुहावरे का अर्थ– क्रोध में लाल-पीला होना

    वाक्य प्रयोग– अभिमन्यु की मृत्यु से आहत अर्जुन कौरवों पर अंगारे उगलने लगा।

  24. मुहावरा– अंगारों पर पैर रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– स्वयं को खतरे में डालना/जोखिम मोल लेना।

    वाक्य प्रयोग– व्यवस्था के खिलाफ लड़ना अंगारों पर पैर रखना है।

  25. मुहावरा– अन्धे के आगे रोना

    इस मुहावरे का अर्थ– व्यर्थ प्रयत्न करना

    वाक्य प्रयोग– अन्धविश्वासी अज्ञानी जनता के मध्य मार्क्सवाद की बात करना अन्धे के आगे रोना है।

  26. मुहावरा– अंगूर खट्टे होना

    इस मुहावरे का अर्थ– अप्राप्त वस्तु की उपेक्षा करना/प्राप्त न होने पर उस वस्तु को रद्दी बताना।

    वाक्य प्रयोग– अजय, “सिविल सेवकों को नेताओं की चापलूसी करनी पड़ती है” कहकर, अंगूर खट्टे वाली बात कर रहा है, क्योंकि वह परिश्रम के बावजूद नहीं चुना गया।

  27. मुहावरा– अंगूठी का नगीना

    इस मुहावरे का अर्थ– सजीला और सुन्दर

    वाक्य प्रयोग– विनय कम्पनी की अंगूठी का नगीना है।

  28. मुहावरा– अल्लाह मियाँ की गाय

    इस मुहावरे का अर्थ– सरल प्रकृति वाला

    वाक्य प्रयोग– रामकुमार तो अल्लाह मियाँ की गाय है।

  29. मुहावरा– अंतड़ियों में बल पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– संकट में पड़ना

    वाक्य प्रयोग– अपने दोस्त को चोरों से बचाने के चक्कर में, मैं ही पकड़ा गया और मेरी ही अंतड़ियों में बल पड़ गए।

  30. मुहावरा– अन्धा बनाना

    इस मुहावरे का अर्थ– मूर्ख बनाकर धोखा देना

    वाक्य प्रयोग– अपने गुरु को अन्धा बनाना सरल कार्य नहीं है, इसलिए मुझसे ऐसी बात मत करो।

  31. मुहावरा– अंग लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– आलिंगन करना/लिपटाना।

    वाक्य प्रयोग– प्रेमिका को बहुत समय पश्चात् देखकर रवि ने उसे अंग लगा लिया।

  32. मुहावरा– अंगारे बरसना

    इस मुहावरे का अर्थ– कड़ी धूप होना

    वाक्य प्रयोग– जून के महीने में अंगारे बरस रहे थे और रिक्शा वाला पसीने से लथपथ था।

  33. मुहावरा– अक्ल खर्च करना

    इस मुहावरे का अर्थ– समझ को काम में लाना

    वाक्य प्रयोग– इस समस्या को हल करने में थोड़ी अक्ल खर्च करनी पड़ेगी।

  34. मुहावरा– अड्डे पर चहकना

    इस मुहावरे का अर्थ– अपने घर पर रौब दिखाना

    वाक्य प्रयोग– अड्डे पर चहकते फिरते हो, बाहर निकलो तो तुम्हें देखा जाए।

  35. मुहावरा– अन्धाधुन्ध लुटाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत अपव्यय करना

    वाक्य प्रयोग– उद्योगपतियों और बड़े व्यापारियों की बीवियाँ अन्धाधुन्ध पैसा लुटाती हैं।

  36. मुहावरा– अपनी खाल में मस्त रहना

    इस मुहावरे का अर्थ– अपनी दशा से सन्तुष्ट रहना

    वाक्य प्रयोग– संजय 4000 रुपए कमाकर अपनी खाल में मस्त रहता है।

  37. मुहावरा– अन्न न लगना

    इस मुहावरे का अर्थ– खाकर-पीकर भी मोटा न होना

    वाक्य प्रयोग– अभय अच्छे से अच्छा खाता है, लेकिन उसे अन्न नहीं लगता।

  38. मुहावरा– अधर में लटकना या झूलना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुविधा में पड़ा रह जाना

    वाक्य प्रयोग– कल्याण सिंह भाजपा में पुन: शामिल होंगे यह फैसला बहुत दिन तक अधर में लटका रहा।

  39. मुहावरा– अठखेलियाँ सूझना

    इस मुहावरे का अर्थ– हँसी दिल्लगी करना

    वाक्य प्रयोग– मेरे चोट लगी हुई है, उसमें दर्द हो रहा है और तुम्हें अठखेलियाँ सूझ रही हैं।

  40. मुहावरा– अंग न समाना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त प्रसन्न होना

    वाक्य प्रयोग– सिविल सेवा में चयन से अनुराग अंग नहीं समा रहा है।

  41. मुहावरा– अंगूठे पर मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– परवाह न करना/परवाह न करना।

    वाक्य प्रयोग– तुम अजीब व्यक्ति हो, सभी की सलाह को अंगूठे पर मार देते हो।

  42. मुहावरा– अंटी मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– कम तौलना

    वाक्य प्रयोग– बहुत से पंसारी अंटी मारने से बाज नहीं आते।

  43. मुहावरा– अंग टूटना

    इस मुहावरे का अर्थ– थकावट से शरीर में दर्द होना

    वाक्य प्रयोग– दिन भर काम करा अब तो अंग टूट रहे हैं।

  44. मुहावरा– अंधेर नगरी

    इस मुहावरे का अर्थ– जहाँ धांधली हो/वह स्थान जहाँ कोई नियम व्यवस्था न हो।

    वाक्य प्रयोग– पूँजीवादी व्यवस्था ‘अंधेर नगरी’ बनकर रह गई है।

  45. मुहावरा– अंकुश न मानना

    इस मुहावरे का अर्थ– न डरना

    वाक्य प्रयोग– युवा पीढ़ी किसी का अंकुश मानने को तैयार नहीं है।

  46. मुहावरा– अन्न का टन्न करना

    इस मुहावरे का अर्थ– बनी चीज को बिगाड़ देना

    वाक्य प्रयोग– अभी-अभी हुए प्लास्टर पर तुमने पानी डालकर अन्न का टन्न कर दिया।

  47. मुहावरा– अन्न-जल बदा होना

    इस मुहावरे का अर्थ– कहीं का जाना और रहना अनिवार्य हो जाना

    वाक्य प्रयोग– हमारा अन्न-जल तो मेरठ में बदा है।

  48. मुहावरा– अधर काटना

    इस मुहावरे का अर्थ– बेबसी का भाव प्रकट करना

    वाक्य प्रयोग– पुलिस द्वारा बेटे की पिटाई करते देख पिता ने अपने अधर काट लिए।

  49. मुहावरा– अपनी हाँकना

    इस मुहावरे का अर्थ– आत्म श्लाघा करना

    वाक्य प्रयोग– विवेक तुम हमारी भी सुनोगे या अपनी ही हाँकते रहोगे।

  50. मुहावरा– अर्श से फर्श तक

    इस मुहावरे का अर्थ– आकाश से भूमि तक

    वाक्य प्रयोग– भ्रष्टाचार में लिप्त बाबूजी बड़ी शेखी बघारते थे, एक मामले में निलंबित होने पर वे अर्श से फर्श पर आ गए।

  51. मुहावरा– अलबी-तलबी धरी रह जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– निष्प्रभावी होना

    वाक्य प्रयोग– बहुत ज्यादा परेशान करोगी तो तुम्हारे घर शिकायत कर दूंगा, सारी अलबी-तलबी धरी रह जाएगी।

  52. मुहावरा– अस्ति-नास्ति में पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुविधा में पड़ना

    वाक्य प्रयोग– दो लड़कियों द्वारा पसन्द किए जाने पर वह अस्ति-नास्ति में पड़ा हुआ है और कुछ निश्चय नहीं कर पा रहा है।

  53. मुहावरा– अन्दर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– जेल में बन्द होना

    वाक्य प्रयोग– मायावती के राज में शहर के अधिकतर गुण्डे अन्दर हो गए।

  54. मुहावरा– अरमान निकालना

    इस मुहावरे का अर्थ– इच्छाएँ पूरी करना/मन का गुबार पूरा करना।

    वाक्य प्रयोग– बेरोज़गार लोग नौकरी मिलने पर अरमान निकालने की सोचते हैं।

यहाँ तक आपने 54 मुहावरे जान लिए हैं। आइए अब “आ” से और अधिक Muhavare Ke arth सहित पढ़ते है।

Akal Par Pathar Padana - Muhavara

आ से मुहावरे के अर्थ और वाक्य प्रयोग

  1. मुहावरा– आग पर तेल छिड़कना

    इस मुहावरे का अर्थ– और भड़काना

    वाक्य प्रयोग– बहुत से लोग सुलह सफ़ाई करने के बजाय आग पर तेल छिड़कने में प्रवीण होते हैं।

  2. मुहावरा– आग पर पानी डालना

    इस मुहावरे का अर्थ– झगड़ा मिटाना/उत्तेजित व्यक्ति को शान्त करना।

    वाक्य प्रयोग– भारत व पाक आपसी समझबूझ से आग पर पानी डाल रहे हैं।

  3. मुहावरा– आग-पानी या आग और फूस का बैर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– स्वाभाविक शत्रुता होना

    वाक्य प्रयोग– भाजपा और साम्यवादी पार्टी में आग-पानी या आग और फूस का बैर है।

  4. मुहावरा– आँख लगना

    इस मुहावरे का अर्थ– झपकी आना/नींद आना अथवा प्यार होना।

    वाक्य प्रयोग– रात एक बजे तक कार्य किया, फिर आँख लग गई।

  5. मुहावरा– आँखों से गिरना

    इस मुहावरे का अर्थ– आदर भाव घट जाना/आदर समाप्त होना।

    वाक्य प्रयोग– जनता की निगाहों से अधिकतर नेता गिर गए हैं।

  6. मुहावरा– आँखों पर चर्बी चढ़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– अहंकार से ध्यान तक न देना

    वाक्य प्रयोग– पैसे वाले हो गए हो, अब क्यों पहचानोगे, आँखों पर चर्बी चढ़ गई है ना।

  7. मुहावरा– आँखें नीची होना

    इस मुहावरे का अर्थ– लज्जित होना

    वाक्य प्रयोग– बच्चों की करतूतों से माँ-बाप की आँखें नीची हो गईं।

  8. मुहावरा– आँखें मूंदना

    इस मुहावरे का अर्थ– मर जाना

    वाक्य प्रयोग– आजकल तो बाप के आँखें मूंदते ही बेटे जायदाद का बँटवारा कर लेते हैं।

  9. मुहावरा– आँखों का पानी ढलना

    इस मुहावरे का अर्थ– निर्लज्ज होना/निर्लज्ज बन जाना।

    वाक्य प्रयोग– अब तो तुम किसी की नहीं सुनते, लगता है, तुम्हारी आँखों का पानी ढल गया है।

  10. मुहावरा– आँख का काँटा

    इस मुहावरे का अर्थ– बुरा होना

    वाक्य प्रयोग– मनोज मुझे अपनी आँख का काँटा समझता है, जबकि मैंने कभी उसका बुरा नहीं किया।

  11. मुहावरा– आँख में खटकना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुरा लगना

    वाक्य प्रयोग– स्पष्टवादी व्यक्ति अधिकतर लोगों की आँखों में खटकता है।

  12. मुहावरा– आँख का उजाला

    इस मुहावरे का अर्थ– अति प्रिय व्यक्ति

    वाक्य प्रयोग– राज अपने माता-पिता की आँखों का उजाला है।

  13. मुहावरा– आँख मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– इशारा करना

    वाक्य प्रयोग– रमेश ने सुरेश को कल रात वाली बात न बताने के लिए आँख मारी।

  14. मुहावरा– आँखों पर परदा पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– धोखा होना/बुद्धि भ्रष्ट होना।

    वाक्य प्रयोग– शर्मा जी ने सच्चाई बताकर, मेरी आँखों से परदा हटा दिया।

  15. मुहावरा– आँख बिछाना

    इस मुहावरे का अर्थ– स्वागत, सम्मान करना/प्रतीक्षा करना।

    वाक्य प्रयोग– रामचन्द्र जी की अयोध्या वापसी पर अयोध्यावासियों ने उनके स्वागत में आँखें बिछा दीं।

  16. मुहावरा– आँखों में धूल डालना

    इस मुहावरे का अर्थ– धोखा देना

    वाक्य प्रयोग– सुभाषचन्द्र बोस अंग्रेज़ों की आँखों में धूल डालकर, अपने आवास से निकलकर विदेश पहुँच गए।

  17. मुहावरा– आँख में घर करना

    इस मुहावरे का अर्थ– हृदय में बसना

    वाक्य प्रयोग– विभा की छवि राज की आँखों में घर कर गई।

  18. मुहावरा– आँख लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुरी अथवा लालचभरी दृष्टि से देखना

    वाक्य प्रयोग– चीन अब भी भारत की सीमाओं पर आँख लगाये हुए हैं।

  19. मुहावरा– आँखें ठण्डी करना

    इस मुहावरे का अर्थ– प्रिय-वस्तु को देखकर सुख प्राप्त करना

    वाक्य प्रयोग– पोते को वर्षों बाद देखकर बाबा की आँखें ठण्डी हो गईं।

  20. मुहावरा– आँखें फाड़कर देखना

    इस मुहावरे का अर्थ– आश्चर्य से देखना

    वाक्य प्रयोग– ऐसे आँखें फाड़कर क्या देख रही हो, पहली बार मिली हो क्या?

  21. मुहावरा– आँखें चार करना

    इस मुहावरे का अर्थ– आमना-सामना करना

    वाक्य प्रयोग– एक दिन अचानक केशव से आँखें चार हुईं और मित्रता हो गई।

  22. मुहावरा– आँखें फेरना

    इस मुहावरे का अर्थ– उपेक्षा करना/बदल जाना, प्रतिकूल होना।

    वाक्य प्रयोग– जैसे ही मेरी उच्च पद प्राप्त करने की सम्भावनाएँ क्षीण हुईं, सबने मुझसे आँखें फेर ली।

  23. मुहावरा– आँख भरकर देखना

    इस मुहावरे का अर्थ– इच्छा भर देखना

    वाक्य प्रयोग– जी चाहता है तुम्हें आँख भरकर देख लूँ, फिर न जाने कब मिलें।

  24. मुहावरा– आँख खिल उठना

    इस मुहावरे का अर्थ– प्रसन्न हो जाना

    वाक्य प्रयोग– पिता जी ने जैसे ही अपने छोटे से बच्चे को देखा, वैसे ही उनकी आँख खिल उठी।

  25. मुहावरा– आँख चुराना

    इस मुहावरे का अर्थ– कतराना/छिपना।

    वाक्य प्रयोग– जब से विजय ने अजय से उधार लिया है, वह आँख चुराने लगा है।

  26. मुहावरा– आँख का काजल चुराना

    इस मुहावरे का अर्थ– सामने से देखते-देखते माल गायब कर देना

    वाक्य प्रयोग– विवेक के देखते ही देखते उसका सामान गायब हो गया; जैसे किसी ने उसकी आँख का काजल चुरा लिया हो।

  27. मुहावरा– आँख निकलना

    इस मुहावरे का अर्थ– विस्मय होना

    वाक्य प्रयोग– अपने खेत में छिपा खजाना देखकर गोधन की आँख निकल आई।

  28. मुहावरा– आँख मैली करना

    इस मुहावरे का अर्थ– दिखावे के लिए रोना/बुरी नजर से देखना

    वाक्य प्रयोग– अरुण ने अपने घनिष्ठ मित्र की मृत्यु पर भी केवल अपनी आँखें ही मैली की।

  29. मुहावरा– आँखों में धूल झोंकना

    इस मुहावरे का अर्थ– धोखा देना

    वाक्य प्रयोग– कुछ डकैत पुलिस की आँखों में धूल झोंककर मुठभेड़ से बचकर निकल गए।

  30. मुहावरा– आँखें दिखाना

    इस मुहावरे का अर्थ– डराने-धमकाने के लिए रोष भरी दृष्टि से देखना/गुस्से से देखना।

    वाक्य प्रयोग– रामपाल ने अपने ढीठ बेटे को जब तक आँखें न दिखायीं, तब तक उसने उनका कहना नहीं माना।

  31. मुहावरा– आँखें तरेरना

    इस मुहावरे का अर्थ– क्रोध से देखना

    वाक्य प्रयोग– पैसे न हो तो पत्नी भी आँखें तरेरती है।

  32. मुहावरा– आँखों का तारा

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त प्रिय

    वाक्य प्रयोग– इकलौता बेटा अपने माँ-बाप की आँखों का तारा होता है।

  33. मुहावरा– आटा गीला होना

    इस मुहावरे का अर्थ– कठिनाई में पड़ना

    वाक्य प्रयोग– सुबोध को एंक के पश्चात् दूसरी मुसीबत घेर लेती है, आर्थिक तंगी में। उसका आटा गीला हो गया।

  34. मुहावरा– आँचल में बाँधना

    इस मुहावरे का अर्थ– ध्यान में रखना

    वाक्य प्रयोग– पति-पत्नी को एक-दूसरे पर विश्वास करना चाहिए, यह बात आँचल में बाँध लेनी चाहिए।

  35. मुहावरा– आकाश में उड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– कल्पना क्षेत्र में घूमना

    वाक्य प्रयोग– बिना धन के कोई व्यापार करना आकाश में उड़ना है।

  36. मुहावरा– आकाश-पाताल एक करना

    इस मुहावरे का अर्थ– कठिन परिश्रम करना/कठिन प्रयत्न करना।

    वाक्य प्रयोग– मैं व्यवस्था को बदलने के लिए आकाश-पाताल एक कर दूंगा।

  37. मुहावरा– आकाश-कुसुम होना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुर्लभ होना

    वाक्य प्रयोग– किसी सामान्य व्यक्ति के लिए विधायक का पद आकाश-कुसुम हो गया

  38. मुहावरा– आसमान सिर पर उठाना

    इस मुहावरे का अर्थ– उपद्रव मचाना/बहुत शोर करना।

    वाक्य प्रयोग– शिक्षक की अनुपस्थिति में छात्रों ने आसमान सिर पर उठा लिया।

  39. मुहावरा– आगा पीछा करना

    इस मुहावरे का अर्थ– हिचकिचाना

    वाक्य प्रयोग– सेठ जी किसी शुभ कार्य हेतु चन्दा देने के लिए आगा पीछा कर रहे हैं।

  40. मुहावरा– आकाश से बातें करना

    इस मुहावरे का अर्थ– काफी ऊँचा होना

    वाक्य प्रयोग– दिल्ली में आकाश से बातें करती बहुत-सी इमारतें हैं।

  41. मुहावरा– आवाज़ उठाना

    इस मुहावरे का अर्थ– विरोध में कहना

    वाक्य प्रयोग– वर्तमान व्यवस्था के विरोध में मीडिया में आवाज़ उठने लगी है।

  42. मुहावरा– आसमान से तारे तोड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– असम्भव काम करना

    वाक्य प्रयोग– अपनी सामर्थ्य समझे बिना ईश्वर को चुनौती देकर तुम आकाश से तारे तोड़ना चाहते हो?

  43. मुहावरा– आस्तीन का साँप

    इस मुहावरे का अर्थ– विश्वासघाती मित्र

    वाक्य प्रयोग– राज ने निर्भय की बहुत सहायता की लेकिन वह तो आस्तीन का साँप निकला।

  44. मुहावरा– आठ-आठ आँसू रोना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत पश्चात्ताप करना

    वाक्य प्रयोग– दसवीं कक्षा में पुन: अनुत्तीर्ण होकर रमेश ने आठ-आठ आँसू रोये थे।

  45. मुहावरा– आसन डोलना

    इस मुहावरे का अर्थ– विचलित होना

    वाक्य प्रयोग– विश्वामित्र की तपस्या से इन्द्र का आसन डोल गया।

  46. मुहावरा– आग-पानी साथ रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– असम्भव कार्य करना

    वाक्य प्रयोग– अहिंसा द्वारा भारत में क्रान्ति लाकर गाँधीजी ने आग-पानी साथ रख दिया।

  47. मुहावरा– आधी जान सूखना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त भय लगना

    वाक्य प्रयोग– घर में चोरों को देखकर लालाजी की आधी जान सूख गई।

  48. मुहावरा– आपे से बाहर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– क्रोध से अपने वश में न रहना/अत्यधिक क्रोध से काबू में न रहना।

    वाक्य प्रयोग– फ़िरोज़ खिलजी ने आपे से बाहर होकर फ़कीर को मरवा दिया।

  49. मुहावरा– आग लगाकर तमाशा देखना

    इस मुहावरे का अर्थ– लड़ाई कराकर प्रसन्न होना/झगड़ा पैदा करके खुश होना।

    वाक्य प्रयोग– हमारे मुहल्ले के संजीव का कार्य तो आग लगाकर तमाशा देखना है।

  50. मुहावरा– आगे का पैर पीछे पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– विपरीत गति या दशा में पड़ना

    वाक्य प्रयोग– सुरेश के दिन अभी अच्छे नहीं हैं, अब भी आगे का पैर पीछे पड़ रहा है।

  51. मुहावरा– आटे दाल की फ़िक्र होना

    इस मुहावरे का अर्थ– जीविका की चिन्ता होना

    वाक्य प्रयोग– पढ़ाई समाप्त होते ही तुम्हें आटे दाल की फ़िक्र होने लगी है।

  52. मुहावरा– आधा तीतर आधा बटेर

    इस मुहावरे का अर्थ– बेमेल चीजों का सम्मिश्रण/बेमेल काम।

    वाक्य प्रयोग– सुधीर अपनी दुकान पर किताबों के साथ साज-शृंगार का सामान बेचना चाहता है। अनिल ने उसे समझाया आधा तीतर आधा बटेर बेचने से बिक्री कम रहेगी।

  53. मुहावरा– आग लगने पर कुआँ खोदना

    इस मुहावरे का अर्थ– पहले से कोई उपाय न करना

    वाक्य प्रयोग– शर्मा जी ने मकान की दीवारें खड़ी करा लीं, लेकिन जब लैन्टर डलने का समय आया, तो उधार लेने की बात करने लगे। इस पर मिस्त्री झल्लाया-शर्मा जी आप तो आग लगने पर कुआँ खोदने वाली बात कर रहे हो।

  54. मुहावरा– आव देखा न ताव

    इस मुहावरे का अर्थ– बिना सोचे-विचारे

    वाक्य प्रयोग– शिक्षक ने आव देखा न ताव और छात्र को पीटना शुरू कर दिया।

  55. मुहावरा– आँखों में खून उतरना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यधिक क्रोधित होना

    वाक्य प्रयोग– आतंकवादियों की हरकत देखकर पुलिस आयुक्त की आँखों में खून उतर आया था।

  56. मुहावरा– आग बबूला होना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यधिक क्रोधित होना

    वाक्य प्रयोग– कई बार मना करने पर भी जब दिनेश नहीं माना, तो उसके चाचा जी उस पर आग बबूला हो उठे।

  57. मुहावरा– आसमान से गिरकर खजूर के पेड़ पर अटकना

    इस मुहावरे का अर्थ– उत्तम स्थान को त्यागकर ऐसे स्थान पर जाना जो अपेक्षाकृत अधिक कष्टप्रद हो

    वाक्य प्रयोग– बैंक की नौकरी छोड़ने के बाद किराना स्टोर करने पर दयाशंकर को ऐसा लगा कि वह आसमान से गिरकर खजूर के पेड़ पर अटक गया है।

  58. मुहावरा– आप मरे जग प्रलय

    इस मुहावरे का अर्थ– मृत्यु उपरान्त मनुष्य का सब कुछ छूट जाना

    वाक्य प्रयोग– रामदीन मृत्यु-शैय्या पर पड़ा अपने बेटों के कारोबार के बारे में रह-रह पूछं रहा था। उसके पास एकत्र मित्रों में से एक ने दूसरे से कहा, “आप मरे जग प्रलय, रामदीन को बेटों के कारोबार की चिन्ता अब भी सता रही है।”

  59. मुहावरा– आसमान टूटना

    इस मुहावरे का अर्थ– विपत्ति आना

    वाक्य प्रयोग– भाई और भतीजे की हत्या का समाचार सुनकर, मुख्यमन्त्री जी पर आसमान टूट पड़ा।

  60. मुहावरा– आटे दाल का भाव मालूम होना

    इस मुहावरे का अर्थ– वास्तविकता का पता चलना

    वाक्य प्रयोग– अभी माँ-बाप की कमाई पर मौज कर लो, खुद कमाओगे तो आटे दाल का भाव मालूम हो जाएगा।

  61. मुहावरा– आड़े हाथों लेना

    इस मुहावरे का अर्थ– खरी-खोटी सुनाना

    वाक्य प्रयोग– वीरेन्द्र ने सुरेश को आड़े हाथों लिया।

यहाँ तक कुल 115 Muhavare Aarth और Vakya Prayog सहित हो गए हैं, एवं “आ” से कुल 61 हिन्दी मुहावरे हो गए हैं। चलिए अब आगे “इ, ई” से बनने वाले muhavare जानते हैं।

मुहावरे इन हिन्दी List (इ, ई)

  1. मुहावरा इन हिन्दी– इधर-उधर की हाँकना

    इस मुहावरे का अर्थ– अप्रासंगिक बातें करना/व्यर्थ की गप्पे मारना।

    वाक्य प्रयोग– आजकल कुछ नवयुवक इधर-उधर की हाँकते रहते हैं।

  2. मुहावरा इन हिन्दी– इज्जत उतारना

    इस मुहावरे का अर्थ– सम्मान को ठेस पहुँचाना

    वाक्य प्रयोग– दीनानाथ से बीच बाज़ार में जब श्यामलाल ने ऊँचे स्वर में कर्ज वसूली की बात की तो दीनानाथ ने श्यामलाल से कहा, “सरेआम इज्जत मत उतारो, आज शाम घर आकर अपने रुपए ले जाना।”

  3. मुहावरा इन हिन्दी– इतिश्री करना

    इस मुहावरे का अर्थ– कर्त्तव्य पूरा करना/सुखद अन्त होना

    वाक्य प्रयोग– अपनी दोनों कन्याओं की शादी करके रामसिंह ने अपने कर्त्तव्य की इतिश्री कर ली।

  4. मुहावरा इन हिन्दी– इशारों पर नाचना

    इस मुहावरे का अर्थ– गुलाम बनकर रह जाना

    वाक्य प्रयोग– बहुत से व्यक्ति अपनी पत्नी के इशारों पर नाचते हैं।

  5. मुहावरा इन हिन्दी– इधर की उधर करना

    इस मुहावरे का अर्थ– चुगली करके भड़काना

    वाक्य प्रयोग– मनोज की इधर की उधर करने की आदत है, इसलिए उस पर विश्वास मत करना।

  6. मुहावरा इन हिन्दी– इन्द्र की परी

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त सुन्दर स्त्री

    वाक्य प्रयोग– राजेन्द्र की पत्नी तो इन्द्र की परी लगती है।

  7. मुहावरा इन हिन्दी– इन तिलों में तेल नहीं

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी भी लाभ की आशा न करना

    वाक्य प्रयोग– कपिल ने कारखाने को देख सोच लिया इन तिलों में तेल नहीं और बैंक से ऋण लेकर बहन का विवाह किया।

  8. मुहावरा इन हिन्दी– ईंट से ईंट बजाना

    इस मुहावरे का अर्थ– नष्ट-भ्रष्ट कर देना/विनाश करना।

    वाक्य प्रयोग– असामाजिक तत्त्व रात-दिन ईंट से ईंट बजाने की सोचा करते हैं।

  9. मुहावरा इन हिन्दी– ईंट का जवाब पत्थर से देना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुष्ट के साथ दुष्टता करना/किसी के आरोप का करारा जवाब देना/कड़ाई से पेश आना।

    वाक्य प्रयोग– दुश्मन को सदैव ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।

  10. मुहावरा इन हिन्दी– ईद का चाँद होना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत दिनों बाद दिखाई देना

    वाक्य प्रयोग– रमेश आप तो ईद का चाँद हो गए, एक वर्ष बाद दिखाई दिए।

  11. मुहावरा इन हिन्दी– ईंट-ईंट बिक जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– सर्वस्व नष्ट हो जाना

    वाक्य प्रयोग– “चाचाजी का व्यापार फेल हो गया और उनकी ईंट-ईंट बिक गई।”

  12. मुहावरा इन हिन्दी– ईमान देना/बेचना

    इस मुहावरे का अर्थ– झूठ बोलना अथवा अपने धर्म, सिद्धान्त आदि के विरुद्ध आचरण करना

    वाक्य प्रयोग– इस महँगाई के दौर में लोग अपना ईमान बेचने से भी नहीं डर रहे हैं।

यहाँ तक कुल 127 Muhavare अर्थ और वाक्य प्रतोग सहित हो गए हैं, चलिए अब आगे “उ, ऊ” से बनने वाले muhavare जानते हैं।

उ, ऊ से मुहावरे

  1. मुहावरा– उँगली उठाना

    इस मुहावरे का अर्थ– इशारा करना/आलोचना करना/लाँछन लगाना/दोष निकालना।

    वाक्य प्रयोग– सच्चे और ईमानदार व्यक्ति पर उँगली उठाना व्यर्थ है।

  2. मुहावरा– उँगली पर नचाना

    इस मुहावरे का अर्थ– वश में रखना/वश में करना/अपनी इच्छानुसार चलाना।

    वाक्य प्रयोग– श्रीकृष्ण गोपियों को अपनी उँगली पर नचाते थे।।

  3. मुहावरा– उड़ती चिड़िया पहचानना

    इस मुहावरे का अर्थ– दूरदर्शी होना/किसी की गुप्त बात जान लेना।

    वाक्य प्रयोग– हमसे चाल मत चलो, हम भी उड़ती चिड़िया पहचानते हैं।

  4. मुहावरा– उँगलियों पर गिनने योग्य

    इस मुहावरे का अर्थ– संख्या में न्यूनतम/बहुत थोड़े

    वाक्य प्रयोग– भारत की सेना में उस समय उँगलियों पर गिनने योग्य ही सैनिक थे, जब उन्होंने पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ा दिए थे।

  5. मुहावरा– उजाला करना

    इस मुहावरे का अर्थ– कुल का नाम रोशन करना

    वाक्य प्रयोग– आई. ए. एस. परीक्षा में उत्तीर्ण होकर बृजलाल ने अपने कुल में उजाला कर दिया।

  6. मुहावरा– उल्लू बोलना

    इस मुहावरे का अर्थ– उजाड़ होना

    वाक्य प्रयोग– पुराने शानदार महलों के खण्डहरों में आज उल्लू बोलते हैं।

  7. मुहावरा– उल्टी गंगा बहाना

    इस मुहावरे का अर्थ– नियम के विरुद्ध कार्य करना

    वाक्य प्रयोग– भारत कला और दस्तकारी का सामान निर्यात करता है, फिर भी कुछ लोग विदेशों से कला व दस्तकारी का सामान मँगवाकर उल्टी गंगा बहाते हैं।

  8. मुहावरा– उल्टी खोपड़ी होना

    इस मुहावरे का अर्थ– ऐसा व्यक्ति जो उचित ढंग के विपरीत आचरण करता हो

    वाक्य प्रयोग– “चौधरी साहब, आपका छोटा बेटा बिल्कुल उल्टी खोपड़ी का है, आज फिर वह गाँव में उपद्रव मचा आया।” वृद्ध ने चौधरी को बताया।

  9. मुहावरा– उल्टे छुरे से मूंडना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी को मूर्ख बनाकर उससे धन ऐंठना या अपना काम निकालना

    वाक्य प्रयोग– यह पुरोहित यजमानों को उल्टे छुरे से मूंडने में सिद्धहस्त है।

  10. मुहावरा– उँगली पकड़ते ही पहुँचा पकड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– अल्प सहारा पाकर सम्पूर्ण की प्राप्ति हेतु उत्साहित होना

    वाक्य प्रयोग– रामचन्द्र ने नौकर को एक कमरा मुफ़्त में रहने के लिए दे दिया; थोड़े समय बाद वह परिवार को साथ ले आया और चार कमरों को देने का आग्रह करने लगा। इस पर रामचन्द्र ने कहा, तुम तो उँगली पकड़ते ही पहुँचा पकड़ने की बात कर रहे हो।

  11. मुहावरा– उन्नीस बीस होना

    इस मुहावरे का अर्थ– दो वस्तुओं में थोड़ा बहुत अन्तर होना

    वाक्य प्रयोग– दुकानदार ने बताया कि दोनों कपड़ों में उन्नीस बीस का अन्तर है।

  12. मुहावरा– उल्टी पट्टी पढ़ाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहकाना/और का और कहकर बहकाना।

    वाक्य प्रयोग– तुम मैच खेल रहे थे और मुझे उल्टी पट्टी पढ़ा रहे हो कि स्कूल बन्द था और मैं स्कूल से दोस्त के घर चला गया था।

  13. मुहावरा– उड़न छू होना

    इस मुहावरे का अर्थ– गायब हो जाना

    वाक्य प्रयोग– रीता अभी तो यहीं थी, मिनटों में कहाँ उड़न छू हो गई।

  14. मुहावरा– उबल पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– एकदम गुस्सा हो जाना

    वाक्य प्रयोग– सक्सेना साहब तो थोड़ी-सी बात पर ही उबल पड़ते हैं।

  15. मुहावरा– उल्टी माला फेरना

    इस मुहावरे का अर्थ– अहित सोचना/बुरा सोचना।

    वाक्य प्रयोग– अपने दोस्त के नाम की उल्टी माला फेरना बुरी बात है।

  16. मुहावरा– उखाड़ पछाड़ करना

    इस मुहावरे का अर्थ– त्रुटियाँ दिखाकर कटूक्तियाँ करना

    वाक्य प्रयोग– उखाड़ पछाड़ करने में ही तुम निपुण हो, लेकिन त्रुटियाँ दूर करना तुम्हारे वश की बात नहीं है।

  17. मुहावरा– उम्र का पैमाना भर जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– जीवन का अन्त नज़दीक आना

    वाक्य प्रयोग– वह अब बूढ़ा हो गया है, उसकी उम्र का पैमाना भर गया।

  18. मुहावरा– उरद के आटे की तरह ऐंठना

    इस मुहावरे का अर्थ– क्रोध करना

    वाक्य प्रयोग– आप बहल पर उरद के आटे की तरह ऐंठ रहे हो, उसका कोई दोष नहीं है।

  19. मुहावरा– ऊँचे नीचे पैर पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुरे काम में फँसना

    वाक्य प्रयोग– अनुज में बहुत-सी गन्दी आदतें आ गई हैं, उसके पैर ऊँचे-नीचे पड़ने लगे हैं।

  20. मुहावरा– ऊँट की चोरी झुके-झुके

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी निन्दित, किन्तु बड़े कार्य को गुप्त ढंग से करने की चेष्टा करना

    वाक्य प्रयोग– हमारे नेताओं ने घोटाला करने की चेष्टा करके उँट की चोरी झुके-झुके को सिद्ध कर दिया है।

  21. मुहावरा– ऊँट का सुई की नोंक से निकलना

    इस मुहावरे का अर्थ– असम्भव होना

    वाक्य प्रयोग– पूँजीवादी व्यवस्था में आम जनता का जीवन सुधरना ऊँट का सुई की नोंक से निकलना है।

  22. मुहावरा– ऊधौ का लेना न माधौ का देना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी से किसी प्रकार का सम्बन्ध न रखना

    वाक्य प्रयोग– वह बेचारा दीन-दुनिया से इतना तंग आ गया है कि अब वह सबके साथ ‘ऊधो का लेना, न माधौ का देना’ की तरह का व्यवहार करने लगा है।

बहुत खूब, कुल 149 Muhavare Aarth और Vakya Prayog सहित हो गए हैं, चलिए अब आगे “ए, ऐ” से बनने वाले muhavare जानते हैं।

ए, ऐ से मुहावरे

  1. मुहावरा– एक ही लकड़ी से हाँकना

    इस मुहावरे का अर्थ– अच्छे-बुरे की पहचान न करना

    वाक्य प्रयोग– कुछ अधिकारी सभी कर्मचारियों को एक ही लकड़ी से हाँकते हैं।

  2. मुहावरा– एक ही थैली के चट्टे-बट्टे होना

    इस मुहावरे का अर्थ– सभी का एक जैसा होना/सब एक से, सभी समान रूप से बुरे व्यक्ति।

    वाक्य प्रयोग– आजकल के सभी नेता एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं।

  3. मुहावरा– एड़ियाँ घिसना / रगड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– सिफ़ारिश के लिए चक्कर लगाना

    वाक्य प्रयोग– इस दौर में अच्छे पढ़े-लिखे लोगों को भी नौकरी ढूँढने के लिए एड़ियाँ घिसनी पड़ती हैं।

  4. मुहावरा– एक म्यान में दो तलवारें

    इस मुहावरे का अर्थ– एक वस्तु या पद पर दो शक्तिशाली व्यक्तियों का अधिकार नहीं हो सकता

    वाक्य प्रयोग– विद्यालय की प्रबन्ध-समिति ने दो-दो प्रधानाचार्यों की नियुक्ति करके एक म्यान में दो तलवारों वाली बात कर दी है।

  5. मुहावरा– एक ढेले से दो शिकार

    इस मुहावरे का अर्थ– एक कार्य से दो उद्देश्यों की पूर्ति करना

    वाक्य प्रयोग– पुलिस दल ने बदमाशों को मारकर एक ढेले से दो शिकार किए। उन्हें पदोन्नति मिली और पुरस्कार भी मिला।

  6. मुहावरा– एक की चार लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– छोटी बातों को बढ़ाकर कहना

    वाक्य प्रयोग– रमेश तुम तो अब हर बात में एक की चार लगाते हो।

  7. मुहावरा– एक आँख से देखना

    इस मुहावरे का अर्थ– सबको बराबर समझना

    वाक्य प्रयोग– राजा का कर्तव्य है कि वह सभी नागरिकों को एक आँख से देखे।

  8. मुहावरा– एड़ी-चोटी एक करना

    इस मुहावरे का अर्थ– घोर परिश्रम करना

    वाक्य प्रयोग– रिक्शे वाले एड़ी-चोटी पसीना एक कर रोजी कमाते हैं।

  9. मुहावरा– एक-एक नस पहचानना

    इस मुहावरे का अर्थ– सब कुछ समझना

    वाक्य प्रयोग– मालिक और नौकर एक-दूसरे की एक-एक नस पहचानते हैं।

  10. मुहावरा– एक घाट पानी पीना

    इस मुहावरे का अर्थ– एकता और सहनशीलता होना

    वाक्य प्रयोग– राजा कृष्णदेवराय के समय शेर और बकरी एक घाट पानी पीते थे।

  11. मुहावरा– एक पंथ दो काज

    इस मुहावरे का अर्थ– एक कार्य के साथ दूसरा कार्य भी पूरा करना

    वाक्य प्रयोग– आगरा में मेरी परीक्षा है, इस बहाने ताजमहल भी देख लेंगे। चलो मेरे तो एक पंथ दो काज हो जाएंगे।

  12. मुहावरा– एक और एक ग्यारह होते हैं

    इस मुहावरे का अर्थ– संघ में बड़ी शक्ति है

    वाक्य प्रयोग– भाइयों को आपस में लड़ना नहीं चाहिए, क्योंकि एक और एक ग्यारह होते हैं।

  13. मुहावरा– ऐसी-तैसी करना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुर्दशा करना

    वाक्य प्रयोग– “भीमा मुझे बचा लो, वरना वह मेरी ऐसी-तैसी कर देगा।” लल्लूराम ने भीमा के पास जाकर गुहार की।

  14. मुहावरा– ऐबों पर परंदा डालना

    इस मुहावरे का अर्थ– अवगुण छुपाना

    वाक्य प्रयोग– प्राय: लोग झूठ-सच बोलकर अपने ऐबों पर परदा डाल लेते हैं।

बहुत सुंदर, कुल 163 Muhavare Aarth और Vakya Prayog सहित पढ़ लिए हैं, चलिए अब आगे “ओ, औ” से होने वाले muhavare जानते हैं।

ओ, औ से मुहावरे

  1. मुहावरा– ओखली में सिर देना

    इस मुहावरे का अर्थ– जानबूझकर अपने को जोखिम में डालना/जानबूझकर विपत्ति में फँसना।

    वाक्य प्रयोग– “अपने से चार गुना ताकतवर व्यक्ति से उलझने का मतलब है, ओखली में सिर देना, समझे प्यारे।” राजू ने रामू को समझाते हुए कहा।

  2. मुहावरा– ओस पड़ जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– लज्जित होना

    वाक्य प्रयोग– ऑस्ट्रेलिया से एक दिवसीय श्रृंखला बुरी तरह हारने से भारतीय टीम पर ओस पड़ गई।

  3. मुहावरा– ओले पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– विपत्ति आना

    वाक्य प्रयोग– देश में पहले भूकम्प आया फिर अनावृष्टि हुई; अब आवृष्टि हो रही है। सच में अब तो चारों ओर से सिर पर ओले ही पड़ रहे हैं।

  4. मुहावरा– औने-पौने करना

    इस मुहावरे का अर्थ– जो कुछ मिले उसे उसी मूल्य पर बेच देना

    वाक्य प्रयोग– रखे रखे यह कूलर अब खराब हो गया है, इसको तुरन्त ही औने-पौने में कबाड़ी के हाथ बेच दो।

  5. मुहावरा– औंधे मुँह गिरना

    इस मुहावरे का अर्थ– पराजित होना

    वाक्य प्रयोग– आज अखाड़े में एक पहलवान ने दूसरे पहलवान को ऐसा दाँव मारा कि वह औंधे मुँह गिर गया।

  6. मुहावरा– औंधी खोपड़ी

    इस मुहावरे का अर्थ– मूर्खता

    वाक्य प्रयोग– वह तो औंधी खोपड़ी है उसकी बात का क्या विश्वास।

  7. मुहावरा– औकात पहचानना

    इस मुहावरे का अर्थ– यह जानना कि किसमें कितनी सामर्थ्य है

    वाक्य प्रयोग– “हमारे अधिकारी तुम जैसे नेताओं की औकात पहचानते हैं। चलिए, बाहर निकलिए।” चपरासी ने छोटे नेताओं को ऑफिस से भगाते हुए कहा।

  8. मुहावरा– और का और हो जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– पहले जैसा ना रहना, बिल्कुल बदल जाना

    वाक्य प्रयोग– विमाता के घर आते ही अनिल के पिताजी और के और हो गए।

Very Good, यहाँ तक कुल 171 Muhavare अर्थ और वाक्य प्रयोग सहित पढ़ लिए हैं, चलिए अब आगे “क” से होने वाले प्रमुख muhavare जानते हैं।

क से मुहावरे इन हिन्दी की List

  1. मुहावरा इन हिन्दी– कंधा देना

    इस मुहावरे का अर्थ– अर्थी को कंधे पर उठाकर अन्तिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाना

    वाक्य प्रयोग– नगर के मेयर की अर्थी को सभी नागरिकों ने कंधा दिया।

  2. मुहावरा इन हिन्दी– कंचन बरसना

    इस मुहावरे का अर्थ– अधिक आमदनी होना

    वाक्य प्रयोग– आजकल मुनाफाखोरों के यहाँ कंचन बरस रहा है।

  3. मुहावरा इन हिन्दी– कच्चा चिट्ठा खोलना

    इस मुहावरे का अर्थ– सब भेद खोल देना/छिपे हुए दोष बताना।

    वाक्य प्रयोग– घोटाले में अपना हिस्सा न पाने पर सह-अभियुक्त ने पुलिस के सामने सारे राज उगल दिए थे।

  4. मुहावरा इन हिन्दी– कच्चा खा/चबा जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– पूरी तरह नष्ट कर देने की धमकी देना

    वाक्य प्रयोग– जब से दोनों मित्र अशोक और नरेश की लड़ाई हुई है, तब से दोनों एक-दूसरे को ऐसे देखते हैं, जैसे कच्चा चबा जाना चाहते हों।

  5. मुहावरा इन हिन्दी– कब्र में पाँव लटकना

    इस मुहावरे का अर्थ– वृद्ध या जर्जर हो जाना/मरने के करीब होना

    वाक्य प्रयोग– “सुनीता के ससुर की आयु काफ़ी हो गई है। अब तो उनके कब्र में पाँव लटक गए हैं।” सोनी ने अफसोस ज़ाहिर करते हुए कहा।

  6. मुहावरा इन हिन्दी– कलेजे पर पत्थर रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– धैर्य धारण करना/चुपचाप सहन करना।

    वाक्य प्रयोग– गरीब और कमजोर श्यामा को गाँव का चौधरी सबके सामने खरी-खोटी सुना गया, जिसको उसने कलेजे पर पत्थर रखकर सुना लिया।

  7. मुहावरा इन हिन्दी– कढ़ी का सा उबाल

    इस मुहावरे का अर्थ– मामूली जोश

    वाक्य प्रयोग– उत्सवों पर उत्साह कढ़ी का सा उबाल बनकर रह गया है।

  8. मुहावरा इन हिन्दी– कलम का धनी

    इस मुहावरे का अर्थ– अच्छा लेखक

    वाक्य प्रयोग– प्रेमचन्द कलम के धनी थे।

  9. मुहावरा इन हिन्दी– कलेजे का टुकड़ा

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत प्यारा/अत्यधिक प्रिय होना।

    वाक्य प्रयोग– सार्थक मेरे कलेजे का टुकड़ा है।

  10. मुहावरा इन हिन्दी– कलेजा धक से रह जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– डर जाना

    वाक्य प्रयोग– जंगल से गुजरते वक्त शेर को देखकर मेरा कलेजा धक से रह गया।

  11. मुहावरा इन हिन्दी– कलेजे पर साँप लोटना

    इस मुहावरे का अर्थ– ईर्ष्या से कुढ़ना/ईर्ष्या से जलना।

    वाक्य प्रयोग– भारतवर्ष की उन्नति देखकर चीन के कलेजे पर साँप लोटता है।

  12. मुहावरा इन हिन्दी– कलेजा ठण्डा होना

    इस मुहावरे का अर्थ– मन को शान्ति मिलना/संतोष होना।

    वाक्य प्रयोग– आशीष इन्जीनियर बन गया, माँ का कलेजा ठण्डा हो गया।

  13. मुहावरा इन हिन्दी– कली खिलना

    इस मुहावरे का अर्थ– खुश होना

    वाक्य प्रयोग– बहुत पुराने मित्र आपस में मिले तो कली खिल गई।

  14. मुहावरा इन हिन्दी– कलेजा मुँह को आना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुःख होना/व्याकुल होना या घबरा जाना।

    वाक्य प्रयोग– घायल की चीत्कार सुनकर कलेजा मुँह को आता हैं।

  15. मुहावरा इन हिन्दी– कंधे से कंधा छिलना

    इस मुहावरे का अर्थ– भारी भीड़ होना

    वाक्य प्रयोग– दशहरा के त्योहार पर लगे मेले में इतनी भीड़ थी कि लोगों के कंधे-से-कंधे छिल गए।

  16. मुहावरा इन हिन्दी– कान में तेल डालना

    इस मुहावरे का अर्थ– चुप्पी साधकर बैठे रहना

    वाक्य प्रयोग– राजेश से किसी बात को कहने का क्या लाभ; वह तो कान में तेल डाले बैठा रहता है।

  17. मुहावरा इन हिन्दी– किए कराए पर पानी फेरना

    इस मुहावरे का अर्थ– बिगाड़ देना

    वाक्य प्रयोग– औरंगजेब ने मराठों से उलझकर अपने किए कराए पर पानी फेर दिया।

  18. मुहावरा इन हिन्दी– कान भरना

    इस मुहावरे का अर्थ– चुगली करना

    वाक्य प्रयोग– मंथरा ने कैकेई के कान भरे थे।

  19. मुहावरा इन हिन्दी– कान का कच्चा

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी भी बात पर विश्वास कर लेना/हर किसी बात पर विश्वास करने वाला।

    वाक्य प्रयोग– जहाँ अधिकारी कान का कच्चा होता है वहाँ सीधे, सरल, ईमानदार कर्मचारियों को परेशानी होती है।

  20. मुहावरा इन हिन्दी– कच्ची गोली खेलना

    इस मुहावरे का अर्थ– अनुभवहीन होना।

    वाक्य प्रयोग– तुम हमें नहीं ठग सकते, हमने भी कच्ची गोलियाँ नहीं खेली हैं।

  21. मुहावरा इन हिन्दी– काँटों पर लेटना

    इस मुहावरे का अर्थ– बेचैन होना

    वाक्य प्रयोग– दुर्घटनाग्रस्त पुत्र जब तक घर नहीं आया, तब तक पूरा परिवार काँटों पर लोटता रहा।

  22. मुहावरा इन हिन्दी– काँटा दूर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– बाधा दूर होना

    वाक्य प्रयोग– राजीव के दूसरे प्रकाशन में जाने से बहुतों के रास्ते का काँटा दूर हो गया।

  23. मुहावरा इन हिन्दी– कोढ़ में खाज होना

    इस मुहावरे का अर्थ– एक दुःख पर दूसरा दुःख होना

    वाक्य प्रयोग– मंगली बड़ी मुश्किल से गुजर बसर कर रहा था। ऊपर से भयंकर रूप से बीमार हो गया। यह तो सचमुच कोढ़ में खाज होना ही है।

  24. मुहावरा इन हिन्दी– काटने दौड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– चिड़चिड़ाना/क्रोध करना

    वाक्य प्रयोग– विनीता बहुत कमजोर हो गई है। जरा-जरा सी बात पर काटने को दौड़ती है।

  25. मुहावरा इन हिन्दी– कान गरम करना

    इस मुहावरे का अर्थ– दण्ड देना

    वाक्य प्रयोग– शरारती बच्चों के तो कान गरम करने पड़ते हैं।

  26. मुहावरा इन हिन्दी– काम तमाम करना

    इस मुहावरे का अर्थ– मार डालना

    वाक्य प्रयोग– भीम ने दुर्योधन का काम तमाम कर दिया।

  27. मुहावरा इन हिन्दी– कीचड़ उछालना

    इस मुहावरे का अर्थ– बदनामी करना/नीचता दिखाना/कलंक लगाना।

    वाक्य प्रयोग– नेताओं का कार्य एक-दूसरे पर कीचड़ उछालना रह गया है।

  28. मुहावरा इन हिन्दी– कट जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– अलग होना

    वाक्य प्रयोग– मेरी कड़वी बातें सुनकर वह मुझसे कट गया।

  29. मुहावरा इन हिन्दी– कदम उखड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– भाग खड़े होना

    वाक्य प्रयोग– कारगिल में बोफोर्स तोपों की मार से शत्रु के पैर उखड़ गए।

  30. मुहावरा इन हिन्दी– कान कतरना

    इस मुहावरे का अर्थ– अधिक होशियार हो जाना/मात करना/बहुत चतुर होना।

    वाक्य प्रयोग– राम चालाकी में बड़े-बड़ों के कान कतरता है।

  31. मुहावरा इन हिन्दी– काफूर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– गायब हो जाना

    वाक्य प्रयोग– पेन किलर लेते ही मेरा दर्द काफूर हो गया।

  32. मुहावरा इन हिन्दी– काजल की कोठरी

    इस मुहावरे का अर्थ– कलंक लगने का स्थान

    वाक्य प्रयोग– मेरठ में कबाड़ी बाज़ार रेड लाइट एरिया काजल की कोठरी है, उधर जाने’ से बदनामी होगी।

  33. मुहावरा इन हिन्दी– कूप मण्डूक

    इस मुहावरे का अर्थ– सीमित ज्ञान

    वाक्य प्रयोग– झोला छाप डॉक्टरों पर अधिक विश्वास मत करो, ये तो कूप मण्डूक होते हैं।

  34. मुहावरा इन हिन्दी– किस्मत फूटना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुरे दिन आना

    वाक्य प्रयोग– सीता का हरण करके तो रावण की किस्मत ही फूट गई।

  35. मुहावरा इन हिन्दी– कुत्ते की दुम

    इस मुहावरे का अर्थ– वैसे का वैसा

    वाक्य प्रयोग– वह तो कुत्ते की दुम है, कभी सीधा नहीं होगा।

  36. मुहावरा इन हिन्दी– कुएँ में ही भाँग पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– सभी लोगों की मति भ्रष्ट होना

    वाक्य प्रयोग– दंगों में तो लगता है, कुएँ में ही भाँग पड़ जाती है।

  37. मुहावरा इन हिन्दी– कौड़ी के मोल

    इस मुहावरे का अर्थ– व्यर्थ होकर रह जाना

    वाक्य प्रयोग– अब भी समय है, आँखे खोलो अन्यथा कौड़ी के मोल बिकोगे।

  38. मुहावरा इन हिन्दी– कान में डाल देना

    इस मुहावरे का अर्थ– सुना देना या अवगत कराना

    वाक्य प्रयोग– विनय ने लड़की के बाप के कान में डाल दिया कि वह मोटर साइकिल लेना चाहता है।

  39. मुहावरा इन हिन्दी– काला नाग

    इस मुहावरे का अर्थ– खोटा या घातक व्यक्ति

    वाक्य प्रयोग– मुकेश से बचकर रहना, वह तो काला नाग है।

  40. मुहावरा इन हिन्दी– किरकिरा हो जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– विघ्न पड़ना

    वाक्य प्रयोग– कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग मचाने से पिकनिक का मजा किरकिरा हो गया।

  41. मुहावरा इन हिन्दी– काया पलट जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– और ही रूप हो जाना

    वाक्य प्रयोग– पिछले कुछ वर्षों में मेरठ की काया ही पलट गई है।

  42. मुहावरा इन हिन्दी– कुआँ खोदना

    इस मुहावरे का अर्थ– हानि पहुँचाना

    वाक्य प्रयोग– जो दूसरों के लिए कुआँ खोदता है, वह स्वयं उसी में गिरता है।

  43. मुहावरा इन हिन्दी– कूच कर जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– चले जाना

    वाक्य प्रयोग– सेना 12 बजे कूच कर गई।

  44. मुहावरा इन हिन्दी– कौड़ी-कौड़ी पर जान देना

    इस मुहावरे का अर्थ– कंजूस होना

    वाक्य प्रयोग– लाला रामप्रकाश कौड़ी-कौड़ी पर जान देता है, उससे मदद की आशा मत करो।

  45. मुहावरा इन हिन्दी– काले कोसों

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत दूर

    वाक्य प्रयोग– लड़के की नौकरी काले कोसों दूर लगी है, उसका आना भी नहीं होता।

  46. मुहावरा इन हिन्दी– कुत्ते की मौत मरना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुरी मौत मरना

    वाक्य प्रयोग– कुपथ पर चलने वाले कुत्ते की मौत मरते हैं।

  47. मुहावरा इन हिन्दी– कलम तोड़ देना/कर रख देना

    इस मुहावरे का अर्थ– प्रभावपूर्ण लेखन करना

    वाक्य प्रयोग– वायसराय ने कहा, महादेव लेखन में कलम तोड़ देते हैं।

  48. मुहावरा इन हिन्दी– कसर लगना

    इस मुहावरे का अर्थ– हानि या क्षति होना

    वाक्य प्रयोग– सेठ जी के पूछने पर उनके मुंशी ने बताया कि इस सौदे में उनको दस लाख रुपए की कसर लग गई।

  49. मुहावरा इन हिन्दी– कमर कसना

    इस मुहावरे का अर्थ– तैयार होना/किसी कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ करना।

    वाक्य प्रयोग– अरुण ने पी. सी. एस. परीक्षा के लिए कमर कस ली है।

  50. मुहावरा इन हिन्दी– कलई खुलना

    इस मुहावरे का अर्थ– भेद खुलना या रहस्य प्रकट होना/पोल खुलना।

    वाक्य प्रयोग– रामू ने जब मुन्ना की कलई खोल दी, तो उसका चेहरा फीका पड़ गया।

  51. मुहावरा इन हिन्दी– कसौटी पर कसना

    इस मुहावरे का अर्थ– परखना/परीक्षा लेना।

    वाक्य प्रयोग– श्याम परीक्षा की कसौटी पर खरा उतरा।

  52. मुहावरा इन हिन्दी– कहते न बनना

    इस मुहावरे का अर्थ– वर्णन न कर पाना

    वाक्य प्रयोग– “मुझे सुधीर की बीमारी का इतना दुःख है कि मुझसे कहते नहीं बन पा रहा है।” राधा ने अपनी सहेली को बताया।

  53. मुहावरा इन हिन्दी– कागजी घोड़े दौड़ाना

    इस मुहावरे का अर्थ– केवल लिखा-पढ़ी करते रहना/व्यक्तिगत व्यवहार न करना।

    वाक्य प्रयोग– नौकरी चाहिए तो पहले अच्छी पढ़ाई करो। यों ही घर बैठे कागजी घोड़े दौड़ाने से कोई बात नहीं बनने वाली।

  54. मुहावरा इन हिन्दी– कान पर जूं तक न रेंगना

    इस मुहावरे का अर्थ– बिलकुल ध्यान न देना

    वाक्य प्रयोग– दुष्ट व्यक्ति को चाहे जितना समझाओ, उसके कान पर तक नहीं रेंगती।

  55. मुहावरा इन हिन्दी– कागज काले करना

    इस मुहावरे का अर्थ– अनावश्यक लिखना/व्यर्थ लिखना।

    वाक्य प्रयोग– प्रश्न का उपयुक्त उत्तर दीजिए, कागज काले करने से क्या लाभ?

  56. मुहावरा इन हिन्दी– काठ मार जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– स्तब्ध रह जाना

    वाक्य प्रयोग– टी. टी. के अन्दर घुसते ही बिना टिकट यात्रियों को काठ मार गया।

  57. मुहावरा इन हिन्दी– कान काटना

    इस मुहावरे का अर्थ– पराजित करना

    वाक्य प्रयोग– रमेश अपने वाक्चातुर्य से अनेक लोगों के कान काट चुका है।

  58. मुहावरा इन हिन्दी– कान खड़े होना

    इस मुहावरे का अर्थ– आशंका या खटका होने पर चौकन्ना होना/सावधान होना।

    वाक्य प्रयोग– आधी रात के समय कुत्तों को भौंकता देखकर, चौकीदार के कान खड़े हो गए।

  59. मुहावरा इन हिन्दी– कान खाना/खा जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– ज़्यादा बातें करके कष्ट पहुँचाना

    वाक्य प्रयोग– तुम्हारे मोहल्ले के बच्चे तो बड़े बदतमीज़ हैं, इतना शोरगुल करते हैं कि कान खा जाते हैं।

  60. मुहावरा इन हिन्दी– कालिख पोतना

    इस मुहावरे का अर्थ– बदनामी करना

    वाक्य प्रयोग– “पर पुरुष से प्रेम करके उसने मुँह पर कालिख पोत ली।”

  61. मुहावरा इन हिन्दी– किताब का कीड़ा

    इस मुहावरे का अर्थ– हर समय पढ़ाई में लगा रहने वाला

    वाक्य प्रयोग– एकाग्रता के अभाव में किताबी कीड़े भी परीक्षा में असफल हो जाते हैं।

  62. मुहावरा इन हिन्दी– किराए का टटू होना

    इस मुहावरे का अर्थ– कम मजदूरी वाला अयोग्य व्यक्ति

    वाक्य प्रयोग– सेठ बनारसीदास का नौकर उनके लिए हमेशा किराए का टटू साबित होता है, क्योंकि वह बस उतना ही कार्य करता है, जितना कहा जाता है।

  63. मुहावरा इन हिन्दी– किला फ़तेह करना

    इस मुहावरे का अर्थ– विजय पाना/विकट या कठिन कार्य पूरा कर डालना

    वाक्य प्रयोग– निशानेबाजी की प्रतियोगिता में विजयी होकर अरविन्द ने किला फ़तेह करने जैसी मिसाल कायम की।

  64. मुहावरा इन हिन्दी– किस्सा खड़ा करना

    इस मुहावरे का अर्थ– कहानी गढ़ना

    वाक्य प्रयोग– स्मिथ और कविता शुरू में इसलिए कम मिला करते थे कि कहीं लोग उन्हें एक साथ देखकर कोई किस्सा न खड़ा कर दें।

  65. मुहावरा इन हिन्दी– कील काँटे से लैस

    इस मुहावरे का अर्थ– पूरी तरह तैयार

    वाक्य प्रयोग– एवरेस्ट पर चढ़ने वाला भारतीय दल पूरी तरह से कील काँटे से लैस था।

  66. मुहावरा इन हिन्दी– कुठाराघात करना

    इस मुहावरे का अर्थ– तीव्र या ज़ोरदार प्रहार करना

    वाक्य प्रयोग– धर्मवीर ने अपने शत्रु पर इतना ज़ोरदार कुठाराघात किया कि वह एक ही बार में बेहोश हो गया।

  67. मुहावरा इन हिन्दी– कूच का डंका बजना

    इस मुहावरे का अर्थ– सेना का युद्ध के लिए निकलना

    वाक्य प्रयोग– सेनापति ने जिस समय कूच का डंका बजाया, तो सैनिक युद्ध स्थल की तरफ़ दौड़ गए।

  68. मुहावरा इन हिन्दी– कोल्हू का बैल होना

    इस मुहावरे का अर्थ– निरन्तर काम में लगे रहना/कड़ी मेहनत करते रहने वाला।

    वाक्य प्रयोग– भाई साहब थोड़ा-बहुत आराम भी कर लिया करो, आप तो कोल्हू का बैल हो रहे हैं।

  69. मुहावरा इन हिन्दी– कौए उड़ाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बेकार के काम करना

    वाक्य प्रयोग– “जब से नौकरी छूटी है हम तो कौए उड़ाने लगे।” सुमित ने अपने एक मित्र से अफसोस जाहिर करते हुए कहा।

  70. मुहावरा इन हिन्दी– कंगाली में आटा गीला

    इस मुहावरे का अर्थ– अभाव में भी अभाव/गरीबी में और अधिक हानि होना।

    वाक्य प्रयोग– रतन के पास इस समय पैसा नहीं है, मकान के टैक्स ने उसका कंगाली में आटा गीला कर दिया है।

अति सुंदर, यहाँ तक कुल 241 Muhavare अर्थ और वाक्य प्रयोग सहित पढ़ लिए हैं।

ख पर बेस्ड मुहावरे और उनके प्रयोग

  1. Muhavara– खरी-खोटी सुनाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुरा-भला कहना

    वाक्य प्रयोग– परीक्षा में फेल होने पर रमेश को खरी-खोटी सुननी पड़ी।

  2. Muhavara– ख्याली पुलाव पकाना

    इस मुहावरे का अर्थ– कल्पनाएँ करना

    वाक्य प्रयोग– मूर्ख व्यक्ति ही सदैव ख्याली पुलाव पकाते हैं, क्योंकि वे कुछ करने से पहले ही अपने ख्यालों में खो जाते हैं।

  3. Muhavara– खाक में मिलना

    इस मुहावरे का अर्थ– पूर्णत: नष्ट होना

    वाक्य प्रयोग– “राजन क्यों रो रहे हो ?” उसके एक मित्र ने पूछा, तो उसने रोते हुए जवाब दिया, “हमारा माल जहाज में आ रहा था, वह समुद्र में डूबा गया, मैं तो अब खाक में मिल गया।”

  4. Muhavara– खाक छानना

    इस मुहावरे का अर्थ– दर-दर भटकना/बेकार फिरना

    वाक्य प्रयोग– आज के युग में अच्छे-अच्छे लोग बेरोज़गारी के कारण खाक छान रहे हैं।

  5. Muhavara– खालाजी का घर

    इस मुहावरे का अर्थ– जहाँ मनमानी चले/आसान काम।

    वाक्य प्रयोग– मनमानी करने की आदत छोड़ दो क्योंकि यहाँ के कुछ नियम-कानून हैं, इसे ‘खालाजी का घर’ मत बनाओ।

  6. Muhavara– खिचड़ी पकाना

    इस मुहावरे का अर्थ– गुप्त मन्त्रणा करना/गुप्त रूप से षड्यंत्र रचना।

    वाक्य प्रयोग– राजनीति में कौन किसका दोस्त और कौन किसका दुश्मन है; अन्दर ही अन्दर एक-दूसरे के विरुद्ध खिचड़ी पकती रहती है।

  7. Muhavara– खीरा-ककड़ी समझना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुर्बल और तुच्छ समझना

    वाक्य प्रयोग– “रणभूमि में अपने दुश्मन को हमेशा खीरा-ककड़ी समझकर उस पर टूट पड़ना चाहिए।” कमाण्डर अपने सैनिकों को समझा रहे थे।

  8. Muhavara– खून-पसीना एक करना

    इस मुहावरे का अर्थ– कठिन परिश्रम करना

    वाक्य प्रयोग– हमारे किसान खून-पसीना एक करके अन्न पैदा करते हैं।

  9. Muhavara– खेल-खेल में

    इस मुहावरे का अर्थ– आसानी से

    वाक्य प्रयोग– आजकल लोग खेल-खेल में एम. ए. पास कर लेते हैं।

  10. Muhavara– खेत रहना

    इस मुहावरे का अर्थ– युद्ध में मारा जाना

    वाक्य प्रयोग– “कारगिल युद्ध में ‘बी फॉर यू’ टुकड़ी के केवल दो सैनिक ही खेत रहे थे।’ टुकड़ी के कमाण्डर ने अपने अधिकारी को बताया।

  11. Muhavara– खोपड़ी को मान जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुद्धि का लोहा मानना

    वाक्य प्रयोग– सभी विरोधी दल श्री नरेन्द्र मोदी की खोपड़ी को मान गए।

  12. Muhavara– खून खौलना

    इस मुहावरे का अर्थ– गुस्सा चढ़ना/जोश में आना।

    वाक्य प्रयोग– कारगिल पर पाकिस्तान के कब्जे से भारतीय सैनिकों का खून खौल उठा।

  13. Muhavara– खून सवार होना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी को मार डालने के लिए उद्यत होना

    वाक्य प्रयोग– रमेश के सिर पर खून सवार हो गया जब उसने देखा कि कुछ लड़के उसके भाई को मार रहे थे।

  14. Muhavara– खरा खेल फर्रुखाबादी

    इस मुहावरे का अर्थ– निष्कपट व्यवहार

    वाक्य प्रयोग– राजीव तो सभी से खरा खेल फर्रुखाबादी खेलता है।

  15. Muhavara– खुले हाथ

    इस मुहावरे का अर्थ– उदारता से

    वाक्य प्रयोग– बहुत से धनी लोग खुले हाथ से दान देते हैं।

  16. Muhavara– खून खुश्क होना

    इस मुहावरे का अर्थ– भयभीत होना

    वाक्य प्रयोग– सेना को देख आतंकवादियों का भय से खून खुश्क हो जाता है।

  17. Muhavara– खाल उधेड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– कड़ा दण्ड देना

    वाक्य प्रयोग– यदि तुमने फिर चोरी की तो खाल उधेड़ दूंगा।

  18. Muhavara– खून के चूंट पीना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुरी लगने वाली बात को सह लेना

    वाक्य प्रयोग– ससुराल में अपने घरवालों के विषय में आपत्तिजनक बातें सुनकर राधिका खून के चूंट पीकर रह गयी थी।

  19. Muhavara– खून पीना

    इस मुहावरे का अर्थ– तंग करना/मार डालना

    वाक्य प्रयोग– साहूकार ने तो किसानों का खून पी लिया है।

  20. Muhavara– खून सफेद हो जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– दया न रह जाना

    वाक्य प्रयोग– उस पर अनेक हत्या, अपहरण जैसे अभियोग हैं, उसे जघन्य कृत्य करने में संकोच नहीं है, क्योंकि उसका खून सफेद हो गया है।

  21. Muhavara– खूटे के बल कूदना

    इस मुहावरे का अर्थ– कोई सहारा मिलने पर अकड़ना

    वाक्य प्रयोग– छोटे-मोटे गुण्डे किसी खूटे के बल ही कूदते हैं।

अति सुंदर, यहाँ तक कुल 262 Muhavare अर्थ और वाक्य प्रयोग सहित पढ़ लिए हैं।

ग से मुहावरे

  1. Muhavara– गले का हार होना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त प्रिय होना

    वाक्य प्रयोग– तुलसीदास द्वारा कृत रामचरितमानस जनता के गले का हार है।

  2. Muhavara– गड़े मुर्दे उखाड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– पुरानी बातों पर प्रकाश डालना/पिछली बुरी बातेँ याद करना।

    वाक्य प्रयोग– आजकल पाकिस्तान गड़े मुर्दे उखाड़ने की कोशिश कर रहा है, मगर भारत बड़े सब्र से काम ले रहा है।

  3. Muhavara– गिरगिट की तरह रंग बदलना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी बात पर स्थिर न रहना/बहुत जल्दी अपनी बात से बदलना।

    वाक्य प्रयोग– राजनीति में लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।

  4. Muhavara– गुरु घण्टाल

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत धूर्त

    वाक्य प्रयोग– आपकी लापरवाही से आपका लड़का गुरु घण्टाल हो गया है।

  5. Muhavara– गुस्सा नाक पर रहना

    इस मुहावरे का अर्थ– जल्दी क्रोधित हो जाना

    वाक्य प्रयोग– “जब से मीना की शादी हुई है तब से तो उसकी नाक पर ही गुस्सा रहने लगा।” मीना की सहेलियाँ आपस में बातें कर रही थीं।

  6. Muhavara– गूलर का फूल

    इस मुहावरे का अर्थ– असम्भव बात/अदृश्य होना

    वाक्य प्रयोग– आजकल बाजार में शुद्ध देशी घी मिलना गूलर का फूल हो गया है।

  7. Muhavara– गाँठ बाँधना

    इस मुहावरे का अर्थ– याद रखना/अच्छी तरह याद कर लेना।

    वाक्य प्रयोग– यह मेरी बात गाँठ बाँध लो, जो परिश्रम करेगा, वही सफलता प्राप्त करेगा।

  8. Muhavara– गुदड़ी का लाल

    इस मुहावरे का अर्थ– असुविधाओं में उन्नत होने वाला

    वाक्य प्रयोग– डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम गुदड़ी के लाल थे।

  9. Muhavara– गोबर गणेश

    इस मुहावरे का अर्थ– बिल्कुल बुद्धू/निरा मूर्ख।

    वाक्य प्रयोग– आज के युग में गोबर गणेश लोगों की गुंजाइश नहीं है।

  10. Muhavara– गाल फुलाना

    इस मुहावरे का अर्थ– रूठना

    वाक्य प्रयोग– बच्चों को पढ़ाई करने को कहो, तो गाल फुला लेते हैं।

  11. Muhavara– गँवार की अक्ल गर्दन में

    इस मुहावरे का अर्थ– मूर्ख को दण्ड मिले, तभी होश में आता है।

    वाक्य प्रयोग– बहुत समझाने पर तुमने जुआ, चोरी, शराब पीने की आदत नहीं छोड़ी। जब पुलिस ने जमकर पीटा तभी तुमने यह बुरी आदतें छोड़ी। सचमुच तुमने साबित कर दिया, गँवार की अक्ल गर्दन में रहती है।

  12. Muhavara– गीदड़-भभकी

    इस मुहावरे का अर्थ– दिखावटी क्रोध

    वाक्य प्रयोग– हम उसे अच्छी तरह जानते हैं, हम उसकी गीदड़ भभकियों से डरने वाले नहीं हैं।

  13. Muhavara– गागर में सागर भरना

    इस मुहावरे का अर्थ– थोड़े में बहुत कुछ कहना

    वाक्य प्रयोग– बिहारी जी ने बिहारी सतसई में गागर में सागर भर दिया है।

  14. Muhavara– गाल बजाना

    इस मुहावरे का अर्थ– डींग हाँकना

    वाक्य प्रयोग– तुम्हारे पास धेला नहीं है, फिर भी पता नहीं क्यों गाल बजाते फिरते हो।

  15. Muhavara– गोल कर जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– गायब कर देना

    वाक्य प्रयोग– चालाक व्यक्ति सही बातों का उत्तर गोल कर जाते हैं।

  16. Muhavara– गढ़ जीतना

    इस मुहावरे का अर्थ– कठिन कार्य पूरा होना

    वाक्य प्रयोग– मनोज का पी. सी. एस. में चयन हो गया, समझो उसने गढ़ जीत लिया।

  17. Muhavara– गुस्सा पी जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– क्रोध रोकना

    वाक्य प्रयोग– व्यापारी गुस्सा पीना भली-भाँति जानता है।

अति सुंदर, कुल 269 Muhavare अर्थ और वाक्य प्रयोग सहित पढ़ लिए हैं।

घ से मुहावरे

  1. मुहावरा– घड़ों पानी पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत लज्जित होना

    वाक्य प्रयोग– कल्लू बहुत अकड़ रहा था, साहब के डाँटने पर उस पर घड़ों पानी पड़ गया।

  2. मुहावरा– घर फूंक तमाशा देखना

    इस मुहावरे का अर्थ– अपना नुकसान करके आनन्द मनाना

    वाक्य प्रयोग– घर फूंक तमाशा देखने वालों को कष्ट उठाना पड़ता है।

  3. मुहावरा– घाट-घाट का पानी पीना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत अनुभव प्राप्त करना/बहुत अनुभवी होना।

    वाक्य प्रयोग– मुझसे चाल मत चलो, मैं घाट-घाट का पानी पी चुका हूँ।

  4. मुहावरा– घाव पर नमक छिड़कना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुःखी को और दुःखी करना

    वाक्य प्रयोग– रामू अस्वस्थ तो था ही, परीक्षा में असफलता की सूचना ने घाव पर नमक छिड़क दिया।

  5. मुहावरा– घास छीलना

    इस मुहावरे का अर्थ– व्यर्थ समय बिताना

    वाक्य प्रयोग– हमने पढ़कर परीक्षा उत्तीर्ण की है, घास नहीं खोदी है।

  6. मुहावरा– घात लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– ताक में रहना/उचित अवसर की प्रतीक्षा में रहना

    वाक्य प्रयोग– पुलिस के हटते ही उपद्रवियों ने घात लगाकर दुर्घटना करने वाली बस पर हमला कर दिया।

  7. मुहावरा– घी के दीए जलाना

    इस मुहावरे का अर्थ– खुशियाँ मनाना

    वाक्य प्रयोग– पृथ्वीराज की मृत्यु सुनकर जयचन्द ने घी के दीए जलाए।

  8. मुहावरा– घोड़े बेचकर सोना

    इस मुहावरे का अर्थ– निश्चिन्त होकर सोना

    वाक्य प्रयोग– परीक्षा के बाद सभी छात्र कुछ दिन घोड़े बेचकर सोते हैं।

  9. मुहावरा– घोड़े दौड़ाना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यधिक कोशिश करना

    वाक्य प्रयोग– माया ने निहाल से दुश्मनी लेकर अपने खूब घोड़े दौड़ा लिए, लेकिन वह अभी तक उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकी।

  10. मुहावरा– घी खिचड़ी होना

    इस मुहावरे का अर्थ– खूब मिल-जुल जाना

    वाक्य प्रयोग– रिश्तेदारों को घी खिचड़ी होकर रहना चाहिए।

  11. मुहावरा– घर का न घाट का

    इस मुहावरे का अर्थ– कहीं का नहीं

    वाक्य प्रयोग– राजीव तुम पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लेते तो अच्छा होता। नौकरी के चक्कर में ‘न घर का न घाट का’ वाली स्थिति होने की आशंका अधिक है।

  12. मुहावरा– घर में गंगा बहना

    इस मुहावरे का अर्थ– अनायास लाभ प्राप्त होना

    वाक्य प्रयोग– मनोज के पास पाँच भैंसे हैं, दूध की कोई कमी नहीं, घर में गंगा बहती है।

  13. मुहावरा– घिग्घी बँधना

    इस मुहावरे का अर्थ– डर के कारण बोल न पाना

    वाक्य प्रयोग– पुलिस के सामने चोर की घिग्घी बँध गई।

  14. मुहावरा– घोड़े पर चढ़े आना

    इस मुहावरे का अर्थ– उतावली में होना

    वाक्य प्रयोग– जब आते हो घोड़े पर चढ़े आते हो, थोड़ा सब्र करो, सौदा मिलेगा।

  15. मुहावरा– घट में बसना

    इस मुहावरे का अर्थ– मन में बसना

    वाक्य प्रयोग– ईश्वर तो प्रत्येक व्यक्ति के घट में बसता है।

  16. मुहावरा– घर काटे खाना

    इस मुहावरे का अर्थ– मन न लगना/सूनापन अखरना

    वाक्य प्रयोग– भूकम्प में उसका सर्वनाश हो चुका था, अब तो अभागे को घर काटे खाता है।

  17. मुहावरा– घाव हरा करना

    इस मुहावरे का अर्थ– भूले दुःख की याद दिलाना

    वाक्य प्रयोग– मेरे अतीत को छेडकर तमने मेरा घाव हरा कर दिया।

  18. मुहावरा– घुटने टेकना

    इस मुहावरे का अर्थ– अपनी हार/असमर्थता स्वीकार करना

    वाक्य प्रयोग– भारतीय क्रिकेट टीम के समक्ष टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया ने घुटने टेक दिए।

  19. मुहावरा– घूरे के दिन फ़िरना

    इस मुहावरे का अर्थ– कमज़ोर आदमी के अच्छे दिन आना/भाग्य पलटना।

    वाक्य प्रयोग– विधवा ने मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों को पाला। अब बच्चे कामयाब हो गए हैं, तो अच्छा कमा रहे हैं। सच है घूरे के दिन भी फ़िरते हैं।

अब आपने कुल 298 Muhavare अर्थ और वाक्य प्रयोग सहित पढ़ लिए हैं।

च से मुहावरे

  1. मुहावरा– चक जमाना

    इस मुहावरे का अर्थ– पूरी तरह से अधिकार या प्रभुत्व स्थापित होना

    वाक्य प्रयोग– चन्द्रगुप्त मौर्य ने सम्पूर्ण आर्यावर्त पर चक जमा लिया था।

  2. मुहावरा– चंगुल में फँसना

    इस मुहावरे का अर्थ– मीठी-मीठी बातों से वश में करना

    वाक्य प्रयोग– आजकल बाबा लोग सीधे-सादे लोगों को चंगुल में फँसा लेते हैं।

  3. मुहावरा– चाँदी का जूता मारना/देना

    इस मुहावरे का अर्थ– रिश्वत या घूस देना

    वाक्य प्रयोग– आजकल सरकारी कार्यालयों में बिना चाँदी का जूता मारे काम नहीं हो पाता है।

  4. मुहावरा– चाँद पर थूकना

    इस मुहावरे का अर्थ– भले व्यक्ति पर लांछन लगाना

    वाक्य प्रयोग– महात्मा गाँधी की बुराई करना चाँद पर थूकना है।

  5. मुहावरा– चित्त पर चढ़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– सदा स्मरण रहना

    वाक्य प्रयोग– अनुज का दिमाग बहुत तेज है, उसके चित्त पर जो बात चढ़ जाती है, फिर वह उसे कभी नहीं भूलता।

  6. मुहावरा– चादर से बाहर पाँव पसारना

    इस मुहावरे का अर्थ– सीमा के बाहर जाना

    वाक्य प्रयोग– चादर से बाहर पैर पसारने वाले लोग कष्ट उठाते हैं।

  7. मुहावरा– चुल्लू भर पानी में डूब मरना

    इस मुहावरे का अर्थ– शर्म के मारे मुँह न दिखाना/लज्जा का अनुभव करना।

    वाक्य प्रयोग– आप इतने सभ्य परिवार के होते हुए भी दुष्कर्म करते हैं, आपको चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।

  8. मुहावरा– चूलें ढीली करना

    इस मुहावरे का अर्थ– अधिक परिश्रम के कारण बहुत थकावट होना

    वाक्य प्रयोग– इस लेखन कार्य ने तो मेरी चूलें ही ढीली कर दीं।

  9. मुहावरा– चुटिया हाथ में होना

    इस मुहावरे का अर्थ– संचालन-सूत्र हाथ में होना, पूर्णतः नियन्त्रण में होना

    वाक्य प्रयोग– “भागकर कहाँ जाएगा, उसकी चुटिया हमारे हाथ में है।” शत्रु के घर में उसे न पाकर चौधरी रणधीर ने उसकी पत्नी के सामने झल्लाकर कहा।

  10. मुहावरा– चेरी बनाना/बना लेना

    इस मुहावरे का अर्थ– दास या गुलाम बना लेना

    वाक्य प्रयोग– हमारे गाँव का प्रधान इतना शातिर दिमाग का है कि वह सभी जरूरतमन्द लोगों को चेरी बना लेता है।

  11. मुहावरा– चूना लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– धोखा देना

    वाक्य प्रयोग– प्राय: विश्वासपात्र लोग ही चूना लगाते हैं।

  12. मुहावरा– चारपाई से लगना

    इस मुहावरे का अर्थ– बीमारी से उठ न पाना

    वाक्य प्रयोग– ध्रुव की दुर्घटना क्या हुई, वह तो चारपाई से ही लग गया।

  13. मुहावरा– चण्डाल चौकड़ी

    इस मुहावरे का अर्थ– निकम्मे बदमाश लोग

    वाक्य प्रयोग– राजनीति में प्राय: चण्डाल चौकड़ी नेता को घेरे रहती है।

  14. मुहावरा– चाँद खुजलाना

    इस मुहावरे का अर्थ– पिटने की इच्छा होना

    वाक्य प्रयोग– विनय तुम सुबह से शरारत कर रहे हो, लगता है तुम्हारी चाँद खुजला रही है।

  15. मुहावरा– चार दिन की चाँदनी

    इस मुहावरे का अर्थ– कम दिनों का सुख/थोड़े दिनोँ का सुख/अस्थायी वैभव।

    वाक्य प्रयोग– दीपावली में खूब बिक्री हो रही है, दुकानदारों की तो चार दिन की चाँदनी है।

  16. मुहावरा– चचा बनाकर छोड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– खूब मरम्मत करना

    वाक्य प्रयोग– ग्रामीणों ने चोर को चचा बनाकर छोड़ा।

  17. मुहावरा– चल बसना

    इस मुहावरे का अर्थ– मर जाना

    वाक्य प्रयोग– लम्बी बीमारी के पश्चात् बाबा जी चल बसे !

  18. मुहावरा– चींटी के पर निकलना

    इस मुहावरे का अर्थ– मरने के दिन निकट आना/नष्ट होने के करीब होना/अधिक घमण्ड करना।

    वाक्य प्रयोग– आजकल संजीव पुलिस से भिड़ने लगा है, लगता है चींटी के पर निकल आए हैं।

  19. मुहावरा– चोली दामन का साथ

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त निकटता/घनिष्ठ सम्बन्ध।

    वाक्य प्रयोग– पुलिस और पत्रकारों का तो चोली दामन का साथ है।

  20. मुहावरा– चैन की बंशी बजाना

    इस मुहावरे का अर्थ– मौज़ करना/सुख से रहना।

    वाक्य प्रयोग– जो लोग कम ही उम्र में काफी धन अर्जित कर लेते हैं, वे बाकी की ज़िन्दगी चैन की बंशी बजा सकते हैं।

  21. मुहावरा– चिराग तले अँधेरा

    इस मुहावरे का अर्थ– अपना दोष स्वयं दिखाई नहीं देता/दूसरोँ को उपदेश देने वाले व्यक्ति का स्वयं अच्छा आचरण नहीँ करना।

    वाक्य प्रयोग– शाकाहार का उपदेश देते हो और घर में मांसाहारी भोजन बनता है, सच है चिराग तले अँधेरा।

  22. मुहावरा– चोर की दाढ़ी में तिनका

    इस मुहावरे का अर्थ– अपराधी सदैव सशंक रहता है

    वाक्य प्रयोग– अपराधी प्रवृत्ति वाले व्यक्ति के मन में हमेशा एक खटका बना रहता है मानो “चोर की दाढ़ी में तिनका’ हो।

  23. मुहावरा– चार चाँद लगना

    इस मुहावरे का अर्थ– शोभा बढ़ जाना

    वाक्य प्रयोग– किसी पार्टी में ऐश्वर्य राय के पहुँच जाने से पार्टी में चार चाँद लग जाते हैं।

  24. मुहावरा– चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– आश्चर्य

    वाक्य प्रयोग– रिश्वत लेते पकड़े जाने पर सिपाही के चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं।

  25. मुहावरा– चूड़ियाँ पहनना

    इस मुहावरे का अर्थ– कायर होना/औरतोँ की तरह कायरता दिखाना।

    वाक्य प्रयोग– चूड़ियाँ पहनकर बैठने से काम नहीं चलेगा, कुछ बदलने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा।

अब आपने कुल 323 Muhavare अर्थ और Vakya Prayog सहित पढ़ लिए हैं।

छ से मुहावरे

  1. मुहावरा– छक्के छूटना

    इस मुहावरे का अर्थ– हिम्मत हारना

    वाक्य प्रयोग– आन्दोलनकारियों ने अंग्रेज़ों के छक्के छुड़ा दिए।

  2. मुहावरा– छप्पर फाड़कर देना

    इस मुहावरे का अर्थ– अनायास ही धन की प्राप्ति/अचानक लाभ होना/बिना प्रयास के सम्पत्ति मिलना।

    वाक्य प्रयोग– ईश्वर किसी-किसी को छप्पर फाड़कर देता है।

  3. मुहावरा– छाती पर मूंग दलना

    इस मुहावरे का अर्थ– निरन्तर दुःख देना/बहुत परेशान करना/कष्ट देना।

    वाक्य प्रयोग– वह कई वर्षों से घर में निठल्ला बैठकर अपने पिताजी की छाती पर – मूंग दल रहा है।

  4. मुहावरा– छाती भर आना

    इस मुहावरे का अर्थ– दिल पसीजना

    वाक्य प्रयोग– दुर्घटनाग्रस्त सोहन को मृत्यु-शैय्या पर तड़पते देखकर उसके मित्र चिंटू की छाती भर आई।

  5. मुहावरा– छाँह न छूने देना

    इस मुहावरे का अर्थ– पास तक न आने देना

    वाक्य प्रयोग– मैं बुरे आदमी को अपनी छाँह तक छूने नहीं देता।

  6. मुहावरा– छठी का दूध याद दिलाना

    इस मुहावरे का अर्थ– संकट में डाल देना

    वाक्य प्रयोग– भारतीयों ने, पाकिस्तानी सेना को छठी का दूध याद दिला दिया।

  7. मुहावरा– छूमन्तर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– गायब हो जाना

    वाक्य प्रयोग– मेरा पर्स यहीं रखा था, पता नहीं कहाँ छूमन्तर हो गया।

  8. मुहावरा– छक्के छुड़ाना

    इस मुहावरे का अर्थ– हिम्मत पस्त करना/बुरी तरह हरा देना।

    वाक्य प्रयोग– भारतीय खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम के छक्के छुड़ा दिए।

  9. मुहावरा– छक्का -पंजा भूलना

    इस मुहावरे का अर्थ– कुछ भी याद न रहना

    वाक्य प्रयोग– अधिकारी को देखते ही कर्मचारी छक्के-पंजे भूल गए।

  10. मुहावरा– छाती ठोंकना

    इस मुहावरे का अर्थ– साहस दिखाना

    वाक्य प्रयोग– अन्याय के खिलाफ़ छाती ठोंककर खड़े होने वाले कितने लोग होते हैं।

यहाँ तक कुल 333 Muhavare अर्थ और Vakya Prayog सहित हो गए हैं।

ज से मुहावरे

  1. मुहावरा– जान के लाले पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– जान पर संकट आ जाना/गम्भीर संकट में पड़ना।

    वाक्य प्रयोग– नौकरी छूटने से उसके तो जान के लाले पड़ गए।

  2. मुहावरा– जबान कैंची की तरह चलना

    इस मुहावरे का अर्थ– बढ़-चढ़कर तीखी बातें करना

    वाक्य प्रयोग– कर्कशा की जबान कैंची की तरह चलती है।

  3. मुहावरा– जबान में लगाम न होना

    इस मुहावरे का अर्थ– बिना सोचे समझे/बिना लिहाज के बातें करना/बेमतलब बोलते जाना।

    वाक्य प्रयोग– मनोहर इतना असभ्य है कि उसकी जबान में लगाम ही नहीं है।

  4. मुहावरा– जलती आग में घी (तेल) डालना

    इस मुहावरे का अर्थ– क्रोध भड़काना/और भड़काना।

    वाक्य प्रयोग– धनुष टूटा देखकर परशुराम क्रोधित थे ही कि लक्ष्मण की बातों ने जलती आग में घी डालने का काम कर दिया।

  5. मुहावरा– जड़ जमना

    इस मुहावरे का अर्थ– अच्छी तरह प्रतिष्ठित या प्रस्थापित होना

    वाक्य प्रयोग– अब तो नेता ने पार्टी में अपनी जड़ें जमा ली हैं। पार्टी उन्हें इस बार उच्च पद पर नियुक्त करेगी।

  6. मुहावरा– जान में जान आना

    इस मुहावरे का अर्थ– चैन मिलना

    वाक्य प्रयोग– खोया हुआ बेटा मिला तो माँ की जान में जान आई।

  7. मुहावरा– जहर का चूँट पीना

    इस मुहावरे का अर्थ– कड़ी और कड़वी बात सुनकर भी चुप रहना

    वाक्य प्रयोग– निर्बल व्यक्ति शक्तिशाली आदमी की हर कड़वी बात को ज़हर के घूट की तरह पी जाता है।

  8. मुहावरा– जिगरी दोस्त

    इस मुहावरे का अर्थ– घनिष्ठ मित्र

    वाक्य प्रयोग– राम और श्याम जिगरी दोस्त हैं।

  9. मुहावरा– ज़िन्दगी के दिन पूरे करना

    इस मुहावरे का अर्थ– कठिनाई में समय बिताना

    वाक्य प्रयोग– आज के युग में किसान और मज़दूर अपनी ज़िन्दगी के दिन पूरे कर रहे हैं।

  10. मुहावरा– जीती मक्खी निगलना

    इस मुहावरे का अर्थ– जान बूझकर अन्याय सहना/जानबूझकर बेईमानी करना।

    वाक्य प्रयोग– आप जैसे समझदार को जीती मक्खी निगलना शोभा नहीं देता।

  11. मुहावरा– जी चुराना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी काम या परिश्रम से बचने की चेष्टा करना/किसी काम से दूर भागना।

    वाक्य प्रयोग– पढ़ने-लिखने से मैंने एक दिन के लिए भी कभी जी नहीं चुराया।

  12. मुहावरा– ज़मीन पर पैर न रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– अकड़कर चलना/अधिक घमण्ड करना।

    वाक्य प्रयोग– जब से राजेश नायब तहसीलदार हुआ, वह ज़मीन पर पैर नहीं रखता।

  13. मुहावरा– जोड़-तोड़ करना

    इस मुहावरे का अर्थ– उपाय करना

    वाक्य प्रयोग– अब तो जोड़-तोड़ की राजनीति करने वालों की कमी नहीं है।

  14. मुहावरा– जली-कटी सुनाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुरा-भला कहना

    वाक्य प्रयोग– रमेश का कटाक्ष सुनकर सुरेश ने उसे खूब जली-कटी सुनाई थी।

  15. मुहावरा– जूतियाँ चाटना

    इस मुहावरे का अर्थ– चापलूसी करना

    वाक्य प्रयोग– स्वाभिमानी व्यक्ति किसी की जूतियाँ नहीं चाटता।

  16. मुहावरा– जान हथेली पर रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– प्राणों की परवाह न करना

    वाक्य प्रयोग– सेना के जवान जान हथेली पर रखकर देश की रक्षा करते हैं।

  17. मुहावरा– जितने मुँह उतनी बातें

    इस मुहावरे का अर्थ– एक ही विषय पर अनेक मत होना

    वाक्य प्रयोग– ताजमहल के सौन्दर्य के विषय में जितनी मुँह उतनी बातें हैं।

  18. मुहावरा– जी खट्टा होना

    इस मुहावरे का अर्थ– विरत होना

    वाक्य प्रयोग– पुत्र के व्यवहार से पिता का जी खट्टा हो गया।

  19. मुहावरा– जामे से बाहर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– अति क्रोधित होना

    वाक्य प्रयोग– राजेश को यदि सरकण्डा कहो तो वह जामे से बाहर हो जाता है।

  20. मुहावरा– ज़हर की पुड़िया

    इस मुहावरे का अर्थ– मुसीबत की जड़

    वाक्य प्रयोग– उसकी बातों पर मत जाना, वह तो ज़हर की पुड़िया है।

  21. मुहावरा– जोंक होकर लिपटना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुरी तरह पीछे पड़ना

    वाक्य प्रयोग– किसान के ऊपर साहूकार का ऋण जोंक की तरह लिपट जाता है।

  22. मुहावरा– जी भर आना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुःखी होना

    वाक्य प्रयोग– संजय की मृत्यु का समाचार सुनकर मेरा जी भर आया।

  23. मुहावरा– जहर उगलना

    इस मुहावरे का अर्थ– कड़वी बातें करना

    वाक्य प्रयोग– तुम जहर उगलकर किसी से अपना कार्य नहीं करा सकते।

यहाँ तक कुल 356 Muhavare अर्थ और Vakya Prayog सहित हो गए हैं।

झ से मुहावरे

  1. मुहावरा– झण्डा गड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– अधिकार जमाना

    वाक्य प्रयोग– दुनिया में उन्हीं लोगों के झण्डे गड़े हैं, जो अपने देश पर कुर्बान होते हैं।

  2. मुहावरा– झकझोर देना

    इस मुहावरे का अर्थ– हिला देना/पूर्णत: त्रस्त कर देना

    वाक्य प्रयोग– पिता की मृत्यु, ने उसे बुरी तरह झकझोर दिया।

  3. मुहावरा– झाँव-झाँव होना

    इस मुहावरे का अर्थ– जोरों से कहा-सुनी होना

    वाक्य प्रयोग– इन दो गुटों के बीच झाँव-झाँव होती रहती है।

  4. मुहावरा– झाडू फिरना/फिर जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– नष्ट करना

    वाक्य प्रयोग– वार्षिक परीक्षा के दौरान मार्ग-दुर्घटना में घायल होने के कारण राकेश की सारी मेहनत पर झाडू फिर गयी।

  5. मुहावरा– झुरमुट मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत से लोगों का घेरा बनाकर खड़े होना

    वाक्य प्रयोग– युद्ध में सैनिक जगह-जगह झुरमुट मारकर लड़ रहे हैं।

  6. मुहावरा– झूमने लगना

    इस मुहावरे का अर्थ– आनन्द-विभोर हो जाना

    वाक्य प्रयोग– ऋद्धि के भजनों को सुनकर सभागार में उपस्थित सभी लोग झूम उठे।

यहाँ तक कुल 362 Muhavare अर्थ और Vakya Prayog सहित हो गए हैं।

ट से मुहावरे

  1. मुहावरा– टिप्पस लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– सिफारिश करवाना

    वाक्य प्रयोग– आजकल मामूली काम के लिए मन्त्रियों से टिप्पस लगवाए जाते हैं।

  2. मुहावरा– टूट पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– आक्रमण करना/सहसा आक्रमण कर देना।

    वाक्य प्रयोग– भारत की सेना पाकिस्तानी सेना पर टूट पड़ी और उसका विनाश कर दिया।

  3. मुहावरा– टेढ़ी खीर

    इस मुहावरे का अर्थ– कठिन काम या बात

    वाक्य प्रयोग– हिमालय के शिखर पर चढ़ना टेढ़ी खीर है।

  4. मुहावरा– टका-सा जवाब देना

    इस मुहावरे का अर्थ– साफ़ इनकार कर देना/दो टूक/रूखा उत्तर देना या मना करना।

    वाक्य प्रयोग– अटल जी ने अमेरिका को टका-सा जवाब दे दिया कि भारतीय सेना इराक नहीं जाएगी।

  5. मुहावरा– टाट उलटना

    इस मुहावरे का अर्थ– दिवाला निकलना

    वाक्य प्रयोग– चाँदी की कीमत में एकाएक गिरावट आने से उसे भारी घाटा उठाना पड़ा और अन्तत: उसकी टाट ही उलट गई।

  6. मुहावरा– टोपी उछालना

    इस मुहावरे का अर्थ– बेइज्जती करना/अपमान करना।

    वाक्य प्रयोग– तुमने अपने पिता की टोपी उछालने में कोई कमी नहीं की है।

  7. मुहावरा– टाँग अड़ाना

    इस मुहावरे का अर्थ– व्यवधान डालना/हस्तक्षेप करना।

    वाक्य प्रयोग– बहुत से लोगों को दूसरों के काम में टाँग अड़ाने की बुरी आदत होती है।

  8. मुहावरा– टाँय-टाँय फिस होना

    इस मुहावरे का अर्थ– काम बिगड़ जाना

    वाक्य प्रयोग– व्यावहारिक बुद्धि के अभाव से मुहम्मद तुगलक की सारी योजनाएँ टाँय-टाँय फिस हो गईं।

यहाँ तक कुल 370 Muhavare अर्थ और Vakya Prayog सहित हो गए हैं।

ठ से मुहावरे

  1. मुहावरा– ठण्डे कलेजे से

    इस मुहावरे का अर्थ– शान्त होकर/शान्त भाव से

    वाक्य प्रयोग– जनाब एक बार ठण्डे कलेजे से फिर सोच लीजिएगा, हमारी बात बन सकती

  2. मुहावरा– ठन-ठन गोपाल

    इस मुहावरे का अर्थ– पैसा पास न होना/निर्धन व्यक्ति/खोखला।

    वाक्य प्रयोग– अधिक खर्च करने वालों की हालत यह होती है कि महीने के अन्त में ठन-ठन गोपाल हो जाते हैं।

  3. मुहावरा– ठौर-ठिकाने लगना

    इस मुहावरे का अर्थ– आश्रय मिलना

    वाक्य प्रयोग– अजनबी को किसी भी शहर में जल्दी से ठौर-ठिकाना नहीं मिलता।

  4. मुहावरा– ठीकरा फोड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– दोष लगाना

    वाक्य प्रयोग– राजनीतिक दल नाकामी का ठीकरा एक-दूसरे के सिर पर फोड़ते रहते हैं

यहाँ तक कुल 374 Muhavare अर्थ और Vakya Prayog सहित हो गए हैं।

ड से मुहावरे

  1. मुहावरा– डंक मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– घोर कष्ट देना

    वाक्य प्रयोग– वह मित्र सच्चा मित्र कभी नहीं हो सकता, जो अपने मित्र को डंक मारता हो।

  2. मुहावरा– डंड पेलना

    इस मुहावरे का अर्थ– निश्चिन्ततापूर्वक जीवनयापन करना

    वाक्य प्रयोग– बाप लाखों की सम्पत्ति छोड़ गए हैं, बेटा राम डंड पेल रहे हैं।

  3. मुहावरा– डाली देना

    इस मुहावरे का अर्थ– अधिकारियों को प्रसन्न रखने के लिए कुछ भेंट देना

    वाक्य प्रयोग– घुसपैठिए अधिकारियों को डाली देकर ही सीमा पार कर सकते हैं।

  4. मुहावरा– डींग मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– अनावश्यक बातें कहना

    वाक्य प्रयोग– काम करने वाला व्यक्ति डींग नहीं मारता।

  5. मुहावरा– डूबना-उतराना

    इस मुहावरे का अर्थ– संशय में रहना

    वाक्य प्रयोग– अपने कमरे में अकेली पड़ी मानसी रात-भर गहरे सोच-विचार में डूबती-उतराती रही।

  6. मुहावरा– डंका बजना

    इस मुहावरे का अर्थ– ख्याति होना

    वाक्य प्रयोग– सचिन तेन्दुलकर का डंका दुनिया में बज रहा है

  7. मुहावरा– डेढ़ चावल की खिचड़ी पकाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुमत से अलग रहना

    वाक्य प्रयोग– राजेश सदा अपनी डेढ़ चावल की खिचड़ी पकाता है।

  8. मुहावरा– डाढ़ी पेट में होना

    इस मुहावरे का अर्थ– छोटी उम्र में ही बहुत ज्ञान होना

    वाक्य प्रयोग– आवेश के पेट में तो डाढ़ी है।

  9. मुहावरा– डेढ़ बीता कलेजा करना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यधिक साहस दिखाना

    वाक्य प्रयोग– सेना के जवान युद्ध क्षेत्र में डेढ़ बीता कलेजा करके जाते हैं।

ढ़ से मुहावरे

  1. मुहावरा– ढंग पर चढ़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– प्रभाव या वश में करना

    वाक्य प्रयोग– प्रभात ने सुरेश को ऐसे चक्रव्यूह में फँसाया कि उसे ढंग पर चढ़ा दिया।

  2. मुहावरा– ढोंग रचना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी को मूर्ख बनाने के लिए पाखण्ड करना

    वाक्य प्रयोग– चतुर लोग अपना काम निकालने के लिए कई प्रकार के ढोंग रच लेते हैं।

  3. मुहावरा– ढिंढोरा पीटना

    इस मुहावरे का अर्थ– अति प्रचारित करना/सबको बताना।

    वाक्य प्रयोग– तुम्हें कोई बात बताना ठीक नहीं, तुम तो उसका ढिंढोरा पीट दोगे।

  4. मुहावरा– ढाई दिन की बादशाहत

    इस मुहावरे का अर्थ– थोड़े समय के लिए पूर्ण अधिकार मिलना/थोड़े दिन की मौज-बहार।

    वाक्य प्रयोग– जहाँदारशाह की तो ढाई दिन की बादशाहत रही थी।

Til Ka Taad Banana - Muhavara

त से मुहावरे

  1. मुहावरा– तंग आ जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– परेशान हो जाना

    वाक्य प्रयोग– उनकी रोज़-रोज़ की किलकिल से तो मैं तंग आ गया हूँ।

  2. मुहावरा– तकदीर का खेल

    इस मुहावरे का अर्थ– भाग्य में लिखी हई बात

    वाक्य प्रयोग– अमीरी-गरीबी, यह सब तकदीर का खेल है।

  3. मुहावरा– तबलची होना

    इस मुहावरे का अर्थ– सहायक के रूप में होना

    वाक्य प्रयोग– चाटुकार और स्वार्थी कर्मचारी अपने अधिकारी के तबलची बनकर रहते

  4. मुहावरा– ताक पर रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– व्यर्थ समझकर दूर हटाना

    वाक्य प्रयोग– परीक्षा अब समीप है और तुमने अपनी सारी पढ़ाई ताक पर रख दी।

  5. मुहावरा– तीसमार खाँ बनना

    इस मुहावरे का अर्थ– अपने को शूरवीर समझ बैठना

    वाक्य प्रयोग– गोपी अपने को तीसमार खाँ समझता था और जब गाँव में चोर आए, तो वह घर से बाहर नहीं निकला।

  6. मुहावरा– तिल का ताड़ बनाना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना

    वाक्य प्रयोग– सुरेश हमेशा हर बात का तिल का ताड़ बनाया करता है।

  7. मुहावरा– तार-तार होना

    इस मुहावरे का अर्थ– पूरी तरह फट जाना

    वाक्य प्रयोग– तुम्हारी कमीज तार-तार हो गई है, अब तो इसे पहनना छोड़ दो।

  8. मुहावरा– तेली का बैल

    इस मुहावरे का अर्थ– हर समय काम में लगे रहना

    वाक्य प्रयोग– अनिल तो तेली के बैल की तरह काम करता रहता है।

  9. मुहावरा– तुर्की-ब-तुर्की बोलना

    इस मुहावरे का अर्थ– जैसे को तैसा

    वाक्य प्रयोग– मैं आपसे शिष्टतापूर्वक बोल रहा हूँ, यदि आप और गलत बोले तो मैं तुर्की- ब-तुर्की बोलूँगा।

  10. मुहावरा– तीन-तेरह करना

    इस मुहावरे का अर्थ– पृथक्ता की बात करना

    वाक्य प्रयोग– पाकिस्तान में ही अलगाववादी नेता पाकिस्तान को तीन तेरह करने की बात करते हैं।

  11. मुहावरा– तीन-पाँच करना

    इस मुहावरे का अर्थ– टाल-मटोल करना

    वाक्य प्रयोग– आप मुझसे तीन-पाँच मत कीजिए, जाकर प्रधानाचार्य से मिलिए।

  12. मुहावरा– तालू से जीभ न लगना

    इस मुहावरे का अर्थ– बोलते रहना

    वाक्य प्रयोग– शीला की तो तालू से जीभ ही नहीं लगती हर समय बोलती ही रहती है।

  13. मुहावरा– तूती बोलना

    इस मुहावरे का अर्थ– रौब जमाना/खूब प्रभाव होना।

    वाक्य प्रयोग– मायावती की बसपा में तूती बोलती है।

  14. मुहावरा– तेल की कचौड़ियों पर गवाही देना

    इस मुहावरे का अर्थ– सस्ते में काम करना

    वाक्य प्रयोग– सुनील ने लालाजी से कहा कि आप अधिक पैसे भी नहीं देना चाहते और खरा काम चाहते हैं। भला तेल की कचौड़ियों पर कौन गवाही देगा।

  15. मुहावरा– तालू में दाँत जमना

    इस मुहावरे का अर्थ– विपत्ति या बुरा समय आना

    वाक्य प्रयोग– पहले मुकेश की नौकरी छूट गई फिर बीबी-बच्चे बीमार हो गए। लगता है उनके तालू में दाँत जम गए हैं।

  16. मुहावरा– तेवर चढ़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– गुस्सा होना

    वाक्य प्रयोग– अपने पिताजी का अपमान होते देखकर राजीव के तेवर चढ़ गए थे।

  17. मुहावरा– तारे गिनना

    इस मुहावरे का अर्थ– रात को नींद न आना/व्यग्रता से प्रतीक्षा करना।

    वाक्य प्रयोग– रघु, राजीव की प्रतीक्षा में रात-भर तारे गिनता रहा।

  18. मुहावरा– तलवे चाटना

    इस मुहावरे का अर्थ– खुशामद करना

    वाक्य प्रयोग– चुनाव की घोषणा होते ही चन्दा पाने के लिए राजनीतिक दल के नेता पूँजीपतियों के तलवे चाटने लगते हैं।

कुल 405 मुहावरे Arth और Vakya Prayog सहित हो गए हैं।

थ से मुहावरे

  1. मुहावरा– थाली का बैंगन

    इस मुहावरे का अर्थ– ढुलमुल विचारों वाला/सिद्धान्तहीन व्यक्ति/लाभ-हानि देखकर पक्ष बदलने वाला व्यक्ति

    वाक्य प्रयोग– सूरज थाली का बैंगन है, उससे हमेशा बचकर रहना।

  2. मुहावरा– थुड़ी-थुड़ी होना

    इस मुहावरे का अर्थ– बदनामी होना

    वाक्य प्रयोग– शेरसिंह के दुराचार के कारण पूरे गाँव में उसकी थुड़ी-थुड़ी हो गई।

  3. मुहावरा– थैली का मुँह खोलना

    इस मुहावरे का अर्थ– खुले दिल से व्यय करना

    वाक्य प्रयोग– बेटी के विवाह में सुलेखा ने थैली का मुँह खोल दिया था।

  4. मुहावरा– थूककर चाटना

    इस मुहावरे का अर्थ– कही हुई बात से मुकर जाना/बात कहकर बदल जाना।

    वाक्य प्रयोग– कल्याण सिंह ने थूककर चाट लिया और भाजपा में पुनः प्रवेश कर लिया।

  5. मुहावरा– थाह लेना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी गुप्त बात का भेद जानना/पता लगाना।

    वाक्य प्रयोग– शर्मा जी की थाह लेना आसान नहीं है, वे बहुत गहरे इनसान हैं।

द से मुहावरे

  1. मुहावरा– दंग रह जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यधिक चकित रह जाना

    वाक्य प्रयोग– अन्त में अर्जुन और कर्ण का भीषण युद्ध हुआ, दोनों का युद्ध देखकर सारे। लोग दंग रह गए।

  2. मुहावरा– दाँतों तले उँगली दबाना

    इस मुहावरे का अर्थ– आश्चर्यचकित होना/आश्चर्य करना/हैरान होना।

    वाक्य प्रयोग– शिवाजी की वीरता देखकर औरंगजेब ने दाँतों तले उँगली दबा ली।

  3. मुहावरा– दाल में काला होना

    इस मुहावरे का अर्थ– संदेह होना/सन्देहपूर्ण होना/गड़बड़ होना।

    वाक्य प्रयोग– राम और श्याम को एकान्त में देखकर मैंने समझ लिया कि दाल में। काला है।

  4. मुहावरा– दुम दबाकर भागना/भाग जाना/भाग खड़े होना

    इस मुहावरे का अर्थ– चुपचाप भाग जाना/डर के मारे भागना।

    वाक्य प्रयोग– घर में तीसमार खाँ बनता है और बाहर कमज़ोर को देखकर भी दुम दबाकर भाग जाता है।

  5. मुहावरा– दूध का दूध और पानी का पानी

    इस मुहावरे का अर्थ– पूर्ण न्याय करना

    वाक्य प्रयोग– आजकल न्यायालयों में दूध का दूध और पानी का पानी नहीं हो पाता है।

  6. मुहावरा– दूंठ होना

    इस मुहावरे का अर्थ– निष्प्राण होना

    वाक्य प्रयोग– अब तो उसका समस्त परिवार दूंठ होने पर आया है।

  7. मुहावरा– दो नावों पर सवार होना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुविधापूर्ण स्थिति में होना या खतरे में डालना

    वाक्य प्रयोग– श्यामलाल नौकरी करने के साथ-साथ यूनिवर्सिटी की परीक्षा की तैयारी करते हुए सोच रहा था कि क्या उसके लिए दो नावों पर सवारी करना उचित रहेगा?

  8. मुहावरा– द्वार झाँकना

    इस मुहावरे का अर्थ– दान, भिक्षा आदि के लिए किसी के दरवाजे पर जाना

    वाक्य प्रयोग– आप जैसे वेदपाठी ब्राह्मण, गुरु-दक्षिणा के लिए हमारे पास आएँ और यहाँ से निराश लौटकर किसी का द्वार झाँके, यह नहीं हो सकता।

  9. मुहावरा– दिन-रात एक करना

    इस मुहावरे का अर्थ– प्रयास करते रहना/खूब परिश्रम करना।

    वाक्य प्रयोग– श्यामलाल ने अपने मित्र गोपी को उन्नति करते देख कह ही दिया-“अब तो तुमने दिन-रात एक कर रखे हैं, तभी तो उन्नति कर रहे हो।”

  10. मुहावरा– दिमाग दिखाना

    इस मुहावरे का अर्थ– अहम् भाव प्रदर्शित करना

    वाक्य प्रयोग– “क्या बताऊँ दोस्त, लड़के वाले तो आजकल बड़े दिमाग दिखा रहे हैं।” अपने एक मित्र के पूछने पर दिलावर ने बताया।

  11. मुहावरा– दिन दूनी रात चौगुनी होना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत शीघ्र उन्नति करना/बहुत जल्दी-जल्दी होना।

    वाक्य प्रयोग– अरिहन्त प्रकाशन दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति कर रहा है।

  12. मुहावरा– दूध का धुला होना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत पवित्र होना/निर्दोष या निष्कलंक होना।

    वाक्य प्रयोग– तुम भी दूध के धुले नहीं हो, जो मुझ पर दोष लगा रहे हो।

  13. मुहावरा– दाँत काटी रोटी

    इस मुहावरे का अर्थ– घनिष्ठ मित्रता

    वाक्य प्रयोग– किसी समय मेरी उससे दाँत काटी रोटी थी।

  14. मुहावरा– दाना पानी उठना

    इस मुहावरे का अर्थ– जगह छोड़ना

    वाक्य प्रयोग– विकास की तबदीली हो गई है, यहाँ से उसका दाना पानी उठ गया है।

  15. मुहावरा– दिल का गुबार निकालना

    इस मुहावरे का अर्थ– मन की बात कह देना

    वाक्य प्रयोग– अजय ने सुनील को बुरा-भला कहा जिससे उसके दिल का गुबार निकल गया।

  16. मुहावरा– दिन पहाड़ होना

    इस मुहावरे का अर्थ– कार्य के अभाव में समय गुजारना

    वाक्य प्रयोग– जून के महीने में दिन पहाड़ हो जाते हैं।

  17. मुहावरा– दाहिना हाथ

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत बड़ा सहायक होना

    वाक्य प्रयोग– अमर सिंह मुलायम सिंह का दाहिना हाथ था।

  18. मुहावरा– दमड़ी के तीन होना

    इस मुहावरे का अर्थ– सस्ते होना

    वाक्य प्रयोग– अब वह जमाना गया जब दमड़ी के तीन सन्तरे मिलते थे।

  19. मुहावरा– दिन में तारे दिखाई देना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुद्धि चकराने लगना/घबरा जाना/अजीब हालत होना।

    वाक्य प्रयोग– यदि ज़्यादा बोले तो ऐसा थप्पड़ मारूंगा दिन में तारे दिखाई देने लगेंगे।

  20. मुहावरा– दम भरना

    इस मुहावरे का अर्थ– भरोसा करना

    वाक्य प्रयोग– अब तो तुम मुसीबत में फँसे हो, कहाँ है वे तुम्हारे सभी दोस्त, जिनका तुम दम भरते थे?

  21. मुहावरा– दिमाग आसमान पर चढ़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत घमण्ड होना

    वाक्य प्रयोग– कभी-कभी उसका दिमाग आसमान पर चढ़ जाता है।

  22. मुहावरा– दर-दर की ठोकरें खाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत कष्ट उठाना

    वाक्य प्रयोग– पूँजीवादी व्यवस्था में करोड़ों बेरोज़गार दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

  23. मुहावरा– दाँत खट्टे करना

    इस मुहावरे का अर्थ– पराजित करना/परास्त करना/नीचा दिखाना।

    वाक्य प्रयोग– भारत ने आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के टेस्ट सीरीज में दाँत खट्टे कर दिए।

  24. मुहावरा– दिल भर आना

    इस मुहावरे का अर्थ– शोकाकुल होना या भावुक होना

    वाक्य प्रयोग– संजय की मृत्यु का समाचार सुनकर दिल भर आया

  25. मुहावरा– दाँत पीसकर रह जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– क्रोध रोक लेना

    वाक्य प्रयोग– चीन के खिलाफ अमेरिका दाँत पीसकर रह जाता है।

  26. मुहावरा– दिनों का फेर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– भाग्य का चक्कर

    वाक्य प्रयोग– पहले गोयल साहब से कोई सीधे मुँह बात नहीं करता था, आज पैसा आ गया तो हर कोई उनके आगे-पीछे घूम रहा है। यही तो दिनों का फेर है।

  27. मुहावरा– दिल में फफोले पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त कष्ट होना

    वाक्य प्रयोग– रमेश के पुन: अनुत्तीर्ण होने पर उसके दिल में फफोले पड़ गए हैं।

  28. मुहावरा– दाल जूतियों में बँटना

    इस मुहावरे का अर्थ– अनबन होना

    वाक्य प्रयोग– पड़ोसी से पहले जैन साहब की घुटती थी, बच्चों में लड़ाई हो गई, तो अब दाल जूतियों में बँटने लगी।

  29. मुहावरा– देवता कूच कर जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– घबरा जाना

    वाक्य प्रयोग– पुलिस की पूछताछ से पहले ही नौकर के देवता कूच कर गए।

  30. मुहावरा– दो दिन का मेहमान

    इस मुहावरे का अर्थ– जल्दी मरने वाला

    वाक्य प्रयोग– उसकी दादी बहुत बीमार हैं, लगता है बस दो दिन की मेहमान हैं।

  31. मुहावरा– दमड़ी के लिए चमड़ी उधेड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– छोटी-सी बात के लिए अधिक माँग करना या दण्ड देना

    वाक्य प्रयोग– मात्र एक कप का प्याला टूट गया तो तुमने उसे बुरी तरह मारा, इस पर पड़ोसी ने कहा तुम्हें दमड़ी के लिए चमड़ी उधेड़ना शोभा नहीं देता।

  32. मुहावरा– दूध के दाँत न टूटना

    इस मुहावरे का अर्थ– ज्ञान व अनुभव न होना

    वाक्य प्रयोग– अभी तो तुम्हारे दूध के दाँत भी नहीं टूटे हैं और चले हो बड़े-बड़े काम करने।

कुल 442 मुहावरे Arth और Vakya Prayog सहित हो गए हैं।

ध से मुहावरे

  1. मुहावरा– धोती ढीली होना

    इस मुहावरे का अर्थ– घबरा जाना

    वाक्य प्रयोग– जंगल में भालू देखते ही उसकी धोती ढीली हो गई।

  2. मुहावरा– धौंस जमाना

    इस मुहावरे का अर्थ– रौब दिखाना/आतंक जमाना

    वाक्य प्रयोग– गाँव के एक अमीर और रौबदार आदमी को, गाँव के ही एक खुशहाल (खाते-पीते) व्यक्ति ने अपनी दुकान पर आतंक जमाते देखा तो कहा “चौधरी साहब आप अपना रौब गाँव वालों को ही दिखाया करो, मेरी दुकान पर आकर किसी प्रकार की धौंस न जमाया करो।”

  3. मुहावरा– ध्यान टूटना

    इस मुहावरे का अर्थ– एकाग्रता भंग होना

    वाक्य प्रयोग– गुरु जी एकान्त कमरे में बैठे ध्यानमग्न थे। छोटे बालक के कमरे में प्रवेश करने तथा वहाँ की वस्तुओं को उठा-उठाकर इधर-उधर करने की खट-पट की आवाज़ से उनका ध्यान टूट गया।

  4. मुहावरा– ध्यान रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– देखभाल करना/सावधान रहना

    वाक्य प्रयोग– “प्रीति जरा हमारे बच्चों का ध्यान रखना। मैं मन्दिर जा रही हूँ।” अनामिका ने अपनी पड़ोसन को सजग करते हुए कहा।

  5. मुहावरा– धज्जियाँ उड़ाना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुर्गति/नष्ट-भ्रष्ट करना।

    वाक्य प्रयोग– सचिन ने शोएब अख्तर की गेंदबाजी की धज्जियाँ उड़ा दीं।

  6. मुहावरा– धूप में बाल सफ़ेद होना

    इस मुहावरे का अर्थ– अनुभवहीन होना

    वाक्य प्रयोग– मैं तुम्हारा मुकदमा जीतकर रहूँगा, ये बाल कोई धूप में सफेद नहीं किए हैं।

न से मुहावरे

  1. मुहावरा– नंगा कर देना

    इस मुहावरे का अर्थ– वास्तविकता प्रकट करना/असलियत खोलना

    वाक्य प्रयोग– रघु और दौलतराम का झगड़ा होने पर उन्होंने सरेआम एक-दूसरे को नंगा कर दिया।

  2. मुहावरा– नंगे हाथ

    इस मुहावरे का अर्थ– खाली हाथ

    वाक्य प्रयोग– “मनुष्य संसार में नंगे हाथ आता है और नंगे हाथ ही जाता है। इसलिए उसे चाहिए कि वह किसी के साथ बेईमानी या दुराचार न करे।” अपने प्रवचनों में गुरु महाराज लोगों को उपदेश दे रहे थे।

  3. मुहावरा– नमक-मिर्च लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बढ़ा-चढ़ाकर कहना

    वाक्य प्रयोग– चुगलखोर व्यक्ति नमक-मिर्च लगाकर ही कहते हैं।

  4. मुहावरा– नुक्ता-चीनी करना

    इस मुहावरे का अर्थ– छिद्रान्वेषण करना

    वाक्य प्रयोग– “तुमसे कितनी बार कह चुका हूँ कि तुम मेरे काम में नुक्ता-चीनी मत किया करो।”

  5. मुहावरा– निन्यानवे के फेर में पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– धन संग्रह की चिन्ता में पड़ना/पैसा जोड़ने के चक्कर में पड़ना।

    वाक्य प्रयोग– व्यापारी तो हमेशा निन्यानवे के फेर में लगे रहते हैं।

  6. मुहावरा– नौ दो ग्यारह होना

    इस मुहावरे का अर्थ– भाग जाना

    वाक्य प्रयोग– चोर मकान में चोरी कर नौ दो ग्यारह हो गए।

  7. मुहावरा– नाच नचाना

    इस मुहावरे का अर्थ– मनचाही करना

    वाक्य प्रयोग– रमेश और सुरेश दोनों मिलकर राकेश को नाच नचाते हैं।

  8. मुहावरा– नाक भौं चढ़ाना

    इस मुहावरे का अर्थ– असन्तोष प्रकट करना/घृणा या असन्तोष प्रकट करना।

    वाक्य प्रयोग– सोनिया गाँधी के गठबन्धन पर भाजपा नाक भौं चढ़ा रही है।

  9. मुहावरा– नीला-पीला होना

    इस मुहावरे का अर्थ– गुस्सा होना

    वाक्य प्रयोग– मालिक तो मज़दूरों पर प्राय: नीला-पीला होते रहते हैं।

  10. मुहावरा– नाको-चने चबाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत तंग होना

    वाक्य प्रयोग– लक्ष्मीबाई ने अंग्रेज़ों को नाको चने चबवा दिए।

  11. मुहावरा– नीचा दिखाना

    इस मुहावरे का अर्थ– अपमानित करना

    वाक्य प्रयोग– चुनाव से पूर्व भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

  12. मुहावरा– नाक में नकेल डालना

    इस मुहावरे का अर्थ– वश में करना

    वाक्य प्रयोग– प्रतिपक्ष ने अपनी मांगों को लेकर केन्द्र सरकार की नाक में नकेल डाल रखी है।

  13. मुहावरा– नमक अदा करना

    इस मुहावरे का अर्थ– उपकारों का बदला चुकाना

    वाक्य प्रयोग– जयसिंह ने शिवाजी को हराकर औरंगजेब का नमक अदा कर दिया।

  14. मुहावरा– नाक कटना

    इस मुहावरे का अर्थ– इज्जत चली जाना/बदनामी होना।

    वाक्य प्रयोग– आज तुमने बदतमीज़ी करके सबकी नाक कटवा दी।

  15. मुहावरा– नाक रगड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत विनती करना/दीनता दिखाना।

    वाक्य प्रयोग– सरकारी कर्मचारी रिश्वत वाली सीट प्राप्ति के लिए अधिकारियों के आगे नाक रगड़ते हैं।

  16. मुहावरा– नकेल हाथ में होना

    इस मुहावरे का अर्थ– वश में होना

    वाक्य प्रयोग– उत्तर भारत में साधारणतया घर की नकेल पुरुष के हाथों में होती है।

  17. मुहावरा– नहले पर दहला मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– करारा जवाब देना

  18. मुहावरा– नानी याद आना

    इस मुहावरे का अर्थ– मुसीबत का एहसास होना/कठिनाई में पड़ना/घबरा जाना।

    वाक्य प्रयोग– इन्जीनियरिंग की पढ़ाई करते-करते तुम्हें नानी याद आ गई।

  19. मुहावरा– नाक का बाल होना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त प्रिय होना/किसी के ज्यादा निकट होना।

    वाक्य प्रयोग– मनोज तो नेता जी की नाक का बाल है।

  20. मुहावरा– नस-नस पहचानना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी के अवांछित व्यवहार को विस्तार से जानना

    वाक्य प्रयोग– मालिक और मज़दूर एक-दूसरे की नस-नस को पहचानते हैं।

  21. मुहावरा– नाव में धूल उड़ाना

    इस मुहावरे का अर्थ– व्यर्थ बदनाम करना

    वाक्य प्रयोग– मेरे विषय में सब लोग जानते हैं, तुम बेकार में नाव में धूल उड़ाते हो।

Pani Me Aag Lagana- Muhavara

प से मुहावरे

  1. मुहावरा– पत्थर की लकीर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– स्थिर होना या दृढ़ विश्वास होना

    वाक्य प्रयोग– मेरी बात पत्थर की लकीर समझो।

  2. मुहावरा– पहाड़ टूट पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– मुसीबत आना/भारी विपत्ति आ जाना।

    वाक्य प्रयोग– वर्षा में मकान गिरने की सूचना पाकर राम पर पहाड़ टूट पड़ा।

  3. मुहावरा– पाँचों उँगली घी में होना

    इस मुहावरे का अर्थ– पूर्ण लाभ में होना

    वाक्य प्रयोग– कृपाशंकर ने जब से गल्ले का व्यापार किया, तब से उसकी पाँचों उँगली घी में हैं।

  4. मुहावरा– पानी उतर जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– लज्जित हो जाना

    वाक्य प्रयोग– लड़के का कुकृत्य सुनकर सेठ जी का पानी उतर गया।

  5. मुहावरा– पेट में दाढ़ी होना

    इस मुहावरे का अर्थ– चालाक होना/दिखने में सीधा, परन्तु चालाक होना।

    वाक्य प्रयोग– मुल्ला जी से कोई लाभ नहीं उठा पाएगा, उनके तो पेट में दाढ़ी है।

  6. मुहावरा– पेट का पानी न पचना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त अधीर होना

    वाक्य प्रयोग– “बिना गाली दिए तेरे पेट का पानी नहीं पचता क्या?” बार-बार गाली देते देखकर सोहन ने अपने एक मित्र को टोका।

  7. मुहावरा– पीठ में छुरा भोंकना

    इस मुहावरे का अर्थ– विश्वासघात करना

    वाक्य प्रयोग– जयन्ती लाल ने अपनी पहचान के शराबी, जुआरी लड़के से श्यामलाल की। बेटी की शादी कराकर, दोस्ती के नाम पर श्यामलाल की पीठ में छुरा भोंकने का-सा कार्य कर दिया।

  8. मुहावरा– पैरों पर खड़ा होना

    इस मुहावरे का अर्थ– स्वावलम्बी होना

    वाक्य प्रयोग– मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा हूँ कि जब तक अपने पैरों पर खड़ा नहीं होऊँगा शादी नहीं करूंगा।

  9. मुहावरा– पानी-पानी होना

    इस मुहावरे का अर्थ– शर्मसार होना/अत्यधिक लज्जित होना।

    वाक्य प्रयोग– जब रामपाल की करतूतों की पोल खुली तो वह पानी-पानी हो गया।

  10. मुहावरा– पगड़ी रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– इज़्ज़त रखना

    वाक्य प्रयोग– लाला जी ने फूलचन्द की लड़की की शादी में रुपए देकर उनकी पगड़ी रख ली।

  11. मुहावरा– पेट में चूहे दौड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– भूख लगना

    वाक्य प्रयोग– जल्दी से खाना दे दो, पेट में चूहे दौड़ रहे हैं।

  12. मुहावरा– पाँव उखड़ जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– पराजित होकर भाग जाना

    वाक्य प्रयोग– हैदर अली की सेना के समक्ष अंग्रेज़ों के पैर उखड़ गए।

  13. मुहावरा– पत्थर पर दूब जमना

    इस मुहावरे का अर्थ– अप्रत्याशित घटित होना

    वाक्य प्रयोग– मैंने इण्टर में हिन्दी में विशेष योग्यता लाकर पत्थर पर दूब जमा दी।

  14. मुहावरा– पापड़ बेलना

    इस मुहावरे का अर्थ– विषम परिस्थितियों से गुज़रना/बेकार जीवन बिताना।

    वाक्य प्रयोग– सरकारी तो क्या प्राइवेट नौकरी पाने के लिए भी पापड़ बेलने पड़ रहे हैं।

  15. मुहावरा– पेट का हल्का

    इस मुहावरे का अर्थ– बात को अपने तक छिपा न सकने वाला

    वाक्य प्रयोग– नीरज से कोई रहस्य मत बताना, वह तो पेट का हल्का है।

  16. मुहावरा– पटरी बैठना

    इस मुहावरे का अर्थ– अच्छे सम्बन्ध होना

    वाक्य प्रयोग– अजीब इनसान हो, तुम्हारी पटरी किसी से नहीं बैठती।

  17. मुहावरा– पीठ पर हाथ रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– पक्ष मज़बूत बनाना

    वाक्य प्रयोग– तुम्हारी पीठ पर विधायक जी का हाथ है, इसीलिए इतराते फ़िरते हो।

  18. मुहावरा– पाँव तले जमीन खिसकना

    इस मुहावरे का अर्थ– घबरा जाना

    वाक्य प्रयोग– तुम्हारे न आने से मेरे तो पाँव तले ज़मीन खिसक गई थी।

  19. मुहावरा– पाँव फूंक-फूंक कर रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– सतर्कता से कार्य करना

    वाक्य प्रयोग– प्राइवेट नौकरी कर रहे हो, ज़रा पाँव फूंक-फूंक कर रखो।

  20. मुहावरा– पीठ दिखाना

    इस मुहावरे का अर्थ– पराजय स्वीकार करना/कायरता का आचरण करना।

    वाक्य प्रयोग– भारतीय सैनिक युद्ध में पीठ नहीं दिखाते।

  21. मुहावरा– पानी में आग लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– असम्भव कार्य करना/शांति भंगकर देना।

    वाक्य प्रयोग– सम्राट अशोक ने लगभग पूरे भारत पर शासन किया, वह पानी में आग लगाने की क्षमता रखता था।

  22. मुहावरा– पंख न मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– पहुँच न होना

    वाक्य प्रयोग– अयोध्या के चारों ओर ऐसी सुरक्षा व्यवस्था थी कि परिन्दा भी पर न मार सके।

कुल 491 मुहावरे Arth और Vakya Prayog सहित हो गए हैं।

फ से मुहावरे

  1. मुहावरा– फ़रिश्ता निकलना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत भला और परोपकारी सिद्ध होना

    वाक्य प्रयोग– “जिसको तुम अपना दुश्मन समझती थी, उसने तुम्हारे बेटे की नौकरी लगवा दी। देखा, वह बेचारा कितना बड़ा फरिश्ता निकला हमारे लिए।”

  2. मुहावरा– फिकरा कसना

    इस मुहावरे का अर्थ– व्यंग्य करना

    वाक्य प्रयोग– “तुम तो हमेशा ही मुझ पर फिकरे कसती रहती हो, दीदी को कुछ नहीं कहती।”

  3. मुहावरा– फीका लगना

    इस मुहावरे का अर्थ– घटकर या हल्का प्रतीत होना

    वाक्य प्रयोग– “तुम्हारी बात में वजन तो था, लेकिन रामशरण की बात के सामने तुम्हारी बातफीकी पड़ गई।

  4. मुहावरा– फूटी आँखों न भाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बिल्कुल अच्छा न लगना

    वाक्य प्रयोग– पृथ्वीराज जयचन्द को फूटी आँख भी नहीं भाते थे।

  5. मुहावरा– फूला न समाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत प्रसन्न होना/अत्यधिक खुश होना।

    वाक्य प्रयोग– पुत्र की उन्नति देखकर माता-पिता फूले नहीं समाते हैं।

  6. मुहावरा– फूल सूंघकर रह जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त थोड़ा भोजन करना

    वाक्य प्रयोग– गोयल साहब इतना कम खाते हैं, मानो फूल सूंघकर रह जाते हों।

  7. मुहावरा– फूंक-फूंक कर कदम रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त सतर्कता के साथ काम करना

    वाक्य प्रयोग– इतिहास साक्षी है कि पाकिस्तान से कोई भी समझौता करते समय भारत को फूंक-फूंक कर पाँव रखने होंगे।

  8. मुहावरा– फूलकर कुप्पा होना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत प्रसन्न होना

    वाक्य प्रयोग– संतू ने जब सुना कि उसकी बेटी ने उत्तर प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं, तो वह खुशी के मारे फूलकर कुप्पा हो गया।

  9. मुहावरा– फावड़ा चलाना

    इस मुहावरे का अर्थ– मेहनत करना

    वाक्य प्रयोग– मजदूर फावड़ा चलाकर अपनी रोजी-रोटी कमाता है।

  10. मुहावरा– फूंक मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी को चुपचाप बहकाना

    वाक्य प्रयोग– लीडर ने मजदूरों में क्या फूंक मार दी, जिससे उन्होंने हड़ताल कर दी।

  11. मुहावरा– फट पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– एकदम गुस्से में हो जाना/अचानक आफत आ पड़ना।

    वाक्य प्रयोग– संजय किसी बात पर कई दिनों से मुझसे नाराज़ था, आज जाने क्या हुआ फट पड़ा।

कुल 502 Muhavare अर्थ और वाक्य प्रयोग सहित हो गए हैं।

ब से मुहावरे

  1. मुहावरा– बंटाधार होना

    इस मुहावरे का अर्थ– चौपट या नष्ट होना

    वाक्य प्रयोग– हृदय प्रताप के व्यापार का ऐसा बंटाधार हुआ कि वह आज तक नहीं पनप पाया।

  2. मुहावरा– बहती गंगा में हाथ धोना

    इस मुहावरे का अर्थ– बिना प्रयास ही यश पाना

    वाक्य प्रयोग– जीवन में कभी-कभी बहती गंगा में हाथ धोने के अवसर मिल जाते हैं।

  3. मुहावरा– बाग-बाग होना

    इस मुहावरे का अर्थ– अति प्रसन्न होना

    वाक्य प्रयोग– गिरिराज लोक सेवा आयोग परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ, तो उसके परिवार वाले बाग-बाग हो उठे।

  4. मुहावरा– बीड़ा उठाना

    इस मुहावरे का अर्थ– दृढ़ संकल्प करना

    वाक्य प्रयोग– क्रान्तिकारियों ने भारत को आज़ाद कराने के लिए बीड़ा उठा लिया है।

  5. मुहावरा– बेपर की उड़ाना

    इस मुहावरे का अर्थ– अफवाहें फैलाना/निराधार बातें चारों ओर करते फिरना

    वाक्य प्रयोग– “कुछ लोग बेपर की उड़ाकर हमारी पार्टी को बदनाम करना चाहते हैं। अत: मेरा अनुरोध है कि कोई भी सज्जन ऐसे लोगों की बातों में न आएँ।” नेताजी मंच पर खड़े जनता को सम्बोधित कर रहे थे।

  6. मुहावरा– बट्टा लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– दोष या कलंक लगना

    वाक्य प्रयोग– रिश्वत लेते पकड़े जाने पर अधिकारी की शान में बट्टा लग गया।

  7. मुहावरा– बाल-बाल बचना

    इस मुहावरे का अर्थ– बिल्कुल बच जाना/बड़ी कठिनाई से बचना।

    वाक्य प्रयोग– चन्द्रबाबू नायडू नक्सलवादी हमले में बाल-बाल बचे थे।

  8. मुहावरा– बाल बाँका न होना

    इस मुहावरे का अर्थ– कुछ भी हानि या कष्ट न होना

    वाक्य प्रयोग– जब तक मैं तुम्हारे साथ हूँ, तुम्हारा बाल भी बाँका नहीं होगा।

  9. मुहावरा– बालू में से तेल निकालना

    इस मुहावरे का अर्थ– असम्भव को सम्भव कर देना

    वाक्य प्रयोग– बढ़ती महँगाई को देखकर यह कहा जा सकता है कि अब महंगाई को दूर करना बालू में से तेल निकालने के समान हो गया है।

  10. मुहावरा– बाँछे खिलना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त प्रसन्न होना

    वाक्य प्रयोग– लड़का पी. सी. एस. हो गया तो सक्सेना साहब की बाँछे खिल गईं।

  11. मुहावरा– बखिया उधेड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– भेद खोलना

    वाक्य प्रयोग– मनोज ने सबके सामने संजय की बखिया उधेड़कर रख दी।

  12. मुहावरा– बच्चों का खेल

    इस मुहावरे का अर्थ– सरल काम

    वाक्य प्रयोग– भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में शामिल होना कोई बच्चों का खेल नहीं है।

  13. मुहावरा– बाएँ हाथ का खेल

    इस मुहावरे का अर्थ– अति सरल काम

    वाक्य प्रयोग– अर्द्धशतक लगाना तो मेरे बाएँ हाथ का खेल था।

  14. मुहावरा– बात का धनी होना

    इस मुहावरे का अर्थ– वचन का पक्का होना

    वाक्य प्रयोग– राजीव ने कह दिया तो समझो वह नहीं जाएगा, वह अपनी बात का धनी है।

  15. मुहावरा– बेसिर पैर की बात करना

    इस मुहावरे का अर्थ– व्यर्थ की बातें करना

    वाक्य प्रयोग– गिरीश मोहन तो बेसिर पैर की बात करता है।

  16. मुहावरा– बछिया का ताऊ

    इस मुहावरे का अर्थ– मूर्ख

    वाक्य प्रयोग– शिवकुमार से यह काम नहीं होगा, वह तो बछिया का ताऊ है।

  17. मुहावरा– बड़े घर की हवा खाना

    इस मुहावरे का अर्थ– जेल जाना

    वाक्य प्रयोग– राजू अपने अपराध के कारण ही बड़े घर की हवा खा रहा है।

  18. मुहावरा– बेपेंदी का लोटा

    इस मुहावरे का अर्थ– ढुलमुल/पक्ष बदलने वाला।

    वाक्य प्रयोग– मनोज की बात पर विश्वास नहीं करना चाहिए, वह तो बेपेंदी का लोटा है।

  19. मुहावरा– बल्लियाँ उछलना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत खुश होना

    वाक्य प्रयोग– अपने अरिहन्त प्रकाशन में सेलेक्शन की बात सुनकर वह बल्लियाँ उछलने लगा।

  20. मुहावरा– बावन तोले पाव रत्ती

    इस मुहावरे का अर्थ– बिल्कुल ठीक हिसाब

    वाक्य प्रयोग– खचेडू पंसारी का हिसाब बावन तोले पाव रत्ती रहता है।

  21. मुहावरा– बाज़ार गर्म होना

    इस मुहावरे का अर्थ– काम-धंधा तेज़ होना

    वाक्य प्रयोग– आजकल कालाबाज़ारी का बाज़ार गर्म है।

  22. मुहावरा– बात ही बात में

    इस मुहावरे का अर्थ– तुरन्त

    वाक्य प्रयोग– बात ही बात में उसने तमंचा निकाल लिया।

  23. मुहावरा– बरस पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– अति क्रुद्ध होकर डाँटना

    वाक्य प्रयोग– पवन ने गलत बण्डल बाँध दिया तो सेठ जी उस पर बरस पड़े।

  24. मुहावरा– बात न पूछना

    इस मुहावरे का अर्थ– आदर न करना

    वाक्य प्रयोग– रमेश ने सिनेमा देखने जाने से पहले पिता जी से नहीं पूछा।

  25. मुहावरा– बिल्ली के गले में घण्टी बाँधना

    इस मुहावरे का अर्थ– स्वयं को संकट में डालना

    वाक्य प्रयोग– प्रधानाचार्य ने स्कूल का बहुत पैसा खाया है, लेकिन प्रश्न यह है कि प्रबन्धन से शिकायत करके बिल्ली के गले में घण्टी कौन बाँधे।

कुल 527 Muhavare अर्थ और वाक्य प्रयोग सहित हो गए हैं।

भ से मुहावरे

  1. मुहावरा– भण्डा फोड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– रहस्य खोलना/भेद प्रकट करना

    वाक्य प्रयोग– अनीता और सुचेता में मनमुटाव होने पर अनीता ने सुचेता की एक गुप्त और महत्त्वपूर्ण बात का भण्डाफोड़ कर यह ज़ाहिर कर दिया कि अब वह उसकी कट्टर दुश्मन है।

  2. मुहावरा– भविष्य पर आँख होना

    इस मुहावरे का अर्थ– आगे का जीवन सुधारने के लिए प्रयत्नशील रहना

    वाक्य प्रयोग– मेरे बेटे ने एम. बी. ए. की परीक्षा पास कर ली है, परन्तु मेरी आँखें अब भी उसके भविष्य पर लगी रहती हैं।

  3. मुहावरा– भिरड़ के छत्ते में हाथ डालना

    इस मुहावरे का अर्थ– जान-बूझकर बड़ा संकट अपने पीछे लगाना

    वाक्य प्रयोग– “तुमने इतने बड़े परिवार के व्यक्ति को पीटकर अच्छा नहीं किया। समझो, तुमने भिरड़ के छत्ते में हाथ डाल दिया।”

  4. मुहावरा– भीगी बिल्ली बनना

    इस मुहावरे का अर्थ– डर जाना/सहम जाना।

    वाक्य प्रयोग– पुलिस की आहट पाते ही चोर भीगी बिल्ली बन जाते हैं।

  5. मुहावरा– भूमिका निभाना

    इस मुहावरे का अर्थ– निष्ठापूर्वक अपने काम का निर्वाह करना

    वाक्य प्रयोग– अमिताभ बच्चन ने भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय की जो भूमिका निभाई है, वह देखते ही बनती है।

  6. मुहावरा– भेड़ियां धसान

    इस मुहावरे का अर्थ– अंधानुकरण

    वाक्य प्रयोग– हमारा गाँव भेड़िया धसान का सशक्त उदाहरण है।

  7. मुहावरा– भाड़े का टटू

    इस मुहावरे का अर्थ– पैसे लेकर ही काम करने वाला

    वाक्य प्रयोग– चुनावों में भाड़े के टटुओं की तो मौज आ जाती है।

  8. मुहावरा– भाड़ झोंकना

    इस मुहावरे का अर्थ– समय व्यर्थ खोना

    वाक्य प्रयोग– दिल्ली में रहकर कुछ नहीं सीखा, वहाँ क्या भाड़ झोंकते रहे।

  9. मुहावरा– भैंस के आगे बीन बजाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बेसमझ आदमी को उपदेश/मूर्ख आदमी को उपदेश देना।

    वाक्य प्रयोग– अनपढ़ व अन्धविश्वासी लोगों से मार्क्सवाद की बात करना भैंस के आगे बीन बजाना है।

  10. मुहावरा– भागीरथ प्रयत्न करना

    इस मुहावरे का अर्थ– कठोर परिश्रम

    वाक्य प्रयोग– स्वतन्त्रता प्राप्ति के लिए भारतीयों ने भागीरथ प्रयत्न किया।

म से मुहावरे

  1. मुहावरा– मुख से फूल झड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– मधुर वचन बोलना

    वाक्य प्रयोग– प्रशान्त की क्या बुराई करें, उसके तो मुख से फूल झड़ते हैं।

  2. मुहावरा– मन के लड्डू खाना

    इस मुहावरे का अर्थ– व्यर्थ की आशा पर प्रसन्न होना

    वाक्य प्रयोग– ‘मन के लड्डू खाने से काम नहीं चलेगा, यथार्थ में कुछ काम करो।

  3. मुहावरा– मन ही मन में रह जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– इच्छाएँ पूरी न होना

    वाक्य प्रयोग– धन के अभाव में व्यक्ति की इच्छाएँ मन ही मन में रह जाती हैं।

  4. मुहावरा– माथे पर शिकन आना

    इस मुहावरे का अर्थ– मुखाकृति से अप्रसन्नता/रोष आदि प्रकट होना

    वाक्य प्रयोग– जब मैंने उसके माथे पर शिकन देखी, तो मैं तभी समझ गया था कि मेरे प्रति उसके मन में चोर है।

  5. मुहावरा– मीठी छुरी चलाना

    इस मुहावरे का अर्थ– प्यार से मारना/विश्वासघात करना

    वाक्य प्रयोग– सेठ दुर्गादास इतनी मीठी छुरी चलाता है कि सामने वाले को उसकी किसी बात का बुरा ही नहीं लगता है और वह कटता चला जाता है।

  6. मुहावरा– मुँह पर नाक न होना

    इस मुहावरे का अर्थ– कुछ भी लज्जा या शर्म न होना

    वाक्य प्रयोग– कुछ लोग राह चलते गन्दी बातें करते रहते हैं, क्योंकि उनके मुँह पर नाक नहीं होती।

  7. मुहावरा– मुट्ठी गरम करना

    इस मुहावरे का अर्थ– रिश्वत देना

    वाक्य प्रयोग– सरकारी कर्मचारियों की बिना मुट्ठी गर्म किए काम नहीं चलता है।

  8. मुहावरा– मन मैला करना

    इस मुहावरे का अर्थ– खिन्न होना

    वाक्य प्रयोग– क्या समय आ गया है किसी के हित की बात कहो तो वह मन मैला कर लेता है।

  9. मुहावरा– मुट्ठी में करना

    इस मुहावरे का अर्थ– वश में करना

    वाक्य प्रयोग– अपनी धूर्तता और मक्कारी के चलते मेरे छोटे भाई ने माँ को मुट्ठी में कर रखा है।

  10. मुहावरा– मुँह की खाना

    इस मुहावरे का अर्थ– हार जाना/हार मानना/अपमानित होना

    वाक्य प्रयोग– अमेरिका को वियतनाम युद्ध में मुँह की खानी पड़ी।

  11. मुहावरा– मीन मेख निकालना

    इस मुहावरे का अर्थ– त्रुटि निकालना

    वाक्य प्रयोग– आलोचक का कार्य किसी भी रचना में मीन मेख निकालना रह गया

  12. मुहावरा– मुँह में पानी आना

    इस मुहावरे का अर्थ– लालच भरी दृष्टि से देखना/खाने हेतु लालच

    वाक्य प्रयोग– राजमा देखकर मुँह में पानी आ जाता है।

  13. मुहावरा– मंच पर आना

    इस मुहावरे का अर्थ– सामना

    वाक्य प्रयोग– गाँधी जी ने दक्षिण अफ्रीका से लौटकर मंच पर आकर अंग्रेज़ों को सबक सिखाया।

  14. मुहावरा– मिट्टी का माधो

    इस मुहावरे का अर्थ– मूर्ख/बिल्कुल बुद्धू।

    वाक्य प्रयोग– अतुल की बात का क्या विश्वास करना वह तो मिट्टी का माधो है।

  15. मुहावरा– मक्खी नाक पर न बैठने देना

    इस मुहावरे का अर्थ– इज़्ज़त खराब न होने देना

    वाक्य प्रयोग– पहले राजीव नाक पर मक्खी नहीं बैठने देता था। अब उसे इसकी कोई परवाह ही नहीं है।

  16. मुहावरा– मोहर लगा देना

    इस मुहावरे का अर्थ– पुष्टि करना

    वाक्य प्रयोग– डायरेक्टर साहब ने मेरी पक्की नौकरी पर मोहर लगा दी है।

  17. मुहावरा– मीठी छुरी चलाना

    इस मुहावरे का अर्थ– विश्वासघात करना

    वाक्य प्रयोग– मनोज से बचकर रहना, वह मीठी छुरी चलाता है।

  18. मुहावरा– मुँह बनाना

    इस मुहावरे का अर्थ– खीझ प्रकट करना

    वाक्य प्रयोग– मैडम ने जब विकास को डाँटा तो वह मुँह बनाने लगा।

  19. मुहावरा– मुँह काला करना

    इस मुहावरे का अर्थ– कलंकित करना

    वाक्य प्रयोग– आज तुमने फिर वही कुकर्म करके मुँह काला करवाया है।

  20. मुहावरा– मैदान मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– विजय प्राप्त करना

    वाक्य प्रयोग– भारत ने टेस्ट श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध मैदान मार लिया।

  21. मुहावरा– मुहर्रमी सूरत

    इस मुहावरे का अर्थ– शोक मनाने वाला चेहरा

    वाक्य प्रयोग– इतने दिन बाद मिले हो, क्या कारण है जो ये मुहर्रमी सूरत बना रखी है?

  22. मुहावरा– मक्खी मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– बेकार बैठे रहना

    वाक्य प्रयोग– तुम घर पर बैठे-बैठे मक्खी मारते हो कुछ काम धाम क्यों नहीं करते?

  23. मुहावरा– माथे पर शिकन न आना

    इस मुहावरे का अर्थ– कष्ट में थोड़ा भी विचलित न होना

    वाक्य प्रयोग– रामप्रकाश ने सरेआम अपने बच्चों के हत्यारे को कचहरी में मार डाला, पकड़े जाने पर भी उसके माथे पर शिकन न आई।

  24. मुहावरा– म्याऊँ का ठौर पकड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– खतरे में पड़ना

    वाक्य प्रयोग– शहर के गुण्डे से पंगा लेकर तुमने म्याऊँ का ठौर पकड़ा है।

  25. मुहावरा– मुँह पकड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– बोलने न देना

    वाक्य प्रयोग– मारने वाले का हाथ पकड़ा जा सकता है बोलने वाले का मुँह नहीं पकड़ा जाता है।

  26. मुहावरा– मुँह धो रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– आशा रखना

    वाक्य प्रयोग– वह हमेशा अच्छा काम ही करेगा तुम मुँह धो रखो।

कुल 563 Muhavare अर्थ और वाक्य प्रयोग सहित हो गए हैं।

य, र से मुहावरे

  1. मुहावरा– यम की यातना

    इस मुहावरे का अर्थ– असह्य कष्ट

    वाक्य प्रयोग– सैनिकों ने घुसपैठिये की इतनी पिटाई की कि उसे “यम की यातना” नज़र आने लगी।

  2. मुहावरा– यमराज का द्वार देख आना

    इस मुहावरे का अर्थ– मरकर जीवित हो जाना

    वाक्य प्रयोग– नेपाल में आए जानलेवा भूकम्प से बच निकल आना, यमराज का द्वार देख आने के समान था।

  3. मुहावरा– युग बोलना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत समय बाद होना

    वाक्य प्रयोग– आज रात आसमान में दो चाँद-से प्रतीत होना युग बोलने के समान है।

  4. मुहावरा– युधिष्ठिर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– अत्यन्त सत्य-प्रिय होना

    वाक्य प्रयोग– महात्मा विदुर वास्तव में, मन-वचन और कर्म से युधिष्ठिर थे।

  5. मुहावरा– रफूचक्कर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– भाग जाना

    वाक्य प्रयोग– पुलिस के आने की सूचना पाकर दस्यु दलं रफूचक्कर हो गया।

  6. मुहावरा– रँगा सियार

    इस मुहावरे का अर्थ– धोखेबाज़ होना

    वाक्य प्रयोग– आजकल बहुत से साधु वेशधारी रँगे सियार बनकर ठगने का काम करते हैं।

  7. मुहावरा– राई का पहाड़ बनाना

    इस मुहावरे का अर्थ– बढ़ा-चढ़ाकर कहना/जरा-सी बात को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत करना।

    वाक्य प्रयोग– भूषण ने अपने काव्य में राई का पहाड़ बना दिया है।

  8. मुहावरा– रातों की नींद हराम होना

    इस मुहावरे का अर्थ– चिन्ता, भय, दु:ख, आदि के कारण रातभर नींद न आना

    वाक्य प्रयोग– “क्या बताऊँ दोस्त, एक गरीब बाप के सम्मुख उसकी जवान बेटी की शादी की चिन्ता, उसकी रातों की नींद हराम कर देती है।”

  9. मुहावरा– रीढ़ टूटना

    इस मुहावरे का अर्थ– आधारहीन रहना

    वाक्य प्रयोग– इकलौते जवान बेटे की अचानक मृत्यु पर गंगाराम को लगा जैसे उसकी रीढ़ टूट गई हो।

  10. मुहावरा– रंग बदलना

    इस मुहावरे का अर्थ– बदलाव होना/परिवर्तन होना।

    वाक्य प्रयोग– पूँजीवादी व्यवस्था में मनुष्य बेहद स्वार्थी हो गया है, अत: कौन कब रंग बदल ले, पता नहीं।

  11. मुहावरा– रोंगटे खड़ा होना

    इस मुहावरे का अर्थ– भय से रोमांचित हो जाना

    वाक्य प्रयोग– घर में बड़ा साँप देखकर अमर के रोंगटे खड़े हो गए।

  12. मुहावरा– रास्ते पर लाना

    इस मुहावरे का अर्थ– सुधार करना

    वाक्य प्रयोग– राजीव को रास्ते पर लाना बहुत कठिन है। मेहनतकश वर्ग रो-धोकर अपने दिन काट रहा है।

  13. मुहावरा– रंग में भंग होना

    इस मुहावरे का अर्थ– आनन्द में विघ्न आना

    वाक्य प्रयोग– बराती के गोली छोड़ने से लड़के का चाचा मर गया, जिससे रंग में भंग हो गई।

  14. मुहावरा– रास्ता नापना

    इस मुहावरे का अर्थ– चले जाना

    वाक्य प्रयोग– खाओ पियो और यहाँ से रास्ता नापो।

  15. मुहावरा– रंग लाना

    इस मुहावरे का अर्थ– हालात पैदा करना

    वाक्य प्रयोग– मेहनत रंग लाती है, ये सच है।

Lakeer Ka Fakeer Hona - Muhavara

ल, व से मुहावरे

  1. मुहावरा– लंगोटी बिकवाना

    इस मुहावरे का अर्थ– दरिद्र कर देना

    वाक्य प्रयोग– शंकर ने अपने शत्रु जसबीर को अदालत के ऐसे चक्रव्यूह में फँसाया कि उस बेचारे की लंगोटी तक बिक गई है।

  2. मुहावरा– लकीर का फकीर होना

    इस मुहावरे का अर्थ– रूढ़िवादी होना/प्राचीन परम्पराओँ को सख्ती से मानने वाला।

    वाक्य प्रयोग– पढ़े-लिखे समाज में भी बहुत से लकीर के फकीर हैं।

  3. मुहावरा– लेने के देने पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– लाभ के बदले हानि

    वाक्य प्रयोग– व्यापार में कभी-कभी लेने के देने पड़ जाते हैं।

  4. मुहावरा– लासा लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी को. फँसाने की युक्ति करना

    वाक्य प्रयोग– जमुनादास ने सुखीराम को तो ठग लिया है। अब वह अब्दुल करीम को लासा लगाने की कोशिश कर रहा है।

  5. मुहावरा– लोहे के चने चबाना

    इस मुहावरे का अर्थ– कठिनाइयों का सामना करना/कठिन काम करना/बहुत संघर्ष करना।

    वाक्य प्रयोग– किसी पुस्तक के प्रणयन में लेखक को लोहे के चने चबाने पड़ते हैं, तब सफलता मिलती है।

  6. मुहावरा– लौ लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– प्रेम में मग्न हो जाना/आसक्त हो जाना

    वाक्य प्रयोग– सारे बुरे कामों को छोड़कर भीमा ने ईश्वर से लौ लगा ली है। अब वह किसी की तरफ को देखता तक नहीं है।

  7. मुहावरा– ललाट में लिखा होना

    इस मुहावरे का अर्थ– भाग्य में लिखा होना/भाग्य में बदा होना।

    वाक्य प्रयोग– वह कम उम्र में विधवा हो गई, ललाट में लिखे को कौन बदल सकता है।

  8. मुहावरा– लंगोटिया यार

    इस मुहावरे का अर्थ– बचपन का मित्र

    वाक्य प्रयोग– अतुल तो मेरा लंगोटिया यार है।

  9. मुहावरा– लम्बी तानकर सोना

    इस मुहावरे का अर्थ– निष्क्रिय होकर बैठना

    वाक्य प्रयोग– राजनीति में लम्बी तानकर सोने से काम नहीं चलेगा, बढ़ने के लिए मेहनत करनी होगी।

  10. मुहावरा– लाल-पीला होना

    इस मुहावरे का अर्थ– गुस्से में होना/क्रोधित होना।

    वाक्य प्रयोग– महेन्द्र ने प्रश्न गलत कर दिया तो भइया लाल-पीला होने लगे।

  11. मुहावरा– लंगोटी में फाग खेलना

    इस मुहावरे का अर्थ– दरिद्रता में आनन्द लूटना/गरीबी में आनन्द लूटना।

    वाक्य प्रयोग– कवि, लेखक और साहित्यकार तो लंगोटी में फाग खेलते हैं।

  12. मुहावरा– लल्लो-चप्पो करना

    इस मुहावरे का अर्थ– चिकनी-चुपड़ी बातें करना

    वाक्य प्रयोग– क्लर्क, लल्लो-चप्पो करके अधिकारियों से अपना काम करा लेते हैं।

  13. मुहावरा– लहू के आँसू पीना

    इस मुहावरे का अर्थ– दुःख सह लेना

    वाक्य प्रयोग– विभा की शादी के पश्चात् राज लहू के आँसू पीकर रह गया, उसने उफ़ तर्क नहीं की।

  14. मुहावरा– लुटिया डुबोना

    इस मुहावरे का अर्थ– कार्य खराब कर देना/काम बिगाड़ना।

    वाक्य प्रयोग– गोर्बाच्योव ने संशोधनवादी नीति पर चलकर साम्यवाद की लुटिया डुबो दी।

  15. मुहावरा– वकालत करना

    इस मुहावरे का अर्थ– पक्ष का समर्थन करना

    वाक्य प्रयोग– “मैंने अपने पिता की वकालत इसलिए नहीं की, क्योंकि वे मुझसे भी भरी पंचायत में झूठ बुलवाना चाहते थे।”

  16. मुहावरा– वक्त की आवाज़

    इस मुहावरे का अर्थ– समय की पुकार

    वाक्य प्रयोग– गरीबी और शोषण को नष्ट करके ही संसार दोषमुक्त हो सकता है। यही वक्त की आवाज़ है।

  17. मुहावरा– वारी जाऊँ

    इस मुहावरे का अर्थ– न्योछावर हो जाना

    वाक्य प्रयोग– काफी समय बाद सैनिक बेटे को देखकर माँ ने उसकी बलाएँ उतारते हुए कहा-“मैं वारी जाऊँ बेटे, तुम युग-युग जियो।”

  18. मुहावरा– विधि बैठना

    इस मुहावरे का अर्थ– युक्ति सफल होना/संगति बैठना

    वाक्य प्रयोग– इस बार तो ओमप्रकाश की विधि बैठ गई, उसका कारोबार दिन दूना, रात चौगुना बढ़ता जा रहा है।

  19. मुहावरा– विष उगलना

    इस मुहावरे का अर्थ– क्रोधित होकर बोलना/द्वेषपूर्ण बातेँ करना/बुरा-भला कहना।

    वाक्य प्रयोग– सामान्य बातों में विष उगलना अच्छी बात नहीं है।

  20. मुहावरा– विष की गाँठ

    इस मुहावरे का अर्थ– उपद्रवी

    वाक्य प्रयोग– देवेन्द्र तो विष की गाँठ है।

  21. मुहावरा– विष घोलना

    इस मुहावरे का अर्थ– गड़बड़ पैदा करना

    वाक्य प्रयोग– विभीषण ने राम को रावण के सभी रहस्य बताकर विष घोलने का कार्य किया

कुल 599 Muhavare अर्थ और वाक्य प्रयोग सहित हो गए हैं।

श्र, श  से मुहावरे

  1. मुहावरा– श्रीगणेश करना

    इस मुहावरे का अर्थ– कार्य आरम्भ करना / शुरु करना।

    वाक्य प्रयोग– आज गुरुवार है, आप कार्य का श्रीगणेश करें।

  2. मुहावरा– शहद लगाकर चाटना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी व्यर्थ की वस्तु को सँभालकर रखना / तुच्छ वस्तु को महत्त्व देना।

    वाक्य प्रयोग– सेठ दीनदयाल बड़ा कंजूस है। वह व्यर्थ की वस्तु को भी शहद लगाकर चाटता है।

  3. मुहावरा– शैतान के कान कतरना/काटना

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत चालाक होना

    वाक्य प्रयोग– देवेन्द्र है तो लड़का पर शैतान के कान कतरता है।

  4. मुहावरा– शान में बट्टा लगाना

    इस मुहावरे का अर्थ– शान घटना

    वाक्य प्रयोग– साइकिल की सवारी करने में आजकल के युवाओं की शान में बट्टा लगता

  5. मुहावरा– शेर की सवारी करना

    इस मुहावरे का अर्थ– खतरनाक कार्य करना

    वाक्य प्रयोग– रोज प्रेस से रात को दो बजे आना शेर की सवारी करना है।

  6. मुहावरा– शिकंजा कसना

    इस मुहावरे का अर्थ– नियन्त्रण और कठोर करना

    वाक्य प्रयोग– भारत ने अपने सैनिकों पर शिकंजा कस दिया है कि कोई भी घुसपैठिया किसी भी समय सीमा पर दिखाई दे, तो उसे तुरन्त गोली मार दी जाए।

  7. मुहावरा– शेर और बकरी का एक घाट पर पानी पीना

    इस मुहावरे का अर्थ– ऐसी स्थिति होना जिसमें दुर्बल को सबल का कुछ भी भय न हो

    वाक्य प्रयोग– सम्राट अशोक के काल में शेर और बकरी एक ही घाट पर पानी पिया करते थे।

स से मुहावरे

  1. मुहावरा– सफ़ेद झूठ

    इस मुहावरे का अर्थ– सर्वथा असत्य

    वाक्य प्रयोग– चुनाव के समय नेता सफेद झूठ बोलते हैं।

  2. मुहावरा– साँप को दूध पिलाना

    इस मुहावरे का अर्थ– शत्रु पर दया करना / दुष्ट की रक्षा करना।

    वाक्य प्रयोग– साँप को दूध पिलाकर केवल विष बढ़ाना है।

  3. मुहावरा– साँप सूंघना

    इस मुहावरे का अर्थ– निष्क्रिय या बेदम हो जाना

    वाक्य प्रयोग– कक्षा में बहुत शोर-गुल हो रहा था, परन्तु गुरु जी के आते ही सभी बच्चे ऐसे हो गए जैसे उन्हें साँप सूंघ गया हो।

  4. मुहावरा– सिर आँखों पर

    इस मुहावरे का अर्थ– विनम्रता तथा सम्मानपूर्वक ग्रहण करना

    वाक्य प्रयोग– विनय इतना आज्ञाकारी बालक है कि वह अपने बड़ों के प्रत्येक आदेश को अपने सिर आँखों पर रखता है।

  5. मुहावरा– सिर ऊँचा करना

    इस मुहावरे का अर्थ– सम्मान बढ़ाना

    वाक्य प्रयोग– पी. सी. एस. परीक्षा उत्तीर्ण करके महेश ने अपने माता-पिता का सिर ऊँचा कर दिया।

  6. मुहावरा– सोने की चिड़िया

    इस मुहावरे का अर्थ– बहुत कीमती वस्तु

    वाक्य प्रयोग– पहले भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था।

  7. मुहावरा– सिर उठाना

    इस मुहावरे का अर्थ– विरोध करना / विद्रोह करना।

    वाक्य प्रयोग– व्यवस्था के खिलाफ सिर उठाने की हिम्मत विरलों में ही होती है।

  8. मुहावरा– सिर पर भूत सवार होना

    इस मुहावरे का अर्थ– धुन लग जाना / धुन लगाना।

    वाक्य प्रयोग– राजीव को कार्ल मार्क्स बनने का भूत सवार है।

  9. मुहावरा– सिर मुंडाते ओले पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– काम शुरू होते ही बाधा आना

    वाक्य प्रयोग– छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चुनाव का प्रचार शुरू ही किया था कि जूदेव भ्रष्टाचार काण्ड में फँस गए, तब कांग्रेस ने चुटकी ली सिर मुंडाते ही ओले पड़े।

  10. मुहावरा– सिर पर हाथ होना

    इस मुहावरे का अर्थ– सहारा होना/वरदहस्त होना।

    वाक्य प्रयोग– जब तक माँ-बाप का सिर पर हाथ है, मुझे क्या चिन्ता है।

  11. मुहावरा– सिर झुकाना

    इस मुहावरे का अर्थ– पराजय स्वीकार करना

    वाक्य प्रयोग– भारतीय सेना के समक्ष पाकिस्तानी सेना ने सिर झुका दिया।

  12. मुहावरा– सिर खपाना

    इस मुहावरे का अर्थ– व्यर्थ ही सोचना

    वाक्य प्रयोग– बुद्धिजीवी को सुबह से शाम तक सिर खपाना पड़ता है, तब रोटी मिलती है।

  13. मुहावरा– सिर पर कफ़न बाँधना

    इस मुहावरे का अर्थ– बलिदान देने के लिए तैयार होना

    वाक्य प्रयोग– क्रान्तिकारियों ने सिर पर कफ़न बाँधकर देश को आजाद कराने का प्रयास किया।

  14. मुहावरा– सिर गंजा करना

    इस मुहावरे का अर्थ– बुरी तरह पीटना

    वाक्य प्रयोग– अपराधी के हेकड़ी दिखाते ही पुलिस अधिकारी ने उसका सिर गंजा कर दिया था।

  15. मुहावरा– सिर पर पाँव रखकर भागना

    इस मुहावरे का अर्थ– तुरन्त भाग जाना / तेजी से भागना।

    वाक्य प्रयोग– घर में जाग होते ही चोर सिर पर पाँव रखकर भाग गया।

  16. मुहावरा– साँप छछूदर की गति होना

    इस मुहावरे का अर्थ– असमंजस की दशा होना

    वाक्य प्रयोग– अपने वचन का पालन करने और पुत्र बिछोह उत्पन्न होने की स्थिति में राजा दशरथ की साँप छछूदर की गति हो गई थी।

  17. मुहावरा– समझ पर पत्थर पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– विवेक खो देना

    वाक्य प्रयोग– क्या तुम्हारी समझ पर पत्थर पड़ गया है जो रेलवे की नौकरी छोड़ रहे हो।

  18. मुहावरा– साँच को आँच नहीं

    इस मुहावरे का अर्थ– सच बोलने वाले को किसी का भय नहीं

    वाक्य प्रयोग– ईमानदार व्यक्ति पर कितने भी आरोप लगाओ वह डरेगा नहीं, सच है साँच को आँच नहीं।

  19. मुहावरा– सूरज को दीपक दिखाना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी व्यक्ति की तुच्छ प्रशंसा करना

    वाक्य प्रयोग– महर्षि वशिष्ठ के सम्मान में कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने के समान।

  20. मुहावरा– संसार से उठना

    इस मुहावरे का अर्थ– मर जाना

    वाक्य प्रयोग– बाबा को संसार से उठे तो वर्षों हो गए।

  21. मुहावरा– सब्जबाग दिखाना

    इस मुहावरे का अर्थ– लालच देकर बहकाना

    वाक्य प्रयोग– सब्जबाग दिखाकर ही रमेश ने सुरेश के दस हज़ार लिए थे।

  22. मुहावरा– सिट्टी-पिट्टी गुम होना

    इस मुहावरे का अर्थ– होश उड़ जाना

    वाक्य प्रयोग– कर्मचारी बैठे हुए गप-शप कर रहे थे, सेठ को देखते ही सबकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।

  23. मुहावरा– सिक्का जमाना

    इस मुहावरे का अर्थ– प्रभाव स्थापित करना

    वाक्य प्रयोग– वह हर जगह अपना सिक्का जमा लेता है।

  24. मुहावरा– सेमल का फूल होना

    इस मुहावरे का अर्थ– अल्पकालीन प्रदर्शन

    वाक्य प्रयोग– कबीरदास ने मानव शरीर को सेमल का फूल कहा है।

  25. मुहावरा– सूखते धान पर पानी पड़ना

    इस मुहावरे का अर्थ– दशा सुधरना

    वाक्य प्रयोग– बेहद गरीबी में वह दिन काट रहा था, लड़के की अच्छी कम्पनी में नौकरी लगी तो सूखे धान पर पानी पड़ गया।

  26. मुहावरा– सुई की नोंक के बराबर

    इस मुहावरे का अर्थ– ज़रा-सा

    वाक्य प्रयोग– पाण्डवों ने दुर्योधन से पाँच गाँव माँगे थे, लेकिन उसने बिना युद्ध के सुई . की नोंक के बराबर भी भूमि देने से इनकार कर दिया।

Hath Malna - Muhavara

ह से मुहावरे

  1. मुहावरा– हवाई किले बनाना

    इस मुहावरे का अर्थ– कोरी कल्पना करना

    वाक्य प्रयोग– बिना कर्म किए हवाई किले बनाना व्यर्थ है।

  2. मुहावरा– हाथ खाली होना

    इस मुहावरे का अर्थ– रुपया-पैसा न होना

    वाक्य प्रयोग– महीने के अन्त में अधिकांश सरकारी कर्मचारियों के हाथ खाली हो जाते हैं।

  3. मुहावरा– हथियार डालना

    इस मुहावरे का अर्थ– संघर्ष बन्द कर देना

    वाक्य प्रयोग– मैंने व्यवस्था के खिलाफ हथियार नहीं डाले हैं।

  4. मुहावरा– हक्का-बक्का रह जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– अचम्भे में पड़ जाना

    वाक्य प्रयोग– राज अपने चाचा जी को ट्रेन में देखकर हक्का-बक्का रह गया।

  5. मुहावरा– हाथ खींचना

    इस मुहावरे का अर्थ– सहायता बन्द कर देना / साथ न देना।

    वाक्य प्रयोग– सोवियत रूस के विखण्डन के पश्चात् देश के साम्यवादियों की मदद से रूस ने हाथ खींच लिए।

  6. मुहावरा– हाथ का मैल

    इस मुहावरे का अर्थ– तुच्छ और त्याज्य वस्तु / साधारण चीज।

    वाक्य प्रयोग– पैसा तो हाथ का मैल है, फिर आ जाएगा, आप क्यों परेशान हो?

  7. मुहावरा– हाथ को हाथ न सूझना

    इस मुहावरे का अर्थ– घना अँधेरा होना

    वाक्य प्रयोग– इस बार इतना कोहरा पड़ा कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था।

  8. मुहावरा– हाथ-पैर मारना

    इस मुहावरे का अर्थ– कोशिश करना

    वाक्य प्रयोग– मैंने बहुत हाथ-पैर मारे लेकिन कलेक्टर बनने में सफलता नहीं मिली।

  9. मुहावरा– हाथ डालना

    इस मुहावरे का अर्थ– शुरू करना

    वाक्य प्रयोग– अंबानी जी जिस प्रोजेक्ट में हाथ डालते हैं, उसमें सफलता मिलती है।

  10. मुहावरा– हाथ साफ़ करना

    इस मुहावरे का अर्थ– बेइमानी से लेना या चोरी करना

    वाक्य प्रयोग– तुम्हारी हाथ साफ करने की आदत अभी गई नहीं है।

  11. मुहावरा– हाथों हाथ रखना

    इस मुहावरे का अर्थ– देखभाल के साथ रखना

    वाक्य प्रयोग– यह वस्तु मेरी माँ ने मुझे दी थी जिसे मैं हाथों हाथ रखता हूँ।

  12. मुहावरा– हाथ धो बैठना

    इस मुहावरे का अर्थ– किसी व्यक्ति या वस्तु को खो देना

    वाक्य प्रयोग– यदि तुमने उसे अधिक परेशान किया तो उससे हाथ धो बैठोगे।

  13. मुहावरा– हाथों के तोते उड़ जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– होश हवास खो जाना

    वाक्य प्रयोग– शिवानी के छत से गिरने से मेरे तो हाथों के तोते उड़ गए।

  14. मुहावरा– हाथ पीले कर देना

    इस मुहावरे का अर्थ– लड़की की शादी कर देना

    वाक्य प्रयोग– प्रोविडेण्ट का पैसा मिले तो लड़की के हाथ पीले करूँ।

  15. मुहावरा– हाथ-पाँव फूल जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– डर से घबरा जाना

    वाक्य प्रयोग– अच्छे वकील की पूछताछ से बड़े-बड़ों के हाथ-पाँव फूल जाते हैं।

  16. मुहावरा– हाथ मलना / हाथ मलते रह जाना

    इस मुहावरे का अर्थ– पश्चात्ताप करना/पछताना

    वाक्य प्रयोग– क्रोध में तुमने अपना घर तो जला ही दिया अब हाथ मलने से क्या लाभ?

  17. मुहावरा– हाथ पर हाथ धरे रहना

    इस मुहावरे का अर्थ– बेकाम रहना

    वाक्य प्रयोग– हाथ पर हाथ धरे रहकर बैठने से तो लड़की का विवाह नहीं होगा, उसके लिए तो आपको प्रयास करना होगा।

  18. मुहावरा– हाथी के पैर में सबका पैर

    इस मुहावरे का अर्थ– बड़ी चीज के साथ छोटी का साहचर्य

    वाक्य प्रयोग– जब प्रधानमन्त्री इस्तीफ़ा दे देता है, तो मन्त्रिमण्डल स्वयं समाप्त हो जाता है, क्योंकि हाथी के पैर में सबका पैर होता है।

  19. मुहावरा– हाल पतला होना

    इस मुहावरे का अर्थ– दयनीय दशा होना

    वाक्य प्रयोग– उसका व्यापार ढीला चल रहा है। अत: उसका हाल पतला है।

कुल 651 Muhavare अर्थ और वाक्य प्रयोग सहित हो गए हैं।

उपरोक्त हिन्दी के मुहावरे कक्षा 5 से 12 (class 5, class 6 , class 7, class 8, class 8, class 9, class 10, class 11, class 12) के अतिरिक्त अन्य हिन्दी विषयक परीक्षाओं के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। पढ़ें- लोकोक्तियाँ और बच्चों के लिए 50 मुहावरे व उनके अर्थ

इनके अतिरिक्त कुछ अन्य प्रसिद्ध मुहावरे अर्थ सहित आगे दिए जा रहे हैं-

अन्य सभी प्रसिद्ध मुहावरे

  1. मुहावरा – अंग-अंग खिल उठना
    अर्थ – प्रसन्न हो जाना।
  2. मुहावरा – अंग छूना
    अर्थ – कसम खाना।
  3. मुहावरा – अंग-अंग टूटना
    अर्थ – सारे बदन में दर्द होना।
  4. मुहावरा – अंग-अंग मुसकाना
    अर्थ – बहुत प्रसन्न होना।
  5. मुहावरा – अंग-अंग फूले न समाना
    अर्थ – बहुत आनंदित होना।
  6. मुहावरा – अंगड़ाना
    अर्थ – अंगड़ाई लेना, जबरन पहन लेना।
  7. मुहावरा – अंकुश रखना
    अर्थ – नियंत्रण रखना।
  8. मुहावरा – अंगारा होना
    अर्थ – क्रोध में लाल हो जाना।
  9. मुहावरा – अंगारा उगलना
    अर्थ – जली-कटी सुनाना।
  10. मुहावरा – अंजर-पंजर ढीला होना
    अर्थ – अंग-अंग ढीला होना।
  11. मुहावरा – अंडा फूट जाना
    अर्थ – भेद खुल जाना।
  12. मुहावरा – अंधा बनाना
    अर्थ – ठगना।
  13. मुहावरा – अँधे की लकड़ी/लाठी
    अर्थ – एकमात्र सहारा।
  14. मुहावरा – अंधे को चिराग दिखाना
    अर्थ – मूर्ख को उपदेश देना।
  15. मुहावरा – अंधाधुंध
    अर्थ – बिना सोचे-विचारे।
  16. मुहावरा – अंधानुकरण करना
    अर्थ – बिना विचारे अनुकरण करना।
  17. मुहावरा – अंधेर खाता
    अर्थ – अव्यवस्था।
  18. मुहावरा – अंधे के हाथ बटेर लगना
    अर्थ – बिना प्रयास भारी चीज पा लेना।
  19. मुहावरा – अंधोँ में काना राजा
    अर्थ – अयोग्य व्यक्तियोँ के बीच कम योग्य भी बहुत योग्य होता है।
  20. मुहावरा – अँधेरे में रखना
    अर्थ – भेद छिपाना।
  21. मुहावरा – अँधेरे मुँह
    अर्थ – पौ फटते।
  22. मुहावरा – अंधेरे-उजाले
    अर्थ – समय-कुसमय।
  23. मुहावरा – अकड़ना
    अर्थ – घमण्ड करना।
  24. मुहावरा – अक्ल चकराना
    अर्थ – कुछ समझ में न आना।
  25. मुहावरा – अक्ल का अंधा होना
    अर्थ – बेअक्ल होना।
  26. मुहावरा – अक्ल आना
    अर्थ – समझ आना।
  27. मुहावरा – अक्ल का कसूर
    अर्थ – बुद्धि दोष।
  28. मुहावरा – अक्ल काम न करना
    अर्थ – कुछ समझ न आना।
  29. मुहावरा – अक्ल के तोते उड़ना
    अर्थ – होश ठिकाने न रहना।
  30. मुहावरा – अक्ल के बखिए उधेड़ना
    अर्थ – बुद्धि नष्ट कर देना।
  31. मुहावरा – अक्ल जाती रहना
    अर्थ – घबरा जाना।
  32. मुहावरा – अक्ल ठिकाने होना
    अर्थ – होश में आना।
  33. मुहावरा – अक्ल ठिकाने ला देना
    अर्थ – समझा देना।
  34. मुहावरा – अक्ल से दूर/बाहर होना
    अर्थ – समझ में न आना।
  35. मुहावरा – अक्ल का पूरा
    अर्थ – मूर्ख।
  36. मुहावरा – अक्ल का पुतला
    अर्थ – बुद्धिमान।
  37. मुहावरा – अक्ल के पीछे लठ लिए फिरना
    अर्थ – मूर्खता का काम करना।
  38. मुहावरा – अपनी खिचड़ी खुद पकाना
    अर्थ – मिलजुल कर न रहना।
  39. मुहावरा – अपना सा मुँह लेकर रहना
    अर्थ – लज्जित होना।
  40. मुहावरा – अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना
    अर्थ – अपनी बड़ाई आप करना।
  41. मुहावरा – अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना
    अर्थ – जानबूझकर अपना नुकसान करना।
  42. मुहावरा – अपना राग अलापना
    अर्थ – अपनी ही बातोँ पर बल देना।
  43. मुहावरा – अगर-मगर करना
    अर्थ – बहाना करना।
  44. मुहावरा – अटकलेँ भिड़ाना
    अर्थ – उपाय सोचना।
  45. मुहावरा – अपने पैरोँ पर खड़ा होना
    अर्थ – स्वावलंबी होना।
  46. मुहावरा – अक्षर से भेँट न होना
    अर्थ – अनपढ़ होना।
  47. मुहावरा – अटखेलियाँ करना
    अर्थ – किलोल करना।
  48. मुहावरा – अडंगा करना
    अर्थ – होते कार्य में बाधा डालना।
  49. मुहावरा – अड़ पकड़ना
    अर्थ – जिद करना/पनाह में आना।
  50. मुहावरा – अता होना
    अर्थ – मिलना।
  51. मुहावरा – अथाह में पड़ना
    अर्थ – मुश्किल में पड़ना।
  52. मुहावरा – अदब करना
    अर्थ – सम्मान करना।
  53. मुहावरा – अधर में झूलना
    अर्थ – दुविधा में रहना।
  54. मुहावरा – अधूरा जाना
    अर्थ – असमय गर्भपात होना।
  55. मुहावरा – अनसूनी करना
    अर्थ – जानबूझकर उपेक्षा करना।
  56. मुहावरा – अनी की चोट
    अर्थ – सामने की चोट।
  57. मुहावरा – अपनी-अपनी पड़ना
    अर्थ – सबको अपनी चिँता होना।
  58. मुहावरा – अपनी नीँद सोना
    अर्थ – इच्छानुसार कार्य करना।
  59. मुहावरा – अपना हाथ जगन्नाथ
    अर्थ – स्वाधिकार होना।
  60. मुहावरा – अवसर चूकना
    अर्थ – सुयोग का लाभ न उठाना।
  61. मुहावरा – अवसर ताकना
    अर्थ – मौका ढूँढना।
  62. मुहावरा – आँख का तारा
    अर्थ – बहुत प्यारा होना/अति प्रिय।
  63. मुहावरा – आँख उठाना
    अर्थ – क्रोध से देखना/देखने का साहस करना।
  64. मुहावरा – आँख बन्द कर काम करना
    अर्थ – ध्यान न देना।
  65. मुहावरा – आँख तरसना
    अर्थ – देखने के लालायित होना।
  66. मुहावरा – आँख फेर लेना
    अर्थ – प्रतिकूल होना।
  67. मुहावरा – आँखें सेंकना
    अर्थ – सुंदर वस्तु को देखते रहना।
  68. मुहावरा – आँख खुलना
    अर्थ – होश आना।
  69. मुहावरा – आँखों में समाना
    अर्थ – दिल में बस जाना।
  70. मुहावरा – आँखे चुराना
    अर्थ – अनदेखा करना।
  71. मुहावरा – आँखेँ चार होना
    अर्थ – आमने-सामने होना/प्रेम होना।
  72. मुहावरा – आँखेँ पथरा जाना
    अर्थ – देखते-देखते थक जाना।
  73. मुहावरा – आँखे बिछाना
    अर्थ – प्रेम से स्वागत करना।
  74. मुहावरा – आँखोँ का काँटा होना
    अर्थ – बुरा लगना/अप्रिय व्यक्ति।
  75. मुहावरा – आँखोँ पर बिठाना
    अर्थ – आदर करना।
  76. मुहावरा – आँखोँ में रात कटना
    अर्थ – रात-भर जागते रहना।
  77. मुहावरा – आँच न आने देना
    अर्थ – थोड़ी भी हानि न होने देना।
  78. मुहावरा – आँसू पीकर रह जाना
    अर्थ – भीतर ही भीतर दुःखी होना।
  79. मुहावरा – आकाश के तारे तोड़ना
    अर्थ – असम्भव कार्य करना।
  80. मुहावरा – आग में घी डालना
    अर्थ – क्रोध और अधिक बढ़ाना।
  81. मुहावरा – आग से खेलना
    अर्थ – जानबूझकर मुसीबत में फँसना।
  82. मुहावरा – आटे-दाल का भाव मालूम होना
    अर्थ – कठिनाई में पड़ जाना।
  83. मुहावरा – आसमान से बातेँ करना
    अर्थ – ऊँची कल्पना करना।
  84. मुहावरा – आड़े हाथ लेना
    अर्थ – खरी-खरी सुनाना।
  85. मुहावरा – आँचल पसारना
    अर्थ – भीख माँगना।
  86. मुहावरा – आँधी के आम होना
    अर्थ – बहुत सस्ती वस्तु मिलना।
  87. मुहावरा – आँसू पोँछना
    अर्थ – धीरज देना।
  88. मुहावरा – आग-पानी का बैर
    अर्थ – स्वाभाविक शत्रुता।
  89. मुहावरा – आसमान पर चढ़ना
    अर्थ – बहुत अधिक अभिमान करना।
  90. मुहावरा – आग-बबूला होना
    अर्थ – बहुत क्रोध करना।
  91. मुहावरा – आकाश का फूल
    अर्थ – अप्राप्य वस्तु।
  92. मुहावरा – आसमान पर उड़ना
    अर्थ – अभिमानी होना।
  93. मुहावरा – आकाश चूमना
    अर्थ – बहुत ऊँचा होना।
  94. मुहावरा – आटे के साथ घुन पिसना
    अर्थ – दोषी के साथ निर्दोषी की भी हानि होना।
  95. मुहावरा – आसमान के तारे तोड़ना
    अर्थ – असंभव कार्य करना।
  96. मुहावरा – आँचल देना
    अर्थ – दूध पिलाना।
  97. मुहावरा – आँचल फैलाना
    अर्थ – अति विनम्रता पूर्वक प्रार्थना करना।
  98. मुहावरा – आँधी उठना
    अर्थ – हलचल मचना।
  99. मुहावरा – आँसू गिराना
    अर्थ – रोना।
  100. मुहावरा – आँसूओँ से मुँह धोना
    अर्थ – बहुत रोना।
  101. मुहावरा – आकाश कुसुम
    अर्थ – अनहोनी बात।
  102. मुहावरा – आकाश खुलना
    अर्थ – बादल हटना।
  103. मुहावरा – आकाश-पाताल का अन्तर होना
    अर्थ – बहुत बड़ा अन्तर।
  104. मुहावरा – आग का पुतला
    अर्थ – बहुत क्रोधी।
  105. मुहावरा – आग के मोल
    अर्थ – बहुत महँगा।
  106. मुहावरा – आग लगाना
    अर्थ – झगड़ा कराना।
  107. मुहावरा – आग में कूदना
    अर्थ – स्वयं को खतरे में डालना।
  108. मुहावरा – आग पर लोटना
    अर्थ – बेचैन होना/ईर्ष्या करना।
  109. मुहावरा – आग बुझा लेना
    अर्थ – कसर निकालना।
  110. मुहावरा – आग भी न लगाना
    अर्थ – तुच्छ समझना।
  111. मुहावरा – आग में झोँकना
    अर्थ – अनिष्ट में डाल देना।
  112. मुहावरा – आग से पानी होना
    अर्थ – क्रोधावस्था से एकदम शान्त हो जाना।
  113. मुहावरा – आगे-पीछे की सोचना
    अर्थ – भावी परिणाम पर दृष्टि रखना।
  114. मुहावरा – आगे करना
    अर्थ – हाजिर करना/अगुआ करना/आड़ लेना।
  115. मुहावरा – आगे-पिछे फिरना
    अर्थ – खुशामद करना।
  116. मुहावरा – आगे होकर फिरना
    अर्थ – आगे बढ़कर स्वागत करना।
  117. मुहावरा – आज-कल करना
    अर्थ – टालमटोल करना।
  118. मुहावरा – इधर-उधर की लगाना
    अर्थ – चुगली करना।
  119. मुहावरा – उँगली पकड़कर पहुँचा पकड़ना
    अर्थ – तनिक-सा सहारा पाकर पूरे पर अधिकार जमा लेना/मन की बात ताड़ जाना।
  120. मुहावरा – उल्लू बनाना
    अर्थ – मूर्ख बनाना।
  121. मुहावरा – उधेड़बुन में पड़ना
    अर्थ – सोच-विचार करना।
  122. मुहावरा – उन्नीस बीस का अंतर होना
    अर्थ – बहुत कम अंतर होना।
  123. मुहावरा – उल्टे उस्तरे से मूँडना
    अर्थ – धृष्टतापूर्वक ठगना।
  124. मुहावरा – उठा न रखना
    अर्थ – कमी न छोड़ना।
  125. मुहावरा – एक और एक ग्यारह होना
    अर्थ – मेल में शक्ति होना।
  126. मुहावरा – एड़ी-चोटी का जोर लगाना
    अर्थ – पूरी शक्ति लगाकर कार्य करना।
  127. मुहावरा – एक लाठी से हाँकना
    अर्थ – अच्छे-बुरे का विचार किए बिना समान व्यवहार करना।
  128. मुहावरा – एक हाथ से ताली न बजना
    अर्थ – किसी एक पक्ष का दोष न होना।
  129. मुहावरा – एक ही नौका में सवार होना
    अर्थ – एक समान परिस्थिति में होना, किसी भी कार्य के लिए सभी पक्षोँ की सक्रियता अनिवार्य होती है।
  130. मुहावरा – एक आँख न भाना
    अर्थ – तनिक भी अच्छा न लगना।
  131. मुहावरा – ओँठ चबाना
    अर्थ – क्रोध प्रकट करना।
  132. मुहावरा – कंठ का हार होना
    अर्थ – अत्यंत प्रिय होना।
  133. मुहावरा – कंधे से कंधा मिलाना
    अर्थ – पूरा सहयोग करना।
  134. मुहावरा – कलेजा टूक टूक होना
    अर्थ – शोक में दुखी होना।
  135. मुहावरा – कटी पतंग होना
    अर्थ – निराश्रित होना।
  136. मुहावरा – कठपुतली होना
    अर्थ – दूसरे के इशारे पर चलना।
  137. मुहावरा – कलेजा थामना
    अर्थ – दुःख सहने के लिए कलेजा कड़ा करना।
  138. मुहावरा – कमर टूटना
    अर्थ – कमजोर पड़ जाना/हतोत्साहित होना।
  139. मुहावरा – कब्र में पैर लटकना
    अर्थ – मृत्यु के समीप होना।
  140. मुहावरा – कड़वे घूँट पीना
    अर्थ – कष्टदायक बात सहन कर जाना।
  141. मुहावरा – कलेजा छलनी होना
    अर्थ – बहुत दुःखी होना।
  142. मुहावरा – कलेजा निकालकर रख देना
    अर्थ – सब कुछ समर्पित कर देना।
  143. मुहावरा – कलेजा फटना
    अर्थ – असहनीय दुःख होना।
  144. मुहावरा – कटे पर नमक छिड़कना
    अर्थ – दुःखी को और दुःखी करना।
  145. मुहावरा – काँटे बिछाना
    अर्थ – मार्ग में बाधा उत्पन्न करना।
  146. मुहावरा – काठ का उल्लू
    अर्थ – अत्यंत मूर्ख।
  147. मुहावरा – कान पर जूँ न रेँगना
    अर्थ – असर न होना।
  148. मुहावरा – कान में फूँक मारना
    अर्थ – प्रभावित करना।
  149. मुहावरा – कान लगाकर सुनना
    अर्थ – ध्यान से सुनना।
  150. मुहावरा – कानोँ में तेल/रुई डालना
    अर्थ – ध्यान न देना।
  151. मुहावरा – काया पलट होना
    अर्थ – बिल्कुल बदल जाना।
  152. मुहावरा – कागज की नाव
    अर्थ – अस्थायी/क्षण भंगुर।
  153. मुहावरा – कानोँ में उँगली देना
    अर्थ – कोई आश्चर्यकारी बात सुनकर दंग रहना।
  154. मुहावरा – काल के गाल में जाना
    अर्थ – मृत्यु-पथ पर बढ़ना।
  155. मुहावरा – कुएँ में बाँस डालना
    अर्थ – बहुत दूर तक खोज करना।
  156. मुहावरा – कुएँ में भांग पड़ना
    अर्थ – सब की बुद्धि मारी जाना।
  157. मुहावरा – कौड़ी के मोल बिकना
    अर्थ – अत्यधिक सस्ता होना।
  158. मुहावरा – खटाई में पड़ना
    अर्थ – टल जाना/काम में रुकावट आना।
  159. मुहावरा – खाक में मिलाना
    अर्थ – नष्ट कर देना।
  160. मुहावरा – ख्याली पुलाव बनाना
    अर्थ – कपोल कल्पनाएँ करना।
  161. मुहावरा – खून का प्यासा
    अर्थ – भयंकर दुश्मनी/शत्रु।
  162. मुहावरा – खून का घूँट पीना
    अर्थ – क्रोध को अंदर ही अंदर सहना।
  163. मुहावरा – खून सूखना
    अर्थ – डर जाना।
  164. मुहावरा – गंगा नहाना
    अर्थ – बड़ा कार्य कर देना।
  165. मुहावरा – गर्दन उठाना
    अर्थ – विरोध करना।
  166. मुहावरा – गले का हार
    अर्थ – अत्यंत प्रिय।
  167. मुहावरा – गर्दन पर सवार होना
    अर्थ – पीछे पड़े रहना।
  168. मुहावरा – गज भर की छाती होना
    अर्थ – साहसी होना।
  169. मुहावरा – गाजर मूली समझना
    अर्थ – तुच्छ समझना।
  170. मुहावरा – गीदड़ धमकी
    अर्थ – दिखावटी धमकी।
  171. मुहावरा – गुड़-गोबर करना
    अर्थ – बना बनाया कार्य बिगाड़ देना।
  172. मुहावरा – गुल खिलाना
    अर्थ – कोई बखेड़ा खड़ा करना/ऐसा कार्य करना जो दूसरोँ को उचित न लगे।
  173. मुहावरा – गुदड़ी में लाल होना
    अर्थ – गरीबी में भी गुणवान होना।
  174. मुहावरा – गूलर का फूल
    अर्थ – दुर्लभ का व्यक्ति या वस्तु।
  175. मुहावरा – गेहूँ के साथ घुन पिसना
    अर्थ – दोषी के साथ निर्दोष पर भी संकट आना।
  176. मुहावरा – घर फूँककर तमाशा देखना
    अर्थ – अपनी हानि करके मौज उड़ाना।
  177. मुहावरा – घड़ी में तोला घड़ी में माशा
    अर्थ – अस्थिर चित्त वाला व्यक्ति।
  178. मुहावरा – घर में गंगा बहाना
    अर्थ – बिना कठिनाई के कोई अच्छी वस्तु पास में ही मिल जाना।
  179. मुहावरा – घास खोदना
    अर्थ – व्यर्थ समय गँवाना।
  180. मुहावरा – घी के दिये जलाना
    अर्थ – बहुत खुशियाँ मनाना।
  181. मुहावरा – घुटने टेक देना
    अर्थ – हार मान लेना।
  182. मुहावरा – चलती चक्की में रोड़ा अटकाना
    अर्थ – कार्य में बाधा डालना।
  183. मुहावरा – चंडाल चौकड़ी
    अर्थ – निकम्मे बदमाश लोग।
  184. मुहावरा – चप्पा-चप्पा छान मारना
    अर्थ – हर जगह ढूँढ लेना।
  185. मुहावरा – चाँदी का जूता
    अर्थ – घूस का धन।
  186. मुहावरा – चाँदी होना
    अर्थ – लाभ ही लाभ होना।
  187. मुहावरा – चादर से बाहर पैर पसारना
    अर्थ – आमदनी से अधिक खर्च करना।
  188. मुहावरा – चादर तानकर सोना
    अर्थ – निश्चिँत होना।
  189. मुहावरा – चार चाँद लगाना
    अर्थ – शोभा बढ़ाना।
  190. मुहावरा – चिकना घड़ा
    अर्थ – बेशर्म।
  191. मुहावरा – चिकना घड़ा होना
    अर्थ – कोई प्रभाव न पड़ना।
  192. मुहावरा – चिकनी-चुपड़ी बातेँ करना
    अर्थ – मीठी-मीठी बातेँ करके धोखा देना/चापलूसी करना।
  193. मुहावरा – चुटिया हाथ में होना
    अर्थ – वश में होना।
  194. मुहावरा – चेहरे पर हवाईयाँ उड़ना
    अर्थ – घबरा जाना।
  195. मुहावरा – चोटी का पसीना एड़ी तक आना
    अर्थ – कड़ा परिश्रम करना।
  196. मुहावरा – चौदहवीँ का चाँद
    अर्थ – बहुत सुन्दर।
  197. मुहावरा – छठी का दूध याद आना
    अर्थ – घोर संकट में पड़ना/संकट में पिछले सुख की याद आना।
  198. मुहावरा – छाती पर पत्थर रखना
    अर्थ – चुपचाप दुःख सहन करना।
  199. मुहावरा – छाती पर साँप लोटना
    अर्थ – बहुत ईर्ष्या करना।
  200. मुहावरा – छोटे मुँह बड़ी बात करना
    अर्थ – अपनी हैसियत से ज्यादा बात कहना।
  201. मुहावरा – जंगल में मंगल होना
    अर्थ – उजाड़ में चहल-पहल होना।
  202. मुहावरा – जहर का घूँट पीना
    अर्थ – असह्य बात सहन कर लेना।
  203. मुहावरा – जलती आग में कूदना
    अर्थ – विपत्ति में पड़ना।
  204. मुहावरा – जबान पर चढ़ना
    अर्थ – याद आना।
  205. मुहावरा – जमीन आसमान एक करना
    अर्थ – सब उपाय कर डालना।
  206. मुहावरा – जमीन आसमान का फर्क
    अर्थ – बहुत भारी अंतर।
  207. मुहावरा – जान पर खेलना
    अर्थ – मुसीबत में रहकर काम करना।
  208. मुहावरा – जी का जंजाल
    अर्थ – व्यर्थ का झंझट।
  209. मुहावरा – जी भर जाना
    अर्थ – हृदय द्रवित होना।
  210. मुहावरा – जी पर आ बनना
    अर्थ – मुसीबत में आ फँसना।
  211. मुहावरा – जूतियाँ चटकाना/तोड़ना
    अर्थ – मारे-मारे फिरना।
  212. मुहावरा – जूतियाँ/जूते चाटना
    अर्थ – चापलूसी करना।
  213. मुहावरा – जूतियोँ में दाल बाँटना
    अर्थ – लड़ाई झगड़ा हो जाना।
  214. मुहावरा – झक मारना
    अर्थ – व्यर्थ परिश्रम करना।
  215. मुहावरा – झाडू फिराना
    अर्थ – सब कुछ बर्बाद कर देना।
  216. मुहावरा – झोली भरना
    अर्थ – अपेक्षा से अधिक देना।
  217. मुहावरा – टट्टी की ओट में शिकार खेलना
    अर्थ – छिपकर षड्यन्त्र रचना।
  218. मुहावरा – टका-सा मुँह लेकर रह जाना
    अर्थ – लज्जित हो जाना।
  219. मुहावरा – टाँय-टाँय फिस हो जाना
    अर्थ – काम बिगड़ जाना।
  220. मुहावरा – टेढ़ी उँगली से घी निकालना
    अर्थ – शक्ति से कार्य सिद्ध करना।
  221. मुहावरा – ठंडा पड़ना
    अर्थ – क्रोध शान्त होना।
  222. मुहावरा – ठिकाने आना
    अर्थ – ठीक स्थान पर आना।
  223. मुहावरा – ठोकर खाना
    अर्थ – हानि उठाना।
  224. मुहावरा – डंका बजाना
    अर्थ – ख्याति होना/प्रभाव जमाना/घोषणा करना।
  225. मुहावरा – डंके की चोट कहना
    अर्थ – स्पष्ट कहना।
  226. मुहावरा – डकार जाना
    अर्थ – किसी की चीज को लेकर न देना/माल पचा जाना।
  227. मुहावरा – डोरी ढीली छोड़ना
    अर्थ – नियन्त्रण में ढील देना।
  228. मुहावरा – डोरे डालना
    अर्थ – प्रेम में फँसाना।
  229. मुहावरा – ढपोरशंख होना
    अर्थ – झूठा या गप्पी आदमी।
  230. मुहावरा – ढोल में पोल होना
    अर्थ – थोथा या सारहीन।
  231. मुहावरा – तिल का ताड़ करना
    अर्थ – बढ़ा चढ़ाकर बातेँ करना।
  232. मुहावरा – तितर-बितर होना
    अर्थ – बिखर कर भाग जाना।
  233. मुहावरा – तीन का तेरह होना
    अर्थ – अलग-अलग होना।
  234. मुहावरा – तेली का बैल होना
    अर्थ – हर समय काम में लगे रहना।
  235. मुहावरा – तेवर चढ़ाना
    अर्थ – गुस्सा होना।
  236. मुहावरा – दबे पाँव चलना
    अर्थ – ऐसे चलना जिससे चलने की कोई आहट न हो।
  237. मुहावरा – दम तोड़ देना
    अर्थ – मृत्यु को प्राप्त होना।
  238. मुहावरा – दाँत पीसना
    अर्थ – क्रोध करना।
  239. मुहावरा – दाँत पीसकर रहना
    अर्थ – क्रोध पीकर चुप रहना।
  240. मुहावरा – दाँत काटी रोटी होना
    अर्थ – घनिष्ठ मित्रता।
  241. मुहावरा – दाँत उखाड़ना
    अर्थ – कड़ा दण्ड देना।
  242. मुहावरा – दाई से पेट छिपाना
    अर्थ – परिचित से रहस्य को छिपाये रखना।
  243. मुहावरा – दाने-दाने को तरसना
    अर्थ – अत्यंत गरीब होना।
  244. मुहावरा – दाल न गलना
    अर्थ – वश नहीँ चलना/सफल न होना।
  245. मुहावरा – दाहिना हाथ होना
    अर्थ – अत्यन्त विश्वासपात्र बनना/बहुत बड़ा सहायक।
  246. मुहावरा – दामन पकड़ना
    अर्थ – सहारा लेना।
  247. मुहावरा – दाना-पानी उठना
    अर्थ – जगह छोड़ना।
  248. मुहावरा – दिन-रात एक करना
    अर्थ
  249. मुहावरा – दो नावोँ पर पैर रखना
    अर्थ – दोनोँ तरफ रहना/एक साथ दो लक्ष्योँ को पाने की चेष्टा करना।
  250. मुहावरा – दो टूक जवाब देना
    अर्थ – साफ-साफ उत्तर देना।
  251. मुहावरा – दौड़-धूप करना
    अर्थ – कठोर श्रम करना।
  252. मुहावरा – दृष्टि फेरना
    अर्थ – अप्रसन्न होना।
  253. मुहावरा – धरती पर पाँव न पड़ना
    अर्थ – अभिमान में रहना।
  254. मुहावरा – धूल फाँकना
    अर्थ – व्यर्थ में भटकना।
  255. मुहावरा – धूप में बाल सफेद करना
    अर्थ – अनुभवहीन होना।
  256. मुहावरा – धूल में मिल जाना
    अर्थ – नष्ट हो जाना।
  257. मुहावरा – नमक मिर्च लगाना
    अर्थ – बात बढ़ा-चढ़ाकर कहना।
  258. मुहावरा – नाक काटना
    अर्थ – अपमानित करना।
  259. मुहावरा – नाक चोटी काटकर हाथ में देना
    अर्थ – दुर्दशा करना।
  260. मुहावरा – नाक पर मक्खी न बैठने देना
    अर्थ – बहुत साफ रहना/अपने पर आँच न आने देना।
  261. मुहावरा – नाक रखना
    अर्थ – मान रखना।
  262. मुहावरा – नाक में दम करना
    अर्थ – बहुत तंग करना।
  263. मुहावरा – नाकोँ चने चबाना
    अर्थ – बहुत तंग करना।
  264. मुहावरा – नौ दिन चले ढाई कोस
    अर्थ – बहुत धीमी गति से कार्य करना।
  265. मुहावरा – पगड़ी उछालना
    अर्थ – बेइज्जत करना।
  266. मुहावरा – पसीना-पसीना होना
    अर्थ – बहुत थक जाना।
  267. मुहावरा – पाँचोँ उँगलियाँ घी में होना
    अर्थ – सब ओर से लाभ होना।
  268. मुहावरा – पाँव उखड़ना
    अर्थ – हारकर भाग जाना।
  269. मुहावरा – पानी फेर देना
    अर्थ – निराश कर देना।
  270. मुहावरा – पानी भरना
    अर्थ – तुच्छ लगना।
  271. मुहावरा – पानी पी-पीकर कोसना
    अर्थ – गालियाँ बकते जाना।
  272. मुहावरा – पानी का मोल होना
    अर्थ – बहुत सस्ता।
  273. मुहावरा – पेट काटना
    अर्थ – अपने ऊपर थोड़ा खर्च करना।
  274. मुहावरा – पेट बाँधकर रहना
    अर्थ – भूखे रहना।
  275. मुहावरा – पेट में रखना
    अर्थ – बात छिपाकर रखना।
  276. मुहावरा – पैर उखड़ना
    अर्थ – भागने पर विवश होना।
  277. मुहावरा – पैर जमीन पर न टिकना
    अर्थ – प्रसन्न होना, अभिमानी होना।
  278. मुहावरा – पैरोँ तले से जमीन निकल/खिसक/सरक जाना
    अर्थ – होश उड़ जाना।
  279. मुहावरा – पैरोँ में मेंहदी लगाकर बैठना
    अर्थ – कहीँ जा न सकना।
  280. मुहावरा – पौ बारह होना
    अर्थ – खूब लाभ होना।
  281. मुहावरा – प्राण हथेली पर लिए फिरना
    अर्थ – जीवन की परवाह न करना।
  282. मुहावरा – फूँक-फूँककर कदम रखना
    अर्थ – सावधानी बरतना।
  283. मुहावरा – फूटी आँख न सुहाना
    अर्थ – अच्छा न लगना।
  284. मुहावरा – फूलकर कूप्पा होना
    अर्थ – बहुत खुश या बहुत नाराज होना।
  285. मुहावरा – बंदर घुड़की/भभकी
    अर्थ – प्रभावहीन धमकी।
  286. मुहावरा – बट्टा लगना
    अर्थ – कलंक लगना।
  287. मुहावरा – बल्लियोँ उछलना
    अर्थ – बहुत प्रसन्न होना।
  288. मुहावरा – बाँछे खिल जाना
    अर्थ – अत्यंत प्रसन्न होना।
  289. मुहावरा – बाल की खाल निकालना
    अर्थ – नुकता-चीनी करना/बहुत तर्क-वितर्क करना।
  290. मुहावरा – बासी कढ़ी में उबाल आना
    अर्थ – समय बीत जाने पर इच्छा जागना।
  291. मुहावरा – बिल्ली के गल्ले में घंटी बाँधना
    अर्थ – अपने को संकट में डालना।
  292. मुहावरा – भंडा फोड़ना
    अर्थ – भेद खोल देना।
  293. मुहावरा – भाड़े का टट्टू
    अर्थ – पैसे लेकर ही काम करने वाला।
  294. मुहावरा – मक्खन लगाना
    अर्थ – चापलूसी करना।
  295. मुहावरा – मक्खियाँ मारना
    अर्थ – बेकार रहना।
  296. मुहावरा – मन के लड्डू
    अर्थ – मनमोदक/कल्पना करना।
  297. मुहावरा – माथा ठनकना
    अर्थ – संदेह होना।
  298. मुहावरा – मिट्टी खराब करना
    अर्थ – बुरा हाल करना।
  299. मुहावरा – मिट्टी में मिल जाना
    अर्थ – बर्बाद होना।
  300. मुहावरा – मुँहतोड़ जवाब देना
    अर्थ – बदले में करारी चोट करना।
  301. मुहावरा – मुँह में पानी भर आना
    अर्थ – खाने को जी ललचाना।
  302. मुहावरा – मुँह खून लगना
    अर्थ – रिश्वत लेने की आदत पड़ जाना।
  303. मुहावरा – मुँह छिपाना
    अर्थ – लज्जित होना।
  304. मुहावरा – मुँह रखना
    अर्थ – मान रखना।
  305. मुहावरा – मुँह पर कालिख पोतना
    अर्थ – कलंक लगाना।
  306. मुहावरा – मुँह उतरना
    अर्थ – उदास होना।
  307. मुहावरा – मुँह ताकना
    अर्थ – दूसरे पर आश्रित होना।
  308. मुहावरा – मुँह बंद करना
    अर्थ – चुप कर देना।
  309. मुहावरा – मुट्ठी में होना
    अर्थ – वश में होना।
  310. मुहावरा – मुट्ठी गर्म करना
    अर्थ – रिश्वत देना।
  311. मुहावरा – मौत सिर पर खेलना
    अर्थ – मृत्यु समीप होना।
  312. मुहावरा – रंग उड़ना
    अर्थ – घबरा जाना।
  313. मुहावरा – रंग में भंग पड़ना
    अर्थ – आनन्दपूर्ण कार्य में बाधा पड़ना।
  314. मुहावरा – रंगा सियार होना
    अर्थ – धोखा देने वाला।
  315. मुहावरा – रोँगटे खड़े होना
    अर्थ – डर से रोमांचित होना।
  316. मुहावरा – रोम-रोम खिल उठना
    अर्थ – प्रसन्न होना।
  317. मुहावरा – लकीर पीटना
    अर्थ – पुरानी रीति पर चलना।
  318. मुहावरा – लड़ाई मोल लेना
    अर्थ – झगड़ा पैदा करना।
  319. मुहावरा – लट्टू होना
    अर्थ – मस्त होना/मोहित होना।
  320. मुहावरा – लहू का घूँट पीना
    अर्थ – अपमान सहन करना।
  321. मुहावरा – लाख का घर राख
    अर्थ – धनी का निर्धन हो जाना।
  322. मुहावरा – लोहा मानना
    अर्थ – किसी की शक्ति स्वीकार करना।
  323. मुहावरा – शिकार हाथ लगना
    अर्थ – आसामी मिलना।
  324. मुहावरा – शैतान की आँत
    अर्थ – लम्बी बात।
  325. मुहावरा – सब्ज बाग दिखाना
    अर्थ – कोरा लोभ देकर बहकाना।
  326. मुहावरा – साँप-छछूंदर की गति होना
    अर्थ – असंमजस या दुविधा की दशा होना।
  327. मुहावरा – साँप सूँघ जाना
    अर्थ – गुप-चुप हो जाना।
  328. मुहावरा – सात घाट का पानी पीना
    अर्थ – विस्तृत अनुभव होना।
  329. मुहावरा – सिँदूर चढ़ाना
    अर्थ – लड़की का विवाह होना।
  330. मुहावरा – सिट्टी-पिट्टी गुम हो जाना
    अर्थ – होश उड़ जाना।
  331. मुहावरा – सितारा चमकना
    अर्थ – भाग्यशाली होना।
  332. मुहावरा – सिर पर कफना बाँधना
    अर्थ – बलिदान देने के लिए तैयार होना।
  333. मुहावरा – सिर पर सवार होना
    अर्थ – पीछे पड़ना।
  334. मुहावरा – सिर पर चढ़ना
    अर्थ – मुँह लगना।
  335. मुहावरा – सिर मढ़ना
    अर्थ – जिम्मे लगाना।
  336. मुहावरा – सिर से बला टलना
    अर्थ – मुसीबत से पीछा छुटना।
  337. मुहावरा – सिर आँखोँ पर रखना
    अर्थ – आदर सहित आज्ञा मानना।
  338. मुहावरा – सिर पर मौत खेलना
    अर्थ – मृत्यु समीप होना।
  339. मुहावरा – सिर पर खून सवार होना
    अर्थ – मरने-मारने को तैयार होना।
  340. मुहावरा – सिर-धड़ की बाजी लगाना
    अर्थ – प्राणों की भी परवाह न करना।
  341. मुहावरा – सिर नीचा करना
    अर्थ – लजा जाना।
  342. मुहावरा – सिर ओखली में देना
    अर्थ – जान-बूझकर मुसीबत मोल लेना।
  343. मुहावरा – सिर पर चढ़ाना
    अर्थ – अत्यधिक मनमानी करने की छूट देना।
  344. मुहावरा – सिर से पानी गुजरना
    अर्थ – सहनशीलता समाप्त होना।
  345. मुहावरा – सिर धुनना
    अर्थ – पछताना।
  346. मुहावरा – सीँग काटकर बछड़ोँ में मिलना
    अर्थ – बूढ़े होकर भी बच्चोँ जैसा काम करना।
  347. मुहावरा – सूखे धान पर पानी पड़ना
    अर्थ – दशा सुधरना।
  348. मुहावरा – सूर्य को दीपक दिखाना
    अर्थ – अत्यन्त प्रसिद्ध व्यक्ति का परिचय देना।
  349. मुहावरा – सोने की चिड़िया हाथ से निकलना
    अर्थ – लाभपूर्ण वस्तु से वंचित रहना।
  350. मुहावरा – सोने पर सुहागा होना
    अर्थ – अच्छी वस्तु का और अधिक अच्छा होना।
  351. मुहावरा – हक्का-बक्का रहना
    अर्थ – आश्चर्यचकित होना/हैरान रह जाना।
  352. मुहावरा – हथियार डाल देना
    अर्थ – हार मान लेना।
  353. मुहावरा – हथेली पर सरसोँ उगना
    अर्थ – कम समय में अधिक कार्य करना।
  354. मुहावरा – हजामत बनाना
    अर्थ – लूटना/ठगना।
  355. मुहावरा – हथेली पर जान लिए फिरना
    अर्थ – मरने की परवाह न करना।
  356. मुहावरा – हवा लगना
    अर्थ – असर पड़ना।
  357. मुहावरा – हवा से बातें करना
    अर्थ – बहुत तेज दौड़ना।
  358. मुहावरा – हवा हो जाना
    अर्थ – गायब हो जाना/भाग जाना।
  359. मुहावरा – हवा पलटना
    अर्थ – समय बदल जाना।
  360. मुहावरा – हवा का रुख पहचानना
    अर्थ – अवसर की आवश्यकता को पहचानना।
  361. मुहावरा – हाथ कट जाना
    अर्थ – परवश होना।
  362. मुहावरा – हाथ में करना
    अर्थ – अपने वश में करना।
  363. मुहावरा – हाथ पे हाथ धरकर बैठना
    अर्थ – निकम्मा होना/बिना कार्य के बैठे रहना।
  364. मुहावरा – हाथों के तोते उड़ना
    अर्थ – दुःख से हैरान होना/अचानक घबरा जाना।
  365. मुहावरा – हाथोंहाथ
    अर्थ – बहुत जल्दी/तत्काल।
  366. मुहावरा – हाथ-पाँव मारना
    अर्थ – प्रयास करना।
  367. मुहावरा – हाथ-पाँव फूलना
    अर्थ – घबरा जाना।
  368. मुहावरा – हाथ फैलाना
    अर्थ – माँगना।
  369. मुहावरा – हाथ धोकर पीछे पड़ना
    अर्थ – बुरी तरह पीछे पड़ना/पीछा न छोड़ना।
  370. मुहावरा – हिन्दी की चिन्दी निकालना
    अर्थ – बात की तह तक पहुँचना।
  371. मुहावरा – हुक्का-पानी बन्द कर देना
    अर्थ – जाति से बाहर कर देना।
  372. मुहावरा – हुलिया बिगाड़ना
    अर्थ – दुर्गत करना।

MCQs

Q1. आसमान पर चढ़ाना का अर्थ है –

  1. अत्यधिक अभिमान करना
  2. कठिन काम के लिए प्रेरित करना
  3. बहुत शोर करना
  4. अत्यधिक प्रशंसा करना

Ans: अत्यधिक प्रशंसा करना

Q2. आँख की किरकिरी होना का अर्थ है –

  1. अप्रिय लगना
  2. धोखा देना
  3. कष्टदायक होना
  4. बहुत प्रिय होना

Ans: अप्रिय लगना

Q3. लाल-पीला होना का अर्थ है –

  1. मुद्राएं बनाना
  2. क्रोध करना
  3. तेवर बदलना
  4. रंग बदलना

Ans: क्रोध करना

Q4. सिर हथेली पर रखना का अर्थ है –

  1. वीरता का प्रदर्शन करना
  2. पराजय स्वीकार कर लेना
  3. मरने के लिए तैयार होना
  4. अहं का विसर्जन करना

Ans: मरने के लिए तैयार होना

Q5. अंतर के पट खोलना का अर्थ है –

  1. प्रशंसा करना
  2. भेद खोलना
  3. विवेक से काम लेना
  4. अपमानित करना

Ans: विवेक से काम लेना

Q6. अंगूठी का नग होना का अर्थ है –

  1. बहुत सुंदर
  2. छिपा हुआ
  3. बहुत प्रिय
  4. अनुरूप जोड़ा होना

Ans: अनुरूप जोड़ा होना

Q7. काम काज में कोरा होना का अर्थ है –

  1. काम न करना
  2. काम समाप्त करना
  3. काम पूरा न करना
  4. काम न जानना

Ans: काम न जानना

Q8. जुवान पर लगाम न होना का अर्थ है –

  1. स्पष्टवादी होना
  2. अनावश्यक रूप से स्पष्टवादी होना
  3. सदैव कठोर वचन कहना
  4. सर्वत्र अपनी वाग्मिता दिखाना

Ans: अनावश्यक रूप से स्पष्टवादी होना

Q9. टस से मस न होना का अर्थ है –

  1. कठोर हृदय होना
  2. अनुनय-विनय से न पसीजना
  3. जगह न बदलना
  4. धैर्यपूर्वक सहन करना

Ans: अनुनय-विनय से न पसीजना

Q10. टांग अड़ाना का अर्थ है –

  1. बदनाम करना
  2. बिना कारण लड़ना
  3. गलत काम करना
  4. अवरोध पैदा करना

Ans: अवरोध पैदा करना

Q11. मुंह का निवाला का अर्थ है –

  1. स्वादिष्ट एवं प्रियकर
  2. अंत्यंत प्रिय
  3. बहुत आसान काम
  4. बहुत कठिन काम

Ans: बहुत आसान काम

Q12. समुद्र मंथन करना का अर्थ है –

  1. घोर तप करना
  2. दृढ़ प्रतिज्ञा करना
  3. उद्देश को प्राप्त करना
  4. कठोर परिश्रम करना

Ans: कठोर परिश्रम करना

Q13. खो देना के लिए सही मुहावरा है –

  1. हाथ मलना
  2. हाथ कटाना
  3. हाथ साफ़ करना
  4. हाथ धोना

Ans: हाथ धोना

Q14. विरोध करना के लिए सही मुहावरा है –

  1. सिर कटाना
  2. सिर चढ़ाना
  3. सिर झुकाना
  4. सिर उठाना

Ans: सिर उठाना

Q15. बुरी तरह हारना के लिए सही मुहावरा है –

  1. मुंह खून लगना
  2. मुंह ताकना
  3. मुंह की खाना
  4. मुंह उतरना

Ans: मुंह की खाना

Q16. नाश कर देना के लिए मुहावरा है –

  1. पानी में आग लगाना
  2. पानी-पानी होना
  3. पानी फेर देना
  4. पानी भरना

Ans: पानी फेर देना

Q17. अगर-मगर करना का अर्थ है –

  1. इधर की बात उधर करना
  2. कपट करना
  3. व्यर्थ समय गंवाना
  4. बहाने बनाना

Ans: बहाने बनाना

Q18. अग्नि परीक्षा देना का अर्थ है –

  1. कठोर तप करना
  2. साहसपूर्वक सामना करना
  3. दृढ़ निश्चय करना
  4. कठिन परिस्थिति में पड़ना

Ans: कठिन परिस्थिति में पड़ना

Q19. छाती पर मूंग दलना का अर्थ है –

  1. कठिन काम करना
  2. बात-बात पर लड़ना
  3. कर्जा वसूल करना
  4. पास रहकर दुःख देना

Ans: पास रहकर दुःख देना

Q20. तीर मारना का अर्थ है –

  1. युद्ध-कला में निपुण होना
  2. शिकार करना
  3. बड़ा काम करना
  4. धन कमाना

Ans: बड़ा काम करना

FAQs

मुहावरे क्या है परिभाषा एवं उदाहरण सहित लिखिए?

‘मुहावरा’ शब्द अरबी भाषा का है जिसका अर्थ है ‘अभ्यास होना’ या ‘आदी होना’। सामान्य अर्थ का बोध न कराकर विशेष अथवा विलक्षण अर्थ का बोध कराने वाले पदबन्ध को मुहावरा कहते हैं। जैसे- आँख का तारा (अर्थ – बहुत प्यारा होना/अति प्रिय)।

हिंदी में मुहावरे का अर्थ क्या है?

मुहावरा मूल रूप से अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना। कुछ लोग मुहावरे को ‘रोज़मर्रा’, ‘बोलचाल’, ‘तर्ज़ेकलाम’, या ‘इस्तलाह’ कहते हैं, किन्तु इनमें से कोई भी शब्द ‘मुहावरे’ का पूर्ण पर्यायवाची नहीं बन सका। संस्कृत वाङ्मय में मुहावरा का समानार्थक कोई शब्द नहीं पाया जाता।

मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग लिखिए। (i) आँख में खटकना (ii) घोड़े बेचकर सोना।

(i) आँख में खटकना (अर्थ- बुरा लगना; वाक्य प्रयोग- स्पष्टवादी व्यक्ति अधिकतर लोगों की आँखों में खटकता है), (ii) घोड़े बेचकर सोना (अर्थ- निश्चिन्त होकर सोना; वाक्य प्रयोग- परीक्षा के बाद सभी छात्र कुछ दिन घोड़े बेचकर सोते हैं।)