10 Muhavare in Hindi | 10 मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य प्रयोग

10 Muhavare Aur Unke Arth Vakya Prayog

मुहावरा एक ऐसा वाक्यिक आभास है जिसमें शब्दों का उपयोग एक विशेष अर्थ या सांकेतिक अर्थ को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। मुहावरे भाषा को मनोरंजक और रुचिकर बनाते हैं और उनका उपयोग भाषा को सुंदर, अर्थपूर्ण और समझने योग्य बनाने के लिए किया जाता है। ये मुहावरे विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और ऐतिहासिक परिस्थितियों को दर्शाने का एक माध्यम भी हो सकते हैं।

10 हिन्दी मुहावरे (Hindi Muhavare)

10 Muhavare in Hindi अर्थ और वाक्य प्रयोग के साथ यहां दिए गए हैं :

1. अक्ल पर पत्थर पड़ना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • बुद्धि भ्रष्ट हो जाना।
  • बुद्धि नष्ट होना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • मेरी अक्ल पर पत्थर पड़ गए हैं, कुछ समझ में नहीं आता कि मैं क्या करूँ।
  • रावण की अक्ल पर पत्थर पद गए थे जो उसने सीता का पहरण कर लिया।

2. अंगार बरसना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • कड़ी धूप होना।
  • बहुत अधिक गर्मी होना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • इस साल अप्रेल के महीने के भी अंगार बरस रहे है।
  • जेठ की गर्मी क्या है मानों अंगार बरस रहे हों।
  • मई जून के महीने में तो अंगारे बरसते हैं।

3. आकाश पाताल एक करना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • कठिन प्रयास करना।
  • बहुत परिश्रम करना।
  • अत्यधिक मेहनत करना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • सेना में भर्ती होने के लिए पवन ने आकाश पाताल एक कर रखा है।
  • सुभाष चंद्र बोस ने देश को आजाद करने के लिए आकाश पाताल एक कर दिया था।
  • मोहित ने आकाश पाताल एक किया था तब जाकर वह आज वह दुनिया मे छा गया।

4. आंखें फाड़कर देखना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • घूर-घूर कर देखना।
  • आश्चर्य से देखना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • ऐसे आँखें फाड़कर क्या देख रही हो, पहली बार मिली हो क्या?
  • कालेज में नयी लड़की को देखकर सभी आंखे फाड़कर देख रहे थे।

5. आगा पीछा न देखना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • बिना विचार किये कार्य करना।
  • हित-अहित का विचार न करना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • सोहन हमेशा आगा पीछा देखे बिना काम करता है।
  • कार्य करने वाला सूरमा आगे-पीछे की नहीं सोचता।
  • आगा-पीछा न देखकर काम करने वाले बाद में पछताते हैं।

6. आसमान में उड़ना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • कल्पना में रहना।
  • बहुत ज्यादा इतराना
  • घमंड में रहना
  • बहुत अधिक गर्व करना

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • निखिल की सरकारी नौकरी क्या मिली वो तो आसमान में ही उड़ने लगा।
  • अजय ने चार पैसे क्या कमा लिए कि वह आसमान में उड़ने लगा।
  • कुछ लोग अपने धन के कारण आसमान में उड़ते रहते हैं।

7. आग में घी डालना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • क्रोध भड़काना।
  • क्रोध और अधिक बढ़ाना।

वाक्य प्रयोग :

  • खेत ‌‌‌का बटवारा किसी तरह से हो ‌‌‌गया पर अरविन्द ‌‌‌ने वहा पर आकर आग मे घी डाल दिया जिससे लडाई हो गई ।
  • नेताजी की बातों ने आग में घी डालने का काम किया है।
  • अजय हमेशा दूसरों के काम में आग में घी डालने वाला काम करता है।

8. उंगली पकड़कर पहुंचा पकड़ना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • थोड़ा सहारा पाकर ज्यादा पाने की कोशिश करना।
  • तनिक-सा सहारा पाकर पूरे पर अधिकार जमा लेना।
  • मन की बात ताड़ जाना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • तुमको दुकान में हिस्सा मैंने इंसानियत के नाते दिया था अब तुम व्यापार में भी हिस्सा मांग रहे हो इस तरह उँगली पकड़कर पहुँचा पकड़ने का प्रयास मत करो।
  • जब भिखारी एक रुपया देने के बाद और रुपए मांगने लगा तो मैंने उससे कहा- अँगुली पकड़कर पहुँचा पकड़ते हो, जाओ यहाँ से।

9. अंगारों पर पैर रखना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • खतरनाक कार्य करना।
  • कठिन कार्य करना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • भारतीय सैनिक हमेशा अंगारों पर पैर रखने जैसा काम करते रहते है।
  • एक फौजी अपनी जान की चिंता न कर के देश की सेवा करने के लिए तत्पर रहता है ।

10. अक्ल का दुश्मन होना (अक्ल का अंधा)

इस मुहावरे का अर्थ :

  • मूर्ख होना।
  • महामूर्ख होना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • रावण अपनी अक्ल का दुश्मन हो गया जो उसने माता सीता का अपहरण कर किया।
  • राजू से साथ देने की आशा मत रखना, वह तो अक्ल का अंधा है।

11 . अपना उल्लू सीधा करना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • स्वार्थ सिद्ध करना।
  • अपना कार्य कर लेना।
  • अपना काम निकल लेना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • आजकल के नेता सिर्फ अपना उल्लू सीधा करते हैं।
  • आजकल सभी पाना उल्लू सीधा करने पर लगे हुए है।

Udti Chidiya Ke Pankh Ginana - Muhavare ka Arth Vakya Prayog Udaharan

सभी मुहावरे देखें- Muhavare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *