बच्चों के लिए 50 मुहावरे व उनके अर्थ, Baccho ke liye Muhavare in Hindi

50 Muhavare Aur Unke Arth Vakya Prayog

बच्चों के लिए मुहावरों को पढ़कर बच्चों के साथ बड़े भी याद करें स्कूल के दिन!

बच्चों को मुहावरों की दुनिया में ले जाना एक मजेदार और शिक्षाप्रद कार्य हो सकता है। मुहावरे हमारी भाषा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इन्हें समझना और इस्तेमाल करना हमारे भाषा के साथ अवगत होने का संकेत देता है।

बच्चों को मुहावरों का अर्थ सीखाने के लिए उन्हें उदाहरण देने बहुत महत्वपूर्ण है। उदाहरण के साथ मुहावरों का अर्थ समझाने से बच्चों का दिमाग उनका आसानी से समझ पाता है और वे इन्हें अधिक सुलभता से याद कर पाते हैं। साथ ही, इससे उनकी भाषा कौशल में भी सुधार होती है।

Aam Ke Aam Guthliyon Ke Daam - Muhavare ka Arth Vakya Prayog Udaharan

50 Muhavare in Hindi अर्थ और वाक्य प्रयोग के साथ यहां दिए गए हैं :

1. अंधों में काना राजा

इस मुहावरे का अर्थ :

  • मूर्खों में कम ज्ञान वाला भी बुद्धिमान समझा जाता है।
  • मूर्खों में थोड़ा समझदार व्यक्ति।
  • गुणहीनों में थोड़े गुण वाला व्यक्ति श्रेष्ठ होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • अनपड़ लोगो के बीच विद्वता प्रदर्शित कर अन्धों में काना राजा बन रहे हो।
  • अनपढ़ों के गांव में पप्पू बस दसवी तक पढ़ा है, इसे कहते हैं अंधों में काना राजा।

2. इज्जत मिट्टी में मिलाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • मान-सम्मान को नष्ट करना।
  • गरिमा को नष्ट करना।
  • प्रतिष्ठा या सम्मान को नष्ट करना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • मोहनलाल की पढ़ी-लिखी बेटी ने घर से भागकर गैर कानूनी काम करने वाले अपराधी युवक से शादी कर ली और अपने माता-पिता की इज्जत मिट्टी में मिला दी।
  • सोहनलाल के शराब पीने की आदत ने उसके परिवार की इज्जत को मिट्टी में मिला कर रख दिया।

3. ऊँट के मुंह में जीरा

इस मुहावरे का अर्थ :

  • आवश्यकता से बहुत काम वस्तु देना या मिलना।
  • आवश्यकता से बहुत कम प्राप्त होने वाली चीज।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • पाँच के बीच दो मुट्ठी चने क्या है ऊँट के मुँह में जीरा।
  • पहलवान को एक रोटी देना ऊंट के मुंह मे जीरा देने के समान है।

4. उल्टी गंगा बहाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • परम्परा के विपरीत काम करना।
  • प्रतिकूल कार्य करना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • पहले भारत देश मे अनेक प्रकार की संस्कृति थी पर आज वह सब मानो गायब हो गई है मानो जैसे उल्टी गंगा बह रही हो।
  • सूर्या जैसे चोर व्यक्ति का मंदिर में दान देना उल्टी गंगा बहाने के समान है।

5. एक अनार सौ बीमार

इस मुहावरे का अर्थ :

  • एक वस्तु के अधिक चाहने वाले।
  • किसी एक चीज को पाने या उसकी मांग करने वाले लोगो संख्या की बहुत ज्यादा होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • प्रिया जहाँ कम्प्यूटर सीखती है वहाँ कम्प्यूटर एक है और सीखने वाले बीस हैं, ये तो वही बात हुई कि एक अनार सौ बीमार।

6. आंख का तारा होना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • बहुत प्रिय होना।
  • किसी का अतिप्रिय होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • सनी अपने माता पिता की आँखों का तारा है।
  • चन्दन अपनी माँ के आँखों का तारा है।

7. कंगाली में आटा गीला होना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • कमी में और कमी होना।
  • संकट में और संकट आ जाना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • पवन की पहले नौकरी छूट गयी और उसके बाद उसके पिता का देहांत हो गया उसके लिए कंगाली में आटा गीला होने जैसा है।
  • वह तो पहले ही गरीबी से जूझ रहा था और अब उसकी नौकरी भी छूट गई।

8. काठ का उल्लू होना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अत्यंत मूर्ख होना।
  • बिलकुल मूर्ख होना
  • अज्ञानी या मूर्ख होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • महेश तो पूरा काठ का उल्लू है उसे कुछ नही आता।
  • अगर तुम जैसे कुछ काठ के उल्लू और ‌‌‌मिल गए तो मैं तो बर्बाद हो जाउगा।

9. कान पर जूं न रेंगना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • कोई असर/प्रभाव न होना।
  • दूसरे की बातों पर बिल्कुल भी ध्यान ना देना

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • ‌‌‌उसे कितना भी समझाया जाए पर उसके कान पर जूं नही रेगती है।
  • प्रिया को लोग उसके कारनामों के चलते कई बार अपशब्द कहते हैं मगर उसके कान पर जूं तक नहीं रेंगता।

10. काला अक्षर भैंस बराबर

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अनपढ़ होना।
  • पढ़ा लिखा न होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  •  तुम अपने नौकर से पत्र पढ़ने को कह रहे हो, परन्तु उसके लिए यह पत्र काला अक्षर भैंस बराबर है।
  • ‌‌‌तुम्हारी बराबरी मैं कैसे कर सकता हूं क्यूंकी मेरे आगे तो काला अक्षर भैंस बाराबर है।

11. आसमान सिर पर उठाना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • हंगामा करना/बहुत शोर करना।
  • अत्यधिक ऊधम मचाना।
  • बहुत अधिक जिद करना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • मेरे भाई को जब गुस्सा आता है तो वो चींख चींखकर आसमान सर पर उठा लेता है।
  • बच्चे ने पसंद का खिलौना न मिलाने पर आसमान सर पर उठा लिया।
  • प्रिया के जन्मदिन पर उसकी माता ने केक नहीं मंगाया तो उसने आसमान सिर पर उठा लिया।
  • पवन को शर्मा जी ने चाय समय नहीं दी, इसलिए उसने आसमान सिर पर उठा लिया।

12. खरी खोटी सुनाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • बहुत बुरा भला कहना।
  • भला-बुरा कहना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • पुस्तक खो जाने के कारण अजय ने मुझे खूब खरी खोटी सुनाई।
  • तुम मुझे क्यों खरी-खोटी सुना रहे हो मैंने आखिर किया क्या है।
  • छोटी-छोटी गलतियों पर पवन हमेशा अपने घरवालों को खरी-खोटी सुनाने लगता है

13. खून पसीना एक करना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • बहुत परिश्रम करना।
  • कठिन मेहनत करना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • खून पसीना एक करके राम ने दसवीं की परीक्षा में पूरे स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
  • खून पसीना एक करके किसान अपने खेतों में अनाज और अलग अलग सब्जियां उगाते हैं।

14. गड़े मुर्दे उखाड़ना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • बहुत पुरानी बात दोहराना।
  • पुरानी बातें याद करना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • यदि चारों भाई आपस में प्यार से रहना चाहते हैं तो गड़े मुर्दे उखाड़ना बंद करो।
  • जो बात पहले हो गयी, सो हो गई, अब गड़े मुर्दे उखाड़ने से क्या लाभ?

Pet Me Dadi Hona - Muhavare ka Arth Vakya Prayog Udaharan

15. गुड़ गोबर करना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • काम बिगाड़ना।
  • काम नष्ट करना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • किसी तरह से पेड़ बड़ा हुआ पर इस आंधी ने आकर सब कुछ गुड़ गोबर कर दिया।
  • एक मक्खी आकर खीर में गिर गई जिससे सारी खीर बेकार हो गई और प्रिया की सारी मेहनत गुड़ गोबर हो गई।

16. घाट-घाट का पानी पीना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अनेक प्रकार का अनुभव होना।
  • देश-विदेश का व्यापक अनुभव होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • वह बहुत घुमक्कड़ है उसने जरूर ही ‘घाट-घाट का पानी पिया है।
  • घाट घाट का पानी पी कर यह तो जान ही गया हूं की कौन अपना है और कौन पराया।

17. चूना लगाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • नुकसान पहुँचाना।
  • धोखा देना।
  • किसी को ठगना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • स्वयं के फायदे के लिए हमें किसी अन्य को चूना नहीं लगाना चाहिए।
  • ईमानदारी का काम करो किसी को चूना लगाना कोई अच्छी बात थोड़ी नहीं है।

18. गधे को बाप बनाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • काम निकालने के लिए मूर्ख को भी बड़ा बताना व उससे  खुशामद करना।
  • कार्य सिद्ध करने के लिए मूर्ख की बढ़ाई करना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • गणेश गधे को बाप बनाना अच्छी तरह जानता हैं।

19. डूबते को तिनके का सहारा

इस मुहावरे का अर्थ :

  • संकट में छोटी सी सहायता मिलना।
  • कठिनाई के समय तुच्छ से तुच्छ सहायता भी बहुत अधिक होती है।
  • विपत्ति में पड़े हुए मनुष्य को थोड़ा सहारा भी काफी होता है।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • घने जंगल में अंधेरी रात टिमटिमाती रोशनी देखकर उसे डूबते को तिनके का सहारा जैसा एहसास हुआ।
  • अगर वह लडका नही आता तो मै मर ही जाता था सच कहा की डुबते को तिनके का सहारा ही बचा लेता है ।

20. थाली का बैंगन

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अपना पक्ष बदलते रहना।
  • अस्थिर विचार वाला।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • रमेश तो थाली का बैंगन है जिधर फायदा देखता है वहीं लुड़क जाता है।
  • ऐसे लोग थाली मे रखे बैंगन की तरह होते है जो कभी इधर कभी उधर होते रहेते है यानि अपना पक्ष बदलते रहते हैं।

21. पानी-पानी होना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • शर्मिंदगी महसूस करना।
  • लज्जित होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • सच्चाई खुल जाने के बाद अधिकारी के सामने पहुंचते ही महिला पानी पानी हो गई।
  • जब अनुराधा की चोरी पकड़ी गई तो वह पानी-पानी हो गई।

22. पापड़ बेलना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • कष्ट झेलना।
  • काफी संघर्ष करना।
  • काफी प्रयास करना।
  • काफी मुसीबत सहना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • रमेश ने कितने पापड़ बेले हैं, तब जाकर उसे यह छोटी-सी नौकरी मिली है।
  • पार्षद की कुर्सी पाने के लिए मैंने बहुत पापड़ बेले हैं।

23. बाल की खाल निकलना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • बहुत जाँच पड़ताल करना।
  • बहुत मीन-मेख निकालना।
  • व्यर्थ का दोष निकालना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • सिमरन तो हमेशा अध्यापक से प्रश्न पूछ-पूछ कर बाल की खाल निकालती रहती है।

24. भीगी बिल्ली बनाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अत्यंत नम्र बनना।
  • डर के मारे चुप रहना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • प्रिया यूं तो सारा दिन बच्चों को मारती है लेकिन अपने पिताजी के सामने भीगी बिल्ली बन जाती है।

25. मिट्टी में मिलाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • पूरी तरह से नष्ट करना।
  • बर्बाद होना, नष्ट होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • यदि रमेश ने मेरा सामान मुझे नहीं दिया तो मैं उसे मिट्टी में मिला दूंगा।
  • पूनम ने तो आज हमारी इज्जत मिट्टी में मिला दी।

26. लकीर का फकीर होना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • पुरानी बातों पर चलना।
  • पुरानी प्रथा या रीति पर चलना ।
  • अन्धविश्वास होना, पुरानी प्रथा पर चलना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • मेरी नानी आज भी लकीर की फकीर है कितना भी समझा लो फिर भी उनको कुछ न समझ आता है।

27. हथियार डालना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • हिम्मत हार जाना।
  • हार मान लेना।
  • युद्ध में परास्त होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • दुश्मन की सेना का गोला बारूद खत्म हो गया तो उसने हथियार डाल दिए।
  • हमारी सेना ने जब पाकिस्तानी सेना को चारों ओर से घेर लिया तब उसने हथियार डाल दिये।

28. हाथ पीले करना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • विवाह करना।
  • लडकी का विवाह करना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • हमें तो अपनी बेटी के हाथ पीले करने हैं।
  • अनीता जैसे ही 21 साल की हुई वह अपने माता जी से अपने हाथ  पीले कराने की जिद लेकर बैठ गई।

29. हाँ में हाँ मिलाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • चापलूसी करना।
  • मक्खन लगाना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • रिया अपने स्वार्थ के लिए हर हमेशा ही किसी की भी हाँ-में-हाँ मिलाती है।
  • प्रायः छोटे पद का कर्मचारी हमेशा बड़े पद के कर्मचारी की हां में हां मिलाते हैं।

30. सिर उठाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • विरोध में खड़े होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • हमारे कर्मचारी बड़े आज्ञाकारी है, हम जो उन्हें कहते हैं वह वही काम करते हैं और कभी भी अपना सिर नहीं उठाते।

31. लुटिया डुबोना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • प्रतिष्ठा नष्ट करना।
  • सारा काम बिगाड़ देना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  •  सचिन बिना अनुभव के काम करेगा तो उसकी लुटिया डूबना निश्चित है।

32. राई का पहाड़ बनाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • छोटी बात को बढ़ा चढ़ा का करना।
  • छोटी सी लड़ाई, मतभेद या बात को बहुत बड़ा बनाना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • आज खाने में नामक कम था कि अचल ने थाली पटक कर घर में राई का पहाड़ बना दिया।

33. मुट्ठी गर्म करना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • रिश्वत देना।
  • घूस देना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • पुलिसकर्मी की मुठ्ठी गरम करने के कारण से ही मेरा काम हो पाया।

34. मुंह पर कालिख पोतना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • कलंक लगाना।
  • कलंकित करना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • बेटा तुम्हारे कार्यों ने मेरे मुँह पर कालिख पोत दी है।
  • अब मेरी जान बख्शो मालती, क्यों मेरे मुँह पर कालिख पोत रही है।

Mitti ka Bhav Milana - Muhavare ka Arth Vakya Prayog Udaharan

35. मिट्टी के भाव मिलना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अत्यंत कम कीमत पर मिलना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • रामू को आज बाजार की सब्जियां मिट्टी के भाव पर मिल गयीं।
  • किसानों की हर चीज मिट्टी के भाव बिकती है, परंतु जब वही वस्तु कंपनियाँ दोबारा पैकिंग करके बेचती है तो वह सोने के भाव मिलती है।

36. बिना(बे) सिर पैर की बात करना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • निरर्थक बात कहना।
  • व्यर्थ की बात करना

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • मोहन की बातें बेसिर-पैर की होती हैं, ऐसी बातें करके वह अपना टाइम पास करता है।
  • कुछ लोग कहते हैं अफ़वाह बिना सिर पैर के होती है।
  • चंदन की चाची के कथन में अतिशयोक्ति होने पर भी बेसिर पैर की बात नहीं थी।

37. बाल बांका न होना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • कुछ भी नुक्सान न पहुँचना।
  • किसी भी प्रकार की हानि न पहुंच पाना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  •  जिसकी सहायता स्वयं श्रीकृष्ण करते है उसका कोई बाल बाँका नहीं कर सकता।
  • आगरा जा रही बस का ऐक्सीडेंट हो गया जिसके अंदर मैं भी था पर मेरा बाल बाँका न हुआ।

38. बगलें झाँकना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • निरुत्तर होना।
  • उत्तर न दे पाना।
  • फँस जाने पर इधर-उधर से निकल भागने के लिए राह खोजना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • पुलिस ने अपराधी से केस की सच्चाई जाननी चाही तो वह बगलें झाँकने लगा।
  • अध्यापक के सवाल पर अजय बगलें झाँकने लगा।

39. फूला न समाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अत्यंत प्रसन्न होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • राकेश के बेटे की सरकारी नौकरी क्या लग गई रमेश तो फूला न समा रहा था।
  • पवन ने सुना कि उसके बेटा हुआ है तो वह फूला न समाया।

40. पांचों उंगलियां घी में होना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • हर तरफ से लाभ होना।
  • अत्यंत आनंद में होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • जब से सोहन ने नया व्यवसाय शुरू किया है,तब से उसकी पाँचो उंगलियां घी में हैं।
  • पवन का बेटा विदेश से बहुत पैसे भेजता है अब तो उसकी पांचों उंगलियां घी में हैं।

41. पत्थर की लकीर

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अमिट बात होना।
  • स्थाई बात होना।
  • पक्की बात।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • पंडित जी की बात पत्थर की लकीर है।
  • पवन की बात को पत्थर की लकीर वह तुम्हारी मदद अवश्य करेगा।

42. नाक रगड़ना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • क्षमा याचना करना।
  • खुशामद करना या विनती करना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • चोरी के इल्जाम में पकड़े गए अजय ने कोतवाल के सामने खूब नाक रगड़ी लेकिन उसकी जमानत नहीं हुई।
  • फिरोज को नाक रगड़ने पर भी नौकरी नहीं मिली।

43. दो टूक कहना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अत्यंत स्पष्टता से कहना।
  • स्पष्ट रूप से बात कहना।
  • किसी बात को स्पष्ट रूप से कह देना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • बकाया रकम के भुगतान को लेकर मैंने उससे दो टूक बात की।

44. दाल न गलना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • युक्ति में सफल न होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • रामू ने अखिल और अफरोज की मित्रता तोड़ने का बहुत प्रयास किया पर उसकी दाल न गली।
  • सरोज छुट्टी लेने के लिए लाख कोशिका करता रहा पर मैनेजर के आगे उसकी दाल न गली।

Naak Me Dam Karna - Muhavare ka Arth Vakya Prayog Udaharan

45. दांतों तले उंगली दबाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • आचार्य में पड़ना, आश्चर्य होना।
  • दंग रह जाना या हैरान हो जाना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • पहलवान की बहादुरी को देखकर हर कोई दांतो तले उँगली दबाने लगा।

46. दांत खट्टे करना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • हरा देना।
  • परास्त कराना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • भारत ने कई बार पाकिस्तान के दांत खेटे किए है।
  • लड़ने में फौजी से आगे कोई नहीं, जो भी उसके समक्ष आता है वह उसके दांत खट्टे कर देता है।

47. टोपी उछालना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • इज्जत से खिलवाड़ करना।
  • अपमानित करना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • शादी में खराब खाना होने की वजह से रमेश की टोपी उछल गई।

48. टस से मस न होना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अपनी बात पर अडिग रहना।
  • कुछ असर न पड़ना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • शिक्षक के लाख समझाने पर भी मयंक टस से मस न हुआ और परीक्षा में फेल हो गया।

49. जहर उगलना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अपमान जनक बातें कहना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • राजनीति में हर नेता अपनी विपक्ष पार्टी के प्रति ज़हर उगलता है।

50. जमीन पर पैर न रखना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • बहुत अभिमान करना।
  • अत्यधिक घमंड होना।
  • अत्यधिक प्रसन्न होना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  •  मीरा जब से सरकारी नौकरी में आई है, जमीन पर पैर ही नहीं पड़ रहे है।

51. घोड़े बेचकर सोना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • निश्चिंत होना।
  • गहरी नींद सोना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • रमेश के पेपर होने के बाद वह ऐसे सोया जैसे उसने घोड़े बेंच दिए हों।

52. चार चांद लगाना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • खूबसूरती बढ़ाना।
  • शोभा बढ़ा देना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • निबंध में मुहावरों का प्रयोग करने से उस पर चार चांद लग जाते हैं।

53. खाक छानना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • भटकना।
  • दर दर भटकना।
  • मारा-मारा फिरना।
  • किसी चीज की तलाश में व्यस्त रहना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • मैं तो पूरी दुनिया के अंदर खाक छान चुका हूं लेकिन आज तक यह नहीं जान सका कि भगवान कहाँ मिलेंगे।

54. छाती पर मूंग दलना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • अत्यन्त कष्ट देना।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • माँ ने नाराज होकर बच्चों से कहा कि मेरी छाती पर ही मूंग दलते रहोगे या कुछ पढ़ोगे-लिखोगे भी।

55. टपक पड़ना

इस मुहावरे का अर्थ :

  • सहसा बिना बुलाए आ पहुँचना

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • अरे! अभी तुम्हारी ही बात हो रही थी, तुम एकदम कहाँ से टपक पड़े?

56. सौ सुनार की एक लोहार की

इस मुहावरे का अर्थ :

  • कई सारे निर्बल लोग मिलकर जिस काम को करते हैं, उसी काम को सबल या मजबूत लोग एक ही बार में कर देते हैं।

इस मुहावरे के उदाहरण या वाक्य प्रयोग :

  • रमेश पवन को थप्पड़ मार रहा था, परंतु जब पवन ने उसको जोर से एक घूँसा मार दिया तो वह कराहने लगा, इसे कहते हैं ‘सौ सुनार की, एक लुहार की’।

Udti Chidiya Ke Pankh Ginana - Muhavare ka Arth Vakya Prayog Udaharan

सभी मुहावरे देखें- Muhavare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *