20 Muhavare in Hindi | 20 मुहावरे और उनके अर्थ एवं वाक्य प्रयोग

20 Muhavare Aur Unke Arth Vakya Prayog

20 Muhavare in Hindi अर्थ और वाक्य प्रयोग के साथ यहां दिए गए हैं :

1. गड़े मुर्दे उखाड़ना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • बहुत पुरानी बात दोहराना।
  • पुरानी बातें याद करना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • यदि चारों भाई आपस में प्यार से रहना चाहते हैं तो गड़े मुर्दे उखाड़ना बंद करो।
  • जो बात पहले हो गयी, सो हो गई, अब गड़े मुर्दे उखाड़ने से क्या लाभ?

2. अंगूठा दिखाना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • ऐन मौके पर धोखा देना।
  • इनकार करना।
  • धोखा देना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • जिस पर ‌‌‌मै सबसे ज्यादा भरोसा करता था मुसीबत मे उसी मित्र ने मुझे अंगूठा दिखा दिया।
  • मदद करने का भरोशा देकर ऐन मौके पर उसने अंगूठा दिखा दिया।

3. अंधों में काना राजा

इस मुहावरे का अर्थ:

  • मूर्खों में कम ज्ञान वाला भी बुद्धिमान समझा जाता है।
  • मूर्खों में थोड़ा समझदार व्यक्ति।
  • गुणहीनों में थोड़े गुण वाला व्यक्ति श्रेष्ठ होना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • अनपड़ लोगो के बीच विद्वता प्रदर्शित कर अन्धों में काना राजा बन रहे हो।
  • अनपढ़ों के गांव में पप्पू बस दसवी तक पढ़ा है, इसे कहते हैं अंधों में काना राजा।

4. अंधेरे में रखना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • भेद छुपाना।
  • वस्तु-स्थिति या तथ्यों से अवगत या परिचित न कराना।
  • भेद रखना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • यदि मेरे भाइयों ने मुझे अँधेरे में न रखा होता तो आज यह दुर्गति न देखनी पड़ती।
  • तुमने इस विषय में मुझे कुछ न बताकर अँधेरे में रखा है।

5. कंगाली में आटा गीला होना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • संकट में और संकट आ जाना।
  • कमी में और कमी होना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • वह तो पहले ही गरीबी से जूझ रहा था और अब उसकी नौकरी भी छूट गई।
  • पवन की पहले नौकरी छूट गयी और उसके बाद उसके पिता का देहांत हो गया उसके लिए कंगाली में आटा गीला होने जैसा है।

6. जमीन आसमान का अंतर

इस मुहावरे का अर्थ:

  • बहुत अधिक अंतर होना।
  • बहुत बड़ा अन्तर।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • सोनाक्षी और सनी के व्यवहार में जमीन आसमान का अन्तर है।
  • भारत और पकिस्तान के लोगों की सोच में जमीन आसमान का अंतर है।

7.  कीचड़ उछालना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • लांछन लगाना।
  • बदनाम करना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • आज कल के नेताओं का काम एक दूसरे पर कीचड़ उछालना है।
  • किसी के चरित्र को बिना जाने उसपर कीचड़ उछालना मूर्खता है।

8. आँख की किरकिरी होना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • अच्छा न लगने वाला।
  • अप्रिय लगना।
  • आँखों को चुभने वाला

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • बुरे लोग सबके आँखों की किरकिरी होते हैं।
  • अगर कोई अच्छा काम करता है तो वह बुरे लोगो की आँख की किरकिरी बन जाता है।

9. आँख दिखाना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • धमकाना।
  • बहुत क्रोध करना होता है।
  • बहुत गुस्सा होना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • उसके पडोसी हमेशा उसे आंक दिखते रहते है।
  • जब श्याम ने रवीना से कहा कि वह बेकार है तो वह उसे आंखें दिखाने लगी।

10. आटा दाल का भाव मालूम होना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • सही स्थिति का पता चलना।
  • वास्तविक कष्ट का पता लगना

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • इस महंगाई में सबको आटे दाल के भाव पता चल गए है।
  • सुमन नौकरी क्या छुटी, आटे-दाल का भाव मालूम पड़ गया।

11. सुध-बुध खोना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • होश खो बैठना।
  • वश में न रह पाना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • अचानक बहुत से मेहमानों को देखकर प्रिया ने अपनी सुधबुध खो दी।
  • कक्षा में सोनम के गानों ने तो मेरी सुध-बुध ही भुला दी।
  • रोहन ने जब अपने घर की चोरी खबर सुनी तो उसने अपनी सुध-बुध खो दी |

12. आंखें बिछाना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • दिल से सम्मान या स्वागत करना।
  • सत्कार करना या प्रतिक्षा करना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • भारतीय लोग अपने मेहमानों के स्वागत में आँखें बिछा देते हैं।
  • राकेश अपने मित्र के आने खबर सुनकर कबसे आँखें बिछाए बैठा है।

13. आसमान टूट पड़ना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • बड़े संकट आना।
  • अचानक विपत्ति आ पड़ना।
  • अचानक संकट आ जाना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • उसके माता पिता के निधन से उसके ऊपर आसमान टूट पड़ा।
  • उसके जवान बेटे के मरने के बाद उनके पिता पर आसमान टूट पडा।
  • आज काम वाली नहीं आई तो मानो आसमान टूट पड़ा।

14. अंधे के हाथ बटेर लगना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • भाग्य से मनपसंद वस्तु प्राप्त करना।
  • किसी मूर्ख व्यक्ति के हाथ कोई कीमती वस्तु लग जाना
  • बिना मेहनत किए मूल्यवान चीज मिल जाना

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • सुधीर कम्प्यूटर नहीं जानता, फिर भी उसके पिता ने उसे नया कम्प्यूटर दिला दिया। ये तो वही बात हुई कि ‘अंधे के हाथ बटेर लगना’।
  • पप्पू आठवीं फेल है फिर भी उसे पूजा जैसी सुंदर लड़की शादी के लिए मिल गई। इसे कहते हैं, अंधे के हाथ बटेर लगना।
  • विजय मात्र आठवीं पास है फिर भी उसकी सरकारी नौकरी लग गई। इसी को कहते हैं, अंधे के हाथ बटेर लगना।

15. आगा-पीछा करना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • हिचकिचाना।
  • सोच विचार करना

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • गरीब की मदद की बात पर सब आगा पीछा करने लगे।
  • दीन दुखियों की सहायता करने में आगा पीछा नहीं करना चाहिए।

16. आँखें लाल-पीली करना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • क्रोध करना।
  • क्रोधित होना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • अध्यापक छात्रों के विलंब से आने पर अपनी आँखे लाल पीली करने लगे।
  • बच्चों की छोटी-मोटी गलतियों पर शिक्षकों का आँखें लाल-पीली करना अच्छी बात नहीं।

17. आँखों में खून उतरना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • बहुत क्रोध आना।
  • गुस्से से आँखें लाल हो जाना।
  • बहुत गुस्सा होना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • उस लड़की के साथ बदतमीजी होते देख मेरी आँखों में खून उतर आया।
  • बेटे को शराब पीता देख, पिता की आँखों में खून उतर आया।
  • लड़की की बेइज्जती होते देख सैनिक की आँखों में लहूं उतर आया।

18. आँख बंद करके काम करना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • लापरवाही से काम करना।
  • किसी गलत काम को होते हुए देखकर भी न देखना, उसे रोकने का प्रयास न करना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • हमें आंके बंद करके काम नहीं करना चाहिए।
  • आदित्य कोई भी काम अच्छे से नहीं करता ऐसा लगता है वह आंखें बंद करके काम करता है।

19. आंख का तारा होना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • बहुत प्रिय होना।
  • किसी का अतिप्रिय होना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • सनी अपने माता पिता की आँखों का तारा है।
  • चन्दन अपनी माँ के आँखों का तारा है।

20. उंगली पर नचाना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • वश में करना।
  • अपनी इच्छा अनुसार किसी को चलाना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  •  पवन ने जब से प्रिया की नौकरी अपने दफ्तर में लगवाई है तब से वह उसे अपनी उँगलियों पर नचाता रहता है।
  • नेता लोग एक बार चुनाव में जीत जाने पर जनता को अपनी उंगली पर नचाते है।

Ek Panth Do Kaaj - Muhavare ka Arth Vakya Prayog Udaharan

21. अंधेर नगरी

इस मुहावरे का अर्थ:

  • कोई नियम कानून न होना।
  • मनमानी करना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • पाकिस्तान के हालात आजकल अंधेर नगरी जैसे है।
  • कहीं सत्तू सत्तर रुपये किलो बिकता है और कहीं 20 रुपये ये कैसी अन्धेर नगरी है?

22. आस्तीन का सांप होना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • विश्वासघाती होना।
  • विश्वासी व्यक्ति का धोखा देना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • भारत में बहुत से आस्तीन के सांप बैठे हुए है।
  • ये दोनों भाई कितने प्रेम से रहते हैं, एक मेरा भाई है जो कि पूरा आस्तीन का सांप है।
  • मैंने प्रिया को क्या समझा था मगर वह तो पूरी आस्तीन की सांप निकली।

23. आसमान के तारे तोड़ना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • असम्भव काम करना।
  • असंभव कार्य को करना

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • आई पी इस की प्रतियोगिता पास करना आकाश के तारे तोड़कर लाने जैसा है।
  • हमने तो कुछ नहीं किया पर आप कौन से आसमान के तारे तोड़ लाये हैं।

24. आँचल पसारना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • दया की भीख मांगना।
  • प्रार्थना करना या याचना करना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • अपने बेटे की जान की हिफाजत के लिए उसकी माँ ने गुंडों के आगे आँचल पसर दिए।
  • मैं ईश्वर से आँचल पसारकर यही माँगता हूँ कि तुम कक्षा में उत्तीर्ण हो जाओ।

25. आँखें नीची होना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • लज्जित होना।
  • शर्म से सिर नीचा हो जाना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • अपनी गलती की वजन से उसकी आँखे नीची हो रखी थी।
  • बेटा सही होता तो मेरी आँखें आज पंचों के आगे नीची न होतीं।

26. आँख गड़ाना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • बुरी अथवा लालच भरी दृष्टि से देखना।
  • एकटक देखते जाना।
  • तन्मयता के साथ देखना।
  • टकटकी बाँध कर देखना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • आप इस प्रकार आँखें गड़ाकर क्या देख रहे हो?
  • चीन भारत की भूमि पर हमेश आँख गढ़ाकर बैठा रहता है।
  • आप इस प्रकार आँखे गड़ाकर क्या देख रहे हैं, पहले कभी इतनी सुंदर लड़की नहीं देखी क्या?

27. आँखें चमकना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • प्रसन्न होना।
  • दिल ख़ुश होना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • सरकारी नौकरी पाकर उसकी आँखे चमके लगी थी।
  • रोहन के ड्रीम एलेवन में जीतने पर उसकी आंखे चमकने लगी।

28. आग में कूदना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • आपत्ति में पड़ना।
  • जोखिम उठाना।
  • मुसीबत में पडना।

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • इन बदमाशों के बीच सुलह कराना आग में कूदने जैसा है।
  • अगर तुम सच्चे देशभक्त होते तो देश को खतेरे मे देख कर आग मे कूदने से पिछे नही हटते।
  • अचल समाज के हित के लिए हमेशा आग में कूदने को तैयार रहता है।
  • जिस गाँव में दुश्मनी चल रही हो, वहाँ अकेले जाना आग में कूदने के बराबर ही है।

29. आसमान सिर पर उठाना

इस मुहावरे का अर्थ:

  • हंगामा करना
  • बहुत शोर करना
  • अत्यधिक ऊधम मचाना
  • बहुत अधिक जिद करना

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • मेरे भाई को जब गुस्सा आता है तो वो चींख चींखकर आसमान सर पर उठा लेता है।
  • बच्चे ने पसंद का खिलौना न मिलाने पर आसमान सर पर उठा लिया।
  • प्रिया के जन्मदिन पर उसकी माता ने केक नहीं मंगाया तो उसने आसमान सिर पर उठा लिया।
  • पवन को शर्मा जी ने चाय समय नहीं दी, इसलिए उसने आसमान सिर पर उठा लिया।

30. कोल्हू का बैल

इस मुहावरे का अर्थ:

  • कठिन परिश्रम करने वाला ।
  • बहुत अधिक परिश्रम करने वाला

इस मुहावरे के वाक्य प्रयोग :

  • किसान खेत में कोल्हू के बैल के सामान काम करता है।
  • बेटा वहा जाकर तुम कोल्हू के बैल की तरह काम मत करने लग जाना।

सभी मुहावरे देखें- Muhavare

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *