Super TET Syllabus 2026 (Revised), Exam Pattern And Download PDF

UP Assistant Teacher Syllabus, Exam Pattern for The Exam!

“परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में शिक्षक भर्ती परीक्षा की विषय वस्तु”

यूपी प्राथमिक शिक्षक परीक्षा को क्रेक करने के लिए यूपी सहायक शिक्षक पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न का विस्तृत ज्ञान आवश्यक है। उत्तर प्रदेश सरकार 12405 शिक्षक रिक्तियों के लिए यूपी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रही है। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जिन्होंने यूपी टीईटी या सीटीईटी परीक्षा को मंजूरी दे दी है और उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक बनना चाहते हैं। हम उन उम्मीदवारों के लिए हिंदी में यूपी सहायक शिक्षक पाठ्यक्रम भी प्रकाशित कर रहे हैं.

  • परीक्षा का समय: 2:30 घंटे ,अंक: 150 कठिनाई स्तर:
  • इंटरमीडिएट स्तर (विज्ञान और गणित को छोड़कर)
  • विज्ञान और गणित डी एल एड (बी टी सी) पाठ्यक्रम के अनुसार

UP Assistant Teacher Syllabus

प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक (कक्षा 1-5 तक) की भर्ती परीक्षा 2026 की संरचना व विषय वस्तुः-

  1. परीक्षा की अवधि 02:00 घण्टे अर्थात् 120 मिनट की होगी।
  2. प्रश्नों की संख्या 120 होगी।
  3. गलत उत्तर दिये जाने पर 01 अंक घटा दिया जायेगा।
  4. सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में सभी प्रश्न एक सही उत्तर के साथ चार विकल्प वाले बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का होगा।
  5. विषयवस्तु का स्तरः-
    1. भाषाः हिन्दी, संस्कृत व अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन (कक्षा 12 स्तर तक)।
    2. शिक्षण कौशल, बालमनोविज्ञान, सूचना तकनीकी, जीवन कौशल प्रबन्धन एवं अभिवृत्ति (डी०एल०एड० पाठ्यक्रम स्तर तक)।
विषय पाठ्यक्रम प्रश्न
सामान्य ज्ञान / समसामयिक घटनाएँ समसामयिक महत्वपूर्ण घटनाएँ- अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, प्रदेश से सम्बन्धित महत्वपूर्ण घटनाएँ स्थान, व्यक्तित्व, रचनाएँ, अन्तर्राष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय पुरस्कार / खेल-कूद, भारतीय संस्कृति एवं कला आदि। 25
तार्किक ज्ञान Analogies, Assertion and reason, Binary logic, Classification, Clocks and Calendars, Coded inequalities coding & decoding, critical reasoning, cubes number series, puzzles, symbols and notations, venn diaagrams and dice, data interpretation, direction sense test, grouping and selections, inferences, letter series. 05
हिन्दी, संस्कृत तथा अंग्रेजी व्याकरण एवं अपठित गद्यांश, पद्यांश, Grammar, Comprehension 30
विज्ञान दैनिक जीवन में विज्ञान, गति, बल, ऊर्जा, दूरी, प्रकाश, ध्वनि, जीवों की दुनिया, मानव शरीर स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधन, पदार्थ एवं पदार्थ की अवस्थाएँ। 08
गणित अंकीय क्षमता, गणितीय संक्रियाएँ, दशमलव, स्थानीयमान, भिन्न, व्याज, लाभ-हानि, प्रतिशत विभाज्य, गुणनखण्ड, ऐकिक नियम, सामान्य बीजगणित, क्षेत्रफल, औसत, आयतन, अनुपात, सर्वसमिकायें, सामान्य ज्यामिति, सामान्य सांख्यिकी । 16
पर्यावरण एवं सामाजिक अध्ययन पृथ्वी की संरचना, नदियाँ, पर्वत, महाद्वीप, महासागर व जीव, प्राकृतिक सम्पदा, अक्षांश और देशान्तर, सौरमण्डल, भारतीय भूगोल, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम् भारतीय समाज सुधारक, भारतीय संविधान, हमारी शासन व्यवस्था, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं चुनौतियाँ, हमारी सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन । 08
शिक्षण कौशल शिक्षण की विधियाँ एवं कौशल, शिक्षण अधिगम के सिद्धान्त, वर्तमान भारतीय समाज एवं प्रारम्भिक शिक्षा, समावेशी शिक्षा, प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास, शैक्षिक मूल्यांकन एवं मापन, आरम्भिक पठन कौशल, शैक्षिक प्रबन्धन एवं प्रशासन। 08
बाल मनोविज्ञान वैयक्तिक भिन्नता, बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक, सीखने की आवश्यकता की पहचान, पढ़ने के लिए वातावरण का सृजन करना, सीखने के सिद्धान्त तथा कक्षा-शिक्षण में इनकी व्यवहारिक उपयोगिता एवं प्रयोग, दिव्यांग छात्रों हेतु विशेष व्यवस्था। 08
सूचना तकनीकी शिक्षण कौशल विकास, कक्षा-शिक्षण तथा विद्यालय प्रबन्धन के क्षेत्र में सूचना तकनीकी कम्प्यूटर, इन्टरनेट, स्मार्टफोन, ओ०ई०आर० (ओपन एजुकेशनल रिसोर्स), शिक्षण में उपयोगी ऐप्स, डिजिटल, शिक्षण सामग्री के उपयोग की जानकारी। 04
जीवन कौशल/प्रबन्धन एवं अभिवृत्ति व्यवसायिक आचरण एवं नीति, प्रेरणा, शिक्षण की भूमिका (सुविधा प्रदाता, अनुश्रवणकर्ता, नेतृत्वकर्ता, मार्गदर्शक, परामर्शदाता), संवैधानिक और मानवीय मूल्य, दण्ड एवं पुरस्कार व्यवस्था का प्रभावी प्रयोग। 08

प्रश्न पत्र की भाषा प्रश्न पत्र अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों भाषा में होगा।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सहायक अध्यापक (कक्षा 6-8 तक) की भर्ती परीक्षा 2026 की संरचना व विषय वस्तुः-

सहायक अध्यापक के पद पर चयन हेतु परीक्षा में एक प्रश्न पत्र होगा, जिसके दो खण्ड होंगे। प्रथम खण्ड में 30 प्रश्न “सामान्य ज्ञान” विषय से सम्बन्धित होंगे जो सभी अभ्यर्थियों हेतु अनिवार्य होगा। द्वितीय खण्ड में 90 प्रश्न सम्बन्धित विषय के होगें जिसमें भाषा, सामाजिक अध्ययन तथा विज्ञान एवं गणित में किसी एक विषय का अभ्यर्थी को चयन करना अनिवार्य होगा। भाषा में संस्कृत, हिन्दी, अथवा अंग्रेजी में किसी एक का चयन करना अनिवार्य होगा।

  1. परीक्षा की अवधि 2:00 घण्टे अर्थात् 120 मिनट की होगी।
  2. प्रश्नों की संख्या 120 होगी।
  3. गलत उत्तर दिये जाने पर 01 अंक घटा दिया जायेगा।
  4. सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में सभी प्रश्न एक सही उत्तर के साथ चार विकल्प वाले बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे, प्रत्येक प्रश्न 03 अंक का होगा।
खण्ड विषय वस्तु अंक
प्रथम खण्ड सामान्य ज्ञान (अनिवार्य)। 30
द्वितीय खण्ड (क) भाषा शिक्षक के लिए (संस्कृत / हिन्दी/अंग्रेजी में से कोई एक)
(ख) सामाजिक अध्ययन शिक्षक के लिए सामाजिक अध्ययन
(ग) विज्ञान एवं गणित शिक्षक के लिए विज्ञान एवं गणित वैकल्पिक (क) अथवा (ख) अथवा (ग) में से कोई एक
90

 

विषय पाठ्यक्रम
सामान्य ज्ञान / समसामयिक घटनाएँ / तार्किक ज्ञान 1. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएँ
2. भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
3. भारत का भूगोल
4. भारतीय राजनीति एवं शासन-संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति आधिकारिक प्रकरण आदि।
5. आर्थिक और सामाजिक विकास सतत विकास, गरीबी अन्तर्विष्ट जनसांख्यिकीय, सामाजिक क्षेत्र के इनिशियेटिव आदि ।
6. पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी सम्बन्धी सामान्य विषय, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन ।
7. सामान्य विज्ञान
8. Analogies, assertion and reason, binary logic, classification, clocks and calendars, coded in equalities, coding-decoding.
हिन्दी 1. हिन्दी साहित्य एवं भाषा का इतिहास ।
2. व्याकरण।
3. अपठित गद्यांश तथा पद्यांश।
4. प्रमुख लेखकों / कवियों का सामान्य परिचय एवं उनकी रचनाएँ
English 1- History of English Literature and Language.
2- Grammar.
3- Unseen Passage.
4- Writers/Poets general introduction and their work.
संस्कृत 1. संस्कृत भाषा एवं साहित्य के इतिहास की जानकारी
2. व्याकरण
3. अपठित गद्यांश / पद्यांश
4. प्रमुख लेखकों/कवियों का सामान्य परिचय एक उनकी कृतियाँ
सामाजिक अध्ययन 1. इतिहास जानने के स्त्रोत ।
2. पाषाणकालीन संस्कृति, ताम्र पाषाणिक संस्कृति, वैदिक संस्कृति
3. छठी शताब्दी ई० पू० का भारत।
4. भारत के प्रारम्भिक राज्य
5. भारत में मौर्य साम्राज्य की स्थापना
6. मौर्योत्तरकालीन भारत, गुप्तकाल, राजपूत कालीन भारत, पुष्यभूति वंश, दक्षिण भारत के राज्य ।
7. छठी शताब्दी का धार्मिक तथा सामाजिक विकास ।
8. इस्लाम का भारत में आगमन, दिल्ली सल्तनत की स्थापना, विस्तार, विघटन
9. मुगल साम्राज्य, संस्कृति, पतन।
10. यूरोपीय शक्तियों का भारत में आगमन एवं अंग्रेजी राज्य की स्थापना।
11. भारत में कम्पनी राज्य का विस्तार।
12. भारत में नवजागरण, भारत में राष्ट्रवाद का उदय ।
13. स्वाधीनता आन्दोलन, स्वतंत्रता प्राप्ति, भारत विभाजन ।
14. स्वतंत्र भारत की चुनौतियाँ।
15. हम और हमारा समाज ।
16. ग्रामीण एवं नगरीय समाज व रहन-सहन, ग्रामीण एवं नगरीय स्वशासन
17. जिला प्रशासन
18. हमारा संविधान, केन्द्रीय व राज्य शासन व्यवस्था
19. भारत में लोकतंत्र
20. देश की सुरक्षा एवं विदेश नीति, वैश्विक समुदाय एवं भारत
21. नागरिक सुरक्षा, यातायात सुरक्षा
22. दिव्यांगता
23. सौरमण्डल मे पृथ्वी, ग्लोब पृथ्वी पर स्थानों का निर्धारण, पृथ्वी की गतियाँ
24. मानचित्रण, पृथ्वी के चार परिमण्डल, स्थल मण्डल पृथ्वी की संरचना, पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
25. विश्व में भारत, भारत का भौतिक स्वरूप, मृदा, उर्वरक का प्रयोग एवं महत्व, वनस्पति एवं वन्य जीव, भारत की जलवायु, भारत के आर्थिक संसाधन, यातायात, व्यापार एवं संचार ।
26. उत्तर प्रदेश-भारत में स्थान, राजनीतिक विभाग, जलवायु, मृदा, वनस्पति एवं वन्यजीव, कृषि, खनिज
27. उद्योग-धन्धे, जनसंख्या एवं नगरीकरण
28. वायुमण्डल, जलमण्डल
29. संसार के प्रमुख प्राकृतिक प्रदेश एवं जनजीवन
30. खनिज संसाधन, उद्योग-धन्धे
31. भारतीय अर्थव्यवस्था एवं उसकी चुनौतियाँ
32. पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधन एवं उनकी उपयोगिता
33. प्राकृतिक संतुलन, संसाधनों का उपयोग
34. जनसंख्या वृद्धि का पर्यावरण पर प्रभाव, पर्यावरण-प्रदूषण
35. अपशिष्ट प्रबन्धन, आपदाएँ, पर्यावरणविद, पर्यावरण के क्षेत्र में पुरस्कार, पर्यावरण दिवस, पर्यावरण कैलेण्डर ।
गणित 1. प्राकृतिक संख्याएँ, पूर्ण संख्याएँ, परिमेय संख्याएँ
2. पूर्णांक, कोष्ठक लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक
3. वर्गमूल, घनमूल, सर्वसमिकाएँ
4. बीजगणित, अवधारणा-चर संख्याएँ, अचर संख्याएँ, चर संख्याओं की घात
5. बीजीय व्यंजकों का जोड़, घटाना, गुणा एवं भाग, बीजीय व्यंजकों के पद एवं पदों के गुणांक, सजातीय एवं विजातीय पद, व्यंजकों की डिग्री, एक, दो एवं त्रिपदीय व्यंजकों की अवधारणाए ।
6. युगपत समीकरण, वर्ग समीकरण, रेखीय समीकरण
7. समान्तर रेखाएँ, चतुर्भुज की रचनाएँ, त्रिभुज,
8. वृत्त और चक्रीय चतुर्भुज, वृत्त की स्पर्श रेखाएँ
9. अनुपात, समानुपात, प्रतिशतता, लाभ-हानि, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज
10. सांख्यिकी-आंकड़ों का वर्गीकरण, पिक्टोग्राफ, माध्य, माध्यिका एवं बहुलक, बारम्बारता
11. पाई एवं दण्ड चार्ट, अवर्गीकृत आँकड़ों का चित्र।
12. सम्भावना (प्रायिकता) ग्राफ, दण्ड, आरेख तथा मिश्रित दण्ड आरेख
13. कार्तीय तल क्षेत्रमिति (मेन्सुरेशन), घातांक, त्रिकोणमिति ।
विज्ञान 1. दैनिक जीवन में विज्ञान, महत्पूर्ण खोज, महत्व, मानव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
2. रेशे एवं वस्त्र, रेशों से वस्त्रों तक (प्रक्रिया)
3. सजीव, निर्जीव पदार्थ जीव जगत, सजीवों का वर्गीकरण, जन्तु एवं वनस्पति के आधार पर पौधों का वर्गीकरण एवं जन्तुओं का वर्गीकरण, जीवों मे अनुकूलन, जन्तुओं एवं पौधों में परिवर्तन
4. जन्तु की संरचना व कार्य
5. सूक्ष्म जीव एवं उनका वर्गीकरण तथा उनसे होने वाली बीमारियों और उनकी रोकथाम
6. कोशिका से अंगतन्त्र तक
7. किशोरावस्था, विकलांगता
8. भोजन, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं रोग, फसल उत्पादन, नाइट्रोजन चक्र
9. जन्तुओं में पोषण, पौधों में पोषण, जनन, लाभदायक पौधे
10. जीवों में श्वसन, उत्सर्जन, लाभदायक जन्तु
11. पोषण, विटामिन्स, हार्मान्स एवं खनिज लवण
12. मापन, विद्युत धारा, चुम्बकत्व, गति, बल एवं यंत्र
13. ऊर्जा, ध्वनि, स्थिर विद्युत, प्रकाश एवं प्रकाश यंत्र
14. वायु- गुण, संघटन, आवश्यकता, उपयोगिता, ओजोन परत, हरित गृह प्रभाव
15. जल- आवश्यकता, उपयोगिता, स्त्रोत, गुण, प्रदूषण, जल-संरक्षण ।
16. पदार्थ, पदार्थों के समूह, पदार्थों का पृथक्करण, पदार्थ की संरचना एवं प्रकृति
17. अम्ल, क्षार, लवण
18. ऊष्मा एवं ताप
19. मानव निर्मित वस्तुएँ, प्लास्टिक, काँच, साबुन, मृतिका
20. खनिज एवं धातु, कार्बन एवं उसके यौगिक।
21. ऊर्जा के वैकल्पिक स्त्रोत
22. आवर्त सारिणी, रक्त की संरचना, वर्ग एवं रक्त के आदान-प्रदान में सावधानियाँ

V- प्रश्न पत्र की भाषा प्रश्न पत्र अंग्रेजी एवं हिन्दी दोनों भाषा में होगा।

UP Super TET Syllabus PDF Download

प्राथमिक स्तर Download PDF
माध्यमिक स्तर Download PDF

UP Assistant Teacher Exam Pattern 2025