अरण्य शब्द के रूप – संस्कृत | Aranya Shabd Roop in Sanskrit

अरण्य शब्द (Aranya Shabd): अरण्य अजंत अकारान्त नपुंसकलिङ्ग संज्ञा शब्द है। संस्कृत व्याकरण में सभी अकारान्त नपुंसकलिंग संज्ञाओ के शब्द रूप इसी प्रकार बनाते हैं, जैसे- फल, मित्र, जल, वन, कमल, नगर, ज्ञान, धन, गृह, बल, पुस्तक, दुग्ध, मित्र, पुष्प, पत्र, मुख, नक्षत्र इत्यादि।

अरण्य के शब्द रूप

संस्कृत में अरण्य के शब्द रूप (Aranya ka shabd roop) वाक्यों में पदों के रूप में होता है, Aranya के Shabd Roop तीनों वचन एवं सभी विभक्तियों में निम्नलिखित हैं (Aranya Shabd Roop in Sanskrit) :

विभक्ति एकवचन द्विवचन बहुवचन
प्रथमा अरण्यम् अरण्ये अरण्यानि
द्वितीया अरण्यम् अरण्ये अरण्यानि
तृतीया अरण्येन अरण्याभ्याम् अरण्यैः
चतुर्थी अरण्याय अरण्याभ्याम् अरण्येभ्यः
पंचमी अरण्यात् अरण्याभ्याम् अरण्येभ्यः
षष्ठी अरण्यस्य अरण्ययोः अरण्यानाम्
सप्तमी अरण्ये अरण्ययोः अरण्येषु
सम्बोधन हे अरण्य! हे अरण्ये ! हे अरण्यानि !
Aranya Shabd Roop in Sanskrit Vyakaran
अजंत अकारान्त नपुंसकलिङ्ग संज्ञा शब्द “अरण्य” के शब्द रूप

अरण्य शब्द का अर्थ

अरण्य शब्द के एक से अधिक अर्थ हैं- (1) वन/जंगल, (2) कटफल/कायफल. (3) संन्यासियों के दस भेद में से एक, (4) रामायण का एक कांड – अरण्यगान अरण्यरोदन और (5) हरियाली, उदारता। अरण्य के समानार्थी शब्द- सहरा, जंगल, झाड़ी, वन, कुंज, बौड़म इत्यादि। उदाहरण, वाक्य में प्रयोग- बस्तर को पूर्व में पूरे जंगलों से परिपूर्ण होने के कारण दण्डकारण्य कहा जाता था। अरण्य में सभी प्रकार के जीव पाये जाते हैं।

अन्य शब्द रूप

संस्कृत के अन्य शब्द रूपों के उदाहरण- बालक शब्द के रूप, लता शब्द के रूप, अस्मद शब्द के रूप, नदी शब्द के रूप, राम शब्द के रूप, बालिका शब्द के रूप, किम शब्द के रूप आदि। (Balak shabd roop, Lata shabd roop, Asmad shabd roop, Nadi shabd roop, Ram shabd roop, Balika shabd roop, Kim shabd roop आदि।)